false: मेष मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अपने काम और अपने परिवार के साथ काम-काज की व्यस्तता में बितेगा। इस समय आप कहीं घूमने के लिए छोटी सी यात्रा भी कर सकते हैं। भाई बहनों के साथ मिलकर आप घर के जरूरी कामों को निपटाने की कोशिश भी करेंगे। करियर - आपका करियर आज अच्छे परिणाम और सफलता को पाने में सक्षम रह सकता है। किसी नए प्रोजेक्ट या अवसर से आपको लाभ मिल सकता है। आत्मविश्वास बनाए रखें और अपने काम में ध्यान लगा कर आगे बढ़ें। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी, अपने किसी करीबी से कुछ धन की मदद भी मिल सकती है। लव लाइफ - रिलेशनशिप में आप अपने प्रेमी के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं और कुछ मस्ती के मूड में भी रहने वाले हैं। हेल्थ -स्वास्थ्य ठीक रहेगा, आप इस समय अपने आप को लेकर कुछ ज्यादा ही सोच विचार में भी रह सकते हैं, व्यायाम करें ऊर्जा बनी रहेगी। वृषभ वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर रह सकता है। अपने घरेलू कामों में आप को बच्चों की ओर से भी कुछ मदद मिल सकती है। इस समय छोटे बच्चों के पीछे भाग दौड़ के कारण कुछ थकान होगी लेकिन ये पल कुछ अच्छे पलों में से एक भी होंगे। करियर - आज काम को लेकर की गई आपकी मेहनत और समर्पण का फल मिलेगा। किसी सीनियर से सराहना मिल सकती है तो अपनी ओर से प्रयासों को बना कर रखें। फाइनेंस - वित्तीय स्थिति मजबूत रहेगी, लेकिन खर्चों पर ध्यान दें। किसी पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है। लव लाइफ -प्रेम संबंधों में प्यार और समझदारी के साथ आप रिश्ते में आगे बढ़ सकते हैं, पार्टनर के साथ समय बिताने से रिश्ते में सुकून का एहसास रहेगा। हेल्थ - सेहत की स्थिति अनुकूल रह सकती है, कुछ आलस्य महसूस हो सकता लेकिन खुद को आप इससे दूर कर सकते हैं। मिथुन मिथुन राशि के जातकों के लिए स्थिति अपने किसी भी काम को ध्यान से करने की बात कहती है। आज अपने भाई बहनों के साथ कुछ नोकझोंक हो सकती है लेकिन ये भी मस्ती में बदलजाएगी। लेखन से जुड़े लोग अच्छा कर पाएंगे। करियर - आज आपके काम में अगर कोई कोई रुकावट आती है, तो आपको इसका समाधान जल्द मिल जाएगा। अपने कौशल को और निखारने में आप नई चीजों को सीखने की कोशिश भी कर सकते हैं। फाइनेंस - घर और परिवार के लोगों पर कुछ धन खर्च हो सकता है, नई चीजें की खरीदारी कर सकते हैं। लव लाइफ - आज आपके रिश्ते में थोड़ी असहमति हो सकती है। बातचीत से समस्याओं का हल निकालने की कोशिश करें। हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में थोड़ी सावधानी बरतें, खासकर पेट संबंधित समस्याओं से बचने के लिए। सही आहार और पानी की मात्रा बढ़ाएं। कर्क कर्क राशि के जातक आज के दिन खुद को लेकर अपडेट रहने की कोशिश कर सकते हैं, नई चीजों को लेकर मन में काफी जोश भी होगा लेकिन अभी उन्हें लें या जानें दे इस पर कुछ ज्यादा ही सोचने वाले हैं। घर में परिवार की ओर से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। करियर - कारोबार में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें आसानी से पार कर लेंगे। सफलता के नए रास्ते खुल सकते हैं अपनी मेहनत से आप अच्छा मुनाफा पाने में भी सक्षम होंगे। फाइनेंस -धन के मामले में स्थिति अनुकूल रहेगी, लेकिन पैसों को बचाने की आदत डालें। लव लाइफ - आपके रिश्तों में प्यार और समझदारी बनी रहेगी। आज किसी से मुलाकात हो सकती है। हेल्थ - स्वास्थ्य में सुधार होगा, लेकिन मानसिक शांति के लिए खुद को व्यस्त रखें। ध्यान और योग से मानसिक शांति मिलेगी। false: सिंह सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन जोश से भरा तो होगा लेकिन आप के स्वभाव में कुछ कठोरता भी बनी रह सकती है। घर में बच्चों की ओर से भागदौड़ थकान को बढ़ा सकती है। काम में किसी का साथ कुछ अच्छा अनुभव भी देगा। करियर - आज आपका करियर नई दिशा में बढ़ सकता है इस समय कारोबार में लगे लोग अपने प्रयासों से महत्वपूर्ण काम पूरे कर सकते हैं। फाइनेंस - धन की स्थिति आपके लिए नियंत्रण में है लेकिन शायद बच्चों के लिए खरीदारी खर्च बढ़ा देने वाली भी होगी। लव लाइफ - लव लाइफ में रोमांस और प्यार रहेगा। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं। हेल्थ - सेहत की स्थिति तो ठीक रहेगी लेकिन बहुत अधिक फोन इत्यादि का उपयोग आंखों को थका सकता है ध्यान रखें। कन्या कन्या राशि के जातकों के लिए अपने काम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत होगी। परिवार में कुछ लोगों के साथ आप का सहयोग कमजोर रह सकता है लेकिन फिर भी चीजें आपके लिए पक्ष में रह सकती हैं। इस समय आपको दूसरों के साथ अपने संपर्क पर अधिक मेहनत करनी होगी। करियर - आपका करियर अच्छा सामान्य रहेगा इसलिए काम के स्थान में अपने प्रदर्शन को अच्छा बनाएं और किसी भी तरह की गुटबाजी से खुद को दूर रखें। काम ज्यादा बातें कम आज का दिन इस सोच के साथ पूरा करें। फाइनेंस - आज आपको पैसों के मामले में समझदारी से काम लेने की जरूरत है और खर्चों पर नियंत्रण रखें। लव लाइफ - लव लाइफ में आपके लिए स्थिति कमजोर रह सकती है इस समय अपने पार्टनर की ओर से बहुत ज्यादा सहयोग न मिल पाए। हेल्थ - स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन शरीर को पर्याप्त आराम देना जरूरी है। तुला तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन उस काम में ज्यादा लगा रह सकता है जिसमें आप का मन भी लगेगा। इस समय परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का मौका मिल सकता है। अपने बड़ों की ओर से बताई गई बातें आपके लिए एक अच्छा मार्गदर्शन हो सकती हैं। करियर - आज आपको अपने करियर में विरोधियों को हराने में मजा आने वाला है। व्यापार में आज के दिन सोशल सर्कल का लाभ मुनाफे के रूप में दिखाई देगा। फाइनेंस - वित्तीय स्थिति थोड़ी उतार-चढ़ाव से गुजर सकती है। आर्थिक योजनाओं पर पुनः विचार करें। लव लाइफ - आज आपके रिश्ते में समझ और सहयोग रहेगा। किसी विवाद से बचने के लिए धैर्य रखें। हेल्थ - स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक दबाव से बचने के लिए योग और ध्यान करें। वृश्चिक वृश्चिक राशि के जातकों के लिए परिवार और काम में तालमेल बिठाने का समय होगा। इस समय अचानक से घर पर किसी की ओर से आपके काम में अटकाव उत्पन्न हो सकता है। घर पर शाम के समय आप अच्छे पलों का आनंद भी ले पाएंगे। करियर - आज आपको अपने करियर में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं जो आपके लिए आने वाले समय में अच्छे परिणाम देने वाले होंगे। कोई नया प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। फाइनेंस - पैसों के मामले में स्थिति मजबूत रहेगी। कुछ काम काज को लेकर आप धन खर्च कर सकते हैं। लव लाइफ - रिलेशनशिप में कोई बड़ा निर्णय लेने का समय आ सकता है। यदि आप सिंगल हैं, तो कोई खास व्यक्ति आपके करीब आ सकता है। हेल्थ - सेहत की स्थिति सामान्य रूप से रहने वाली हैं हां कुछ काम को लेकर तनाव होगा लेकिन जल्द ही उससे भी राहत मिलेगी। false: धनु धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी व्यस्तता वाला होगा अपने साथियों से पूरी तरह सहयोग नहीं मिल पाए इसलिए खुद ही तैयार रहें। परिवार में आप पर दूसरों की जिम्मेदारी होगी जिसे आप अच्छे से कर सकते हैं। भाई बहनों का साथ प्रेम को बनाए रखेगा। करियर - आपके करियर में आज आप कुछ नए विचार देने वाले होंगे। इस समय कारोबार में आप को कुछ अच्छा मुनाफा भी हो सकता है। बाजार में आप अपने ब्रांड को बेहतर तरीके से स्थापित कर पाएंगे। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति में स्थिरता रहेगी। छोटे निवेश से अच्छा लाभ हो सकता है। लव लाइफ - लव लाइफ में थोड़ा उतार-चढ़ाव हो सकता है, लेकिन आप दोनों के बीच समझदारी बनी रहेगी। हेल्थ - स्वास्थ्य में कोई खास परेशानी नहीं होगी। ताजगी और ऊर्जा के साथ आप अपने काम कर पाएंगे। मकर मकर राशि वालों के लिए जरूरी है कि बेकार की बातों पर अधिक न सोचें और आगे बढ़ें। अगर कुछ गलती हो भी गई है तो सुधार भी संभव है। आने वाला समय आपको राहत देने वाला होगा। घर परिवार में कोई पूजा पाठ या मांगलिक कामों में शामिल हो सकते हैं। करियर - आपका करियर आज धीमा रहेगा लेकिन जरुरी है की आप अपनी मेहनत से जी न चुराओ और अधिक चिंता से बचें। आप की मेहनत को दूसरे भी देख रहें हैं इसलिए सफलता अब संभव हो सकती है। फाइनेंस - आज के दिन निवेश के फैसले सावधानी से लें, इससे आप लाभ तो होगा और आने वाले समय में राहत भी मिलेगी। लव लाइफ - रिलेशनशिप में आज प्यार और समझदारी बनी रहेगी। सिंगल लोग किसी खास से मुलाकात कर सकते हैं। हेल्थ - सेहत अभी कमजोर होगी लेकिन जल्द ही स्वास्थ्य ठीक होगा, इसलिए मानसिक शांति के लिए खुद को आराम देने की जरूरत है। कुम्भ कुंभ राशि के जातकों के लिए परिवार के साथ समय बिताने का अवसर होगा लेकिन इस समय बाहर की ओर अधिक आकर्षण रहेगा। परिवार या किसी के साथ अचानक से ट्रैवलिंग का प्लान बन सकता है। अपना समय सोशल सर्कल में ज्यादा बिताने वाले हैं। करियर - करियर को लेकर आप परिश्रम से आगे बढ़ पाएंगे, इस समय अधिकारियों के साथ काम की अधिकता के चलते आप अपने समय पर काम को पूरा करने के दबाव से भी कुछ परेशान रह सकते हैं। फाइनेंस - धन के मामले में आपको अनुकूल परिणाम मिल पाएंगे इस समय आपके लिए कोई और कुछ पैसे खर्च कर सकता है। लव लाइफ - आज आपके रिश्ते में थोड़ी हलचल हो सकती है लेकिन आपसी बातचीत से समस्याओं का समाधान कर ही लेंगे। हेल्थ - सेहत सामान्य रहेगी लेकिन लापरवाही से हेल्थ पर असर पड़ सकता है इसलिए ध्यान रखें। मीन मीन राशि के जातकों के लिए भाग दौड़ बनी रह सकती है। घर परिवार में कामकाज को लेकर चल रही उठा-पटक परेशान कर सकती है। इस समय काम में मन न लग पाने के कारण ध्यान दूसरी ही बातों की और ज्यादा ही लगा रह सकता है, इसलिए जरूरी है कि जो कर रहे हैं उस पर ध्यान दें और पुरानी बातों की सोच को खुद पर हावी न होने दें। करियर - आज आपके करियर में आपके लिए स्थिति कमजोर रह सकती है इसलिए खुद को उन चीजों से दूर रखें जो आपके काम पर असर डाल सकती हैं। किसी के साथ बहस से बचें और अपने काम पर फोकस बना कर रखें। फाइनेंस - धन के मामले में सेविंग खर्च हो सकती है, दवा इत्यादि की खरीद पर भी कुछ धन खर्च हो सकता है। लव लाइफ - लव लाइफ में पार्टनर की ओर से थोड़ी असहमति हो सकती है, लेकिन समय के साथ स्थिति सुधर जाएगी। हेल्थ - सोच विचार की अधिकता के कारण आप कुछ थकान को महसूस हो सकते हैं लेकिन शाम तक स्थिति में सुधार होगा।