अन्य पारगमन
विशेषज्ञ
नि: शुल्क कैलकुलेटर
सिंह राशि में शुक्र का गोचर/ Venus Transit in Leo
सिंह राशि में शुक्र का गोचर/ Venus Transit in Leo
07 July, 2023
(Friday)
to
06 August, 2023
(Sunday)

सिंह राशि में शुक्र का गोचर/ Venus Transit in Leo
28th September 2020 - 22nd October 2020
शुक्र का सिंह राशि में गोचर
सिंह राशि में शुक्र का गोचर/ Venus Transit in Leo
17th July 2021 - 10th August 2021
शुक्र का सिंह राशि में गोचर
सिंह राशि में शुक्र का गोचर/ Venus Transit in Leo
31st August 2022 - 23rd September 2022
शुक्र का सिंह राशि में गोचर
सिंह राशि में शुक्र का गोचर/ Venus Transit in Leo
7th July 2023 - 6th August 2023
शुक्र का सिंह राशि में गोचर
सिंह राशि में शुक्र का गोचर/ Venus Transit in Leo
2nd October 2023 - 2nd November 2023
शुक्र का सिंह राशि में गोचर
सिंह राशि में शुक्र का गोचर/ Venus Transit in Leo
31st July 2024 - 24th August 2024
शुक्र का सिंह राशि में गोचर
सिंह राशि में शुक्र का गोचर/ Venus Transit in Leo
15th September 2025 - 8th October 2025
शुक्र का सिंह राशि में गोचर
सिंह राशि में शुक्र का गोचर/ Venus Transit in Leo
4th July 2026 - 31st July 2026
शुक्र का सिंह राशि में गोचर
सिंह राशि में शुक्र का गोचर/ Venus Transit in Leo
16th August 2027 - 8th September 2027
शुक्र का सिंह राशि में गोचर
सिंह राशि में शुक्र का गोचर/ Venus Transit in Leo
27th September 2028 - 22nd October 2028
शुक्र का सिंह राशि में गोचर
सिंह राशि में शुक्र का गोचर/ Venus Transit in Leo
16th July 2029 - 10th August 2029
शुक्र का सिंह राशि में गोचर
सिंह राशि में शुक्र का गोचर/ Venus Transit in Leo
31st August 2030 - 23rd September 2030
शुक्र का सिंह राशि में गोचर
सिंह राशि में शुक्र का गोचर/ Venus transit in Leo, सिंह राशि वाले व्यक्तियों के जीवन में मध्यम श्रेणी का रहेगा। वैदिक ज्योतिष के अनुसार शुक्र धन, नैतिक मूल्यों, कलात्मकता, तालमेल, संबंधों में सत्यता और जीवनसाथी और परिवार के साथ आत्मीयता से संबंधित है तथा सूर्य शब्दजाल, प्रसिद्धि और एक मजबूत दृष्टिकोण का प्रतीक है। अतः, इन दोनों का एक साथ प्रभाव व्यक्ति को आत्मविश्वास, दया भाव, दृढ़ संकल्प और उत्साहा से भर देता है।
शुक्र, सिंह राशि के पारस्परिक विचार-विमर्श, भाई-बहन के प्रेम और रचनात्मक प्रवृत्ति वाले तीसरे भाव को नियंत्रित करता है तथा दसवां भाव करियर की प्रगति, प्रसिद्धि और सामाजिक स्थिति में उत्थान का प्रतीक माना जाता है।
इस गोचर के दौरान, सिंह राशि वालों के आत्मविश्वास में सुधार होने के कारण वह अन्वेषण जैसे कार्यों के प्रति आसक्त हो सकते हैं तथा यह समय सिंह राशि वालों के स्वभाव में संतुलन भी आ सकता है, जो धैर्यपूर्वक और बुद्धिमानी से कठिन परिस्थितियों का विश्लेषण करने में मदद करता है। कुल मिलाकर, राशि परिवर्तन का यह चरण सिंह राशि वालों को साहसिक बनाकर चुनौतियों के लिए तैयार करता है।
सिंह राशि में शुक्र के गोचर का मेष राशि पर प्रभाव/ Effects of Venus transit in Leo on Aries
सिंह राशि में शुक्र के गोचर का मेष राशि पर प्रभाव उनके शिक्षा, रोमांस और परिवार वाले पंचम भाव में होगा, जो मेष राशि वालों के लिए सकारात्मक रहेगा तथा आत्मीयता बढ़ने से, प्रेम और रोमांस में वृद्धि होगी। हालांकि, अनबन होने की संभावनाएं होने के चलते, विवाहित लोगों को इस दौरान सावधान रहने की आवश्यकता हो सकती है। मेष राशि वाले व्यक्तियों और उनके जीवनसाथियों को जीवन में व्यावसायिक सफलता प्राप्त होगी तथा मनोरंजक साधनों पर धन खर्त कर सकते हैं। गेमिंग और सोशल मीडिया पर अधिक ध्यान केंद्रित करने के कारण, छात्र विचलित महसूस कर सकते हैं।
सिंह राशि में शुक्र के गोचर का वृषभ राशि पर प्रभाव/ Effects of Venus transit in Leo on Taurus
सिंह राशि में शुक्र के गोचर का वृषभ राशि पर प्रभाव उनके चौथे और छठे भाव में होगा, जिसके दौरान रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होगी। साथ ही, नए घर का सुख मिलने की भी संभावनाएं बनी हुई है तथा कोई नया वाहन भी खरीदा जा सकता है। हालांकि, इससे फाइनेंस में असंतुलन और संकट के बादल नजर आ रहे हैं। इसी कारणवश अपने खर्च पर नियंत्रण करना आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है।
आपके जीवनसाथियों को, व्यवसायिक लाभ और उन्नति की प्राप्ति होगी। वृषभ राशि में जन्मे लोगों को इस समय के दौरान आत्म-विश्वास और आत्म-मूल्य विकसित करने की आवश्यकता है। साथ ही उन्हें कभी कभी जोखिम उठाने चाहिए क्योंकि वृषभ राशि वाले लोग आत्मविश्वास की कमी के कारण, अपने पास पूरी सामर्थ्य और क्षमता होने के बाबजूद महत्वपूर्ण अवसरों को खो सकते हैं।
सिंह राशि में शुक्र के गोचर का मिथुन राशि पर प्रभाव/ Effects of Venus transit in Leo on Gemini
सिंह राशि में शुक्र के गोचर का मिथुन राशि पर प्रभाव उनके साहस, पराक्रम और भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक वाले पांचवें, बारहवें और तीसरे भाव पर होगा। पेशेवर व्यक्तियों को ऑफिस में अत्यधिक सम्मान मिलेगा। बिजनेस करने वाले लोगों को सेविंग्स करने का मौका मिलेगा। काम से संबंधित यात्राएं लाभदायक साबित हो सकती हैं। सभी प्रकार की गलतफहमियां दूर होने के कारण, विवाहित लोगों में सकारात्मकता देखने को मिलेगी। मिथुन राशि वालों को अपनी बातों के प्रति सावधानी रखने की आवश्यकता है और उन्हें सलाह दी जाती है कि वह परेशानियों से दूर रहें। आपको अपने जीवनसाथी का सम्मान करना चाहिए और जब आप दोनों साथ में कहीं बाहर जाएं तो उनका अपहास न उड़ाएं। गायन, नृत्य और लेखन से संबंधित रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी, जिस कारण मिथुन राशि वाले व्यक्ति, इस दौरान अपनी रचनात्मकता से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं।
सिंह राशि में शुक्र के गोचर का कर्क राशि पर प्रभाव/ Effects of Venus transit in Leo on Cancer
सिंह राशि में शुक्र के गोचर का कर्क राशि पर प्रभाव उनके शाब्दिक चातुर्य, पारिवारिक संबंधों और अर्थव्यवस्था के प्रतीक चौथे, ग्यारहवें और दूसरे भाव पर होगा। परिवार के छोटे सदस्यों का सहयोग मिलने के कारण, फैमली बिजनेस में वृद्धि होगी तथा इस दौरान, व्यापार का विस्तार होने की संभावना नजर आ रही है और कामकाजी व्यक्तियों को, प्रमोशन और आर्थिक स्थिरता की प्राप्ति होगी। जीवन में प्रेम और रोमांस की कमी तो बिल्कुल नहीं होगी। कपल्स पूर्ण रूप से आत्मीयता का आनंद लेंगे। आपके चतुराई से शब्दों के चुनाव के कारण आपको सामाजिक मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
सिंह राशि में शुक्र के गोचर का सिंह राशि पर प्रभाव/ Effects of Venus transit in Leo on Leo
सिंह राशि में शुक्र के गोचर का सिंह राशि पर प्रभाव उनके शारीरिक, भावनात्मक और बौद्धिक स्वास्थ्य का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रथम भाव पर होगा। इस गोचर के कारण, अत्यधिक नैतिक गुणों वाले कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
इस राशि परिवर्तन के दौरान, उत्तम भाग्य के चलते अधिकांश समस्याएं हल होंगी तथा रचनात्मक लोगों को कामयाबी मिलेगी और करियर में वृद्धि होगी। हालांकि, इच्छाओं की अधिकता से बचना चाहिए क्योंकि सफलता के मार्ग में बाधक होने के कारण ध्यान भंग हो सकता है। व्यवहार में सुधार होने से, समाजिक प्रतिष्ठा और प्रसिद्धि को बढ़ाने में सक्षम रहेंगे। सिंह राशि वाले व्यक्ति, आध्यात्मिकता को अपना सकते हैं जो उनकी अंतर्दृष्टि को बेहतर करने में मददगार साबित हो सकते हैं। कुल मिलाकर, यह सकारात्मकता का दौर रहने वाला है।
सिंह राशि में शुक्र के गोचर का कन्या राशि पर प्रभाव/ Effects of Venus transit in Leo on Virgo
सिंह राशि में शुक्र के गोचर का कन्या राशि पर प्रभाव उनके हानि, समस्याओं और विदेश यात्राओं का प्रतिनिधित्व करने वाले बारहवें भाव में होगा। यह गोचर कन्या राशि वालों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। कन्या राशि वालों को, स्वास्थ्य का विशेष देखभाल करने की आवश्यकता है इसलिए समय समय पर हेल्थ चेक-अप कराने की सलाह दी जाती है और आपको अपनी छोटी से छोटी समस्याएं भी डॉक्टर से साझा की जानी चाहिए। इसके साथ ही, ड्राइविंग करते समय आपको अधिक सावधानी बरतनी होगी।
आर्थिक समस्याओं की संभावनाओं के चलते, धन का अधिक सावधानीपूर्वक प्रबंधन करके, कर्ज़ लेने से बचना चाहिए। सभी संसाधनों के उचित प्रयोग द्वारा, अधिक धन इकट्ठा करने पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए। बहुराष्ट्रीय कंपनियों/MNCs में काम करने वाले लोगों के साथ ही, विदेशी परियोजनाओं से संबंधित बिजनेस करने वालों को अत्यधिक लाभ होगा।
सिंह राशि में शुक्र के गोचर का तुला राशि पर प्रभाव/ Effects of Venus transit in Leo on Libra
सिंह राशि में शुक्र के गोचर का तुला राशि पर प्रभाव उनके आठवें भाव में होने के बाद फिर ग्यारहवें भाव में होगा जो तुला राशि वालों के जीवन में काफी सकारात्मकता लाएगा।
पेशे से संबंधित लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही, परिवार और मित्रों का भी सहयोग मिल सकता है। तुला राशि वालों को सलाह दी जाती है कि वह अति-महत्वाकांक्षाओं और अपेक्षाएं से बचें। प्रत्येक चीज अपने समय पर ही होती है, इसलिए कार्यों पर ध्यान केंद्रित करके, परिणामों की प्रतीक्षा करना बेहतर है। प्रेम और रोमांस में वृद्धि होगी। विवाहित लोगों का जीवन कुछ उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। इस दौरान, कुछ अप्रकट घटनाएं भी घट सकती हैं।
सिंह राशि में शुक्र के गोचर का वृश्चिक राशि पर प्रभाव/ Effects of Venus transit in Leo on Scorpio
सिंह राशि में शुक्र के गोचर का वृश्चिक राशि पर प्रभाव उनके क्रियाशीलता, बिजनेस और नेतृत्व वाले दसवें भाव में स्थित रहेगा, जिसके परिणामस्वरूप कामकाजी व्यक्तियों को अपने सीनियर का सहयोग प्राप्त होगा। हालांकि, किसी विषय पर सहकर्मियों को समझाना, थकाऊ और जटिल हो सकता है, क्योंकि वह आपकी बात को गलत समझ सकते हैं।
आयात-निर्यात से संबंधित बिजनेस में लाभ मिलने से आर्थिक स्थिरता होने पर जीवन में शांति की वृद्धि होगी। मीडिया और फिल्मों से संबंधित लोग, अपनी रचनात्मकता का अधिकतम लाभ उठाएंगे और अपने काम की वजह से सराहना प्राप्त करेंगे। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन समृद्धशाली रहेगा। हालांकि, खर्चों में अधिक्ता देखी जा सकती है।
सिंह राशि में शुक्र के गोचर का धनु राशि पर प्रभाव/ Effects of Venus transit in Leo on Sagittarius
सिंह राशि में शुक्र के गोचर का धनु राशि पर प्रभाव उनके छठे और एकादश भाव में रहेगा, जो पिता की प्रवृत्ति, यात्राओं और भाग्य के कारक का प्रतिनिधित्व करते हैं। धनु राशि वालों को सलाह दी जाती है कि वह सावधानीपूर्वक बात करें और प्रयास करें कि किसी से भी किसी एक विषय पर ज्यादा बातचीत न करें।
पिता के साथ कुछ मतभेदों के कारण, घर में तनाव बना रह सकता है। छात्रों का अपने शिक्षकों के साथ यह समय कठिन रह सकता है। बड़ों के साथ सम्मान और आदर सहित व्यवहार करना चाहिए। धनु राशि वालों को यह समझने की आवश्यकता है कि बड़ों के साथ उनकी क्या सीमाएं होनी चाहिए।
विवाहित लोग, एक-दूसरे के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। प्राथमिक शिक्षा पाने के इच्छुक छात्रों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। बस, उन्हें अपने विषयों में कुशलतापूर्वक मजबूती बनाए रखने की आवश्यकता है।
सिंह राशि में शुक्र के गोचर का मकर राशि पर प्रभाव/ Effects of Venus transit in Leo on Capricorn
सिंह राशि में शुक्र के गोचर का मकर राशि पर प्रभाव उनके आठवें भाव में रहेगा जो लंबे जीवन, जीवन की समस्याओं, जीवन में अप्रत्यक्ष घटनाओं और पैतृक संपत्ति का प्रतिनिधित्व करता है। यह गोचर मकर राशि के अनुकूल नहीं रहेगा।
बच्चों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होगी क्योंकि गलत संगति में पड़ने के कारण यह चिंता का विषय बन सकता है और इसके कारण उनका स्वास्थ्य भी खराब रह सकता है। कामकाजी व्यक्तियों को, अपने ऑफिस में या अपने प्रजोक्ट मे कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है जो तनाव और परेशानियों को बढ़ावा देगा। समाधान कम और समस्याएं ज्यादा होंगी। अतः इस दौरान, बड़ों से बात करके उनका सहयोग लेना मददगार हो सकता है। अनपेक्षित स्रोतों से आर्थिक लाभ होने के कारण, आर्थिक स्थिरता में कोई बाधा नहीं होगी।
सिंह राशि में शुक्र के गोचर का कुम्भ राशि पर प्रभाव/ Effects of Venus transit in Leo on Aquarius
सिंह राशि में शुक्र के गोचर का कुम्भ राशि पर प्रभाव उनके सातवें भाव पर होगा जो विवाह और वैवाहिक संबंधों का प्रतिनिधित्व करता है। सभी प्रकार के प्रयासों में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। हालांकि, कुछ मतभेद होने की संभावनाओं के चलते, इनसे बचना चाहिए।
बिजनसे करने वालों को अत्यधिक लाभ होगा और परियोजनाओं में सफलता मिलती नजर आ रही है। बिजनेस पार्टनरों के बीच सब ठीक रहेगा। कामकाजी व्यक्तियों को, अपने कौशल में सुधार की दिशा में निरंतर प्रयास करने की आवश्यकता है। इस दौरान, कुंभ राशि वालों की स्थिति में वृद्धि होगी। इस राशि की महिलाएं, मेकओवर और सौंदर्य कॉस्मेटिक्स पर धन खर्च कर सकती हैं। विद्यार्थी कठिन विषयों को आसानी से समझ सकेंगे और खुद को परीक्षा के लिए तैयार कर पाएंगे।
सिंह राशि में शुक्र के गोचर का मीन राशि पर प्रभाव/ Effects of Venus transit in Leo on Pisces
सिंह राशि में शुक्र के गोचर का मीन राशि पर प्रभाव उनके छठे भाव में होगा जो शत्रुओं, लोन, वाद विवाद और अपने से छोटे लोगों का प्रतिनिधित्व करता है। नौकरी करने वाले लोगों को सावधानीपूर्वक विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि वह खतरनाक साबित हो सकते हैं। मीन राशि वालों के विरुद्ध साजिशें रची जा सकती हैं।
कुछ बीमारियां होने की संभावनाओं के कारण, स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। रीढ़ और पीठ से संबंधित समस्याएं होने पर, मीन राशि वालों को भारी सामान उठाने से बचने की सलाह दी जाती है तथा जंक फूड कठोरता पूर्वक वर्जित है। इस गोचर के दौरान, मीन राशि वालों को अपनी बातों पर ध्यान देने की जरूरत है। वाद-विवाद में अपनी प्रतिक्रियाएं देने से बचना चाहिए।
शुक्र के अन्य राशियों में गोचर के प्रभाव के बारे में पढ़ने के लिए शुक्र के सभी गोचर पर क्लिक करें।
आप यह भी पढ़ सकते हैं कि ज्योतिष शास्त्र करियर का उचित चयन, लव या अरेंज मैरिज, बिजनेस में वृद्धि, स्वास्थ्य संबंधी मामलों में कैसे मदद करता है।
Venus Transit
जीवन समस्या
अपॉइंटमेंट
ज्योतिष
- आज का पंचांग
- आज का शेयर बाजार
- दैनिक भविष्यफल
- ग्रहों का गोचर
- त्योहार
- प्रेम अनुकूलता
- कुंडली दोष
- नक्षत्र
- ज्योतिष समाचार
- विभिन्न भावों और राशियों में ग्रह
- ज्योतिष में बारह भाव
- ज्योतिष उपाय/ Astrology Remedies
- ज्योतिष में दशा या काल
- ज्योतिष शास्त्र में योग/
- व्रत तिथियां
- हिंदू अनुष्ठान और इसका महत्व
- जयंती
- मुहूर्त