आज का राशिफल मेष: सोमवार का दिन मेष के लिए घर में मस्ती और चहल-पहल वाला हो सकता है। किसी पुराने दोस्त या रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है जो पुराने दिनों की मीठी यादें ताज़ा कर देगी। घर में कोई छोटा फंक्शन या गेट-टुगेदर हो सकता है।करियर - कार्यक्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी और आप अपने काम से संतुष्ट रहेंगे। अगर आप क्रिएटिव फील्ड, टेक्नोलॉजी या रिसर्च से जुड़े हैं तो आज आपको कोई नई चीज़ सीखने या प्रयोग करने का मौका मिल सकता है।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी बड़ा मुनाफा नहीं मिलेगा, लेकिन कहीं से छोटी इनकम या बचत हो सकती है जो मूड को थोड़ा रिफ्रेश कर देगी।लव लाइफ - पार्टनर के साथ प्यारी बातें होंगी आपसी समझ और इमोशनल बॉन्ड मज़बूत होगा। ध्यान रखें कि पार्टनर को आपकी अटेंशन चाहिए इसलिए दिन में कुछ पल सिर्फ उनके लिए निकालें।हेल्थ - सेहत सामान्य रहेगी लेकिन स्किन या बालों से जुड़ी कोई हल्की परेशानी हो सकती है। घरेलू नुस्खों से राहत मिलेगी नीम, एलोवेरा या आंवले का इस्तेमाल फायदेमंद रहेगा।विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ: वृषभ के लिए अष्टम चंद्रमा का असर भावनात्मक उथल-पुथल ला सकता है। घर में छोटी-छोटी बातों को लेकर मूड चेंज हो सकता है जिसके चलते कंट्रोल रखना जरूरी है। कोई पुरानी बात मन को खटकेगी पर शाम तक सब सामान्य हो जाएगा।करियर - काम में अनफोकस महसूस कर सकते हैं। किसी राज़ या छिपे हुए मुद्दे से जुड़ा काम सामने आ सकता है। गुप्त योजनाओं या रिसर्च से जुड़े लोग आज अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। ऑफिस में किसी से उलझने से बचें।फाइनेंस - पैसों को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है आज किसी भी प्रकार की इन्वेस्टमेंट या लोन लेने-देने से बचें। पुराने खर्च सामने आ सकते हैं।लव लाइफ - लव लाइफ में थोड़ी गहराई और गंभीरता आ सकती है पार्टनर के मूड में बदलाव महसूस हो सकता है इसलिए आप उन्हें समय दें और उनकी बात सुनें। हेल्थ - स्वास्थ्य को लेकर सतर्क र चन से जुड़ी कोई समस्या परेशान कर सकती है। आज आयुर्वेदिक चीज़ें और आरामदायक दिनचर्या अपनाएं।विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: मिथुन के लिए घर में पॉजिटिव माहौल बना रहेगा। किसी पुराने रिश्तेदार से मिलने या बात करने का मौका मिल सकता है जो पुरानी यादों को ताज़ा कर देगा। घर में कुछ नया प्लान हो सकता है डेकोरेशन, शॉपिंग या फंक्शन की तैयारी के लिए भागमभाग रहने वाली है।करियर - काम के मामले में लीडरशिप क्वालिटी नजर आएगी। इस समय पार्टनर की ओर से काम ज्यादा रहने वाला है साझेदारी में आप का प्रयास तारिफ वाला होगा। मैनेजमेंट, शिक्षा या मीडिया से जुड़े हैं, उन्हें कोई खास अवसर मिल सकता है। सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाने की कोशिश करें।फाइनेंस - इस समय अपने लाइफ पार्टनर पर पैसा लगने वाला है, कोई छोटी इनकम या बचत हो सकती है जिससे मूड अच्छा होगा। आज कोई बड़ा खर्च टालना बेहतर रहेगा।लव लाइफ - लव लाइफ में थोड़ा ड्रामा हो सकता है लेकिन रोमांस भी रहेगा। पार्टनर को आपकी तारीफ चाहिए इसलिए एक प्यारा सा कॉम्प्लिमेंट बहुत काम कर जाएगा। हेल्थ - सेहत ठीक रहेगी लेकिन ज्यादा भागदौड़ से थकान महसूस हो सकती है। स्किन या आंखों से जुड़ी कोई छोटी समस्या हो सकती है। आराम जरूर लें।विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: कर्क के लिए आज घर में परेशानी देखने को मिलेगी इस समय लड़ाई झगड़े पुरानी बातों के चलते अधिक होने वाले हैं। सुकून और मस्ती का माहौल रहेगा। किसी करीबी रिश्तेदार की मुलाकात या फोन कॉल पुरानी यादें ताज़ा कर सकती है।करियर - काम में स्थिरता बनी रहेगी आज आप अपने टारगेट्स पर फोकस्ड रहेंगे और बॉस या सीनियर्स से सराहना भी मिल सकती है। किसी क्रिएटिव फील्ड या अकाउंट्स से जुड़े हैं, तो नई गड़बड़ी न होने पाए। बिजनेस करने वालों को काफी मेहनत करनी होगी।फाइनेंस - पैसा धीरे-धीरे आएगा लेकिन खर्चों पर कंट्रोल बना रहेगा, कोई पुराना उधार परेशानी दे सकता है लीगल मैटर में पैसा खर्च हो सकता है।लव लाइफ - पार्टनर के साथ बातचीत में मिठास बनी रहेगी। आज वे आपसे कुछ खास उम्मीद कर सकते हैं थोड़ा समय साथ बिताएं और दिल से बात करें।हेल्थ - बालों या स्किन से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है इस समय नारियल तेल, आंवला या एलोवेरा का इस्तेमाल फायदेमंद रहेगा।विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह : सिंह राशि वालों के लिए घर का माहौल मिलाजुला रह सकता है, किसी पुराने रिश्तेदार या पारिवारिक मित्र से मिल सकते हैं। कोई पुरानी यादगार चीज़ या एल्बम देखने का मौका भी मिल सकता है इस समय आपको घर के काम ज्यादा करने पड़ सकते हैं और बच्चों की ओर ज्यादा केयरिंग होना पड़ सकता है।करियर - काम के मामले में इस समय डिटेल पर ध्यान देने की जरूरत होगी। कोई जरूरी काम आप समय पर निपटा सकते हैं फैशन, हेल्थ या एजुकेशन के काम अच्छे रहने वाले हैं। कंपटीशन काफी तेज होने वाला है।फाइनेंस - फाइनेंशियल स्थिति संतुलित रहेगी रुकी हुई पेमेंट वापस आ सकती है। खर्च कंट्रोल में रहेगा कुछ लोग बजट प्लानिंग भी कर सकते हैं।लव लाइफ - लव लाइफ में स्थिरता और समझदारी बनी रहेगी। पार्टनर के साथ कोई जरूरी बातचीत हो सकती है जो रिश्ते को और मजबूत करेगी। हेल्थ - स्किन या पाचन से जुड़ी कोई छोटी परेशानी हो सकती है घरेलू उपाय और हल्का खाना बेहतर रहेगा। विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: कन्या राशि वालों के लिए अष्टम चंद्रमा दिन को थोड़ा रहस्यमयी और इमोशनल बना सकता है। घर के किसी सदस्य से गहरी बातचीत होगी या कोई पुरानी यादें सामने आ सकती हैं। मन थोड़ा भावुक रहेगा।करियर - कार्यक्षेत्र में अचानक कोई बदलाव या सूचना मिल सकती है कोई गुप्त योजनाएं या बैकएंड वर्क में आपके लिए बेहतर होने के संकेत दिखाई दे सकते हैं। इस समय ध्यान रखें कि कोई भी निर्णय जल्दबाज़ी में न लें क्योंकि ट्रांसफर, जॉब चेंज के मामले में परेशानी हो सकती है।फाइनेंस - पैसे को लेकर दिन थोड़ा संवेदनशील है पुराना खर्चा या छुपा हुआ बिल सामने आ सकता है। किसी से उधार लेने या देने की नौबत आए तो सोच-समझकर कदम उठाएं। लव लाइफ - लव लाइफ में इमोशनल गहराई महसूस करेंगे पार्टनर से कोई राज़ या अनकही बात सामने आ सकती है। पुराने मुद्दों पर बात हो सकती है, लेकिन धैर्य से काम लें। हेल्थ - आज सेहत पर ध्यान देना जरूरी है। विशेष रूप से गुप्त रोग, थकान या मानसिक तनाव से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं।विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: तुला राशि वाले इस समय घर के कामों में ही ज्यादा लगे रहने वाले हैं। किसी सदस्य के साथ दिल खोलकर बातचीत होगी पर साथ ही विवाद भी हो सकता है। पुराना रिश्तेदार अचानक आ सकता है या कॉल कर सकता है, जिससे मूड अच्छा हो जाएगा। आस पास के लोगों मदद से कोई अटका काम पूरा हो सकता है।करियर - वर्कप्लेस पर नए मौके मिल सकते हैं आप जिस काम को लंबे समय से टाल रहे थे, अब उस पर ध्यान देना शुरू करेंगे। जो लोग घर बैठे काम कर रहे हैं या फिर ऑनलाइन वर्क में हैं उनके पास मौके अच्छे रहने वाले हैं। आपके बिजनेस में स्थिति खराब होने के चलते काम ठप भी हो सकता है।फाइनेंस - पैसों को लेकर दिन थोड़ा स्लो रहेगा, लेकिन अचानक से कोई छोटा गेन हो सकता है ऑनलाइन शॉपिंग से बचें घाटा भी होने का चांस है।लव लाइफ - लव लाइफ में कुछ हल्की-फुल्की नोकझोंक हो सकती है दिन के अंत तक सब सुलझ जाएगा। एक छोटा सा जेस्चर रिश्ते में बहुत खुश कर सकता है।हेल्थ - आज थकान और स्किन से जुड़ी परेशानी हो सकती है धूल या पसीने से एलर्जी वालों को ध्यान देना चाहिए। खूब पानी पिएं और स्किन को साफ रखें।विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों के लिए घर का माहौल परेशानी देने वाला है लोग बिना वजह के ही तंग कर सकते हैं। किसी रिश्तेदार की याद आ सकती है या उनकी अचानक मुलाकात से दिल खुश हो जाएगा। परिवार के किसी सदस्य के साथ दिल से बात होगी जो रिलेशन को और मजबूत बनाएगी।करियर - काम में थोड़ी उथल-पुथल हो सकती है जिसे संभालना मुश्किल लग सकता है अगर हो सके तो शब्दों के वार न करना ही बेहतर होगा क्योंकि लोग आपकी शिकायत करने से पीछे नहीं रहेंगे। कारोबार में कोई प्रोजेक्ट हाथ से निकल सकता है तो ध्यान से काम करेम।फाइनेंस - आर्थिक रूप से दिन न तो बहुत स्ट्रॉन्ग रहेगा न ही कमजोर। कहीं से छोटा पैसा आ सकता है, खर्च करते वक्त प्लानिंग ज़रूरी है।लव लाइफ - दिल की बातें होंगी पार्टनर के साथ इमोशनल कनेक्शन गहरा होगा। पुराने गिले-शिकवे दूर हो सकते हैं अगर आप दिल से बात करें।हेल्थ - पेट या हाथ पैरों से जुड़ी कोई हल्की-फुल्की दिक्कत हो सकती है खुद के लिए समय निकालें और चिकित्सक को दिखाएं।विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: धनु के लिए घर में रौनक और पॉजिटिव वाइब्स बनी रहेंगी लेकिन किसी के तनातनी के कारण आप घर से बाहर जाने का सोच सकते हैं। किसी पुराने रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है जो घर परिवार में होने वाली उथल-पुथल के लिए जिम्मेदार व्यक्ति को बताने वाला होगा। आउटिंग या गेम्स में बच्चे लगे रहने वाले हैं किचन से आती खुशबू आपकी भूख भी बढ़ा देगी।करियर - प्रोफेशनल लाइफ में नई संभावनाएं तभी दिखेंगी जब आप पैसों को लगाएंगे आपको किसी को बड़ी रकम देनी होगी खुद के लिए सीट रिजर्व बनाने के लिए। बोलने के अंदाज से लोग प्रभावित होंगे। मैनेजमेंट में हैं तो कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है डील फाइनल करने के लिए टाइम लगेगा।फाइनेंस - फाइनेंशियल मामलों में दिन नेगेटिव ज्यादा रहने वाला है लोगों की मांग कम नहीं होगी जिसके चलते आप के लिए बोझ बढ़ सकता है।लव लाइफ - लव लाइफ में चार्म और अट्रैक्शन आज परेशानी खड़ी करने वाला हो सकता है। कोई आपकी अटेंशन चाहेगा थोड़ा वक्त निकालें खुद के लिए।हेल्थ - आज के दिन मौसम की मार और आपका व्यवहार परेशानी देने वाले हैं। धूप या प्रदूषण से बचना मुश्किल होगा।विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: मकर राशि वाले आज बाहरी सोशल वर्क में ज्यादा लगे रह सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य से आप कोई इमोशनल बात शेयर कर सकते हैं। भाई-बहन से काम में मदद कम ही मिल पाए ज्यादा बातें आपको अपने अनुसार ही करनी होंगी।करियर - कार्यस्थल पर आप अपने डिटेल ओरिएंटेड अप्रोच के चलते कुछ काम पाने में सक्षम होंगे। सोशल वर्क में मान सम्मान बनेगा काम में आप बखूबी खरे उतर सकते हैं। अकाउंटिंग, एनालिसिस या टेक्निकल फील्ड में आज के दिन मेहनत का समय बना हुआ है।फाइनेंस - पैसा धीरे-धीरे आएगा लेकिन खर्च पर आपका कंट्रोल बना रहेगा। इस समय किसी वरिष्ठ व्यक्ति से कुछ प्राप्ति का योग भी बनता है।लव लाइफ - लव लाइफ में भावनात्मक जुड़ाव कम न होने पाए पार्टनर के साथ बातें करते वक्त लॉजिक से ज़्यादा दिल की सुनें। हेल्थ - डाइट में कुछ बदलाव करने का मन होगा इस समय कुछ हेल्थ टिप्स भी आपके लिए उपयोगी होने वाली है।विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुम्भ: कुम्भ के लिए किसी रिश्तेदार की अचानक विज़िट हो सकती है या फिर उनसे बात करके पुराने दिन याद आ सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य के साथ कोई प्लानिंग होगी जिसमें कहीं धार्मिक कामों के चलते जाना होगा या फिर हो सकता है त्योहार से जुड़ी खरीदारी की बात चले।करियर - वर्क को लेकर अपने साथियों से लंबी बातें और कुछ तकार भी रहेगी। सोशल स्किल्स और डिप्लोमैटिक नेचर से काम आसान होगा। टीम वर्क में आपका रोल अहम रहेगा। कारोबार में नए ग्राहक बनने का समय है।फाइनेंस - कहीं से छोटा गिफ्ट, छूट या कैशबैक मिल सकता है, शॉपिंग से पहले से बजट बनाना जरूरी है जिससे पैसों के खर्च को रोका जा सकता है।लव लाइफ - लव लाइफ में रोमांस और मिठास रहेगी साथ में क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। कुछ पुराने मुद्दों पर क्लोजर मिल सकता है। हेल्थ - सेहत ठीक रहेगी कोई एलर्जी से थोड़ी परेशानी हो सकती है। नेचुरल प्रोडक्ट्स और आयुर्वेदिक उपायों से फायदा मिलेगा।विस्तार से पढ़ें - कुम्भ राशिफल आज का राशिफल मीन: मीन राशि वालों के लिए कामकाज की भागदौड़ थका सकती है, आस पास की स्थिति के कारण माहौल भावनात्मक होने के साथ साथ गर्मजोशी से भरा रहेगा। दोस्तों के साथ एजुकेशन के मामले सुलझाने की कोशिशें सफल रहेंगे।करियर - काम के सिलसिले में जाना पड़ेगा जिसमें देरी न हो इस बात का ध्यान रखें, किसी से बातचीत के बात आप अपनी गहराई से सोचने की आदत से कोई कठिन काम हल कर सकते हैं। अगर आप रिसर्च, इन्वेस्टीगेशन या मेडिकल फील्ड में हैं तो दिन काफी अच्छा रहेगा।फाइनेंस - पैसे की आवक धीमी हो सकती है कहीं से अचानक छोटा फाइनेंशियल गेन भी हो सकता है। किसी को पैसे उधार देने से फायदा मिल सकता है।लव लाइफ - पार्टनर के साथ कुछ गहरे इमोशनल पल बिताएंगे, उलझनों या विवाद को क्लियर करने का सही समय है।हेल्थ - सेहत को लेकर ध्यान देने की ज़रूरत है कामकाज के चलते कुछ स्ट्रेस से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल