मुख्य पृष्ठ राशि चिन्ह अनुकूलता अन्य राशियों के साथ तुला

प्रीमियम उत्पाद

तुला राशि का प्रेम मिलान । Libra love Compatibility

Libra Love Compatibility

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तुला राशि का सबसे उपयुक्त मेल मिथुन, सिंह, धनु और कुंभ के साथ माना जाता है। 


तुला राशि का मेष से मिलान/Libra Love Compatibility with Aries 

इन दोनों राशियों का मेल थोड़ा जटिल माना जाता है। इसकी मुख्य वजह दोनों राशियों के स्वभाव में आने वाले अंतर को माना जाता है। मंगल और शुक्र द्वारा शासित ये राशियां स्वभाव और विचारों में एक दूसरे के बिल्कुल विपरीत होती हैं। इसके साथ ही यह दोनों राशि वाले स्वभाव से काफी उग्र होते हैं जो दोनों के आपसी रिश्ते में खटास ला सकता है। इस वजह से दोनों एक दूसरे को चोट भी पहुंचा सकते हैं। इन दोनों के बीच भावनात्मक रिश्ता बनने में काफी मुश्किल आ सकती है। इस वजह से दोनों का एक दूसरे के साथ जुड़ाव नहीं हो पाता है। ज्योतिषीय आकलन के अनुसार ऐसा पाया गया है कि, उनके बीच यह मुश्किलें शनि ग्रह के प्रभाव के कारण उत्पन्न हो सकती हैं। हालांकि उनके रिश्ते में आने वाली इन मुश्किलों को दूर करने का वो भरसक प्रयास भी करते हैं। दोनों को अपने रिश्ते को सुचारु ढंग से चलाने के लिए एक दूसरे को समझने का पूरा प्रयास करना चाहिए। एक दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना भी उनके रिश्ते के लिए अच्छा साबित हो सकता है।  

तुला राशि का वृषभ से मिलान/Libra Love Compatibility with Taurus 

इन दोनों राशि वालों के स्वामी ग्रह शुक्र होने की वजह से दोनों की जोड़ी को काफी अलग किस्म का माना जाता है। वृषभ राशि वाले रिश्ते में आराम और अपनी इच्छाओं की पूर्ति ध्यान देते हैं जबकि तुला राशि वाले रिश्ते से संतुष्टि पाने और आपसी सहभागिता पर विशेष ध्यान देते हैं। उनके बीच के रिश्ते को विभिन्न रूपों में काफी अलग किस्म का माना जाता है। दोनों पर चंद्रमा और शनि का प्रभाव होने के कारण उनके बीच एक बड़ा अंतर देखा जा सकता है। उनके अंतरंग रिश्ते भी एक दूसरे के साथ सफल नहीं हो पाते हैं। दोनों की जरूरतें एक दूसरे से अलग होने की वजह से उनके रिश्ते में दूरी आना लाजमी है। हालांकि, इन सभी असमानताओं के बावजूद भी दोनों एक दूसरे की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। यह दोनों राशि वालों की ये कोशिश रहती है कि, उनके रिश्ते में कोई परेशानी या मतभेद ना उत्पन्न हो।  

तुला राशि का मिथुन के साथ मिलान/Libra Love Compatibility with Gemini 

तुला और मिथुन दोनों को ही वायु राशि माना जाता है। इस वजह से दोनों के बीच एक गहरा और अनुकूल रिश्ता कायम हो सकता है। दोनों का आपसी संबंध इसलिए भी अच्छा होता है, क्योंकि वो एक दूसरे के साथ अपनी भावनाओं को अच्छी तरह से साझा कर पाते हैं। मिथुन राशि तुला राशि वालों के आत्मविश्वास को बढ़ाने का काम करते हैं। वे रिश्ते में हंसी मजाक और पारस्परिक सहभागिता को बढ़ावा देते हैं। तुला राशि वाले उनके साथ खुद को सुरक्षित महसूस कर सकते हैं। वह मिथुन राशि वालों के साथ अपनी इच्छाओं को व्यक्त करने से बिल्कुल भी झिझकते नहीं है। यह उनके रिश्ते को और भी ज्यादा मजबूत बनाने में कारगर साबित होता है। इससे दोनों के अंतरंग रिश्ते भी अच्छे साबित हो सकते हैं। इस दौरान मिथुन राशि वाले भी तुला राशि वालों के साथ अपनी भावनाओं और विचारों को अच्छी तरह से व्यक्त करने में सफल हो पाते हैं। बहरहाल इन दोनों राशि वालों के बीच एक कमाल का रिश्ता कायम हो सकता है। 

तुला राशि का कर्क से मिलान//Libra Love Compatibility with Cancer 

 तुला राशि का कर्क से मिलान को कुछ हद तक अच्छा माना जा सकता है। तुला राशि वाले तत्काल रूप से एक गंभीर किस्म का रिश्ता चाहते हैं जबकि कर्क राशि वाले सीढ़ी दर सीढ़ी आगे बढ़ना ज्यादा पसंद करते हैं। दोनों के बीच इस अंतर का कारण मंगल ग्रह दशा को माना जाता है। दोनों का एक दूसरे के प्रति काफी कम आकर्षण होता है और वो आपसी बातचीत में भी काफी धीमी गति से आगे बढ़ते हैं। हालाँकि, तुला राशि वाले अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए बातचीत की शुरुआत कर सकते हैं और यह कर्क राशि वालों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर दोनों एक दूसरे को पर्याप्त समय दें तो उनका साथ दोनों के लिए काफी लाभकारी साबित हो सकता है। कर्क राशि वाले पानी चिन्ह है जबकि तुला राशि वाले वायु। इससे दोनों के बीच कई तरह के मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। अपनी राशि चिन्ह के कारण तुला शांत प्रवृत्ति के होते हैं, कर्क राशि वालों को उनके साथ समंजन बिठाने में दिक्कत आ सकती है। कर्क राशि वालों के लिए जहाँ भावनात्मक जुड़ाव मायने रखता है वहीं तुला राशि वालों के लिए शारीरिक। एक समय के बाद तुला राशि वाले कर्क राशि वालों के भावनात्मक मांग की पूर्ति करने से ऊब जाते हैं। 

तुला राशि का सिंह से मिलान/Libra Love Compatibility with Leo 

तुला और सिंह राशि के मेल को ज्योतिषीय आकलनों के अनुसार बेहद उम्दा माना जाता है। उन्हें एक दूसरे के करीब आने में सबसे कम वक़्त लगता है। सिंह राशि वाले तुला राशि वालों के साथ अपने रिश्ते को लेकर हमेशा आत्मविश्वास से भरपूर रहते हैं। यह दोनों को एक बेहतरीन जोड़ी बनाता है। दोनों एक दूसरे का सम्मान करते हैं और एक दूसरे की जरूरतों को पूरा करने की पूरी कोशिश भी। दोनों के बीच काफी गहरा और मजबूत आकर्षण होता है, जिसे एक सुखी जीवन के लिए बेहद अहम माना जाता है। सिंह राशि वाले अपने रिश्ते को लेकर काफी निजी रवैया रखते हैं जबकि तुला इस बारे में खुलकर बात करना पसंद करते हैं। दोनों एक दूसरे को लेकर काफी उत्सुक रहते हैं और यह उनके रिश्ते को और भी ज्यादा मजबूत बनाता है। वे दोनों एक दूसरे से अलग होने की सोच भी नहीं सकते हैं। 

तुला राशि का कन्या से मिलान/Libra Love Compatibility with Virgo 

इन दोनों राशियों के मेल को एक दूसरे एक अनुकूल नहीं माना जाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि कन्या राशि को बुध और पृथ्वी द्वारा शासित माना जाता है और तुला राशि को वायु द्वारा। इस वजह से दोनों अपने दृष्टिकोण में काफी व्यावहारिक माने जाते हैं। या तो दोनों एक दूसरे के प्यार में जुनूनी हो जाते हैं या फिर आध्यात्मिक। हालांकि दोनों को एक दूसरे के साथ समायोजन बिठाने में मुश्किल आ सकती है। कन्या राशि वाले अपने रिश्ते में धीरे-धीरे आगे बढ़ना पसंद करते हैं जबकि तुला राशि वालों में सब्र नहीं होता है। इस वजह से रिश्ते में एक प्रकार का खिंचाव भी नजर आ सकता है। समय के साथ रिश्ते में तालमेल बिठाने की कोशिश करते हुए दोनों अंतरंग रिश्ता बनाने में विफल हो जाते हैं। जहाँ कन्या राशि वाले अपने रिश्ते में रोमांस को ज्यादा अहमियत देते हैं वहीं तुला राशि वाले तर्कसंगतता को। इस वजह से कन्या राशि वालों का झुकाव उनकी तरफ कम हो सकता है। रिश्ते को सफल बनाने के लिए दोनों को आपस में संतुलन बिठाने की कोशिश करनी चाहिए।  

तुला राशि का तुला से मिलान/Libra Love Compatibility with Libra 

एक ही राशि के इन जातकों को एक दूसरे के लिए माध्यम अनुकूल माना जाता है। इनके स्वामी ग्रह शुक्र के होने की वजह से दोनों अपने रिश्ते की शुरुआत करने में मुश्किल आ सकती है। हालांकि मानसिक रूप से दोनों का गहरा जुड़ाव होता है जिससे उन्हें एक दूसरे को की इच्छा और जरूरतों को समझने में आसानी होती है। वे अपने रिश्ते में एक दूसरे को पूरी तरह से अपनी भावनाओं को साझा करने की आज़ादी देते हैं। हालांकि अक्सर उनमें आत्मविश्वास की कमी होने से वो भावनाओं को उजागर करने में असफल रहते हैं। इससे दोनों के रिश्ते में गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती है। एक राशि के होने के कारण उनकी उम्मीदें एक दूसरे से काफी बढ़ जाती है। हालाँकि दोनों उन उम्मीदों पर खड़े नहीं हो पाते। 

तुला राशि का वृश्चिक से मिलान/Libra Love Compatibility with Scorpio 

शुक्र और मंगल द्वारा शासित तुला और वृश्चिक राशि के संबंध को ज्योतिषीय आधार पर काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। दोनों के बीच भावनात्मक रिश्ता तो स्थापित हो सकता है लेकिन अंतरंग रिश्ता कायम होने में मुश्किल आ सकती है। तुला राशि वालों को वृश्चिक राशि वालों के उग्र स्वभाव का सामना करना पड़ता है। यह दोनों के रिश्ते की डोर को कमजोर कर देता है। मानसिक रूप से ना जुड़ पाने की वजह से दोनों का झुकाव एक दूसरे की तरफ कम हो सकता है। हालांकि एक रिश्ता में बंधने के बाद वो हमेशा एक दूसरे के सहायक बनकर रहते हैं। दोनों राशि एक दूसरे के अनुकूल भले ना हो लेकिन दोनों अपने रिश्ते को निभाने की पूरी कोशिश करते हैं। अगर दोनों की तरफ से थोड़ा और प्रयास किया जाए तो उनका रिश्ता काफी हद तक सफल हो सकता है। 

तुला राशि का धनु से मिलान/Libra Love Compatibility with Sagittarius 

इन दोनों राशि को के दूसरे के बेहद अनुकूल माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि तुला और वृश्चिक जन्म से ही एक दूसरे के अनुकूल होते हैं। दोनों एक दूसरे के पूरक होते हैं और हर सुख-दुःख में एक दूसरे का सहयोग करते नजर आते हैं। वे साथ में एक दूसरे के आत्मविश्वास को बढ़ाने का काम करते हैं। उन्हें कभी भी अपने रिश्ते को लेकर असुरक्षित महसूस नहीं होता है और ना वो इसे एक बोझ समझते हैं। दोनों राशियों के स्वामी ग्रह क्रमशः शुक्र और बृहस्पति होते हैं, जो उन्हें एक दूसरे के साथ खुश और संतुष्ट रखता है। रिश्ते में प्यार बरक़रार रखने के लिए वो हमेशा नयी कोशिशें करते रहते हैं। वे एक दूसरे की भावनाओं कद्र करते हैं और उन्हें समझने की कोशिश भी। दोनों में ही अपने आपसी रिश्ते को लेकर हमेशा उत्साह देखा जा सकता है। बृहस्पति ग्रह के प्रभाव के कारण दोनों एक कामयाब अंतरंग रिश्ते का वहन करते हैं। 

तुला राशि का मकर से मेल/Libra Love Compatibility with Capricorn 

तुला और मकर राशि के मेल को एक दूसरे के बिल्कुल अनुकूल नहीं माना जाता है। इसकी मुख्य वजह यह कि दोनों अपने रिश्ते को लेकर बहुत ही आलसी होते हैं और हर काम को देरी से करना पसंद करते हैं। इसका विपरीत प्रभाव उनके रिश्ते पर पड़ता दिखाई दे सकता है। ज्योतिषीय आकलन के अनुसार चूंकि वे शुक्र और शनि से प्रभावित होते हैं, इसलिए रिश्ते के प्रति उनका ऐसा स्वभाव सामने आ सकता है। दोनों का तालमेल नहीं बैठ पाने से उनका अंतरंग रिश्ता भी काफी हद तक प्रभावित हो सकता है।  उनके रिश्ते में उस जुड़ाव की कमी रहती है जो उन्हें एक दूसरे की तरफ आकर्षित करे। उनके बीच का रिश्ता दोनों को किसी बोझ से कम नहीं लगता है। हालांकि शनि के प्रभाव से तुला राशि वाले अपने रिश्ते को सफल बनाने का पूरा प्रयास करते हैं। लेकिन दोनों का एक दूसरे के प्रति काफी ज्यादा अपेक्षाएं होती हैं जिसे वो पूरी करने में असफल रहते हैं। 

तुला राशि का कुंभ से मिलान/Libra Love Compatibility with Aquarius 

 कुंभ राशि के साथ तुला के मिलान को ख़ासा उपयुक्त माना जाता है। दोनों एक दूसरे के साथ का भरपूर आनंद उठा सकते हैं। तुला अपने रिश्ते को लेकर काफी ज्यादा वैचारिक होते हैं, जिसका व्यापक प्रभाव उनके अंतरंग रिश्ते पर भी पड़ सकता है। दूसरी तरफ कुंभ राशि वाले अपने रिश्ते में किसी भी प्रकार का दबाव नहीं पसंद करते, उन्हें अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करना ही पसंद आता है। दूसरी तरफ तुला राशि वालों के लिए कुंभ राशि के इस खुले विचार को अपनाना मुश्किल हो जाता है। तुला राशि वालों के लिए उनका रिश्ता एक मजबूत बंधन होना चाहिए जबकि कुंभ राशि वालों को रिश्ते में पूरी आज़ादी की आशा रहती है। दोनों के बीच इस हद तक वैचारिक अंतर होने के बावजूद भी उनका रिश्ता एक दूसरे के अनुकूल इसलिए माना जाता है क्योंकि इतनी खामियों के बाद भी वो अलग नहीं हो पाते। इसके साथ ही दोनों के बीच एक गहरा भावनात्मक जुड़ाव भी उनके रिश्ते को कभी टूटने नहीं देता। हालांकि इसे और बेहतर बनाने का प्रयास दोनों को जरूर करना चाहिए।  

तुला राशि का मीन से मिलान/Libra Love Compatibility with Pisces  

तुला और मीन राशि के मेल को एक दूसरे के लिए किसी भी तरह से उपयुक्त नहीं माना जाता है। एक हवा है तो दूसरा पानी, लिहाजा दोनों का मेल होना असंभव सा हो जाता है। हालांकि इसके बाद भी दोनों के बीच शुक्र राशि की वजह से कुछ चीजें समान हो सकती हैं। जैसे कि, उनके बीच गहरा अंतरंग रिश्ता स्थापित हो सकता है, दोनों एक दूसरे को संतुष्ट रखने का पूरा प्रयास करते हैं। जहाँ एक तरफ तुला राशि वालों को अपने पार्टनर में आत्मविश्वास, जुनून और सामर्थ्य की तलाश रहती है वहीं मीन राशि वालों को सौम्य, सज्जन और भावनाओं से पूर्ण साथी की तलाश होती है। तुला अपने रिश्ते को लेकर जल्दबाजी दिखाते हैं जबकि मीन राशि वाले हर एक पड़ाव को काफी दृढ़ता और एक दूसरे को पूरा समय देते हुए पार करने की कोशिश करते हैं। दोनों के बीच की यह असमानताएं उनके रिश्ते के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है।  बहरहाल देखा जाए तो बहुत से ऐसे कारण हैं जो दोनों के रिश्ते को अनुकूल नहीं बनाता है। 

ज्योतिष रहस्य