false: मेष राशि आज के राशिफल अनुसार मेष राशि वालों को देखने को मिल सकते हैं दिन के अलग अलग रंग। आज के दिन चंद्रमा का गोचर राहु शुक्र के साथ मिलकर आपके मन और व्यवहार पर डालेगा असर। आपका मन घर से अधिक बाहर की बातों में लगने वाला है। करियर - काम को लेकर आपका मन रह सकता है लापरवाह और इस समय आप कुछ अन्य बातों में खुद को व्यस्त बनाने वाले हैं। जो लोग मल्टीनेशनल कंपनियों में कार्यरत हैं उनके लिए कुछ बेहतर संभावनाएं दिखाई देने वाली हैं। फाइनेंस - धन के मामले आप खर्चों को लेकर तनाव में आ सकते हैं लेकिन अपनी मनपसंद चीजों को लेने के लिए आप उत्साहित भी होंगे। लव लाइफ - प्रेम में किसी का आकर्षण आपको कर सकता है कुछ जुनूनी अपनी इच्छाओं को कंट्रोल करना ही आज के दिन बेहतर होगा। हेल्थ - स्वास्थ्य के लिहाज से आज के दिन कफ की अधिकता कर सकती है परेशान और अनिद्रा के चलते सिर दर्द की शिकायत हो सकती है। वृषभ राशि आज के राशिफल में वृषभ राशि वालों के लिए रहने वाला है कुछ खास क्योंकि आज के दिन आपके राशि स्वामी का योग मन बढ़ा सकता है इच्छाएं। सोशल सर्कल में हो सकता है विस्तार। कुछ मांगलिक कार्यों में ले सकते हैं हिस्सा। करियर - आज के दिन आप कुछ न कुछ व्यस्तता के माहौल का अनुभव कर सकते हैं। आपको अपने साथियों का सहयोग भी मिलेगा। इस समय आप काम में शॉर्टकट से बचें क्योंकि आप के जल्दबाजी के काम बन सकते हैं समस्या। फाइनेंस -आज के दिन आप अपनी खरीदारी पर अधिक पैसे लगा सकते हैं इसलिए खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा ताकि आपकी बचत बढ़ सके। लव लाइफ - प्रेम संबंधों के लिए आज के दिन आप रह सकते हैं कुछ मस्ती के मूड में, इस समय आप किसी को अपने मन की बात बताने के लिए रहेंगे उत्सुक। हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में आपको खान-पान में लापरवाही के चलते पेट में दर्द की शिकायत हो सकती है। मिथुन राशि मिथुन राशि वालों के लिए आज के दिन रहने वाला है कुछ मनमर्जी के कामों को करने वाला। दोस्तों के साथ कुछ लंबी बातचीत और यात्रा का समय है। आज के दिन घर पर रहकर अपनों की मदद में रह सकते हैं आगे। करियर - काम के लिहाज से आपके लिए दिन बेहतर है बस इस समय आपको करियर में किसी भी तरह की पॉलिटिक्स को लेकर थोड़ा सजग रहना चाहिए। कार्यस्थल में अपने साथियों के साथ रह सकते हैं कुछ मस्ती के मूड में। फाइनेंस - आज धन के मामले आपको मिल सकता है लाभ, कारोबार में अच्छे मुनाफे की है बेहतर संभावना। लव लाइफ - आज के दिन प्रेमी से अधिक परिवार की ओर रह सकता है ध्यान। जीवन साथी के साथ आप कुछ अच्छे पलों का आनंद ले सकते हैं। हेल्थ - स्वास्थ्य में किसी बड़ी समस्या का सामना नहीं होगा, लेकिन मानसिक तनाव से बचने के लिए बेकार की बातों पर ध्यान देने से बचें। कर्क राशि कर्क राशि वालों के लिए आज के राशिफल भाग्य का साथ तो होगा लेकिन इस समय आप अपने आस पास की बातों को लेकर कुछ ज्यादा ही संवेदनशील भी रह सकते हैं। आज के दिन धार्मिक स्थल पर जाने का योग बनता है। कुछ नए लोगों के साथ मेलजोल का समय भी है। करियर - काम के लिहाज से स्थिति आपके लिए पक्ष में दिखाई देती है। आपको कुछ नए काम भी मिल सकते हैं लेकिन इस समय आप एकाग्रता की कमी के चलते परेशानी का अनुभव कर सकते हैं। फाइनेंस - धन के मामले में आज के दिन आप अपने बड़ों को कुछ गिफ्ट देने का मन बना सकते हैं जिसे लेकर खर्च की स्थिति बनती है। लव लाइफ - आज आपकी लव लाइफ में रोमांस रहेगा और साथ ही किसी से मैसेज के जरिये बात भी शुरू हो सकती है। हेल्थ - आपकी सेहत सामान्य रहेगी बस किसी बात को दिल पर लेने से बचें क्योंकि इसी के चलते आप ज्यादा परेशान हो सकते हैं। false: सिंह राशि सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा कुछ अप्रत्याशित, अचानक घटनाक्रम आपके मूड को करने वाले हैं प्रभावित। किसी धार्मिक कार्यों में आप का शामिल होना देगा आपको खुशी लेकिन साथ ही इस समय अपने गुप्त विरोधियों से संभल कर रहें। करियर - इस दिन कार्यक्षेत्र में कुछ अस्थिरता हो सकती है। अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करें और दूसरों के प्रभाव में न आएं।इस समय आपको अपने काम पर ज्यादा समय देना पड़ सकता है। फाइनेंस - पैसों के मामलों में कुछ अटकाव को देखना पड़ सकता है पेमेंट करने में दिक्कत हो सकती है। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में थोड़ी उथल-पुथल हो सकती है। किसी पुरानी बात को लेकर आप दोनों के बीच मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। हेल्थ - स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। अधिक काम के कारण थकान महसूस हो सकती है। कन्या राशि कन्या राशि वालों के लिए आज के दिन परिवार में शांति और सामंजस्य रहेगा। परिवार के सदस्य आपके साथ सहयोग करेंगे और किसी समस्या का समाधान भी मिल सकता है। इस समय का इस्तेमाल पारिवारिक संबंधों को मजबूत करने में करें। करियर - करियर में कुछ नया सीखने और आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। कार्यस्थल पर आपका परफॉर्मेंस अच्छा रहेगा और आपकी मेहनत को सराहा जाएगा। इस समय अपनी योजनाओं को लागू करने के लिए उपयुक्त है। फाइनेंस - आज के दिन आप अपने घर के किसी सदस्य से पैसों की मदद प्राप्त कर पाएंगे कुछ नई चीज की प्राप्ति का योग भी है। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में सामंजस्य रहेगा। आपके और आपके साथी के बीच अच्छे संवाद स्थापित होंगे, जिससे रिश्ते में प्यार और समझ बढ़ेगी। हेल्थ - आपकी सेहत अच्छी रहेगी और आज तो आप हल्की-फुल्की एक्सरसाइज को करने में भी आगे रह सकते हैं। तुला राशि तुला राशि वालों के लिए आज के दिन की स्थिति संभल कर काम करने की बात कहती है। पारिवारिक जीवन में कोई महत्वपूर्ण बदलाव हो सकता है इसलिए अपने आप को इसके लिए तैयार रखें। अपनों के साथ विवाद में न उलझें। करियर - कार्यस्थल पर आज आपको कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। कड़ी मेहनत से ही आपको सफलता मिलेगी। किसी पुराने प्रोजेक्ट में योगदान करने का अवसर मिलेगा। फाइनेंस - आज आपके खर्च बढ़ सकते हैं कुछ न कुछ खरीदारी लगी रहने से खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखना जरूरी होगा। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है, किसी नए व्यक्ति से मुलाकात के चक्कर में आप अपने पार्टनर की अनदेखी कर सकते हैं। हेल्थ - किसी भारी भरकम वस्तु को उठाने से बचें मोच या चोट लगने की संभावना है। वृश्चिक राशि वृश्चिक राशि वालों के लिए आज के दिन कुछ मामले उत्पन्न हो सकते हैं अपनी समझदारी से उन्हें सुलझाने की जरूरत होगी। इस समय धैर्य रखने की आवश्यकता है। दोस्तों के साथ कोई छोटी सी यात्रा भी बनती है। करियर - आज के दिन काम में ज्यादा मेहनत बनी रह सकती है जिसका असर शाम तक दिखाई देगा और आप को कुछ अच्छे लाभ भी मिलेंगे। आपके काम को लेकर वरिष्ठ लोगों की ओर से सहयोग भी बना रहने वाला है। फाइनेंस - पैसों के मामले में आपके पार्टनर की ओर से कुछ मदद मिल सकती है। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में समझ बढ़ेगी और साथी के बीच प्यार भरी बातचीत के कुछ पलों का मजा भी ले पाएंगे। हेल्थ - स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, कंधे और कमर में खिंचाव से परेशानी हो सकती है इसलिए अपना ध्यान रखें। false: धनु राशि धनु राशि वालों के लिए आज के दिन परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। घर के किसी सदस्य की सफलता से आपको खुशी मिल सकती है। आज आप पूजा-पाठ या किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। करियर - कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आपके प्रयासों का परिणाम सकारात्मक होगा। आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा, जिससे आपकी स्थिति में सुधार होगा। फाइनेंस - आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा। आपकी वित्तीय स्थिति मजबूत रहेगी और आय में वृद्धि हो सकती है। अपनी बचत और निवेश पर ध्यान दें। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में सामंजस्य रहेगा। आप और आपका साथी एक-दूसरे के साथ समय बिताने में आनंदित होंगे और रिश्ते मजबूत होंगे। हेल्थ - स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। यदि आप नियमित व्यायाम करते हैं तो आप ताजगी महसूस करेंगे और मानसिक शांति मिलेगी। मकर राशि मकर राशि वालों के लिए आज के राशिफल अनुसार आप के अंदर जो जोश होगा वो काम में कम दिखाई दे सकता है। परिवार में कुछ तनाव हो सकता है, लेकिन आप अपनी समझदारी से इसे सुलझा लेंगे। किसी मुद्दे पर घर के बड़े सदस्यों से सलाह लें। करियर - काम को लेकर आपको अपने साथियों की ओर से हेल्प मिलेगी लेकिन अभी थोड़ी सी कठिनाई आ सकती हैं। समस्याओं का समाधान निकालने के लिए आपको धैर्य बनाए रखना होगा। फाइनेंस - पैसों के मामले में स्थिति में उतार-चढ़ाव हो सकता है, लेकिन आप समझदारी से अपने खर्चों को नियंत्रित कर सकते हैं। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, लेकिन आप संयम रखकर रिश्ते को सुधार सकते हैं। हेल्थ - स्वास्थ्य के लिहाज से पेट से जुड़े रोग तंग कर सकते हैं, अपनी डाइट में हेल्दी फूड को अधिक से अधिक उपयोग में लाएं। कुंभ राशि कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन घर परिवार के साथ समय बिताने वाला रहेगा। किसी आयोजन या सामूहिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। आपके परिवार के सदस्य आपके निर्णयों का समर्थन करेंगे। करियर - कार्यक्षेत्र में आपको कुछ चुनौतीपूर्ण कार्यों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार के क्षेत्र में आपके लिए इस समय अच्छे लाभ का समय होगा। आपकी मेहनत और कड़ी लगन से आप मुश्किलों समाधान निकाल पाएंगे। फाइनेंस - अगर पहले आपने कोई बड़ा निवेश किया है, तो उसका अच्छा परिणाम मिल सकता है। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में सुखद रहेगा। आप और आपके साथी के बीच अच्छे संवाद होंगे और रिश्तों में और गहरी समझ विकसित होगी। हेल्थ - मानसिक शांति बनाए रखने के लिए मेडिटेशन का सहारा लें और संतुलित भोजन करें। मीन राशि मीन राशि वालों के लिए आज के दिन आपकी राशि पर ही होने वाला है राहु चंद्रमा का युति योग, इस ग्रहण योग के प्रभाव से मन रहेगा बेचैन और हो सकते हैं कुछ ज्यादा भावुक। परिवार में लोगों के साथ तो होंगे लेकिन अपने पन की कमी परेशान कर सकती है। करियर - काम को लेकर आप का रवैया कुछ ठंडा रहने वाला है। इस समय आप अपने से ज्यादा दूसरों की मदद के लिए अधिक बढ़ चढ़कर आगे रह सकते हैं। कारोबार में आपके लिए स्थिति बेहतर रहेगी अचानक से बिक्री बढ़ेगी। फाइनेंस - पैसों को लेकर आप इस समय खर्च के मूड में ज्यादा रहने वाले हैं कोई नई वस्तु की खरीदारी होने वाली है। लव लाइफ - लव लाइफ में आप अपने साथी से कुछ ज्यादा ही इच्छाएं रख सकते हैं। आज साथी के साथ रोमांस के लिए दिन साथ देगा आपका। हेल्थ - स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन आप मानसिक रूप से बेचैनी महसूस कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अपना दैनिक राशिफल पढ़ें |