अन्य पारगमन
विशेषज्ञ
नि: शुल्क कैलकुलेटर
शुक्र का कुम्भ राशि में गोचर/Venus transit in Aquarius
शुक्र का कुम्भ राशि में गोचर/Venus transit in Aquarius
07 March, 2024
(Thursday)
to
30 March, 2024
(Saturday)
शुक्र का कुम्भ राशि में गोचर/Venus transit in Aquarius
21st February 2021 - 16th March 2021
शुक्र का कुंभ राशि में गोचर
शुक्र का कुम्भ राशि में गोचर/Venus transit in Aquarius
31st March 2022 - 26th April 2022
शुक्र का कुंभ राशि में गोचर
शुक्र का कुम्भ राशि में गोचर/Venus transit in Aquarius
22nd January 2023 - 14th February 2023
शुक्र का कुंभ राशि में गोचर
शुक्र का कुम्भ राशि में गोचर/Venus transit in Aquarius
7th March 2024 - 30th March 2024
शुक्र का कुंभ राशि में गोचर
शुक्र का कुम्भ राशि में गोचर/Venus transit in Aquarius
28th December 2024 - 28th January 2025
शुक्र का कुंभ राशि में गोचर
शुक्र का कुम्भ राशि में गोचर/Venus transit in Aquarius
6th February 2026 - 1st March 2026
शुक्र का कुंभ राशि में गोचर
शुक्र का कुम्भ राशि में गोचर/Venus transit in Aquarius
21st March 2027 - 14th April 2027
शुक्र का कुंभ राशि में गोचर
शुक्र का कुम्भ राशि में गोचर/Venus transit in Aquarius
8th January 2028 - 2nd February 2028
शुक्र का कुंभ राशि में गोचर
शुक्र का कुम्भ राशि में गोचर/Venus transit in Aquarius
20th February 2029 - 15th March 2029
शुक्र का कुंभ राशि में गोचर
शुक्र का कुम्भ राशि में गोचर/Venus transit in Aquarius
31st March 2030 - 26th April 2030
शुक्र का कुंभ राशि में गोचर
शुक्र का कुंभ राशि में गोचर/Venus transit in Aquarius विचारों तथा कल्पनाओं को पूर्ण करने वाला होता है। कुंभ राशि वायु तत्व युक्त है, जब शुक्र इस स्थान पर स्थित होता है तो भौतिकताओं की प्राप्ति के लिए अग्रसर करने में सहायक होता है। इस समय पर कई मामलों में व्यक्ति को अपने जीवन के विभिन्न पहलुओं पर इसका असर देखने को मिल सकता है। कुंभ राशि में शुक्र की स्थिति एक व्यक्ति को रचनात्मक एवं कौशल पूर्ण करती है। कई नई चीजों के प्रति क्रियाशील बनाती है। कुंभ राशि के लोग शांत और रहस्यमयी व्यक्तित्व के होते हैं, वह सामाजिक होने और किसी के साथ संलग्न होकर उसके अनुभवों , संस्कृति में मिलने-जुलने का आनंद भी लेते हैं और जब शुक्र इस स्थान पर होता है तो ऐसे में मेलजोल की प्रवृत्ति बढ़ जाती है।
शुक्र के कुम्भ में गोचर का मेष राशि पर प्रभाव/Effect of Venus Transit in Aquarius on Aries
मेष राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर एकादश भाव पर होगा। इस स्थान पर शुक्र की स्थिति आर्थिक व सामाजिक क्षेत्र में सकारात्मक रह सकती है। इस समय लोग सेवा से जुड़े कामों में शामिल हो सकते हैं। घर के बड़े भाई की ओर से आपको कुछ नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं। कुछ सामाजिक समारोह एवं किसी शैक्षिक गतिविधियों में आपकी भागीदारी भी रह सकती है। विवाह/ marriage और प्रेम संबंधों सहित सभी प्रकार के रोमांटिक रिश्तों को लेकर स्थिति सामान्य रहेगी कुछ बातें एक मुद्दा बन सकती हैं लेकिन रिशतों को बेहतर बनाने की कोशिश भी होगी। इस समय कुछ आकर्षक सौदों का संकेत भी मिलता है। करियर में सफलता का मार्ग खुलेगा इसलिए समय अनुकूल है क्योंकि वित्तीय स्थिरता और प्रयास में सफलता के अवसर मिल सकते हैं।
शुक्र के कुम्भ में गोचर का वृषभ राशि पर प्रभाव/ Effect of Venus Transit in Aquarius on Taurus
वृषभ राशि के लोगों के लिए शुक्र का गोचर दशम भाव/ Tenth house में होगा। इस स्थान पर गोचर के प्रभाव से कार्यक्षेत्र में नेतृत्व करने का अवसर मिल सकता है। कुछ लोगों का सहयोग पद प्राप्ति एवं आर्थिक तौर पर आगे बढ़ने के कुछ मौके आ सकते हैं। वृषभ राशि वालों के लिए यह गोचर फायदेमंद साबित हो सकता है। व्यावसायिक क्षेत्र में नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। प्रतिस्पर्धा का समय होगा एवं कुछ विरोधियों की ओर से आपको पीछे खींचने की कोशिश भी की जा सकती है। इस समय सजगता के साथ आगे बढ़ना बेहतर होगा। कार्य स्थल पर कुछ भी टीका टिप्पणी करने से बचना चाहिए। इस गोचर के दौरान काम पर ध्यान देने की जरूरत है और दूसरी चीजों पर कम, अन्यथा आपकी छवि धूमिल हो सकती है। कुछ मामलों में लापरवाही या आलसी होना नुकसान पहुंचा सकता है जबकि कड़ी मेहनत से सफलता पाने के लिए बेहतर समय होगा।
शुक्र के कुंभ राशि में गोचर का मिथुन राशि पर प्रभाव/ Effect of Venus Transit in Aquarius on Gemini
मिथुन राशि के व्यक्तियों के लिए शुक्र का गोचर नवम भाव में होगा। यह समय यात्रा, भाग्य, धार्मिकता और मान- सम्मान को प्रभावित करता है। भाग्य का साथ मिलेगा और रुके हुए काम पूरे होंगे। जो लोग संचार एवं रचनात्मक अभिव्यक्तियों में लगे हुए हैं उनके पास अच्छे मौके होंगे। इस समय आगे बढ़ने के कुछ मौके अचानक मिल सकते हैं। कुछ धार्मिक एवं आध्यात्मिक क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं अथवा गुरुजनों का सानिध्य प्राप्त हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए समय अनुकूल रह सकता है। इस समय विदेश में शिक्षा के लिए आवेदन भी किए जा सकते हैं। अपने लोगों का सहयोग करने में इस समय आप आगे रहेंगे और इसी के साथ दूसरों को आर्थिक/ finance रूप से भी सहयोग दे सकते हैं। पिता की ओर से प्रेम व सहयोग मिलेगा साथ ही बड़ों की सलाह इस समय लाभदायक सिद्ध हो सकती है।
शुक्र के कुंभ राशि में गोचर का कर्क राशि पर प्रभाव/ Effect of Venus Transit in Aquarius on Cancer
कर्क राशि के व्यक्तियों के लिए शुक्र का गोचर अष्टम भाव में होगा। शुक्र की इस स्थिति के चलते आर्थिक क्षेत्र एवं संबंधों के मामले में संभल कर आगे बढ़ने की आवश्यकता होगी। काम में आर्थिक स्थिरता और रफ़्तार मिलने में कुछ समय लग सकता है, इसलिए अधिक व्यय से बचना बेहतर होगा इसके साथ ही धन उधार देने से आपको बचना चाहिए। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे शोध से जुड़े विद्यार्थियों को लाभ मिल सकता है। प्रेम एवं संबंधों/ Love and relationships में लोगों का जीवन थोड़ा कठिन हो सकता है। गुप्त संबंध इस समय सामने आ सकते हैं। अचानक यात्रा पर जा सकते हैं। अपने साथी के साथ तालमेल बिठाना अच्छा होगा। आप धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। इस समय जल जनित रोग परेशानी का कारण बन सकते हैं। इसी के साथ संक्रमण इत्यादि से आपको बचना चाहिए।साफ सफाई बनाए रखना अनुकूल होगा।
शुक्र के कुंभ राशि में गोचर का सिंह राशि पर प्रभाव/ Effect of Venus Transit in Aquarius on Leo
सिंह राशि के लोगों के लिए शुक्र का गोचर सातवें भाव में होगा। सिंह राशि के तीसरे और दसवें भाव का स्वामी शुक्र है तथा सप्तम भाव में इसकी स्थिति आपसी संबंधों एवं कार्यक्षेत्र/career पर महत्वपूर्ण असर डालने वाली होगी। प्रेम संबंधों में आपकी इच्छाएं अधिक रह सकती हैं और अपना कुछ समय इसमें बिताएंगे जिससे रिश्तों में मजबूती भी आएगी। घरेलू जीवन में खर्च की अधिकता रह सकती है। बच्चों एवं रहन सहन पर खर्चा अचानक बढ़ भी सकता है। वैवाहिक जीवन में साथी का सहयोग, जिम्मेदारियों के निर्वहन में सकारात्मक रहेगा । व्यापारिक सौदों से लाभ प्राप्त हो सकता है, इसके साथ ही साझेदारी के काम में भी कुछ विस्तार हो सकता है । जो लोग विदेशी कंपनियों में कार्यरत हैं उन्हें कुछ प्रमोशन और लाभ भी मिलने की संभावना है। सभी कामों के बीच स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना अनुकूल होगा। जीवनसाथी के साथ कुछ समस्याएं हो सकती हैं लेकिन यदि आप रिश्ते में ईमानदार रहेंगे तो ऐसी स्थिति आपको अधिक परेशान नहीं करेगी।
शुक्र के कुम्भ में गोचर का कन्या राशि पर प्रभाव /Effect of Venus Transit in Aquarius on Virgo
कन्या राशि के लोगों के लिए शुक्र का गोचर छठे भाव में होगा। कन्या राशि के लिए शुक्र दूसरे और नौवें भाव का स्वामी है। इस समय गोचर में कन्या राशि के छठे भाव में इसका प्रवेश कई मामलों में ध्यान से आगे बढ़ने की रणनीति को दर्शाने वाला होगा। सजग एवं शांत रहकर किए गए फैसले ही स्थिति को बेहतर करने में सक्षम होंगे। वैसे छठा भाव/sixth house परेशानी के समय का प्रतीक है। ऐसे में शुक्र जैसे शुभ ग्रह की स्थिति होने पर कन्या राशि के लिए समय संघर्ष एवं जिम्मेदारी की अधिकता को दर्शाता है। इस समय मानसिक तनाव एवं निराशा का भाव उत्पन्न हो सकता है। इस कारण स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है। यदि आप किसी प्रकार के व्यसनों में पड़े हुए हैं तो अब उसका असर बढ़ सकता है। स्त्री पक्ष से कुछ वाद विवाद की स्थिति भी उभर सकती है। यह समय परीक्षा में कड़े संघर्ष को दर्शाता है। बाहरी संपर्क द्वारा लाभ मिल सकता है तथा पद प्राप्ति के योग भी बनते हैं। इस समय पर कार्यक्षेत्र में व्यस्तता अधिक रह सकती है तथा लोगों के साथ नए व्यावसायिक संबंध भी स्थापित हो सकते हैं।
शुक्र के कुम्भ में गोचर का तुला राशि पर प्रभाव /Effect of Venus Transit in Aquarius on Libra
तुला राशि के लोगों के लिए शुक्र का गोचर पंचम भाव को प्रभावित करने वाला होगा। शुक्र तुला राशि का स्वामी है और ऐसे में पंचमस्थ स्थिति कुछ सकारात्मक फल देने वाली हो सकती है। इस समय अंतर्ज्ञान की स्थिति अच्छी होगी। कला के क्षेत्र में कुशलता बेहतर दिखाई देगी। छात्रों को अपने गुरुजनों का सहयोग एवं दिशा निर्देश मिलेंगे जो उनके लिए आने वाले समय में काफी सहायक हो सकता है। कुछ नए प्रेम संबंधों की शुरुआत का समय होगा, एवं मित्रों के साथ कुछ अच्छे पल बिताने का मौका भी होगा। यात्राओं पर जाने का अवसर मिलेगा और साथ ही नए लोगों के साथ बेहतर रिश्ते बन सकते हैं। इस समय दंपतियों को संतान सुख भी प्राप्त हो सकता है। यह समय नई चीजों से रुबरु होने का होगा। नई विचारधारा सामने होगी। कुछ बेहतरीन वस्तुओं की खरीदारी एवं प्राप्ति का समय भी होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता है , लापरवाही सेहत/health के लिए परेशानी का सबब बन सकती है।
शुक्र के कुंभ राशि में गोचर का वृश्चिक राशि पर प्रभाव /Effect of Venus Transit in Aquarius on Scorpio
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए शुक्र का गोचर चतुर्थ भाव/ fourth house को प्रभावित करने वाला होगा। शुक्र वृश्चिक राशि के लिए सप्तम और बारहवें भाव का स्वामी है और यह चौथे भाव में स्थित होगा जो आपके सुख को प्रभावित करेगा । इस समय कुछ नए सदस्यों का आगमन परिवार में चहल पहल बढ़ा सकता है। माता पक्ष से आप कुछ प्रेम एवं सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। शिक्षा को लेकर सजगता एवं एकाग्रता को बनाए रखना कुछ मुश्किल हो सकता है। नई चीजों की खरीदारी या गिफ्ट इत्यादि की प्राप्ति का भी समय है। इस समय वाहन, वस्त्र एवं कुछ घरेलू वस्तुओं की प्राप्ति के योग बनते हैं। घर की साज सज्जा में भी कुछ बदलाव हो सकते हैं। रिश्तों में स्त्री पक्ष का सहयोग इस समय कुछ महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। कार्यक्षेत्र में रफ्तार धीमी रह सकती है जिसके चलते काम में देरी भी हो सकती है, इसलिए इससे बचने की आवश्यकता होगी। यह समय व्यय में अधिकता का होगा।
शुक्र के कुंभ राशि में गोचर का धनु राशि पर प्रभाव/ Effect of Venus Transit in Aquarius on Sagittarius
धनु राशि के लोगों के लिए शुक्र का गोचर तृतीय भाव को प्रभावित करने वाला होगा। धनु राशि के लिए शुक्र छठे और ग्यारहवें भाव का स्वामी/ Eleventh house Lord होता है और इस समय पर शुक्र का गोचर तीसरे भाव में होने से परिश्रम द्वारा सफलता अर्जित करने का अवसर बेहतर होगा। परिवार में कुछ विषयों पर वैचारिक मतभेद रह सकते हैं। आप भाई बहनों के साथ अधिक समय बिताएंगे एवं एक दूसरे के लिए सहायक भी बन सकते हैं। संचार में अधिक व्यस्त हो सकते हैं इसके साथ ही इन चीजों द्वारा सफलता प्राप्ति के भी अवसर बनेंगे। छोटी यात्राएं इस समय हो सकती हैं, इसके साथ ही खर्च भी अधिक होगा लेकिन साथ ही किसी न किसी तरह से धन प्राप्ति भी होगी। परिवार के साथ मिलकर कुछ धार्मिक तथा मांगलिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं। इस समय विरोधियों से कुछ परेशानी होगी या हो सकता है कि अपने काम में दूसरों का हस्तक्षेप होने से स्थिति अनुकूल न हो पाए । ऐसे में चिड़चिड़ाहट भी होगी लेकिन दूसरों की नीतियों को समझते हुए काम करना ही बेहतर होगा। छात्रों को प्रतियोगिताओं में शामिल होने का अवसर मिलेगा जिसके दूरगामी प्रभाव दिखाई दे सकते हैं।
शुक्र के कुम्भ में गोचर का मकर राशि पर प्रभाव /Effect of Venus Transit in Aquarius on Capricorn
मकर राशि के लोगों के लिए शुक्र का गोचर दूसरे भाव/ second house में होगा। शुक्र मकर राशि के पंचम और दशम भाव का स्वामी होता है। इस स्थान पर शुक्र की स्थिति के चलते वाणी में प्रभावशीलता देखने को मिल सकती है। अपने संचार कौशल द्वारा काम निकलवाने की योग्यता अब काम आ सकती है। आर्थिक स्थिति कुछ हद तक आपके पक्ष में रह सकती है। कार्यक्षेत्र में रुकावटों के बावजूद काम आगे बढ़ सकता है। कुछ दूरस्थ स्थिति लोगों के साथ मेलजोल बढाने के अवसर मिल सकते हैं। इस समय खाने पीने की चीजों की ओर रुझान अधिक रह सकता है, इसी के साथ कुछ विशेष चीजों के प्रति लगाव भी अधिक रहेगा। परिवार में कुछ लोगों के आगमन से परिस्थितियां बदली हुई सी लग सकती हैं, इसलिए यह समय संभल कर काम करने का होगा। व्यर्थ के विवादों में खुद को उलझाने से बचना चाहिए।
शुक्र के कुम्भ में गोचर का कुम्भ राशि पर प्रभाव /Effect of Venus Transit in Aquarius on Aquarius
कुंभ राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर प्रथम भाव में ही होगा। यह समय मानसिकता और व्यवहार में बदलाव को दर्शाएगा। इस समय आपके भीतर कुछ नई चीजों को करने का विचार रह सकता है। स्थान बदलाव को लेकर भी आप विचार कर सकते हैं। अपने आप को लेकर भी अधिक सजग रह सकते हैं। कुछ मामलों में आप लापरवाह या मनमर्जी भी हो सकते हैं । दूसरों से प्रशंसा प्राप्त कर सकते हैं। माता पिता का सहयोग आपके लिए कुछ राहत देने वाला हो सकता है। मित्रों के साथ कुछ भ्रमण के अवसर मिल सकते हैं । खर्च अधिक रह सकता है। परिवार के वरिष्ठ लोगों की सलाह व सुझाव आपके लिए सकारात्मक परिणाम ला सकते हैं। दांपत्य जीवन में संबंध मजबूत होंगे, साथी का सहयोग आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में भी सहायक हो सकता है। पार्टनर के साथ मिलकर साझेदारी/partnerships से जुड़े कामों में कुछ अच्छे लाभ को दर्शाते हैं। इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और ऐसे में लोगों के मध्य आप स्वयं को मजबूती से स्थापित कर पाएंगे।
शुक्र के कुम्भ में गोचर का मीन राशि पर प्रभाव/ Effect of Venus Transit in Aquarius on Pisces
मीन राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर इस समय व्यय भाव में होगा। ऐसे में स्थिति कुछ उतार-चढ़ाव लिए रह सकते हैं। आपको अपने खर्चों/ expenses को लेकर अधिक सजग रहने की आवश्यकता है। निवेश योजनाओं के प्रति सजग रहने की जरूरत होगी। परिश्रम अधिक हो सकता है और भागदौड़ की अधिकता के चलते आपका स्वास्थ्य भी प्रभावित होगा। इस समय कार्यक्षेत्र में विरोधी आप पर भारी हो सकते हैं। यह शांति एवं धैर्य के साथ आगे बढ़ने का समय है। जल्दबाजी में लिए गए फैसलों से बचना चाहिए। व्यर्थ की चीजों पर भी व्यय हो सकता है। इस समय आपको किसी को धन उधार देने से बचना चाहिए। कुछ मामलों में अपनों की आर्थिक मदद करनी पड़ेगी जिसके कारण आप पर दबाव बन सकता है। यात्राएं बाहरी संपर्क द्वारा लाभ को दर्शाती हैं। इस समय विदेशी कंपनियों में कार्यरत लोगों के लिए धनार्जन के अच्छे अवसर हो सकते हैं। इस समय सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होगी। आंखों से संबंधित समस्या , तथा खान पान की लापरवाही के चलते परेशानी हो सकती है।
आप यह भी जान सकते हैं कि किस प्रकार ज्योतिष/astrology आपकी करियर और नौकरी, वैवाहिक जीवन की समस्याओं में आपकी सहायता करता है।
Venus Transit
जीवन समस्या
अपॉइंटमेंट
ज्योतिष
- आज का पंचांग
- आज का शेयर बाजार
- दैनिक भविष्यफल
- ग्रहों का गोचर
- त्योहार
- प्रेम अनुकूलता
- कुंडली दोष
- नक्षत्र
- ज्योतिष समाचार
- विभिन्न भावों और राशियों में ग्रह
- ज्योतिष में बारह भाव
- ज्योतिष उपाय/ Astrology Remedies
- ज्योतिष में दशा या काल
- ज्योतिष शास्त्र में योग
- व्रत तिथियां
- हिंदू अनुष्ठान और इसका महत्व
- जयंती
- मुहूर्त