false: आज का मेष राशिफल मेष राशि वालों के लिए आज के दिन आपके लिए नए महिने की शुरुआत कई बातों में बदलाव देने वाली होगी। घर में अपनी स्थिति से लेकर बाहर की भागदौड़ को लेकर आप नई नई चीजों के बारे में जानकारी को ले पाएंगे। इस समय बच्चों के लिए आप काफी केयरिंग भी होंगे। करियर - आज के दिन आपके काम के क्षेत्र में अचानक से कुछ बदलाव आ सकते हैं जो आपके लिए सकारात्मक साबित होंगे, लेकिन इसके लिए आपको अपनी योजनाओं में लचीलापन बनाए रखना होगा। सफलता के लिए आपको अपना ध्यान केंद्रित करना होगा। सहकर्मियों से बेहतर तालमेल बनाए रखें। फाइनेंस - आर्थिक दृष्टिकोण से आज के दिन बैंकिंग या कुछ अन्य सेक्टर में आपको होने वाले बदलावों से गुजरना होगा। लव लाइफ - प्यार के मामले में थोड़ी सी खींचतान हो सकती है, लेकिन यह अस्थायी होगी। आज अपने पार्टनर के साथ संकोच न करें और सच्चाई से बात करें। हेल्थ - स्वास्थ्य की स्थिति सामान्य रहने वाली है, ताजगी और ऊर्जा बनाए रखने के लिए एक अच्छा आहार लें। आज का वृषभ राशिफल वृषभ राशि के लिए आज के दिन अप्रैल माह की शुरुआत के लिए दिन होगा कुछ खास । नवरात्रि का चतुर्थ दिन देगा परिवार में सुख-शांति का वातावरण। आपके घर में खुशियों का माहौल होगा, और कोई महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती है। करियर - करियर में आज किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन आपको अपने काम में और बेहतर करने का अवसर मिलेगा। जो भी कार्य आपके पास हैं, उन्हें बिना किसी जल्दबाजी के पूरा करें। काम में आपकी पारदर्शिता और ईमानदारी को देखा जाएगा, और आपको इसका सकारात्मक परिणाम मिलेगा। फाइनेंस - आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना महत्वपूर्ण होगा। लव लाइफ - आपके रिश्ते में स्थिरता रहेगी, पार्टनर के साथ समय बिताना और एक-दूसरे के साथ गहरे रिश्ते से आपके रिश्ते में और मजबूती आएगी। हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में कोई खास समस्या नहीं होगी, लेकिन तनाव से बचने के लिए खुद को मानसिक शांति देने की जरूरत है। आज का मिथुन राशिफल मिथुन राशि वालों के लिए नवरात्रि का चौथा दिन आपको देगा परिवार में कुछ पूजा पाठ से जुड़े काम। घर के कामों में व्यस्त रहते हुए, यह दिन आपके परिवार के साथ जुड़ने का है। छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज कर एक-दूसरे के साथ हंसी-मजाक का समय बिताएं। करियर - काम को लेकर आप जो योजनाओं का सोच रहे हैं उन्हें शायद पूरा कर पाना आसान नहीं होगा। सरकारी लोगों की ओर से आप कारोबार में दिक्कतें देख सकते हैं। आज के दिन काम के लिए आप सुस्ती से बचें और अपनी जिम्मेदारी को उठाने की कोशिश करें। फाइनेंस - पैसों के मामले में दूसरे लोग आपका लाभ उठा सकते हैं इसलिए खुद को कंट्रोल में रखें और सोच समझ कर पैसों को खर्च करें। लव लाइफ - प्यार और रिश्तों के लिए यह समय मिश्रित रहेगा। आज के दिन आपका पार्टनर खुद को आपसे दूर कर सकता है। हेल्थ - थकान और मानसिक दबाव महसूस हो सकता है। अधिक देर तक काम करने से शरीर में दर्द की शिकायत हो सकती है। आज का कर्क राशिफल कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन मार्केट में होने वाले बदलावों के चलते कुछ दिक्कतें दे सकता है। पेरेंट्स बच्चों की एजुकेशन के लिए चिंता कर सकते हैं। घर में कुछ काम समय पर पूरे न हो पाएं। आज परिवार में थोड़ी हलचल हो सकती है। करियर - नौकरी में आज के दिन आप का अनुभव काम आने वाला है। इस समय बाजार में होने वाले उतार-चढ़ाव आपके लिए काम को और तनाव वाला बन आ सकते हैं। इस समय बदलावों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन यह बदलाव आपके लिए फायदेमंद होंगे। फाइनेंस - आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन मिलाजुला रहेगा। खर्चों में वृद्धि हो सकती है, किसी से उधार लेने से अच्छा है की खुद को कंट्रोल में रखा जाए। लव लाइफ - प्यार में आज थोड़ी असहमति हो सकती है, अपने पार्टनर के साथ उन बातों में उलझने से बचें जिससे तनाव हो सकता है। हेल्थ - स्वास्थ्य में कोई विशेष समस्या नहीं होगी, लेकिन मानसिक तनाव से बचने के लिए आराम और मानसिक शांति की आवश्यकता होगी। false: आज का सिंह राशिफल सिंह राशि वालों के लिए घर में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा सकता है। बड़े सदस्यों से मार्गदर्शन मिलेगा, किसी फैमिली फंक्शन में आप एक्टिव होकर शामिल हो सकते हैं, जिससे घर का वातावरण हल्का और खुशहाल रहेगा। करियर - काम में आप लीडरशिप के चलते आगे रह सकते हैं और साथ ही इस समय आप को उन लोगों के साथ बात हो सकती है जिससे आप काफी जोश में रहें। कारोबार में आज के दिन सरकारी नीतियों का असर भी पड़ने वाला है तो ध्यान से आगे बढ़ना होगा। फाइनेंस - आपको आज के दिन अपने बैंकिंग के कामों में दिक्कत न आए इसके लिए समय पर काम करना उचित होगा। लव लाइफ - रिश्तों में स्थिरता रहेगी, आप और आपके पार्टनर के बीच अच्छे बातचीत होगी जो आपके रिश्ते को और मजबूत बना सकती है। हेल्थ - स्वास्थ्य के लिहाज से यह दिन अच्छा रहेगा, पर वाहन इत्यादि को लेकर थोड़ा सजग रहें। आज का कन्या राशिफल कन्या राशि के लिए घर में आज बेहतर माहौल रहेगा। आज के दिन आप अपने घरेलू मामलों में किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं। कोई यात्रा कर सकते हैं जिसमें आपको कुछ पैसे भी खर्च करने होंगे। माता-पिता की ओर से थोड़ी सख्ती आप देख सकते हैं। करियर - नौकरी के मामले में आज के दिन आपको काम की अधिकता झेलनी होगी ऐसे में संभल कर काम करें और ध्यान से चीजों को करें। आप जल्दबाजी में परेशानी में पड़ सकते हैं इस समय किसी कर्मचारी की मदद से आपको अपने कामों में सहयोग मिल पाएगा। फाइनेंस - आपको पैसों से संबंधित कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। लेकिन फिर भी किसी भी बड़ी खरीदारी से पहले दो बार सोचें और बजट को ध्यान में रखते हुए खर्च करें। लव लाइफ - आपके प्रेम जीवन में आज थोड़ा सा बदलाव हो सकता है। यदि आप किसी रिश्ते में हैं, तो आप और आपके पार्टनर के बीच किसी बात पर चर्चा हो सकती है। हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में आप खुद को पूरी तरह से फिट महसूस करेंगे। दिनभर की भागदौड़ और मानसिक दबाव से बचने के लिए आपको आराम की आवश्यकता होगी। आज का तुला राशिफल तुला राशि वालों के लिए परिवार में आज एक अच्छी स्थिति बनी रहेगी। घर में किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है। आपको परिवार में कोई विशेष जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप पूरी तत्परता से निभाएंगे। बच्चों के साथ समय बिताना आपको अच्छा लगेगा लेकिन ध्यान रखें की लापरवाही न होने पाए। करियर - काम को लेकर आज आपको कुछ नए अवसर मिल सकते हैं। आपका काम पहचाना जाएगा, और आपको अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा। उच्च अधिकारियों से मदद मिलने की संभावना है, जिससे आपके पेशेवर जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। फाइनेंस - आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहेगा, अच्छा मुनाफा हो सकता है। यदि आपने किसी योजना में धन निवेश किया है, तो उसका परिणाम अब दिखाई दे सकता है। लव लाइफ - रिश्तों में आज अच्छे बदलाव की उम्मीद है, दांपत्य जीवन में आप अपने पार्टनर का सहयोग करें जिससे रिहात और मजबूत बन पाए। हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में दिन सामान्य रहेगा। व्रत उपवास रखा है तो अपने खानपान में बैलेंस बना कर चले नहीं तो दिक्कत हो सकती है। आज का वृश्चिक राशिफल वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन उन बातों में पड़ने का हो सकता है जो अभी तक दूसरों की निगाह में नहीं आई हुई थी। पारिवारिक सदस्य से आज किसी महत्वपूर्ण निर्णय पर बात हो सकती है, जिससे घर के माहौल में तनाव हो सकता है खुद को शांत रखें। करियर - काम में आज आपको कुछ नये अवसर मिल सकते हैं। यह समय आपके लिए अच्छा है क्योंकि आपकी मेहनत का फल अब आपको मिल सकता है। आपके काम में राजनीति करने वाले भी आगे होंगे ऐसे में अधिकारी आपको सहयोग न देना चाहें। अगर अपने काम को लेकर गंभीर रहेंगे तो मेहनत से सफलता प्राप्त करेंगे। फाइनेंस - आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य रहेगा। थोड़ी सी लापरवाही से खर्चे बढ़ सकते हैं, लेकिन आप अपने बजट को ध्यान से संभालें। लव लाइफ - रिश्तों में थोड़ी घबराहट महसूस हो सकती है, लेकिन यह अस्थायी रहेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात कर सकते हैं, लेकिन जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें। हेल्थ - स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपको थोड़ी सी थकान महसूस हो सकती है। false: आज का धनु राशिफल धनु राशि के लिए शांति इस समय कम रहने वाली है। घर में लोगों के आने से हलचल बनी रह सकती है। इस समय सोशल कामों में ज्यादा शामिल होने से बचें और अपनी एनर्जी को सही दिशा में लगाएं। भाई बहनों के साथ आप कुछ बाहर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। करियर - काम को लेकर नई शुरुआत की संभावना बन सकती है। इस समय आप के काम को दूसरे लोग दबाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए खुद को सजग रखें। आप के काम को कोई अपना कहकर आपकी मेहनत का श्रेय खुद ले सकता है। फाइनेंस - आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके द्वारा किए गए पुराने निवेश से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। हालांकि, खर्चों को संतुलित रखना महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि कुछ अप्रत्याशित खर्चे सामने आ सकते हैं। आप वित्तीय मामलों में सावधानी से काम लें और आवश्यकता से अधिक खर्च करने से बचें। लव लाइफ - प्रेम जीवन में आज कुछ रोमांटिक पल हो सकते हैं। पार्टनर के साथ समय बिताना आपके रिश्ते को और मजबूती देगा। हेल्थ - मानसिक रूप से थके हुए महसूस करते हैं, तो आपको आराम की आवश्यकता होगी। आज का मकर राशिफल मकर राशि के लिए आज के दिन कुछ महत्वपूर्ण बातें हो सकती हैं, जिन्हें सुलझाना आपकी जिम्मेदारी होगी। किसी खास परिवार के सदस्य से मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए एक सकारात्मक दिशा का संकेत होगा। आज के दिन आस पड़ोस में आप की स्थिति मजबूत होने वाली है। करियर - नौकरी में आप अपने काम के साथ दूसरे के काम की जिम्मेदारी लेने से बचें, जितना संभव हो अपने काम में ध्यान दें। कारोबार में माल में परेशानी हो सकती है समय पर माल मिल न पाए ऐसे में पहले से ही आपूर्ति बना कर रखें। फाइनेंस - कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है, जिसे आपको समझदारी से संभालना होगा। इस समय पैसों के मामले में लेनदेन को लेकर बैलेंस बनाने की कोशिश करें। संतुलन बनाए रखें। लव लाइफ - प्यार और रिश्तों में स्थिरता रहेगी। अगर आप किसी रिश्ते में हैं, तो आप अपने पार्टनर के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ने का अवसर पाएंगे। हेल्थ - स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा, अपने जीवन साथी की हेल्थ को लेकर आप कुछ चिंता में रह सकते हैं। आज का कुंभ राशिफल कुंभ राशि वालों के लिए स्थिति आप के लिए बाहरी स्तर पर अच्छे परिणाम दे सकती है। इस समय अपनों को लेकर किसी धर्म स्थान के लिए जा सकते हैं या फिर किसी काम के लिए अचानक से आप व्यस्त हो सकते हैं जिसे पहले से ध्यान नहीं दिया होगा। करियर - आज काम को लेकर आपको अपनी तैयारी अच्छे से करनी चाहिए। मेहनत के साथ साथ आज के दिन लोगों के साथ मिलकर काम करना ही बेहतर होगा। बिना योजना के कोई काम न करें, टीम के साथ काम करने से बेहतर रिजल्ट मिलेगा। फाइनेंस - पैसों के मामले में आपको थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी। इस समय पैसे खोने की स्थिति भी बन सकती है। लव लाइफ - आज आपके रिश्ते में थोड़ा सा दूरियों का अहसास हो सकता है। रिलेशनशिप में कठोर बातचीत से बचें। हेल्थ - आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन अगर आपको थकान महसूस हो रही हो तो थोड़ा आराम करें। आज का मीन राशिफल मीन राशि के लिए आज के दिन काम के साथ साथ अच्छे से जुड़ेंगे। आप परिवार के साथ समय बिता सकते हैं और छोटे-छोटे कामों में एक दूसरे की मदद करेंगे। घर के किसी सदस्य से बातों ही बातों में आपकी चिंता भी बढ़ सकती है। करियर - नया काम या जिम्मेदारी मिल सकती है जिसमें आपकी मेहनत रहने वाली है। कारोबार में जल्दबाजी से बचें और थोड़ा सोच-समझ कर फैसला लें। कोशिश करें कि किसी साथी के साथ मिलकर काम करें, इससे फायदा होगा। फाइनेंस - खर्चे थोड़े बढ़ सकते हैं, लेकिन अगर आप अपनी बचत पर ध्यान देंगे तो कोई परेशानी नहीं होगी। लव लाइफ - रिश्तों में थोड़ा उतार-चढ़ाव हो सकता है। वैवाहिक जीवन में आज के दिन रिश्ता कमजोर दिखाई दे सकता है। हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में मौसम का असर शरीर पर अपना असर डाल सकता है। For more details, you can read your Daily Horoscope