अन्य पारगमन
विशेषज्ञ
नि: शुल्क कैलकुलेटर
मंगल का मीन राशि गोचर/Effects of mars transit in Pisces
मंगल का मीन राशि गोचर/Effects of mars transit in Pisces
23 April, 2024
(Tuesday)
to
31 May, 2024
(Friday)
मंगल का मीन राशि गोचर/Effects of mars transit in Pisces
18th June 2020 - 15th August 2020
मंगल का मीन राशि में गोचर
मंगल का मीन राशि गोचर/Effects of mars transit in Pisces
4th October 2020 - 23rd December 2020
मंगल का मीन राशि में गोचर
मंगल का मीन राशि गोचर/Effects of mars transit in Pisces
17th May 2022 - 26th June 2022
मंगल का मीन राशि में गोचर
मंगल का मीन राशि गोचर/Effects of mars transit in Pisces
23rd April 2024 - 31st May 2024
मंगल का मीन राशि में गोचर
मंगल का मीन राशि गोचर/Effects of mars transit in Pisces
2nd April 2026 - 10th May 2026
मंगल का मीन राशि में गोचर
मंगल का मीन राशि गोचर/Effects of mars transit in Pisces
12th March 2028 - 19th April 2028
मंगल का मीन राशि में गोचर
मंगल के मीन राशि में होने पर व्यक्ति का व्यक्तित्व कुछ शांत लेकिन गंभीर रहता है। वह अपनी कल्पनाओं और इच्छाओं को पूरा करने के लिए प्रयासशील रहता है। व्यक्ति में जो जोश एवं उत्साह होता है, वह उसका सोच समझ कर उपयोग करने वाला बनता है। मीन राशि के प्रभाव स्वरूप व्यक्ति अपने पराक्रम को अनुकूल तरीके से उपयोग में लाते हैं। इस राशि परिवर्तन के दौरान, व्यक्ति अपनी प्रतिभा को पहचान कर आगे बढ़ सकता है। व्यक्ति स्वभाव से प्रभावशाली और व्यक्तित्व से मजबूत बनता है। मंगल के प्रभाव से व्यक्ति में साहस व आध्यात्मिक का अलग ही रंग देखने को मिलता है। इस दौरान व्यक्ति भौतिक जीवन को जीने के लिए भी उत्सुक होते हैं, लेकिन साथ ही परिश्रम द्वारा अपने भाग्य का निर्माण करने में भी वह आगे रहते हैं। जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अपनी बौद्धिकता एवं आत्मिक ऊर्जा का उपयोग बहुत खूबसूरती के साथ करने वाले होते हैं। चलिए मंगल राशि का मीन राशि में गोचर का अन्य राशि में प्रभाव/Effect of mars transit on Zodiac Signs के बारे में जानते हैं।
मीन राशि में मंगल के गोचर का मेष राशि पर प्रभाव/Effect of mars transit in Pisces on Aries
मेष राशि के लिए, मंगल का गोचर द्वादश भाव/Twelfth house को प्रभावित करने वाला होगा। मंगल का धन भाव में गोचर कई मामलों में आपको सजग रहने के लिए प्रेरित करने वाला है। इस समय आप खुद को लेकर भी सोच में होंगे एवं साथ ही यह समय आप विचारों के उतार-चढ़ाव में खुद को पाएंगे। खर्च की अधिकता सामान्य रुप से आपको प्रभावित कर सकती है। इस समय पर आपका खर्च शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवार एवं अन्य आकस्मिक कारणों से बना रह सकता है। इसलिए जितना संभव हो सके इस समय पर व्यर्थ के खर्चों से बचें। भूमि एवं संपत्ति से जुड़े मसले भी इस समय थोड़ा परेशानी का कारण बन सकते हैं, इसके अलावा कोई काम अचानक से रुक सकता है। इस समय पर स्वास्थ्य की ओर भी सजग रहने की आवश्यकता होगी। विदेश एवं अचानक से कुछ कार्यों का लाभ भी मिल सकता है। यात्राएं अधिक रह सकती हैं।
मीन राशि में मंगल के गोचर का वृषभ राशि पर प्रभाव/Effect of mars transit in Pisces on Taurus
वृषभ राशि वालों के लिए मंगल का गोचर एकादश भाव/Eleventh House को प्रभावित करने वाला होगा। इस समय पर कुछ लाभ की स्थिति आपको मिल सकती है। इस गोचर के कारण आप अपने और दूसरों के लिए काफी मेहनती रह सकते हैं। आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ सकता है। यह समय नए संबंधों को भी दर्शाता है। बड़े भाई बंधुओं की ओर से आपको कुछ फायदा मिल सकता है, इसके साथ ही आप को वरिष्ठ सदस्यों की ओर से कुछ ऐसी बातें जानने को मिल सकती हैं जो आने वाले समय में आपके लिए बहुत काम आ सकती हैं। आप अपने मित्रों अथवा परिवार के लोगों के साथ कहीं भ्रमण पर जा सकते हैं। छात्रों को इस समय अपनी शिक्षा पर अपना ध्यान केन्द्रित करना होगा जिससे परिणामों में सकारात्मक फलों की प्राप्ति होने की संभावना बढ़ जाएगी।
मीन राशि में मंगल के गोचर का मिथुन राशि पर प्रभाव/Effect of mars transit in Pisces on Gemini
मिथुन राशि के लिए मंगल का गोचर दशम भाव/Tenth House को प्रभावित करने वाला होगा। कर्म भाव पर मंगल की स्थिति का होना अधिकारियों की ओर से आपको प्रशंसा एवं काम में पद प्राप्ति दिलाने में भी सहायक बन सकता है। इस समय आपको अपने क्रोध एवं जल्दबाजी में किसी भी तरह के निर्णय को लेने से बचना होगा। दूसरे लोग आपके इस रवैये का लाभ उठाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। कुछ कामों में सहकर्मियों का साथ मिलेगा और इस समय पर साझेदारी से जुड़े काम भी आप शुरू करने का विचार रख सकते हैं। काम के चलते परिवार को शायद उतना समय न दे पाएं जिसके चलते थोड़ा मानसिक रूप से तनाव हो सकता है। कुछ कारणों से स्वास्थ्य भी इस समय प्रभावित हो सकता है। सीने में दर्द अथवा रक्त संबंधी विकार परेशान कर सकते हैं। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के योग अभी बने हुए हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े लाभ मिल सकते हैं।
मीन राशि में मंगल के गोचर का कर्क राशि पर प्रभाव/Effect of mars transit in Pisces on Cancer
कर्क राशि के लिए मंगल का गोचर नवम भाव को प्रभावित करने वाला होगा। इस समय पर आपको अपने भाग्य का सहयोग भी प्राप्त होगा। नौकरी के क्षेत्र में काम बन सकता है या आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। इस समय पर आर्थिक क्षेत्र में लाभ के मौके भी बनेंगे। कुछ मांगलिक एवं धार्मिक कार्य भी हो सकते हैं, जिसमें आपकी भागीदारी बनी रहेगी। भाई बंधुओं का सहयोग आपके उत्साह में वृद्धि देने वाला होगा। इस समय पर स्वास्थ्य पर भी थोड़ा प्रभव रह सकता है। अचानक से बुखार के चलते शारीरिक थकान हो सकती है जो आपके स्वास्थ्य पर असर डाल सकती है। पिता का सहयोग आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने वाला होगा। इस समय पर यात्राएं बनी रह सकती हैं। कुछ मामलों में अपने परिवार के साथ मिलकर अचानक से किसी यात्रा पर जाने का मौका भी इस समय मिल सकता है।
मीन राशि में मंगल के गोचर का सिंह राशि पर प्रभाव/Effect of mars transit in Pisces on Leo
सिंह राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर आठवें भाव/Eight house पर होगा। मंगल के प्रभाव से परिवार एवं कार्यक्षेत्र पर कई तरह से दबाव की स्थिति देखने को मिल सकती है। इस समय पर कुछ आकस्मिक कारणों के चलते व्यवधानों का सामना करना पड़ सकता है। आपको कई मामलों संभल कर काम करने की आवश्यकता हो सकती है। आपको अपने गुप्त शत्रुओं पर ध्यान रखने की जरूरत होगी। इस समय पर आप काफी आक्रामक रह सकते हैं। आपको चाहिए की क्रोध से बचें और लोगों के साथ आप जितना शांत रह कर काम करेंगे उतना लाभ आपको मिलेगा। इस समय पर कोई कानूनी वाद-विवाद भी हो सकते हैं। काम को लेकर चले आ रहे विवाद आपकी चिंताओं को बढ़ा सकते हैं। यह समय आपके विदेश यात्रा के योग को भी प्रभावित कर सकता है। पैसों के मामले में आपको संभल कर फैसले लेने की जरूरत होगी, बहुत बड़ा निवेश करने से पूर्व अपने निर्णय पर दोबारा विचार कर लें।
मीन राशि में मंगल के गोचर का कन्या राशि पर प्रभाव/Effect of mars transit in Pisces on Virgo
कन्या राशि के लोगों के लिए मंगल का गोचर सातवें भाव को प्रभावित करने वाला होगा। इस समय के दौरान वैवाहिक जीवन/Married life बहुत प्रभावित होगा। आपके जीवन में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। आपको अपने व्यवहार में भी कुछ बदलाव दिखाई दे सकता है। आप थोड़ा क्रोध और जिद में भी अधिक रह सकते हैं। काम में आपको नए मौके मिल सकते हैं। कुछ नए काम में आपको सजग होकर फैसले लेने पड़ सकते हैं। कुछ नए प्रोजेक्ट आपको इस समय मिल सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आप आगे बढ़ कर लोगों के साथ बेहतर काम कर सकते हैं। इस समय वैवाहिक संबंधों में कुछ विवाद दिखाई दे सकता है, किसी दूसरे के हस्तक्षेप के चलते आप रिश्तों में अलगाव/Separation और दूरी का अनुभव भी कर सकते हैं। इस समय पर जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर भी कुछ चिंता सता सकती है।
मीन राशि में मंगल के गोचर का तुला राशि पर प्रभाव /Effect of mars transit in Pisces on Libra
तुला राशि के लिए मंगल का गोचर छठे भाव/Sixth House को प्रभावित करने वाला होगा। आप की कोशिशों को तेजी मिल सकती है। प्रगति के अच्छे मौके होंगे। आपको प्रतिस्पर्धा का मौका मिलेगा और इसके साथ ही विरोधियों के साथ आपकी खींचतान भी बनी रह सकती है। कुछ मामलों में आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आपके साहस में वृद्धि तो होगी जिसके चलते आप आसानी से हार नहीं मानना चाहेंगे। खान-पान को लेकर काफी सजग रहने की जरूरत है, किसी चीज के प्रभाव का आप के स्वास्थ्य पर असर दिखाई दे सकता है। इस समय पर आर्थिक क्षेत्र में आपको काफी मेहनत करने की जरूरत होगी। कोई कर्ज अथवा बैंक इत्यादि से लोन लेने के बारे में भी आप विचार कर सकते हैं। जो लोग काम की तलाश में हैं उन्हें नया काम मिल सकता है। इसके साथ ही कुछ बाहरी संपर्कों द्वारा लाभ भी मिलता दिखाई देता है।
मीन राशि में मंगल के गोचर का वृश्चिक राशि पर प्रभाव/Effect of mars transit in Pisces on Scorpio
वृश्चिक राशि के लिए मंगल का गोचर पंचम भाव को प्रभावित करने वाला होगा। आपके पंचम भाव में मंगल के गोचर करने के कारण बौद्धिकता, प्रेम एवं शिक्षा के क्षेत्र पर इसका सीधा प्रभाव दिखाई देगा। आप फैसलों को लेकर कुछ जल्दबाजी में रह सकते हैं। पद प्राप्ति एवं समान इत्यादि की प्राप्ति भी इस समय पर हो सकती है। छात्रों को उच्च शिक्षा में आगे बढ़ने का अवसर भी इस समय पर मिल सकता है। कुछ संस्थानों में प्रवेश प्राप्ति करने के लिए भी छात्र अधिक भागदौड़ करते दिखाई देंगे। संतान के सुख की प्राप्ति का योग भी इस समय पर बनता दिखाई देगा अथवा बच्चों को लेकर माता-पिता नए फैसले ले सकते हैं। कुछ नए मौलिक विचार आप दूसरों के साथ शेयर करना चाहेंगे, इस समय पर आप प्रतिस्पर्धा/Competition में भी भाग ले सकते हैं और परिणाम कुछ आपके पक्ष में भी रह सकते हैं।
मीन राशि में मंगल के गोचर का धनु राशि पर प्रभाव/Effect of mars transit in Pisces on Sagittarius
धनु राशि के लोगों के लिए मंगल का गोचर चतुर्थ भाव/Mars affecting fourth house को प्रभावित करने वाला होगा। इस समय पर आप घरेलू जीवन में थोड़ा बदलाव देख सकते हैं। कुछ बातों में यह समय मिले-जुले प्रभाव दे सकता है। इस समय पर मंगल/Mars आपके सुख भाव पर होने के कारण आप परिवार के मसलों से प्रभावित रह सकते हैं। परिवार में लोगों के साथ वाद-विवाद रह सकता है, आप अपने कामों में दूसरों के हस्तक्षेप को पसंद न करना चाहें, ऎसे में अन्य लोगों का विरोध आपके लिए परेशानी और चिंता उत्पन्न करने वाला हो सकता है। इस समय पर मंगल आपके कार्यक्षेत्र को भी प्रभावित करने वाला होगा। कुछ नई वस्तुओं की खरीदारी का मौका मिलेगा वाहन एवं संपति की खरीद भी इस समय पर हो सकती है। स्त्री पक्ष के स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़ा चिंता में रह सकते हैं, इसके साथ ही वाहन का संभल कर उपयोग करें अन्यथा परेशानी हो सकती है।
मीन राशि में मंगल के गोचर का मकर राशि पर प्रभाव/Effect of mars transit in Pisces on Capricorn
मकर राशि के लिए मंगल का गोचर तीसरे भाव/Third house को प्रभावित करने वाला होगा। आप इस समय अधिक परिश्रमी रहने वाले हैं। अपनी बातों को दूसरे लोगों के सामने बहुत प्रभावशाली तरीके से रख भी सकेंगे। प्रेम संबंधों में साथी का सहयोग बना रहेगा कुछ बातें तनाव दे सकती हैं, लेकिन फिर भी आप अपने रिश्ते को शांति के साथ आगे ले जाने में सफल होंगे। स्त्री पक्ष की ओर से भी थोड़ी चिंता सता सकती है। वैवाहिक जीवन में कुछ समस्या/Problems in married life रह सकती है। घरेलू मसलों के चलते थोड़ी अनबन भी आपको परेशान कर सकती है। आपको अपने खर्चों को लेकर भी सावधानी बरतने की जरूरत होगी। भाई बंधुओं का सहयोग मिल सकता है, लेकिन आप उनको लेकर थोड़ा सा चिंतित रह सकते हैं। यह समय आपको धार्मिक स्थलों की यात्रा भी करा सकता है।
मीन राशि में मंगल के गोचर का कुंभ राशि पर प्रभाव/Effect of mars transit in Pisces on Aquarius
मंगल का गोचर/Mars transit कुंभ राशि के लोगों के लिए दूसरे भाव को प्रभावित करने वाला होगा। आप इस समय अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने की कोशिशों में लगे रह सकते हैं। प्रतिस्पर्धा तो होगी लेकिन सावधानी के साथ आगे बढ़ना ही समझदारी का काम होगा। जितना धैर्य एवं गहन विचार के साथ फैसले लेंगे उतना स्थिति आपके पक्ष में होगी। परिवार में कुछ लोग आपके पक्ष में न बोलना चाहें या किसी कारण से आप भी कुछ अधिक कटु भाषा का उपयोग कर सकते हैं, इसलिए स्थिति को ध्यान में रखते हुए ही अपने विचारों को दूसरों के समक्ष प्रस्तुत करना उचित होगा। इस समय पर ऊंचाई से गिरने या वाहन इत्यादि से चोट लगने का भय बना हुआ है। अनिद्रा, गुस्सा इत्यादि बातें स्वभाव पर असर डाल सकती हैं। इस समय पर लाटरी एवं शेयर से लाभ मिल सकता है। इस समय पर आप कुछ मुखर अधिक रह सकते हैं और लोगों को प्रभावित भी कर सकते हैं।
मीन राशि में मंगल के गोचर का मीन राशि पर प्रभाव/Effect of mars transit in Pisces on Pisces
मीन राशि के लिए मंगल का गोचर लग्न भाव/Ascendant को प्रभावित करने वाला होगा। मंगल का यह गोचर आपको स्वयं के प्रति भी सजग बनाने वाला होगा। आप अपने रहन-सहन एवं खान-पान को लेकर थोड़े अधिक उत्साहित दिखाई देंगे। कुछ नई चीजों को खरीदने का मन बना रह सकता। घर को सजाने के लिए भी कुछ नई चीजें ला सकते हैं। इस समय आप अपनी रचनात्मक को भी बेहतर बना सकते हैं। पढ़ाई इत्यादि में छात्र अच्छा कर सकते हैं। स्वभाव में कुछ तेजी रह सकती है और साथ ही जोश-उत्साह आपके अंदर हमेशा बनी रह सकती है। वैवाहिक जीवन में थोड़ा बदलाव रह सकता है या फिर जीवन साथी के साथ बातों में कुछ विरोधाभास भी रह सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से आप उच्च रक्तचाप/High blood pressure एवं पेट की समस्याओं से प्रभावित हो सकते हैं। कुल मिलाकर इस समय आप मिले जुले प्रभाव असर डाल सकते हैं।
जीवन समस्या
अपॉइंटमेंट
ज्योतिष
- आज का पंचांग
- आज का शेयर बाजार
- दैनिक भविष्यफल
- ग्रहों का गोचर
- त्योहार
- प्रेम अनुकूलता
- कुंडली दोष
- नक्षत्र
- ज्योतिष समाचार
- विभिन्न भावों और राशियों में ग्रह
- ज्योतिष में बारह भाव
- ज्योतिष उपाय/ Astrology Remedies
- ज्योतिष में दशा या काल
- ज्योतिष शास्त्र में योग
- व्रत तिथियां
- हिंदू अनुष्ठान और इसका महत्व
- जयंती
- मुहूर्त