मुख्य पृष्ठ ग्रहों बुध बुध वृषभ राशि में

प्रीमियम उत्पाद

वृषभ राशि में बुध | Mercury in Taurus Sign

वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को एक तटस्थ प्राकृतिक ग्रह  के रूप में जाना जाता है जिसके स्थिर भूमि तत्व वाली वृषभ राशि में स्थित होने पर, ऐसे व्यक्ति दृढ़ निर्णयकर्ता होते हैं। एक बार निर्णय लेने के बाद, सामान्य लोग इन्हें   हिला नहीं पाते। शुक्र द्वारा शासित वृषभ राशि, बुध के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध साझा करता है। अतः, व्यक्ति के लिए यह स्थिति लाभकारी सिद्ध होती है तथा जीवन में स्थिरता के प्रति झुकाव बना रहता है। अत्यधिक व्यावहारिक और तर्क में विश्वास करने वाले इन लोगों में, एकाग्रता का स्तर भी बहुत ज्यादा होता है तथा ये धन प्रबंधन में सफल साबित होते हैं।

 

वृषभ राशि में बुध वाले लोगों के गुण/ Attributes of Natives of Mercury in Taurus

मजबूत व्यापारिक कुशाग्र बुद्धि वाले ये व्यक्ति, अपने रूढ़िवादी विचारों के कारण जीवन में कोई बदलाव नहीं चाहते लेकिन, अच्छे संगठनकर्ता होने के चलते प्रबंध संबंधी भूमिकाओं में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। ये व्यक्ति, विलासितापूर्ण और आरामदायक जीवन पसंद करते हैं तथा मन को आकर्षक लगने वाली फूल, आभूषण जैसी कई अन्य सुंदर वस्तुओं को पसंद करते हैं। ये काफी विनम्र और दूसरों के प्रति मृदुभाषी भी होते हैं। इनके प्रेम जीवन में, यौन संतुष्टि संबंधों को सुचारू रूप से चलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। जहां, बुध का संबंध मांसपेशियों से है वहीं, शुक्र सुंदरता का प्रतिनिधित्व करता है जिसका इन  दोनों की ऊर्जाओं का सम्मिश्रण, व्यक्ति को शारीरिक व्यायाम का शौकीन बनाता है।


वृषभ राशि में बुध लोगों को कैसे प्रभावित करता है?/ How Does the Mercury in Taurus Affect the Natives?

वृषभ राशि का बुध निम्न प्रकार से लोगों को प्रभावित करता है:

ऐसे व्यक्ति अपने जीवन में अत्यधिक केंद्रित होने के अलावा, असाधारण एकाग्र शक्ति वाले होते हैं। चूँकि, बुध ग्रह और वृषभ राशि दोनों का बिजनेस से संबंध होने के कारण, ये एक व्यवसायी के समान सोच वाले होते हैं, लेकिन इसके गुणों और दोषों को जाने बिना कभी कदम नहीं उठाते। बुध के बुद्धि का कारक ग्रह होने के कारण, अपने जीवन में व्यक्ति व्यवहारिक, धूर्त और चालाक तथा अपने आसपास दूसरों को आकर्षित करने वाली प्रभावशाली आवाज वाले होते हैं।

 

इसके अलावा, ये लोग इसके लाभ और हानि पर बहुत सोच-विचार करने के बाद निर्णय लेते हैं और एक बार किसी निर्णय पर पहुंचने के बाद, उसे पूरा किए बिना नहीं रुकते तथा किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए अपने सहज ज्ञान पर विश्वास रखते हैं। इसके अलावा, ये अपने विचारों में सुधार लाकर व्यक्त करते हैं जिससे दूसरे उनकी बात ध्यान से सुनाते हैं। अधिकांश व्यक्तियों में, व्यावहारिक रूप से उपयोगी चीजों को समझने का एक प्रामाणिक कोमल गुण होता है तथा संपर्क द्वारा रूप बदलने की पहचान करने का अच्छा अनुभव विरासत में मिलती है। इसके साथ ही, ये व्यक्ति क़ीमती वस्तुओं और धन-संपदा के जानकार और साधन संपन्न होते हैं तथा अपने ज्ञान से, स्थिर और मजबूत आर्थिक नींव का निर्माण करने की क्षमता रखते हैं।

 

आमतौर पर, ये व्यक्ति धन संबंधी मामलों में अच्छे सौभाग्यशाली होते हैं। हालांकि, ये जानते हैं कि इनके लिए क्या कीमती है लेकिन इनके पास प्राकृतिक आकर्षण और भाग्य होता है जो कार्यों में इनका सहयोग करता है। ये व्यक्ति, अपनी बुद्धि का प्रयोग नैतिक और न्यायपूर्ण ढंग से करते हैं तथा दिव्य ऊर्जाएं, इनकी धार्मिकता का सहयोग करती हैं जो इनके प्राकृतिक सौभाग्य का उत्तम स्रोत होती हैं। इसके साथ ही, ये व्यक्ति अच्छे परिणाम उत्पन्न करके जीवनशैली में  सुधार लाने वाली, शानदार और कीमती वस्तुएं प्राप्त करते हैं। 

वैदिक ज्योतिष में सभी बारह भाव जीवन के किस न किसी पहलु का प्रतिनिधित्व करते हैं? इसके साथ ही, आप हमारी वेबसाइट से सभी भावों में बुध के प्रभावग्रहों के गोचर और उसके प्रभावों के बारे में भी पढ़ सकते हैं।

ज्योतिष रहस्य