मुख्य पृष्ठ राशि चिन्ह अनुकूलता अन्य राशियों के साथ कुम्भ

प्रीमियम उत्पाद

कुंभ राशि का प्रेम मिलान । Aquarius love Compatibility

Aquarius Love Compatibility
वैदिक ज्योतिष के अनुसार कुंभ राशि का सबसे उपयुक्त मेल मेष, मिथुन, तुला और धनु राशि के साथ माना जाता है। 
 

कुंभ राशि का मेष से मिलान/Aquarius Love Compatibility with Aries 

 
कुंभ और मेष राशि के मिलान को दोनों के लिए ही ख़ासा उत्तम माना जाता है। यह दोनों राशि वाले एक दूसरे के साथ विचारों के बेहतर आदान प्रदान के लिए जाने जाते हैं। वे एक दूसरे के साथ अपनी किसी भी भावना को साझा करने से कतराते नहीं हैं, एक सरल संवाद ही उनके रिश्ते की आत्मा है। कुंभ राशि वाले खुले विचारों के होते हैं और मेष राशि वाले भी अपनी बातों को सीधा रखने में यकीन रखते हैं। वे एक दूसरे से हमेशा सीख लेते हैं और एक दूसरे की तारीफ करते हैं। हालांकि कभी-कभी उनका अहंकार दोनों के रिश्ते के बीच में आ सकता है। मेष राशि वाले थोड़े शर्मीले और गंभीर स्वभाव के होते हैं जबकि कुंभ राशि वाले मौज मस्ती में यकीन रखते हैं। वे अपने इसी स्वभाव से कुंभ राशि वालों को अपनी तरफ आकर्षित करने में भी सफल रहते हैं। दोनों के बीच अंतरंग संबंध बनने के लिए उनका एक दूसरे पर विश्वास होना सबसे जरूरी होता है। हालांकि एक दूसरे के प्रति विश्वास स्थापित करने में दोनों पूरी तरह से सफल रहते हैं। इसलिए उनका अंतरंग रिश्ता भी सफल साबित होता है। 
 

कुंभ राशि का वृषभ से मिलान/Aquarius Love Compatibility with Taurus 

 
कुंभ और वृषभ राशि वाले एक दूसरे के काफी विपरीत माने जाते हैं। जहाँ कुंभ राशि वाले अपने रिश्ते के अनुसार खुद को ढालने में यकीन रखते हैं वहीं वृषभ राशि वालों का किसी के लिए भी खुद को बदलना काफी मुश्किल है। कुंभ और वृषभ का एक दूसरे के प्रति आकर्षित होना भाग्य की बात है। वे एक दूसरे को बिल्कुल भी आकर्षक और मौज मस्ती से पूर्ण नहीं मानते हैं। इसका प्रभाव दोनों के अंतरंग संबंध पर भी पड़ता है। इसके साथ ही उनका किसी भी बात पर आपसी सहमति न होने से हमेशा एक मतभेद की स्थिति दोनों के बीच बनी रहती है। दोनों के बीच प्रेम पूर्ण और आत्मिक रिश्ता तभी बन सकता है जब वे एक दूसरे की सोच से पूरी तरह सहमति दिखाए। बिना इसके कुंभ और वृषभ राशि वालों के बीच सही तालमेल होना नामुमकिन है। वृषभ राशि वाले रिश्ते में ठहराव, सम्मान और गहरे प्यार की तलाश में रहते हैं जबकि कुंभ राशि वाले जल्दी किसी भी रिश्ते को लेकर पूरी तरह से गंभीर नहीं हो पाते हैं। इस वजह से भी उनके बीच एक मजबूत रिश्ता नहीं बन पाता है। बहरहाल कुंभ और वृषभ राशि को एक दूसरे के लिए बिल्कुल भी उपयुक्त नहीं माना जाता है। 
 

कुंभ राशि का मिथुन से मिलान/Aquarius Love Compatibility with Gemini 

 
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंभ और मिथुन राशि के मेल को बेहद शुभ माना जाता है। इन दोनों राशियों का जुड़ाव आत्मिक माना जाता है न की शारीरिक। वे शारीरिक जुड़ाव से ज्यादा आध्यात्मिक जुड़ाव को महत्व देते हैं। दोनों का एक दूसरे की तरफ आकर्षण विशेष रूप से उनके तर्कसंगत स्वभाव और बौद्धिक झुकाव के कारण होता है। दोनों को ही एक गंभीर और बुद्धिमान साथी की तलाश होती है। कुंभ और मिथुन दोनों ही एक दूसरे की कसौटी पर पूरी तरह से खड़े उतरते हैं। हालांकि मिथुन राशि वालों में रिश्ते को लेकर थोड़ा बचपना रहता है जिसे कुंभ राशि वाले अपनी बुद्धिमत्ता से दूर करते हैं। दोनों की तरफ से ही रिश्ते में संतुलन बनाने का काम किया जाता है। कुंभ राशि वालों के साथ रिश्ते में बंधे होने से मिथुन राशि को एक सुरक्षा की भावना का एहसास होता है। वे एक दूसरे को भली भांति समझते हैं और अपनी सभी भावनाओं को भी साझा करते हैं। उन्हें एक दूसरे के साथ एक आत्म संतुष्टि का एहसास हो सकता है। दोनों के रिश्ते का केवल एक ही कमजोर कड़ी है और वो है, एक समय के बाद दोनों के बीच भावनात्मक जुड़ाव कम होना। हालांकि अगर वो इससे बाहर निकल जाए तो उनका रिश्ता बिल्कुल आदर्श साबित हो सकता है। 
 

कुंभ राशि का कर्क से मिलान/Aquarius Love Compatibility with Cancer 

 
इन दोनों राशि वालों का रिश्ता तनावपूर्ण हो सकता है। आसान शब्दों में कहे तो, कर्क राशि वाले काफी संवेदनशील होते हैं, और कुंभ राशि वाले उनकी संवेदनशीलता को समझ नहीं पाते। इस वजह से अनजाने में ही सही लेकिन कर्क राशि वालों की भावनाओं को चोट पहुंच सकती है। इससे दोनों के रिश्ते में दरार उत्पन्न हो सकती है, जिसे भरना काफी मुश्किल हो सकता है। उनके रिश्ते में दोनों में से किसी एक को भी यदि चोट पहुंचे तो वे एक दूसरे से अलग हो सकते हैं। इस वजह से भी उनका रिश्ता ज्यादा दिनों तक चल नहीं पाता है। कुंभ और मिथुन राशि के बीच इस वजह से अंतरंग रिश्ता बनना भी मुश्किल हो जाता है। इसकी मुख्य वजह दोनों के बीच ना के बराबर भावनात्मक जुड़ाव होना है। हालांकि यदि दोनों ही अपने-अपने स्तर पर प्रयास करें तो उनका रिश्ता काफी हद तक सुधर सकता है। दोनों को ही एक दूसरे को समझने का वक़्त देना चाहिए और जल्दबाजी में एक दूसरे के लिए कोई विचार नहीं बनाना चाहिए। उन्हें अपने बीच भावनात्मक जुड़ाव स्थापित करने से लिए ज्यादा से ज्यादा वक़्त एक दूसरे के साथ बिताना चाहिए। ऐसा करने से उनके बीच एक बेहतर रिश्ते की शुरुआत की जा सकती है। 
 

कुंभ राशि का सिंह से मिलान/Aquarius Love Compatibility with Leo 

 
कुंभ और सिंह राशि के मिलान को ज्योतिषीय दृष्टिकोण से तो अच्छा नहीं माना जाता है लेकिन इसके बावजूद भी दोनों एक दूसरे को आकर्षित कर सकते हैं। सिंह राशि वालों में दूसरों पर हावी होने की प्रवृत्ति ज्यादा होती है। इस वजह से कुंभ राशि वाले उन्हें नापसंद कर सकते हैं। लेकिन यदि उनके अंतरंग रिश्ते की बात करें तो दोनों के बीच एक रूमानी रिश्ता बन सकता है। एक दूसरे की आदतों को नापसंद करते हुए भी उनके बीच गहरा प्यार पनप सकता है। हालांकि, उनके बीच के प्यार की उम्र ज्यादा नहीं होती है। इसके बाद भी यदि वे किसी दबाव में इस रिश्ते में बंधे रहते हैं तो उन्हें आये दिन परेशानी और तनाव झेलना पड़ सकता है। कुंभ राशि वाले भावनाओं को ज्यादा महत्व देते हैं लेकिन सिंह राशि वालों के प्रति उनके मन में गहरे प्रेम की भावना उत्पन्न होना आसान नहीं होता। दूसरी तरफ सिंह राशि वाले अपने पार्टनर से हर स्थिति में उनका साथ पाना चाहते हैं, भले वो कुछ जगहों पर गलत ही क्यों ना हों। बहरहाल दोनों के बीच विचारों की इस असमानता के कारण भी सही सामंजस्य नहीं बैठ पाता है। 
 

कुंभ राशि का कन्या से मिलान/Aquarius Love Compatibility with Virgo 

 
कुंभ और कन्या राशि के बीच सही तालमेल बैठना काफी मुश्किल हो सकता है। इसका कारण दोनों के बीच वैचारिक मतभेद होने के साथ ही आत्मिक जुड़ाव ना होना भी हो सकता है। इन दोनों राशियों के बीच अंतरंग रिश्ता बनना भी काफी मुश्किल हो सकता है। दोनों के विचारों में काफी ज्यादा अंतर होने की वजह से ही वो एक दूसरे के करीब नहीं आ पाते। एक दूसरे के प्रति विश्वास की कमी होने की वजह से उनका शारीरिक जुड़ाव भी नहीं हो पाता है। कन्या राशि वालों का शर्मीला स्वभाव भी उनके रिश्ते की शुरुआत करने में अड़चनें उत्पन्न कर सकता है। कुंभ राशि वालों के लिए यदि शुरुआत अच्छी ना हो तो वे उससे दूरी बना लेते हैं। इस कारण से भी दोनों के बीच एक खूबसूरत रिश्ते की शुरुआत होने के पहले ही उनका रिश्ता खत्म हो जाता है। विशेष रूप से कन्या राशि वाले कुंभ राशि वालों की मांग को और इच्छाओं को समझ नहीं पाते हैं। इसका बुरा असर भी उनके रिश्ते पर व्यापक रूप से पड़ सकता है। लिहाजा उन्हें अपने रिश्ते को सही दिशा देने के लिए बहुत सी चीजों के साथ समझौता करना होगा। 

कुंभ राशि का तुला से मिलान/Aquarius Love Compatibility with Libra 

 
कुंभ और तुला दोनों ही एक दूसरे की इच्छाओं और जरूरतों को बहुत अच्छी तरह से समझ पाते हैं। इसलिए उनके बीच एक बेहद ख़ास रिश्ता बन सकता है। वे एक दूसरे के दोस्त भी हो सकते हैं और प्रेमी भी। वे अपने विचारों को एक दूसरे के साथ बिना किसी झिझक के साझा कर सकते हैं। इससे उनका रिश्ता और भी ज्यादा मजबूत बन सकता है। तुला राशि वाले अपने बारे में दूसरों के विचारों को ज्यादा तवज्जो नहीं देते हैं, दूसरी तरफ कुंभ राशि वाले किसी के भी बारे में अपनी कोई विशेष धारणा नहीं बनाते हैं। यह उनके रिश्ते के लिए लाभकारी साबित हो सकता है, इससे दोनों का और भी ज्यादा आपसी जुड़ाव हो सकता है। तुला राशि वालों को रिश्ते में बंधकर रहना नहीं पसंद है और कुंभ राशि वाले इसका पूरा सम्मान करते हैं। दोनों का राशि चिन्ह वायु होने के कारण उनका उनके बीच संवादहीनता (कम्युनिकेशन गैप) की स्थिति कभी उत्पन्न नहीं होती। कुंभ और तुला दोनों ही अपने रिश्ते में अपने रिश्ते को लेकर प्रयोग करते रहते हैं, इससे उनके रिश्ते में रोमांच और रोमांस दोनों लंबे समय तक बरक़रार रहता है। इसके साथ ही साथ उनका अंतरंग जुड़ाव, दोनों के रिश्ते को और भी ज्यादा मजबूत बना देता है। 
 

कुंभ राशि का वृश्चिक से मिलान/Aquarius Love Compatibility with Scorpio 

 
कुंभ और वृश्चिक राशि के बीच जोश और जुनून का रिश्ता कायम हो सकता है। हालांकि रिश्ते में ईमानदारी ना होने की वजह से इस संबंध को टूटने में भी ज्यादा समय नहीं लगता है। पहली नजर में कुंभ राशि वाले वृश्चिक राशि वालों को पसंद तो आ सकते हैं लेकिन समय बीतने के साथ उनका रिश्ता दोनों के लिए उबाऊ हो सकता है। वे एक दूसरे के साथ गहरा अंतरंग रिश्ता तो बना सकते हैं लेकिन मानसिक तौर पर उनका जुड़ाव होना मुश्किल हो सकता है। वायु और पानी राशि चिन्ह होने की वजह से उनका भावनात्मक संबंध नहीं बन पाता हैं। किसी भी कामयाब रिश्ते के लिए दो लोगों का मानसिक और शारीरिक जुड़ाव होना बेहद आवश्यक माना जाता है। इसके बिना किसी भी रिश्ते को अधूरा माना जाता है। कुंभ और वृश्चिक राशि के रिश्ते की नाकामी के पीछे एक प्रमुख कारण यह भी है कि, वे एक दूसरे की गलती को आसानी से माफ़ नहीं कर पाते हैं। दोनों में से किसी एक से भी हुई गलती उनके रिश्ते को खत्म करने के कगार पर ले जा सकती है। 
 

कुंभ राशि का धनु से मिलान/Aquarius Love Compatibility with Sagittarius 

 
कुंभ और धनु राशि को एक दूसरे के बिल्कुल अनुकूल माना जाता है। यह दोनों राशियां आपस में बेहतर तालमेल के लिए जानी जाती है। उनके बीच गहरा भावनात्मक लगाव होने के साथ ही घनिष्ठ प्रेम भी होता है। इन राशियों के बीच एक दूसरे के लिए कभी ना ख़त्म होने वाला आकर्षण होता है। अपने रिश्ते को सफल बनाने के लिए किसी भी तरह का समझौता करने के लिए भी तैयार रहते हैं। हालांकि उनके बीच समझौते की नौबत न के बराबर ही आती है। वे अपने रिश्ते की खूबसूरती को बनाए रखने के लिए परस्पर प्रयास करते हैं। कुंभ और धनु के रिश्ते में कभी भी किसी तीसरे के लिए कोई जगह नहीं होती। उनका ध्यान अपनी व्यक्तिगत इच्छाओं की पूर्ति से ज्यादा पार्टनर की ख़ुशी की तरफ ज्यादा होता है। रिश्ते में किसी तरह का उतार चढ़ाव आने की स्थिति में भी वे एक साथ डटकर खड़े रहते हैं और एक दूसरे का सहयोग करते हैं। दोनों ही अपने रिश्ते में भावना, जुनून और स्थिरता को ज्यादा महत्व देते हैं। इसे उनके रिश्ते का सबसे अहम् भाग माना जाता है।  
 

कुंभ राशि का मकर से मिलान/Aquarius Love Compatibility with Capricorn 

 
कुंभ और मकर राशि के बीच बहुत सी समानता होने के बावजूद भी वो एक दूसरे से काफी अलग होते हैं। दोनों के स्वामी ग्रह भी समान होते हैं लेकिन इसके बावजूद भी उनमें वैचारिक मतभेद की स्थिति बनी रहती है। उनके बीच यह असामनता विशेष रूप से अलग राशि चिन्ह के होने के कारण भी हो सकता है। मकर राशि का चिन्ह पृथ्वी होता है जबकि कुंभ का वायु। कुंभ राशि के साथ अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए मकर राशि वालों को गहरे आकर्षण और सम्मान की जरूरत होती है। यह दोनों ही उन्हें कुंभ राशि वालों से नहीं मिल पाता है। हालांकि जब वे साथ होते हैं तो आपस में एक विश्वास का रिश्ता जरूर कायम करते हैं। इस दौरान वे किसी और चीज के बारे में नहीं सोचते हैं। लेकिन दोनों के बीच यह दौर ज्यादा समय तक नहीं चलता है। इसकी एक वजह कुंभ राशि वालों में धैर्य की कमी भी हो सकता है। इस रिश्ते को कामयाब बनाने के लिए दोनों को एक दूसरे का सम्मान करना चाहिए और साथ ही अपने विचारों का आदान प्रदान भी करते रहना चाहिए। 
 

कुंभ राशि का कुंभ से मिलान/Aquarius Love Compatibility with Aquarius 

 
कुंभ का कुंभ राशि से मिलान अंतरंग रिश्ते के लिए तो बेहतर हो सकता है लेकिन भावनात्मक रिश्ते के लिए नहीं। यह भावनाओं से ज्यादा शारीरिक मेल पर ध्यान देते हैं, इस वजह से उनके बीच एक मजबूत रिश्ता नहीं बन पाता है। दोनों की सोच एक समान तो होती है लेकिन एक पार्टनर के रूप में वे अपने से बिल्कुल विपरीत साथी की तलाश में रहते हैं। कुंभ राशि वाले एक दूसरे के साथ अच्छी दोस्ती तो निभा सकते हैं लेकिन प्रेम संबंध के मामले में उनके बीच संतुलन नहीं बैठ पाता है। चूंकि दोनों ही एक दूसरे की आदतों को जानते हैं इसलिए उनके बीच विश्वास की कमी होती है। इस कारण से भी वे एक दूसरे के साथ प्रेम बंधन में बंधने से डरते हैं। वे एक रिश्ते में बंधने के बावजूद भी दूसरे साथी की तलाश में रहते हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो कुंभ राशि का कुंभ से  मेल होना किसी भी हाल में उपयुक्त नहीं है।  
 

कुंभ राशि का मीन से मिलान/Aquarius Love Compatibility with Pisces 

 
इन दोनों राशि वालों के मेल को बेहद रोमांचक माना जाता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार भी कुंभ और मीन राशि वालों का मिलान ख़ासा उपयुक्त माना जाता है। उनके रिश्ते की डोर ख़ास तौर से दोनों के आपसी विश्वास और भावनात्मक जुड़ाव पर निर्भर करता है। अगर मीन राशि वाले कुंभ के साथ आपसी रिश्ता निभाने असफल रहते हैं तो उनके बीच का यह जुड़ाव भी टूट सकता है। मीन राशि वाले उस स्थिति में कुंभ से दूर होना चाहते हैं जब उन्हें प्यार में धोखा मिलने का अंदेशा होने लगता है। दरअसल मीन राशि वाले दिल टूटने से घबराते हैं। हालांकि कुंभ राशि वाले ऐसे मौके कम ही आने देते हैं, उन्हें मीन राशि वालों के साथ अपना रिश्ता निभाने में कोई ख़ास परेशानी नहीं होती। कुंभ राशि वाले मीन राशि वालों की जरूरतों और अपेक्षाओं पर पूरी तरह से खड़ा उतरने का प्रयास करते हैं। मीन राशि वाले उनके इस प्रयास मात्र से ही प्रभावित हो जाते हैं। इस वजह से उनके बीच काफी का आत्मिक जुड़ाव और भी ज्यादा बढ़ जाता है। यह दोनों के अंतरंग रिश्ते के लिए भी ख़ासा सहायक साबित होता है। वे आपस में एक ऐसे रिश्ते से बंधे होते हैं जिसे तोड़ना इतना आसान नहीं होता। 

ज्योतिष रहस्य