false: मेष मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन काम के क्षेत्र में बेहतर बदलाव दे सकता है। इस समय जोश ओर उत्साह के साथ आप अपने काम कर पाएंगे। किसी मित्र का सहयोग उलझनों को सुलझाने में सहायक होगा। जो लोग राजनीति में हैं उन्हें अपनी प्रतिभा का दूसरों के सामने अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। परिवार के साथ अच्छे पलों का आनंद ले सकते हैं। करियर - कामकाज के मामले में आज के दिन आप के लिए बेहतर होगा अपने पेंडिंग कामों को काफी अच्छे से कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें की बहुत अधिक क्रोध या दूसरों पर अधिकार का उपयोग न करें। फाइनेंस - धन के मामले में आप को मिलेगा कुछ अच्छा लाभ। लव लाइफ - रिलेशनशिप के लिए आज का दिन लकी रहेगा क्योंकि ग्रहों का प्रभाव आपको अपने प्रिय के साथ समय बिताने का मौका देगा। हेल्थ - आज के दिन हेल्थ की स्थिति आपके लिए अनुकूल रहने वाली है। वृष वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन की शुरुआत अपने परिवार ओर घरेलू मामलों से प्रभावित दिखाई देती है। इस समय चंद्रमा और ग्रहों का प्रभाव आपके सुख पर असर डालने वाला है जिसके चलते आप घर के लिए कुछ चीजों की खरीदारी कर सकते हैं या फिर अपने लिए कुछ धन खर्च के मूड में होंगे। दोस्तों के साथ घूमने का मौका मिलेगा। करियर - करियर के लिहाज से आज आप काम की अधिकता देख पाएंगे लेकिन चिंता न करें क्योंकि आपको अपने साथियों की ओर से मदद भी मिलेगी। अधिकारियों की ओर से नए काम की जिम्मेदारी के लिए आप का चयन आने वाले समय में इनकम को बढ़ाने वाला भी साबित हो सकता है। फाइनेंस - धन के मामले में खर्चों के साथ कुछ लाभ प्राप्ति भी होगी। लव लाइफ - लव लाइफ में आप अपने साथी के साथ सम्य तो बिताएंगे लेकिन इस समय आपका ध्यान कुछ ओर बातों की ओर भी अधिक रहने वाला है। हेल्थ - हेल्थ को लेकर स्थिति सामान्य रहने वाली है , बस कफ का असर आपको कुछ परेशान कर सकता है। मिथुन मिथुन राशि के जातक आज के दिन भागदौड़ को अधिक कर सकते हैं। अचानक से ट्रैवलिंग का मौका बन सकता है। इस समय घरेलू मामलों में आप को बहुत अधिक बोलने से बचना चाहिए। आप की जिम्मेदारियों का निर्वाह अच्छे से हो सकता है। इस समय आप अपने काम के साथ साथ अपने कम्युनिकेशन को लेकर लोग आकर्षित होने वाले हैं तो तैयार रहें। करियर - नौकरी के क्षेत्र में आज आप की मेहनत की प्रशंसा हो सकती है। अधिकारियों के साथ कुछ मिटिंग का भी दौर चलने वाला है। काम में आपके लिए इस दौरान एक डेस्क से दूसरे डेस्क की दौड़ भी रह सकती है अधिक। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति आपके लिए सामनय रहेगी हां दोस्तों के साथ कुछ खाने पीने के मामले पैसे खर्च हो सकते हैं। लव लाइफ - लव लाइफ रहेगी बेहतर, अपने पार्टनर से साथ अचानक से मुलाकात हो सकती है। हेल्थ - सेहत के लिए स्थिति सामान्य दिखाई देती हैं, लेकिन शाम तक थकान आपको कुछ परेशान कर सकती है। false: कर्क कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन उनके काम के साथ साथ उन्हें नए लोगों के साथ मुलाकात का मौका दे सकता है। परिवार में प्रेम ओर सहयोग बना रहने वाला है। बड़ों की ओर से बच्चों को कुछ नियमों का पाठ भी पढ़ने को मिल सकता है। अपने भाई बहनों के साथ आपकी मस्ती बनी रह सकती है। करियर - कामकाज के मामले में आप कुछ नई योजनाओं को लेकर सोच विचार में होंगे। कारोबार में आपको इस समय अधिक मेहनत बना कर रखनी होगी। नए काम की शुरुआत के लिए अभी थोड़ा इंतजार करें। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति अनुकूल रह सकती है। बच्चों को अपने बड़ों से कुछ जेब खर्च मिल सकता है। लव लाइफ - प्रेम के मामले में आज के दिन आप अपने जीवन साथी का सहयोग पाएंगे और रिश्ते में करीब आएंगे। हेल्थ - सेहत की स्थिति आपके लिए सामान्य रह सकती है। अपने खान-पान में आपको लापरवाही से बचना चाहिए। सिंह सिंह राशि के लिए आज का दिन कुछ मनमौजी तरीके से गुजर सकता है। अपने साथ साथ आप दूसरों के लिए काफी ध्यान से काम करने वाले हैं। इस समय आप अपने मन की करने के चक्कर में अपनों को कुछ परेशान कर सकते हैं। इस समय दोस्तों के साथ लंबी बातचीत का मौका बनेगा। करियर -नौकरीपेशा लोगों के लिए आज के दिन काम में मन न लगने के कारण आप इधर उधर की बातों पर कुछ अधिक ध्यान दे सकते हैं। कारोबार में आपको नए प्रोडक्ट को शामिल करने की इच्छा रह सकती है। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति आपके लिए मिलेजुले परिणाम देगी। आप अपने रहन सहन पर इस समय कुछ धन लगाने की सोच सकते हैं। लव लाइफ - रिलेशनशिप के मामले में आज के दिन आप अपने प्रेमी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना चाहेंगे लेकिन शायद ये संभव न हो पाए। हेल्थ - सेहत के मामले में आप सामान्य अनुभव करने वाले हैं। कन्या कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ कमजोर सिद्ध हो सकता है इस समय चंद्रमा का द्वादश प्रभाव आपके लिए सोच विचार की स्थिति को देने वाला होगा। आप चिंता अधिक कर सकते हैं। जिम्मेदारियों को लेकर मन में शंका का भाव उभर सकता है। करियर - आज के दिन काम को लेकर आप वृथा की भागदौड़ के कारण परेशान रह सकते हैं। इस समय आपको अपने सहकर्मियों की ओर से बहुत अधिक मदद न मिल पाए। निराश न हों अपनी मेहनत बनाए रखें। बाहरी संपर्क कुछ सकारात्मक रहने वाले हैं फाइनेंस - आज के दिन खर्चों पर कंट्रोल रखना जरूरी है क्योंकि अचानक से खर्चों की स्थिति सामने रहेगी। लव लाइफ - पार्टनर के साथ समय बिताना चाहेंगे लेकिन शायद उनकी ओर से सहयोग में कमी के कारण पूरा समय न मिल पाए। हेल्थ - सेहत को लेकर सजग रहें स्वास्थ्य कुछ कमजोर रह सकता है। false: तुला तुला राशि के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा, आत्मविश्वास बना रहने वाला है। अपने आस पास के लोगों के साथ आप मेल जोल में रहने वाले हैं। सामाजिक स्तर पर आप शामिल रहेंगे। इस समय आप दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आज के दिन अपनी बातों पर अड़ने से अच्छा है की दूसरों की बातों को भी आगे रखें। करियर - आज कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, आपके लिए काम के क्षेत्र में बॉस की ओर से भी बेहतर सहयोग मिलेगा। अपने काम के साथ आप दूसरों के लिए मददगार साबित हो सकते हैं। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, आज के दिन कोई निवेश का लाभ आपको सुखद परिणाम दे सकता है। लव लाइफ - लव लाइफ में आप रहेंगे आगे। पार्टनर से आपसी समझ बढ़ेगी, संबंधों में नयापन आएगा। हेल्थ - आज के दिन खुद को फिट रखने के लिए आप कुछ एक्सरसाइज को दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं। वृश्चिक वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रह सकता है। आज आप अपने काम में ध्यान से आगे बढ़ सकते हैं। घर परिवार में आप की ओर से कुछ बातों को लेकर अधिक जोर देना दूसरों को असहज कर सकता है। इस समय माता-पिता का सहयोग आपको मिलेगा। करियर - कामकाज में किसी बदलाव का संकेत मिल सकता है, लेकिन यह आपके लिए सकारात्मक रहेगा। काम में फैसलों को लेने में ज्यादा कठोर होने से बचें और इस समय अपनी भाषा को भी कुछ नम्र बनाएं। फाइनेंस - आज आर्थिक मामले में समझदारी से निर्णय लें क्योंकि अचानक से दूसरों का खर्च भी आप को करना पड़ सकता है। लव लाइफ - लव लाइफ के मामले में आज के दिन आप व्यस्तता के कारण अधिक समय प्रेमी को न दे पाएं। हेल्थ - स्वास्थ्य की स्थिति सामान्य रहेगी, ताजगी बनी रहने वाली है। धनु धनु राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्यदायक रह सकता है। आप अने काम को बेहतर तरीके से कर पाएंगे। परिवार में बड़ों की ओर से आशीर्वाद मिल सकता। इस समय आप सामजिक रुप से भी दूसरों की दृष्टि में सम्मान या अधिकार प्राप्त कर पाएंगे। करियर - नौकरी में आपके लिए नए अवसरों की प्राप्ति का समय होगा। इस समय आप अपने काम को लेकर कुछ अधिक आत्मविश्वास में भी दिखाई देंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता की उम्मीद आज के दिन रहेगी। फाइनेंस - कोई पुराना उधारी से आज आप को छुटकारा मिल सकता है जो आपको राहत देने वाला होगा। लव लाइफ - आज के दिन रिश्तों में संबंध को लेकर आप अधिक उत्साही भी रहने वाले हैं। हेल्थ - सेहत के लिए आज आप अनुकूल स्थिति को देख सकते हैं, अपने खान-पान में संतुलित आहार लेना अच्छा होगा। false: मकर मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन संभल कर काम करने का संकेत देता है। इस समय पर दूसरों पर बहुत अधिक निर्भरता चिंताएं बढ़ा सकती हैं। घर में कुछ बातों के चलते आपसी संबंध अस्थिरता से प्रभावित हो सकते हैं। अपने आप को क्रोध से बचाएं। करियर - आज कार्य में कुछ अवरोध आ सकते हैं, लेकिन धैर्य रखें और समस्याओं का समाधान निकालें। आज के दिन आप को अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरुरत है। साथ ही साथ जितना हो सके अपने काम पर फोकस बना कर रखें। फाइनेंस - आर्थिक मामले में स्थिति गड़बड़ा सकते हैं। आज के दिन खर्चे बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट बनाकर खर्च करें। लव लाइफ - आज के दिन लव लाइफ में स्थिति कमजोर दिखाई दे सकती है। हेल्थ - सेहत में सुधार देखने को मिलेगा, नियमित व्यायाम करें। कुंभ कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन दूसरों के साथ काम करने और संबंधों को अनुकूल बनाने की बात करता है। परिवार में आपकी बातों को लेकर अधिक ध्यान न दिया जाए लेकिन इससे निराश न होम क्योंकि देर सबेर वे आपके पक्ष में दिखाई दे सकते हैं। करियर - आज आप काम के क्षेत्र में दूसरों के साथ मिलकर कुछ नई चीजों को कर सकते हैं। कारोबार में आपकी पार्टनरशिप बेहतर तरीके से आगे बढ़ सकती है। इस समय नए विचारों से काम को गति मिलेगी। फाइनेंस - आज आप का धन अपने साथी या परिवार पर खर्च हो सकता है। लव लाइफ - लव लाइफ को लेकर आप थोड़ा रोमांस के मूड में रहने वाले हैं। पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। हेल्थ - आज के दिन बातचीत में तनाव से बचें क्योंकि आपका स्वतंत्र रहकर काम करना आपको परेशान कर सकता है। मीन मीन राशि वालों के लिए स्थिति मिलेजुले असर दिखा सकती है। इस समय आप आस पास के लोगों के साथ दुविधा का अनुभव कर सकते हैं। व्यर्थ की बातों पर अड़ने से अच्छा होगा की आगे बढ़ें। आज के दिन कानूनी मामलों में आप बेहतर परिणाम देख सकते हैं। करियर - नौकरी में कुछ बदलाव हो सकते हैं, जो आपके लिए चिंता को देने वाला हो सकता है। इस समय कारोबारी अपने काम में प्रतिस्पर्धा से भी परेशान दिखाई दे सकते हैं। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति को लेकर आप दबाव का अनुभव कर सकते है, किसी बड़े निवेश से अभी बचें। लव लाइफ - प्रेम संबंधों को लेकर पार्टनर के साथ मिलकर नए फैसले लेने में वाद-विवाद से बचना बेहतर होगा। हेल्थ - शारीरिक रूप से आज के दिन परेशान हो सकते हैं थकान बढ़ सकती है।