मुख्य पृष्ठ ग्रहों शनि ग्रह शनि कुम्भ राशि में

प्रीमियम उत्पाद

कुंभ राशि में शनि | Saturn in Aquarius

कुंभ राशि का शनि, व्यक्ति में एक मजबूत बौद्धिक समझ विकसित करके, प्रतिष्ठित और नामी व्यक्तित्व वाला बनाता है। अच्छी तरह सोच-विचार करने में सक्षम नहीं होने के कारण, ये लोग अत्यधिक संकोची स्वभाव के होते हैं तथा असत्यवादी होने के बावजूद,  आर्थिक रूप से सुदृढ़ बने रहते हैं। इन लोगों के किसी सामाजिक  संगठन या आंदोलन में  भाग लेने की भी संभावनाएं रहती हैं। इसके अलावा, ये व्यक्ति संबंधों को सदैव बनाए रखते हैं। दृढ़तापूर्वक निरंतर किए गए कठोर परिश्रम द्वारा, इन्हें अपने कार्यों में सफलता प्राप्त होती है। लेकिन, इन लोगों का जीवन जन्मस्थान से दूर स्थिर और सुखी रहता है। 

 

हालाँकि, इन व्यक्तियों के कई अन्य महिलाओं के साथ अवैध संबंध होते हैं जिनसे आर्थिक लाभ लेने में भी ये नहीं हिचकते। कभी कभी ये अवैध संबंध ही इन्हे भारी पड़ सकते हैं। इन लोगों को जीवन के दूसरे भाग में, हृदय संबंधी समस्याओं और पैरालिटिक स्ट्रोक का भी सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, इनके जीवन के  अंतिम वर्ष शुरुआत से कहीं बेहतर होते हैं। लेकिन एक बार इन रोगों के लग जाने के बाद कई सारे मुश्किलों का सामना भी करना पड़ सकता है। जहां, शनि वृषभ, कुम्भ और मकर लग्न के लिए उत्तम और अद्भुत परिणाम देता है वहीं, शनि पर मंगल, मीन, बृहस्पति या शुक्र का प्रभाव कुछ सकारात्मक परिणाम लेकर आता है।

आप हमारी वेबसाइट से सभी भावों में शनि के प्रभावग्रहों के गोचर और उसके प्रभावों के बारे में भी पढ़ सकते हैं।

ज्योतिष रहस्य