अन्य पारगमन
विशेषज्ञ
नि: शुल्क कैलकुलेटर
बुध गोचर का तुला राशि पर प्रभाव | Impact of Mercury transit on Libra
बुध गोचर का तुला राशि पर प्रभाव | Impact of Mercury transit on Libra
19 October, 2023
(Thursday)
to
05 November, 2023
(Sunday)

बुध गोचर का तुला राशि पर प्रभाव | Impact of Mercury transit on Libra
22nd September 2020 - 27th November 2020
बुध का तुला राशि में गोचर
बुध गोचर का तुला राशि पर प्रभाव | Impact of Mercury transit on Libra
22nd September 2021 - 1st October 2021
बुध का तुला राशि में गोचर
बुध गोचर का तुला राशि पर प्रभाव | Impact of Mercury transit on Libra
2nd November 2021 - 20th November 2021
बुध का तुला राशि में गोचर
बुध गोचर का तुला राशि पर प्रभाव | Impact of Mercury transit on Libra
26th October 2022 - 12th November 2022
बुध का तुला राशि में गोचर
बुध गोचर का तुला राशि पर प्रभाव | Impact of Mercury transit on Libra
19th October 2023 - 5th November 2023
बुध का तुला राशि में गोचर
बुध गोचर का तुला राशि पर प्रभाव | Impact of Mercury transit on Libra
10th October 2024 - 28th October 2024
बुध का तुला राशि में गोचर
बुध गोचर का तुला राशि पर प्रभाव | Impact of Mercury transit on Libra
3rd October 2025 - 23rd October 2025
बुध का तुला राशि में गोचर
बुध गोचर का तुला राशि पर प्रभाव | Impact of Mercury transit on Libra
23rd November 2025 - 5th December 2025
बुध का तुला राशि में गोचर
बुध गोचर का तुला राशि पर प्रभाव | Impact of Mercury transit on Libra
26th September 2026 - 1st December 2026
बुध का तुला राशि में गोचर
बुध गोचर का तुला राशि पर प्रभाव | Impact of Mercury transit on Libra
21st September 2027 - 20th October 2027
बुध का तुला राशि में गोचर
बुध गोचर का तुला राशि पर प्रभाव | Impact of Mercury transit on Libra
5th November 2027 - 25th November 2027
बुध का तुला राशि में गोचर
बुध गोचर का तुला राशि पर प्रभाव | Impact of Mercury transit on Libra
30th October 2028 - 16th November 2028
बुध का तुला राशि में गोचर
बुध गोचर का तुला राशि पर प्रभाव | Impact of Mercury transit on Libra
23rd October 2029 - 9th November 2029
बुध का तुला राशि में गोचर
- बुध का वृश्चिक राशि में गोचर
- बुध का धनु राशि में गोचर
- बुध का कन्या राशि में गोचर
- बुध ग्रह का तुला राशि में गोचर
- बुध का कर्क राशि में गोचर
- बुध का सिंह राशि में गोचर का प्रभाव
- बुध का वृषभ राशि में गोचर
- बुध का मिथुन राशि में गोचर
- बुध का मेष राशि में गोचर
- बुध का मीन राशि में गोचर
- बुध का मकर राशि में गोचर
- बुध ग्रह का कुंभ राशि में गोचर
बुध ग्रह का तुला राशि में गोचर एक महत्वपूर्ण समय होता है। इस समय में बुध का प्रस्थान अपनी उच्च राशि से हटकर अब अपने मित्र राशि तुला में होगा। तुला राशि वायु तत्व राशि और शुक्र का स्वामित्व इन्हें प्राप्त होता है। ऐसे में तुला राशि पर बुध के गोचर का महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है। बुध सबसे मजबूत ग्रह के रूप में माना गया है यह राज तत्व से भी संबंधित ग्रह हैं और बौद्धिकता का परिचायक बनते हैं। अपने तर्क-कौशल के साथ-साथ प्रतिभाओं को दर्शाने वाला होता है। बुध ग्रह के शुक्र के साथ मित्रवत संबंध यहां काम करते हैं और अनुकूलता को दर्शाते हैं। इस गोचर/Mercury transit in Libra के प्रभाव स्वरूप व्यक्ति की वाणी में शुद्धि होती है। यह आपकी बोलचाल व भाषा शैली के कौशल को बेहतर बनाने में मदद करता है, जो लोगों को आपकी ओर आकर्षित करने में सहायक बनता है। यह समय फायदेमंद हो सकता है। यह आपकी रचनात्मक क्षमताओं को बढ़ाता है और आपको एक परिपक्व मानसिकता देने में सक्षम होता है।
तुला राशि में बुध के गोचर का मेष राशि पर प्रभाव/Effect of mercury transit in Libra on Aries
मेष राशि के लिए बुध ग्रह का गोचर इस समय पर सातवें भाव/Seventh house पर होगा। सप्तम भाव में स्थित बुध का प्रभाव कुछ मिले जुले प्रभाव देने वाला हो सकता है। आपकी राशि का सप्तम भाव आपके वैवाहिक जीवन को दर्शाता है। जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में साझेदारी का निर्धारण करता है। ज्योतिष की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण समय रह सकता है। हालांकि यह गोचर का समय कम अनुकूल रह सकता है। कुछ स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप उचित देखभाल नहीं करते हैं, तो आपको मुख्य रूप से आपकी त्वचा से संबंधित कोई बीमारी परेशान कर सकती है। इस समय पर डॉक्टरी सलाह लेना उत्तम होता है। ऑफिस में काम से संबंधित कुछ तनाव रह सकता है, और कई मामलों में आपके प्रयास व्यर्थ भी सिद्ध हो सकते हैं इसलिए जरूरी है कि स्वयं को शांत रखें और धैर्य को बनाए रखना उत्तम होता है।
तुला राशि में बुध के गोचर का वृषभ राशि पर प्रभाव/Effect of mercury transit in Libra on Taurus
वृषभ राशि के लिए बुध का गोचर छठे भाव पर होगा। छठे स्थान पर बुध की स्थिति आपकी कार्यकुशलता को बढ़ाने वाली होगी। व्यर्थ के तनाव लेने के बजाय आराम से चीजों को हल करने की कोशिश करना अच्छा होगा। दाम्पत्य जीवन/Married life भी थोड़ा तनाव भरा रह सकता है, आप नाराज़ होंगे और कई गलतफहमियां भी बीच में बढ़ सकती हैं इसलिए अपने साथी से ठीक से बात करें और बातचीत द्वारा विवाद को सुलझाने की कोशिश करें। शिक्षा में उत्तम परिणाम के लिए मेहनत कर रहे छात्रों को अंत में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आपकी भाषा शैली में बदलाव भी देखने को मिल सकता है। आप आसानी से लोगों के साथ संवाद करने में सक्षम हो सकते हैं। अन्य लोग आपके तर्क से प्रभावित हो सकते हैं। प्रतिस्पर्धा में लोगों को निश्चित रूप से सफलता मिल सकती है। साहित्य और विभिन्न पुस्तकों, पत्रिकाओं आदि को पढ़ने में आपकी रुचि अच्छी होगी। आप अपने खिलाफ खड़े हर प्रतिद्वंद्वी को हराने में भी सफल हो सकते हैं। आत्मविश्वास द्वारा आप दूसरों पर अपनी छाप छोड़ने में सक्षम हो सकते हैं।
तुला राशि में बुध के गोचर का मिथुन राशि पर प्रभाव/Effect of mercury transit in Libra on Gemini
मिथुन राशि के लिए बुध का प्रभाव पंचम भाव पर होगा। यह एक अनुकूल गोचर/Favorable transit रह सकता है। आपको कई मामलों में लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आर्थिक जीवन में नए आय के स्रोत भी उभर सकते हैं। अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी यात्रा पर जाने का मौका भी मिल सकता है। इस समय आपको अपने ख़र्चों पर उचित ध्यान देने की आवश्यकता होगी, अन्यथा ख़र्चों का बोझ बढ़ सकता है। व्यापार या काम को लेकर यात्राएं रह सकती हैं। लेखन या कला से जुड़े क्षेत्रों में आपको प्रसिद्धि प्राप्त करने का अवसर भी प्राप्त हो सकता है। संचार कौशल के कारण कई लोग आपसे प्रभावित हो सकते हैं। प्रेमी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिल सकता है। संतान पक्ष की ओर से भी कुछ सकारात्मक समाचार प्राप्त हो सकता है।
तुला राशि में बुध के गोचर का कर्क राशि पर प्रभाव/Effect of mercury transit in Libra on Cancer
कर्क राशि के लिए बुध का गोचर इनके चतुर्थ भाव पर होगा। इस स्थान पर बुध के गोचर/Mercury transit द्वारा आपको अपने जीवन में कुछ सुखद स्थिति मिलेगी तो कुछ विपरीत स्थिति का भी प्रभाव झेलना पड़ सकता है। प्रेमी के साथ आपके सहयोग में वृद्धि देखने को मिल सकती है। आप अपने प्रेमी के साथ कुछ अच्छा समय बिता सकते हैं। इस गोचर के दौरान परिवार में कई चीजों पर बदलाव भी देखने को मिल सकता है। विवाहित लोगों को भी रिश्ते में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। आपके परिवार के साथ आपके संबंध मजबूत हो सकते हैं। इस समय वाहन, वस्त्र इत्यादि वस्तुओं की खरीदारी का भी समय बना हुआ है। परिवार के छोटे सदस्यों के साथ अधिक समय बिता पाएंगे। इस दौरान आपको पारिवारिक यात्रा या पिकनिक मनाने का मौका मिलेगा।
तुला राशि में बुध के गोचर का सिंह राशि पर प्रभाव/Effect of mercury transit in Libra on Leo
सिंह राशि के लिए बुध का गोचर तीसरे भाव पर होगा। इस स्थान पर बुध की स्थिति आपको अधिक व्यवहार कुशल बना सकती है। इस समय पर नई चीजों को सीखने में रुचि हो सकती है। विशेष रूप से धर्म और आध्यात्मिक विषयों के क्षेत्र में शामिल हो सकते हैं। इसके साथ ही संचार से जुड़े काम या मीडिया, लेखन रंगमंच खेल कूद इत्यादि में आपको अच्छे मौके मिल सकते हैं। विपरीत लिंग के किसी व्यक्ति के प्रति आपका झुकाव इस समय अधिक रह सकता है। सोशल मीडिया में आकर्षण का केंद्र बन सकते हैं और आपके बोलने के कौशल के कारण कई लोगों को प्रभावित कर पाएंगे। दोस्तों और परिवार के साथ भ्रमण पर जा सकते हैं। भाई बहनों की ओर से स्नेह और सहयोग की प्राप्ति भी होगी।
तुला राशि में बुध के गोचर का कन्या राशि पर प्रभाव/Effect of mercury transit in Libra on Virgo
कन्या राशि के लिए बुध का गोचर दूसरे भाव में होगा। इस स्थान पर बुध के गोचर से आपको कई मामलों में सकारात्मक संकेत देखने को मिल सकते हैं। दूसरा घर धन, धन, वाणी आदि का प्रतीक होता है। इस गोचर के प्रभाव द्वारा आपके परिवार के साथ आपका अच्छा संबंध बेहतर हो सकता है। आपके अच्छे इरादों तथा आपके द्वारा दूसरों के लिए की गई कड़ी मेहनत को लोग समझेंगे, आप अपनी बातों द्वारा एवं मानसिकता से अन्य को प्रभावित करने में सफल हो सकते हैं। आपको इस समय खान पान में अच्छा भोजन और अच्छे रहन सहन की प्राप्ति भी हो सकता है। आप अपनी कार्यकुशलता कार्यस्थल पर सभी को आकर्षित कर पाने में सक्षम हो सकते हैं। अधिकारियों की ओर से आपको सम्मान मिल सकता है। दूसरों के सामने आपकी एक अच्छी छवि अच्छी रह सकती है। व्यापार के क्षेत्र में लोगों को योजनाओं और विचारों से लाभ मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को इस अवधि में अपनी मेहनत से सफलता प्राप्त हो सकती है।
तुला राशि में बुध के गोचर का तुला राशि पर प्रभाव/Effect of mercury transit in Libra on Libra
तुला राशि के बुध का गोचर इनकी राशि पर ही होगा, इस समय पर बुध के आपके लग्न भाव/Ascendant house पर स्थित होने के कारण आपकी मानसिकता और विचारों में बदलाव देखने को मिल सकता है। बुध ग्रह जो वाणी और बुद्धि का प्रतीक है, आपके प्रथम भाव में स्थित होगा जो आपका लग्न भाव है और यह आपके स्वास्थ्य, प्रकृति और ज्ञान का प्रतीक बनता है। यह आपके व्यक्तित्व और जीवन के पहलू पर सकारात्मक प्रभाव डालने वाला होगा। यद्यपि आपको इस समय अपने स्वास्थ्य का उचित देने की आवश्यकता होगी, नियमित व्यायाम और योग आपके स्वास्थ्य को संतुलित और मन को शांत रखने में मदद करेगा। आपको अपने काम में उत्कृष्ट परिणाम भी देखने को मिल सकते हैं। आपकी मेहनत रंग ला सकती है और आप अपने कार्यस्थल पर बेहतर प्रदर्शन द्वारा अधिकारियों से प्रशंसा भी पा सकते हैं। व्यापार के क्षेत्र से जुड़े लोग अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।
तुला राशि में बुध के गोचर का वृश्चिक राशि पर प्रभाव/Effect of mercury transit in Libra on Scorpio
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए बुध का गोचर द्वादश भाव में होगा। बुध के द्वादश भाव में यह गोचर खर्चों की अधिकता को दर्शाता है। यह गोचर वृश्चिक राशि के लोगों पर एक महत्वपूर्ण प्रभाव डालने वाला होगा। गोचर के दौरान ग्रह आपके बारहवें भाव में विराजमान होगा यह भाव व्यय को दर्शाता है। बुध के गोचर का आपकी राशि पर प्रभाव आपके लिए बहुत अनुकूल नहीं रह पाएगा। आपको अपने खर्चों का ध्यान रखना चाहिए, अपने खर्च का उचित हिसाब रखना चाहिए और दैनिक जीवन के कार्यक्रमों पर बहुत अधिक खर्च करने से बजट खराब हो सकता है। अपने खर्च पर नियंत्रण पाने में सफल होने के लिए आपको एक उचित बजट योजना बनानी चाहिए। छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए विदेश यात्रा का मौका मिल सकता है, अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने का मौका आपके लिए इस समय पर काम कर सकता है। इस समय नींद की कमी होना, बेचैनी या मांसपेशियों में दर्द की शिकायत परेशान कर सकती है, इसलिए उचित खान पान और व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करना अच्छा होगा।
तुला राशि में बुध के गोचर का धनु राशि पर प्रभाव/Effect of mercury transit in Libra on Sagittarius
धनु राशि के लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर एकादश भाव/Eleventh House में होगा। इस गोचर के प्रभाव द्वारा लाभ का क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित होता है। यह आपकी राशि पर बहुत महत्वपूर्ण प्रभाव छोड़ता है। धनु राशि के लिए यह गोचर अनुकूल सिद्ध हो सकता है। किसी ऐसे व्यक्ति से आपका पैसा मिलने की संभावना है जिसे आपने उधार दिया है, और यह एक बड़े कर्ज के मुद्दे से बचा सकता है। कुछ बड़ा करने की योजना बना रहे व्यक्ति इस अवधि के दौरान उस पर अमल कर सकते हैं। काम और व्यापार के क्षेत्र में भारी मुनाफा कमाने के अवसर भी इस समय प्राप्त हो सकता है। आप अपने परिवार के साथ कुछ अच्छा समय पाएंगे और बड़े बुजुर्गों का साथ भी आपको मिल सकता है। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद द्वारा आपकी समस्याओं का समाधान भी संभव हो सकता है। प्रेम संबंधों में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकते हैं और साथ ही छात्रों के लिए समय बेहतर परिणाम पाने का हो सकता है।
बुध के तुला राशि में गोचर का मकर राशि पर प्रभाव/Effect of mercury transit in Libra on Capricorn
मकर राशि के लोगों के लिए बुध का गोचर दशम भाव/Tenth house पर होगा। इस स्थान पर बुध की स्थिति आपको काम के क्षेत्र में व्यस्तता देने वाली बनती है। आप ऊर्जावान और उत्साही बने रह सकते हैं। बुध ग्रह का गोचर कार्य भाव का प्रभावित करने वाला होगा। दशम भाव को कर्म भाव के भाव के रूप में भी जाना जाता है, जो इस अवधि के दौरान आपकी ऊर्जा और उत्साह में वृद्धि का कारण हो सकता है। नौकरी और व्यवसाय क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी मेहनत का अनुकूल परिणाम प्राप्त हो सकता है। काम के समय से पहले पूरा होने की आपकी क्षमता दूसरों को आपकी सराहना करने के लिए मजबूर भी कर सकती है। आर्थिक क्षेत्र में आय वृद्धि का लाभ भी प्राप्त हो सकता है। विरोधियों की ओर से थोड़ी परेशानी हो सकती है लेकिन आप उन्हें अपने मार्ग से हटाने में भी सक्षम होंगे। आपको परिवार में कुछ अच्छा समय बिताने को मिल सकता है। किसी पार्टी या समारोह में जाने का मौका भी मिल सकता है।
तुला राशि में बुध के गोचर का कुंभ राशि पर प्रभाव/Effect of mercury transit in Libra on Aquarius
कुम्भ राशि के लिए बुध का गोचर उनके नवम भाव/Ninth house पर होगा। इस स्थान पर बुध की स्थिति कई मामले में आपको मिश्रित प्रभाव देने वाली होती है। इस गोचर के कारण आपको अपने जीवन में कठिनाइयों और बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप अपनी मेहनत द्वारा सफलताओं को भी प्राप्त करने में सक्षम होंगे। आपको अपने स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा जिससे आप प्रतिस्पर्धाओं में सफलता को पाने में कामयाब होंगे। आर्थिक क्षेत्र में लाभ होगा, हालांकि कुछ कारणों से आपके खर्च में वृद्धि होगी। यात्राएं भी इस समय पर रह सकती हैं, मुख्य रूप से धार्मिक क्षेत्र और नवीन कला कृतियों को देखने का अवसर प्राप्त हो सकता है।पारिवारिक जीवन भी कुछ कारणों से प्रभावित हो सकता है। भाई-बहनों से अनबन भी हो सकती है, इसलिए व्यर्थ के विवाद से बचने की आवश्यकता होगी।
तुला राशि में बुध के गोचर का मीन राशि पर प्रभाव/Effect of mercury transit in Libra on Pisces
मीन राशि के लिए बुध का गोचर इस समय आठवें भाव/Eight House पर होगा। इस स्थान पर बुध का प्रभाव आपको सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही प्रकार के असर देने वाला हो सकता है। इस गोचर के दौरान आपकी मेहनत ही अनुकूल परिणाम देने में सहायक हो सकती है। व्यापार के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को यात्राओं पर जाने का मौका मिलेगा, हालांकि उन्हें यह अच्छा नहीं लगेगा और यात्रा से परेशानी भी हो सकती है। विरोधियों से सतर्क रहें, वह आपको विचलित करने के लिए बाधाएं डालने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए उचित सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। आपको अपने स्वास्थ्य पर विशेष रूप से ध्यान देने की आवश्यकता होगी। पेट से संबंधित रोग और खानपान में बदलाव से परेशानी हो सकती है। छात्रों को अपनी उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए कुछ मौके मिलेंगे जिसका लाभ उठाने का यह सही मौका होगा।
Mercury Transit
- बुध का वृश्चिक राशि में गोचर
- बुध का धनु राशि में गोचर
- बुध का कन्या राशि में गोचर
- बुध ग्रह का तुला राशि में गोचर
- बुध का कर्क राशि में गोचर
- बुध का सिंह राशि में गोचर का प्रभाव
- बुध का वृषभ राशि में गोचर
- बुध का मिथुन राशि में गोचर
- बुध का मेष राशि में गोचर
- बुध का मीन राशि में गोचर
- बुध का मकर राशि में गोचर
- बुध ग्रह का कुंभ राशि में गोचर
जीवन समस्या
अपॉइंटमेंट
ज्योतिष
- आज का पंचांग
- आज का शेयर बाजार
- दैनिक भविष्यफल
- ग्रहों का गोचर
- त्योहार
- प्रेम अनुकूलता
- कुंडली दोष
- नक्षत्र
- ज्योतिष समाचार
- विभिन्न भावों और राशियों में ग्रह
- ज्योतिष में बारह भाव
- ज्योतिष उपाय/ Astrology Remedies
- ज्योतिष में दशा या काल
- ज्योतिष शास्त्र में योग/
- व्रत तिथियां
- हिंदू अनुष्ठान और इसका महत्व
- जयंती
- मुहूर्त