अन्य पारगमन
विशेषज्ञ
नि: शुल्क कैलकुलेटर
कर्क राशि में शुक्र का गोचर/Venus Transit in Cancer
कर्क राशि में शुक्र का गोचर/Venus Transit in Cancer
30 May, 2023
(Tuesday)
to
06 July, 2023
(Thursday)

कर्क राशि में शुक्र का गोचर/Venus Transit in Cancer
1st September 2020 - 27th September 2020
शुक्र का कर्क राशि में गोचर
कर्क राशि में शुक्र का गोचर/Venus Transit in Cancer
22nd June 2021 - 16th July 2021
शुक्र का कर्क राशि में गोचर
कर्क राशि में शुक्र का गोचर/Venus Transit in Cancer
7th August 2022 - 30th August 2022
शुक्र का कर्क राशि में गोचर
कर्क राशि में शुक्र का गोचर/Venus Transit in Cancer
30th May 2023 - 6th July 2023
शुक्र का कर्क राशि में गोचर
कर्क राशि में शुक्र का गोचर/Venus Transit in Cancer
7th August 2023 - 1st October 2023
शुक्र का कर्क राशि में गोचर
कर्क राशि में शुक्र का गोचर/Venus Transit in Cancer
7th July 2024 - 30th July 2024
शुक्र का कर्क राशि में गोचर
कर्क राशि में शुक्र का गोचर/Venus Transit in Cancer
21st August 2025 - 14th September 2025
शुक्र का कर्क राशि में गोचर
कर्क राशि में शुक्र का गोचर/Venus Transit in Cancer
8th June 2026 - 3rd July 2026
शुक्र का कर्क राशि में गोचर
कर्क राशि में शुक्र का गोचर/Venus Transit in Cancer
23rd July 2027 - 15th August 2027
शुक्र का कर्क राशि में गोचर
कर्क राशि में शुक्र का गोचर/Venus Transit in Cancer
31st August 2028 - 26th September 2028
शुक्र का कर्क राशि में गोचर
कर्क राशि में शुक्र का गोचर/Venus Transit in Cancer
22nd June 2029 - 15th July 2029
शुक्र का कर्क राशि में गोचर
कर्क राशि में शुक्र का गोचर/Venus Transit in Cancer
6th August 2030 - 30th August 2030
शुक्र का कर्क राशि में गोचर
कर्क राशि के लिए शुक्र का गोचर/Venus transit in cancer महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। कर्क राशि सभी राशियों में अत्यधिक भावनात्मक राशि मानी जाती है क्योंकि कर्क राशि वाले भावुक और निष्ठावान होने के कारण, संवेदनशील और समानुभूति रखने वाले होते हैं। कर्क राशि में शुक्र का गोचर, इस राशि वाले व्यक्तियों को बहुमुखी प्रतिभा प्रदान करेते हैं, जिससे उनका ज्यादा ध्यान अनुशासनात्मक कार्यों में केंद्रित होता है।
शुक्र के भरणी, पूर्वा फाल्गुनी और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्रों का स्वामी होने के कारण, जहां यह शनि और बुध के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध साझा करते है वहीं सूर्य और चंद्रमा के साथ इसके निराशाजनक संबंध होते हैं। शुक्र, प्रत्येक राशि में तेईस (23) दिनों तक रहकर, उन पर विभिन्न प्रकार के प्रभाव डालता है।
कर्क राशि में शुक्र के गोचर का मेष राशि पर प्रभाव/ Effect of Venus transit in Cancer on Aries
कर्क राशि में शुक्र के गोचर का मेष राशि पर प्रभाव थोड़ा सा संतोषजनक रहता है। इस गोचर के दौरान, मेष राशि में सुख के चौथे भाव में शुक्र के प्रवेश करने पर, मेष राशि वाले व्यक्तियों का पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा तथा सभी प्रकार के मतभेदों की समाप्ति होने से शांति बनी रहेगी। रचनात्मक श्रेष्ठता के कारण, मेष राशि वालों के व्यावसायिक जीवन में वृद्धि और उन्नति प्राप्त होगी। मेष राशि वाले व्यक्तियों को सलाह दी जाती है कि उन्हें व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में संतुलन बनाए रखना चाहिए। मेष राशि वाली माताओं के स्वास्थ्य में सुधार होने के कारण, आत्मिक शांति मिलेगी तथा प्रेम की प्रबलता के कारण, जीवनसाथी के साथ संबंधों का विकास होगा और छात्र विषयों का गहराई से अध्ययन करने में सक्षम रहेंगे।
कर्क राशि में शुक्र के गोचर का वृषभ राशि पर प्रभाव/ Effect of Venus transit in Cancer on Taurus
कर्क राशि में शुक्र का गोचर वृषभ राशि को बहुत ज्यादा प्रभावित करेगा, क्योंकि शुक्र के वृषभ राशि के तीसरे भाव में प्रवेश करेगा जो यात्राएं होने की संभावनाओं को दर्शाता है। इसके साथ साथ वृषभ राशि वाले व्यक्तियों की प्रभावशाली रचनात्मक लोगों से परिचित होने की संभावनाएं भी बनी हुई हैं। इस गोचर के दौरान, वृषभ राशि वालों के लिए प्रेम-प्रसंग और विवाह का समय भी समीप ही है। साथ ही साथ आप मित्रों और परिवार के साथ एक अच्छा समय व्यतीत कर पाने में सफल होंगे। वृषभ राशि वालों से पर्याप्त मदद मिलने के कारण, भाई-बहनों के साथ संबंधों में सुधार होगा। विवाहित व्यक्तियों द्वारा, जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करने के कारण आपसी सहयोग में वृद्धि होगी। साथ ही, इस गोचर के दौरान शुक्र, वृषभ राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाला है।
कर्क राशि में शुक्र के गोचर का मिथुन राशि पर प्रभाव/ Effect of Venus transit in Cancer on Gemini
कर्क राशि में शुक्र का गोचर मिथुन राशि के लिए उनके संवाद कौशल और संपत्ति को प्रभावित करने वाला होगा। जिसके कारण लोग मिथुन राशि वालों को आनंदित करने वाली, संवाद कौशल की अनुकूलता से प्रभावित हो सकते हैं। आर्थिक स्थिरता के स्तर में समृद्धि आने के साथ ही, रियल एस्टेट में निवेश सफलता दिला सकती है जिससे सभी प्रकार के आर्थिक संकट समाप्त होंगे। मिथुन राशि वाली जीवनसाथियों के मानसिक रूप से अस्थिर अनुभव करने के कारण, विशेष ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। विद्यार्थियों को अपने कठिन परिश्रम का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है।
कर्क राशि में शुक्र के गोचर का कर्क राशि पर प्रभाव/ Effect of Venus transit in Cancer on Cancer
कर्क राशि में शुक्र का गोचर कर्क राशि के लिए शारीरिक स्वास्थ्य और समग्र स्वभाव को सकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है। इस गोचर के कारण भगवान शुक्र की कृपा रहेगी, जिससे कर्क राशि वाले सकारात्मक रूप से अत्यधिक उन्नति करने के साथ ही, लव लाईफ के मामलों में अनुकूल परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। प्रमोशन और प्रोत्साहन मिलने से व्यावसायिक जीवन में कामयाबी मिलेगी। विवाहित लोग एक-दूसरे के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे तथा छात्र शांतिपूर्ण तरीके से अपनी पढ़ाई पर अपना ध्यान केंद्रित कर पाएंगे।
कर्क राशि में शुक्र के गोचर का सिंह राशि पर प्रभाव/ Effect of Venus transit in Cancer on Leo
कर्क राशि में शुक्र के गोचर से सिंह राशि के बारहवें भाव के परिणाम को प्रभावित करेगा। यह गोचर सिंह राशि वालों के ख़र्चों में वृद्धि करेगा। अतः, सिंह राशि वाले व्यक्तियों को अतिरिक्त खर्चों को बचाकर, उचित योजनाएँ बनाने की आवश्यकता है। यह परिवर्तनकाल, सिंह राशि वाले व्यक्तियों के लिए निकट भविष्य में विदेश यात्राओं के साथ ही, आराम का जीवन भी प्रदान करता है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों की योजनाएं और उनका क्रियान्वयन एक साथ चलेगा। साथ ही, इस अवधि के दौरान आकर्षित होने की भी काफी संभावनाएं हैं।
कर्क राशि में शुक्र के गोचर का कन्या राशि पर प्रभाव/ Effect of Venus transit in Cancer on Virgo
कर्क राशि में शुक्र के गोचर का प्रभाव कन्या राशि के ग्यारहवें भाव पर पड़ सकता है। कन्या राशि वालों के लिए आय में वृद्धि हो सकती है और किसी महिला मित्र के सहयोग से संभवतः कन्या राशि वालों का भाग्य चमकेगा। जो कार्य पूरा नहीं हो पा रहे थे, वह अब सफलतापूर्वक पूर्ण हो सकेंगे। साथ ही, मनोकामनाओं की भी पूर्ति होगी। दंपत्तियों के बीच मामूली विवादों के चलते, वैवाहिक जीवन में थोड़ी अनबन रह सकती है। बिजनेस में, यह व्यक्ति आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत करने की संभावनाएं हैं, जो अस्थायी शांति और जीवन के संघर्षों से राहत दिला सकती हैं। इस दौरान बिजनेस में मुनाफे होने की प्रबल संभावना नजर आ रही है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों को अपनी मनोवैज्ञानिक समस्याओं का सामना करने के लिए, यह सलाह दी जाती है कि वह इसे अपने परिवार और करीबी मित्रों के साथ साझा करें।
कर्क राशि में शुक्र के गोचर का तुला राशि पर प्रभाव/ Effect of Venus transit in Cancer on Libra
कर्क राशि में शुक्र के गोचर के कारण तुला राशि वालों को थोड़ा सा संभल कर काम करने की सलाह दी जाती है। ऑफिस में वाद-विवाद हो सकते हैं, इसीलिए आपके लिए वाद-विवादों से दूर चुप रहना ही बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा और तुला राशि वाले व्यक्तियों के जीवनसाथी कई समस्याओं को सुलझाने में उनकी मदद कर सकते हैं। व्यक्तिगत जीवन पर ध्यान केंद्रित रखना चाहिए तथा गलतफहमियों से बचने के लिए शांत रहने की आवश्यकता है। पार्टनरों को किसी भी बहस से बचने और उन्हें हल करने के लिए, एक-दूसरे के प्रति आपसी भावनाओं को लेकर और अधिक खुलकर बात करने की आवश्यकता होगी। इस गोचर के दौरान, तुला राशि वालों को कई कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य स्थिर रहेगा, लेकिन बीमारियों से दूर रहने के लिए सावधानी बरतनी जरूरी है।
कर्क राशि में शुक्र के गोचर का वृश्चिक राशि पर प्रभाव/ Effect of Venus transit in Cancer on Scorpio
शुक्र का गोचर मिले-जुले परिणाम लेकर आएगा। जहां, वैवाहिक जीवन में घनिष्ठता और प्रसन्नता रहेगी वहीं, बिजनेस पार्टनर एक-दूसरे के प्रति ईमानदार रहते हुए आपसी लाभ प्राप्त करेंगे। व्यापारिक यात्राएं थकान भरी ही क्यों न हों, लेकिन सकारात्मक परिणाम देने वाली हैं तथा प्रेम जीवन भी समृद्धशाली रहेगा। सामाजिक मेलजोल, वृश्चिक राशि वाले व्यक्तियों को ऊर्जा और उत्साह प्रदान करेगा। कला में रुचि रखने वाले व्यक्तियों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। छात्रों को मेडिटेशन के द्वारा अपने ध्यान और एकाग्रता में सुधार करने की आवश्यकता है।
कर्क राशि में शुक्र के गोचर का धनु राशि पर प्रभाव/ Effect of Venus transit in Cancer on Sagittarius
कर्क राशि में शुक्र के गोचर पर धनु राशि को शारीरिक रूप से प्रभावित करने वाला हो सकता है। अतः, धनु राशि वाले व्यक्तियों को सलाह दी जाती है कि वह अपना ध्यान रखें। तनाव हावी हो सकता है इसलिए गलतफहमी और अकेलेपन में डूबने के बजाय व्यस्त रहना अच्छा है। दूसरों के साथ कुछ वाद-विवाद भी हो सकते हैं। यातायात नियमों का पालन करते हुए, सावधानीपूर्वक वाहन चलाना चाहिए। कुछ आर्थिक समस्याओं की संभावनाओं के चलते, अतिरिक्त खर्चों से बचना चाहिए। जुए और बोली लगाने (bidding) से बचना चाहिए। समस्याओं की व्यापकता के कारण, धनु राशि वालों को अध्यात्म की तरफ अपना ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी जाती है, जिसके द्वारा वह एक आध्यात्मिक गुरु से भी मिल सकते हैं। जीवन की कठिन परिस्थितियों से संबंधित उत्तर पाने में में आत्म-सहायक पुस्तकें भी मदद कर सकती हैं।
कर्क राशि में शुक्र के गोचर का मकर राशि पर प्रभाव/ Effect of Venus transit in Cancer on Capricorn
कर्क राशि में शुक्र का गोचर मकर राशि के सातवें भाव को प्रभावित करेगा। इस गोचर के दौरान पार्टनरों की आपसी समझ, रोमांस और अंतरंगता में वृद्धि होने की संभावनाएं हैं। वचनबद्ध लोग विवाह बंधन में बंध सकते हैं। पेशेवर व्यक्तियों को सफलता के साथ ही, प्रेमपूर्वक सम्मान की प्राप्ति होगी। मकर राशि वालों को सलाह दी जाती है कि समस्याओं में ज्यादा न उलझकर, परिवार के साथ समय बिताना चाहिए।
कर्क राशि में शुक्र के गोचर का कुंभ राशि पर प्रभाव/ Effect of Venus transit in Cancer on Aquarius
कर्क राशि में शुक्र के गोचर कुंभ राशि के छठे भाव को प्रभावित करेगा। इस दौरान इच्छित परिणाम पाने में सफलता मिलेगी लेकिन इसके लिए कठोर परिश्रम और लगन पर विश्वास बनाए रखना आवश्यक होगा। व्यावसायिक क्षेत्रों में, विशेष रूप से महिलाओं के साथ बहस करने और विवादों से बचना चाहिए तथा सावधानीपूर्वक वाहन चलाना चाहिए। छात्रों के लिए, ध्यान केंद्रित करके सफलता पाने का यह अनुकूल समय होगा। कठोरतापूर्वक आलस्य से बचना चाहिए क्योंकि व्यायाम आपको फिट और सक्रिय रहने में मदद कर सकता है। परिवार से दूर रहने वाले लोगों को, अपनों की कमी महसूस हो सकती है।
कर्क राशि में शुक्र के गोचर का मीन राशि पर प्रभाव/ Effect of Venus transit in Cancer on Pisces
कर्क राशि में शुक्र का गोचर मीन राशि के संतति को दर्शाने वाले पंचम भाव को प्रभावित करने वाला होगा। मीन राशि वाले व्यक्ति, अपने सभी छिपे हुए कौशल को पाने के लिए, नए हुनर सीखने के लिए अति उत्सुक रहेंगे। इस पारगमन के दौरान, संबंधित विषयों के अध्ययन पर अच्छी तरह से ध्यान केंद्रित करने के कारण, छात्रों को लाभ होगा। बिजनेस करने वाले लोगों को नए फाइनेंस से संबंधित डील का सामना करना पड़ेगा जिनसे लाभ की प्राप्ति होनी निश्चित है। विवाहित लोगों और प्रेमियों के लिए, यह समय अच्छा रहेगा। इस राशि वाले माता-पिताओं को अपने बच्चों की देखभाल करने की आवश्यकता है। साथ ही, मीन राशि के लोग, परिवार में बड़ों की समस्याओं का समाधान करने में सफल रहेंगे।
शुक्र के अन्य राशियों में गोचर के प्रभाव के बारे में पढ़ने के लिए शुक्र के सभी गोचर पर क्लिक करें।
आप यह भी पढ़ सकते हैं कि ज्योतिष शास्त्र करियर का उचित चयन, लव या अरेंज मैरिज, बिजनेस में वृद्धि, प्रसव और स्वास्थ्य संबंधी मामलों में कैसे मदद करता है।
Venus Transit
जीवन समस्या
अपॉइंटमेंट
ज्योतिष
- आज का पंचांग
- आज का शेयर बाजार
- दैनिक भविष्यफल
- ग्रहों का गोचर
- त्योहार
- प्रेम अनुकूलता
- कुंडली दोष
- नक्षत्र
- ज्योतिष समाचार
- विभिन्न भावों और राशियों में ग्रह
- ज्योतिष में बारह भाव
- ज्योतिष उपाय/ Astrology Remedies
- ज्योतिष में दशा या काल
- ज्योतिष शास्त्र में योग/
- व्रत तिथियां
- हिंदू अनुष्ठान और इसका महत्व
- जयंती
- मुहूर्त