अन्य पारगमन
विशेषज्ञ
नि: शुल्क कैलकुलेटर
तुला राशि में शुक्र का गोचर/ Venus transit in Libra
तुला राशि में शुक्र का गोचर/ Venus transit in Libra
30 November, 2023
(Thursday)
to
24 December, 2023
(Sunday)
तुला राशि में शुक्र का गोचर/ Venus transit in Libra
17th November 2020 - 10th December 2020
शुक्र का तुला राशि में गोचर
तुला राशि में शुक्र का गोचर/ Venus transit in Libra
6th September 2021 - 1st October 2021
शुक्र का तुला राशि में गोचर
तुला राशि में शुक्र का गोचर/ Venus transit in Libra
18th October 2022 - 10th November 2022
शुक्र का तुला राशि में गोचर
तुला राशि में शुक्र का गोचर/ Venus transit in Libra
30th November 2023 - 24th December 2023
शुक्र का तुला राशि में गोचर
तुला राशि में शुक्र का गोचर/ Venus transit in Libra
18th September 2024 - 12th October 2024
शुक्र का तुला राशि में गोचर
तुला राशि में शुक्र का गोचर/ Venus transit in Libra
2nd November 2025 - 25th November 2025
शुक्र का तुला राशि में गोचर
तुला राशि में शुक्र का गोचर/ Venus transit in Libra
2nd September 2026 - 5th November 2026
शुक्र का तुला राशि में गोचर
तुला राशि में शुक्र का गोचर/ Venus transit in Libra
22nd November 2026 - 31st December 2026
शुक्र का तुला राशि में गोचर
तुला राशि में शुक्र का गोचर/ Venus transit in Libra
3rd October 2027 - 26th October 2027
शुक्र का तुला राशि में गोचर
तुला राशि में शुक्र का गोचर/ Venus transit in Libra
16th November 2028 - 12th September 2028
शुक्र का तुला राशि में गोचर
तुला राशि में शुक्र का गोचर/ Venus transit in Libra
5th September 2029 - 2nd October 2029
शुक्र का तुला राशि में गोचर
तुला राशि में शुक्र का गोचर/ Venus transit in Libra
18th October 2030 - 10th November 2030
शुक्र का तुला राशि में गोचर
तुला राशि में शुक्र का गोचर/ Venus transit in Libra, तुला राशि के लिए औपचारिक साबित होगा। इस दौरान, तुला राशि वाले भावुकता, रोमांटिक तत्वों और सहानुभूति वाले दृष्टिकोण से परिपूर्ण रहेंगे। इस गोचर के दौरान शुक्र ग्रह, तुला राशि के आठवें भाव को नियंत्रित करेगा जो तुला राशि वाले व्यक्तियों के जीवन में काफी बदलाव लाएगा।
इस गोचर के दौरान, बड़े-बड़े लोगों के साथ नए संबंध बनाने का प्रयास करना चाहिए। इस चरण के दौरान, तुला राशि वालों के लिए आत्मानुभूति की भावना ऊंचाई पर रहेगी तथा प्रमुख रूप से महत्वपूर्ण होने के कारण, प्रेम को अन्य सभी चीजों से अधिक महत्व दिया जाएगा।
तुला राशि में शुक्र के गोचर का मेष राशि पर प्रभाव/ Effect of Venus transit in Libra on Aries
तुला राशि में शुक्र के गोचर का प्रभाव मेष राशि के सातवें भाव में होने के कारण, व्यावसायिक जीवन में प्रमोशन के भरपूर मौके बने रहेंगे। ऑफिस में वाद-विवादों से बचना चाहिए क्योंकि यह आपकी प्रतिष्ठा को बर्बाद कर सकता हैं। मेष राशि वाले पुरुषों को, जीवन में सकारात्मकता बनाए रखने के लिए महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। बंजर भूमि पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। मैरिड कपल्स को अच्छी और बुरू दोनों प्रकार के समाचार मिल सकते हैं। प्रेम होने पर भी, विवाद हो सकते हैं। अतः, भावनात्मक समझ होना आवश्यक है। प्रेम विवाह सफल नहीं हो पाएगा।
तुला राशि में शुक्र के गोचर का वृषभ राशि पर प्रभाव/ Effect of Venus transit in Libra on Taurus
तुला राशि में शुक्र के गोचर ता प्रभाव वृष राशि के विरोधियों, रोग, करियर, परीक्षा, इम्यूनिटी, वैवाहिक जीवन और वैधता से संबंधित छठे भाव पर होगा, जिसमें स्वास्थ्य की प्राथमिकता होनी चाहिए। शत्रुओं द्वारा पलटवार करने की संभावनाओं के चलते, सतर्क बनाए रखने की आवश्यकता है। इस समय अहं के टकराव के कारण, विवाहित व्यक्तियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस प्रोफेशनल्स के अपने साझेदारों के साथ संबंधों में खराबी आ सकती है। वृष राशि वालों को, अतिरिक्त खर्चों से बचने और बचत पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। कर्ज लेने की भी संभावनाएं है। यात्राओं को टाला जाना चाहिए। कार्यक्षेत्र में महिलाओं से विवाद हो सकता है।
तुला राशि में शुक्र के गोचर का मिथुन राशि पर प्रभाव/ Effect of Venus transit in Libra on Gemini
तुला राशि में शुक्र के गोचर का प्रभाव मिथुन राशि के पांचम भाव/Fifth house पर होगा। स्वयं के खिलाफ रहने वाले लोगों को हराने के लिए, यह समय मिथुन राशि के पक्ष में रहने वाला है। आर्थिक स्तर पर, यह गोचर उन्नति करने के लिए अत्यधिक अनुकूल रहने वाला है। स्वास्थ्य में वृद्धि होने के कारण, मिथुन राशि वाले व्यक्ति शारीरिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे।
छात्रों के लिए, यह ऐतिहासिक उपलब्धियों वाला चरण रहेगा। इन व्यक्तियों का प्रेम रोमांटिक समय से भरपूर और संतोषजनक रहने वाला है। कुल मिलाकर, लव और अरेंज्ड दोनों का वैवाहिक प्रेम जीवन, संतान सुख से समृद्ध रहेगा।
तुला राशि में शुक्र के गोचर का कर्क राशि पर प्रभाव/ Effect of Venus transit in Libra on Cancer
तुला राशि में शुक्र के गोचर का प्रभाव कर्क राशि के चौथे भाव पर होने के कारण, पारिवारिक जीवन पूर्ण संतुष्टि और आनंद से भरपूर रहेगा। कर्क राशि वालों द्वारा किए गए निवेश से, धन की पूर्ति होने के कारण इच्छाएं वास्तविकता का रूप लेंगी, जिससे परिवार में जश्न का माहौल बना रहेगा तथा यह धन, घर की इंटीरियर डिजाइनिंग और नया वाहन खरीदने पर खर्च होगा। आर्थिक स्थिरता अच्छी बनी रहेगी। प्रोफेशनल्स को सावधानीपूर्वक सहकर्मियों पर नजर रखने की आवश्यकता होगी। कार्य स्तर पर, वाद-विवाद की स्थिति में कुछ सहकर्मी मदद की पेशकश कर सकते हैं। कर्क राशि वालों को, तत्काल ही स्वास्थ्य की देखभाल करने की आवश्यकता है।
तुला राशि में शुक्र के गोचर का सिंह राशि पर प्रभाव/ Effect of Venus transit in Libra on Leo
तुला राशि में शुक्र के गोचर का प्रभाव सिंह राशि के साहस, दृढ़ संकल्प और इच्छा शक्ति के प्रतीक तीसरे भाव पर होगा। इस गोचर के दौरान, सिंह राशि वाले व्यक्तियों के शत्रु उन्हे हराने में सफल नहीं हो पाएंगे। धर्मनिष्ठा और धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी तथा भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। घर का वातावरण शांति, समृद्धि, आनंद और आपसी विश्वास से भरपूर रहेगा। कामकाजी व्यक्तियों को, नौकरी बदलने से पहले गहनतापूर्वक विचार करने की आवश्यकता होनी चाहिए। सरकारी क्षेत्र वाले व्यक्तियों को भारी लाभ होगा। सामाजिक दायरा बढ़ने से, प्रसिद्धि में भी वृद्धि होगी। भाग्य सिंह राशि वालों के पक्ष में रहने के कारण, प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। साथ ही, सिंगल लोगों को अपना पार्टनर मिल सकता है।
तुला राशि में शुक्र के गोचर का कन्या राशि पर प्रभाव/ Effect of Venus transit in Libra on Virgo
तुला राशि में शुक्र के गोचर का प्रभाव तुला राशि के दूसरे भाव में होगा। यह गोचर अचल संपत्ति वाले लाभकारी विदेशी सौदों के साथ ही, पारिवारिक जीवन में सुख और संतुष्टि से परिपूर्ण रहेगा तथा कई तरह के धार्मिक समारोह होने की संभावनाएं भी बनी हुई है। संतान के इच्छुक दम्पत्तियों को एक सुंदर संतान की प्राप्ति होगी। इस राशि वाले व्यक्तियों की महिला मित्र, लाभ अर्जित करने में मददगार हो सकती हैं। भोजन के शौकीन व्यक्ति, अक्सर अपने पसंदीदा व्यंजनों का आनंद लेंगे। अत:, भोजन-प्रेमियों को इस समय अपने पसंदीदा व्यंजनों का स्वाद लेने का अवसर मिलने के कारण आनन्दित होना चाहिए। बातचीत के कौशल में सुधार होने के कारण, कन्या राशि वालों को दूसरों को प्रभावित करने में मदद मिलेगी। प्रतियोगिताओं के संबंध में, छात्रों को अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी तथा पिता का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा और रचनात्मक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी।
तुला राशि में शुक्र के गोचर का तुला राशि पर प्रभाव/ Effect of Venus transit in Libra on Libra
तुला राशि में शुक्र के गोचर का प्रभाव तुला राशि के पहले भाव में होने से, बढ़िया रहने के बाबजूद स्वास्थ्य को नियंत्रित रखना चाहिए। साथ ही इस दौरान होने वाला आत्म-सुधार, भविष्य में मददगार रहेगा। तुला राशि वाले, अपने प्रतिद्वंद्वियों को सफलतापूर्वक चुनौती दे पाएंगे। कामुकता की प्रबलता पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता होगी क्योंकि विकर्षण तुला राशि वालों की प्रतिष्ठा को बर्बाद कर सकता है। विवाहित लोगों को संतान प्राप्ति होगी तथा धार्मिक आयोजनों में शामिल होने से सुख-शांति में वृद्धि होगी। बिजनेस करने वाले लोग अच्छा लाभ अर्जित कर सकते हैं। बेहतर परिणामों के लिए छात्रोंं को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी।
तुला राशि में शुक्र के गोचर का वृश्चिक राशि पर प्रभाव/ Effect of Venus transit in Libra on Scorpio
तुला राशि में शुक्र के गोचर का प्रभाव वृश्चिक राशि के बारहवें भाव में पर होगा। इस गोचर के कारण, बाहरी स्रोतों से धन लाभ होने की संभावनाएं हैं तथा मनपसंद स्थलों की यात्रा करने की भी संभावनाएं बनी हुई हैं। हर प्रकार के खर्चों को करते समय, खर्च और आनंद के बीच संतुलन बनाए रखना चाहिए। इस दौरान, वृश्चिक राशि वालों को अधिक से अधिक धन की प्राप्ति होती रहेगी।
बिजनेस में सफलता, मित्रता और सकारात्मकता की प्रबलता रहेगी। बिजनेस को विस्तारित करने के लिए, निकट भविष्य में बिजनेस के लिए यात्राएं भी लाभकारी साबित हो सकती हैं। दाम्पत्य जीवन संतोषजनक रहेगा और उत्तम रूप से बढ़ेगा। कुछ बीमारियां होने की संभावनाओं के चलते, पार्टनर के स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। समय-समय पर वाद-विवाद होने के कारण, लव लाइफ में कुछ परेशानियां हो सकती हैं।
तुला राशि में शुक्र के गोचर का धनु राशि पर प्रभाव/ Effect of Venus transit in Libra on Sagittarius
तुला राशि में शुक्र के गोचर का प्रभाव धन वाले ग्यारहवें भाव पर होगा। इस गोचर के कारण, इस दौरान धनु राशि वालों को धन लाभ होगा, जो इस को आनंदित, संतुष्ट और शांतिपूर्ण बनाएगा। बिजनेस स्तर पर कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। धनु राशि वालों के कार्यों से वरिष्ठ अधिकारी संतुष्ट रहेंगे। प्रेमियों द्वारा एक-दूसरे के साथ खूबसूरत समय व्यतीत करने के कारण, उनका जीवन रोमांस और आत्मीयता से भरपूर रहेगा। इस अवधि के दौरान, प्रेम विवाह पूर्ण होने के बाद, वैवाहिक आनंद भी संभावित है। नए मित्र, धनु राशि वालों के जीवन का हिस्सा बनेंगे। कुल मिलाकर, इस दौरान धनु राशि वालों को मिले-जुले परिणामों की प्राप्ति होगी।
तुला राशि में शुक्र के गोचर का मकर राशि पर प्रभाव/ Effect of Venus transit in Libra on Capricorn
तुला राशि में शुक्र के गोचर का प्रभाव मकर राशि के दसवें भाव पर होगा। करियर में समस्याएँ आने के कारण यह समय लाभकारी नहीं रहेगा। अतः, धैर्य बनाए रखना आवश्यक है। पिछले कार्यकाल में असंतोष होने के कारण, नौकरी में बदलाव होने की संभावना है। परिवार में बच्चों के साथ विवाद हो सकता है, इसलिए मकर राशि वालों को उन्हें चोट पहुंचाने से बचने के लिए, उनके साथ विनम्र रहने की आवश्यकता है। घर में शांति बनाए रखने के लिए परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कलह से भी बचना चाहिए। प्रतिद्वंद्वी हावी हो सकते हैं। मकर राशि के पुरुष सदस्यों को महिलाओं का सम्मान करना आवश्यक है। पारिवारिक संबंधों में सुधार होगा तथा पारिवारिक यात्राओं की भी संभावनाएं हैं। लव लाइफ थोड़ी परेशानी भरी हो सकती है। विवाहित दंपत्तियों के जीवन में तनाव हो सकता है। बिजनेस से संबंधित व्यक्तियों को व्यवसाय चलाने में कठिनाई हो सकती है तथा व्यापारियों के साथ सरकारी अधिकारियों का वाद-विवाद हो सकता है।
तुला राशि में शुक्र के गोचर का कुंभ राशि पर प्रभाव/ Effect of Venus transit in Libra on Aquarius
तुला राशि में शुक्र के गोचर का प्रभाव कुंभ राशि के नवम भाव पर होगा। पारिवारिक संबंधों, सामाजिक छवि और धार्मिक विश्वासों में सुधार होगा। परिवार और मित्रों के साथ यात्राएं होने की संभावनाएं बनी हुई है। कुंभ राशि वालों को, समाज में मान सम्मान मिलेगा और प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगा। इस चरण के दौरान, मंदिरों में जाने जैसी धार्मिक गतिविधियाँ भी हो सकती हैं। कार्यस्थल पर कठोर परिश्रम को देखते हुए, आपको पुरस्कृत किया जायेगा। हालांकि, कुंभ राशि वालों को कार्यों में महिला सहकर्मियों द्वारा मदद की आवश्यकता होगी। इस गोचर के दौरान का समय सरकारी अधिकारियों के लिए लाभकारी रहेगा। विवाहित लोग एक दूसरे के सहयोग से अच्छा समय बिताएंगे।
तुला राशि में शुक्र के गोचर का मीन राशि पर प्रभाव/ Effect of Venus transit in Libra on Pisces
तुला राशि में शुक्र के गोचर का प्रभाव मीन राशि के आठवें भाव पर होगा। इसके कारण मीन राशि वालों को इच्छाओं की अधिकता को नियंत्रित करने की आवश्यकता है। अत्यधिक धन अर्जित करने की संभावनाएं भी हैं। नए वाहन में धन का निवेश करके, नया वाहन खरीदा भी जा सकता है। घरेलू आनंद की अधिकता रहेगी। छोटे भाई-बहनों के साथ मज़ेदार संबंध रहने के साथ ही, उनके साथ कुछ समस्याएँ भी हो सकती हैं। इस समय के दौरान, अविवाहित लोग अपने जीवनसाथी से मिल सकते हैं। हालांकि, संबंधों के प्रारंभिक चरण में होने के कारण, इन्हें कम महत्व देना ही बेहतर होगा। इसके अलावा, बिजनेस जीवन में सफल होने से मीन राशि वालों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी तथा जल्दी ही प्रमोशन भी मिलेगा। सरकारी कर्मचारियों का अपने करियर में ट्रांस्फर जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की संभावनाओं के चलते, स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
शुक्र के अन्य राशियों में गोचर के प्रभाव के बारे में पढ़ने के लिए शुक्र के सभी गोचर पर क्लिक करें।
आप यह भी पढ़ सकते हैं कि ज्योतिष उचित करियर के चयन, लव या अरेंज्ड मैरिज और बिजनेस में वृद्दि में कैसे मदद करता है।
Venus Transit
जीवन समस्या
अपॉइंटमेंट
ज्योतिष
- आज का पंचांग
- आज का शेयर बाजार
- दैनिक भविष्यफल
- ग्रहों का गोचर
- त्योहार
- प्रेम अनुकूलता
- कुंडली दोष
- नक्षत्र
- ज्योतिष समाचार
- विभिन्न भावों और राशियों में ग्रह
- ज्योतिष में बारह भाव
- ज्योतिष उपाय/ Astrology Remedies
- ज्योतिष में दशा या काल
- ज्योतिष शास्त्र में योग/
- व्रत तिथियां
- हिंदू अनुष्ठान और इसका महत्व
- जयंती
- मुहूर्त