प्रीमियम उत्पाद

धनु राशि में शनि | Saturn in Sagittarius

धनु राशि के स्वामी बृहस्पति ग्रह है, जिन्हे वैदिक ज्योतिष के अनुसार सबसे लाभकारी ग्रह माना गया है। शनि को वायु तत्व ग्रह भी कहते हैं। शनि और बृहस्पति ग्रह एक सामान्य संबंध साझा करते हैं, जो इस बात का संकेत देता है कि शनि यहां पर सद्भाव से काम करता है। इसके साथ साथ यह ग्रह योग व्यक्ति की कुंडली में गुरू की स्थिति को प्रबल भी बनाता है। इसके साथ साथ इस राशि के लोगों का आध्यात्म की तरफ रुझान ज्यादा होता है। इसका साथ साथ धनु राशि में शनि/ Saturn in Sagittarius व्यक्ति को धर्म, दर्शन और शिक्षा के प्रति गंभीर दृष्टिकोण रखते हैं। इसके साथ साथ व्यक्ति को उनकी कड़ी मेहनत पर विश्वास होता है। आप यूं कह सकते हैं कि उनका ध्यान कमाई और सफलता की ओर होता है। 

 

धनु राशि में शनि वाले व्यक्ति अत्यधिक निष्ठावान, सम्मानित, सच्चे, नैतिक और संतोषी होते हैं तथा एकाग्रतापूर्वक कई अन्य विषयों पर स्पष्ट सोच विकसित करके, सरलतापूर्वक प्रत्येक व्यक्ति का सामना कर पाते हैं। विज्ञान और दर्शनशास्र जैसे विभिन्न विषयों में रुचि लेने वाले ये व्यक्ति, बेहद ईमानदार होने के साथ ही, यात्री के रूप में एक अन्वेषक बन जाते हैं तथा शासन के विश्वासपात्र व्यक्ति होने के कारण, उच्च पद पर स्थानांतरित होते हैं। अत्यधिक सुखी और संतुष्ट इन लोगों को, किए गए निवेश से भारी मात्रा में लाभ प्राप्त होगा। इसके अलावा, ये लोग जन-सेवा और परोपकार के प्रति भी गहरा झुकाव रखने के कारण ऐसे कई क्षेत्रों में अत्यधिक रुचि लेते हैं।

 

बेहद सौभाग्यशाली और धनवान इन व्यक्तियों की, वृद्धावस्था में शांतिपूर्वक, प्रभावी गौरवपूर्ण मृत्यु होती है। इसके अलावा मेष, मीन या धनु लग्न से संबंधित होने पर शनि, उत्तम परिणाम लाता है। वहीं शनि पर, बुध या बृहस्पति का प्रभाव अद्भुत लाभ दिलाता है।

आप हमारी वेबसाइट से सभी भावों में शनि के प्रभावग्रहों के गोचर और उसके प्रभावों के बारे में भी पढ़ सकते हैं।

ज्योतिष रहस्य