मुख्य पृष्ठ ग्रहों बुध कर्क राशि में बुध

प्रीमियम उत्पाद

कर्क राशि में बुध | Mercury in Cancer Sign

चंद्र द्वारा शासित जल तत्व वाली कर्क राशि, व्यक्ति के मन और भावनाओं से संबंधित होती है। हालांकि, स्वामी ग्रह का प्रभाव इस राशि की भावनाओं को दिशाहीन बनाता है लेकिन कर्क राशि में स्थित बुध, व्यक्ति की भावनाओं को स्थिर करता है। यह व्यक्ति को  ज्ञान देने के साथ ही, मन और भावनाओं को उचित दिशा प्रदान करता है। इसके अलावा, कर्क राशि में बुध की उपस्थिति व्यक्ति को एक गंभीर विचारक बनाती है। ऐसे व्यक्ति, भावनात्मक लेकिन मजबूत स्मृति और मानसिक शक्ति वाले होते हैं तथा जीवन में अपने अनुभवों से बहुत कुछ सीखकर, अत्यधिक ज्ञान प्राप्त करते हैं। 

 

कर्क राशि में बुध लोगों को कैसे प्रभावित करता है?/ How Does Mercury in Cancer Affect the Natives?

कर्क राशि में स्थित बुध, व्यक्ति के जीवन में कई सकारात्मक बदलाव लाता है जो इस प्रकार हैं:

ऐसे व्यक्ति, हाजिरजवाब और कई ऐतिहासिक घटनाओं को याद रखने वाले हो सकते हैं तथा दूसरों के प्रति सहानुभूति रखते हुए, उनके प्रति एकजुटता व्यक्त करने की प्रवृत्ति रखते हैं‌। कल्पनाशील ये व्यक्ति, स्पष्ट विचारों वाले होते हैं तथा इनकी मजबूत सहजशक्ति, मनोवैज्ञानिक स्तर पर लोगों के साथ जुड़े रहने में मदद करती है। प्रेम जीवन में अत्यधिक भावुक होने के कारण ये व्यक्ति, अपने साथी के प्रति बहुत सच्चे और निष्ठावान होते हैं तथा महान देशभक्त के रूप में भी जाने जाते हैं। धाराप्रवाह बोली के कारण, अच्छे वक्ता होने के साथ ही, हमेशा दूसरों के सवालों के प्रति जवाबदेह रहते हैं। 

 

ऐसे लोग, जल तत्व से संबंधित व्यवसाय करते हैं। इसके अलावा, ये ज्ञानी और संगीत में रुचि रखते हैं। लेकिन, इन्हें नाम और प्रसिद्धि की प्राप्ति नहीं हो पाती तथा स्वभाव से तुनकमिजाज, कामुक, महिलाओं के कारण जीवन के दुर्भाग्य का सामना करने वाले और दुनिया के लिए अपनी पहचान के स्थान से दूर रहते हैं। हालांकि क्रियाशील, व्यावहारिक और बातूनी इन लोगों का, पूर्वजों की महानता के कारण समाज में सम्मानित रहेंगे। इसके अतिरिक्त, ये अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ मिलजुलकर एक साथ नहीं रहेंगे। अत्यधिक शराब  का आदी होना, इन कुंभ लग्न वालों के लिए अच्छा नहीं होगा लेकिन यह मीन लग्न के लिए अच्छा हो सकता है। 

 

वहीं, चंद्रमा की बुध पर दृष्टि, व्यक्ति का महिलाओं के प्रति झुकाव का कारण बनती है तथा इन लोगों के प्रभाव और धन-संपदा को भी महत्व देगी। साथ ही, बृहस्पति की बुध पर दृष्टि, इन्हें आश्चर्यजनक परिणाम देगी जिसके कारण विकसित हुई ऊर्जा, व्यक्ति को अपने प्रियजनों के साथ संबंधों को मजबूत करने में मदद करने के कारण, उनके साथ जुड़कर अपने सहज-ज्ञान के रूप में, प्रभावी और सहानुभूतिपूर्वक संवाद सीखने का मार्ग प्रशस्त करती है।

 

इसके प्रभावों के अंतर्गत, आप दूसरों से यह समझने की अपेक्षा करते हैं कि आप सहज रूप से कैसा महसूस करते हैं जो उस समय परेशानी का कारण हो सकता है जब वे आपके मन को नहीं समझ पाएंगे। अतः, स्वयं को उनके लिए सुगम व्यक्त करके, अपने और उनके बीच की गलतफहमियों को दूर करने का प्रयास करना चाहिए।


कर्क राशि में बुध का प्रतिकूल प्रभाव/ Retrograde Effects of Mercury in Cancer

कर्क राशि में बुध का प्रतिकूल प्रभाव, अन्य राशियों की तुलना में थोड़ा अधिक कष्टदायक रहेगा। इसके कुछ प्रभावों इस प्रकार हैं:

व्यक्ति को, अपने करियर और संबंधों से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ेगा जिस कारण, साथी के साथ थोड़ा विवाद हो सकता है। अतः, उन्हें अपनी भावनात्मक अशांति को नियंत्रित करने की सलाह दी जाती है। चूंकि, इसके प्रभावों के अंतर्गत, संपत्ति खरीदना और बेचना अच्छा नहीं माना जाता है इसलिए इन लोगों को कि वे कोई भी संपत्ति न खरीदने और बेचने की सलाह दी जाती है।

आप हमारी वेबसाइट से सभी भावों में बुध के प्रभावग्रहों के गोचर और उसके प्रभावों के बारे में भी पढ़ सकते हैं।

ज्योतिष रहस्य