मुख्य पृष्ठ ग्रहों केतु केतु बारहवें भाव में

प्रीमियम उत्पाद

बारहवें भाव में केतु | Ketu in 12th house

चंद्रमा के दक्षिण नोड के रूप में प्रसिद्ध छाया ग्रह केतु, राहु के कर्ण या तिरछी स्थिति में स्थित है। बिना सिर, धुएँ के रंग और आधे देह वाले इस ग्रह को अलगाव, भ्रम, अध्यात्मिकता, वैराग्य जैसी कई अन्य चीजों का ग्रह कहा जाता है। यह एक ऐसा अस्पष्ट ग्रह है, जिसके अस्तित्व, व्यवहार, प्रवृत्तियों, विचारों और गतिविधियों के बारे में कुछ भी निश्चित नहीं होता इसलिए केतु को  समझना या भविष्यवाणी करना मुश्किल होता है। साथ ही, ज्योतिष में इस ग्रह की सबसे कम चर्चा की गई है।  सामान्य लोगों को जाने बिना, होने वाली अधिकांश गतिविधियों का प्रतिनिधित्व इस ग्रह द्वारा किया जाता है। इसके अलावा, यह श्रेष्ठ गुप्तचरों और मुखबिरों को जन्म देने के लिए भी प्रसिद्ध है। सभी गुप्त एजेंट या अधिकारी जैसे गुप्त संचालन विशेषज्ञ, अंडरकवर

एजेंटों और खुफिया अधिकारियों की जन्मकुंडलियां, केतु से काफी प्रभावित होने के लिए जानी जाती हैं।

 

बारहवें भाव में केतु का प्रभाव/ Effects of Ketu in the Twelfth House

बारहवें भाव में केतु के अशुभ प्रभाव निम्नलिखित हैं:

 

दुःस्वप्न/ Nightmares

बारहवें भाव में केतु से प्रभावित व्यक्तियों को, समय-समय पर बुरे सपने आने के परिणामस्वरूप, वे अक्सर अधिकांश समय निराश और भयभीत रहते हैं। वहीं, केतु के छाया ग्रह होने के कारण ये लोग, अवसादग्रस्त होने के साथ ही, मादक द्रव्यों के आदी हो जाते हैं।

 

दमित लैंगिकता/ Repressed Sexuality

कामुकता की भावनात्मक अधिकता पर लज्जित होने वाले वातावरण में बड़े होने के परिणामस्वरूप, ये लोग  स्वयं को लैंगिक दृष्टि से व्यक्त करते समय असुरक्षित महसूस करते हैं या अपनी यौन इच्छाओं और जरूरतों के बारे में शर्म महसूस करते हैं।

 

नेत्र समस्याएं/ Eye Trouble

व्यक्ति को कम उम्र में ही, नेत्रों से संबंधित समस्याएं होने का खतरा रहता है। हालांकि, बारहवें भाव में केतु के साथ सूर्य या मंगल की युति होने पर, यह समस्याएं कम होती हैं। लेकिन, आज के आधूनिक युग के समय में लोगों को आंखों की समस्याओं के कारण निराश नहीं होना चाहिए क्योंकि आंखों की समस्याओं को दूर करने के लिए, चश्मे का प्रयोग किया जा सकता है या अन्य किसी थेरेपी का प्रयोग कर सकते हैं। 

 

कुछ महिला-संबंधी समस्याएं/ Some Female-Related Problems

अक्सर, प्रसव से संबंधित महिलाओं को कमर के हिस्सों में दर्द की समस्याएं हो जाती हैं। बारहवें भाव में केतु/Ketu in twelfth house के साथ शनि की युति होने पर, यह समस्याएं और अधिक बढ़ जाती हैं तथा बारहवें भाव में केतु के साथ  मंगल की युति होने पर, यह महिलाओं के मासिक धर्म संबंधी समस्याओं को जन्म दे सकता है। इसके अलावा, बारहवें भाव में केतु को परिवार में भाई-बहनों के बीच तनाव या ईर्ष्या को बढ़ाने के लिए भी जाना जाता है।

 

मृत्यु का भय/ Fear of Death

मृत्यु का भय बना रह सकता है। इससे व्यक्ति के मन में जीवन और मृत्यु के बीच कई सवाल उमड़ सकते हैं जिसके चलते, आत्महत्या और मृत्यु के विचारों को लेकर संघर्ष बना रहता है, क्योंकि उन्हें जीवन में मानसिक गहनताओं में बने रहने के लिए मजबूर किया जाता है जो उन्हें अवसादग्रस्त बनाए रखता है।

 

बारहवें भाव में केतु के कुछ अन्य पहलू/ Some Other Facets of Ketu in the Twelfth House

मोक्ष/ Salvation

इन अशुभ प्रभावों के अतिरिक्त, सांसारिक और भौतिकवादी सुखों से अनासक्ति का प्रतिनिधित्व करने वाला बारहवें भाव का केतु, लोगों के मोक्ष का कारण भी होता है इसलिए इसे, मोक्ष-कारक या लोगों को मोक्ष के लिए मजबूर करने वाला कारक भी कहा जाता है। यह व्यक्तियों को विभिन्न अनुभवों के द्वारा आध्यात्मिक ज्ञान का महत्व याद दिलाता रहता है।

 

कार्मिक लक्ष्य/ Karmic Mission

बारहवें भाव का केतु, कार्मिक लक्ष्य पर भी प्रकाश डालता है। परिणामस्वरूप, व्यक्ति अत्यधिक जानकार होने के कारण, जीवन के चक्र को अच्छी तरह समझ पाते हैं कि कैसे जीवन रूपी अंधकार का सामना करके,  जीवन में ज्ञान प्राप्त किया जा सकता है।

 

उपचारात्मक शक्तियां/ Healing Powers

इसके अलावा, यह लोगों को गहन सोच-समझ देकर, कुछ हद तक स्वयं को उत्तम बनाने की क्षमता प्रदान करता है‌, जिसका प्रयोग वह अपने कर्मों का विश्लेषण करके, स्वयं को श्रेष्ठ बनाने के लिए कर सकते हैं। यह एक ऐसा उपकरण होगा जो उनके ज्ञानोदय के लिए शक्तिशाली मार्ग का निर्माण कर सकता है क्योंकि मानवता के लिए कुछ ऐसा करने की आवश्यकता है जो स्वयं के साथ-साथ दूसरों के लिए भी लाभकारी हो। इस प्रकार, इस ग्रह के पास शक्ति, सामर्थ्य, पुनर्जीवन की क्षमता तथा उपचार शक्ति का अथाह भंडार है।

 

अदृश्य जीवन/Hidden life

व्यक्ति को, दूसरों के अदृश्य जीवन के प्रति मानसिक संवेदनशीलता विरासत में मिलती है। वे हर उस कार्य के लिए इच्छुक हो सकते हैं जो सतही तौर पर अन्वेषण  की मांग करता है जैसे- पुलिस, जासूसी एजेंट, शोधकर्ता, मनोवैज्ञानिक आदि। सहज रूप से, उनकी खोजी क्षमता और स्पष्ट, दृष्टि अदृश्य चीजों का समाधान करने में सक्षम बनाती है जिस कारण ये लोग जासूसी, खोजी अनुसंधान, फोरेंसिक, मानसिक स्वास्थ्य नर्सिंग, उपचार, आपराधिक मनोविज्ञान आदि गहन पहलुओं से संबंधित क्षेत्रों में सफल रहते हैं।

 

बारहवें भाव में केतु के अशुभ प्रभावों के उपाय/ Remedies for Malefic Effects of Ketu in the 12th House

लोगों को, केतु के अशुभ प्रभावों से नहीं डरना चाहिए। वह निम्नलिखित उपायों द्वारा इन प्रभावों को दूर या कम कर सकते हैं:

  1. गणेश जी का पूजन करें।
  2. अच्छे चरित्र को अपनाएं।
  3. अपने यहां हमेशा कुत्ता पालें।
  4. सोने से पहले खांड और सौंफ को तकिये के नीचे रखें। 

आप हमारी वेबसाइट से सभी भावों में केतु के प्रभावग्रहों के गोचर के बारे में भी पढ़ सकते हैं।

ज्योतिष रहस्य