false: मेष राशिफल मेष राशिफल के अनुसार चंद्रमा का प्रभाव शनि के साथ होने से कुछ मन में उतार-चढ़ाव परेशानी दे सकता है। आज का दिन आपके लिए कामकाज की अधिकता दे सकता है। आध्यात्मिक रूप से आप व्यस्त होंगे करियर - कामकाज पर आपके प्रयासों की सराहना कम ही होने वाली है। लोगों के साथ मेलजोल का समय रहेगा। इस समय आपको जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें आप लेकर थोड़ा चिंता में रह सकते हैं। करियर - पैसों के मामले में आज के दिन आप बेहतर तरीके से खर्चों को बैलेंस न कर पाएं किसी पर आपका धन खर्च हो सकता है। लव लाइफ - जीवनसाथी के साथ आज रिश्ते में दूरी बनी रह सकती है, आज कुछ नए लोगों की ओर आकर्षण रहने वाला तो दिल को संभालें। स्वास्थ्य - स्वास्थ्य सामान्य रहेगा मुख्य रूप से आप सोच विचार की स्थिति के कारण परेशानी का अनुभव कर सकते हैं। वृषभ राशिफल वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन घरेलू काम के साथ बाहरी संपर्कों में लगा रहने वाला है। सोशल संपर्क के मामले में आप कुछ ज्यादा समय बिताने वाले हैं। आपका कुछ समय घर के लोगों के अलावा दूर के लोगों के साथ समय बितेगा। करियर - काम काज के लिए आज आपको बाहरी स्रोतों से इनकम मिल सकती है। व्यवसाय में नए साझेदारों के साथ काम करने का मौका मिलेगा, लेकिन इस समय आपको शांत रहकर काम करने की जरूरत होगी। फाइनेंस - पैसों को सेव करना आज तो मुश्किल होने वाला है। आज के दिन आप दान इत्यादि में भी शामिल रह सकता है। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। सिंगल जातकों के लिए नए प्रेम संबंधों की संभावना है। स्वास्थ्य - स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पेट से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए खान-पान पर ध्यान दें। मिथुन राशिफल आज का दिन आप भाग्य के मामले के लिए मिलाजुला रहेगा। कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप अपनी बुद्धिमत्ता से उन्हें सुलझा लेंगे।परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद हो सकते हैं। संवाद के माध्यम से समस्याओं का समाधान करें। करियर - आज के दिन आपको भाग्य का और अपने सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाने में मदद मिलेगी। आप आज के दिन ट्रैवल में व्यस्त रहते हुए काम में लगे रहने वाले हैं। इस समय कारोबार में मुनाफा भी रहेगा। फाइनेंस - आज के दिन किसी वरिष्ठ व्यक्ति से धन प्राप्ति के योग बनते हैं, इस समय आप लंबी अवधि के लिए पैसों की सेविंग की स्कीम में शामिल हो सकते हैं। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में आपको आज जीवन साथी की ओर से सहयोग मिलेगा और साथ ही अचानक से शाम को कहीं डिनर पर भी जा सकते हैं। स्वास्थ्य - सेहत के मामले में पैरों में दर्द की कुछ शिकायत हो सकती है लेकिन कुल मिलाकर स्थिति बेहतर रहने वाली है। कर्क राशिफल कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला होने वाला है, अपने कामों को संभल कर करें। घर के कामों में दूसरों से सहयोग कम मिल पाएगा। पूजा पाठ या फिर आध्यात्मिक कामों में शामिल रहने वाले हैं। करियर - काम काज में आपको अड़चन आ सकती है। इस समय आप अपने काम को दो बार अच्छे से जांच लें उसके बाद चीजों को अप्लाई करें जिससे कोई अटकाव से बचाव संभव हो सके। फाइनेंस - आज के दिन अचानक से होने वाले खर्चे आपको परेशानी दे सकते हैं। इस समय आप अपनी बचत में से कुछ पैसे खर्च कर सकते हैं। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में आज गुप्त तरीके से आपके रिश्ते कहीं सामने न आ जाएं इस बात पर ध्यान दें। अरिक्त रिश्तों की ओर झुकाव से बचें स्वास्थ्य - स्वास्थ्य के लिहाज से आपको चिंता हो सकती है पानी इत्यादि का दूषित होना सेहत पर असर डाल सकता है। false: सिंह राशिफल सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इस समय अपने साथ के लोगों को सही से तालमेल बिठाना मुश्किल होगा इसलिए धैर्य और संयम से काम लेने की जरूरत होगी। करियर - करियर के मामले में आज के दिन आपको दूसरों की ओर से भी ज्यादा जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार के सिलसिले में आप समय प्रबंधन पर ध्यान दें। फाइनेंस - आज के दिन आप का धन अपने पार्टनर पर खर्च हो सकता है। आर्थिक मामलों में सावधानी न रखने पर तंगी भी असर डाल सकती है। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में तनाव आ सकता है। संवाद के माध्यम से समस्याओं का समाधान करें। स्वास्थ्य - स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें, नियमित स्वास्थ्य जांच करवाएं। कन्या राशिफल आज के दिन आपके लिए कंपटीशन ज्यादा रह सकता है। इस समय आप दूसरों के चलते अपनी आप को मुश्किल में पा सकते हैं घर में ज्यादा बातों को लेकर अपने राय न ही रखें तो बेहतर होगा वरना झगड़ा भी हो सकता है। करियर - काम को लेकर आपकी भागदौड़ अधिक रहने वाली है। इस समय आपको परिश्रम ज्यादा करने की जरूरत होगी। आपको काम अधिक मिलेगा और दूसरों को काम को भी आपको करना पड़ सकता है। फाइनेंस - पैसों की स्थिति आज के दिन कमजोर रह सकती है, सेहत इत्यादि पर धन खर्च हो सकता है। लव लाइफ - जीवनसाथी के साथ रिश्ते किसी और के हस्तक्षेप के कारण कमजोर हो सकते हैं। अकेले रहना आज आपके लिए ज्यादा बेहतर होगा। स्वास्थ्य - स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है इस समय ज्यादा तला भोजन करने से परहेज करें तुला राशिफल आज का दिन आपके लिए कुछ दोस्तों के साथ लंबी बातचीत में लगा रह सकता है। घर में बड़ों के साथ समय बिताने वाले हैं। आप इस समय कुछ क्रिएटिव दिखाई देंगे और पुरानी बातों में आज ज्यादा लगे रह सकते हैं। करियर - व्यवसाय में नए साझेदारों के शामिल होने का समय, इस समय काम के साथ साथ आपको बाहर से भी बेहतर मौके मिल सकते हैं। व्यापार में वृद्धि होगी। इस समय आपके लिए अधिकारियों का सहयोग बेहतर होगा। फाइनेंस - पैसों का लाभ अच्छा रहेगा। बच्चों को जेब खर्च मिल सकता है और आप जमा पूंजी के लिए समय अनुकूल है। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी, नए रिश्ते बनेंगे और आप आज किसी के बारे में ज्यादा ही इमोशन भी रह सकते हैं। स्वास्थ्य - स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पेट से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए खान-पान पर ध्यान दें। वृश्चिक राशिफल आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा घर पर कुछ बातों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप अपनी कुशलता से उन्हें सुलझा सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ यात्रा का योग बनेगा। करियर - काम के स्थल पर आपको अच्छा माहौल मिलेगा लेकिन फिर भी आज सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाने में कठिनाई हो सकती है। धैर्य से काम लें और जितना संभव हो सके शांति से काम करें। फाइनेंस - धन के मामलों में सतर्क रहें क्योंकि आज कोई फरमाईश करते हुए कुछ ज्यादा रकम मांग सकता है आपसे। बड़े निवेश से बचें और खर्चों पर नियंत्रण रखें। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। आप शायद घर में ज्यादा समय दें और अपने रिश्ते में दूरी देख सकते हैं। स्वास्थ्य - इस समय खाने के मामले में गैस्ट्रिक की समस्या से परेशानी बढ़ सकती है। false: धनु राशिफल आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आपकी क्रिएटिविटी भी काफी अच्छी रह सकती है। घर में कुछ नई बातों को लागू करने में आप भी दूसरों के साथ शामिल रह सकते हैं। करियर - कामकाज में आपके लिए स्थिति बेहतर रहने वाली है और आप काफी सक्रिय होकर आगे रहने वाले हैं लेखन के काम में या तकनीक के क्षेत्र से जुड़े लोग काफी अच्छा करने में सफल रहेंगे। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति के मामले आज के दिन आप पैसों के जोड़ तोड़ अभी लगा रहने वाला है। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में गहराई आएगी और जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बिताने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य - सेहत के मामले में हाथ पैरों में थकान की समस्या परेशानी दे सकती है इस समय जल अधिक मात्रा में पीना उचित होगा। मकर राशिफल मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ भाग आपके लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। धैर्य और संयम से काम लें। परिवार में किसी सदस्य के साथ मतभेद हो सकते हैं। समझदारी से काम लें और विवादों से बचें। करियर - आप के लिए काम के साथ साथ बाहर से अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं। आप अपने आप को समय के साथ मैनेजमेंट को बना कर चलें। आप के लिए करियर में अच्छे मौके मिल सकते हैं। फाइनेंस - आज के दिन पैतृक संपत्ति की ओर से कुछ लाभ मिलने के संकेत मिल सकते हैं। आप को इस समय अच्छे लाभ मिल सकते हैं। लव लाइफ - रिश्तों के मामले में आज के दिन आपको अपनी आपसी बातचीत में संयम बना कर आगे बढ़ना चाहिए। स्वास्थ्य - स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें इस समय मुख या त्वचा संबंधी रोग चिंता बढ़ा सकते हैं। कुंभ राशिफल कुंभ राशिफल वालों के लिए दिन मिलाजुला होगा। आज आपके मन में कुछ नए विचार आ सकते हैं, जो आपको भविष्य में अपने कार्यों में दिशा देने में मदद करेंगे। आप खुद को अधिक आत्मनिर्भर महसूस करेंगे। करियर - काम के क्षेत्र में आज का दिन अच्छा रहेगा। आप किसी महत्वपूर्ण काम में अच्छा करेंगे। सहकर्मियों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे, जिससे आपकी कार्य गति तेज होगी। फाइनेंस - आज के दिन आपकी नियमित आय सही बनी रहेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। लव-लाइफ - प्रेम संबंधों में आपसी समझ बढ़ेगी। यदि आप किसी के साथ रिश्ते में हैं, तो आपके बीच विश्वास और प्यार मजबूत होगा। हेल्थ - स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा। थोड़ा तनाव हो सकता है, लेकिन इससे चिंता करने की कोई बात नहीं है। मीन राशिफल आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा हो सकता है। परिवार में सुख-शांति रहेगी और रिश्तों में सामंजस्य बनेगा। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिससे माहौल शुभ रहेगा। करियर - करियर में थोड़ी सी कठिनाई आ सकती है। आपकी मेहनत रंग लाएगी और किसी पुराने कार्य में सफलता प्राप्त करने का मौका मिलेगा। कार्यस्थल पर अपने काम को लेकर सतर्क रहें। फाइनेंस -पैसों की स्थिति के मामले में आगे रहने वाले हैं और इस समय बच्चों पर धन ज्यादा खर्च हो सकता है। लव-लाइफ - लव के लिए स्थिति भ्रमित कर सकती है इसलिए साथी से बातचीत करते समय अपनी भावनाओं को स्पष्ट रूप से व्यक्त करें। हेल्थ - सेहत को लेकर आज सतर्क रहना जरूरी है। शरीर में थकान महसूस हो सकती है। For more details, Read your Daily Horoscope