अन्य पारगमन
विशेषज्ञ
नि: शुल्क कैलकुलेटर
बुध का सिंह राशि में गोचर प्रभाव/Impact of mercury transit in Leo
बुध का सिंह राशि में गोचर प्रभाव/Impact of mercury transit in Leo
25 July, 2023
(Tuesday)
to
30 September, 2023
(Saturday)

बुध का सिंह राशि में गोचर प्रभाव/Impact of mercury transit in Leo
17th August 2020 - 1st September 2020
बुध का सिंह राशि में गोचर
बुध का सिंह राशि में गोचर प्रभाव/Impact of mercury transit in Leo
9th August 2021 - 25th August 2021
बुध का सिंह राशि में गोचर
बुध का सिंह राशि में गोचर प्रभाव/Impact of mercury transit in Leo
1st August 2022 - 20th August 2022
बुध का सिंह राशि में गोचर
बुध का सिंह राशि में गोचर प्रभाव/Impact of mercury transit in Leo
25th July 2023 - 30th September 2023
बुध का सिंह राशि में गोचर
बुध का सिंह राशि में गोचर प्रभाव/Impact of mercury transit in Leo
19th July 2024 - 21st August 2024
बुध का सिंह राशि में गोचर
बुध का सिंह राशि में गोचर प्रभाव/Impact of mercury transit in Leo
4th September 2024 - 22nd September 2024
बुध का सिंह राशि में गोचर
बुध का सिंह राशि में गोचर प्रभाव/Impact of mercury transit in Leo
30th August 2025 - 14th September 2025
बुध का सिंह राशि में गोचर
बुध का सिंह राशि में गोचर प्रभाव/Impact of mercury transit in Leo
22nd August 2026 - 6th September 2026
बुध का सिंह राशि में गोचर
बुध का सिंह राशि में गोचर प्रभाव/Impact of mercury transit in Leo
14th August 2027 - 30th August 2027
बुध का सिंह राशि में गोचर
बुध का सिंह राशि में गोचर प्रभाव/Impact of mercury transit in Leo
5th August 2028 - 22nd August 2028
बुध का सिंह राशि में गोचर
बुध का सिंह राशि में गोचर प्रभाव/Impact of mercury transit in Leo
28th July 2029 - 19th August 2029
बुध का सिंह राशि में गोचर
बुध का सिंह राशि में गोचर प्रभाव/Impact of mercury transit in Leo
15th September 2029 - 3rd October 2029
बुध का सिंह राशि में गोचर
- बुध का वृश्चिक राशि में गोचर
- बुध का वृश्चिक राशि में गोचर
- बुध का धनु राशि में गोचर
- बुध का कन्या राशि में गोचर
- बुध ग्रह का तुला राशि में गोचर
- बुध का कर्क राशि में गोचर
- बुध का सिंह राशि में गोचर का प्रभाव
- बुध का वृषभ राशि में गोचर
- बुध का मिथुन राशि में गोचर
- बुध का मेष राशि में गोचर
- बुध का मीन राशि में गोचर
- बुध का मकर राशि में गोचर
- बुध ग्रह का कुंभ राशि में गोचर
बुध आपकी राशि पर बहुत प्रभाव डालता है, और यह आपके सोचने के तरीके को बदलता है, आपके आत्मविश्वास को बढ़ाता है, आपकी वाक शक्ति और बातचीत के कौशल को बढ़ाता है, एक आशावादी दृष्टिकोण की ओर जीवन को ले जाने में सहायक बनता है। मानसिक रूप से कुछ न कुछ विचार इस समय बने रहेंगे और नई सोच बदलावों को भी दर्शा सकती है। एक बड़ी विचार प्रक्रिया को इस समय स्थान प्राप्त होता है। इस समय पर दूसरों की सलाह नहीं मानना चाहें और स्वयं की सोच पर ही अधिक रहने वाले हैं। आर्थिक स्थिति के मामले में यह समय काफी लाभदायक साबित हो सकता है। आय में वृद्धि देखने को मिल सकती है और कुछ गुप्त स्रोतों से भी कमाई का मौका बना हुआ। कार्यक्षेत्र में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, और कुछ बाधाएं बनी रह सकती हैं लेकिन कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ किए हुए कार्यों में सफलता प्राप्त करने में सक्षम रह सकते हैं।
सिंह राशि में बुध के गोचर का मेष राशि पर प्रभाव/Effect of mercury transit in Leo on Aries
मेष राशि के लिए बुध का गोचर इस समय पंचम भाव को प्रभावित कर सकता है। मेष राशि वालों के लिए बुध का गोचर संतान, शिक्षा, प्रेम संबंधों, सफलता इत्यादि को दर्शाता है, यह गोचर आपकी राशि के लिए भाग्य का सहयोग भी प्रदान करने वाला हो सकता है। संतान पक्ष की ओर से कुछ सकारात्मक समाचार मिल सकता है और बच्चे आपके लिए कोई खुशखबरी ला सकते हैं, जिससे आपका मान सम्मान वृद्धि पाने में सफल रह सकता है। कार्यस्थल पर अच्छा प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा और अधिकारियों की ओर से सहयोग बना रहेगा। इस समय के दौरान आपको कुछ बड़ी जिम्मेदारियां निभानी पड़ सकती हैं। ये समय यात्राओं को भी दिखाता है जो व्यक्तिगत रुप से या फिर कामकाज के लिए रह सकती हैं। निसंतान दंपतियों के लिए संतान हेतु प्रयास निश्चित रूप से सकारात्मक परिणाम प्रदान करने वाले होंगे।
सिंह राशि में बुध के गोचर का वृषभ राशि पर प्रभाव/Effect of mercury transit in Leo on Taurus
वृषभ राशि के लिए बुध का गोचर इस समय चतुर्थ भाव/Fourth House को प्रभावित करने वाला होगा। गोचर के दौरान बुध ग्रह व्यक्ति के चौथे भाव में होने के कारण सुख प्रभावित हो सकता है। यह समय कुछ उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला होगा। अपने माता-पिता, विशेषकर अपनी माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता पड़ सकती है। आपके दोस्तों द्वारा सहयोग की कमी भी इस समय देखने को मिल सकती है। किसी के कारण धोखाधड़ी की स्थिति भी उभर सकती है, इसलिए अपने दोस्तों पर बहुत अधिक विश्वास से बचें। कार्यक्षेत्र में कामकाज पर नज़र बनाए रखें और देखें कि कोई परेशानी का कारण न बनने पाए। वहीं दूसरी ओर काम में कुछ नया शुरू करने से आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है। कारोबार के क्षेत्र में लाभ की संभावना दिखाई देती है। कुछ नवीन वस्तुओं की प्राप्ति भी इस समय पर हो सकती है।
सिंह राशि में बुध के गोचर का मिथुन राशि पर प्रभाव/Effect of mercury transit in Leo on Gemini
मिथुन राशि के लोगों के लिए बुध का गोचर तृतीय भाव पर होगा। इस गोचर के प्रभाव से आपकी मेहनत अधिक रह सकती है। तीसरे भाव को पराक्रम का भाव भी कहा जाता है, ऐसे में इस स्थिति के चलते लोगों के प्रयासों में कमी नहीं होने देता है लगातार संघर्ष और मेहनत करने की प्रवृत्ति उसके भीतर बनी रहती है। गोचर के दौरान बुध आपके तीसरे भाव में विराजमान होगा, आप अपनी ऊर्जा में धीरे-धीरे वृद्धि देखे पाएंगे और अधिक उत्साही महसूस करेंगे। इस समय थोड़ा स्वयं को संयम में रखने की आवश्यकता होगी, अन्यथा आप वाद-विवाद में भी फंस सकते हैं। भाई-बहनों के बीच कुछ मनमुटाव की स्थिति भी इस समय उभर सकती है। इस दौरान आपको अपने परिवार व बाहरी जिम्मेदारियों को लेकर चिंता रह सकती है। कुछ कामों में लगातार प्रयास करने की आवश्यकता बनी रह सकती है।
सिंह राशि में बुध के गोचर का कर्क राशि पर प्रभाव/Effect of mercury transit in Leo on Cancer
कर्क राशि के लिए बुध का गोचर द्वितीय भाव पर होगा। दूसरे भाव पर बुध के गोचर के कारण वाणी और सोच इस समय प्रभावित हो सकती है। यह गोचर/Transit बहुत अधिक अनुकूल नहीं रह पाए क्योंकि ये समय जल्दबाजी से बचने की आवश्यकता होगी। आपको अपने सभी निर्णय शांति से लेने होंगे और शांत दिमाग से ही आगे बढ़ना फायदेमंद होगा। अपने पारिवारिक मुद्दों को लेकर आप कुछ अधिक सोच विचार में रह सकते हैं। इस समय पर विशेष रूप से अपने भाई-बंधुओं के साथ किसी भी तरह की असहमति रह सकती है, इसलिए तर्क-वितर्क से बचना बेहतर होगा। ख़र्चों पर नियंत्रण रखने की ज़रूरत है क्योंकि इस बार आपका बजट प्रभावित रह सकता है। किसी को पैसे उधार देने या लेने से बचना ही बेहतर होगा।
सिंह राशि में बुध के गोचर का सिंह राशि पर प्रभाव/Effect of mercury transit in Leo on Leo
सिंह राशि के लोगों के लिए बुध का गोचर इनके लग्न भाव को प्रभावित करने वाला होगा। ऐसे में बौद्धिकता उत्तम होगी तथा फैसले लेने में दक्षता भी बेहतर दिखाई दे सकती है। यह समय भविष्य से जुड़ी योजनाओं के लिए भी अनुकूल दिखाई देता है। आपकी राशि में बुध का गोचर आपके धनार्जन के क्षेत्र में आगे बढ़ने के विकल्प भी उत्पन्न करने वाला हो सकता है। आप इस समय पर नेतृत्व करने में भी कुशल रह सकते हैं। मित्रों के साथ मेलजोल होगा। नई चीजों में हाथ आजमाने की इच्छा भी अधिक रह सकती है। काम में जोश के साथ-साथ अब बेहतर नीतियों का समावेश भी होगा। जीवन साथी के साथ संबंधों में कुछ मजबूती लाने की कोशिश कर सकते है। व्यापार के मामले में आपको मुनाफा प्राप्त हो सकता है। हालांकि आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर उचित सावधानी बरतने की जरूरत रह सकती है, लेकिन स्थिति जल्द ही बेहतर भी होगी।
सिंह राशि में बुध के गोचर का कन्या राशि प्रभाव/Effect of mercury transit in Leo on Virgo
कन्या राशि के लिए बुध का द्वादश भाव पर होगा। बुध कन्या राशि के स्वामी हैं और ऐसे में यह गोचर/Transit इनके लिए काफी महत्वपूर्ण भी होगा। द्वादश भाव व्यय, विदेश, लम्बी यात्रा, स्वास्थ्य इत्यादि को दर्शाता है, इसलिए बुध की इस स्थान पर स्थिति के चलते आपको अपने खर्चों को नियंत्रित रखने में कुछ समस्या रह सकती है। बचत को बनाए रख पाना आपके लिए आसान नही हो पाए, इस समय पर धन का खर्च, किसी भी चीज को लेकर बना रह सकता है। इसके साथ ही कुछ लाभ को भी दिलाने में सहायक हो सकता है, जिसे आपकी कार्यकुशलता और बेहतर नीतियों द्वारा ही प्राप्त कर पाना संभव होगा। यात्राओं का भी समय आपके लिए बना हुआ है, लेकिन यात्रा के दौरान उचित सावधानी बरतने की आवश्यकता है। जो लोग नए काम की तलाश में हैं वह नौकरी के लिए आवेदन करने की कोशिश कर सकते हैं और कुछ सकारात्मक असर भी देखने को मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से ध्यान बनाए रखें खानपान में लापरवाही से बचें साथ ही मौसम के प्रभाव से भी खुद को बचाए रखना होगा।
सिंह राशि में बुध के गोचर का तुला राशि पर प्रभाव/Effect of mercury transit in Leo on Libra
तुला राशि वालों के लिए बुध का गोचर एकादश भाव पर होगा। एकादश भाव लाभ और पद प्राप्ति जैसी स्थिति को भी दर्शाता है। इस समय पर काम के क्षेत्र में कुछ नए अवसर मुनाफे का संकेत दे सकते हैं। परिवार में किसी वरिष्ठ व्यक्ति की ओर से सलाह और सुझाव भी मिल सकते हैं जो आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। इस समय पर सामाजिक रूप से गतिविधियां तेज हो सकती हैं अथवा कुछ नए स्थानों पर जाने और लोगों के साथ मेलजोल का अवसर भी मिल सकता है। अगर आप अपने व्यस्त कार्यक्रम के कारण लंबे समय से छुट्टी नहीं ले पा रहे थे, तो आपको अब आखिरकार यात्रा करने का मौका मिल सकता है। परिवार व बच्चों के साथ समय बिता सकेंगे। किसी दोस्त के साथ कुछ नए काम को करने का सोचेंगे या फिर परीक्षा की तैयारियों को लेकर अधिक व्यस्त भी रह सकते हैं। प्रेम संबंधों को लेकर थोड़ी नोक झोंक देखने को मिल सकती है, इसलिए क्रोध से बचें और रिश्ते में सौम्यता व धैर्य बनाए रखें। इन सबके बीच तुला राशि के लोगों के लिए गोचर अनुकूल रह सकता है और आप कुछ पल सुरक्षित होने और संतुष्ट होने का अनुभव भी कर पाने में सफल रह सकते हैं।
सिंह राशि में बुध के गोचर का वृश्चिक राशि पर प्रभाव/Effect of mercury transit in Leo on Scorpio
वृश्चिक राशि के लिए बुध का सिंह राशि में गोचर/Mercury transit in Leo इनके दशम भाव को प्रभावित करने वाला होगा। इस स्थान पर बुध के होने के कारण कुछ नए काम को करने का मन बना रहेगा, यह एक नए स्टार्टअप के लिए सबसे अच्छा समय भी हो सकता है। जो लोग बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है लेकिन जल्द ही स्थिति आपके पक्ष में होगी। आपके द्वारा किए गए लगातार प्रयास आपको एक अच्छी सफलता दिलाने में भी मुख्य भूमिका निभा सकते हैं। इस समय पर काम में थोड़ा धैर्य बना कर रखें। परिवार में किसी बात को लेकर कुछ मतभेद हो सकते हैं या फिर किसी के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता रह सकती है। इस समय पर क्रोध और जल्दबाजी इन दोनों ही चीजों से बचने की आवश्यकता होगी। कुछ नए वस्तुओं को खरीद सकते है और इस समय धन खर्च भी अधिक रह सकता है।
सिंह राशि में बुध के गोचर का धनु राशि पर प्रभाव/Effect of mercury transit in Leo on Sagittarius
धनु राशि के लोगों के लिए बुध का गोचर इनके भाग्य भाव अर्थात नवम भाव/Ninth House पर होने वाला है। बुध के इस गोचर द्वारा इस समय पर धार्मिक पक्ष मजबूत होगा, यात्राएं हो सकती हैं अथवा परिवार में कुछ आवश्यक कामों के चलते व्यस्तता अधिक बढ़ सकती है। स्त्री पक्ष की ओर से सहयोग रहेगा। रचनात्मक व कला से जुड़े विषयों में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। आपकी राशि के नवम भाव भाग्य स्थान में बुध गोचर के दौरान विवाहित जोड़ों के लिए यह गोचर अत्यंत अनुकूल रह सकता है। परिवार में एक दूसरे के बीच एक खुशहाल और शांतिपूर्ण रिश्ता बन सकता है। अविवाहित लोगों को भी इस समय अपने विवाह से संबंधित कुछ नए समाचार भी मिल सकते हैं। घर में पूजा-पाठ इत्यादि धार्मिक कृत्य हो सकते हैं और दान पुण्य के काम में आप आगे रह सकते हैं। अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए ये समय बेहतर समझ को विकसित करने वाला होगा और कुछ सफलता का योग भी बनता है। आपके काम में देरी की कुछ संभावनाएं दिखाई देती हैं लेकिन आप इसे कड़ी मेहनत और समर्पण से सही भी कर पाने में सक्षम होंगे।
सिंह राशि में बुध के गोचर का मकर राशि पर प्रभाव/Effect of mercury transit in Leo on Capricorn
मकर राशि के लिए बुध का गोचर आठवें भाव को प्रभावित करने वाला होगा। अष्टम भाव पर बुध के स्थित होने के कारण कई मामलों में सोच समझ कर फैसले लेने की आवश्यकता होगी। इस समय काम बनेंगे, लेकिन इस बात की संभावना है कि कुछ कार्य आसानी से न बन पाएं इसलिए मेहनत और संघर्ष की स्थिति से घबराने की आवश्यकता नहीं है। अगर व्यावहारिक रुप से काम करते हैं तो सफलता भी प्राप्त होगी। इस गोचर के दौरान समय कुछ चुनौतीपूर्ण रह सकता है। आपको अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यधिक सावधान रहना चाहिए, विशेष रूप से आपको अपने भोजन को लेकर भी सजग रहने की जरूरत होगी किसी भी प्रकार की गलत आदत सीधे सेहत को प्रभावित करने वाली होगी। मन और शरीर को शांत रखने के लिए उचित आराम व व्यायाम करना ही सबसे उपयुक्त उपाय भी होगा। इस समय पर गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें, क्योंकि वह आपके लिए कुछ बाधा उत्पन्न करने की कोशिश भी कर सकते हैं। इसके अलावा, हर कार्य और मुद्दे को सावधानी और पूर्ण समर्पण के साथ करना ही उचित होगा।
सिंह राशि में बुध के गोचर का कुंभ राशि पर प्रभाव/Effect of mercury transit in Leo on Aquarius
कुंभ राशि के लोगों के लिए बुध का गोचर आपके सप्तम भाव/Seventh House को प्रभावित करने वाला होगा। इस समय पर आप स्वयं को लेकर भी बहुत अधिक सोच विचार में रह सकते हैं। भावनाओं में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। वैवाहिक जीवन का आरंभ होने का भी समय बना हुआ है। प्रेम संबंधों की शुरुआत भी इस समय पर हो सकती है। मित्रों के साथ मौज मस्ती के मौके भी मिल सकते हैं। काम काज और परिवार इन दोनों ही विषयों पर आपका ध्यान अधिक केन्द्रित रह सकता है। इस समय किसी के साथ मिलकर या फिर सहयोग पाकर कुछ नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। बाहरी संपर्क द्वारा यात्रा व काम मिलने की संभावना भी दिखाई देती है। इस समय पर आपकी बौध्दिकता द्वारा अच्छे लाभ प्राप्ति के भी योग बने हुए हैं।परिवार के साथ कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर चर्चा अधिक कर सकते हैं। इस समय पर संक्रमण से जुड़े रोगों से दूर रहने और अपने स्वास्थ्य का उचित ध्यान रखने और फिट रहने का सुझाव दिया जाता है। संतान पक्ष की ओर से भी आप कुछ सकारात्मक प्रभाव देखेंगे ओर छात्रों को अपनी एजुकेशन में आगे बढ़ने का मौका भी मिलेगा।
सिंह राशि में बुध के गोचर का मीन राशि पर प्रभाव/Effect of mercury transit in Leo on Pisces
मीन राशि के लिए बुध का गोचर छठे भाव पर होगा। बुध के छठे भाव/Sixth House पर गोचर के कारण कुछ मिले जुले परिणाम अधिक देखने को मिल सकते हैं। यह गोचर आपके लिए बहुत अधिक अनुकूल नहीं हो पाए क्योंकि ग्रह आपकी राशि के छठे भाव में स्थित होगा। इस महत्वपूर्ण समय के दौरान उचित दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास ही आपके लिए अधिक मददगार सिद्ध होगा। कड़ी मेहनत और समर्पण आपको सभी चुनौतियों और बाधाओं से मुक्ति दिलाने में भी सहायक बनेगा। प्रतिस्पर्धाओं का दौर अधिक रह सकता है इसलिए अपनी ओर से किसी भी प्रकार की कमी से बचना ही उचित होगा। कुछ व्यर्थ के मसलों पर शुरू हुई बात विवाद में भी बदल सकती है इसलिए स्वयं की ऊर्जा को व्यर्थ की बातों पर न लगाते हुए अपने काम में एकाग्रता बना रखें। इस समय पर जीवन साथी अथवा परिवार के लोगों के साथ संबंधों में थोड़ा तनाव देखने को मिल सकता है, इसलिए दिमाग को शांत रखें और शांति से अपने मुद्दों को सुलझाएं। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से स्थिति परेशान कर सकती है। मौसम के बदलाव और पेट से जुड़े विकार स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकते हैं।
Mercury Transit
- बुध का वृश्चिक राशि में गोचर
- बुध का वृश्चिक राशि में गोचर
- बुध का धनु राशि में गोचर
- बुध का कन्या राशि में गोचर
- बुध ग्रह का तुला राशि में गोचर
- बुध का कर्क राशि में गोचर
- बुध का सिंह राशि में गोचर का प्रभाव
- बुध का वृषभ राशि में गोचर
- बुध का मिथुन राशि में गोचर
- बुध का मेष राशि में गोचर
- बुध का मीन राशि में गोचर
- बुध का मकर राशि में गोचर
- बुध ग्रह का कुंभ राशि में गोचर
जीवन समस्या
अपॉइंटमेंट
ज्योतिष
- आज का पंचांग
- आज का शेयर बाजार
- दैनिक भविष्यफल
- ग्रहों का गोचर
- त्योहार
- प्रेम अनुकूलता
- कुंडली दोष
- नक्षत्र
- ज्योतिष समाचार
- विभिन्न भावों और राशियों में ग्रह
- ज्योतिष में बारह भाव
- ज्योतिष उपाय/ Astrology Remedies
- ज्योतिष में दशा या काल
- ज्योतिष शास्त्र में योग/
- व्रत तिथियां
- हिंदू अनुष्ठान और इसका महत्व
- जयंती
- मुहूर्त