मुख्य पृष्ठ ग्रहों शुक्र शुक्र तुला राशि में

प्रीमियम उत्पाद

शुक्र का तुला राशि में होना | Venus in Libra Sign

शुक्र का तुला राशि में होना शुभदायक एवं सकारात्मक माना जाता है| तुला राशि शुक्र के स्वामित्व की राशि है और ग्रह जब अपने घर में होता है तो वह काफी प्रसन्नता को पाता है और शुभ फल प्रदान करने में भी सहायक होता है| शुक्र का तुला में होना आर्थिक उन्नती, प्रसन्नता, रोमांस, विलासिता को प्रदान करने में भी सहायक बनता है| कुंडली में शुक्र की तुला राशि में स्थिति इसे काफी मजबूती देती है| तुला राशि शुक्र की मूल त्रिकोण राशि भी है और इस कारण से यह एक उत्तम स्थिति का परिचायक बनती है| व्यक्ति में सौंदर्य का अदभुद आकर्षण होगा| अच्छी सुंदर चीजों के प्रति लगाव हो सकता है| भव्यता का जीवन पसंद होगा| मौज मस्ती और वैभवता पसंद होती है| 

 

शुक्र के लिए यह एक आरामदायक स्थिति भी बन जाती है और व्यक्तियों में भी इसका गुण उभरता दिखाई देता है| जीवन को सुख पूर्वक जीने की चाह अधिक होती है| कम परिश्रम और अधिक लाभ की चाह भी यहीं देखने को मिल सकती है| शुक्र एक स्त्री गुणों से युक्त ग्रह है और तुला राशि वायु तत्व युक्त चलायमान राशि है| यहां शुक्र का अभिव्यक्ति वाला पक्ष काफी मजबूत बन सकता है| अधिकांशत: हम देख सकते हैं ऐसे व्यक्ति कला जगत में भी अच्छा नाम कमा सकते हैं। कई अभिनेताओं, गायकों एवं अन्य प्रकार की कला से जुड़े लोगों में शुक्र तुला का संगम देखने को मिलता है| यहां शुक्र उड़ान पाता है और भावनाओं के सागर में गोते भी लगाता है| 

 

कल्पनाओं और सृजनात्मक दुनिया का निर्माण करने वाले 

तुला में शुक्र व्यक्ति को कल्पनाशीलता का अपार गुण प्रदान करता है| यहां भावनाओं को बहने के लिए वायु प्राप्त होती है| कुछ मामलों में एक प्रकार के शेखचिल्ली वाली स्थिति भी व्यक्ति में देखने को मिल सकती हैं पर यह अधिक नहीं होती क्योंकि तुला में बैलेंस का गुण भी है चीजों को परखने और उचित न्याय को समझने की विवेकशीलता भी होती है| तुला राशि में शुक्र का प्रभाव जातक को स्वाभाविक रूप से शांत और सामंजस्यपूर्ण बनाता है| इनके पास करिश्माई व्यक्तित्व होता है| 

 

भीड़ में अलग से दिखाई देना, उज्ज्वल और आकर्षक व्यवहार कुशलता होने से लोग इनसे प्रभावित हुए बिना नहीं रह पाते हैं| सकारात्मक आशावादी रवैया इन्हें आगे बढ़ने के लिए सदैव प्रेरित करता है| जीवन को उमंग के साथ भरपूर जीने की चाह भी इनमें दिखाई देते है| कार्यों में न्याय और समानता की भावना रखते हैं समाज या परिवार के प्रति इनका रुख मेलजोल से भरा होता है| अपनों के साथ बाते करना तथा दोस्तों के साथ मस्ती करना इन्हें काफी पसंद होता है| दूसरों के हितों की रक्षा भी इनके भीतर होती है| सेवा का स्वभाव तथा लक्ष्यों के प्रति लालायित होने का गुण पाते हैं| 

 

करियर और बिजनेस के क्षेत्र में पाते हैं सफलता 

तुला राशि में शुक्र का होना जातक को करियर एवं व्यवसाय में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर देता है|  तुला राशि में जो संतुलन होता है वह करियर को आगे विस्तार देने सहायक बनता है| अपने काम में कई संभावनाओं की तलाश कर सकते हैं| एक से अधिक कार्यों में भी रुचि रख सकते हैं| अपने काम में अस्तव्यस्त स्थिति को पसंद नहीं करना चाहेंगे| बेहतर रुप से चीजों को करना तथा अपनी तरफ से किए जाने वाले काम में परफैक्शन भी दिखाते हैं| निर्णयों को लेने में जल्दबाजी से बचते हैं और समझदार, शांत रुप से आगे बढ़ना पसंद करते हैं| इनके भीतर काम में जसिटस करने क अभी गुण अच्छा होता है किसी का हक मारना इन्हें पसंद नहीं होता है| अपने काम में भी यही नीति अपनाते हैं| व्यवसाय हो या फिर नौकरी यह अपने भागीदारों के साथ गहराई से जुड़ कर काम करते हैं तथा दूसरों के लिए मददगार भी होते हैं| 

 

शुक्र के तुला राशि में होने पर व्यक्ति के भीतर कला का गुण जन्मजात भी होता है| ऎसे में कलाकार बन सकते हैं, संगीत, नृत्य, पेंटिंग या फिर कलात्मक रचनात्मक कार्यों को करने का हुनर भी इनके भीतर होता है| होटल, फूड, फैशन उद्योग, महंगी वस्तुओं का व्यापार, साज सज्जा, डिजाइन, ग्राफिक डिजाइन वेब डिजाइनर, फाइन आर्ट्स से जुड़ा कार्य भी इनके लिए बहुत अच्छा माना जाता है| अपने काम में यह अच्छा धन प्राप्त करने के साथ ही मान सम्मान भी पाते हैं| उच्च पद प्राप्ति, यश की प्राप्ति भी इन्हें होती है| अपने कार्यों द्वारा राष्टिय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सम्मान पाने में सफल होते हैं| 

 

प्रेम और विवाह संबंधों में दिखाई देता है गहरा लगाव 

शुक्र प्रेम का प्रतिनिधित्व करता है, और तुला राशि को अपने जीवन में रिश्तों की एक मजबूत आवश्यकता होती है| इन दोनों का मिलना प्यार में जबरदस्त आकर्षण भरने का काम करता है| यहां यौन संबंधों एवं अंतरंगता को लेकर भी जातक के भीतर बहुत से रंग होते हैं| इन रंगों को अपने साथी के साथ भरने की इसकी इच्छा भी काफी गहरी होती है| प्रेम में लगाव और अधिकार दोनों ही भावनाएं साथ साथ चलती हैं| अपने रिश्ते के प्रति कपही समर्पित भी दिखाई देते हैं| भावनाओं को समझने की क्षमता इनमें बहुत खूब होती है| किसी के साथ जब जुड़ते हैं तो पूर्णता के नजरिये से आगे बढ़ना पसंद करते हैं 

 

शुक्र के तुला में होने पर व्यक्ति में गजब का आकर्षण भी होता है| एक साधारण सा लगने वाला जातक भी दूसरों को अपने आकर्षण से अपनी ओर खिंच सकता है| अपने मिलनसार व्यक्तित्व तथा रोमांटिक पक्ष के चलते ये लोग जल्द ही प्रेम में पड़ सकते हैं तो दूसरे भी इनके प्रेम में बंधने से आसानी से बच नहीं पाते हैं| ये भावुक होते हैं और आसानी से दूसरों के साथ हो लेने वाले होते हैं| प्यार इनके लिए एक कमजोर कड़ी भी हो सकता है क्योंकि इनकी भावनाएं जल्द आहत हो सकती हैं| 

 

ये प्रेम और रोमांस से घिरे रहना चाहते हैं| प्यार की इन्हें सख्त जरूरत होती है| जहां इन्हें प्यार, लगाव, स्वयं के विशेष होने का एहसास नहीं मिलता है वहां अधिक समय तक रह पाने इनके लिए मुश्किल होता है| सदैव प्रसन्नता आनंद  खुशी एवं प्रेम इनके जीवन की प्राथमिकता होती है| इसलिए प्यार के मामलों में काफी गंभीर होते हैं और अपने रिश्ते को बनाए रखने के लिए सब कुछ करते हैं| विवाह संबंध इनके लिए खास होते हैं और अपने साथी के प्रति इनका लगाव भी भरपूर दिखाई देता है| अपने प्रेम को अभिव्यक्त करना भी इन्हें पसंद होता है| रोमांस और कामुकता इनमें काफी होती है| अपने पार्टनर की इच्छाओं को पूरा करने के लिए काफी मेहनत करते हैं|

आप हमारी वेबसाइट से सभी भावों में शुक्र के प्रभावग्रहों के गोचरजन्मकुंडली, लव या अरेंज मैरिज में चुनाव, व्यवसायिक नामों के सुझावस्वास्थ्य ज्योतिषनौकरी या व्यवसाय के चुनाव के बारे में भी पढ़ सकते हैं।

ज्योतिष रहस्य