मुख्य पृष्ठ ग्रहों चंद्रमा चंद्रमा कन्या राशि में

प्रीमियम उत्पाद

कन्या राशि में चंद्रमा/ MOON IN VIRGO SIGN

Moon in Virgo Sign

कन्या राशि वाले व्यक्ति व्यावहारिकता, समझदारी और अपने वफादारी के कारण जाने जाते हैं। वह बेहतरीन दोस्त और पार्टनर बनाते हैं। विरगो या कन्या राशि पूर्णतावादी होने के लिए जाने जाते हैं, और सुधार की खोज में सावधानीपूर्वक और एक-दिमाग वाले व्यक्ति साबित हो सकते हैं। हालांकि, यह उन्हें अपने जीवन में लोगों के लिए बेहद समर्पित बनाता है, और उन्हें पेशेवर रूप से सफलता पाने में मदद करता है। चलिए जानते हैं कि क्या होगा जब कन्या राशि में विराजमान हो जाते हैं चंद्रमा/Moon in Virgo। वैदिक ज्योतिष में इसका एक अलग परिणाम देखने को मिलता है। जिसे हम यहां समझाने वाले हैं। 

कन्या राशि में चंद्रमा का आपके ऊपर प्रभाव | Impact of moon in Virgo

कन्या राशि वालों की सत्यवादी, नैतिक रूप से भी समृद्धशाली, खूबसूरत, संपन्न, उत्साही व्यक्तित्व वाले और हमेशा धैर्यवान बने रहने वाले व्यक्तियों की सूचि में गिनती होती है।इसके अलावा प्रसिद्ध, ज्ञानी और भावुक यह व्यक्ति, वेदों में वर्णित शास्त्रीय और पारंपरिक शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हैं। इन लोगों के पुत्र से अधिक पुत्रियां होने की संभावनाएं रहती हैं तथा इनका महिला सहयोगियों के प्रति अत्यधिक झुकाव रहता है।

ऐसे लोग भाग्यशाली होते हैं। चन्द्रमा के दो अशुभ ग्रहों की युति में स्थित होने पर, व्यक्ति की मृत्यु रक्त विकारों/Blood diseases के कारण होती है। वृषभ लग्न की कन्या राशि में चन्द्रमा के स्थित होने पर, संतान के रूप में दो धनवान बेटियां होती हैं। लग्न में शक्तिशाली और मजबूत चंद्रमा की स्थिति, व्यक्ति को आर्थिक रूप से स्थिर और एक खूबसूरत व्यक्ति बनाती है। बृहस्पति और शुक्र का मेल  स्वास्थ्य में वृद्धि करता है। कुल मिलाकर यह ग्रह योग व्यक्ति को अच्छे परिणाम देने वाला साबित होता है और जीवन में सफलता प्राप्त कराने में बहुत बड़ा योगदान देता है।
आप हमारी वेबसाइट पर सभी राशियों में चन्द्रमा की स्थिति के अनुसार ज्योतिष के बारह भाव क्या दर्शाते हैं?” से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

ज्योतिष रहस्य