मेष आज का राशिफल: मेष राशि वालों के लिए आज के दिन चंद्रमा का गोचर मेहनत और लगातार कोशिश को करते रहने की बात कहता है। इस समय घर का माहौल काफी व्यस्त रह सकता है। छोटे भाई बहनों के साथ घूमने-फिरने का मौका भी बनेगा। करियर - नौकरी के साथ साथ बिजनेस का योग भी आज आपका साथ दे सकता है। इस समय अपने आस पास के लोगों के काम को लेकर आप कुछ परेशान हो सकते हैं लेकिन कुल मिलाकर चीजें आपके लिए काफी सटीक रहने वाली हैं। फाइनेंस - कोई छोटी फाइनेंशियल बेनिफिट्स आपका मूड सुधार सकते हैं। मोबाइल या गैजेट्स की खरीदारी का मौका मिलेगा। लव लाइफ - किसी से बातचीत शुरू करने का अच्छा दिन है लेकिन बहुत जल्दी दिल लगाने से बचें। हेल्थ - शरीर को आराम चाहिए इसलिए गुनगुना नींबू पानी लें और दिन में थोड़ी देर वॉक ज़रूर करें। आज का वृषभ राशिफल: वृषभ राशि वालों के लिए आज के दिन घर-परिवार में कोई छोटा मोटा जश्न या अच्छी खबर का माहौल बन सकता है। बच्चों के साथ घर बाहर के कामों में आज का दिन कब निकल जाएगा पता ही नहीं चल पाएगा। अपनों के साथ बातचीत सुखद रहेगी। करियर - नए अवसरों के संकेत हैं ऐसे में कोई इंटरव्यू या ऑफिस मीटिंग पॉजिटिव रह सकती है। कुछ लोग आपके आत्मविश्वास से प्रभावित होंगे। अगर आप फ्रीलांसर हैं, तो आज कोई नई डील होने की संभावना है। फाइनेंस - कोई नई फाइनेंशियल स्कीम सोच में आ सकती है लेकिन एक्शन से पहले रिसर्च ज़रूरी है। लव लाइफ - पार्टनर से गहरी बातचीत हो सकती है जो या तो रिश्ते को और मजबूत बना देगी या थोड़ी हलचल ला सकती है। हेल्थ - आज के दिन शरीर को थोड़ा डिटॉक्स करने की जरूरत है। पानी का सेवन अच्छी मात्रा में करें। आज का मिथुन राशिफल: मिथुन राशि वालों पर चंद्रमा का गोचर देगा इमोशनल तरीके से काफी चेंज। किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है हो सकता है घर में बुजुर्ग सदस्य आपकी कही बातों को दिल पर ले लें। इसलिए प्रेम से बात करें और जब जरूरत हो, थोड़ी दूरी बना लें ताकि स्थिति न बिगड़े। करियर - काम के स्थान में किसी सहकर्मी की बात से मन थोड़ा अपसेट हो सकता है, लेकिन हर किसी की सोच आपकी जैसी नहीं होती इसे भी समझना ज़रूरी है। अगर बिजनेस कर रहे हैं तो पेमेंट या लेनदेन को लेकर सतर्क रहें। फाइनेंस - आज आप खुद खर्च करने से बचेंगे जो कि काफी समझदारी है। कोई पुरानी फाइनेंस मिस्टेक परेशान कर सकती है। लव लाइफ - अगर सामने वाला व्यस्त हो, तो नाराज होने की बजाय समझने की कोशिश करें। लव के मामले में आप तो आगे हों साथी उतना न हो पाए। हेल्थ - बाहर का खाना अवॉइड करें, दिन का दूसरा हिस्सा थोड़ा भारी लग सकता है। आज का सिंह राशिफल: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा बेहतर। आपका तेज और प्रभावशाली बोलना आज लोगों के लिए होगा असरदार। इस समय सामाजिक स्तर पर शब्दों का चयन संभलकर करें। भाई-बहनों से रिश्ते मजबूत होंगे। करियर - नौकरी को लेकर सुबह की भागदौड़ से दोपहर में मिलेगी कुछ राहत। आपका आत्मविश्वास आज सबसे बड़ी ताकत होगा। कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए दिन अच्छा है, लेकिन टीमवर्क पर भी ध्यान दें। फाइनेंस - किसी मित्र के साथ मिलकर कोई फाइनेंस से जुड़ी योजना पर आगे बढ़ने का मौका मिलेगा जो फायदे की हो सकती है। लव लाइफ - पार्टनर को स्पेस देना ज़रूरी है, लेकिन आज के दिन आप अपने दोस्तों के साथ अधिक समय बिता सकते हैं जिससे अपनों के लिए समय ही न मिल पाए। हेल्थ - ठंडा या बासी खाना अवॉइड करें, गले की दिक्कत हो सकती है। आज का कन्या राशिफल: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन काम के चलते घर में और बाहर दोनों ही मामलों में रहेगा बीजी शेड्यूल वाला। इस समय घर में छोटी-छोटी बातों पर बहस की संभावना है लेकिन आप इसे ज्यादा ध्यान न दें तो ही बेहतर होगा। माता-पिता की बातों का ध्यान रखें उनकी बातों को हल्के में न लें। करियर - काम में थोड़ा थकान या बोरियत महसूस हो सकती है लेकिन आपकी परफेक्शनिस्ट प्रवृत्ति आपको आगे बनाए रखेगी। किसी एक्स्ट्रा ज़िम्मेदारी से न भागें। इस समय आप दूसरों के काम को लेकर अपने काम को कम न समझें और मेहनत से आगे बढ़ें। फाइनेंस - आज खर्चों की लिस्ट बनाएं और उसे ध्यान में रखें वरना आप बिना जरूरत के चीज़ों पर पैसे बहा सकते हैं। लव लाइफ - किसी पुराने एक्स की याद आज दिल को छू सकती है। कमिटेड लोग ध्यान रखें कि पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। हेल्थ - आज सिरदर्द या नींद की कमी से जूझ सकते हैं। नींद पूरी लें और थोड़ी देर आंखों को स्क्रीन से आराम दें। आज का तुला राशिफल: तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रह सकता है। आज के दिन आप किसी धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों से भी जुड़ सकते हैं। सोशली आप के लिए नए मित्र या संपर्क बनने का दिन भी बनता है। करियर - कामकाज को लेकर दिन बेहतर रह सकता है। इंटरव्यू या किसी जरूरी मीटिंग में जाना है तो आत्मविश्वास बनाए रखें सफलता की संभावना बन रही है। किसी पुराने काम का लाभ अब इस समय मिल सकता है। फाइनेंस - रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है जिससे राहत महसूस होगी। लव लाइफ -आज के दिन प्यार के मामले में रह सकते हैं कुछ भाग्यशाली। किसी से आज कोई रोमांटिक संकेत मिल सकता है। हेल्थ - स्वास्थ्य अनुकूल रहने वाला है, इस समय आप अपनों को लेकर भी काफी संतुष्टि का अनुभव कर सकते हैं। वृश्चिक आज का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन अष्टम चंद्रमा के चलते हो सकता है कुछ मुश्किल। किसी पुरानी याद का जिक्र हो सकता है जिससे आप थोड़े भावुक हो सकते हैं। इस समय आप को कानों सुनी बातों पर विश्वास करने से बचना चाहिए। करियर - बिजनेस में कोई रिस्क लेने का विचार है तो एक्सपर्ट से सलाह लें। इस समय आप गुप्त शत्रुओं की चालों में फंस सकते हैं इसलिए जो काम करें उसे ध्यान से और शांति के साथ करें। जॉब वालों के लिए आज का दिन थोड़ा धीमा हो सकता है। फाइनेंस - ऑनलाइन शॉपिंग से आज दूरी बनाएं बजट से बाहर जा सकते हैं। खर्चों का दिन बना हुआ है। लव लाइफ - पार्टनर से कोई गहरी बात हो सकती है जो या तो बहुत सकारात्मक मोड़ देगी या थोड़ा तूफानी। सिंगल लोग किसी रहस्यमयी इंसान से मिल सकते हैं। हेल्थ - आज के दिन हल्का खाना और थोड़ा ध्यान या शांत संगीत आपकी बॉडी और माइंड को बैलेंस देगा। धनु आज का राशिफल: धनु राशि वालों के लिए दिन मिलाजुला सा रहेगा। जो लोग बाहरी कामों में व्यस्त हैं उनके लिए परिवार को समय दे पाना मुश्किल रहेगा। कोई पारिवारिक निर्णय आज लेना पड़ सकता है। इसलिए हो सके तो अपनी मौजूदगी को दर्ज करवाएं। करियर - काम को लेकर अचानक से ही कोई नया प्रोजेक्ट या ट्रेवल प्लान बन सकता है, जिसमें आपको नेतृत्व निभाने का मौका मिलेगा। जॉब में बदलाव की सोच रहे हैं तो रिसर्च करें जल्दबाजी से बचें। फाइनेंस - आज पैसों से जुड़ा कोई सरप्राइज मिल सकता है। लेकिन साथ ही कोई पुरानी जिम्मेदारी भी पूरी करनी पड़ सकती है। लव लाइफ - पार्टनर के साथ अनबन हो सकती है, लेकिन आपकी समझदारी रिश्ते को संभाल सकती है। सोशल मीडिया पर कोई कनेक्शन बन सकता है। हेल्थ - फिजिकल एक्टिविटी करते रहें सिर्फ सोचने से थकान नहीं जाएगी। स्ट्रेचिंग या पार्क वॉक फायदेमंद रहेगा। आज का मकर राशिफल: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ कमजोर रह सकता है। घर में कुछ कहासुनी हो सकती है लेकिन आप चाहें तो उसे बड़े प्यार से संभाल सकते हैं। बड़ों की बातों को ध्यान दें और नियमों के अनुसार काम करें। करियर - बिजनेस वालों को किसी पेमेंट को लेकर अलर्ट रहना चाहिए, इस समय आप के मॉल की आपूर्ति के मामले में देरी हो सकती है। ऑफिस में थोड़ा अस्त व्यस्त सा माहौल हो सकता है, लेकिन आप स्थिर रहेंगे। फाइनेंस - कोई पुरानी फाइनेंशियल प्लानिंग आज काम में आ सकती है। नए निवेश से पहले दोबारा सोचें जल्दबाजी ठीक नहीं। लव लाइफ - अगर पार्टनर से दूरी बनी हुई है तो पहल आप करें। सिंगल लोगों के लिए कोई पुराना दोस्त अचानक खास बन सकता है। हेल्थ - आज स्पाइन और गर्दन की तकलीफ हो सकती है ज्यादा देर तक बैठने से बचें। आज का कुंभ राशिफल: कुंभ राशि वालों के लिए आज के दिन स्थिति अच्छी रह सकती है। घर में हल्की सी खुशखबरी या कोई मिठाई जैसी छोटी खुशी माहौल को पॉजिटिव बना सकती है। दोस्तों के साथ मस्ती के मूड में होंगे कहीं आउटिंग का प्लान बन सकता है। करियर - किसी मीटिंग या क्लाइंट प्रेजेंटेशन में आपको सराहना मिल सकती है। फ्रीलांस या क्रिएटिव फील्ड के लोग आज कुछ नया ट्राई करें। फाइनेंस - पैसों से जुड़ी कोई समस्या सुलझ सकती है, इस समय बच्चों से भी आपको लाभ मिल सकता है। लव लाइफ - रिलेशनशिप में थोड़ा फ्रेशनेस लाने की जरूरत है, इस समय किसी के साथ बातचीत की शुरुआत हो सकती है जो दिल को खुशी देने वाली है। हेल्थ - शांत रहने के लिए खुद को थोड़ा वक़्त दें अगर हो सके तो म्यूज़िक को सुनें या नेचर के साथ समय बिताएं। आज का मीन राशिफल: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन घर परिवार की देखरेख में अधिक व्यस्त रह सकता है। इस समय इमोशनल ज्यादा हो सकते हैं माता के साथ प्रेम बढ़ेगा। किसी बात पर सहमति न बन पाए तो भावनाओं से ज़्यादा तर्क से बात करें। करियर - आज का दिन थोड़े उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कोई काम बार-बार अटक सकता है लेकिन शाम तक समाधान भी मिल सकता है। कारोबार के मामले में आज के दिन आप यात्रा करने के लिए भागदौड़ कर सकते हैं। फाइनेंस - पैसों को लेकर कोई बात आपको परेशान कर सकती है, लेकिन जल्दी ही स्थिति सुधरेगी। लव लाइफ - अगर आप किसी रिश्ते में हैं तो आज थोड़ा रिव्यू करें क्या आप वाकई खुश हैं। हेल्थ - आज के लिए अच्छी नींद और शरीर को आराम देने की सख्त जरूरत है। अगर मूड डाउन है तो किसी प्यारे दोस्त से बात ज़रूर करें।