मुख्य पृष्ठ ग्रहों चंद्रमा चंद्रमा कुम्भ राशि में

प्रीमियम उत्पाद

कुंभ राशि में चंद्रमा/ MOON IN AQUARIUS SIGN

Moon in Aquarius sign

वैदिक ज्योतिष में कुम्भ राशि ग्यारहवीं राशि है। कुंभ राशि वायु तत्व राशि है, लेकिन पानी का घड़ा इस राशि को दर्शाता है। इस राशि के स्वामी शनि देव है। कुम्भ एक पुरुष राशि है जो पश्चिम दिशा को नियंत्रित करती है। इसके साथ मिथुन और तुला राशि भी वायु तत्व राशि है। कुंभ राशि वाले शांत और शर्मीले होते हैं, लेकिन साथ ही वह नवीन विचारों से ऊर्जावान होते हैं। वह गहरी सोच के साथ अत्यधिक बौद्धिकता वाले होते हैं और दूसरों की मदद करते हैं। वह किसी समस्या के दोनों पक्षों को देखने और अपने अनूठे विचारों से उसका समाधान करने में सक्षम होते हैं। वह आसानी से अपने आसपास के वातावरण के अनुकूल साबित होते हैं, लेकिन साथ ही वह एकांतप्रिय होते हैं और अकेले रहना पसंद करते हैं। उनमें दूरदर्शी गुण होता है और वह अच्छी तरह जानते हैं कि वे भविष्य में क्या हासिल करना चाहते हैं। यह थी कुभ राशि के संबंध में कुछ जानकारी। लेकिन इसका प्रभाव थोड़ा सा तब बदल जाता है जब कुंभ राशि में विराजमान होते हैं चंद्रमा/Moon in Aquarius।

कुंभ राशि में चंद्रमा का आपके ऊपर प्रभाव | Impact of moon in Aquarius 

मजबूत और प्रभावी सौंदर्य बोध वाले यह लोग, बुरे स्वभाव वाले या क्रोधी होने के साथ ही नास्तिक, सुस्त और निर्धन होते हैं। इस राशि में चंद्रमा के दो हानिकारक ग्रहों से परस्पर संबंधित होने पर, जलने या ऊंचाई से गिरने के कारण व्यक्ति की मृत्यु भी हो सकती है। अनुकूल और सकारात्मक परिणामों के साथ ही आमदनी में भी वृद्धि होती है। कुंभ राशि में चंद्रमा एक प्रभावशाली स्थिति है और यह ग्रह योग मिथुन और वृश्चिक लग्न वालों के लिए सकारात्मक परिणाम ला सकती है। चंद्रमा पर बृहस्पति का प्रभाव अच्छा और उत्साहवर्धक रहेगा, जिसके कारण आपके जीवन पर बहुत अच्छा परिणाम प्राप्त हो सकता है।

आप हमारी वेबसाइट पर सभी राशियों में चन्द्रमा की स्थिति के अनुसार ज्योतिष के बारह भाव क्या दर्शाते हैं?” से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

ज्योतिष रहस्य