अन्य पारगमन
विशेषज्ञ
नि: शुल्क कैलकुलेटर
मंगल का सिंह राशि में गोचर/Mars Transit in Leo
मंगल का सिंह राशि में गोचर/Mars Transit in Leo
01 July, 2023
(Saturday)
to
17 August, 2023
(Thursday)

मंगल का सिंह राशि में गोचर/Mars Transit in Leo
20th July 2021 - 5th September 2021
मंगल का सिंह राशि में गोचर
मंगल का सिंह राशि में गोचर/Mars Transit in Leo
1st July 2023 - 17th August 2023
मंगल का सिंह राशि में गोचर
मंगल का सिंह राशि में गोचर/Mars Transit in Leo
7th June 2025 - 27th July 2025
मंगल का सिंह राशि में गोचर
मंगल का सिंह राशि में गोचर/Mars Transit in Leo
12th November 2026 - 9th March 2027
मंगल का सिंह राशि में गोचर
मंगल का सिंह राशि में गोचर/Mars Transit in Leo
26th April 2027 - 4th July 2027
मंगल का सिंह राशि में गोचर
मंगल का सिंह राशि में गोचर/Mars Transit in Leo
14th October 2028 - 7th December 2028
मंगल का सिंह राशि में गोचर
सिंह राशि में गोचर/Mars transit in Leo करने पर मंगल की आक्रामकता में वृद्धि होती है और साथ ही इच्छाओं को पूरा कर पाने में भी व्यक्ति को दृढ़ संकल्प प्रदान करता है। सिंह राशि में मंगल के होने से व्यक्ति में महत्वाकांक्षा अधिक होती है और चीजों को पाने के लिए लगातार प्रयासशील भी रहता है। व्यक्ति अपने जीवन में अपने चुने हुए लक्ष्यों को पाने के लिए मेहनत करने से पीछे नहीं हटता है। निश्चित लक्ष्य को प्राप्त करना इसकी प्रमुखता में शामिल होता है। लोगों का नेतृत्व करने में सक्षम होगा और सभी को आकर्षित करने में सक्षम होगा। क्रोध और जल्दबाजी के कारण ही उस व्यक्ति परेशानी में पड़ सकता है, इसलिए इस समय पर सोच समझ कर फैसले लेना ही उचित होता है।
सिंह राशि में मंगल के गोचर का मेष राशि पर प्रभाव/ Effect of Mars transit in Leo on Aries
मेष राशि के लिए मंगल का गोचर पंचम भाव/Fifth House को प्रभावित करने वाला होगा। इस समय पर संतान एवं प्रेम संबंधों को लेकर आप सकारात्मक रुख देख सकते हैं। इस समय पर आपके रिश्तों में कुछ गर्मजोशी दिखाई दे सकती है। आप का क्रोध ही इस समय आपके प्यार में रुकावट बन सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। उच्च शिक्षा प्राप्ति का भी अवसर मिल सकता है और बाहरी संपर्क द्वारा अचानक से लाभ की प्राप्ति भी बनती दिखाई देती है। राजनीतिक क्षेत्र में आपके लिए नए अवसर उभर सकते हैं। इस समय पर वाहन इत्यादि का संभल कर उपयोग करना बेहतर होगा, स्वास्थ्य में पेट से जुड़े रोग कुछ दिक्कत कर सकते हैं। गैस्ट्रिक/Gastric संबंधी परेशानी अधिक रह सकती है। आर्थिक स्थिति में अचानक से लाभ के मौके मिल सकते हैं।
सिंह राशि में मंगल के गोचर का वृषभ राशि पर प्रभाव/ Effect of Mars transit in Leo on Taurus
वृषभ राशि के लिए मंगल का गोचर चतुर्थ भाव/Fourth House को प्रभावित करने वाला होगा। मंगल के प्रभाव से आपके सुख भाव में कुछ कमी हो सकती है, क्योंकि व्यस्तता अधिक होने के कारण आप शायद खुद के लिए अधिक समय न निकाल पाएं। घर अथवा किसी स्थान के निर्माण से जुड़ा काम भी इस समय पर हो सकता है। माता की सेहत में कमी के कारण थोड़ी चिंता सता सकती है। आर्थिक क्षेत्र में परिवार की ओर से बहुत अधिक सहायता न मिल पाए। यह समय संपत्ति में निवेश के लिए अनुकूल साबित हो सकता है और कुछ नई वस्तुओं की प्राप्ति का भी योग इस समय पर बना हुआ है। पैतृक संपत्ति से लाभ के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप सहकर्मियों के साथ विवाद से बचें और ऑफिस में अधिकारियों का सहयोग आपके काम आ सकता है। छाती और हृदय एवं स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है।
सिंह राशि में मंगल के गोचर का मिथुन राशि पर प्रभाव/ Effect of Mars transit in Leo on Gemini
मिथुन राशि के लिए मंगल का गोचर तीसरे भाव को प्रभावित करने वाला होगा। मंगल के प्रभाव के कारण पराक्रम में वृद्धि होगी और काम को लेकर आपकी मेहनत भी अब अच्छे परिणाम देने वाली होगी। इस समय पर व्यस्तता अधिक रह सकती है। और प्रतिस्पर्धाओं का दौर भी प्रभावित करने वाला है। भाई बंधुओं के साथ वाद-विवाद होने से रिश्तों में तनाव उभर सकता है। यह समय यात्राओं को भी दिखाता है, इस समय काम में अच्छे लाभ की उम्मीद भी दिखाई देती है। कामकाज में नए अवसर उभर सकते हैं साथ ही अतिरिक्त आय के साधन भी प्राप्त हो सकते हैं। इस समय आप अपनी ऊर्जा और जोश द्वारा अपने कामों को पूरा कर पाने में सफल रह सकते हैं। किसी भी प्रकार के विवाद में आपकी विजय संभव हो सकती है। खेल संबंधी विषयों अथवा अभिरुचि से जुड़े कामों में आप सकारात्मक परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।
सिंह राशि में मंगल के गोचर का कर्क राशि पर प्रभाव/ Effect of Mars transit in Leo on Cancer
कर्क राशि के लिए मंगल का गोचर दूसरे भाव/Second House को प्रभावित करने वाला होगा। मंगल के प्रभाव से वाणी में ओजस्विता और प्रभावशाली गुण उत्पन्न होंगे लेकिन इसके साथ ही भाषा में क्रोध और कटुता भी बढ़ सकती है। इस कारण से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचना अधिक अनुकूल होगा। आर्थिक स्थिति में उन्नति के अच्छे मौके दिखाई देंगे। कामकाज में तेजी आएगी और अचानक से लाभ के अवसर भी उभरेंगे। दांपत्य जीवन में थोड़ा अनबन का माहौल परेशान कर सकता है। आपके निवेश के नए अवसर सामने होंगे। प्रेम संबंधों के लिए मिलाजुला समय रह सकता है, इसलिए जितना धैर्य से काम लेंगे उतना लाभ प्राप्त कर पाने में सफल हो पाएंगे।
सिंह राशि में मंगल के गोचर का सिंह राशि पर प्रभाव/ Effect of Mars transit in Leo on Leo
सिंह राशि के लोगों के लिए मंगल का गोचर/Mars transit for Leo’s native लग्न को प्रभावित करने वाला होगा। मंगल के प्रभाव से व्यक्ति में ऊर्जा और शक्ति की वृद्धि होगी। नेतृत्व करने के गुण प्राप्त होंगे। इस समय उत्साह बना रहने वाला है। काम को करने में आप दूसरों से अधिक तेजी दिखा सकते हैं तथा बेहतर परिणाम पाने में भी सफल हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति में अच्छे परिणाम देख पाएंगे। इस समय स्वभाव में क्रोध या फिर जल्दबाजी अधिक रह सकती है। अहम का भाव भी बढ़ सकता है, इसलिए आवश्यक होगा खुद को नम्र बना कर रखें और जितना संभव हो सके विवादों से बचें। वैवाहिक जीवन में साथी के साथ संबंधों पर असर भी पड़ सकता है। इस समय उच्च रक्तचाप एवं सिर दर्द से जुड़ी बातें स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती हैं।
सिंह राशि में मंगल के गोचर का कन्या राशि पर प्रभाव/ Effect of Mars transit in Leo on Virgo
कन्या राशि के लिए मंगल का गोचर द्वादश भाव को प्रभावित करने वाला होगा। मंगल का यह गोचर आर्थिक क्षेत्र में व्यय की वृद्धि का संकेत दे सकता है। काम के लिहाज से जो लोग विदेशों से जुड़े हुए हैं उन्हें लाभ के अवसर मिल सकते हैं। कुछ मामलों में अचानक से अटकाव या कोई लम्बी कानूनी प्रक्रिया भी इस समय पर असर डालने वाली हो सकती है। पद प्राप्ति के अवसर भी मिलेंगे और साथ ही काम में अधिकता के चलते शारीरिक थकान बनी रह सकती है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सजग रहने की आवश्यकता होगी। अनिद्रा, बेचैनी एवं चोट इत्यादि लगने का भय बना हुआ है। किसी काम को दूसरों के चलते भी आप के लिए परेशानी खड़ी की जा सकती है। जीवन साथी की ओर से सहयोग रहेगा लेकिन वैचारिक तर्क-वितर्क अधिक देखने को मिल सकते हैं। इस समय पर शांति एवं धैर्य के साथ काम करने से ही अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है।
सिंह राशि में मंगल के गोचर का तुला राशि पर प्रभाव/ Effect of Mars transit in Leo on Libra
तुला राशि वाले के लिए मंगल का गोचर एकादश भाव को प्रभावित करने वाला होगा। इस गोचर के दौरान मिले जुले प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। यह समय आपके काम के क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में या अन्य गतिविधियों में काफी बेहतर परिणाम देने में सक्षम हो सकता है। कारोबार को लेकर यात्राएं भी रह सकती है। छात्र अपनी परिक्षाओं के लिए भी एक स्थान से दूसरे स्थान की यात्रा में लगे रह सकते हैं इस समय पर व्यस्तता अधिक रह सकती है। प्रेम संबंधों में आप काफी कुशल होंगे और हो सकता है कि इस समय एक से अतिरिक्त संबंधों का प्रभाव भी बना रहे। इस कारण मुश्किलें भी कम नहीं रहने वाली हैं। सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में आपके पास लाभ की प्राप्ति का अच्छा अवसर होगा। आर्थिक निवेश का मौका भी मिलेगा और यह समय लाभ प्राप्ति के लिए भी अच्छे संकेत दे सकता है, लेकिन इस समय पर उधार इत्यादि देने से बचना ही उचित होगा।
सिंह राशि में मंगल के गोचर का वृश्चिक राशि पर प्रभाव/ Effect of Mars transit in Leo on Scorpio
वृश्चिक राशि के लिए मंगल का गोचर दशम भाव/Tenth House को प्रभावित करने वाला होगा। मंगल के कर्म भाव पर होने के कारण आप को नए अवसर एवं नया काम शुरू करने की इच्छा अधिक रह सकती है। कर्म भाव का एक्टिव होना आपकी मेहनत में वृद्धि के संकेत देगा। आप अपने काम और अपने आस-पास के माहौल में खुद को स्थापित करने के लिए प्रयासशील रहने वाले हैं। इस समय पर अधिकारियों की ओर से आप पर अधिक जिम्मेदारियां रह सकती हैं। आप इस समय नेतृत्व करने में भी सफल हो सकते हैं। परिवार में कुछ नए कार्यों की शुरुआत हो सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में लाभ मिलने के संकेत दिखाई देते हैं। भाई बंधुओं के साथ कहीं घूमने फिरने का प्लान भी बन सकता है। इस समय खुद के लिए बहुत समय न निकाल पाएं और ऐसे में थकान या चिड़चिड़ाहट भी हो सकती है लेकिन परेशान ना हो, सकारात्मकता का प्रभाव इन सभी को दूर करने में सक्षम होगा।
सिंह राशि में मंगल के गोचर का धनु राशि पर प्रभाव/ Effect of Mars transit in Leo on Sagittarius
धनु राशि के लोगों के लिए मंगल का गोचर नवम भाव/Ninth house को प्रभावित करने वाला होगा। भाग्य भाव पर मंगल के गोचर से कुछ सकारात्मक लाभ मिल सकते हैं। यदि किसी काम में रुकावट बनी हुई थी तो वह अब समाप्त हो सकती है। छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्ति के साथ आर्थिक लाभ की प्राप्ति भी हो सकती है। इस समय पर आध्यात्मिक क्षेत्र में भी अभिरुची अधिक रह सकती है, दान एवं धर्म कर्म के कामों में शामिल हो सकते हैं। किसी संस्था से जुड़ कर सामाजिक क्षेत्र में काम भी कर सकते हैं। पिता का सुख एवं प्रेम प्राप्त होगा। अपने कार्यों को पूरा करने के लिए भागदौड़ करेंगे और साथ ही यात्राएं भी अधिक होंगी। भाई बंधुओं का सहयोग काम आएगा, थोड़ी अनबन भी रह सकती है या चिंता हो सकती है। लेकिन दिलों में प्रेम बना रहने वाला है।
सिंह राशि में मंगल के गोचर का मकर राशि पर प्रभाव/ Effect of Mars transit in Leo on Capricorn
मकर राशि के लिए मंगल का गोचर आठवें भाव को प्रभावित करने वाला होगा। मंगल के अष्टम भाव पर गोचर के प्रभाव/Effect of transit से आर्थिक मामलों पर संभल कर फैसले लेने का समय होगा। किसी भी प्रकार के निवेश में जाने से पूर्व उस से संबंधित सभी बातों पर ध्यान रखने की आवश्यकता होगी। इस समय धन उधार देने एवं लेने दोनों ही बातों से बचने का प्रयास करना ही उचित होगा। पैतृक संपत्ति/Ancestral property से संबंधित बातें इस समय चर्चा का विषय बना रह सकता है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सजग रहने की आवश्यकता होगी, पेट में गैस, अपच, कब्ज इत्यादि परेशानियां उभर सकती हैं। दांपत्य जीवन में शांति बनाए रखने की कोशिश करनी होगी। वाणी की कठोरता के चलते विवाद एवं तनाव की स्थिति भी उभर सकती है, इसलिए धैर्य एवं शांति के साथ काम करना ही उचित होगा।
सिंह राशि में मंगल के गोचर का कुंभ राशि पर प्रभाव/ Effect of Mars transit in Leo on Aquarius
कुंभ राशि के लोगों के लिए मंगल का गोचर सप्तम भाव को प्रभावित करने वाला होगा। मंगल के प्रभाव स्वरूप दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। जीवन साथी के साथ बहस अधिक रह सकती है, अथवा उसके स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता हो सकती है। इस समय पर साझेदारी से जुड़े कार्य आगे बढ़ सकते हैं और उनमें लाभ प्राप्ति का भी अवसर प्राप्त हो सकता है। इस समय जरूरी है कि साथ मे मिलकर काम करने की धारणा पर अधिक ध्यान दिया जाए न कि एक दूसरे से आगे निकलने की प्रवृत्ति को बल दें। ऐसा करने से चीजें बिगड़ सकती हैं ओर होने वाला लाभ भी अटक सकता है।
सिंह राशि में मंगल के गोचर का मीन राशि पर प्रभाव/ Effect of Mars transit in Leo on Pisces
मीन राशि/Pisces के लिए मंगल का गोचर छठे भाव को प्रभावित करने वाला होगा। इस भाव पर मंगल के गोचर के चलते आप प्रतिस्पर्धाओं में अच्छा प्रदर्शन कर पाने में सक्षम हो रह सकते हैं। आप अपने विरोधियों पर हावी रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र एवं अन्य कामों में आप बेहतर रूप से और प्रबल विजेता के रूप में भी उभर सकते हैं। धनार्जन के क्षेत्र में खर्च की अधिकता बनी रह सकती है। छोटे छोटे खर्चों के चलते निवेश/Investment भी प्रभावित हो सकता है।
Mars Transit
जीवन समस्या
अपॉइंटमेंट
ज्योतिष
- आज का पंचांग
- आज का शेयर बाजार
- दैनिक भविष्यफल
- ग्रहों का गोचर
- त्योहार
- प्रेम अनुकूलता
- कुंडली दोष
- नक्षत्र
- ज्योतिष समाचार
- विभिन्न भावों और राशियों में ग्रह
- ज्योतिष में बारह भाव
- ज्योतिष उपाय/ Astrology Remedies
- ज्योतिष में दशा या काल
- ज्योतिष शास्त्र में योग/
- व्रत तिथियां
- हिंदू अनुष्ठान और इसका महत्व
- जयंती
- मुहूर्त