मुख्य पृष्ठ ग्रहों बुध बुध मेष राशि में

प्रीमियम उत्पाद

मेष राशि में बुध | Mercury in Aries Sign

मेष एक अग्नि तत्व वाली राशि है जो लाल ग्रह मंगल द्वारा शासित होती है। बुध और मंगल के बीच का शत्रुतापूर्ण संबंध, लिंग और मूलतत्व के संदर्भ में परस्पर विरोधी माना जाता है। फिर भी, वैदिक ज्योतिष में बुध की स्थिति को औसत माना जाता है। इससे प्रभावित व्यक्ति, बुद्धिमान और हाज़िरजवाब होते हैं, जिनके पास नवीन विचार और समाधान होते हैं और जो वाद-विवाद में अनुकरणीय प्रदर्शन दिखाते हैं। परंतु, कभी-कभी स्वभाव से थोड़े तर्कशील होते हैं और अपने विचारों को व्यक्त करने में थोड़ा हिचकिचाते हैं। इसके बावजूद, ये वाद-विवाद के विशेषज्ञ होते हैं।

 

बुध ग्रह, व्यक्ति को स्थिर मन और स्पष्ट और निर्णायक दृष्टिकोण प्रदान करता है। हालांकि, मेष राशि के बुध में  जन्मे व्यक्ति, शीघ्र निर्णय लेने वाले होते हैं जो कभी-कभी मंगल के प्रभावों के कारण, आवेगपूर्ण होने के कारण, गलत साबित हो सकते हैं। 

 

मेष राशि में बुध व्यक्तियों को कैसे प्रभावित करता है?/ How Does Mercury in Aries Affect the Natives?

मेष राशि में बुध से प्रभावित व्यक्ति कठोर, झगड़ालू, संशयी, मोहक किंतु धोखेबाज और अविश्वसनीय होने के साथ ही तीक्षण, चालाक, बढा-चढाकर कहने वाले और सक्रिय मस्तिष्क वाले होते हैं तथा अस्थिर बुद्धि होने के बावजूद, नवीन विचारों वाली स्पष्ट सोचने की प्रवृत्ति रखते हैं और सट्टेबाजी, खाने-पीने, सेक्स और संगीत के आंशिक पक्षधर होते हैं। हालाँकि, कठोर परिश्रम करने पर भी, दरिद्र हो सकते हैं तथा अस्पष्ट और शीघ्र बोलने की प्रवृत्ति रखते हैं। 

 

इस राशि वाले व्यक्ति निष्कपट, सूक्ष्मग्राही, केंद्रित और स्पष्टवादी संचार वाले होने के के कारण, अपने विचार और मत का विरोध होने पर आक्रामक हो सकते हैं।

इनका यह आक्रामक व्यवहार, उनकी हताशा का परिणाम होता है क्योंकि मेष राशि का बुध/Mercury in Aries उन्हें यह अधिकार देता है कि लोग उनके विचारों को सहजता से स्वीकार कर लेंगे। इसके साथ ही, व्यक्तिगत रूप से स्वयं के विचारों से जुड़े होने के कारण, इनमें आत्मरक्षा  और संवेदनशीलता की भावना भी होती है तथा सहज ज्ञान के कारण, विस्तारपूर्वक गहराई में जाना पसंद नहीं करते। इसके अलावा, यह स्वीकार नहीं कर पाते कि वे जो कहते और महसूस करते हैं, वह उनके लिए बेकार और अप्रासंगिक भी हो सकता है।

 

ये व्यक्ति, अपने संचार-कौशल की मोहकता से लोगों को आकर्षित करते हैं तथा कई लोग इस राशि वालों के व्यावहारिक दृष्टिकोण की प्रशंसा करते हैं। कोई भी व्यक्ति एक मित्र के रूप में, इन पर प्रत्यक्ष और स्पष्ट रूप से आसानी से भरोसा कर सकता है। हालांकि, कुछ वर्तमान स्थितियों और एक अच्छे अवसर की तलाश में, जीवन में हताशा का अनुभव करने के फलस्वरूप ये लोग स्वयं की तुलना में अधिक कठोर और व्यग्र हो सकते हैं। ये लोग पुराने विचारों से नहीं जुड़े होने के कारण, जीवन में कुछ नया आरंभ करना पसंद करते हैं तथा नकारात्मक प्रतिक्रियाओं या आलोचनाओं को, अक्सर उत्साहपूर्वक लेते हैं और मानसिक स्तर पर, चुनौतियों का सामना करने या लड़ने से नहीं डरते जिसमें इनका दूरदर्शी ज्ञान, इन्हें सभी कठिनाइयों और चुनौतियों को दूर करने में मदद करता है। 

 

बुध की इस स्थिति के कारण, ये व्यक्ति अनूठे जोश और उत्साह के साथ नई परियोजनाओं और विचारों को भी अपनाते हैं। मेष राशि में बुध की यह स्थिति, व्यक्ति  को विचारों को बदलने वाले क्रियाशील मस्तिष्क से संपन्न बनाती है जैसे- असंतोष होने पर विचारों में फेरबदल करके, ताश खेलना जैसी चीजें फिर से शुरू करा सकती है। फिर भी, मन में अच्छी विचारधाराओं के चलते रहने के कारण, ये लोग कुछ नए और रोमांचक विचारों के लिए जल्दी ही उन्हें छोड़ देते हैं क्योंकि इनके पास नए और अभिनव विचारों को बढ़ावा देने की परिवर्तनशील भावनाएं होती हैं। प्रेरक और आश्वस्त करने वाला संचार कौशल, इन्हें जनता तक पहुँचने में मदद करता है। नेतृत्व करने के लिए ही जन्मे ये व्यक्ति, आसानी से नए और परिवर्तनशील तरीकों को अपना सकते हैं। वहीं, इन लोगों के लिए बौद्धिक क्षमता का कुशलतापूर्वक प्रयोग करके, सभी लक्ष्यों को पूरे जोश और उत्साह से पूरा करना भी महत्वपूर्ण होता है।

आप हमारी वेबसाइट से सभी भावों में बुध के प्रभावग्रहों के गोचर और उसके प्रभावों के बारे में भी पढ़ सकते हैं।

ज्योतिष रहस्य