मिथुन राशि में शनि | Saturn in Gemini

मिथुन राशि में शनि वाले लोगों में, प्रत्येक के लिए हर चीज सोचने और समझने का अच्छा ज्ञान होता है, जिससे ये लोग बौद्धिक सफलता तो प्राप्त करते हैं लेकिन, आर्थिक रूप से अस्थिर रहते हैं। हालाँकि, इन लोगों के किसी महत्वपूर्ण स्थिति में पहुंचने का अवसर  भी प्राप्त होता है जिसमें इनके अधीन कई कर्मचारियों के कार्य करने की संभावनाएं होती हैं जिसके प्रति ये व्यक्ति कृतज्ञ रहते हैं।

 

इन लोगों के व्यक्तित्व में धूर्तता, निर्लज्जता, अवसाद और विषाद-ग्रस्त जैसे लक्षण होते हैं तथा पारिवारिक संबंधों में अंतर्विरोधों के कारण, कुछ गंभीर आरोपों के चलते जेल भी जाना पड़ सकता है, जो इन्हें अपने परिवार और रिश्तेदारों से दूर करता है। एक निश्चित अवधि के बाद, इनके ठिकाने का पता भी नहीं चल पाता। इसके अलावा, इन लोगों को सार्वजनिक स्थान पर तिरस्कार या अवमानना का सामना करना पड़ता  है जिस कारण ये अत्यंत दु:खी रहते हैं। इसके साथ ही, भाई-बहनों द्वारा परेशान करने के कारण, इनका बचपन  भी दुःखद ही रहता है। 

 

इसके अलावा, मिथुन राशि में शनि वाले लोगों को  शिक्षा के कारण भी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन व्यक्तियों के लिए छोटी यात्राएं तक समस्याओं का कारण बन सकती हैं तथा इनका विवाह  किसी विदेशी से होने की संभावनाएं रहती हैं। इसके अतिरिक्त, इन्हें विभिन्न कानूनी संस्थाओं और विधि अधिकारियों द्वारा काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कार्यक्षेत्र में किसी रोग के संपर्क में आने के साथ ही, संतान के कारण चिंताएं बनी रहेंगी। हालाँकि, आय के एक से अधिक स्रोत इन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाए रखेंगे।

 

मिथुन राशि में शनि के साथ बुध की दृष्टि मेष लग्न वाले व्यक्तियों के, आय के स्रोत को लेखन की ओर मोड़ देगी और यहाँ स्थित शनि, संतान की संख्या को सीमित करता है। जहां, मिथुन राशि में स्थित शनि वृषभ, कुंभ और मीन लग्न के लिए सकारात्मक परिणाम लाता है वहीं, कन्या लग्न वाले व्यक्तियों के व्यवसाय में, बिना अधिक उथल-पुथल किए बदलाव कर सकता है। लेकिन, मकर लग्न वालों को कई गंभीर रोगों का सामना करना पड़ता है और उनके कई शत्रु भी होते हैं।

 

इसके अलावा, शनि पर चंद्रमा या बुध की संपूर्ण दृष्टि अच्छे परिणाम देती है तथा शनि पर बृहस्पति की युति होने पर, व्यक्ति धार्मिक बनने के साथ ही, सरकार से अनुग्रह प्राप्त करता है तथा चंद्रमा या बुध से प्रभावित शनि, सकारात्मक प्रभाव डालता है। इसके अतिरिक्त, बृहस्पति पर शनि की दृष्टि, व्यक्ति को सदाचारी, शिष्टाचारी और भाग्यशाली बनाने के साथ ही, शासन का सहयोग भी दिलाती है।  

आप हमारी वेबसाइट से सभी भावों में शनि के प्रभावग्रहों के गोचर और उसके प्रभावों के बारे में भी पढ़ सकते हैं।

ज्योतिष रहस्य