अन्य पारगमन
विशेषज्ञ
नि: शुल्क कैलकुलेटर
मिथुन राशि में शुक्र का गोचर/ Venus transit in Gemini
मिथुन राशि में शुक्र का गोचर/ Venus transit in Gemini
02 May, 2023
(Tuesday)
to
29 May, 2023
(Monday)

मिथुन राशि में शुक्र का गोचर/ Venus transit in Gemini
1st August 2020 - 31st August 2020
शुक्र का मिथुन राशि में गोचर
मिथुन राशि में शुक्र का गोचर/ Venus transit in Gemini
29th May 2021 - 21st June 2021
शुक्र का मिथुन राशि में गोचर
मिथुन राशि में शुक्र का गोचर/ Venus transit in Gemini
13th July 2022 - 6th August 2022
शुक्र का मिथुन राशि में गोचर
मिथुन राशि में शुक्र का गोचर/ Venus transit in Gemini
2nd May 2023 - 29th May 2023
शुक्र का मिथुन राशि में गोचर
मिथुन राशि में शुक्र का गोचर/ Venus transit in Gemini
12th June 2024 - 6th July 2024
शुक्र का मिथुन राशि में गोचर
मिथुन राशि में शुक्र का गोचर/ Venus transit in Gemini
26th July 2025 - 20th August 2025
शुक्र का मिथुन राशि में गोचर
मिथुन राशि में शुक्र का गोचर/ Venus transit in Gemini
14th May 2026 - 7th June 2026
शुक्र का मिथुन राशि में गोचर
मिथुन राशि में शुक्र का गोचर/ Venus transit in Gemini
28th June 2027 - 23rd July 2027
शुक्र का मिथुन राशि में गोचर
मिथुन राशि में शुक्र का गोचर/ Venus transit in Gemini
1st August 2028 - 30th August 2028
शुक्र का मिथुन राशि में गोचर
मिथुन राशि में शुक्र का गोचर/ Venus transit in Gemini
28th May 2029 - 22nd June 2029
शुक्र का मिथुन राशि में गोचर
मिथुन राशि में शुक्र का गोचर/ Venus transit in Gemini
13th July 2030 - 5th August 2030
शुक्र का मिथुन राशि में गोचर
जहां, मिथुन संबंधों और संचार को व्यवस्थित करने वाली राशि है वहीं, शुक्र ग्रह मिलन, प्रेम तथा विचारों और भावनाओं की अभिव्यक्ति को बढ़ावा देता है। इस तरह शुक्र का मिथुन राशि में गोचर/Venus transit in Gemini, व्यक्तिगत और कार्य संबंधों में स्पष्ट और खुले संचार पर ध्यान आकर्षित करता है। यह गोचर, मिथुन राशि में जन्मे लोगों की बातचीत करने के तरीकों में, उत्तम शिष्टाचार और शालीनता को बनाए रखता है। जहां, मिथुन राशि वाले विचारों के आदान-प्रदान में समृद्धशाली होते हैं वहीं, शुक्र उन्हें बिना किसी समस्या के इस तरह के लेन-देन वाली, शांतिपूर्ण स्थितियों में लाने में मददगार होता है।
शुक्र, मिथुन राशि वाले व्यक्तियों को बाल-सुलभ व्यवहार भी प्रदान करता है, तथा इसके अपने विभिन्न भावों में गोचर करने पर, मिथुन राशि वाले व्यक्तियों के चारों ओर हमेशा उत्साह का माहौल बना रहता है। इसके अलावा, यह मिथुन राशि वाले व्यक्तियों में कला और कल्पनाशीलता के प्रति, प्रबल झुकाव प्रदान करता है।
Click here to read Venus Transit in Gemini in English
दूसरी ओर, शुक्र मिथुन राशि वालों को थोड़ा मनमौजी और बेईमान भी बना सकता है, जो कि उसके गोचर किए जाने वाले भाव पर निर्भर करता है।
मिथुन राशि में शुक्र के गोचर का मेष राशि पर प्रभाव/ Effects of Venus transit in Gemini on Aries
मिथुन राशि में शुक्र का गोचर मेष राशि के तीसरे भाव पर होगा जो साहस, शक्ति और छोटे भाई-बहनों के साथ संबंधों को दर्शाता है। नाटक, गायन आदि जैसे रचनात्मक उपक्रमों में रुचि रखने वाले लोगों को, अपनी दक्षता प्रकट करने के भरपूर अवसर मिलेंगे जिससे अपनी रचनात्मकता को बिजनेस में भी बदला जा सकता है।
तीसरे भाव में स्थित शुक्र, मनपसंद स्थानों की यात्रा करने की संभावनाएं लाएगा। चूंकि, इस ग्रह को प्रेम का कारक भी माना जाता है, इसलिए इस अवधि के प्रेम जीवन में सुधार करने के कारण, प्रेमी के साथ अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे। हालांकि, आपको शारीरिक रूप के बजाय, उनकी आत्मा से जुड़ने की कोशिश करनी चाहिए।
मेष राशि वाले व्यक्तियों को, सामुदायिक स्तर पर अनुकूल परिणामों की प्राप्ति होगी। साथ ही, अपने हमउम्र के साथ सुखद समय व्यतीत कर सकते हैं। इस राशि वाले नवदम्पत्तियों के पारिवारिक जीवन में, उपहारस्वरूप नए सदस्य का आगमन हो सकता है। हालांकि, यह गोचर स्वास्थ्य के लिए लाभकारी रहेगा लेकिन, ठंडे खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि यह स्वास्थ्य को प्रभावित करके, सर्दी-खांसी का कारण बन सकता है।
मिथुन राशि में शुक्र के गोचर का वृषभ राशि पर प्रभाव/ Effects of Venus transit in Gemini on Taurus
शुक्र का वृषभ राशि वाले व्यक्तियों के दूसरे भाव में गोचर, परिवार और सम्पन्नता का संकेत देता है इसलिए इस गोचर द्वारा, परिवार में कई अच्छे बदलाव लेकर आने की उम्मीद की जाती है। परिवार के साथ समय व्यतीत करने के साथ ही, उनके साथ छुट्टियों की योजना बन सकती है। इस ग्रह चाल के दौरान, आप आत्मविश्वासपूर्वक अपनी धारणाओं और योजनाओं का पालन करने का प्रयास करेंगे। साथ ही, सम्मान और आत्मविश्वास से की गई आपकी बोलचाल, आसपास के लोगों का दिल जीतने में मददगार रहेगी।
इसके अतिरिक्त, पूर्व में किसी करीबी द्वारा दी गई सलाह अब सही साबित हो सकती है। सुंदरता के कारक शुक्र के धन भाव वाले दूसरे भाव में स्थित होने के कारण, कुछ रकम कॉस्मेटिक वस्तुओं पर खर्च कर सकते हैं। लेकिन, हमारा सुझाव है कि आपको अभी से धन की बचत करने की योजना बनानी चाहिए।
इसके साथ ही, इस दौरान उधार देने या लेने से दूर रहना चाहिए। अभिनय या गायन जैसे रचनात्मक कार्यों की शिक्षा लेने वाले लोगों के खर्चों में अचानक वृद्धि हो सकती है, लेकिन इससे उनकी आर्थिक स्थिति पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। निष्कर्ष यह है कि शुक्र का मिथुन राशि में गोचर, वृष राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा।
मिथुन राशि में शुक्र के गोचर का मिथुन राशि पर प्रभाव/ Effects of Venus transit in Gemini on Gemini
मिथुन राशि में शुक्र का गोचर, लग्न भाव कहे जाने वाले पहले भाव में होगा जो शरीर, चरित्र, बुद्धि और भाग्य का प्रतिनिधित्व करता है। वहीं, सुंदरता के कारक शुक्र की मौजूदगी के कारण, यह भाव स्वयं में अच्छे बदलाव लाने के लिए प्रेरित करेगा। जहां, आप कॉस्मेटिक वस्तुओं का उपयोग करने में संकोच नहीं करेंगे वहीं, अपने स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए योग और व्यायाम पर भी अपना ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।
मिथुन राशि वाले छात्र अच्छे परिणामों की आशा कर सकते हैं। साथ ही, इस राशि वाले प्रेमियों के लिए यह समय अनुकूल होने के कारण, रोमांस की अधिकता होने से साथी के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। अविवाहितों के लिए भी, यह समय मिलने-जुलने के लिए उत्तम है। आप अपने विचार और राय साझा करने के साथ ही, मनपसंद वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं।
इसके बावजूद, केवल दिखावा करने के लिए सामान नहीं खरीदना चाहिए, जिससे बाद में आपको इसका पछतावा हो। इस गोचर के दौरान, मिथुन राशि वाले व्यक्ति नई चीजें सीखने के लिए तैयार रहेंगे तथा उन्नति करते समय, अपने प्रयासों और समय के मूल्य को समझना चाहिए।
स्वास्थ्य की बात की जाए तो मिथुन राशि वाले व्यक्तियों के लिए, यह गोचर औसत स्वास्थ्य प्रदान करेगा। लेकिन, एलर्जी होने की संभावनाएं हो सकती हैं इसलिए एलर्जी का कारण बनने वाली चीजों या परिस्थितियों से सचेत रहना चाहिए। हालांकि, किसी बड़ी या गंभीर बीमारी का कोई संकेत नहीं दिखता है।
मिथुन राशि में शुक्र के गोचर का कर्क राशि पर प्रभाव/ Effects of Venus transit in Gemini on Cancer
यह गोचर, कर्क राशि वाले व्यक्तियों के हानि भाव कहे जाने वाले बारहवें भाव में होगा, जो जीवन में होने वाली किसी भी प्रकार की हानि, अलगाव के साथ ही, विदेश जाने की संभावनाओं और लंबी दूरी की यात्राओं का प्रतिनिधित्व करता है।
यह गोचर, विदेशी व्यापार और बहुराष्ट्रीय कंपनियों (MNCs) में कार्यरत लोगों के लिए लाभकारी रहेगा। हालांकि, यह भी संभावित है कि यह गोचर, कर्क राशि वालों के लिए चुनौतियां लेकर आएगा इसलिए इस दौरान, अत्यधिक सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। इसके अलावा, इस दौरान माता को कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जिससे आपको मानसिक तनाव हो सकता है। अतः, उनके साथ अधिक समय बिताना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए।
इस समय के दौरान, आशाजनक प्रतीत होने वाले बदलाव, कुछ समय बाद आपके लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं, क्योंकि सामान्य तौर पर, कर्क राशि वाले व्यक्ति परिवर्तनों को आसानी से स्वीकार नहीं कर पाते हैं। इसके अलावा, विवाहित व्यक्तियों के लिए इस गोचर का समय अच्छा नहीं कहा जा सकता क्योंकि इस दौरान, जीवनसाथी से अलगाव की परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। अतः, कोई भी प्रतिक्रिया देने से पहले सावधानी रखनी चाहिए।
मिथुन राशि में शुक्र के गोचर का सिंह राशि पर प्रभाव/ Effects of Venus transit in Gemini on Leo
शुक्र, सिंह राशि के लाभ भाव में विराजमान होंगे। अर्थात शुक्र सिंह राशि के ग्यारवें भाव में गोचर करेंगे। इसे लक्ष्यों, मनोकामनाओं और बड़े भाई-बहनों के साथ संबंधों का कारक माना जाता है। शुक्र की यह स्थिति, सिंह राशि वाले व्यक्तियों के लिए कई सुख लेकर आने की उम्मीद देती है, जिससे लंबे समय से किए गए आपके प्रयास आखिरकार सफलता दिलाएंगे।
सिंह राशि वाले बिजनेसमैन के ऑफिस में, उनके काम का मूल्य समझा जाएगा तथा अब उन्हें अपनी मेहनत का लाभ मिलने के साथ ही, इस समय के दौरान की गई यात्राएं भी अनुकूल रहेंगी। अंततः, पारिवारिक सदस्यों के साथ लंबे समय से लंबित पड़ी यात्रा पर जा सकेंगे। इसके अलावा, सिंह राशि वाले व्यक्तियों को सोशल मीडिया और इंटरनेट से तथा महिलाओं द्वारा लाभ मिलने की भी संभावनाएं हैं।
मिथुन राशि में शुक्र के गोचर का कन्या राशि पर प्रभाव/ Effects of Venus transit in Gemini on Virgo
शुक्र का गोचर, बुध की राशि कही जाने वाली कन्या राशि के दसवें भाव से होगा। कालपुरुष कुंडली बताती है कि यह भाव नौकरी, व्यवसायिक जीवन, पिता, नेतृत्व क्षमता आदि को दर्शाता है। शुक्र का यह गोचर, भाग्य को बदलकर आपके अनुकूल बना देगा, जिससे कोई भी कार्य अधूरा नहीं रहने के कारण, आपके समस्त कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे। इस पूरे गोचर के दौरान, जीवन में सौभाग्य के साथ ही, विलासिता और सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। इसके अलावा, किसी भी प्रकार की नई वस्तु खरीदने के लिए यह एक अच्छा समय है।
परिवार और कार्यस्थल का सुखद वातावरण, आपको मानसिक शांति देगा। साथ ही, प्रत्येक कार्य में परिवार का सहयोग मिलेगा। कन्या राशि वाले व्यक्तियों के लिए यह एक अच्छा समय है। फैमिली बिजनेस/Family business से जुड़े व्यक्ति, बिजनेस में एक नया कदम उठा सकते हैं।
वहीं इस दौरान, फिल्म निर्माण और सिनेमा से संबंधित कार्यों से जुड़े कन्या राशि वाले व्यक्ति समृद्धिशाली होंगे तथा आपके वर्तमान कार्यों के उत्तम रहने की प्रबल संभावनाएं हैं। कुल मिलाकर, शुक्र का यह गोचर कन्या राशि वाले व्यक्तियों के अनुकूल रहने वाला है इसलिए इस गोचर के दौरान, आपको अधिक मेहनत के साथ कार्य करने चाहिए क्योंकि भविष्य को बेहतर बनाने के लिए, वर्तमान में किया जाने वाला कठोर परिश्रम महत्वपूर्ण होता है।
मिथुन राशि में शुक्र के गोचर का तुला राशि पर प्रभाव/ Effects of Venus transit in Gemini on Libra
शुक्र ग्रह, तुला राशि के नौवें भाव में गोचर करेगा। कालपुरुष कुंडली के अनुसार, धनु राशि से संबंधित इस भाव का स्वामी बृहस्पति है जो धर्मनिष्ठा, सौभाग्य, लंबी यात्राओं, आध्यात्मिकता आदि का संकेतक है।
शिक्षा से संबंधित पंचम भाव में स्थित यह ग्रह, ज्ञान में सुधार करता है, इसलिए शोध कार्यों में लगे तुला राशि वाले व्यक्तियों के लिए, यह समय अनुकूल रहने के साथ ही, छात्रों को कठिन लगने वाले विषयों का अध्ययन करने में कोई कठिनाई नहीं होगी। इसके अलावा, इस गोचर के दौरान आप ज्ञान प्राप्ति की दिशा में निरंतर कार्य कर सकेंगे।
आपके पारिवारिक जीवन में यह गोचर विनम्र बोली और व्यवहार एवं सकारात्मकता लाएगा। तुला राशि के प्रेम संबंध वाले लोगों का प्रेम जीवन रोमांटिक रहेगा तथा विवाह का प्रस्ताव देने के इच्छुक लोग भी निराश नहीं रहेंगे। हालाँकि, साथी के साथ संबंध शारीरिक कम और भावनात्मक ज्यादा होना चाहिए क्योंकि यही आपके रिश्ते को और भी मजबूती प्रदान करता है।
मिथुन राशि में शुक्र के गोचर का वृश्चिक राशि पर प्रभाव/ Effects of Venus transit in Gemini on Scorpio
शुक्र के गोचर के परिणामस्वरूप, लोकप्रिय रूप से आयु या दीर्घायु भाव कहे जाने वाले आठवें भाव में गोचर करेगा जो जीवन की बाधाओं, दुर्घटनाओं, शत्रुओं, प्रतियोगियों, पारिवारिक संपन्नता आदि का प्रतिनिधित्व करता है।
इस भाव में शुक्र का यह गोचर, वृश्चिक राशि वाले व्यक्तियों के अनुकूल नहीं रहेगा इसलिए कुछ भी करते समय सावधानी रखनी आवश्यक होगी तथा कई घरेलू चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। यहां तक कि आपको लग सकता है कि परिवार के सदस्य आपकी बातों का गलत अर्थ निकाल रहे हैं। अतः, अपने शब्दों को लेकर स्पष्ट रूप से सुनिश्चित करें कि जो आप कहना चाहते हैं आपका परिवार वही समझ रहा है।
वृश्चिक राशि वाले विवाहित, जीवनसाथी के बीमार होने के कारण चिंताग्रस्त हो सकते हैं। साथ ही, गुप्तांगों और नेत्र संबंधी परेशानियों की आशंकाओं के चलते, स्वयं का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होगी। अतः, इस दौरान उचित स्वच्छता बनाए रखने की आवश्यकता है।
प्रेम संबंधों से जुड़े वृश्चिक राशि वाले व्यक्तियों का, अपने साथी के साथ अहं का टकराव हो सकता है। अतः, सावधानीपूर्वक शब्दों का चयन करके विनम्र वाणी बोलने की आवश्यकता है अन्यथा, संबंधों में कई समस्याएं आ सकती हैं।
मिथुन राशि में शुक्र के गोचर का धनु राशि पर प्रभाव/ Effects of Venus transit in Gemini on Sagittarius
शुक्र का यह गोचर, धनु राशि वाले व्यक्तियों के जीवनसाथी और जीवन में लोगों के साथ सभी संबंधों को दर्शाने वाले सातवें भाव में होगा। ग्रहों की इस गोचर के कारण, घरेलू जीवन में कई अच्छे विकास होने की उम्मीद होती है। परिवार के किसी सदस्य के साथ चल रहा कोई विवाद, आखिरकार सुलझ जाएगा तथा माता-पिता अच्छे स्वास्थ्य का अनुभव कर पाएंगे।
सामाजिक स्तर पर भी, आपका प्रदर्शन बहुत अच्छा रहेगा तथा मित्रों द्वारा लाभ मिलने की संभावना है। हालांकि, जीवनसाथी का स्वास्थ्य आपको चिंतित कर सकता है, लेकिन जीवनसाथी के साथ, आपका संबंध स्वस्थ और सुखद रहेगा। अपने प्रिय की अच्छी देखभाल करते हुए और उनके साथ क्वॉलिटी टाइन बिताएं। साथ ही, अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी आवश्यक होने के कारण, सुनिश्चित करें कि आप पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और खुद को हाएड्रेट करें।
खुद के बिजनेस में किसी दूसरे व्यक्ति को पार्टनर्शिप देना धनु राशि वाले लोगों के लिए, व्यापार में लाभ कमाने का यह एक अच्छा प्रदान करेगा, इसलिए इस दौरान, बिजनेस के विस्तार पर भी विचार करना संभव हो सकते है। अविवाहित व्यक्ति, अंततः इंटरनेट या साथियों के माध्यम से अपने जीवनसाथी से मिल सकते हैं।
मिथुन राशि में शुक्र के गोचर का मकर राशि पर प्रभाव/ Effects of Venus transit in Gemini on Capricorn
शुक्र का गोचर, मकर राशि के स्वास्थ्य भाव कहे जाने वाले छठे भाव में होगा जो बीमारी, ऋण, शत्रु आदि का प्रतीक है। मकर राशि वाले व्यक्तियों के लिए यह समय अनुकूल नहीं है। छोटी-छोटी बातों पर बहस होने की संभावनाओं के चलते, पारिवारिक सदस्यों के साथ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसी परिस्थितियों का सामना करते समय, अपने शब्दों का चयन सावधानीपूर्वक करना चाहिए तथा आवश्यकता पड़ने पर ही बोलना चाहिए क्योंकि जितना कम बोलेंगे, उतनी ही कम समस्याएं सामने आएंगी।
नौकरीपेशा और व्यवसाय से जुड़े लोगों को भी, इस समय विश्वासघात होने की संभावनाओं के चलते, सावधान रहने की आवश्यकता होगी। साथ ही, महिला सहकर्मियों से बात करते समय अपने शब्दों में सावधानी बरतें अन्यथा, आपकी पहचान खराब होने का खतरा है।
अपनों से अलगाव होने की संभावनाओं के कारण, मकर राशि वाले व्यक्तियों के प्रेम जीवन के लिए भी यह गोचर लाभकारी नहीं रहेगा। सकारात्मक परिणामों के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी इसलिए आलस्य छोड़कर, कठोर परिश्रम के लिए क्रियाशील होना होगा। इस दौरान, शत्रु सक्रिय रहकर आपके विरुद्ध योजनाएँ बना सकते हैं।
मिथुन राशि में शुक्र के गोचर का कुंभ राशि पर प्रभाव/ Effects of Venus transit in Gemini on Aquarius
शुक्र का यह गोचर, कुंभ राशि के संतान भाव कहे जाने वाले पांचवें भाव में होगा, जो व्यक्ति की शिक्षा और प्रेम जीवन का भी प्रतिनिधित्व करता है। शुक्र ग्रह के इस गोचर से आपके जीवन में आशाजनक परिणाम का आना संभव है। पारिवारिक सदस्यों के बीच प्रेम और शांति बनी रहने के कारण, आप अत्यधिक आनंदित रहते हुए परिवार के साथ भविष्य से संबंधित योजनाओं पर चर्चा कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार के संबंध में, माता-पिता की सलाह लेना मददगार साबित होगा।
इस राशि वाले विवाहित व्यक्तियों को, संतान द्वारा लाभ की प्राप्ति हो सकती है क्योंकि वह कुछ ऐसे कार्य कर सकते हैं, जिससे समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आप गौरवान्वित अनुभव करेंगे। इस गोचर में, कामकाजी माताओं को कई लाभ मिलने की भी उम्मीद है। संपत्ति के लेन-देन से भी लाभ होगा। आसानी से अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं करने वाली यह आदत, कुंभ राशि के लोगों को कभी-कभी परेशान कर सकती है।
मिथुन राशि में शुक्र के गोचर का मीन राशि पर प्रभाव/ Effects of Venus transit in Gemini on Pisces
शुक्र का यह गोचर, मीन राशि के चौथे भाव में होगा। कल्पपुरुष कुंडली के अनुसार, यह कर्क राशि का भाव है जो सुख-सुविधा, महंगी जीवनशैली, माता, संपन्नता और गुप्त प्रेम संबंधों का प्रतिनिधित्व करता है। शुक्र के इस गोचर के दौरान, भाई-बहनों की मदद से लाभ प्राप्त हो सकता है तथा उनके साथ होने वाले मतभेद भी हल हो जाएंगे। मानसिक रूप से शांत रहेंगे लेकिन माता का स्वास्थ्य, आपको चिंताग्रस्त कर सकता है।
इसके अलावा, कार्यक्षेत्र की बात की जाए तो आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कार्य करते समय आप अलग सोच का अनुभव कर सकते हैं कि यह कार्य आपके लिए सही है या नहीं। हालाँकि, आपको नौकरी परिवर्तन से संबंधित कोई भी निर्णय, अचानक नहीं लेना चाहिए।
मीन राशि वाले व्यक्तियों के प्रेम संबंधों में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। अपने प्रिय से ऐसे वादे नहीं करने चाहिए, जिन्हें पूरा करने में आप असफल हो जाएं। वहीं विवाहित व्यक्तियों को, बीती बातों को भूलकर आगे बढ़ना चाहिए।
Venus Transit
जीवन समस्या
अपॉइंटमेंट
ज्योतिष
- आज का पंचांग
- आज का शेयर बाजार
- दैनिक भविष्यफल
- ग्रहों का गोचर
- त्योहार
- प्रेम अनुकूलता
- कुंडली दोष
- नक्षत्र
- ज्योतिष समाचार
- विभिन्न भावों और राशियों में ग्रह
- ज्योतिष में बारह भाव
- ज्योतिष उपाय/ Astrology Remedies
- ज्योतिष में दशा या काल
- ज्योतिष शास्त्र में योग/
- व्रत तिथियां
- हिंदू अनुष्ठान और इसका महत्व
- जयंती
- मुहूर्त