कर्क प्रेम मिलान (Cancer Love Compatibility)

आमतौर पर कर्क राशि वालों का अच्छा मिलान वृषभ, कन्या, वृश्चिक और मीन राशि के साथ माना जाता है।
कर्क राशि का मेष से मिलान/ Cancer Compatibility with Aries
वैदिक ज्योतिष के अनुसार मेष से कर्क राशि वालों का मिलान उपयुक्त नहीं माना जाता है। जहाँ एक तरफ कर्क राशि वाले ज्यादा भावनात्मक होते हैं वहीं मेष राशि वाले वास्तविकता को ज्यादा अहमियत देते हैं। इसलिए कर्क राशि के जातकों के लिए मेष राशि वालों के साथ तालमेल बिठाना मुश्किल हो सकता है। मेष राशि वाले अपने प्यार को व्यक्त करने में काफी संकोचित रहते हैं। यहाँ तक की वो अपनी भावनाओं को भी अपने पार्टनर के सामने व्यक्त करने से कतराते हैं। वे अपने पार्टनर के साथ प्रेम संबंध में आत्मीयता लाना तो चाहते हैं लेकिन यह उनके लिए आसान नहीं होता। दूसरी तरफ कर्क राशि वाले इसके बिल्कुल विपरीत होते हैं। उनमें प्रेम भावनाएं कूट-कूट कर भरी होती हैं और वो अपने साथी से भी उसी प्रेम को पाना चाहते हैं।
कर्क राशि का वृषभ से मिलान/ Cancer Compatibility with Taurus
ज्योतिष शास्त्र में इन दोनों राशियों का मिलान बेहद शुभ माना गया है। यह दोनों राशि वाले एक दूसरे को बहुत अच्छी तरह से समझते हैं। इन दोनों का शारीरिक मेल ना हो तब भी इनके बीच प्यार और आत्मीयता में कोई कमी नहीं आती है। वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्र को माना जाता है, जो भोग, विलास और कामुकता के लिए जाने जाते हैं। वृषभ राशि वाले अपनी इच्छाओं की पूर्ति पर ज्यादा ध्यान देते हैं। इससे कर्क राशि वालों के भी प्यार और रोमांस की पूर्ति हो जाती है। यही कारण है कि इन दोनों राशि वालों का मेल एक अटूट मेल माना जाता है। ये दोनों ही खाने के शौक़ीन होते हैं और एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताना बेहद पसंद करते हैं।
कर्क राशि का मिथुन से मिलान/Cancer Compatibility with Gemini
मिथुन राशि वाले रोमांच और घूमने फिरने में ज्यादा रुचि लेते हैं जबकि कर्क राशि वाले घरेलु किस्म के होते हैं और उन्हें ज्यादातर समय घर पर बिताना ही पसंद आता है। हालांकि मिथुन राशि वाले कर्क राशि वालों के साथ एक अच्छा समय बिताने का अवसर ढूंढ ही निकालते हैं। इन दोनों राशि वालों का विश्वास तर्कसंगत और बौद्धिक बातचीत करने में ज्यादा होता है। यौन जीवन के लिहाज से भी इन दोनों का तालमेल अच्छा माना जाता है। आपस में अंतरंगता बढ़ाने के लिए मिथुन राशि वाले बातचीत का रास्ता अपनाते हैं। कर्क राशि वालों को भी उनकी बातों को सुनना और उनसे अपने विचारों को साझा करना पसंद आता है। निरंतर बातचीत के माध्यम से इन दोनों राशि वालों का रिश्ता काफी गहरा हो जाता है और दोनों एक दूसरे की भावनात्मक जरूरतों को पूरा करने में भी सहायक बनते हैं।
कर्क राशि का कर्क से मिलान /Cancer Compatibility with Cancer
एक ही राशि के होने की वजह से इस राशि वालों का मिलान कुछ परिवेशों में सफल और कुछ में असफल भी हो सकता है। खासतौर से कर्क राशि का कर्क से मिलान होने पर उनके यौन जीवन में दिक्कतें आ सकती है। दूसरी तरफ, चूंकि दोनों एक दूसरे की पसंद नापसंद और इच्छाओं को समझते हैं इसलिए दोनों के बीच एक अच्छा तालमेल भी स्थापित हो सकता है। हालांकि कर्क राशि पर मंगल का प्रभाव होने से दोनों के आपसी रिश्ते में समस्याएं भी आ सकती हैं। यह विशेष रूप से उनके यौन जीवन को प्रभावित कर सकता है। वैसे कर्क राशि वालों के लिए शारीरिक रूप से ज्यादा भावनात्मक रूप से जुड़ना मायने रखता है। कभी-कभार दोनों का रिश्ता बोरिंग हो जाता है लेकिन इसके बावजूद भी दोनों के बीच प्यार कम नहीं होता और वो एक दूसरे की तरफ अपनी जिम्मेदारियों को भी अच्छी तरह से समझते हैं। अपने रिश्ते को और भी बेहतर बनाने के लिए उन्हें केवल किसी प्रेरणा की जरूरत होती है। यह खुद बोरिंग हो सकते हैं लेकिन उन्हें एक रोमांचक जीवन जीना ही पसंद आता है। वे अपने जीवन को रोमांचक और बेहतर बनाने के लिए हमेशा प्रयासरत रहते हैं और पाने साथी से भी इसकी उम्मीद करते हैं।
कर्क राशि का सिंह से मिलान/ Cancer Compatibility with Leo
इन दोनों राशि वालों का मेल बेहद दिलचस्प माना जाता है क्योंकि दोनों पर ही चंद्रमा और सूर्य का प्रभाव होता है। एक परफेक्ट कपल होने के सभी पायदानों पर यह बिल्कुल खड़े उतरते हैं। यह दोनों ही काफी ज्यादा भावनात्मक होते हैं और इसका प्रभाव उनके यौन जीवन पर भी पड़ता है। एक दूसरे को प्यार करने का उनका अपना एक अनोखा तरीका होता है। सिंह राशि वाले काफी ज्यादा कामुक होते हैं और यह कई बार कर्क राशि वालों में शक की भावना भी उत्पन्न कर देता है। चूंकि कर्क राशि वाले बेहद कोमल और भावुक किस्म के होते हैं बहरहाल वे सिंह राशि वालों की कामुकता से स्तब्ध रह जाते हैं। हालांकि स्वाभाविक रूप से दोनों एक दूसरे की तरफ आकर्षित भी रहते हैं। इन दोनों राशि वालों के रिश्ते में भले ही रोमांच ना हो लेकिन भावनात्मक स्तर पर दोनों एक दूसरे के बेहद करीब होते हैं। देखा जाए तो इन दोनों राशि वालों को अपने रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए एक दूसरे की बातों को सुनना बेहद जरूरी है।
कर्क राशि का कन्या से मिलान/Cancer Compatibility with Virgo
कर्क राशि वालों का कन्या राशि से मिलान को वैदिक ज्योतिष के अनुसार काफी अच्छा माना जाता है। दोनों बिना किसी भी कठिनाई के एक दूसरे के साथ बिल्कुल फिट बैठते हैं। एक दूसरे को छूट देना ही उनके रिश्ते की एकमात्र शर्त होती है। कन्या राशि वालों में भावनाओं की कमी होती है और वो तर्कसंगतता पर ज्यादा ध्यान देते हैं, जबकि कर्क राशि वाले हद से ज्यादा भावुक होते हैं। कन्या राशि वाले अपने रिश्ते का काफी ज्यादा विश्लेषण करते हैं, यह बात कर्क राशि वाले ज्यादातर पसंद नहीं करते हैं। कर्क राशि वालों के लिए प्यार और यान संबंध का आध्यात्मिक महत्व है जबकि कन्या राशि वाले ऐसा नहीं सोचते। यह दोनों के रिश्ते के बीच एक दरार उत्पन्न कर सकता है। कर्क राशि वालों के लिए इस बात को समझना बेहद मुश्किल है कि किसी में भावनाओं की कमी कैसे हो सकती है। उनके अनुसार भावनाएं हर किसी में स्वाभाविक रूप से होती है। कन्या राशि के साथ एक बेहतर रिश्ते की शुरुआत करने के लिए कर्क राशि वालों को दोनों के बीच अंतर का सम्मान करना होगा।
कर्क राशि का तुला से मिलान/ Cancer Compatibility with Libra
इन दोनों राशि के बीच के रिश्ते को काफी अच्छा माना जाता है। इन दोनों के बीच दूरी देखी जा सकती है, तुला राशि वाले इसे दूर कर रिश्ते में रोमांस और आत्मीयता को बरकरार रखने की पूरी कोशिश करते हैं। हालांकि उनके लिए इसे रिश्ते में लागू करने में समस्या आ सकती है, संभावना है कि बिना किसी मुश्किल के दोनों का तालमेल ठीक तरह से बैठे। कर्क राशि वाले पानी से और तुला राशि वाले वायु से प्रभावित होते हैं। यह तुला राशि वाले को सौम्य एवं कर्क राशि वाले को धैर्यहीन बनाता है। इस वजह से दोनों के यौन जीवन में भी कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। कर्क राशि वाले जहाँ भावनात्मक जुड़ाव की तलाश में रहते हैं वहीं तुला राशि वाले शारीरिक। गौरतलब है कि दोनों को एक दूसरे को आकर्षित करने का प्रयास करना चाहिए। इन दोनों राशि वालों के बीच पहली नज़र का प्यार होना मुश्किल माना जाता है। अपने रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए दोनों का दूसरे से आत्मिक और भावनात्मक जुड़ाव होना बेहद आवश्यक है।
कर्क राशि का वृश्चिक से मिलान/ Cancer Compatibility with Scorpio
कर्क और वृश्चिक दोनों ही जल राशि होने के कारण उनका मिलन काफी अनोखा माना जाता है। जहाँ एक तरफ वृश्चिक राशि वालों को कामुक भावनात्मक जुड़ाव के लिए जाना जाता है, वहीं कर्क राशि वालों को भावनात्मक जुड़ाव के लिए। कर्क राशि वाले वृश्चिक राशि वालों की सभी जरूरतों को अच्छी तरह से समझते हैं। हालांकि, वृश्चिक राशि वालों के उग्र स्वभाव से आहत होकर कर्क राशि वाले उनके साथ अपने रिश्ते को खत्म भी कर सकते हैं या दोनों के बीच दरार भी उत्पन्न हो सकता है। अगर दोनों के बीच क्रोध या गुस्सा ना आये तो दोनों का रिश्ता काफी अच्छा साबित हो सकता है। दोनों के बीच प्यार स्वाभाविक रूप से होता है जिसे उन्हें केवल पहचानने की जरूरत है। दोनों के लिए प्यार की परिभाषा अलग होते हुए भी वो एक दूसरे की तरफ आकर्षित हो सकते हैं।
कर्क राशि का धनु से मिलान/ Cancer Compatibility with Sagittarius
वैदिक ज्योतिष के अनुसार इनका मेल उपयुक्त नहीं माना जाता है। रिश्ते को लेकर धनु राशि वालों का रवैया थोड़ा ढ़ीला रहता है जिसे कर्क राशि वाले पसंद नहीं करते हैं। कर्क राशि वालों को रिश्ते में भावनात्मक सुरक्षा और स्थिरता की तलाश रहती है। एक दूसरे के साथ अंतरंगता स्थापित करने के लिए दोनों का एक दूसरे पर विश्वास होना बेहद अहम माना जाता है। देखा जाए तो दोनों का रिश्ता तभी बेहतर बन सकता है जब उनके बीच प्यार की भावनाओं का विस्तार होगा। बृहस्पति के प्रभाव से कर्क राशि वालों को अपने पार्टनर को संतुष्ट करने में माहिर माना जाता है। दूसरी तरफ धनु राशि वाले रिश्ते में रोमांस और हंसी मज़ाक कायम रखने के लिए जिम्मेवार होते हैं। कर्क राशि वालों को रिश्ते में गहराई की तलाश होती है जो धनु राशि वालों द्वारा उन्हें नहीं मिल पाता है। धनु राशि के लोगों के साथ अपना रिश्ता बनाने के लिए कर्क राशि वालों को अपने दृष्टिकोण में बदलाव लाने के साथ ही रिश्ते में आने वाले परिवर्तन को भी स्वीकार करना चाहिए। ऐसा करने से धनु राशि वालों को उन्हें समझने में आसानी होती है। हालांकि धनु राशि वालों को इसके बावजूद भी कर्क राशि वालों के साथ अंतरंग रिश्ता कायम करने के लिए लगातार प्रयास करते रहने की जरूरत पड़ सकती है।
कर्क राशि का मकर से मिलान/ Cancer Compatibility with Capricorn
इन दोनों राशि वालों के बीच एक गहरा आकर्षण होता है। इस वजह से दोनों के बीच अंतरंग रिश्ता बनने में देर नहीं होती। दोनों एक दूसरे के साथ काफी सहज रहते हैं और अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर भी होते हैं। इसके साथ ही कर्क और मकर दोनों राशि वाले काफी हद तक पारिवारिक किस्म के भी होते हैं। मकर राशि वालों के आत्मिक रिश्ता कायम करने की अदा कर्क राशि वालों को बेहद पसंद आती है। जबकि कर्क राशि वालों का स्वभाव से शर्मीला होना मकर राशि वालों के नापसंद का कारण बन सकता है। मकर राशि वालों को जिस प्यार की तलाश रहती है उसे पूरा करने में कर्क राशि वाले कई बार असफल रहते हैं। इस कारण से दोनों के बीच कई बार तकरार की स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है। अपने रिश्ते की बेहतरी के लिए उन्हें एक दूसरे की जरूरतों का खास ख्याल रखने के साथ ही एक दूसरे को ज्यादा समय भी देना चाहिए।
कर्क राशि का कुंभ से मिलान/Cancer Compatibility with Aquarius
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कर्क राशि का कुंभ से होने वाले मिलान को दोनों के लिए उपयुक्त नहीं माना जाता है। इन दोनों का रिश्ता काफी तनावपूर्ण रहता है। कर्क राशि वाले काफी संवेदनशील और भावुक होते हैं। हालांकि रिश्ते में धोखा मिलने के बाद वो काफी हद तक कठोर होकर रिश्ता तोड़ भी सकते हैं। दूसरी तरफ कुंभ राशि वाले भी कई मामलों में काफी निर्दयी साबित हो सकते हैं। बहरहाल दोनों का मेल काफी मुश्किल हो जाता है। कर्क राशि वालों को रिश्ते में धीरे-धीरे बढ़ना पसंद होता है जबकि कुंभ राशि वाले इस मामले में जल्दबाजी करने के साथ ही रिश्ते के दूसरे पड़ाव पर पहुंचने का प्रयास करते हैं। इस वजह से भी दोनों के बीच तालमेल नहीं बैठ पाता है। इन दोनों राशि वालों को अपने रिश्ते में संतुलन बनाए रखने के लिए जहाँ कर्क राशि वालों को थोड़ा धैर्य रखने की जरूरत होती है वहीं कुंभ राशि वालों को अपने रिश्ते को थोड़ा वक़्त देना चाहिए। ऐसा करने से ही दोनों का आपसी रिश्ता मजबूत हो सकता है। उन्हें एक दूसरे के साथ ज्यादा समय बिताने के साथ ही एक दूसरे से अपने जीवन के अनुभवों को भी साझा करना चाहिए।
कर्क राशि का मीन से मिलान/ Cancer Compatibility with Pisces
कर्क और मीन राशि वालों का रिश्ता बेहद रोमांटिक माना जाता है। दोनों के बीच एक मजबूत भावनात्मक प्यार का रिश्ता कायम होता है। मीन राशि वाले अपने पार्टनर को लेकर काफी पजेसिव होते हैं। इससे कर्क राशि वालों को कोई ख़ास परेशानी नहीं होती बल्कि उन्हें गहरे प्यार का एहसास होता है। यौन जीवन की बात करें तो दोनों सबसे पहले एक दूसरे को भावनात्मक और मानसिक स्तर पर पाने का प्रयास करते हैं। कर्क राशि वाले अंतरंगता को बढ़ाने के साथ ही रिश्ते को हर तरह से मजबूत बनाने का प्रयास करते हैं। वे एक दूसरे के हर सुख दुख में साथी बनते हैं और जीवन के हर पड़ाव पर एक दूसरे को प्रोत्साहित करते हैं। यह दोनों राशि वाले एक दूसरे की पनाह में खुद को बेहद सुरक्षित महसूस करते हैं। मीन राशि वाले अपने रिश्ते को लेकर बेहद सौम्य और कलात्मक होते हैं। यह अपने पार्टनर को भरपूर सम्मान देते हैं और उनकी भावनाओं का कद्र करते हैं। यह इन दोनों राशि वालों को एक पावरफुल कपल बनाता है। कर्क राशि वाले जहां अपने रिश्ते को लेकर पारंपरिक रवैया अपनाते हैं वहीं मीन इस मामले में आधुनिक होते हैं। मीन राशि वाले को जुड़ाव की आवश्यकता होती है और कर्क राशि वालों को प्यार की। दोनों एक दूसरे की जरूरतों को पूरा करते हैं और एक दूसरे के सहायक बनते हैं। बहरहाल दोनों के मेल को ज्योतिषीय स्तर पर काफी अच्छा माना जाता है।
यदि आप कर्क दैनिक राशिफल, कर्क वार्षिक राशिफल 2022 और कर्क राशि में सूर्य के प्रभाव के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो यहां पर दिए लिंक पर क्लिक करें।