अन्य पारगमन
विशेषज्ञ
नि: शुल्क कैलकुलेटर
शुक्र का वृषभ राशि में गोचर – Effect of Venus transit in Taurus on other signs
शुक्र का वृषभ राशि में गोचर – Effect of Venus transit in Taurus on other signs
06 April, 2023
(Thursday)
to
01 May, 2023
(Monday)

शुक्र का वृषभ राशि में गोचर – Effect of Venus transit in Taurus on other signs
28th March 2020 - 31st July 2020
शुक्र का वृषभ राशि में गोचर
शुक्र का वृषभ राशि में गोचर – Effect of Venus transit in Taurus on other signs
4th May 2021 - 28th May 2021
शुक्र का वृषभ राशि में गोचर
शुक्र का वृषभ राशि में गोचर – Effect of Venus transit in Taurus on other signs
18th June 2022 - 13th July 2022
शुक्र का वृषभ राशि में गोचर
शुक्र का वृषभ राशि में गोचर – Effect of Venus transit in Taurus on other signs
6th April 2023 - 1st May 2023
शुक्र का वृषभ राशि में गोचर
शुक्र का वृषभ राशि में गोचर – Effect of Venus transit in Taurus on other signs
19th May 2024 - 11th June 2024
शुक्र का वृषभ राशि में गोचर
शुक्र का वृषभ राशि में गोचर – Effect of Venus transit in Taurus on other signs
29th June 2025 - 26th July 2025
शुक्र का वृषभ राशि में गोचर
शुक्र का वृषभ राशि में गोचर – Effect of Venus transit in Taurus on other signs
19th April 2026 - 13th May 2026
शुक्र का वृषभ राशि में गोचर
शुक्र का वृषभ राशि में गोचर – Effect of Venus transit in Taurus on other signs
4th June 2027 - 27th June 2027
शुक्र का वृषभ राशि में गोचर
शुक्र का वृषभ राशि में गोचर – Effect of Venus transit in Taurus on other signs
28th March 2028 - 31st July 2028
शुक्र का वृषभ राशि में गोचर
शुक्र का वृषभ राशि में गोचर – Effect of Venus transit in Taurus on other signs
4th May 2029 - 27th May 2029
शुक्र का वृषभ राशि में गोचर
शुक्र का वृषभ राशि में गोचर – Effect of Venus transit in Taurus on other signs
17th June 2030 - 12th July 2030
शुक्र का वृषभ राशि में गोचर
शुक्र का वृषभ राशि में गोचर/Venus transit in Taurus सकारात्मक प्रभाव देने वाला होता है। शुक्र एक शुभ ग्रह है और इस कारण इसके अनुकूल प्रभाव जीवन में दिखाई पड़ते हैं। शुक्र की स्थिति के कारण वृषभ राशि वालों को कई चीजों से जुड़ने का अवसर मिलता है। आपको अपने जीवन में बेहतर चीजों के लिए प्रेरित करने वाला समय होगा। आप अपने लक्ष्यों और आर्थिक सुरक्षा को पूरा करने को लेकर कुछ चिंतित रह सकते हैं। संपत्ति को बढ़ाने का अवसर मिल सकता है। परिवार के साथ कुछ अच्छा समय बिताने में सक्षम होंगे। आकर्षक वस्तुओं की खरीदारी करने का यह एक अनुकूल समय रह सकता है। मौज-मस्ती तथा जीवन को समृद्ध तरीके से जी पाने का मौका मिल सकता है।
लेकिन इसके संबंध में आपको एक बात और समझनी पड़ेगी कि इस गोचर का आपकी राशि पर एक अलग और बहुत ही विशाल प्रभाव पड़ सकता है। यदि आप भी अपनी राशि के अनुसार इस गोचर का प्रभाव जानना चाहते हैं तो इस लेख को अंत तक पढ़ें।
शुक्र के वृषभ राशि में गोचर का मेष राशि पर प्रभाव/Effect of Venus transit in Taurus on Aries
मेष राशि के लिए शुक्र का गोचर दूसरे भाव/Second house पर होगा। इस समय पर खर्चों की अधिकता और बाहरी संपर्क द्वारा लाभ की प्राप्ति दोनों ही प्रभाव मिला जुला असर देने वाले होते हैं। वित्तीय आय और भौतिक वस्तुओं को लेकर खर्च अधिक रह सकते हैं। पूरे गोचर के दौरान, आपकी रचनात्मक क्षमता में सुधार होने के भी अच्छे अवसर होंगे। आय के अन्य स्रोत भी बनेंगे। आपके करियर में प्रतिस्पर्धा अधिक रह सकती है। इस बात की अधिक संभावना है कि आप सहकर्मियों के सहयोग को पूर्ण रूप से न प्राप्त कर पाएं, लेकिन आपका उत्साह तथा कुशलता अधिकारियों को आकर्षित कर पाने में सक्षम होगा। आपके वरिष्ठों द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने में आपको सहायता मिल सकती है। बोल चाल व संचार से जुड़े क्षेत्र में लाभ प्राप्ति एवं आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है। इस समय पर परिवार के लोगों के साथ अधिक समय बिता पाएंगे तथा यात्रा के अवसर भी मिल सकते हैं। मांगलिक कार्यों में भी आप शामिल हो सकते हैं।
शुक्र के वृषभ राशि में गोचर का वृषभ राशि पर प्रभाव/Effect of Venus transit in Taurus on Taurus
वृषभ राशि के लिए शुक्र का गोचर लग्न/Ascendant पर होगा, इस स्थान पर शुक्र की स्थिति आपकी विचारधारा और स्वभाव को प्रभावित करने वाली होगी। इस समय पर कुछ नई चीजों को करने की ओर रुझान अधिक रह सकता है। नए लोगों के साथ मेलजोल होने के अवसर बनेंगे। प्रेम संबंध के संदर्भ में आपको नए कुछ नए संबंध भी देखने को मिल सकते हैं। मानसिक क्षमता और सांसारिक सोच के बीच आप थोड़े से परेशान दिख सकते हैं। गोचर के दौरान आर्थिक मजबूती मिलने की अधिक संभावना है। इस समय पर जिद व मनमानी का भाव भी रह सकता है, इसलिए जरूरी है कि शांति तथा सोच समझ कर ही काम करें।
शुक्र के वृषभ राशि में गोचर का मिथुन राशि पर प्रभाव/Effect of Venus transit in Taurus on Gemini
मिथुन राशि के लोगों के लिए शुक्र का प्रभाव बारहवें भाव/Twelfth house पर होगा। व्यय स्थान पर शुक्र की स्थिति के चलते खर्च एवं आय की स्थिति पर मिलाजुला प्रभाव पड़ सकता है। मिथुन राशि वालों के लिए इस समय बोलचाल का भाव काफी हद तक प्रभावशाली रहेगा। अपनी बातों द्वारा दूसरों को प्रभावित कर लेने में सक्षम तो होंगे, लेकिन दूसरी ओर इसी के कारण वाद विवाद की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है, इसलिए सोच समझ कर अपने मनोभावों को दूसरों के आगे अभिव्यक्त करना अनुकूल होगा। इस समय पर द्वादश स्थान पर शुक्र का गोचर होने से विदेशी आय के प्राप्ति का योग अच्छा रह सकता है। कुछ मामलों में खर्चों की अधिकता अचानक से प्रभावित करने वाली होगी। यात्राएं, व्यय, स्वास्थ्य स्थिति मनमाना रवैया जैसी बातें आप पर असर डालने वाली हो सकती हैं। गोचर के दौरान आपको बेहतर वित्तीय लाभ प्राप्त हो सकता है, जो बाहरी संपर्क द्वारा मिल सकता है। जो छात्र उच्च शिक्षा के लिए घर से दूर जाकर पढ़ाई की योजना बना रहे हैं, अपने मन चाहे इंस्टीट्यूट में आवेदन करने का बेहतर समय यही है और इस दौरान आपको वहां जाने का भी मौका मिल सकता है।
शुक्र के वृषभ राशि में गोचर का कर्क राशि पर प्रभाव/Effect of Venus transit in Taurus on Cancer
कर्क राशि के लिए शुक्र का गोचर एकादश भाव पर होगा। इस स्थान पर आपको अपने आर्थिक मसलों/Financial matters को सुलझाने के कुछ बेहतर मौके मिल सकते हैं। इसी के साथ कुछ वरिष्ठ लोगों का सहयोग भी आपके जीवन को बेहतर तरीके से जीने और आगे बढ़ने के लिए सहायक हो सकता है। परिवार में किसी स्त्री के सहयोग की स्थिति भी बनेगी, लेकिन साथ ही चिंता भी उन्हीं के कारण भी रह सकती है। इस समय अपने मित्रों के साथ अच्छा समय भी व्यतीत कर सकते हैं ओर साथ ही आपको नई चीजों से जुड़ने का भी मौका मिलेगा। रचनात्मक अभिव्यक्ति के लिए अच्छा समय रह सकता है। इच्छाओं, दर्शन और दूसरों के साथ जुड़ाव का समय होगा। किसी वरिष्ठ अधिकारी से सलाह लेना आर्थिक स्वतंत्रता हासिल करने में मददगार साबित हो सकता है। इस समय भाई बंधुओं के साथ प्रेम सहयोग की भावना विकसित होगी।
सिंह राशि पर शुक्र के वृषभ राशि में गोचर का प्रभाव/Effect of Venus transit in Taurus on Leo
सिंह राशि के लोगों के लिए शुक्र का गोचर इस समय पर आप के कर्म भाव/Karma Bhava को प्रभावित करने वाला होगा। आप का उत्साह और विचार अपने काम और परिवार दोनों पर समान रूप से रह सकता है। काम की अधिकता के चलते कुछ कारणों से आप अपने लोगों को समय न दे पाएं। सामाजिक क्षेत्र में आपके द्वारा किए जाने वाले कार्यों का भी बेहतर प्रभाव दिखाई दे सकता है। काम के क्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सहभागिता का अच्छा रूप देखने को मिल सकता है। आप के द्वारा कुछ नए विचार भी सामने होंगे और नई चीजों को लेकर आगे बढ़ने की इच्छा भी होगी। नए लोगों के साथ संबंधों को बढ़ाने का समय होगा। वित्तीय स्थिरता में सुधार के अवसर मिलेंगे। यदि आप कोई नया वाहन या संपत्ति खरीदने की सोच रहे हैं, तो अपनों का सहयोग मिलेगा और इन चीजों को प्राप्त भी कर पाएंगे।
शुक्र के वृषभ राशि में गोचर का कन्या राशि पर प्रभाव/Effect of Venus transit in Taurus on Virgo
कन्या राशि के लिए शुक्र का गोचर नवम भाव को प्रभावित करने वाला होगा। इस समय पर आपको भाग्य का कुछ सहयोग मिल पाएगा। यह समय धार्मिक यात्राओं को भी दर्शाता है। इस समय पर नए लोगों के साथ मिलकर काम करने के मौके मिलेंगे। दूर की यात्रा, धर्म से जुड़ी यात्राएं तथा भ्रमण के अवसर होंगे। बौद्धिकता द्वारा अपने कार्यों को हल करने में सफल भी होंगे। दोस्तों के साथ मौज मस्ती का माहौल बना रहेगा, लेकिन ध्यान रखें कहीं यह मस्ती दूसरों के लिए परेशानी न बन जाए। इस गोचर के दौरान आपको किसी लंबी यात्रा पर धन खर्च करना पड़ सकता है। यदि आप उच्च शिक्षा प्राप्त करने की सोच रहे हैं, तो आप सफल हो सकते हैं। कुछ नए रिश्तों की शुरुआत करने के लिए यह समय लाभकारी समय साबित हो सकता है। शुक्र का गोचर समृद्धिदायक और संबंधों में प्रेम को दर्शाने वाला होगा। कुछ लाभप्रद अवसर प्राप्त होंगे जो आपके लिए खुशी का संकेत होंगे। अपने प्रियजन के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। करियर व बिजनेस के क्षेत्र में भी सफलता मिलने की उम्मीद अच्छी दिखाई दे सकती है।
शुक्र के वृषभ राशि में गोचर का तुला राशि पर प्रभाव/Effect of Venus transit in Taurus on Libra
तुला राशि के लिए शुक्र का गोचर अष्टम भाव पर होगा। यह समय जोड़ तोड़ और संघर्ष का संकेत देता है। इस समय पर सकारात्मकता तथा प्रयासों को बनाए रखने का समय होगा। काम के क्षेत्र में जल्दबाजी से बचना होगा। यह आपके लिए मांगलिक समय हो सकता है या किसी धार्मिक कार्यों व सत्संग इत्यादि से जुड़ने का अवसर भी मिलेगा। कड़ी मेहनत के बाद भी आपको वह लाभ न मिले जो आपने सोचे हुए थे, इसलिए निराशा से बचें जल्द ही स्थिति अनुकूल होगी। धनार्जन और कमाने की आपकी क्षमता में सुधार करने की आवश्यकता होगी अन्यथा धन व्यय की अधिकता बचत को प्रभावित करने वाली होगी। कुछ चीजों की खरीदारी करते समय आपको सावधान रहने की जरूरत है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य या उसके व्यवहार के चलते चिंता बनी रह सकती है। इस समय आपको अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहिए क्योंकि परेशानियां और लापरवाही सेहत को प्रभावित करने वाली बन सकती है। ससुराल पक्ष से कुछ आर्थिक लाभ हो सकता है, लेकिन सावधान रहें क्योंकि कुछ लोग आपको गुप्त रूप से परेशान करने की भी कोशिश कर सकते हैं।
शुक्र के वृषभ राशि में गोचर का वृश्चिक राशि पर प्रभाव/Effect of Venus transit in Taurus on Scorpio
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए शुक्र का गोचर/Venus transit सप्तम भाव को प्रभावित करने वाला होगा। इस गोचर का प्रभाव विवाह, साझेदारी एवं व्यवसाय पर मुख्य रूप से होगा। नए रिश्ते के आरंभ होने की स्थिति बनी हुई है, या फिर कुछ नए लोगों के साथ मिलकर अपनी भावनाओं को शेयर कर सकते हैं। अपने पार्टनर का सहयोग मिलेगा और इससे रिश्तों को मजबूती भी मिल सकती है। शुक्र का गोचर आपके प्रेम जीवन को रोमांचक बना सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको किसी यात्रा करने का अवसर मिल सकता है। आपको अपनों के साथ मिलकर कुछ मांगलिक कार्यों में शामिल होने के भी अवसर मिलेंगे। आप इस समय खुद पर भी धन व्यय कर सकते हैं। अपने खान पान और रहन सहन पर भी आप बदलाव के मूड में हो सकते हैं। इस समय पर अपनी बातों को आगे रखने की प्रवृत्ति भी अधिक होगी।
शुक्र के वृषभ राशि में गोचर का धनु राशि पर प्रभाव/Effect of Venus transit in Taurus on Sagittarius
धनु राशि के लिए शुक्र का गोचर छठे भाव/Sixth house पर होगा। इस समय कुछ परेशान कर सकती हैं या अपनों की ओर से तनाव की स्थिति भी बनी रह सकती है। करियर के क्षेत्र में आपकी कोशिशें लगातार बनी रह सकती हैं। रोजमर्रा की गतिविधियों में आपकी भूमिका भी अधिक बनी रह सकती है। प्रतिस्पर्धी प्रयासों के लिए यह समय अधिक मेहनत करने की बात करेगा। स्त्री पक्ष की ओर से सजग रहें अन्यथा परेशानी हो सकती हैं। प्रेम संबंधों में तनाव रह सकता है और विचारों में कुछ अलगाव उभरने से कुछ समय के लिए बातचीत भी बंद हो सकती है। इसलिए अपनी ओर से शांति के साथ काम करना ही रिश्तों को मजबूती से बनाए रखेगा। जीवनसाथी और बड़े भाई-बहनों पर खर्च करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए किसी ऐसी चीज में खुद को बहुत अधिक न डालें जो आपकी सेहत को खराब करती हो। आर्थिक स्थिति को संतुलित करने हेतु अपव्यय को नियंत्रित रखने की आवश्यकता होगी।
शुक्र के वृषभ राशि में गोचर का मकर राशि पर प्रभाव/Effect of Venus transit in Taurus on Capricorn
मकर राशि के लिए शुक्र का गोचर/Venus transit इस समय पर पंचम भाव पर होगा। यह समय मुख्य रूप से आपकी भावनाओं को तथा महत्वाकांक्षाओं में वृद्धि करने वाला हो सकता है। रोमांटिक संबंधों में आप आगे बढ़ने में अधिक जोश दिखा सकते हैं। दोस्तों के साथ मिलकर बेहतर पलों को बिता सकते हैं। इस समय पर नए लोगों के साथ मैत्री संबंध भी विकसित होंगे जो सकारात्मक रूप से काम करने वाले होंगे। अपने प्रियजनों को प्रसन्न करने हेतु कुछ न कुछ करने की आप की इच्छा अधिक रहेगी। आप नए कौशल सीखने के लिए पैसा खर्च कर सकते हैं, इसके साथ ही नए संस्थानों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आपको किसी वरिष्ठ का सहयोग आगे बढ़ाने में सहायक बना सकता है। छात्रों के लिए यह एक अच्छा समय रह सकता है। धन इकट्ठा करना आपके लिए काफी भाग्यशाली रह सकता है। कार्यक्षेत्र में उन्नति को लेकर समय आपके पक्ष में होगा। करियर में प्रमोशन मिलने की उम्मीद भी बढ़ सकती है।
शुक्र के वृषभ राशि में गोचर का कुंभ राशि पर प्रभाव/Effect of Venus transit in Taurus on Aquarius
कुम्भ राशि के लिए शुक्र का गोचर चतुर्थ भाव/Fourth house पर होगा। इस समय कुछ सकारात्मक और भावनात्मक क्षेत्र में अपनों का सहयोग देखने को मिल सकता है। घरेलू संबंध, संपत्ति और पारिवारिक जीवन पर शुक्र का गोचर सीधे रूप से प्रभाव डालने वाला होगा। यदि आप कोई संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो इस समय आपको मौके मिल सकता है और इसके अलावा आपको किसी न किसी रूप में कुछ आर्थिक सहायता भी प्राप्त हो सकती है। घर की साज सज्जा पर धन खर्च करने की स्थिति भी दिखाई देती है। कुछ वाहन अथवा वस्त्र इत्यादि की खरीदारी का भी योग बन सकता है। आपके और आपके परिवार के लिए यह समय कुछ मेलजोल तथा खुशी को दर्शाता है। काम के क्षेत्र में आपकी क्षमता में सुधार होगा जिससे मन के अनुरुप कुछ परिणाम भी आपको प्राप्त कर पाने में सफल रह सकते हैं। इस गोचर की मदद से आप अपने लोगों के साथ संबंध में सुधार कर सकते है, तथा किसी के करीब आने का समय भी होगा।
मीन राशि पर शुक्र के वृषभ राशि में गोचर का प्रभाव/Effect of Venus transit in Taurus on Pisces
मीन राशि के लिए शुक्र का गोचर तीसरे भाव/Third house पर होगा। इस समय भागदौड रह सकती है। कामकाज को लेकर कुछ योजनाओं को बनाते हुए आगे बढ़ना चाहेंगे। जो लोग मीडिया क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उन्हें आगे बढ़ने के लिए बेहतर मौके मिलेंगे। कलात्मक गतिविधियों में आपकी प्रतिभा बेहतरीन हो सकती है। भाई बहनों के साथ अच्छे संबंध विकसित हो सकते हैं। संचार, लगातार यात्राओं और भाई-बहनों के साथ रिश्तों को दर्शाता है। अभिरुचि के विषय में लगाव रह सकता है। संगीत और अभिनय जैसे क्षेत्रों में अच्छी अभिव्यक्ति काम आएगी। धन और निवेश का संबंध काफी सकारात्मक रूप से काम करेगा। घरेलू क्षेत्र में धन खर्च रह सकता है और प्रेम संबंधों/Love relationship में अपने साथी को कुछ सामान गिफ्ट कर सकते हैं। इस समय पर सतर्क रहकर काम करने की आवश्यकता होगी, क्योंकि आस-पास के लोग या सामाजिक क्षेत्र में आपकी विचारधारा और काम की स्थिति आप की छवि को प्रभावित कर सकती है।
आप हमारी वेबसाइट से अन्य ग्रहों के गोचर के विषय में भी पढ़ सकते हैं।
Venus Transit
जीवन समस्या
अपॉइंटमेंट
ज्योतिष
- आज का पंचांग
- आज का शेयर बाजार
- दैनिक भविष्यफल
- ग्रहों का गोचर
- त्योहार
- प्रेम अनुकूलता
- कुंडली दोष
- नक्षत्र
- ज्योतिष समाचार
- विभिन्न भावों और राशियों में ग्रह
- ज्योतिष में बारह भाव
- ज्योतिष उपाय/ Astrology Remedies
- ज्योतिष में दशा या काल
- ज्योतिष शास्त्र में योग/
- व्रत तिथियां
- हिंदू अनुष्ठान और इसका महत्व
- जयंती
- मुहूर्त