आज का राशिफल मेष: आज मेष वाले शनिवार के दिन कुछ बातों को लेकर अब सहनशील होना चाहेंगे लेकिन फिर भी मन में हलचल तो रहेगी। शाम में आप खुद को शांत और स्थिर महसूस करेंगे। आपको किसी पुराने काम को पूरा करने का अच्छा मौका मिलेगा और आप किसी चीज़ को लेकर सटीक निर्णय ले पाएंगे।करियर - ऑफिस में किसी से मिलना या बात करना आपको नया रास्ता दिखा सकता है। ग्रुप में काम करते हुए थोड़ा धैर्य रखें हर कोई आपकी सोच को तुरंत नहीं समझेगा। इस समय बाहर के लोगों के साथ लंबी बातचीत बनी रहने वाली है।फाइनेंस - पैसों को लेकर इस समय कुछ कमी पेशी होने पर भी किसी तरह स्थिति संभाल ही लेंगे।लव लाइफ - रिश्तों में आज थोड़ा स्पेस और समझ दोनों ज़रूरी है। आप बहुत कुछ सोचेंगे लेकिन हर बात कहना जरूरी नहीं। पार्टनर को थोड़ा टाइम दें, सब धीरे-धीरे ठीक होगा।हेल्थ - सेहत का ख्याल रखें शरीर में दर्द या बुखार जैसी कंडीशन आपको परेशानी देने वाली है।विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ: वृषभ राशि वालों के लिए घर में कुछ पूजा पाठ या कोई मांगलिक कामों में शामिल होने की स्थिति रहेगी। फैमिली के सदस्य आपसे सलाह ले सकते हैं और किसी मामले में आपकी मदद की आवश्यकता हो सकती है।करियर - कामकाज को लेकर ज्यादा सजग रहें अपने बड़ों की ओर से मिल रही बातें ध्यान से सुनें। कारोबार में नए लोगों के साथ संबंध मजबूत रहने वाले हैं। इस समय के दौरान कुछ बातें जल्दबाजी में न करें थोड़ा सब्र बना के रखने की आवश्यकता है।फाइनेंस - धनार्जन के लिए आज का दिन जोश के साथ लाभ भी देगा राहत होगी और खर्चों के साथ बैलेंस बना के रख सकते हैं।लव लाइफ - दिल की बातें ज्यादा गहरी न हो पाएं पर फिर भी आप जीवन साथी को लेकर कुछ बातें के कारण परेशान भी रहेंगे। प्रेमियों को आज अपने साथी से कम ही मिलने का मौका मिल पाए।हेल्थ - सेहत को लेकर सामान्य स्थिति होगी बस इस दौरान घर के बड़ों का ख्याल रखना होगा उनके लिए चिकित्सक के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं।विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: मिथुन के लिए शनिवार के दिन घर परिवार में काम को लेकर इच्छा और ऊर्जा अच्छी रहेगी, लेकिन आपको खुद को ज्यादा उत्साहित करने से बचना चाहिए। कभी-कभी आपके इमोशन्स आपकी सोच को प्रभावित कर सकते हैं इसलिए आपको शांत और संतुलित रहना होगा।करियर - काम को लेकर शांत बाहर से, स्ट्रॉन्ग अंदर से यही आज का वाइब रहे तो ज्यादा बेहतर होगा। कोई पुराना प्रोजेक्ट खत्म हो सकता है। बॉस की नजर में आप भरोसेमंद साबित होंगे। कॉम्पिटिशन से डरने की ज़रूरत नहीं है।फाइनेंस - खर्चों पर कंट्रोल रखेंगे तो बैलेंस बना रहेगा। कोई छोटा-मोटा फायदा मिल सकता है, लेकिन बिग शॉपिंग आइडिया को होल्ड पर रखो!लव लाइफ - कपल्स के लिए आज कनेक्शन स्ट्रॉन्ग रहेगा कोई बातचीत चैट से कॉल तक जा सकती है।हेल्थ - बॉडी को आराम चाहिए मांसपेशियों में अकड़न हो सकती है इस समय अगर हो तो शरीर पर हल्के गुनगुने तेल की मालिश करना अच्छा रहेगा।विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क : कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा परिवार के लोगों के साथ मिलकर दिल से बातचीत करने का अवसर होगा। आज के दिन किसी पुराने दोस्त या सहकर्मी से बात हो सकती है जो आपकी सोच को नया मोड़ दे सकती है।करियर - कामकाज में आज आपको किसी नई बातों की कमान मिल सकती है। मीटिंग में आप लीड कर सकते हैं पर ध्यान रखें कि टीम के साथ तालमेल भी बनाए रखें। आत्मविश्वास ऊंचाई पर पर विनम्रता जरूरी हैफाइनेंस - पैसों के मामले में दिन आपको हेल्प देने वाला हो सकता है पिछले प्रयासों का कोई बेहतर परिणाम अब देख सकते है।लव लाइफ - आज का दिन दिल की बात कहने या सुनने का हो सकता है। रिश्तों में पारदर्शिता बनी रहे तो नजदीकियां और बढ़ेंगी।हेल्थ - ऊर्जा बनी रहेगी दोपहर बाद शरीर थोड़ा थका हुआ महसूस कर सकता है भरपूर पानी पिएं और समय पर भोजन करें।विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: सिंह राशि वालों के लिए अपनी सोच में गंभीरता का असर दिखाई दे सकता है, बारीकी से सोचें लेकिन खुद को थकाएं नहीं। आज आप बहुत चीजों का विश्लेषण करेंगे हर छोटी बात पर ध्यान देंगे। ये आपकी ताक़त भी है पर ज़रूरत से ज़्यादा सोचने से मन भारी हो सकता है।करियर - काम में आपकी परफेक्शन की आदत आज फायदेमंद रहेगी। कोई महत्वपूर्ण फ़ाइल या प्रोजेक्ट आपकी ज़िम्मेदारी में आ सकता है। छोटे छोटे सुधार आपके काम को बेहतरीन बना सकते हैं।फाइनेंस - धन की स्थिति स्थिर है खर्च सोच-समझकर करेंगे और छोटी सेविंग्स के लिए आज से ही प्लान बन सकता है।लव लाइफ - रिश्तों में कुछ बातें मन को खटक सकती हैं पर खुलकर बात करेंगे तो गलतफहमियां दूर होंगी। एक छोटी सी केयर बड़ी नज़दीकी ला सकती है।हेल्थ - मानसिक थकान हो सकती है मोबाइल से थोड़ा ब्रेक लें। नींद पूरी करें और दिन में थोड़ी देर अकेले शांत समय ज़रूर निकालें।विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: कन्या राशि के लिए आज का दिन आपके साथ लोगों का सहयोग रहेगा बस इस दौरान दूसरों के साथ मतभेद से बचें और जितना संभव हो सके चीजों को सहज कर रखें। आपके लिए बैलेंस संतुलन ही आज की असली ताकत हैकरियर - ऑफिस या काम के क्षेत्र में टीम वर्क से फायदा होगा। कोई ज़रूरी डील या मीटिंग सफल हो सकती है। आज आपको बीच-बचाव या कोई समझौता कराने की भूमिका निभानी पड़ सकती है और आप इसमें सफल भी होंगे।फाइनेंस - पैसों के लेन-देन में संतुलन बनाए रखें कुछ ज़रूरी खर्च सामने आ सकते हैं लेकिन आप उसे अच्छे से मैनेज कर लेंगे।लव लाइफ - आज रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। पार्टनर आपकी बात को समझने की कोशिश करेगा जो अकेले हैं उनके लिए कोई दिलचस्प बातचीत शुरू हो सकती है।हेल्थ – सेहत सामान्य रहेगी लेकिन आलस्य से दूर रहें। थोड़ा टहल लें हल्का व्यायाम करें मन भी शांत रहेगा और शरीर भी सक्रिय।विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: तुला वालों के लिए इस समय आज का दिन थोड़ा व्यस्त थोड़ा हलचल से भरा हो सकता है आपका नेचर सबको साथ लेकर चलने वाला है। लोग आपकी सलाह को गंभीरता से लेंगे और आपके आसपास सकारात्मक माहौल बन सकता है।करियर - नौकरी में आज का दिन आप की मेहनत को बढ़ाने वाला होगा, जो लोग अपने काम में बदलाव के मूड में हैं वो लोग इस समय तेजी से काम न करते हुए थोड़ा आस पास की चीजों को ध्यान में रखते हुए काम करें तो गड़बड़ी से बचा जा सकता है।फाइनेंस - आज के दिन कुछ पैसा कहीं से मिल सकता है या किसी रुके हुए पैसे की खबर मिल सकती है।लव लाइफ - दिल की बातें आप को करने वाली हैं बेचैन इस समय नए रिश्ते आकर्षण को तो बढ़ा सकते हैं लेकिन इनके लंबे चलने की स्थिति कम ही रहेगी।हेल्थ - सेहत को लेकर अगर हो सके तो सावधानी बना के रखें वरना खानपान में गड़बड़ी के चलते गैस्ट्रिक की समस्या हो सकती है।विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों के लिए फैमली में कोई बात लंबी चर्चा का विषय हो सकती है। किसी से बहस हो सकती है इसलिए कोशिश करें कि किसी बात को बढ़ाएं नहीं। ज़्यादा एनालाइज करने से गलतफहमियां हो सकती हैं। दिल से बात करें, माइंड गेम्स से नहीं। करियर - काम के माहौल में कंपटीशन बना रहेगा, पर फिर भी आप चुनौती का सामना आसानी से कर सकते हैं। कारोबार के लिए यात्रा का दिन बन रहा है। इस दौरान अपने साथ साथ जो लोग काम कर रहे हैं उन पर भी पूरा ध्यान देने की जरूरत है।फाइनेंस - शेयर मार्केट में आने वाले उछाल में अब कुछ धीमापन तो रहेगा लेकिन ये आने वाले बदलाव का संकेत भी होगा इसलिए सजग रहें।लव फाइनेंस - दिल को लेकर आप अपने साथी के साथ घूमने फिरने के लिए मौका निकालने के लिए तैयार करें।हेल्थ - सेहत को लेकर स्थिति मिले जुले असर वाली दिखाई देती है इस समय पैरों में कुछ दर्द या हाथों खिंचाव रह सकता है।विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: धनु वालों के लिए दिन स्मूद एंड सटल कम ही दिख पाए भागमभाग बनी रहेगी वैसे जो प्लान पेंडिंग थे उन्हें टिक कर सकते हैं। अंदर से फोकस्ड और बाहर से रिलैक्स दिखेंगे।आज आप जिस भी माहौल में होंगे, वहाँ सबकी नज़र आप पर रहेगी। बातों में दम रहेगा मौजूदगी का असर भी साफ दिखेगा। लोग आपकी सलाह मांग सकते हैं।करियर - काम के स्थान में टीम को गाइड करने का मौका मिलेगा। कोई मीटिंग या डिस्कशन आपके फेवर में जा सकता है इस समय आप अपने साथियों के साथ काफी बेहतर और मजबूत काम करने वाले हैं।फाइनेंस - धन को लेकर आप इस समय काफी उहापोह में रहने वाले है जिसका मतलब हुआ की कहां सेव करें और कहां लगाएं यही दिमाग पर असर डालने वाली बातें हैं।लव लाइफ - किसी के साथ दिल की बात कहने का मन तो होगा पर इस समय हर कोई आपके लिए सच्चा हो ये भी जरूरी नहीं है।हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में इस दौरान आप कुछ थकान और बेचैनी का अनुभव कर सकते हैं। इस समय मेडिसिन इत्यादि का सेवन करने का योग भी बन रहा है।विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: मकर राशि वालों के लिए शनिवार के दिन गहराई से सोचना और सही फैसलों को लेने की जरूरत है। परिवार को लेकर आपके इमोशन आज गहरे होंगे लेकिन साथ ही एक अलग तरह की स्पष्टता भी महसूस होगी। कोई बात मन में चल रही हो तो आज उसका हल निकल सकता है।करियर - बिजनेस में इस दौरान आप दूसरों की बातों पर कम ही चलना पसंद करेंगे। कोई बड़ा या चुपचाप होने वाला बदलाव आपको फायदा पहुंचा सकता है। किसी सीनियर से गुपचुप सलाह मिल सकती है जो आगे काम आएगी।फाइनेंस - पैसे के मामलों में आज थोड़ा सतर्क रहने की ज़रूरत है उधारी या बड़ा खर्च करने से बचें। लव लाइफ - दिल की बात कहने का मन होगा पर शब्दों का चुनाव बहुत सोचकर करें। छोटी बात को लेकर टकराव हो सकता है आपकी समझदारी से सब सुलझ सकता है।हेल्थ - मानसिक तनाव को ज्यादा जगह न दें किसी भरोसेमंद से बात करना आज राहत दे सकता है। मेडिटेशन या शांत संगीत मदद करेगा।विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: आज के दिन राहु का असर आपके माइंड को अलग ही तरह से विचार देने वाला है दिल बड़ा सोच ऊंची रहेगी और आज यही आपके लिए सुपर पावर है। खुले दिल और सकारात्मक सोच के साथ दिन की शुरुआत करेंगे। कोई नई उम्मीद नया विचार या किसी यात्रा की योजना बन सकती है। दोस्तों या परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।करियर - काम के सिलसिले में कुछ नई चीजें सीखने का मौका मिल सकता है। जो लोग शिक्षा, कानून, यात्रा या कंसल्टिंग से जुड़े हैं, उनके लिए दिन खास रहेगा। लापरवाही से बचें, वरना छोटी गलतियां हो सकती हैं।फाइनेंस - धन के मामले में दिन अच्छा रहेगा कोई पुराना कर्ज उतर सकता है या इनकम का कोई नया रास्ता खुलेगा।लव लाइफ - आज दिल की बात कहने का सही समय है। जिनके रिश्ते में दूरियां थीं, वो अब कम हो सकती हैं। किसी से मिलने या कनेक्ट होने का अवसर मिल सकता है।हेल्थ - उत्साह अच्छा रहेगा लेकिन खानपान में लापरवाही नुकसान दे सकती है। बाहर का खाना टालें और पाचन का ध्यान रखें।विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: आज आप भीतर से बेहद मजबूत रहेंगे लेकिन दिखाएंगे नहीं। आपका ठंडा दिमाग और जमीन से जुड़ा हुआ व्यवहार आज बड़े फैसले लेने में मदद करेगा। शांति से काम लोगे तो सफलता कदम चूमेगी अपने भाई बहनों के साथ मस्ती और घूमने फिरने का अवसर भी मिलेगा।करियर - ऑफिस या व्यापार में आपकी परिपक्वता लोगों को प्रभावित करेगी आप इस समय कुछ बेहतर सलाह देने के साथ साथ मार्गदर्शक भी बन सकते हैं। योजनाओं को लेकर सोचेंगे लेकिन अभी सबके सामने न रखें। आपकी चुप्पी ही आपकी ताकत है।फाइनेंस - आज की गई प्लानिंग आगे चलकर अच्छा लाभ दे सकती है। निवेश के लिए दिन अनुकूल है, लेकिन जल्दबाज़ी से बचें।लव लाइफ - रिश्तों में स्थिरता बनी रहेगी पार्टनर से दिल की बात करने का सही समय है। जो लोग अकेले हैं उनके जीवन में कोई शांत लेकिन गहरा रिश्ता दस्तक दे सकता है।हेल्थ - शरीर थक सकता है लेकिन मन मजबूत रहेगा हड्डियों या जोड़ों से जुड़ी कोई हल्की तकलीफ़ हो सकती है इसलिए सावधानी रखें।विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल