मुख्य पृष्ठ राशि चिन्ह अनुकूलता अन्य राशियों के साथ वृषभ

प्रीमियम उत्पाद

वृषभ राशि वालों के लिए सर्वश्रेष्ठ अनुकूल / Best compatible for Taurus

Taurus Love Compatibility

वृषभ राशि का मेष राशि से मिलान/ Taurus compatibility with Aries 

मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह कहलाते हैं, जबकि वृषभ राशि के स्वामी शुक्र कहलाते हैं। इस वजह से यह दोनों राशियां कामुक स्वभाव की होती है। मेष राशि वालों को जहाँ एक तरफ अपने तेजतर्रार होने के लिए जाना जाता है, वहीं वृषभ राशि वालों को धैर्य के लिए जाना जाता है। यह दोनों ही राशियां हमेशा भावनात्मक समर्थन, शिष्टाचार और जुनून की तलाश में रहते हैं। यौन क्रिया के मामले में उन्हें काफी कलात्मक माना जाता है। मेष राशि के व्यक्ति अमूमन यौन क्रिया की प्रक्रिया से ज्यादा उसे पूरा करने पर अधिक ध्यान देते हैं। मेष राशि वालों को विशेष रूप से अपने कामुक प्रवृत्ति और छूने की भावना पर काम करने की जरूरत है। वृषभ राशि वाले स्थिति के अनुरूप ढलने में समय लेते हैं, इसलिए वृषभ की तुलना में ज्यादातर अहम बदलाव मेष राशि वाले ही करते हैं। 

वृषभ का वृषभ राशि से मिलान / Taurus compatibility with Taurus 

एक ही राशि के होने के कारण, दोमों एक दूसरे के लिए समझ, सूझबूझ और समय के लिहाज से एक परफेक्ट मैच माने जाते हैं। यह राशियां अपने आप को अच्छी तरह से समझते हैं, इसलिए उन्हें एक दूसरे को समझने में भी काफी आसानी होती है। यह एक दूसरे के साथ काफी सौम्य रहते हुए भी एक मजबूत रिश्ता साझा करते हैं। यह एक दूसरे की जरूरतों और फरमाइशों का पूरा ख़्याल रखते हैं। हालांकि दोनों में ही कामेच्छा की कमी होने से उन्हें अपने रिश्ते की शुरुआत करने में दिक्कत आ सकती हैं। दोनों ही इस विषय में अपने विचारों को लेकर ज़िद्दी हैं, जो दोनों के बीच मतभेदों का एक मुख्य कारण हो सकता है। जब बात अंतरंगता की आती है तो दोनों एक दूसरे के सहयोगी होते हैं, दोनों एक दूसरे के साथ काफी खुलकर बातचीत के लिए जाने जाते हैं। बहरहाल वृषभ का वृषभ राशि से मिलान / Taurus compatibility with Taurus कई मायनों में महत्वपूर्ण होता है। 

वृषभ राशि का मिथुन राशि से मिलान/ Taurus compatibility with Gemini 

पृथ्वी राशि होने की वजह से वृषभ शारीरिक देखभाल और अन्य इच्छाओं की पूर्ति के लिए हमेशा तरसते हैं। मिथुन राशि शारीरिक जरूरतों से ज्यादा ज्ञान या बुद्धि की तलाश में रहते हैं। मिथुन राशि वालों के अनुसार प्यार, तर्क और कारण से पैदा होता है।  मुख्य रूप से ऐसा इसलिए है क्योंकि वायु राशि होने की वजह से उनके लिए एक संतुष्टि पूर्ण यौन संबंध से ज्यादा एक सार्थक बातचीत मायने रखती है। वृषभ राशि वाले ज्यादातर आलिंगन और रूमानी समय व्यतीत करने में यकीन रखते हैं जबकि मिथुन राशि वाले अपनी अंतरंगता के लिए जाने जाते हैं। मिथुन राशि वाले जातक वृषभ राशि वाले जातकों के साथ प्यार भरे पल बिताने के कुछ समय बाद बोर भी हो सकते हैं। दोनों के स्वभाव में काफी अंतर होने के कारण, यह उनके यौन जीवन को काफी हद तक प्रभावित कर सकता है। देखा जाए तो वृषभ राशि का मिथुन राशि से मिलान/ Taurus compatibility with Gemini काफी मुश्किलों भरा हो सकता है या यूँ कहें कि दोनों के बीच अनुकूलता की कमी भी हो सकती है। 

वृषभ राशि का कर्क राशि से मिलान/ Taurus compatibility with Cancer 

यह दोनों ही राशियां एक दूसरे के साथ शारीरिक से ज्यादा भावनात्मक रिश्ता साझा करती हैं। उनके लिए यौन महज एक क्रिया नहीं बल्कि आध्यात्मिक है, जिसकी समझ होनी जरूरी है। वृषभ राशि के स्वामी शुक्र ग्रह कहलाते हैं जो सौम्यता के लिए जाने जाते हैं। वृषभ राशि वाले मुख्य रूप से शारीरिक इच्छाओं की पूर्ति की तलाश में रहते हैं। वह गंध, स्वाद, दृष्टि और स्पर्श की हर भावना के प्रति काफी संवेदनशील होते हैं। इससे कर्क राशि वालों में उनके प्रति विश्वास और आत्मविश्वास दोनों भावना उत्पन्न होती है। वृषभ राशि का कर्क राशि से मिलान/ Taurus compatibility with Cancer की बात करें तो, कर्क राशि वालों के लिए निकटता रिश्ते की सुरक्षा के लिए आवश्यक है। हालांकि, मंगल दोनों ही राशियों का स्वामी होता है जिसकी वजह से यह राशियां आपस में अपने रिश्ते की शुरुआत करने और उसे बढ़ाने में सक्षम नहीं माने जाते हैं। भोजन के प्रति दोनों ही राशि वालों का झुकाव उनके यौन इच्छाओं से ज्यादा होता है। इसके कारण उनका यौन जीवन ख़त्म भी हो सकता है। 

वृषभ राशि का सिंह राशि से मिलान/Taurus compatibility with Leo 

इन दोनों राशि वालों के बीच एक संपूर्ण यौन रिश्ता स्थापित होता है। इसका एक कारण यह भी है कि, यह दोनों राशि वाले आलसी होते हैं और उन्हें जूनून और उत्साह लाने का भरपूर समय मिल जाता है। दोनों के यौन आसनों में अंतर होने की वजह से कभी-कभी उनके बीच मतभेद भी हो सकते हैं। हालांकि, एक दूसरे से प्रेरित होकर दोनों को अपने जुनून और संतुष्टि की पूर्ति करने में काफी मदद मिलती है।  एक तरफ जहाँ वृषभ राशि वाले सिंह राशि की यौन इच्छाओं का ध्यान रखते हैं, वहीं सिंह राशि वालों में जुनून और उत्तेजना उत्पन्न करने में सहायता करते हैं। यह दोनों ही राशि वाले एक दूसरे की व्यक्तिगत जरूरतों से अच्छी तरह वाकिफ़ होते हैं और हमेशा अपने रिश्ते को ताजा बनाए रखने के लिए रास्ते ढूंढते रहते हैं। वृषभ राशि का सिंह राशि से मिलान/Taurus compatibility with Leo की बात करें तो दोनों ही स्वभाव से सौम्य और उग्र होने की वजह से एक संपूर्ण यौन संबंध के लिए लालायित रहते हैं। वह एक दूसरे से कभी भी कम की अपेक्षा नहीं रखते और समान रूप से एक दूसरे से मांग करते रहते हैं। यह उनके रिश्ते को काफी रोमांच और प्यार से भर देता है जो कि एक अच्छी बात है। 

वृषभ राशि का कन्या राशि से मिलान/ Taurus compatibility with Virgo 

यह दोनों राशि वाले एक दूसरे से एक भावनात्मक रिश्ते में बंधे होते हैं। यह दोनों आपस में बहुत सी विशेषताओं को साझा करते हैं, जो उन्हें एक दूसरे के सामने अपनी कमजोरियों को उजागर करने में सहज बनाती है। वृषभ राशि वाले कन्या राशि वालों को किसी भी चीज के लिए संकोच करने का मौका नहीं देते। जबकि संकोच कन्या राशि वालों का एक स्वभाव माना जाता है। जहां यौन संबंध की बात आती है तो दोनों ही पहली बार एक दूसरे के साथ काफी उमंग के साथ पेश आते हैं। इसका एक कारण यह भी कि, दोनों स्वभाव से काफी ज्यादा सौम्य होते हैं। हालांकि यह दोनों ही राशि, रिश्ते का विवरण और उसके गहन विश्लेषण पर काफी ज्यादा ध्यान केंद्रित करते हैं। यह उनके यौन जीवन को काफी हद तक प्रभावित कर सकता है क्योंकि, गहन विश्लेषण किसी भी रिश्ते की गर्माहट को खत्म कर देता है। इसके साथ ही यह वृषभ राशि वालों के आत्मविश्वास को भी काफी हद तक प्रभावित कर सकता है। कन्या राशि वाले धोखा खाने से हमेशा डरते हैं, जिसे कौमार्य का प्रतीक माना जाता है। इस डर को अक्सर वृषभ राशि वाले नहीं समझ पाते हैं क्योंकि शुक्र की स्थिति के कारण उनकी अंतरंगता की समझ काफी अलग होती है। वृषभ राशि का कन्या राशि से मिलान/ Taurus compatibility with Virgo के दौरान एक दूसरे को यह समझाने की जरुरत है कि, शारीरिक अंतरंगता दोनों के लिए अलग-अलग हो सकती है। 

वृषभ का तुला राशि से मिलान/ Taurus compatibility with Libra  

यह दोनों राशि के लोग एक दूसरे से काफी अलग होते हुए भी एक दूसरे के साथ काफी अच्छे रहते हैं। वृषभ राशि वाले आराम की तलाश में रहते हैं, साथ ही स्वाद और स्पर्श उसकी कमजोरी है। दूसरी तरफ तुला राशि वाले देखने और गंध के प्रति संवेदनशील होते हैं। इन दोनों राशियों के स्वामी ग्रह शुक्र हैं, इसलिए दोनों के बीच एक मजबूत रिश्ता होता है। जहाँ वृषभ चन्द्रमा को उदित करती है वहीं तुला शनि को। यह तुला राशि के जातक को रिश्ते की गहराई में विश्वास करने योग्य बनाता है, और वृषभ को भावनात्मक शक्ति एवं  सौम्यता के प्रति एहसास दिलाता है। जहाँ वृषभ राशि वाले तुला राशि वालों से भावनात्मक सहारा पाने की आशा रखते हैं, वहीं तुला राशि वाले वृषभ राशि वालों से शारीरिक सहारा पाने की आशा रखते हैं। एक दूसरे से अलग होते हुए भी वह एक दूसरे की तरफ खींचें चले आते हैं। सौम्य और उग्र स्वभाव के होने की वजह से यौन क्रिया के दौरान दोनों शुक्र ग्रह की कृपा से विशेष आनंद प्राप्त कर सकते हैं। वृषभ का तुला राशि से मिलान/ Taurus compatibility with Libra होने पर दोनों एक दूसरे के साथ काफी सौम्यता से पेश आते हैं और धैर्यवान होने के नाते उन्हें बहुत अधिक ड्रामा और तनाव से नहीं गुजरना पड़ता है। 

वृषभ का वृश्चिक राशि से मिलान/ Taurus compatibility with Scorpio 

एक दूसरे की विपरीत राशि होने के बावजूद भी दोनों के बीच काफी गहरा आकर्षण हो सकता है। वृषभ राशि वालों को कामुकता के लिए नहीं जाना जाता है, वृश्चिक राशि के साथ रिश्ते में होते हुए उन्हें असीम सुख की अनुभूति होती है। इनकी जोड़ी में जुनून और अंतरंगता दोनों ही शामिल रहती है। एक सी इच्छाएं रखने वाली यह काफी दुर्लभ जोड़े होते हैं। जहाँ एक तरफ वृषभ राशि वाले प्यार की तलाश में होते हैं वहीं वृश्चिक राशि वाले काफी जिज्ञासु और अवसादग्रस्त प्रवृत्ति के होते हैं। यह उनके यौन जीवन में समस्याएं उत्पन्न कर सकता है क्योंकि, किसी चीज का बोझ उन पर अनायास दबाव बना सकता है। हालांकि, एक साथ बहुत से भावनाओं से जूझना उनके रिश्ते के लिए सकारात्मक भी साबित हो सकता है। भावनाओं की प्रबलता की वजह से दोनों एक दूसरे से शारीरिक रूप से जुड़ते हैं, इससे दोनों के बीच जुनून और व्यसन का जन्म होता है। वृषभ का वृश्चिक राशि से मिलान/ Taurus compatibility with Scorpio में दोनों एक दूसरे के प्रति कठोर होते हुए भी एक दूसरे से अलग नहीं किये जा सकते हैं। शुक्र और मंगल इन दोनों राशियों के स्वामी ग्रह हैं। चूँकि यह दोनों ही पृथ्वी और जल के सूचक हैं, बहरहाल यह उन्हें एक आदर्श जोड़ा बनाते हैं। हालांकि दोनों ही एक दूसरे के साथ प्रयोग करने से कभी बाज नहीं आते। 

वृषभ का धनु राशि से मिलान/ Taurus compatibility with Sagittarius 

इन दोनों राशि वालों का स्वभाव बचकाना होने की वजह से दोनों का आपस में निभा पाना मुश्किल हो सकता है। धनु राशि वाले वृषभ राशि वालों को काफी आलसी और सुस्त मानते हैं। चूँकि दोनों के स्वामी ग्रह क्रमशः शुक्र और बृहस्पति होते हैं, बहरहाल दोनों का यौन जीवन संपूर्ण रहता है। यह दोनों राशियां एक दूसरे की यौन इच्छा को बढ़ावा देती हैं। इन्हें सिर्फ एक दूसरे का सम्मान करने की आवश्यकता है। पहले वृषभ धनु को संतुष्ट और खुश करने का प्रयास करते हैं और बाद में वृषभ राशि वालों को भी वहीं ख़ुशी और संतुष्टि मिलती है। यह उनके रिश्ते को काफी ज्यादा मजबूत बनाने का काम करती है। वृषभ का धनु राशि से मिलान/ Taurus compatibility with Sagittarius के दौरान विशेष रूप से उन्हें इस प्रक्रिया को काफी धीमा और मजेदार बनाने की आवश्यकता है ताकि उन्हें खुशी का एहसास हो ना कि किसी बोझ का। 

वृषभ का मकर राशि से मिलान/ Taurus compatibility with Capricorn 

इन दोनों राशियों का मेल यौन संबंधों के आधार पर ठीक नहीं है। यह मेल अच्छा और बुरा दोनों साबित हो सकता है। उन्हें एक दूसरे के सामने खुल कर अपनी बात करने में कठिनाई हो सकती है। रिश्ते में प्रयोग करने से वह हमेशा घबराते हैं। हालांकि एक दूसरे के सानिध्य में उन्हें काफी सुकून का एहसास होता है। मकर राशि वाले खुद को ज्यादा अभिव्यक्त नहीं कर पाते, जबकि वृषभ राशि वाले इस बात का विशेष ख़्याल रखते हैं कि, उन्हें धोखा या चोट ना पहुंचे। जहां एक तरफ वृषभ राशि पर चंद्रमा का अच्छा प्रभाव पड़ता है वहीं मकर राशि पर बुरा। यह दोनों के बीच भावनात्मक असंतुलन की स्थिति उत्पन्न कर सकता है। मकर राशि वाले काफी व्यावहारिक होते हैं, जबकि वृषभ राशि वाले हमेशा लाड़ और प्यार पाना चाहते हैं। उनके इस व्यवहार से तंग आकर मकर राशि वाले ऐसे रिश्ते से दूर होना चाहते हैं। वृषभ राशि पर मंगल का प्रभाव ना होने की वजह से वह आक्रामक नहीं होते हैं, दूसरी तरफ मंगल मकर राशि का स्वामी ग्रह है जो उन्हें शारीरिक तौर पर मजबूत बनाता है। यह योग इन दोनों राशि वालों के यौन जीवन को काफी प्रभावित कर सकता है। इसके साथ ही वृषभ राशि वाले भावनात्मक स्तर पर और मकर राशि वाले मानसिक स्तर पर आहत हो सकते हैं। वृषभ का मकर राशि से मिलान/ Taurus compatibility with Capricorn होने से दोनों के यौन इच्छा में कमी आती है जिससे वह कामेच्छा को खो सकते हैं। 

वृषभ राशि का कुंभ से मिलान / Taurus compatibility with Aquarius 

यह दोनों ही राशियां एक दूसरे से काफी अलग होती है। जहाँ एक तरफ कुंभ राशि वाले काफी अलग और हर माहौल में ढल जाने वाले होते हैं वहीं वृषभ राशि वाले सौम्य, साफ दिल और धीमी गति वाले होते हैं। इन दोनों राशियों का एक दूसरे के प्रति आकर्षित होने की गुंजाइश काफी कम होती है। यह दोनों राशि वाले एक दूसरे को कंजूस, बोरिंग और थोड़ा पागल मानते हैं। यौन क्रिया के दौरान उन्हें अलग-अलग प्रयोग करने की जरुरत पड़ती है। विपरीत स्वभाव के होने की वजह से दोनों एक दूसरे के प्रति आकर्षित होते हैं। दोनों के बीच रचनात्मकता और प्रेरणा तभी बनती है, जब वृषभ राशि का कोमल मन और कुंभ राशि के स्वतंत्र प्रवृत्ति का तालमेल अच्छा हो। वृषभ राशि का कुंभ से मिलान / Taurus compatibility with Aquarius तभी संभव है जब दोनों के बीच एक आदरणीय और भावनात्मक रिश्ता स्थापित हो। हालांकि कुंभ राशि वालों में भावनाओं की कमी होती है और वह किसी भी रिश्ते में बंधना नहीं चाहते हैं। वृषभ राशि वाले रिश्ते में स्थिरता और सुरक्षा की तलाश करते हैं, साथ ही वह अपनी जरूरतों की पूर्ति का भी पूरा ध्यान रखते हैं। 

वृषभ का मीन राशि से मिलान/ Taurus compatibility with Pisces 

इन दोनों राशियों के लोगों का झुकाव जीवन में मौज-मस्ती और आनंद पाने की तरफ ज्यादा रहता है। जहाँ एक तरफ वृषभ राशि के लोग सौम्य और रिश्ते में रोमांस की तलाश में रहते हैं वहीं मीन राशि वाले यौन सुख की तलाश में रहते हैं। वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र की स्थिति उच्च होने के कारण उनका जीवन संतुष्ट और रहस्यों से भरपूर रहता है।  इन दोनों राशि के लोग एक दूसरे में खोए रहते हैं, वह एक दूसरे के प्रेरक बनते हैं और एक दूसरे को पूरा भी करते हैं। वृषभ राशि वालों को अपने साथी में कलात्मकता की खोज रहती है। वह अपने शारीरिक और भावनात्मक जरूरतों की पूर्ति पर ज्यादा ध्यान देते हैं। मीन राशि वाले अपने साथी में उत्साह और मस्ती की तलाश में रहते हैं। वह मीन राशि वालों की मांगों पर ज्यादा ध्यान देते हैं। वृषभ राशि वालों के साथ रिश्ते में होने से उन्हें जीवन में बहुत से सरप्राइज या तोहफे मिलते हैं। वृषभ राशि वाले मीन राशि वालों की तरफ बहुत ही वफादार रहते हैं। वह मीन राशि वालों के उद्देश्य और समर्पण के प्रति दीवाने होते हैं। वृषभ का मीन राशि से मिलान/ Taurus compatibility with Pisces के दौरान दोनों के गुणों का सकारात्मक प्रभाव उनके यौन रिश्ते पर पड़ता है। दोनों एक दूसरे से काफी खुश रहते हैं। 

आप वृषभ राशि के लिए वृषभ दैनिक राशिफल, वृषभ राशिफल 2022 और वृष राशि में सूर्य के प्रभाव के बारे में अधिक जानकारी यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं।

ज्योतिष रहस्य