भाग्य संहिता  336

भाग्य संहिता

$ 265.00

 

भाग्य संहिता (आपका राशिफल / कुंडली)

इस पैकेज के द्वारा आप अपने वर्तमान जीवन से जुड़े किसी विशेष मुद्दे या समस्या से संबंधित कोई भी एक प्रश्न पूछ सकते हैं। जिसका जवाब सीधे डॉ. विनय बजरंगी खुद अपनी आवाज में रिकॉर्डिड ऑडियो नोट के जरिए देंगे।अब समझें कि भाग्य संहिता क्या है, जिसके बारे में नीचे बताया गया है।

भाग्य संहिता, वैदिक ज्योतिष के गूढ़ रहस्यों गणनाओं पर आधारित ज्योतिषीय पत्रिका है जो आपके आने वाले 10 सालों की रूपरेखा एक रिपोर्ट के रूप में आपके सामने प्रस्तुत करती है। यह अपनी तरह की एक विशेष अकेली पत्रिका है जो आपके 10 सालों के भविष्य को वार्षिक मासिक भविष्यवाणी के रूप में प्रस्तुत करती है। हर महीने साल का विस्तृत विवरण इस पत्रिका में है जो आपको सही समय पर सही निर्णय लेने और अवांछित घटनाओं से बचने में मदद करती है। 

हम सभी अपने भविष्य को जानने के लिए लालायित रहते हैं। ऐसे में भाग्य संहिता आपको अपने आने वाले समय का सटीक विवरण पाने में मदद करती है।  यह पत्रिका अत्यंत गहरी शोध का परिणाम है जो आपकी कुंडली के ग्रहों की स्थिति को ध्यान में रखकर आपका आने वाला समय कैसा होगा, की सम्पूर्ण जानकारी सरल शब्दों में आप तक पहुंचाती है। यह पत्रिका केवल वार्षिक गोचर पर आधारित मूलभूत गणना को दर्शाने वाली बाजार में मिलने वाली किसी भी आम पत्रिका से बिलकुल अलग है। यह आपकी जन्म तिथि के आधार पर आपके ग्रहों की स्थिति आने वाले समय में आपकी विभिन्न दशाओं और गोचर का आपके जीवन पर प्रभाव की सूक्ष्म जानकारी आपको देती है। अत्यंत अथक परिश्रम के बाद बनायीं गयी भाग्य संहिता पत्रिका एक जातक को निम्न बिंदुओं को जानने में मदद करती है -

  1. आने वाले शुभ समय की जानकारी
  2. आने वाले अशुभ समय की जानकारी
  3. किस वर्ष/महीने आपके घर कोई मांगलिक कार्य हो सकता है
  4. किस वर्ष किसी अनहोनी घटना की आशंका है 
  5. किस वर्ष/ महीने आपकी शादी हो सकती है 
  6. किस वर्ष/महीने आप पढ़ने बाहर जा सकते है 
  7. किस वर्ष/महीने आपका प्रमोशन हो सकता है 
  8. किस वर्ष/महीने आपको संतान सुख प्राप्त हो सकता है 
  9. क्या आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा
  10. किस वर्ष आप अपना घर खरींदेगें  
  11. क्या आपके जीवन में तलाक या अलगाव की सम्भावना है   
  12. आप को कौन सा करियर अपनाना चाहिए
  13. किस वर्ष अत्यंत लाभ या हानि हो सकती है 
  14. किस समय आपको महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचना है 
  15. किस समय आपको जीवन के बड़े निर्णय लेने है 

ऐसी अनेकों जानकारी आप इस पत्रिका के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।  यह पत्रिका अपनी विस्तृत जानकारी से आपके जीवन का मार्गदर्शक साबित होगी। आपके जीवन से जुड़ी प्रत्येक महत्वपूर्ण जानकारी जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, विवाह, करियर, टूरिज्म, विदेश यात्रा, पैसा, स्वास्थ्य, लाभ-हानि, बड़ी-छोटी बीमारी, पारिवारिक सुख-दुःख, संतान से सुख-दुःख इत्यादि। इस पत्रिका में आपके जीवन के मुख्य टाइम पीरियड को हाईलाइट किया गया है ताकि आप उस समय अधिक सतर्क रहे। आपके जीवन के लिए भाग्य संहिता से अच्छा मार्गदर्शक नहीं हो सकता है।  

भाग्य संहिता आपके भविष्य की जानकारी देने के साथ और भी महत्वपूर्ण जानकारी देती है जैसे-

  1. आपके इष्ट देवता
  2. आपका लकी कलर 
  3. आपका लकी नंबर
  4. आपका लकी साप्ताहिक दिन 
  5. आपको किन चीज़ों से परहेज़ करना चाहिए
  6. आपको क्या चीज़ें जीवन में करनी चाहिए
  7. कौन सी गतिविधि आपको फायदा या नुक्सान कर सकती है 
  8. आपको क्या खाना चाहिए और क्या नहीं ( जी हाँ, ग्रह आपके खान-पान को भी प्रभावित करते हैं )
  9. आपका राम बाण उपाय

भाग्य संहिता आपकी जन्म पत्रिका के अनुसार ग्रहों के दुष्प्रभावों का अनुमान लगा आपको सबसे उपयोगी प्रभावी ज्योतिषीय उपाय भी उपलब्ध करवाती है:

  1. आपके लिए उपयुक्त रत्न रुद्राक्ष
  2. आपके लिए उपयुक्त दान- पुण्य 
  3. आपको कौन सी पूजा करवानी चाहिए और करवानी भी चाहिए की नहीं 
  4. आपके मासिक वार्षिक उपाय
  5. आपके जन्मदिन पर किये जाने वाले ख़ास उपाय
  6. आपकी कुंडली के अनुसार आपके कर्म क्या होने चाहिए
  7. आपका कर्मों में आपकी कुंडली के अनुसार बदलाव
  8. आपकी कुंडली के अनुसार सुझाये गए कपड़े अन्य साज-सज्जा का सामान  

भाग्य संहिता को अपनाने के बाद आप अपने जीवन के महत्वपूर्ण निर्णय आत्म विश्वास के साथ ले पाएंगे क्योंकि तब आपको किसी भी बाहरी व्यक्ति की सलाह की आवशयकता नहीं होती। आपके जीवन का ब्यौरा एक रिकॉर्ड के रूप में आपके हाथ में होता है। इससे आप अपने दैनिक जीवन में किये जाने वाले रूटीन कार्यों के बारे में भी सटीक लाभदायी निर्णय ले सकते हैं। सही मायनों में भाग्य संहिता आपके भाग्य की कुंजी है। भाग्य संहिता आपके आने वाले 10 वर्षों की बिलकुल सटीक भविष्यवाणी है और इसकी मदद से आप अपने आने वाले 10 वर्षों पर पूर्ण नियंत्रण पाकर उन्हें सुनहरे कल में परिवर्तित कर सकते हैं।