आज का राशिफल मेष: मेष राशि वालों के लिए आज सोमवार के दिन कुछ अच्छे पल होंगे। आज आप थोड़े एक्साइटेड, थोड़े बेचैन रह सकते हैं। मन करेगा कि कुछ नया करें, कहीं बाहर जाएं या लोगों से मिलें। दिन पॉजिटिव है लेकिन ओवरथिंक से बचें। पुराने प्लान फिर से शुरू करने का टाइम है। करियर - जॉब में आपकी मेहनत को नोटिस किया जाएगा। प्रमोशन या कोई नई जिम्मेदारी की बात हो सकती है। बिजनेस वालों को पुराने क्लाइंट से बड़ी डील मिलने का मौका है। आप जितना खुले दिल से काम करेंगे, उतना रिजल्ट मिलेगा। फाइनेंस - पैसे को लेकर राहत का दिन है। कहीं से रुका हुआ पैसा आ सकता है या इनकम का नया सोर्स मिलेगा। लव लाइफ - लव लाइफ एकदम फिल्मी हो सकती है नई शुरुआत का समय है। जो रिलेशन में हैं उन्हें साथी से प्यार भरा सपोर्ट मिलेगा। हेल्थ - एनर्जी बहुत अच्छी बनी रहेगी, बस शुगर या स्पाइसी फूड से थोड़ी दूरी रखें। विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ: वृषभ राशि वालों के लिए सोमवार का दिन सामान्य होगा। आज आप थोड़ा रिजर्व फील कर सकते हैं। अंदर-अंदर कुछ चीजें सोचते रहेंगे लेकिन ज़ाहिर नहीं करेंगे। फैमिली का कोई सदस्य आपका मूड थोड़ा डाउन कर सकता है। लेकिन दोपहर के बाद दिन बेहतर होगा। करियर - ऑफिस में काम का लोड तो रहेगा, लेकिन आप उसे बड़ी समझदारी से हैंडल कर लेंगे। जो लोग नया जॉब ढूंढ रहे हैं उन्हें आज कुछ संभावनाएं मिल सकती हैं। काम की प्लानिंग सही रहेगी तो बॉस भी खुश होंगे। फाइनेंस - पैसे की स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन कुछ अचानक खर्चें वाहन के रखरखाव या बच्चों से जुड़ी जरूरतें। लव लाइफ - आपका पार्टनर आपसे बात करना चाहेगा लेकिन आप शायद थोड़ा कट ऑफ फील करेंगे। खुलकर बात करें, क्योंकि सामने वाला आपकी परवाह करता है। हेल्थ - आज के दिन थकावट और लो एनर्जी फील हो सकती है स्पा या रिलैक्सेशन एक्टिविटी फायदेमंद रहेंगी। विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: मिथुन राशि वालों के लिए सोमवार का दिन एनर्जी से भरपूर कर देने वाला हो सकता है। घर में कुछ पॉजिटिव माहौल बनेगा पुराने तनाव खत्म होंगे, और परिवार के साथ हंसी-मजाक चलेगा। किसी रिश्तेदार की विज़िट हो सकती है या आप खुद छोटी ट्रिप पर जा सकते हैं। करियर - आज काम को लेकर आप सोशल संपर्क के जरिये कुछ अच्छी डील या ऑफर प्राप्त कर सकते हैं। इस समय किसी दोस्त के साथ स्टार्टअप से जुड़ी कुछ बातों पर विचार शेयर कर सकते हैं। इस समय काम में कुछ नए चेंज आपके मन को अच्छे लग सकते हैं। फाइनेंस - पैसे को लेकर थोड़ा टेंशन बना रह सकता है, उधारी से बचें और नया कोई फाइनेंशियल रिस्क आज न लें। लव लाइफ - रिलेशन में थोड़ी दूरी या कम्युनिकेशन गैप आ सकता है। पार्टनर कुछ बातों को लेकर परेशान हो सकता है। हेल्थ - तनाव और ब्लड प्रेशर से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। अपनी बेचैनी को कंट्रोल में रखें और रिलैक्स म्यूजिक सुनें या कुछ अन्य काम करेम। विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा क्रिएटिव मोड में बीतेगा। मन करेगा कुछ नया प्लान करें चाहे ट्रिप हो, घर की सजावट या कोई ऑनलाइन कोर्स। लोगों से बातचीत करते हुए खुद के लिए भी कुछ सोचें। करियर - वर्कप्लेस पर नए आइडियाज शेयर करें, आपकी बातों को लोग पसंद करेंगे। जो लोग सोशल मीडिया या डिजिटल काम करते हैं उन्हें फायदा होगा। टीमवर्क में थोड़ा चैलेंज हो सकता है, लेकिन आप सिचुएशन को बैलेंस कर लेंगे। फाइनेंस - इनकम स्टेबल है, लेकिन अचानक कोई महंगा खर्च सामने आ सकता है। शॉपिंग करते वक्त दिल से ज्यादा दिमाग लगाएं। लव लाइफ - लव पार्टनर के साथ आज थोड़ी नोक-झोंक हो सकती है, लेकिन ये मिठास में बदल जाएगी। हेल्थ - सेहत की स्थिति सामान्य रह सकती है, बस इस समय मानसिक थकावट महसूस हो सकती है। सिरदर्द हो तो तुरंत रेस्ट लें। विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: सिंह राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत आपको कुछ सेंसिटिव बना सकती है। किसी की बात दिल को लग सकती है। परिवार के साथ समय बिताना सुकून देगा। पुराने दिन याद आ सकते हैं, लेकिन खुद को उन यादों में खोने न दें।कहीं बाहर घूमने-फिरने का मन करेगा, लेकिन प्लानिंग में थोड़ी अड़चन आ सकती है। करियर - वर्कप्लेस पर आपकी मेहनत नजर आएगी। जो लोग रचनात्मक काम करते हैं, उन्हें खास पहचान मिलेगी। काम में फोकस रखें और डिस्ट्रैक्शन से बचें और इस समय अपनी योजनाओं को जल्द से दूसरों के सामने रखने से बचें। फाइनेंस - पैसों के मामले में दिन अच्छा है। छोटी-छोटी सेविंग्स बड़ा रिजल्ट देंगी। आज कोई नया फाइनेंशियल प्लानिंग करें तो अच्छा रहेगा। लव लाइफ - पार्टनर आपको समझेगा और इमोशनल सपोर्ट देगा, रिलेशन में गहराई आएगी लेकिन फिर भी सोच समझकर बात आगे बढ़ाएं। हेल्थ - फिजिकली फिट हैं लेकिन इमोशनल थकान हो सकती है। प्रकृति के पास जाएं, सुकून मिलेगा। विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: कन्या राशि वालों के लिए दिन मिलाजुला होगा। आप सोशल मूड में रहेंगे, आस पास के लोगों के साथ बात बनेगी। घर में किसी छोटे फंक्शन या गैदरिंग का माहौल बन सकता है। भाई-बहनों या दोस्तों के साथ अच्छी बातचीत होगी। कोई रिश्तेदार अचानक आ सकता है जिससे घर में हलचल बढ़ेगी। करियर - नौकरी में आज आपके आइडियाज कुछ पुराने हो सकते हैं लेकिन फिर भी आपको मौका मिलेगा। सर्विस में काम करने वाले लोगों को आज के दिन अधिक मेहनत करनी है जिससे आपको अच्छे मौके मिल सकते हैं। फाइनेंस - आज का दिन लाभ को दिखाता है, कुछ फायदेमंद सौदे होने की बेहतर भी आपके पक्ष में रह सकती है। लव लाइफ - प्यार में थोड़ी सी असमंजस की स्थिति हो सकती है, पार्टनर के साथ कुछ असहमति हो सकती है, लेकिन एक-दूसरे से बात करके आप इसे सुलझा सकते हैं। हेल्थ - सेहत के मामले में आज दूसरों के दर्द या थकान को लेकर आप ज्यादा ही चिंता के साथ साथ सेवा में लगे रह सकते हैं। विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: तुला राशि वालों के लिए स्थिति सामान्य है बस इस समय आप अपने काम में ज्यादा लगे रह सकते हैं जिसके कारण परिवार में कम समय लगा पाएम। छात्र वर्ग को आज फोकस बनाए रखना होगा वरना पढ़ाई में पिछड़ सकते हैं। कोई पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। करियर - काम के सिलसिले में आज यात्रा का प्लान बनेगा, इस समय आप अपने काम में काफी अच्छे से बने रहते हुए दूसरों के लिए सहयोगी हो सकते हैं। मल्टीनेशनल कंपनियों में काम कर रहे लोगों के लिए आज का दिन बेहतर हो सकता है। फाइनेंस - आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहेगा। पैसों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है, और आपके पास आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। लव लाइफ - प्रेम के मामले में दिन खास होगा किसी से मुलाकात कर सकते हैं, जिससे प्यार का एक नया अध्याय शुरू हो सकता है। अपने दिल की बात कहने का समय है। हेल्थ - सेहत के मामले में दिन सामान्य रहेगा। थकान और मानसिक तनाव हो सकता है, इसलिए खुद को आराम देने का समय निकालें। विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: आज सोमवार के दिन भाग्य में बैठा लग्नेश के साथ चंद्रमा आपको देने वाला है जबरदस्त प्रभाव। आप किसी मांगलिक काम में या कोई आध्यात्मिक प्रगति की ओर रह सकते हैं। माता-पिता का प्रेम आपको सुख देगा इस समय परिवार पर भरोसा और विश्वास भी शुभता को पाएगा। यात्रा के लिए दिन अच्छा है। करियर - नौकरीपेशा लोग अपने सीनियर्स से तारीफ पा सकते हैं। अगर ट्रांसफर या प्रमोशन की उम्मीद थी, तो पॉजिटिव खबर मिल सकती है। बिजनेस में कोई नया सौदा पक्का हो सकता है जो आगे चलकर बड़ा मुनाफा देगा। फाइनेंस - आर्थिक पक्ष की बात करें तो खर्चे थोड़े ज्यादा हो सकते हैं, लेकिन अगर स्मार्ट तरीके से प्लानिंग करेंगे तो बैलेंस बना रहेगा। निवेश सोच-समझकर करें। लव लाइफ - लव लाइफ की बात करें तो पार्टनर के साथ अच्छी ट्यूनिंग रहेगी। किसी पुराने मनमुटाव का अंत हो सकता है। हेल्थ - सेहत एकदम फिट है लेकिन बाहर का खाना थोड़ा अवॉयड करें। पेट से जुड़ी छोटी समस्याएं हो सकती हैं। विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: आज आपका फोकस घर और रिश्तों पर रहेगा। पारिवारिक मामलों में आपकी राय को अहमियत दी जाएगी। घर के किसी पुराने मसले पर हल निकल सकता है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा और कोई धार्मिक कार्य या पूजा-पाठ हो सकता है।छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है, जिससे मन हल्का और फ्रेश महसूस करेगा। विद्यार्थियों को कोई अच्छा गाइडेंस या मेंटर मिल सकता है। करियर - वर्कस्पेस पर थोड़ा प्रेशर रहेगा, लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। जो लोग बिजनेस में हैं, उन्हें अपने पार्टनर के साथ किसी बड़े फैसले पर चर्चा करनी चाहिए। दिन के दूसरे हिस्से में फायदेमंद बात बन सकती है। फाइनेंस - पैसों को लेकर थोड़ा सजग रहें। कोई पुराना उधार वापिस आ सकता है या नई आमदनी का रास्ता खुलेगा लेकिन बिना सोचे खर्च करने से बचे। लव लाइफ - प्रेम के मामले में थोड़ा भावुकता का दौर रहेगा, पार्टनर से खुलकर बात करें। किसी पुराने क्रश से संपर्क में आ सकते हैं। हेल्थ - सेहत की दृष्टि से दिन कुछ सुधार होता दिखाई दे लेकिन थकान हो सकती है। नींद पूरी लें और कोई भी टेंशन दिल पर न लें। विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: मकर राशि वालों के लिए आज सोमवार का दिन करेगा एक्टिव, आप पूरी तरह सोशल मूड में रहेंगे। घर में किसी छोटे फंक्शन या गैदरिंग का माहौल बन सकता है। भाई-बहनों या दोस्तों के साथ अच्छी बातचीत होगी। कोई रिश्तेदार अचानक आ सकता है जिससे घर में हलचल बढ़ेगी। करियर - नौकरी में आज आपके आइडिया को सराहा जाएगा। जो लोग मीडिया, कम्युनिकेशन या कस्टमर सर्विस में हैं, उनके लिए दिन शानदार रहेगा। व्यापारियों को पार्टनरशिप में लाभ मिल सकता है। फाइनेंस - आर्थिक पक्ष के लिहाज़ से दिन ठीक है, आज छोटा-मोटा निवेश फायदेमंद रहेगा इस समय बिजनेस या किसी काम में पैसा लगाना पड़ेगा इसलिए खर्च को ट्रैक करते रहें। लव लाइफ - प्रेम में थोड़ा उतार-चढ़ाव रह सकता है जीवनसाथी से कोई गलतफहमी हो सकती है, इसलिए बात खुलकर करें। हेल्थ - सेहत में सिरदर्द या थकान हो सकती है इसलिए मोबाइल या लैपटॉप से थोड़ा ब्रेक लें आंखों को आराम दें। विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: कुंभ राशि वालों के लिए आज सोमवार का समय भावनाओं का दिन है, लेकिन अगर दिल से ज़्यादा दिमाग से काम लेंगे तो फायदे में रहेंगे। घर में बुजुर्गों का साथ मिलेगा, जिससे आत्मिक सुकून महसूस होगा। कोई पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। यात्रा का प्लान बनेगा, लेकिन सोच-समझकर कदम उठाएं क्योंकि रास्ते में कुछ अड़चनें आ सकती हैं। करियर - नौकरीपेशा लोगों को बॉस से अधिक काम आज भी मिल सकता है लेकिन इसके साथ ही कुछ तारीफ मिल सकती है। आज आप किसी टफ काम को भी अपनी सूझ बूझ से पूरा करने में आगे होंगे, बिजनेस में कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले सलाह ज़रूर लें। फाइनें स- आर्थिक रूप से दिन थोड़ा नपा-तुला रहेगा, कोई ज़रूरी खर्चा सामने आ सकता है लेकिन वो टालने लायक नहीं होगा। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में थोड़ी असुरक्षा महसूस हो सकती है लेकिन अगर विश्वास बनाए रखेंगे तो रिश्ता और गहरा होगा। विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: मीन राशि वालों के लिए आज सोमवार का दिन कुछ इमोशनल भी बना सकता है। छोटी-छोटी बातें भी दिल को छू सकती हैं, और मूड जल्दी स्विच हो सकता है। फैमिली में किसी सदस्य की सेहत या पुराने मामले को लेकर बातचीत हो सकती है। अगर कुछ भारी लग रहा है दिल पर तो किसी करीबी से बात जरूर करें मन हल्का लगेगा। करियर - ऑफिस में माहौल थोड़ा टफ रह सकता है। आपके आइडियाज क्रिएटिव होंगे लेकिन सबको समझाना चुनौती हो सकता है। सीनियर्स से मतभेद ना बढ़ाएं, शांत रहना ही बेहतर रहेगा। अगर आप बिजनेस कर रहे हैं, तो आज डील्स को पोस्टपोन करना अच्छा रहेगा। फाइनेंस - पैसों के मामले में दिन सामान्य रहने वाला है एजुकेशन, बच्चों या पर्सनल जरूरतों में कुछ पैसे खर्च हो सकते हैं। लव लाइफ - अपनी भावनाएं शेयर करें और सामने वाले की सुनें भी, कोई पुराना कनेक्शन दोबारा सामने आ सकता है। हेल्थ - आज के दिन खानपान के लिए बाहरी चीजों की निर्भरता से बचना चाहिए क्योंकि पेट से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल