मुख्य पृष्ठ ग्रहों शुक्र चतुर्थ भाव में शुक्र

प्रीमियम उत्पाद

चौथे भाव में शुक्र | Venus in 4th House

जब हम सामान्य परिणामों की बात करते हैं। चतुर्थ भाव में शुक्र ज्यादातर मामलों में अच्छे परिणाम देता है। ऐसा माना जाता है रि इसके कारण आपका शरीर सुंदर होगा और आप परोपकारी व्यक्ति बनेंगे। व्यवहारिक रूप से आप कुशल, पराक्रमी और प्रसन्न रहने वाले व्यक्ति बनेंगे। हांलाकि आप बाचालता थोडी सी ज्यादा हो सकती है। ऐसे ग्रह योग वाले व्यक्ति दूसरों के हित चाहने वाले व्यक्ति है। कुछ मामलों में यह भी देखा गया है कि ऐसे ग्रह योग वाले व्यक्तियों में धार्मिक कार्यों में भी रूची देखी गई है। चलिए चौथे भाव में शुक्र/ Venus in 4th House के अन्य पहलू को भी समझते हैं। 

 

चौथे भाव में शुक्र, व्यक्ति को जीवन में यथोचित चीजों से इतना संपन्न बनाता है कि व्यक्ति को, कभी भी किसी और चीज की कोई इच्छा नहीं रहती तथा स्नेही और देखभाल करने वाली माँ के साथ, जीवन में आपसी प्यार भरा रिश्ता बना रहता है। चतुर्थ भाव में शुक्र, सुंदर और आकर्षक इन व्यक्तियों को अधिकांश सुख-सुविधाओं से संपन्न घरेलू जीवन और वाहन के साथ ही, खाने पीने का शौकीन बनाता है।

 

चौथे भाव में शुक्र का जीवन पर प्रभाव/ Effect Of Venus In The Fourth On Life

चौथे भाव का शुक्र, उचित उम्र में विपरीत लिंग के साथ मित्रता की संभावना देने के साथ ही, आभूषण और गहने, सुंदर वस्त्र और देश के भीतर और आसपास के देशों की बड़ी यात्राओं की संभावनाएं प्रदान करता है। हालांकि, व्यवहारिक रूप से व्यक्ति में कभी-कभी, पारिवारिक परंपराओं के विरुद्ध जाकर, शराब पीने की प्रवृत्ति हो जाती है।

 

इसके अलावा, चौथे भाव का शुक्र, पारिवारिक सदस्यों और मित्रों से दूर, एक बड़े परिवार के साझीदारों के बीच अच्छी आयु, प्रतिष्ठा और स्वस्थ हृदय प्रदान करता है। जहां यह पत्नी के पिता के साथ मधुर संबंध प्रदान करता है वहीं, महिलाओं को अपने ससुर से एक अच्छी दूरी बनाए रखनी चाहिए क्योंकि इसे गलत समझा जा सकता है। हालांकि, इन लोगों को समय-समय पर दादा-दादी से प्रेम, स्नेह और उपहार मिलते रहते हैं। 

 

ऐसा देखा गया है कि किसी अशुभ या शत्रु ग्रह के स्वामित्व वाली राशि पर स्थित होने पर भी शुक्र, अधिकांशतः उपरोक्त परिणामों की आपूर्ति करता है।

आप हमारी वेबसाइट से सभी भावों में शुक्र के प्रभावग्रहों के गोचर के बारे में भी पढ़ सकते हैं।

ज्योतिष रहस्य