मुख्य पृष्ठ ग्रहों बुध बुध मीन राशि में

प्रीमियम उत्पाद

मीन राशि में बुध | Mercury in Pisces

सौर मंडल के विशालकाय ग्रह बृहस्पति के प्रति उदासीन रहने वाला बुध, जहां एक पृथ्वी तत्व वाला ग्रह है वहीं, मीन एक दोहरी जल राशि है जिसका स्वामी बृहस्पति है। मीन राशि में बुध ग्रह/Mercury in Pisces के साथ जन्मे व्यक्ति, कल्पनाशील स्वभाव वाले होते हैं इसलिए भावुकतावश,  ये जल्दी ही आहत हो जाते हैं। दूसरों के प्रति विनम्र और दयालु ये लोग अपने अति-विश्वसनीय स्वभाव कारण, प्रेम संबंधों और बिजनेस पार्टनरशिप जैसे  जीवन के प्रमुख क्षेत्रों में, विश्वासघात और धोखे की चपेट में आ जाते हैं। इसके अलावा, पेंटिंग से लेकर संगीत तक हर चीज के प्रति अच्छी रुचि रखते हैं तथा इन्हें हमेशा काल्पनिक दुनिया में खोए रहने वाले स्वप्नद्रष्टा के रूप में भी जाना जाता है। मौखिक की तुलना में बेहतर टेलीपैथिक संचार होने के कारण, यह अपनी भावनाओं को मौखिक रूप से बात करने की अपेक्षा कविताओं या ललित कलाओं के माध्यम से व्यक्त करते हैं।

 

मीन राशि में बुध लोगों को कैसे प्रभावित करता है?/ How Does Mercury in Pisces Affect the Natives?

मीन राशि में बुध की मौजूदगी, लोगों को निम्न प्रकार  प्रभावित करती है:

पहला, इन लोगों को जीवन में अधिक धन-संपत्ति प्राप्त नहीं होगी। इन्हें हमेशा आत्मविश्वास की आवश्यकता होगी और वे चिड़चिड़े और बेचैनी का अनुभव करेंगे तथा ग्रहणशील दृष्टिकोण के कारण, दूसरों के लिए अनुकूल हो सकते हैं। ये लोग जिज्ञासु और बुद्धिमान वैज्ञानिक हो सकते हैं। वे निराश और हताश लोगों को असाधारण रूप से  मदद प्रदान करेंगे। दोषरहित चरित्र वाले इन व्यक्तियों को, हंसमुख व्यक्तित्व के कारण अच्छा जीवनसाथी मिलेगा। ये लोग, दूसरों के धन के सर्वेक्षक या निरीक्षक हो सकते हैं तथा विदेश या दुनिया में अपने परिचय के स्थान से दूर रहेंगे। इनका मस्तिष्क होगा बहुमुखी प्रतिभाओं को ग्रहण करने वाला होगा। अक्सर अपने शत्रुओं से परेशान ये व्यक्ति, छोटे-छोटे भ्रमण पर जाना पसंद करते हैं।

 

इसके अलावा, बाहों या गले संबंधी कुछ परेशानियों का अनुभव करने के साथ ही, इनके वैवाहिक जीवन में भी अशांति रहेगी। स्नेही और आकर्षक व्यक्तित्व वाले ये लोग, अच्छे वक्ता होते हैं इसलिए विचारों को काव्यात्मक रूप से भी व्यक्त करने वाले हो सकते हैं।

 

ये अपने परिवेश और वातावरण से अत्यधिक प्रभावित होने के कारण, नियमित रूप से अक्सर भावुक हो जाते हैं। इसके साथ ही, इन्हें अच्छे श्रोता के रूप में भी जाना जाता है।

 

मूड स्विंग या मन में अचानक परिवर्तन होने पर कभी चिल्लाने और कभी-कभी चुप हो जाने वाले ये लोग, दूसरों के लिए बाधा ना बनकर उन्हें सहज महसूस कराने की कोशिश करते हैं। मीन राशि में बुध वाले व्यक्ति, अपने अस्थिर स्वभाव के कारण समय-समय पर अपने निर्णय बदलते रहते हैं और अक्सर, अपने सामने आने वाली किसी भी चीज़ पर एक निश्चित रवैया अपनाने से बचते हैं तथा स्वयं की रक्षा के लिए गंभीर मामलों से बचे रहेंगे। दूसरी ओर, ये सभी जटिलताओं को समझने पर भी, उन्हें प्रकट करने में विफल रहते हैं तथा स्वयं को स्पष्ट रूप से व्यक्त करने में असमर्थ रहते हैं जो दूसरों के लिए समस्या का कारण बनता है।

 

मीन राशि में बुध का प्रतिकूल प्रभाव/ Retrograde Effects of Mercury in Pisces

बुध ग्रह के प्रतिकूल हो जाने पर, व्यक्ति को यात्रा और संचार से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अतः, लंबी दूरी की यात्राओं से बचने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा, सहयोगियों और साथियों के साथ गलतफहमियां बढ़ने के कारण संबंध बिगड़ सकते हैं। इस अवधि के दौरान, इन्हें किसी भी बैठक, सम्मेलन या वार्तालाप की अध्यक्षता न करने की सलाह दी जाती है। इसके अतिरिक्त, ये लोग दिवास्वप्न और कल्पना करने वाले बन जाते हैं और पूर्ण रूप से काल्पनिक दुनिया में रहते हैं जो वास्तविक दुनिया से उनका ध्यान भटकाती है। अतः, इनके लिए यह अवधि  संवाद के प्रस्तुतीकरण और तर्क-वितर्क के लिए उपयुक्त नहीं है।

आप हमारी वेबसाइट से सभी भावों में बुध के प्रभावग्रहों के गोचर और उसके प्रभावों के बारे में भी पढ़ सकते हैं।

ज्योतिष रहस्य