अन्य पारगमन
विशेषज्ञ
नि: शुल्क कैलकुलेटर
मंगल का कुम्भ राशि में गोचर का प्रभाव
मंगल का कुम्भ राशि में गोचर का प्रभाव
15 March, 2024
(Friday)
to
22 April, 2024
(Monday)
मंगल का कुम्भ राशि में गोचर का प्रभाव
4th May 2020 - 17th June 2020
मंगल का कुंभ राशि में गोचर
मंगल का कुम्भ राशि में गोचर का प्रभाव
7th April 2022 - 16th May 2022
मंगल का कुंभ राशि में गोचर
मंगल का कुम्भ राशि में गोचर का प्रभाव
15th March 2024 - 22nd April 2024
मंगल का कुंभ राशि में गोचर
मंगल का कुम्भ राशि में गोचर का प्रभाव
23rd February 2026 - 1st April 2026
मंगल का कुंभ राशि में गोचर
मंगल का कुम्भ राशि में गोचर का प्रभाव
3rd February 2028 - 11th March 2028
मंगल का कुंभ राशि में गोचर
मंगल का कुम्भ राशि में गोचर का प्रभाव
13th January 2030 - 19th February 2030
मंगल का कुंभ राशि में गोचर
कुंभ राशि शनि के स्वामित्व की राशि है और ऐसे में मंगल का इस राशि में प्रवेश काफी सारे बदलावों की ओर इशारा भी करता है। इस राशि में मंगल की स्थिति जातक को अप्रत्याशित बनाती है। व्यक्ति अपने साहस द्वारा कई सारे काम करने में उत्साहित होता है। इसी के साथ व्यक्ति का अपनी बौद्धिकता से अधिक अपने बाहुबल पर अधिक निर्भर रहता है। जातक में कार्य करने की प्रवृत्ति होती है इसी के साथ वह अपने संबंधों में भी काफी प्रगतिशील दिखाई देता है।
कुंभ राशि में मंगल के गोचर का मेष राशि पर प्रभाव/Effect of mars transit in Aquarius on Aries
मेष राशि के लोगों के लिए मंगल का गोचर इनके एकादश भाव को प्रभावित करने वाला होगा। इस समय पर आपके प्रयास अधिक बढ़ सकते हैं। आप अपने आय के स्रोतों में वृद्धि के लिए लगातार कोई न कोई योजना बनाने में भी विचारशील होंगे। किसी वरिष्ठ व्यक्ति या बड़े भाई बंधुओं की ओर से कुछ सहायता मिल सकती है लेकिन आपके लिए जरूरी है कि उनके क्रोध या डांट को दिल पर नहीं लगाएं। प्यार के मामले में आप किसी नई शुरुआत की तरफ बढ़ते दिखाई देंगे आपके प्रेम संबंधों में किसी नए सदस्य का आगमन भी हो सकता है इसलिए संभल कर काम करें। दोस्तों के साथ कहीं लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मन बना सकते हैं। छात्रों को इस समय उच्च शिक्षा हेतु कुछ मौके भी मिलेंगे, इसलिए अवसर का लाभ उठाने से हिचकिचाएं नहीं। इस समय काम के क्षेत्र में लाभ और परिश्रम दोनों ही अधिक होगा, इसके लिए खुद को तैयार रखें। आपके विरोधियों की ओर से कुछ मुश्किलें खड़ी की जा सकती हैं, लेकिन आप उसमें से निकलने का मार्ग भी पाने में सफल होंगे। अपनी संतान की तरफ थोड़े सजग रहें और उनसे प्रेम से बात करें। आपका अनुशासन और रोक टोक उन्हें आप से दूर करने का काम कर सकता है। इसलिए अभी जितना हो सके प्रेम पूर्वक स्थिति से निपटने की कोशिश करें।
कुंभ राशि में मंगल के गोचर का वृषभ राशि पर प्रभाव/Effect of mars transit in Aquarius on Taurus
वृषभ राशि के लोगों के लिए मंगल गोचर इनके दशम भाव/Tenth House को प्रभावित करने वाला होगा। इस समय आपको अपने कार्यक्षेत्र में बदलाव और नई चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए। आप अपने परिश्रम और योग्यता द्वारा पद प्राप्ति में भी सफल हो सकते हैं, इसलिए इस समय पर खुद को नियंत्रित रखते हुए काम करें। अधिकारियों की बातों को ध्यान से सुनें और अपने कार्य में एकाग्रता बनाए रखें। इस बात की संभावना है कि आपको अपने सहकर्मियों से सहायता अधिक न मिल पाए। आपके काम और परिवार के मध्य स्थिति को लेकर आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं, क्योंकि व्यस्तता के चलते दोनों में तालमेल बिठा पाना मुश्किल हो सकता है। यह समय आपकी यात्राओं को भी दिखाता है और किसी न किसी कारण से घर से कुछ समय के लिए दूरी भी रह सकती है। घर पर किसी प्रकार के बदलाव का विचार भी चल सकता है। परिवार में कुछ मुद्दे आपको परेशान कर सकते हैं दांपत्य जीवन में आपको अपने साथी से जो अपेक्षा होंगी वह कुछ हद तक पूरी हो पाएं। यह समय आपको अधिक भागदौड़ भी करा सकता है, इसलिए आत्मविश्वास के साथ अपने काम में डटे रहें। आपको सफलता अवश्य मिलेगी।
कुंभ राशि में मंगल के गोचर का मिथुन राशि पर प्रभाव/Effect of mars transit in Aquarius on Gemini
मिथुन राशि के लोगों के लिए मंगल का गोचर/Mars transit इनके नवम भाव को प्रभावित करने वाला होगा। ऐसे में आप कुछ भाग्य का सहयोग तो पाएंगे लेकिन अटकाव भी झेल सकते हैं। इस समय आप आध्यात्मिक रुप से कुछ मजबूत दिखाई देंगे। परिवार में कोई पूजा पाठ या फिर मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। इस समय पर आपके लिए बाहरी लोगों के साथ मेलजोल का समय भी होगा और आप कुछ यात्राओं को भी कर पाएंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से थोड़ा ध्यान बना कर रखना होगा। पिता की हेल्थ कुछ कमजोर रह सकती है। भाई बंधुओं के साथ व्यर्थ के मुद्दों पर विवाद से बचना ही आपके लिए लाभकारी होगा। कोई दोस्त आपके लिए इस समय सहायक बन सकता है। आपको आर्थिक क्षेत्र में थोड़ा अधिक सजग होकर काम करने की आवश्यकता होगी। आप अपने खर्चों के प्रति लापरवाह हो सकते हैं, ऐसे में आपकी बचत भी प्रभावित होगी। यह समय सामाजिक और राजनीतिक रुप से आपको व्यस्त रख सकता है। आप भी अपने आस पास के कामों में शामिल होने का विचार रख सकते हैं। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात का भी समय बना हुआ है। शिक्षा के क्षेत्र में आपको कुछ लाभ मिल सकता है और बेहतर परिणामों की उम्मीद भी की जा सकती है।
कुंभ राशि में मंगल के गोचर का कर्क राशि पर प्रभाव/Effect of mars transit in Aquarius on Cancer
कर्क राशि के लोगों के लिए मंगल का गोचर इनके आठवें भाव को प्रभावित करने वाला है। यह समय आपके लिए संभल कर काम करने का होगा। आप लापरवाह होकर चीजों को नहीं ले सकते हैं। आपको अपने आस पास के लोगों की गतिविधियों को ध्यान में रखने की जरूरत होगी तभी आप स्वयं के लिए बेहतर स्थिति को देख पाएंगे। इस समय किसी कारण से व्यर्थ के अटकाव और मुश्किलें परेशानी बढ़ा सकती हैं। इसलिए प्रत्येक कार्य में सोच -विचार करके आगे बढ़ना ही उचित होगा। कामकाज में दूसरों के कारण कुछ दिक्कतें उभर सकती हैं, या फिर किसी दूसरे की गलती के कारण आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है। परिवार में छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद भी उभर सकता है इसलिए खुद को जितना शांत रखेंगे उतना स्थिति को बेहतर तरीके से संभाल भी पाएंगे। ये समय अचानक से होने वाले लाभ के संकेत भी देता है। अचानक से किसी यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है और साथ ही कुछ ऎसे लोगों से मुलाकात हो सकती है जिन्हें आप एक रसे से नहीं मिल पाए थे। शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को एकाग्रता की कमी परेशान कर सकती है। स्वास्थ्य को लेकर भी सजग रहने की जरूरत होगी इस समय पर कब्ज और पेट में गैस इत्यादि के कारण परेशानी हो सकती है। खाने में अधिक मसालेदार भोजन से कुछ समय के लिए परहेज करना ही उचित होगा।
कुंभ राशि में मंगल के गोचर का सिंह राशि पर प्रभाव//Effect of mars transit in Aquarius on Leo
सिंह राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर इनके सप्तम भाव/Seventh House को प्रभावित करेगा। मंगल के प्रभाव द्वारा इस समय आपको कुछ मांगलिक सुख भी प्राप्त हो सकते हैं विवाह इत्यादि से संबंधित कार्य भी इस समय पर होने की संभावना बनती है। प्रेम संबंधों में आप अपने साथी को करीब पाएंगे। यह समय शिक्षार्थियों के लिए भी अच्छा रह सकता है। मेहनत के अनुरूप परिणाम भी प्राप्त हो सकते हैं। कुछ मामलों में आप के स्वभाव में दूसरों के कारण चिड़चिड़ाहट या गुस्सा थोड़ा अधिक रह सकता है और इस कारण से आप के अपनों से था थोड़ा विवाद भी उभर सकता दांपत्य जीवन में साथी के साथ अनबन रह सकती है। इस समय पर साझेदारी से जुड़े काम में तेजी का समय बना हुआ है। जरूरी कागजात इत्यादि को संभाल कर रखें अन्यथा उनके खोने की संभावना भी बनी हुई है। कुछ चीजों के अत्यधिक सेवन द्वारा स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है।
कुंभ राशि में मंगल के गोचर का कन्या राशि पर प्रभाव/Effect of mars transit in Aquarius on Virgo
कन्या राशि के लिए मंगल का गोचर छठे भाव/Sixth House में होने से आप काफी प्रयास में लगे रह सकते हैं। इस समय पर आप काम को लेकर भागदौड़ में भी अधिक व्यस्त रह सकते हैं। जो लोग नए काम की तलाश में हैं उनके पास नए अवसर होंगे और इस समय आप अपने परिश्रम द्वारा विरोधियों को समाप्त भी कर सकते हैं। नाना पक्ष की ओर से थोड़ा परेशानी अनुभव हो सकती है। यह समय आपके कानूनी मुद्दों को हल करने के लिए बेहतर रह सकता है। किसी विवाद में उलझते भी हैं तो उससे बचा जा सकता है। सेहत के लिहाज से यह समय आपको ध्यान में रखने की जरूरत होगा। मौसम का बदलाव आपको परेशानी दे सकता है। यह समय किसी प्रकार की सर्जरी इत्यादि की संभावना अगर बनती भी है तो सफल रहेगी। प्रेम संबंधों को लेकर आप इस समय जिद को बीच में नहीं आने दे वर्ना साथी आप से दूरी भी बना सकता है। कार्यक्षेत्र के लिए यह समय यात्राओं की अधिकता को दर्शाता है।
कुंभ राशि में मंगल के गोचर का तुला राशि पर प्रभाव//Effect of mars transit in Aquarius on Libra
तुला राशि के लिए मंगल का गोचर पंचम भाव को प्रभावित करने वाला हो सकता है। इस समय पर आप कुछ अलग ही विचारों में रह सकते हैं। आपके मन में रिश्तों को लेकर काफी उत्सुकता भी रह सकती है। प्रेम को लेकर आप कुछ भावुक से दिखाई देंगे। आप इस समय नए रिश्ते में भी बंध सकते हैं। इस समय पर छात्रों के लिए कुछ अच्छे विकल्प भी मौजूद रह सकते हैं और किसी नए संस्थान इत्यादि से जुड़ने का भी अच्छा अवसर मिल सकता है। जो लोग मंत्र इत्यादि सिद्धि की इच्छा रखे हैं उन्हें भी इस समय पर सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। अचानक से कुछ बातें दूसरों के चलते ज्यादा आगे तक भी बढ़ सकती हैं इसलिए अभी खुद को किसी भी प्रकार की राजनीति से बचाने की आवश्यकता है। आप में कुछ क्रोध व काम को लेकर जल्दबाजी भी रह सकती है। घर के बड़ों का सहयोग मिल सकता है, एवं सुझाव आपके काम भी आ सकते हैं। कार्य क्षेत्र में आप कुछ नए प्रोजेक्ट इत्यादि को शुरू करने का भी विचार कर सकते हैं।
कुंभ राशि में मंगल के गोचर का वृश्चिक राशि पर प्रभाव/Effect of mars transit in Aquarius on Scorpio
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए मंगल का गोचर इनके चतुर्थ भाव/Fourth House को प्रभावित करने वाला होगा। मंगल के गोचर प्रभाव स्वरूप आपके कुछ नए काम शुरु हो सकते हैं, लेकिन किसी न किसी कारण से कोई परेशानी भी उत्पन्न हो सकती है। कुछ घरेलू मसलों के चलते मानसिक शांति कम होगी या फिर किसी कारण से परिवार से कुछ दूरी भी बन सकती है। आर्थिक क्षेत्र में लाभ तो होगा लेकिन इस समय धन का अपव्यय रोकने पर भी ध्यान देने की जरूरत होगी। अन्यथा कर्ज की स्थिति परेशानी का कारण बन सकती है। इस समय आपके लिए जरूरी है की क्रोध एवं गुस्से में आकर काम न करें जितना शांत रहकर फैसले लिए जाएंगे उतना बेहतर होगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता सता सकती है। इस समय कार्यक्षेत्र में प्रगति के मौके भी मिलेंगे, लेकिन सहकर्मियों की ओर से आप पर काम का अतिरिक्त बोझ भी बढ़ सकता है। संपति इत्यादि की खरीद एवं उससे संबंधित कुछ काम इस समय पर पूरे होते भी दिखाई देंगे।
कुंभ राशि में मंगल के गोचर का धनु राशि पर प्रभाव//Effect of mars transit in Aquarius on Sagittarius
धनु राशि के लोगों के लिए मंगल का गोचर इनके तीसरे भाव को प्रभावित करेगा। मंगल का प्रभाव आपके भीतर जुझारू होने की क्षमता को बढ़ा सकता है। आप काफी मेहनती एवं किसी भी कार्य को करने के लिए अग्रसर भी दिखाई देंगे। लोगों का नेतृत्व करने में आपकी भूमिका भी महत्वपूर्ण होगी। खर्चों की अधिकता तो इस समय रहेगी लेकिन आप अपनी मेहनत द्वारा अपने काम से आर्थिक स्थिति के लिए नए आय के स्रोत भी प्राप्त करने में सफल रह सकते हैं। भाई बंधुओं के साथ किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है या उनको लेकर आप कुछ अधिक चिंतामग्न भी दिखाई दे सकते हैं। आपके लिए अचानक से कुछ धार्मिक यात्राओं का योग भी बन रहा है। छात्र परिक्षाओं में अच्छा कर सकते हैं। संतान के सुख की प्राप्ति का योग भी बना हुआ है। इस समय पर कंधों एवं पैरों से संबंधित रोग परेशान कर सकते हैं।
कुंभ राशि में मंगल के गोचर का मकर राशि पर प्रभाव/Effect of mars transit in Aquarius on Capricorn
मकर राशि के लोगों के लिए मंगल का गोचर इनके दूसरे भाव को प्रभावित करेगा। मंगल के गोचर से आपको अपने भीतर नई ऊर्जा का अनुभव हो सकता है। आप किसी न किसी रुप में सामाजिक रुप से भी आगे रह सकते हैं। आपकी बातों का प्रभाव दूसरों पर अधिक रह सकता है। इसी के साथ वाणी में कुछ कठोरता भी बढ़ सकती है इसलिए खुद नियंत्रित रह कर बात करें अन्यथा दूसरों का मन भी दुखा सकते हैं। इस समय संपत्ति से संबंधित विवाद में आपको सफलता भी मिल सकती है, लेकिन इसके साथ ही कोई पैतृक संपत्ति को लेकर भी कानूनी कार्यवाही होने का समय बना हुआ है। आर्थिक स्थिति/Financial condition अनुकूल रह सकती है और काम की शुरुआत करने के लिए कुछ धन भी व्यय कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में थोड़ा तनाव उभर सकता है और साथ ही इस समय पर आपके गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश भी कर सकते हैं पर आप उन्हें विफल करने में सफल भी हो सकते हैं। गले, चेहरे ओर पेट से संबंधित रोग परेशान कर सकते हैं इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान बना कर रखें।
कुंभ राशि में मंगल के गोचर का कुंभ राशि पर प्रभाव/Effect of mars transit in Aquarius on Aquarius
कुंभ राशि के लोगों के लिए मंगल का गोचर इन्हीं की राशि पर होने से इनके लग्न भाव को प्रभावित करने वाला होगा। आप काफी आकर्षक एवं प्रभावशाली व्यक्तित्व को पाएंगे। नए प्रेम संबंधों का आरंभ भी होता दिखाई देता है। इस समय पर कुछ नवीन समाचार इत्यादि मिल सकता है। व्यापार एवं कार्यक्षेत्र में नए बदलाव भी हो सकते हैं। पिता की ओर से आपको कुछ नसीहतें और सहयोग की प्राप्ति होगी जो आपके लिए लाभदायक रह सकती हैं। इस समय पर घर में निर्माण कार्य से जुड़े कुछ नए काम शुरु हो सकते हैं। नई चीजों की खरीदारी का भी समय बना हुआ है और वाहन इत्यादि की खरीद भी बन सकते हैं। इस समय वैवाहिक जीवन में कुछ मसले खड़े हो सकते हैं या फिर किसी न किसी कारण से अलगाव/Separation की स्थिति रिश्ते में अपना असर डाल सकती है।
कुंभ राशि में मंगल के गोचर का मीन राशि पर प्रभाव/Effect of mars transit in Aquarius on Pisces
मीन राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर इनके द्वादश भाव को प्रभावित करने वाला होगा। इस समय पर आपके खर्चे भी अधिक रह सकते हैं। आपको इस समय पर भागदौड़ अधिक करनी पड़ सकती है। व्यवसाय एवं कार्यक्षेत्र/Workplace में आप कुछ नए प्रोजेक्ट से भी जुड़ सकते हैं। इस समय पर अनिद्रा और बेचैनी परेशान कर सकती है। वाहन इत्यादि का संभल कर उपयोग करने की जरुरत होगी, दुसाहसिक होकर किए गए कामों से परेशानी ही रह सकती है। इस समय पर बाहरी संपर्क द्वारा लाभ की प्राप्ति भी हो सकती है। कोई कोर्ट केस या फिर विवाद की स्थिति भी प्रभावित रह सकती है। भाग्य के द्वारा लाभ की प्राप्ति का भी योग बनता है, लेकिन इस समय कुछ न कुछ उतार-चढ़ाव बने रह सकते हैं। इसलिए धैर्य के साथ कोई भी निर्णय लेना ही उचित होगा।
मंगल के अन्य राशियों में गोचर के प्रभाव के विषय में जानने के लिए मंगल के सभी गोचर पर क्लिक करें।
आप यह भी जान सकते हैं कि किस प्रकार ज्योतिष/ astrology आपकी करियर और नौकरी, वैवाहिक जीवन की समस्याओं में आपकी सहायता करता है।
जीवन समस्या
अपॉइंटमेंट
ज्योतिष
- आज का पंचांग
- आज का शेयर बाजार
- दैनिक भविष्यफल
- ग्रहों का गोचर
- त्योहार
- प्रेम अनुकूलता
- कुंडली दोष
- नक्षत्र
- ज्योतिष समाचार
- विभिन्न भावों और राशियों में ग्रह
- ज्योतिष में बारह भाव
- ज्योतिष उपाय/ Astrology Remedies
- ज्योतिष में दशा या काल
- ज्योतिष शास्त्र में योग
- व्रत तिथियां
- हिंदू अनुष्ठान और इसका महत्व
- जयंती
- मुहूर्त