प्रीमियम उत्पाद

Mars Transit

मंगल का मकर राशि में गोचर के प्रभाव
22 Mar,2020
से
03 May,2020

मकर राशि में मंगल की स्थिति बहुत ही उत्तम मानी गई है। मंगल के मकर राशि में होने पर मंगल के गुणों में वृद्धि होती है और मंगल को बल मिलता है। मंगल का मकर राशि में गोचर कई मायनों में महत्वपूर्ण होता है। इस समय पर स्थिति मजबूत होती है और साहस एवं पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलती है। मकर राशि का जातक कई प्रकार से दूसरों के लिए समर्पित होता है वह अपने प्रयासों द्वारा सभी के मध्य प्रेम व सहयोग बनाए रखने की इच्छा रखता है, ऐसे में जब मंगल मकर राशि में होता है तो वह अपने समर्पण के भाव को भी मजबूत पाता है। कार्यक्षेत्र में सफलता और अधिकारियों की ओर से प्रशंसा की भी प्राप्त होती है। मकर राशि में मंगल के होने से व्यक्त के भीतर साहस का गुण स्वाभाविक रुप से उत्पन्न होता है। उसमें ऊर्जा और शक्ति का गुण मौजूद रहता है।

मकर राशि में मंगल के गोचर का मेष राशि पर प्रभाव/Effect of mars transit in Capricorn on Aries

मेष राशि के लोगों के लिए मंगल का गोचर इनके दशम भाव को प्रभावित करने वाला होगा। मंगल के कर्म भाव पर होने से आपको कार्यक्षेत्र की ओर से कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। यह समय नई जिम्मेदारियों को भी दिखाने वाला होगा। आपके काम के साथ साथ परिवार में भी कुछ बदलाव रह सकते हैं। मंगल ग्रह के आपके दशम भाव/Tenth House में गोचर के कारण मंगल दिशाबल को पाने में सक्षम होता है। आपको संपत्ति, भू-संपदा से जुड़े क्षेत्रों में अच्छे लाभ मिलने की संभावना भी होगी। इस समय पर घर के निर्माण अथवा रेनोवेशन से संबंधित काम भी होते दिखाई दे सकते हैं। आपको अपने काम के द्वारा धनार्जन का भी अच्छा अवसर मिल पाएगा। इस समय पर जरूरी होगा की अपने क्रोध और उत्साह को थोड़ा नियंत्रित रखें अन्यथा आपकी तेजी कुछ परेशानी भी खड़ी कर सकती है। संतान पक्ष की ओर से थोड़ी चिंता देखने को मिल सकती है। इस समय प्रेम संबंधों को लेकर भी आप काफी कशमकश में रह सकते हैं। 

मकर राशि में मंगल के गोचर का वृष राशि पर प्रभाव/Effect of mars transit in Capricorn on Taurus

वृष राशि के लोगों के लिए मंगल का गोचर इनके भाग्य भाव को प्रभावित करने वाला होगा। इस समय पर भाग्य का सहयोग मिल पाएगा। नवम भाव पर मंगल का होना धार्मिक क्षेत्र एवं पिता के सुख में वृद्धि देने वाला होता है। इस समय पर आपको अपने काम में मुनाफा अच्छा मिल सकता है। यात्राओं का प्रभाव अभी अधिक होगा और साथ ही इस समय परिवार के साथ किसी नए स्थानों पर घूमने का अवसर होगा। आपको अपने काम में मित्रों का सहयोग भी मिल सकता है। आपके पास उन्नति के मौके होंगे भाग्य का सहयोग इस समय पर आपके रुके हुए कार्यों को पूरा करने में मदद भी करेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी इस समय भाई बंधुओं के साथ थोड़ा मतभेद भी उभर सकते हैं इसलिए अधिक गर्मजोशी से बचना होगा। 

मकर राशि में मंगल के गोचर का मिथुन राशि पर प्रभाव/Effect of mars transit in Capricorn on Gemini

मिथुन राशि के लोगों के लिए मंगल का गोचर इनके आठवें भाव को प्रभावित करने वाला होगा। इस समय पर आपको सावधानी के साथ अपने कामकाज को करने की आवश्यकता होगी। इस समय पर आपको अपने खान-पान को लेकर भी सजग रहने की जरूरत होगी। इसके साथ ही आपको अपने आस पास की गतिविधियों पर भी ध्यान रखने की जरूरत होगी क्योंकि आठवां भाव पर मंगल का गोचर अचानक होने वाली घटनाओं को दिखा सकता है। आपको अपने काम में किसी भी प्रकार के शॉर्टकट से बचना चाहिए। अचानक से धन लाभ के योग और पैतृक संपदा के मुद्दे अभी उभर सकते हैं। प्रेम संबंधों को लेकर कंट्रोवर्सी में फंस सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सजग बने रहें पेट संबंधी रोग कब्ज या गैस्ट्रिक परेशानी इस समय आप को दिक्कत दे सकती है। 

मकर राशि में मंगल के गोचर का कर्क राशि पर प्रभाव/Effect of mars transit in Capricorn on Cancer

कर्क राशि के लोग उनकी कुंडली के सातवें भाव पर मंगल का प्रभाव होने से वह स्वयं को लेकर काफी सजग होंगे। इसके साथ ही आपके दांपत्य जीवन पर मंगल का प्रभाव होने से रिश्तों में उतार-चढ़ाव भी दिखाई देगा। यह समय आपके रिलेशनशिप के साथ-साथ कार्यक्षेत्र/Workplace में बदलावों को दिखाता है। इस समय आपके व्यवहार में कुछ क्रोध की अधिकता रह सकती है, इसलिए अपने को शांत रखें और व्यर्थ के वाद-विवाद से खुद को बचाने की कोशिश करें। इस समय आप अपने विरोधियों पर दबाव बनाने में सफल होंगे और परिश्रम द्वारा कई कार्यों को कर पाने में भी सफल होंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपकी भागीदारी अधिक रह सकती है। आप अपने या जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर भी थोड़े चिंतित रह सकते हैं। इस समय उच्च रक्तचाप या पेट से जुड़े विकार परेशान कर सकते हैं।

मकर राशि में मंगल के गोचर का सिंह राशि पर प्रभाव/Effect of mars transit in Capricorn on Leo

सिंह राशि के लोगों के लिए मंगल का गोचर छठे भाव/Sixth House को प्रभावित करने वाला होगा। मंगल की स्थिति आपके लिए योग कारक रह सकती है। प्रतियोगिताओं में आप अच्छा कर सकते हैं, इसके साथ ही विरोधी चाहे कितना भी आपको परेशान करना चाहें पर आप उन्हें परास्त कर देने में भी सफल रहेंगे। जो लोग नए कम की तलाश में हैं या कार्यक्षेत्र में पद प्राप्ति का अवसर देख रहे हैं तो उन्हें इस समय मनोकूल परिणाम भी प्राप्त हो सकते हैं। इस समय आपके लिए शेयर मार्किट एवं लाटरी इत्यादि से लाभ के योग भी बनते दिख रहे हैं। इस समय कानूनी वाद विवाद में आप फंस सकते हैं, लेकिन इसमें आपको सफलता भी मिल सकते हैं। यह समय बाहरी संपर्क द्वारा लाभ भी दिखाता है। यात्राओं का समय बना रहने वाला है। प्रेम संबंधों में यह समय थोड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है। किसी दूसरे के कारण आप के रिश्ता भी प्रभावित हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता होगी। कोई सर्जरी या कोई चोट इत्यादि की संभावना भी अधिक रह सकती है।

मकर राशि में मंगल के गोचर का कन्या राशि पर प्रभाव/ Effect of mars transit in Capricorn on Virgo

कन्या राशि के लोगों के लिए मंगल का गोचर पंचम भाव/Fifth House को प्रभावित करेगा। मंगल के इस स्थान पर होने से आपके प्रयास थोड़े अधिक बढ़ सकते हैं। जो छात्र अपनी शिक्षा को लेकर चिंता में हैं, उन्हें इस समय कुछ राहत मिल सकती है और किसी अन्य संपर्क के द्वारा प्रतिस्पर्धाओं में भी भाग लेने का मौका मिल सकता है। यह समय आपकी बौद्धिकता को सजग करेगा, आप कई चीजों को लेकर विचारशील होंगे साथ ही आपमें निर्णय लेने की पहल भी देखने को मिलेगी। प्यार के मामले में स्थिति मिले-जुले प्रभाव देने वाला रह सकती है। शेयर मार्किट इत्यादि से अचानक धन लाभ के योग बनते हैं। दोस्तों के साथ मिलकर कुछ नया करने का मन बनाएंगे लेकिन साथ ही इस समय कुछ नोक झोंक भी दोस्ती पर असर डाल सकती है, इसलिए जितना हो सके व्यर्थ की बातों पर ध्यान देने से बचें।

मकर राशि में मंगल के गोचर का तुला राशि पर प्रभाव/ Effect of mars transit in Capricorn on Libra

तुला राशि के व्यक्तियों के लिए मंगल का गोचर का सुख स्थान में होने से आप कुछ अधिक तेजी में रह सकते हैं। चीजों के बदलाव को लेकर भी सोच सकते हैं या कुछ नई चीजों की खरीद का मन भी बना सकते हैं। वाहन इत्यादि को चलाते समय रफ्तार पर ध्यान रखें। किसी भी तरह की लापरवाही से परेशानी भी खड़ी हो सकती है। मंगल के गोचर के प्रभाव द्वारा अचानक से लाभ प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं, लेकिन इस समय माता के स्वास्थ्य एवं उनके व्यवहार में आने वाले बदलाव आपको थोड़ा परेशान भी कर सकते हैं। काम के क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करने की पूरी कोशिश करेंगे। इस समय पर कंस्ट्रक्शन या प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में तेजी आ सकती है। घर-परिवार में कोई बदलाव का भी विचार आपके मन में अचानक से आ सकता है। छात्रों के लिए बेहतर परिणाम पाने का समय होगा और परिश्रम द्वारा सफलता को प्राप्त कर सकने में सफल भी होंगे। 

मकर राशि में मंगल के गोचर का वृश्चिक राशि पर प्रभाव/ Effect of mars transit in Capricorn on Scorpio

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए यह समय बदलाव एवं स्थान परिवर्तन को दर्शाता है। तीसरे भाव/Third house पर मंगल का गोचर आपके उत्साह को बढ़ाने का काम करेगा, पर इस समय जरूरी होगा की जल्दबाजी के फैसलों से बचें। आप अपनी मेहनत द्वारा भाग्य के निर्माता होंगे। हो सकता है कि कुछ मामलों में आपको लोगों का पूरा सहयोग ना मिले, परिवार के लोगों की ओर से भी थोड़ा सहयोग में कमी रह सकती है, लेकिन आप अपने मनोबल को कमजोर मत होने दीजिएगा। आपको इस समय भाग्य का साथ जरूर मिल सकता है। आपके कम्युनिकेशन में भी चेंज दिखाई देगा। कुछ मामलों में तेजी रह सकती है। साथ ही आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाए रखने की कोशिशें भी जारी रहने वाली हैं। विरोधियों को आप हरा सकते हैं। इस समय पर यात्राओं का भी योग बनेगा, इसलिए इस समय पर अपनी ट्रैवलिंग पर सावधानी रखें और दुसाहसिक कार्यों से खुद को थोड़ा बचा कर काम करना ही अनुकूल होगा।

मकर राशि में मंगल के गोचर का धनु राशि पर प्रभाव/Effect of mars transit in Capricorn on Sagittarius

धनु राशि के लोगों के लिए मंगल का गोचर इनके दूसरे भाव को प्रभावित करने वाला होगा। मंगल के गोचर से आपको वाक कुशलता और ओजस्विता प्राप्त हो सकती है, लेकिन साथ ही आप कुछ कठोर भी हो सकते हैं, इसलिए वाणी में कठोरता से बचना होगा अन्यथा रिश्तों में दूरी आ सकती है। एवं आपकी प्रतिष्ठा भी प्रभावित हो सकती है। यह समय आर्थिक लाभ को दर्शाता है। कुछ नई इंवेसमेंट को लेकर भी आप कुछ फैसले ले सकते हैं। किसी को उधार में दिया हुआ धन भी इस समय मिल सकता है। परिवार में मौजूद संपत्ति से लाभ भी मिलने की संभावना भी इस समय दिखाई देती है। कुछ गुप्त शत्रु शायद आपको परेशान करें इसलिए अपने कार्यों को जितना संभल कर करेंगे उतना आपके लिए बेहतर होगा। छात्रों की उच्च शिक्षा के लिए अच्छे मौके बन रहे हैं इस समय किसी नए स्थान में आवेदन देने के लिए समय अनुकूल है। स्वास्थ्य में थोड़ी कमी रह सकती है मुंह एवं गले से संबंधित रोग व दर्द की शिकायत रह सकती है इसलिए भोजन में लापरवाही से बचने की सलाह दी जाती है। 

मकर राशि में मंगल के गोचर का मकर राशि पर प्रभाव/ Effect of mars transit in Capricorn on Capricorn

मकर राशि के लोगों के लिए मंगल इनके लग्न को प्रभावित करने वाला होगा। इस समय पर आपके स्वभाव में क्रोध, बेचैनी या जिद भी देखने को मिल सकती है। आप कुछ अलग करने की इच्छा रख सकते हैं, अपने आप पर भी आपको ध्यान देना होगा। इस समय पर कुछ महंगी वस्तुओं की खरीदारी का भी आप विचार कर सकते हैं। दांपत्य जीवन पर कुछ तनाव की स्थिति रह सकती है या जीवन साथी के व्यवहार से आप आहत भी महसूस कर सकते हैं। इस समय पर चाहिए की जितना संभव हो सके व्यर्थ के मुद्दों से खुद को बचा कर रखें। जो लोग अविवाहित है उनके वैवाहिक जीवन में समस्या को दर्शाता है। कार्यक्षेत्र में आपको इस समय अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी और आप अपनी मेहनत द्वारा अच्छा लाभ भी अर्जित कर सकते हैं।

मकर राशि में मंगल के गोचर का कुंभ राशि पर प्रभाव/ Effect of mars transit in Capricorn on Aquarius

कुंभ राशि के लोगों के लिए मंगल इनके द्वादश भाव/Twelfth House को प्रभावित करने वाला होगा। ऎसे में खर्चों की अधिकता तो रहने वाली है लेकिन कार्यक्षेत्र में बाहरी संपर्क द्वारा लाभ के भी योग बन रहे हैं। इस समय काम-काज में बदलाव के साथ साथ ट्रैवलिंग भी अधिक रहने वाली है। कुछ मामलों में प्रयास अधिक होंगे लेकिन मुनाफा थोड़ा कम ही रह सकता है। सेहत को लेकर भी कुछ चिंता रह सकती है। इस समय पर चोट लगना या कहीं से गिरने से मोच इत्यादि आने की समस्या परेशान कर सकती है। दांपत्य जीवन/Married life में साथी के साथ अधिक तालमेल न बन पाए या घरेलू मसले अधिक परेशानी दे सकते हैं। विदेश यात्रा के योग फायदेमंद रह सकते हैं। कुछ नए रिश्तों की ओर आपका झुकाव रह सकता है। इस समय पर भाई बंधुओं के स्वास्थ्य को लेकर भी कुछ चिंता देखने को मिल सकती है।

मकर राशि में मंगल के गोचर का मीन राशि पर प्रभाव/ Effect of mars transit in Capricorn on Pisces

मीन राशि के लोगों के लिए मंगल का गोचर लाभ भाव अर्थात एकादश स्थान/Eleventh house or profit house पर होगा। मंगल के गोचर प्रभाव स्वरुप आपको किसी की सहायता से धन लाभ हो सकता है, लेकिन अचानक से होने वाले अप्रत्याशित खर्चों के चलते बचत कर पाना इस समय मुश्किल दिखाई देता है। वैवाहिक जीवन में स्थिति प्रेम और सहयोग को दिखाने वाली होगी। कुछ नए रिश्तों की प्राप्ति का भी योग है। इस समय पर स्वास्थ्य का ख्याल रखें अन्यथा लापरवाही दिक्कत बढ़ा सकती है। सामाजिक रुप से आप अधिक व्यस्त रह सकते हैं। यात्राओं से लाभ मिल सकता है। संतान के स्वास्थ्य एवं उसकी शिक्षा को लेकर आप इस समय अधिक सजग होंगे। प्रेम संबंधों में थोड़ा तनाव हो सकता है या किसी दूसरे का हस्तक्षेप परेशानी का सबब भी बन सकता है।

मंगल के अन्य राशियों में गोचर के प्रभाव के विषय में जानने के लिए मंगल के सभी गोचर पर क्लिक करें।

आप यह भी जान सकते हैं कि किस प्रकार ज्योतिष/ astrology आपकी करियर और नौकरीवैवाहिक जीवन की समस्याओं में आपकी सहायता  करता है।

मंगल का कुम्भ राशि में गोचर का प्रभाव
04 May,2020
से
17 Jun,2020

कुंभ राशि शनि के स्वामित्व की राशि है और ऐसे में मंगल का इस राशि में प्रवेश काफी सारे बदलावों की ओर इशारा भी करता है। इस राशि में मंगल की स्थिति जातक को अप्रत्याशित बनाती है। व्यक्ति अपने साहस द्वारा कई सारे काम करने में उत्साहित होता है। इसी के साथ व्यक्ति का अपनी बौद्धिकता से अधिक अपने बाहुबल पर अधिक निर्भर रहता है। जातक में कार्य करने की प्रवृत्ति होती है इसी के साथ वह अपने संबंधों में भी काफी प्रगतिशील दिखाई देता है।

कुंभ राशि में मंगल के गोचर का मेष राशि पर प्रभाव/Effect of mars transit in Aquarius on Aries

मेष राशि के लोगों के लिए मंगल का गोचर इनके एकादश भाव को प्रभावित करने वाला होगा। इस समय पर आपके प्रयास अधिक बढ़ सकते हैं। आप अपने आय के स्रोतों में वृद्धि के लिए लगातार कोई न कोई योजना बनाने में भी विचारशील होंगे। किसी वरिष्ठ व्यक्ति या बड़े भाई बंधुओं की ओर से कुछ सहायता मिल सकती है लेकिन आपके लिए जरूरी है कि उनके क्रोध या डांट को दिल पर नहीं लगाएं। प्यार के मामले में आप किसी नई शुरुआत की तरफ बढ़ते दिखाई देंगे आपके प्रेम संबंधों में किसी नए सदस्य का आगमन भी हो सकता है इसलिए संभल कर काम करें। दोस्तों के साथ कहीं लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मन बना सकते हैं। छात्रों को इस समय उच्च शिक्षा हेतु कुछ मौके भी मिलेंगे, इसलिए अवसर का लाभ उठाने से हिचकिचाएं नहीं। इस समय काम के क्षेत्र में लाभ और परिश्रम दोनों ही अधिक होगा, इसके लिए खुद को तैयार रखें। आपके विरोधियों की ओर से कुछ मुश्किलें खड़ी की जा सकती हैं, लेकिन आप उसमें से निकलने का मार्ग भी पाने में सफल होंगे। अपनी संतान की तरफ थोड़े सजग रहें और उनसे प्रेम से बात करें। आपका अनुशासन और रोक टोक उन्हें आप से दूर करने का काम कर सकता है। इसलिए अभी जितना हो सके प्रेम पूर्वक स्थिति से निपटने की कोशिश करें।

कुंभ राशि में मंगल के गोचर का वृषभ राशि पर प्रभाव/Effect of mars transit in Aquarius on Taurus

वृषभ राशि के लोगों के लिए मंगल गोचर इनके दशम भाव/Tenth House को प्रभावित करने वाला होगा। इस समय आपको अपने कार्यक्षेत्र में बदलाव और नई चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए। आप अपने परिश्रम और योग्यता द्वारा पद प्राप्ति में भी सफल हो सकते हैं, इसलिए इस समय पर खुद को नियंत्रित रखते हुए काम करें। अधिकारियों की बातों को ध्यान से सुनें और अपने कार्य में एकाग्रता बनाए रखें। इस बात की संभावना है कि आपको अपने सहकर्मियों से सहायता अधिक न मिल पाए। आपके काम और परिवार के मध्य स्थिति को लेकर आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं, क्योंकि व्यस्तता के चलते दोनों में तालमेल बिठा पाना मुश्किल हो सकता है। यह समय आपकी यात्राओं को भी दिखाता है और किसी न किसी कारण से घर से कुछ समय के लिए दूरी भी रह सकती है। घर पर किसी प्रकार के बदलाव का विचार भी चल सकता है। परिवार में कुछ मुद्दे आपको परेशान कर सकते हैं दांपत्य जीवन में आपको अपने साथी से जो अपेक्षा होंगी वह कुछ हद तक पूरी हो पाएं। यह समय आपको अधिक भागदौड़ भी करा सकता है, इसलिए आत्मविश्वास के साथ अपने काम में डटे रहें। आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

कुंभ राशि में मंगल के गोचर का मिथुन राशि पर प्रभाव/Effect of mars transit in Aquarius on Gemini

मिथुन राशि के लोगों के लिए मंगल का गोचर/Mars transit इनके नवम भाव को प्रभावित करने वाला होगा। ऐसे में आप कुछ भाग्य का सहयोग तो पाएंगे लेकिन अटकाव भी झेल सकते हैं। इस समय आप आध्यात्मिक रुप से कुछ मजबूत दिखाई देंगे। परिवार में कोई पूजा पाठ या फिर मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। इस समय पर आपके लिए बाहरी लोगों के साथ मेलजोल का समय भी होगा और आप कुछ यात्राओं को भी कर पाएंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से थोड़ा ध्यान बना कर रखना होगा। पिता की हेल्थ कुछ कमजोर रह सकती है। भाई बंधुओं के साथ व्यर्थ के मुद्दों पर विवाद से बचना ही आपके लिए लाभकारी होगा। कोई दोस्त आपके लिए इस समय सहायक बन सकता है। आपको आर्थिक क्षेत्र में थोड़ा अधिक सजग होकर काम करने की आवश्यकता होगी। आप अपने खर्चों के प्रति लापरवाह हो सकते हैं, ऐसे में आपकी बचत भी प्रभावित होगी। यह समय सामाजिक और राजनीतिक रुप से आपको व्यस्त रख सकता है। आप भी अपने आस पास के कामों में शामिल होने का विचार रख सकते हैं। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात का भी समय बना हुआ है। शिक्षा के क्षेत्र में आपको कुछ लाभ मिल सकता है और बेहतर परिणामों की उम्मीद भी की जा सकती है।

कुंभ राशि में मंगल के गोचर का कर्क राशि पर प्रभाव/Effect of mars transit in Aquarius on Cancer

कर्क राशि के लोगों के लिए मंगल का गोचर इनके आठवें भाव को प्रभावित करने वाला है। यह समय आपके लिए संभल कर काम करने का होगा। आप लापरवाह होकर चीजों को नहीं ले सकते हैं। आपको अपने आस पास के लोगों की गतिविधियों को ध्यान में रखने की जरूरत होगी तभी आप स्वयं के लिए बेहतर स्थिति को देख पाएंगे। इस समय किसी कारण से व्यर्थ के अटकाव और मुश्किलें परेशानी बढ़ा सकती हैं। इसलिए प्रत्येक कार्य में सोच -विचार करके आगे बढ़ना ही उचित होगा। कामकाज में दूसरों के कारण कुछ दिक्कतें उभर सकती हैं, या फिर किसी दूसरे की गलती के कारण आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है। परिवार में छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद भी उभर सकता है इसलिए खुद को जितना शांत रखेंगे उतना स्थिति को बेहतर तरीके से संभाल भी पाएंगे। ये समय अचानक से होने वाले लाभ के संकेत भी देता है। अचानक से किसी यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है और साथ ही कुछ ऎसे लोगों से मुलाकात हो सकती है जिन्हें आप एक रसे से नहीं मिल पाए थे। शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को एकाग्रता की कमी परेशान कर सकती है। स्वास्थ्य को लेकर भी सजग रहने की जरूरत होगी इस समय पर कब्ज और पेट में गैस इत्यादि के कारण परेशानी हो सकती है। खाने में अधिक मसालेदार भोजन से कुछ समय के लिए परहेज करना ही उचित होगा।

कुंभ राशि में मंगल के गोचर का सिंह राशि पर प्रभाव//Effect of mars transit in Aquarius on Leo

सिंह राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर इनके सप्तम भाव/Seventh House को प्रभावित करेगा। मंगल के प्रभाव द्वारा इस समय आपको कुछ मांगलिक सुख भी प्राप्त हो सकते हैं विवाह इत्यादि से संबंधित कार्य भी इस समय पर होने की संभावना बनती है। प्रेम संबंधों में आप अपने साथी को करीब पाएंगे। यह समय शिक्षार्थियों के लिए भी अच्छा रह सकता है। मेहनत के अनुरूप परिणाम भी प्राप्त हो सकते हैं। कुछ मामलों में आप के स्वभाव में दूसरों के कारण चिड़चिड़ाहट या गुस्सा थोड़ा अधिक रह सकता है और इस कारण से आप के अपनों से था थोड़ा विवाद भी उभर सकता दांपत्य जीवन में साथी के साथ अनबन रह सकती है। इस समय पर साझेदारी से जुड़े काम में तेजी का समय बना हुआ है। जरूरी कागजात इत्यादि को संभाल कर रखें अन्यथा उनके खोने की संभावना भी बनी हुई है। कुछ चीजों के अत्यधिक सेवन द्वारा स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है।

कुंभ राशि में मंगल के गोचर का कन्या राशि पर प्रभाव/Effect of mars transit in Aquarius on Virgo

कन्या राशि के लिए मंगल का गोचर छठे भाव/Sixth House में होने से आप काफी प्रयास में लगे रह सकते हैं। इस समय पर आप काम को लेकर भागदौड़ में भी अधिक व्यस्त रह सकते हैं। जो लोग नए काम की तलाश में हैं उनके पास नए अवसर होंगे और इस समय आप अपने परिश्रम द्वारा विरोधियों को समाप्त भी कर सकते हैं। नाना पक्ष की ओर से थोड़ा परेशानी अनुभव हो सकती है। यह समय आपके कानूनी मुद्दों को हल करने के लिए बेहतर रह सकता है। किसी विवाद में उलझते भी हैं तो उससे बचा जा सकता है। सेहत के लिहाज से यह समय आपको ध्यान में रखने की जरूरत होगा। मौसम का बदलाव आपको परेशानी दे सकता है। यह समय किसी प्रकार की सर्जरी इत्यादि की संभावना अगर बनती भी है तो सफल रहेगी। प्रेम संबंधों को लेकर आप इस समय जिद को बीच में नहीं आने दे वर्ना साथी आप से दूरी भी बना सकता है। कार्यक्षेत्र के लिए यह समय यात्राओं की अधिकता को दर्शाता है।

कुंभ राशि में मंगल के गोचर का तुला राशि पर प्रभाव//Effect of mars transit in Aquarius on Libra

तुला राशि के लिए मंगल का गोचर पंचम भाव को प्रभावित करने वाला हो सकता है। इस समय पर आप कुछ अलग ही विचारों में रह सकते हैं। आपके मन में रिश्तों को लेकर काफी उत्सुकता भी रह सकती है। प्रेम को लेकर आप कुछ भावुक से दिखाई देंगे। आप इस समय नए रिश्ते में भी बंध सकते हैं। इस समय पर छात्रों के लिए कुछ अच्छे विकल्प भी मौजूद रह सकते हैं और किसी नए संस्थान इत्यादि से जुड़ने का भी अच्छा अवसर मिल सकता है। जो लोग मंत्र इत्यादि सिद्धि की इच्छा रखे हैं उन्हें भी इस समय पर सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। अचानक से कुछ बातें दूसरों के चलते ज्यादा आगे तक भी बढ़ सकती हैं इसलिए अभी खुद को किसी भी प्रकार की राजनीति से बचाने की आवश्यकता है। आप में कुछ क्रोध व काम को लेकर जल्दबाजी भी रह सकती है। घर के बड़ों का सहयोग मिल सकता है, एवं सुझाव आपके काम भी आ सकते हैं। कार्य क्षेत्र में आप कुछ नए प्रोजेक्ट इत्यादि को शुरू करने का भी विचार कर सकते हैं।

कुंभ राशि में मंगल के गोचर का वृश्चिक राशि पर प्रभाव/Effect of mars transit in Aquarius on Scorpio

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए मंगल का गोचर इनके चतुर्थ भाव/Fourth House को प्रभावित करने वाला होगा। मंगल के गोचर प्रभाव स्वरूप आपके कुछ नए काम शुरु हो सकते हैं, लेकिन किसी न किसी कारण से कोई परेशानी भी उत्पन्न हो सकती है। कुछ घरेलू मसलों के चलते मानसिक शांति कम होगी या फिर किसी कारण से परिवार से कुछ दूरी भी बन सकती है। आर्थिक क्षेत्र में लाभ तो होगा लेकिन इस समय धन का अपव्यय रोकने पर भी ध्यान देने की जरूरत होगी। अन्यथा कर्ज की स्थिति परेशानी का कारण बन सकती है। इस समय आपके लिए जरूरी है की क्रोध एवं गुस्से में आकर काम न करें जितना शांत रहकर फैसले लिए जाएंगे उतना बेहतर होगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता सता सकती है। इस समय कार्यक्षेत्र में प्रगति के मौके भी मिलेंगे, लेकिन सहकर्मियों की ओर से आप पर काम का अतिरिक्त बोझ भी बढ़ सकता है। संपति इत्यादि की खरीद एवं उससे संबंधित कुछ काम इस समय पर पूरे होते भी दिखाई देंगे।

कुंभ राशि में मंगल के गोचर का धनु राशि पर प्रभाव//Effect of mars transit in Aquarius on Sagittarius

धनु राशि के लोगों के लिए मंगल का गोचर इनके तीसरे भाव को प्रभावित करेगा। मंगल का प्रभाव आपके भीतर जुझारू होने की क्षमता को बढ़ा सकता है। आप काफी मेहनती एवं किसी भी कार्य को करने के लिए अग्रसर भी दिखाई देंगे। लोगों का नेतृत्व करने में आपकी भूमिका भी महत्वपूर्ण होगी। खर्चों की अधिकता तो इस समय रहेगी लेकिन आप अपनी मेहनत द्वारा अपने काम से आर्थिक स्थिति के लिए नए आय के स्रोत भी प्राप्त करने में सफल रह सकते हैं। भाई बंधुओं के साथ किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है या उनको लेकर आप कुछ अधिक चिंतामग्न भी दिखाई दे सकते हैं। आपके लिए अचानक से कुछ धार्मिक यात्राओं का योग भी बन रहा है। छात्र परिक्षाओं में अच्छा कर सकते हैं। संतान के सुख की प्राप्ति का योग भी बना हुआ है। इस समय पर कंधों एवं पैरों से संबंधित रोग परेशान कर सकते हैं।

कुंभ राशि में मंगल के गोचर का मकर राशि पर प्रभाव/Effect of mars transit in Aquarius on Capricorn

मकर राशि के लोगों के लिए मंगल का गोचर इनके दूसरे भाव को प्रभावित करेगा। मंगल के गोचर से आपको अपने भीतर नई ऊर्जा का अनुभव हो सकता है। आप किसी न किसी रुप में सामाजिक रुप से भी आगे रह सकते हैं। आपकी बातों का प्रभाव दूसरों पर अधिक रह सकता है। इसी के साथ वाणी में कुछ कठोरता भी बढ़ सकती है इसलिए खुद नियंत्रित रह कर बात करें अन्यथा दूसरों का मन भी दुखा सकते हैं। इस समय संपत्ति से संबंधित विवाद में आपको सफलता भी मिल सकती है, लेकिन इसके साथ ही कोई पैतृक संपत्ति को लेकर भी कानूनी कार्यवाही होने का समय बना हुआ है। आर्थिक स्थिति/Financial condition अनुकूल रह सकती है और काम की शुरुआत करने के लिए कुछ धन भी व्यय कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में थोड़ा तनाव उभर सकता है और साथ ही इस समय पर आपके गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश भी कर सकते हैं पर आप उन्हें विफल करने में सफल भी हो सकते हैं। गले, चेहरे ओर पेट से संबंधित रोग परेशान कर सकते हैं इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान बना कर रखें।

कुंभ राशि में मंगल के गोचर का कुंभ राशि पर प्रभाव/Effect of mars transit in Aquarius on Aquarius

कुंभ राशि के लोगों के लिए मंगल का गोचर इन्हीं की राशि पर होने से इनके लग्न भाव को प्रभावित करने वाला होगा। आप काफी आकर्षक एवं प्रभावशाली व्यक्तित्व को पाएंगे। नए प्रेम संबंधों का आरंभ भी होता दिखाई देता है। इस समय पर कुछ नवीन समाचार इत्यादि मिल सकता है। व्यापार एवं कार्यक्षेत्र में नए बदलाव भी हो सकते हैं। पिता की ओर से आपको कुछ नसीहतें और सहयोग की प्राप्ति होगी जो आपके लिए लाभदायक रह सकती हैं। इस समय पर घर में निर्माण कार्य से जुड़े कुछ नए काम शुरु हो सकते हैं। नई चीजों की खरीदारी का भी समय बना हुआ है और वाहन इत्यादि की खरीद भी बन सकते हैं। इस समय वैवाहिक जीवन में कुछ मसले खड़े हो सकते हैं या फिर किसी न किसी कारण से अलगाव/Separation की स्थिति रिश्ते में अपना असर डाल सकती है।

कुंभ राशि में मंगल के गोचर का मीन राशि पर प्रभाव/Effect of mars transit in Aquarius on Pisces

मीन राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर इनके द्वादश भाव को प्रभावित करने वाला होगा। इस समय पर आपके खर्चे भी अधिक रह सकते हैं। आपको इस समय पर भागदौड़ अधिक करनी पड़ सकती है। व्यवसाय एवं कार्यक्षेत्र/Workplace में आप कुछ नए प्रोजेक्ट से भी जुड़ सकते हैं। इस समय पर अनिद्रा और बेचैनी परेशान कर सकती है। वाहन इत्यादि का संभल कर उपयोग करने की जरुरत होगी, दुसाहसिक होकर किए गए कामों से परेशानी ही रह सकती है। इस समय पर बाहरी संपर्क द्वारा लाभ की प्राप्ति भी हो सकती है। कोई कोर्ट केस या फिर विवाद की स्थिति भी प्रभावित रह सकती है। भाग्य के द्वारा लाभ की प्राप्ति का भी योग बनता है, लेकिन इस समय कुछ न कुछ उतार-चढ़ाव बने रह सकते हैं। इसलिए धैर्य के साथ कोई भी निर्णय लेना ही उचित होगा।

मंगल के अन्य राशियों में गोचर के प्रभाव के विषय में जानने के लिए मंगल के सभी गोचर पर क्लिक करें।

आप यह भी जान सकते हैं कि किस प्रकार ज्योतिष/ astrology आपकी करियर और नौकरीवैवाहिक जीवन की समस्याओं में आपकी सहायता  करता है।

मंगल का मीन राशि गोचर/Effects of mars transit in Pisces
04 Oct,2020
से
23 Dec,2020

मंगल के मीन राशि में होने पर व्यक्ति का व्यक्तित्व कुछ शांत लेकिन गंभीर रहता है। वह अपनी कल्पनाओं और इच्छाओं को पूरा करने के लिए प्रयासशील रहता है। व्यक्ति में जो जोश एवं उत्साह होता है, वह उसका सोच समझ कर उपयोग करने वाला बनता है। मीन राशि के प्रभाव स्वरूप व्यक्ति अपने पराक्रम को अनुकूल तरीके से उपयोग में लाते हैं। इस राशि परिवर्तन के दौरान, व्यक्ति अपनी प्रतिभा को पहचान कर आगे बढ़ सकता है। व्यक्ति स्वभाव से प्रभावशाली और व्यक्तित्व से मजबूत बनता है। मंगल के प्रभाव से व्यक्ति में साहस व आध्यात्मिक का अलग ही रंग देखने को मिलता है। इस दौरान व्यक्ति भौतिक जीवन को जीने के लिए भी उत्सुक होते हैं, लेकिन साथ ही परिश्रम द्वारा अपने भाग्य का निर्माण करने में भी वह आगे रहते हैं। जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अपनी बौद्धिकता एवं आत्मिक ऊर्जा का उपयोग बहुत खूबसूरती के साथ करने वाले होते हैं। चलिए मंगल राशि का मीन राशि में गोचर का अन्य राशि में प्रभाव/Effect of mars transit on Zodiac Signs के बारे में जानते हैं।

मीन राशि में मंगल के गोचर का मेष राशि पर प्रभाव/Effect of mars transit in Pisces on Aries

मेष राशि के लिए, मंगल का गोचर द्वादश भाव/Twelfth house को प्रभावित करने वाला होगा। मंगल का धन भाव में गोचर कई मामलों में आपको सजग रहने के लिए प्रेरित करने वाला है। इस समय आप खुद को लेकर भी सोच में होंगे एवं साथ ही यह समय आप विचारों के उतार-चढ़ाव में खुद को पाएंगे। खर्च की अधिकता सामान्य रुप से आपको प्रभावित कर सकती है। इस समय पर आपका खर्च शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवार एवं अन्य आकस्मिक कारणों से बना रह सकता है। इसलिए जितना संभव हो सके इस समय पर व्यर्थ के खर्चों से बचें। भूमि एवं संपत्ति से जुड़े मसले भी इस समय थोड़ा परेशानी का कारण बन सकते हैं, इसके अलावा कोई काम अचानक से रुक सकता है। इस समय पर स्वास्थ्य की ओर भी सजग रहने की आवश्यकता होगी। विदेश एवं अचानक से कुछ कार्यों का लाभ भी मिल सकता है। यात्राएं अधिक रह सकती हैं।

मीन राशि में मंगल के गोचर का वृषभ राशि पर प्रभाव/Effect of mars transit in Pisces on Taurus

वृषभ राशि वालों के लिए मंगल का गोचर एकादश भाव/Eleventh House को प्रभावित करने वाला होगा। इस समय पर कुछ लाभ की स्थिति आपको मिल सकती है। इस गोचर के कारण आप अपने और दूसरों के लिए काफी मेहनती रह सकते हैं। आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ सकता है। यह समय नए संबंधों को भी दर्शाता है। बड़े भाई बंधुओं की ओर से आपको कुछ फायदा मिल सकता है, इसके साथ ही आप को वरिष्ठ सदस्यों की ओर से कुछ ऐसी बातें जानने को मिल सकती हैं जो आने वाले समय में आपके लिए बहुत काम आ सकती हैं। आप अपने मित्रों अथवा परिवार के लोगों के साथ कहीं भ्रमण पर जा सकते हैं। छात्रों को इस समय अपनी शिक्षा पर अपना ध्यान केन्द्रित करना होगा जिससे परिणामों में सकारात्मक फलों की प्राप्ति होने की संभावना बढ़ जाएगी।

मीन राशि में मंगल के गोचर का मिथुन राशि पर प्रभाव/Effect of mars transit in Pisces on Gemini

मिथुन राशि के लिए मंगल का गोचर दशम भाव/Tenth House को प्रभावित करने वाला होगा। कर्म भाव पर मंगल की स्थिति का होना अधिकारियों की ओर से आपको प्रशंसा एवं काम में पद प्राप्ति दिलाने में भी सहायक बन सकता है। इस समय आपको अपने क्रोध एवं जल्दबाजी में किसी भी तरह के निर्णय को लेने से बचना होगा। दूसरे लोग आपके इस रवैये का लाभ उठाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। कुछ कामों में सहकर्मियों का साथ मिलेगा और इस समय पर साझेदारी से जुड़े काम भी आप शुरू करने का विचार रख सकते हैं। काम के चलते परिवार को शायद उतना समय न दे पाएं जिसके चलते थोड़ा मानसिक रूप से तनाव हो सकता है। कुछ कारणों से स्वास्थ्य भी इस समय प्रभावित हो सकता है। सीने में दर्द अथवा रक्त संबंधी विकार परेशान कर सकते हैं। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के योग अभी बने हुए हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े लाभ मिल सकते हैं।

मीन राशि में मंगल के गोचर का कर्क राशि पर प्रभाव/Effect of mars transit in Pisces on Cancer

कर्क राशि के लिए मंगल का गोचर नवम भाव को प्रभावित करने वाला होगा। इस समय पर आपको अपने भाग्य का सहयोग भी प्राप्त होगा। नौकरी के क्षेत्र में काम बन सकता है या आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। इस समय पर आर्थिक क्षेत्र में लाभ के मौके भी बनेंगे। कुछ मांगलिक एवं धार्मिक कार्य भी हो सकते हैं, जिसमें आपकी भागीदारी बनी रहेगी। भाई बंधुओं का सहयोग आपके उत्साह में वृद्धि देने वाला होगा। इस समय पर स्वास्थ्य पर भी थोड़ा प्रभव रह सकता है। अचानक से बुखार के चलते शारीरिक थकान हो सकती है जो आपके स्वास्थ्य पर असर डाल सकती है। पिता का सहयोग आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने वाला होगा। इस समय पर यात्राएं बनी रह सकती हैं। कुछ मामलों में अपने परिवार के साथ मिलकर अचानक से किसी यात्रा पर जाने का मौका भी इस समय मिल सकता है।

मीन राशि में मंगल के गोचर का सिंह राशि पर प्रभाव/Effect of mars transit in Pisces on Leo

सिंह राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर आठवें भाव/Eight house पर होगा। मंगल के प्रभाव से परिवार एवं कार्यक्षेत्र पर कई तरह से दबाव की स्थिति देखने को मिल सकती है। इस समय पर कुछ आकस्मिक कारणों के चलते व्यवधानों का सामना करना पड़ सकता है। आपको कई मामलों संभल कर काम करने की आवश्यकता हो सकती है। आपको अपने गुप्त शत्रुओं पर ध्यान रखने की जरूरत होगी। इस समय पर आप काफी आक्रामक रह सकते हैं। आपको चाहिए की क्रोध से बचें और लोगों के साथ आप जितना शांत रह कर काम करेंगे उतना लाभ आपको मिलेगा। इस समय पर कोई कानूनी वाद-विवाद भी हो सकते हैं। काम को लेकर चले आ रहे विवाद आपकी चिंताओं को बढ़ा सकते हैं। यह समय आपके विदेश यात्रा के योग को भी प्रभावित कर सकता है। पैसों के मामले में आपको संभल कर फैसले लेने की जरूरत होगी, बहुत बड़ा निवेश करने से पूर्व अपने निर्णय पर दोबारा विचार कर लें।

मीन राशि में मंगल के गोचर का कन्या राशि पर प्रभाव/Effect of mars transit in Pisces on Virgo

कन्या राशि के लोगों के लिए मंगल का गोचर सातवें भाव को प्रभावित करने वाला होगा। इस समय के दौरान वैवाहिक जीवन/Married life बहुत प्रभावित होगा। आपके जीवन में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। आपको अपने व्यवहार में भी कुछ बदलाव दिखाई दे सकता है। आप थोड़ा क्रोध और जिद में भी अधिक रह सकते हैं। काम में आपको नए मौके मिल सकते हैं। कुछ नए काम में आपको सजग होकर फैसले लेने पड़ सकते हैं। कुछ नए प्रोजेक्ट आपको इस समय मिल सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आप आगे बढ़ कर लोगों के साथ बेहतर काम कर सकते हैं। इस समय वैवाहिक संबंधों में कुछ विवाद दिखाई दे सकता है, किसी दूसरे के हस्तक्षेप के चलते आप रिश्तों में अलगाव/Separation और दूरी का अनुभव भी कर सकते हैं। इस समय पर जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर भी कुछ चिंता सता सकती है।

मीन राशि में मंगल के गोचर का तुला राशि पर प्रभाव /Effect of mars transit in Pisces on Libra 

तुला राशि के लिए मंगल का गोचर छठे भाव/Sixth House को प्रभावित करने वाला होगा। आप की कोशिशों को तेजी मिल सकती है। प्रगति के अच्छे मौके होंगे। आपको प्रतिस्पर्धा का मौका मिलेगा और इसके साथ ही विरोधियों के साथ आपकी खींचतान भी बनी रह सकती है। कुछ मामलों में आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आपके साहस में वृद्धि तो होगी जिसके चलते आप आसानी से हार नहीं मानना चाहेंगे। खान-पान को लेकर काफी सजग रहने की जरूरत है, किसी चीज के प्रभाव का आप के स्वास्थ्य पर असर दिखाई दे सकता है। इस समय पर आर्थिक क्षेत्र में आपको काफी मेहनत करने की जरूरत होगी। कोई कर्ज अथवा बैंक इत्यादि से लोन लेने के बारे में भी आप विचार कर सकते हैं। जो लोग काम की तलाश में हैं उन्हें नया काम मिल सकता है। इसके साथ ही कुछ बाहरी संपर्कों द्वारा लाभ भी मिलता दिखाई देता है। 

मीन राशि में मंगल के गोचर का वृश्चिक राशि पर प्रभाव/Effect of mars transit in Pisces on Scorpio 

वृश्चिक राशि के लिए मंगल का गोचर पंचम भाव को प्रभावित करने वाला होगा। आपके पंचम भाव में मंगल के गोचर करने के कारण बौद्धिकता, प्रेम एवं शिक्षा के क्षेत्र पर इसका सीधा प्रभाव दिखाई देगा। आप फैसलों को लेकर कुछ जल्दबाजी में रह सकते हैं। पद प्राप्ति एवं समान इत्यादि की प्राप्ति भी इस समय पर हो सकती है। छात्रों को उच्च शिक्षा में आगे बढ़ने का अवसर भी इस समय पर मिल सकता है। कुछ संस्थानों में प्रवेश प्राप्ति करने के लिए भी छात्र अधिक भागदौड़ करते दिखाई देंगे। संतान के सुख की प्राप्ति का योग भी इस समय पर बनता दिखाई देगा अथवा बच्चों को लेकर माता-पिता नए फैसले ले सकते हैं। कुछ नए मौलिक विचार आप दूसरों के साथ शेयर करना चाहेंगे, इस समय पर आप प्रतिस्पर्धा/Competition में भी भाग ले सकते हैं और परिणाम कुछ आपके पक्ष में भी रह सकते हैं। 

मीन राशि में मंगल के गोचर का धनु राशि पर प्रभाव/Effect of mars transit in Pisces on Sagittarius

धनु राशि के लोगों के लिए मंगल का गोचर चतुर्थ भाव/Mars affecting fourth house को प्रभावित करने वाला होगा। इस समय पर आप घरेलू जीवन में थोड़ा बदलाव देख सकते हैं। कुछ बातों में यह समय मिले-जुले प्रभाव दे सकता है। इस समय पर मंगल/Mars आपके सुख भाव पर होने के कारण आप परिवार के मसलों से प्रभावित रह सकते हैं। परिवार में लोगों के साथ वाद-विवाद  रह सकता है, आप अपने कामों में दूसरों के हस्तक्षेप को पसंद न करना चाहें, ऎसे में अन्य लोगों का विरोध आपके लिए परेशानी और चिंता उत्पन्न करने वाला हो सकता है। इस समय पर मंगल आपके कार्यक्षेत्र को भी प्रभावित करने वाला होगा। कुछ नई वस्तुओं की खरीदारी का मौका मिलेगा वाहन एवं संपति की खरीद भी इस समय पर हो सकती है। स्त्री पक्ष के स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़ा चिंता में रह सकते हैं, इसके साथ ही वाहन का संभल कर उपयोग करें अन्यथा परेशानी हो सकती है। 

मीन राशि में मंगल के गोचर का मकर राशि पर प्रभाव/Effect of mars transit in Pisces on Capricorn

मकर राशि के लिए मंगल का गोचर तीसरे भाव/Third house को प्रभावित करने वाला होगा। आप इस समय अधिक परिश्रमी रहने वाले हैं। अपनी बातों को दूसरे लोगों के सामने बहुत प्रभावशाली तरीके से रख भी सकेंगे। प्रेम संबंधों में साथी का सहयोग बना रहेगा कुछ बातें तनाव दे सकती हैं, लेकिन फिर भी आप अपने रिश्ते को शांति के साथ आगे ले जाने में सफल होंगे। स्त्री पक्ष की ओर से भी थोड़ी चिंता सता सकती है। वैवाहिक जीवन में कुछ समस्या/Problems in married life रह सकती है। घरेलू मसलों के चलते थोड़ी अनबन भी आपको परेशान कर सकती है। आपको अपने खर्चों को लेकर भी सावधानी बरतने की जरूरत होगी। भाई बंधुओं का सहयोग मिल सकता है, लेकिन आप उनको लेकर थोड़ा सा चिंतित रह सकते हैं। यह समय आपको धार्मिक स्थलों की यात्रा भी करा सकता है। 

मीन राशि में मंगल के गोचर का कुंभ राशि पर प्रभाव/Effect of mars transit in Pisces on Aquarius

मंगल का गोचर/Mars transit कुंभ राशि के लोगों के लिए दूसरे भाव को प्रभावित करने वाला होगा। आप इस समय अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने की कोशिशों में लगे रह सकते हैं।  प्रतिस्पर्धा तो होगी लेकिन सावधानी के साथ आगे बढ़ना ही समझदारी का काम होगा। जितना धैर्य एवं गहन विचार के साथ फैसले लेंगे उतना स्थिति आपके पक्ष में होगी। परिवार में कुछ लोग आपके पक्ष में न बोलना चाहें या किसी कारण से आप भी कुछ अधिक कटु भाषा का उपयोग कर सकते हैं, इसलिए स्थिति को ध्यान में रखते हुए ही अपने विचारों को दूसरों के समक्ष प्रस्तुत करना उचित होगा। इस समय पर ऊंचाई से गिरने या वाहन इत्यादि से चोट लगने का भय बना हुआ है। अनिद्रा, गुस्सा इत्यादि बातें स्वभाव पर असर डाल सकती हैं। इस समय पर लाटरी एवं शेयर से लाभ मिल सकता है। इस समय पर आप कुछ मुखर अधिक रह सकते हैं और लोगों को प्रभावित भी कर सकते हैं। 

मीन राशि में मंगल के गोचर का मीन राशि पर प्रभाव/Effect of mars transit in Pisces on Pisces

मीन राशि के लिए मंगल का गोचर लग्न भाव/Ascendant को प्रभावित करने वाला होगा। मंगल का यह गोचर आपको स्वयं के प्रति भी सजग बनाने वाला होगा। आप अपने रहन-सहन एवं खान-पान को लेकर थोड़े अधिक उत्साहित दिखाई देंगे। कुछ नई चीजों को खरीदने का मन बना रह सकता। घर को सजाने के लिए भी कुछ नई चीजें ला सकते हैं। इस समय आप अपनी रचनात्मक को भी बेहतर बना सकते हैं। पढ़ाई इत्यादि में छात्र अच्छा कर सकते हैं। स्वभाव में कुछ तेजी रह सकती है और साथ ही जोश-उत्साह आपके अंदर हमेशा बनी रह सकती है। वैवाहिक जीवन में थोड़ा बदलाव रह सकता है या फिर जीवन साथी के साथ बातों में कुछ विरोधाभास भी रह सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से आप उच्च रक्तचाप/High blood pressure एवं पेट की समस्याओं से प्रभावित हो सकते हैं। कुल मिलाकर इस समय आप मिले जुले प्रभाव असर डाल सकते हैं। 

मंगल का मेष राशि में गोचर | Mars Transit in Aries
24 Dec,2020
से
21 Feb,2021

मंगल का मेष राशि में होना काफी प्रभाशाली माना गया है। मंगल को मेष राशि का स्वामित्व प्राप्त है इस कारण मंगल जब भी मेष राशि में होता है तो मंगल और राशि के प्रभाव में वृद्धि देखने को मिलती है। मंगल को साहस और ऊर्जा का ग्रह माना गया है। नव ग्रहों में सेनापति का स्थान प्राप्त करता है। मेष राशि कालपुरुष की प्रथम राशि होती है और मेष राशि एक चर स्वभाव वाली राशि है जो जोश एवं उत्साह को दर्शाती है। मेष में मंगल की स्थिति जातक के लिए काफी उत्साहवर्धक मानी जा सकती है। यह जातक के जिस भी भाव को प्रभावित करती है उस भाव से संबंधित तीव्रफल भी जातक को अवश्य प्राप्त होते हैं। मंगल मेष राशि में जाकर शक्तिशाली होता है और जोशिले कामों को करवाने वाला भी बनता है।

मेष राशि में मंगल का ये गोचर वैसे तो सभी राशियों पर अपना प्रभाव डालेगा मगर मंगल के मेष राशि में गोचर करने के कारण  रूचक नामक पंचमहापुरुष योग का निर्माण भी हो रहा है. इस रुचक योग का लाभ इन चार राशियों को विशेष रूप से मिलेगा।

मेष राशि 

आपकी सेहत बहुत अच्छी रहेगी।
आपको आकस्मिक रूप से कई बड़े लाभ मिल सकते हैं. 
आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहने के संकेत हैं.

कर्क राशि 

नौकरी में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
इस दौरान आपको प्रमोशन मिलने के प्रबल संकेत हैं.
निसंतान दंपतियों को संतान सुख प्राप्त हो सकता है.
शेयर बाजार से लाभ मिलने के अच्छे योग हैं.

तुला राशि

व्यापारियों के लिए ये समय उम्मीद से ज्यादा अच्छा रहेगा।
आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहने की संभावना है.
प्रेम व वैवाहिक जीवन से ख़ुशियाँ प्राप्त होगी।
आप काफी ऊर्जावान व स्वस्थ महसूस करेंगे।

मकर राशि 

प्रॉपर्टी खरीदने के बन रहे हैं प्रबल योग.
आपके पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बढ़ने की संभावना है. 
आपकी आमदनी में वृद्धि होने के संकेत हैं।
इस गोचर के दौरान आपकी अनेक मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं.

मेष राशि में मंगल के गोचर का मेष राशि पर प्रभाव/ Effects of mars transit in Aries on Aries

मेष राशि के जातकों के लिए मंगल का ये गोचर उनके कार्यक्षेत्र में विस्तार लाने वाला होगा। इस समय पर आप अपने काम में काफी प्रभावशाली होंगे। साथ ही आप काम को करने में कुछ जल्दबाजी भी दिखा सकते हैं, इसलिए अपने किसी भी निर्णय को लेने से पूर्व आपको अच्छे से सोच-विचार करके ही आगे बढ़ना चाहिए। आपके लिए ये समय प्रतिभाओं को दर्शाने वाला होगा। आपकी कौशलता में निखार आएगा और आप अपने जीवन में आने वाली किसी भी रुकावट का सामना बहुत कुशलता के साथ कर पाने में भी सक्षम होंगे। सफलताओं का दौर भी देखने को मिलेगा। 

मेष राशि में मंगल के गोचर का वृषभ राशि पर प्रभाव/ Effects of mars transit in Aries on Taurus

वृषभ राशि वालों के लिए मंगल ग्रह का गोचर बारहवें भाव में होगा, इस गोचर के प्रभाव स्वरुप वृष राशि के जातकों को बाहरी संपर्कों द्वारा लाभ की प्राप्ति हो सकती है। द्वादश भाव व्यय की स्थिति को दर्शाता है ऎसे में आपके खर्चों में वृद्धि के योग भी सप्ष्ट रुप से दिखाई देते हैं। कुछ नई वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। इस समय पर मानसिक रुप से अस्थिरता देखने को मिल सकती है। स्वास्थ्य को लेकर ध्यान बनाए रखने की आवश्यकता भी होगी क्योंकि दु:साहसिक फैसले परेशानी भी दे सकते हैं। उच्च शिक्षा के लिए विदेश में जाकर पढ़ाई करने का विचार अच्छा रहेगा और इसमें मौके भी मिल सकते हैं। आपको अपने खान पान को लेकर सजग रहने की जरूरत होगी। कार्यक्षेत्र में कोई भी निर्णय लेने से पहले अच्छी प्रकार सोच विचार कर ही आगे बढ़ना उचित होगा। 

मेष राशि में मंगल के गोचर का मिथुन राशि पर प्रभाव/ Effects of mars transit in Aries on Gemini

मिथुन राशि वालों के लिए मंगल ग्रह का गोचर एकादश भाव में होने के कारण लाभ की स्थिति उभरती दिखाई देती है लेकिन साथ ही खर्च भी बना रहने वाला है। संतान को लेकर आप को कुछ अच्छे समाचार मिल सकते हैं, उनकी पढ़ाई या संगती को लेकर कुछ चिंता भी दिखाई दे सकती है लेकिन स्थिति जल्द ही सामान्य भी होगी। ये समय आपके लिए महत्वपूर्ण लोगों के साथ मुलाकातों का भी हो सकता है। आपको कुछ सम्मान एवं प्रशस्ति पत्र इत्यादि की प्राप्ति भी हो सकती है। भाई-बंधुओं के साथ विचारों में भिन्नता भी रह सकती है लेकिन उनसे सहायता भी प्राप्त होगी। 

मेष राशि में मंगल के गोचर का कर्क राशि पर प्रभाव/ Effects of mars transit in Aries on Cancer

कर्क राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर उनके कर्म भाव को प्रभावित करने वाला होगा। ऎसे में काम के लिहाज से बदलाव और स्थान परिवर्तन के योग भी दिखाई देते हैं। काम-काज में अधिकता के चलते परिवार के साथ अधिक समय बिताने को न मिल पाए।  घरेलू क्षेत्र में माता की ओर से आप थोड़े चिंतित रह सकते हैं। इस समय पर वाहन-संपत्ति इत्यादि की खरीद का भी अच्छा मौका है। पिता के मान सम्मान में वृद्धि के योग दिखाई देंगे और धन लाभ की अच्छी संभावनाएं बनती हैं। 

मेष राशि में मंगल के गोचर का सिंह राशि पर प्रभाव / Effects of mars transit in Aries on Leo

सिंह राशि के जातकों के लिए मंगल ये गोचर उनके भाग्य भाव को प्रभावित करने वाला होगा। इस समय पर आपका आध्यात्मिक पक्ष एवं भाग्य भाव मजबूत होगा। आपको कुछ धर्म स्थलों की यात्राओं का भी मौका मिल सकता है। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। काम काज या व्यवसाय में अच्छे लाभ मिलने की संभावना भी देखने को मिल सकती है। माता-पिता की ओर से स्नेह की प्राप्ति होगी। भाई बहनों का सहयोग आपको आगे बढ़ने के अच्छे मौके दे सकता है। इस समय पर वरिष्ठ लोगों के साथ मेल जोल भी होगा और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ने का अवसर मिल सकता है। 

मेष राशि में मंगल के गोचर का कन्या राशि पर प्रभाव/ Effects of mars transit in Aries on Virgo

कन्या राशि के लोगों के लिए मंगल का गोचर आठवें भाव में होगा। कुंडली के अष्टम भाव पर ये गोचर आपके लिए थोड़ा महत्वपूर्ण समय होगा। आपको अपने काम में अपने विरोधियों मुख्य रुप से गुप्त शत्रुओं से संभल कर रहने की सलाह दी जाती है। इस समय पर आपको आर्थिक क्षेत्र में लाभ और व्यय दोनों ही स्थितियां समान रुप से प्रभावित कर सकती है। परिवार में किसी सदस्य के आने से चहल-पहल का माहौल रह सकता है। आप के लिए जरूरी है की अपनी वाणी को बेहतर बना कर रखें किसी भी प्रकार के कटु वचनों से बचें। पेट के नीचले हिस्से से संबंधी विकार परेशान कर सकते हैं। 

मेष राशि में मंगल के गोचर का तुला राशि पर प्रभाव/ Effects of mars transit in Aries on Libra

तुला राशि वालों के लिए मंगल ग्रह का गोचर उनकी राशि से सातवें भाव पर होगा। मंगल का सप्तम भाव पर प्रभाव पड़ने से जो लोग अविवाहित हैं उनके लिए विवाह संबंधी प्रस्ताव आ सकते हैं। प्रेम संबंधों का आरंभ भी हो सकता है, लेकिन सप्तम भाव में मंगल के गोचर के प्रभाव स्वरुप दांपत्य जीवन में थोड़ी से परेशानी भी देखने को मिल सकती है। साझेदारी से जुड़े व्यवसाय में संभल कर आगे बढ़ने की आवश्यकता होगी। अपने क्रोध एवं जल्दबाजी को जितना नियंत्रित रखेंगे उतना लाभ मिलेगा। इस समय पर आप परिवार के प्रति अधिक समर्पित भी दिखाई देंगे, रिश्तों में ताज़गी बनाए रखने के हर संभव प्रयास भी आप कर सकते हैं। कुल मिलाकर ये समय आपको मिलेजुले फल प्रदान करने वाला होगा। 

मेष राशि में मंगल के गोचर का वृश्चिक राशि पर प्रभाव / Effects of mars transit in Aries on Scorpio

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर उनकी राशि से छठे भाव में होगा। वृश्चिक राशि वालों के लिए मंगल का छठे भाव में गोचर आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि वाला होगा। आप अपने विरोधियों को परास्त कर पाने में सक्षम होंगे। इस समय पर आप कुछ कानूनी पचड़ों में फंस सकते हैं, लेकिन आपकी सफलता का भी अच्छा योग देखने को मिलता है। स्वास्थ्य के लिहाज से थोड़ा कमी रह सकती है। प्रतियोगी परिक्षाओं में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए मेहनत का समय होगा लेकिन परिणाम सकारात्मक रह सकते हैं। 

मेष राशि में मंगल के गोचर का धनु राशि पर प्रभाव/ Effects of mars transit in Aries on Sagittarius

धनु राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर उनकी राशि से पंचम भाव में होना है। मंगल के प्रभाव से शिक्षार्थियों के लिए समय काफी महत्वपूर्ण रह सकता है। नए स्थानों पर प्रवेश के मौके मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों में इजाफा भी हो सकता है या आप किसी नए रिश्ते में पड़ सकते हैं।  आपको अपना जीवन साथी भी इस समय पर मिल सकता है। संतान पक्ष की ओर से माता-पिता को कुछ चिंताएं रह सकती हैं। मित्रों के साथ मौज मस्ती के मौके मिल सकते हैं। वाहन इत्यादि का संभल कर उपयोग करें। 

मेष राशि में मंगल के गोचर का मकर राशि पर प्रभाव / Effects of mars transit in Aries on Capricorn

मकर राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर उनके सुख भाव में होगा। मंगल का चतुर्थ भाव में गोचर होने से आप घर परिवार, रिश्तों और प्रोपर्टी से जुड़े मसलों को लेकर अधिक विचारशील रह सकते हैं। इस समय पर आप अपने काम में कुछ नए बदलाव भी देख पाएंगे।  माता जी के स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़ा चिंतित रह सकते है। किसी निर्माण कार्य से जुड़े रह सकते हैं। आर्थिक क्षेत्र में अच्छे लाभ के मौके भी इस समय पर मिल सकते हैं, किसी भी जरूरी कागजात इत्यादि को संभाल कर रखें और लापरवाही से बचने की आवश्यकता है। 

मेष राशि में मंगल के गोचर का कुंभ राशि पर प्रभाव / Effects of mars transit in Aries on Aquarius

कुंभ राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर उनके तीसरे भाव पर होगा। इस समय पर आपकी मेहनत अधिक बढ़ सकती है। आपको यात्राएं अधिक करनी पड़ सकती हैं। भाई बंधुओं के साथ होने वाले विवाद से बचने की आवश्यकता है। इस समय अपने विरोधियों को परास्त कर पाने में भी सफल हो सकते हैं। पिता की ओर से थोड़ा सख्त व्यवहार हो सकता है लेकिन ये आपके लिए फायदे की बात ही होगी। इस समय पर आप खेल कूद या किसी अन्य प्रकार की गतिविधियों से भी जुड़ सकते हैं। कारोबार में अच्छा लाभ मिल सकता है। 

मेष राशि में मंगल के गोचर का मीन राशि पर प्रभाव/ Effects of mars transit in Aries on Pisces

मीन राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर उनके दूसरे भाव पर होगा। आपके काम काज और जिम्मेदारियों में विस्तार का मौका होगा। इस समय पर आपकी वाणी भी प्रभावित हो सकती है और क्रोध की अधिकता के चलते व्यर्थ के लड़ाई झगड़े भी बढ़ सकते हैं। इस समय पर आपको परिवार की ओर से कुछ सकारात्मक सहयोग भी मिल सकता है। आपके लिए जरूरी है की अपने व्यवहार में कोमलता बनाए रखें। संतान पक्ष की ओर से कुछ लाभ मिलने की संभावना भी बनती है। इस समय पर कुछ यात्राओं के भी योग बनते हैं। व्यापार एवं काम के अन्य क्षेत्रों में बदलाव एवं लाभ की प्राप्ति भी दिखाई देती है। 

मंगल के अन्य राशियों में गोचर के प्रभाव के विषय में जानने के लिए मंगल के सभी गोचर पर क्लिक करें।

आप यह भी जान सकते हैं कि किस प्रकार ज्योतिष/ astrology आपकी करियर और नौकरीवैवाहिक जीवन की समस्याओं में आपकी सहायता  करता है।

वृषभ राशि में मंगल का गोचर/ Mars Transit in Taurus Zodiac
22 Feb,2021
से
13 Apr,2021

मंगल ग्रह को एक पुरुषत्व और उग्र ग्रह माना जाता है। एक जातक की कुंडली में यह शारीरिक आवश्यकताओं , आत्मविश्वास और साहस का प्रतिनिधित्व करता है। व्यवसाय के संबंध में, यह ग्रह रीयलटर्स, अभियंताओं, बिल्डरों, योद्धाओं, सैनिकों और सैन्य कर्मियों का प्रतिनिधित्व करता है। प्रसिद्ध शल्यचिकित्सकों की कुंडली में मंगल की स्थिति उच्च होती है। मंगल का वृषभ राशि में गोचर/Mars Transit in Taurus जातक के लिए एक लाभकारी गोचर है। मंगल पुरुषत्व और दृढ़ संकल्प को इंगित करने वाला ग्रह है, जबकि शुक्र ग्रह नरम और विनम्र स्वभाव का माना जाता है। ऐसे जातक अधिकारपूर्ण, रूढ़िवादी और स्पष्टवादी होते हैं। ईमानदारी के साथ-साथ  उनकी सत्यनिष्ठा पर संदेह नहीं किया जा सकता।प्रबल  और स्थिर वित्तीय स्थिति की प्राप्ति,शानदार घर के निर्माण और आरामदायक जीवन के लिए इन लोगों कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। सजावटी वस्तुएं उन्हें जीवन में संतुष्ट और खुशहाल बनाती हैं। मंगल का यह गोचर उन्हें अपने लक्ष्यों तक पहुंचने के लिए व्यावहारिक और श्रमसाध्य बनाता है। आर्थिक तंगी की समस्या उन लोगों को अक्सर परेशान करती है।

मंगल के वृषभ राशि में गोचर का मेष राशि पर प्रभाव/Effect of Mars transit in Taurus on Aries

मंगल ग्रह, जातक के प्रथम भाव/ first houseको नियंत्रित करता है, जो जातक की  कुंडली में  अष्टम भाव का प्रतिनिधित्व करता है, और उनकी लंबी उम्र के विषय में बताता है। द्वितीय भाव को धन, परिवार और वित्त का भाव कहा जाता है। इस गोचर के दौरान मंगल जातक की कुंडली में मंगल इस भाव में गोचर करेगा, जो मां के स्वास्थ्य की समस्याओं का संकेतक है। इसके चलते, आपकी मां को उदर सम्बंधित रोग या जोड़ों में दर्द हो सकता है। इसलिए, उन्हें मसालेदार भोजन या पेय से दूरी बनाए रखने की सलाह दी जाती है। इसके अतिरिक्त, उन्हें भारी  भोजन ना करने दें क्योंकि यह उनके दर्द का कारण होगा। इस दौरान यदि आप संपत्ति से जुड़े किसी मामले में उलझे हुए हैं तो उससे दूरी बनाए रखें  क्योंकि परिस्थितियां आपके पक्ष में नहीं हैं। जमीन या संपत्ति में निवेश या विक्रय में भी आपको नुकसान हो सकता है। संपत्ति प्रबंधक से आपकी अनबन भी हो सकती है, इसलिए परिस्थितियों को नियंत्रण में रखें। आप नीचे दिए गए लिंक के ज़रिये संपत्ति के मामलों में लाभ के लिए जन्म कुंडली में कारकों के विषय में अधिक पढ़ सकते हैं।

बच्चों के लिए यह गोचर काल अनुकूल है। इसके परिणामस्वरूप, वह अपनी पाठयक्रम-सम्बंधित गतिविधियों के साथ-साथ अपने शिक्षाविदों में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। अन्य छात्र उन्हें प्रेरणा के स्रोत के तौर पर देखेंगे। जो लोग अविवाहित हैं वह किसी ऐसे व्यक्ति के साथ नया सम्बन्ध प्रारम्भ कर सकते हैं जिसे वह  पसंद करते हैं। उन्हें स्वीकारोक्ति देते समय हिचकना नहीं चाहिए और अपनी भावनाओं को व्यक्त कर देना चाहिए। इस दौरान छोटे भाई-बहनों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। आपको शांत रहना चाहिए और छोटी-छोटी बातों को तूल नहीं देना चाहिए।

मंगल के वृषभ राशि में गोचर का वृषभ  राशि पर प्रभाव/Effect of Mars Transit in Taurus on Taurus

वृषभ राशि के जातकों के लिए, मंगल जातक के सप्तम और बारहवें भाव/seventh and twelfth house को नियंत्रित करता है, जो क्रमशः विवाह एवं साझेदारी और व्यय और हानि के संकेतक है। मंगल आपके प्रथम भाव या लग्न  में गोचर करेगा, जो जातक के स्वभाव और व्यक्तित्व का प्रतीक है। यह गोचर आपके जीवन में सुख-सुविधाओं के आगमन का संकेत देता है। आपकी विलासितापूर्ण प्राथमिकताओं में वृद्धि होगी, और आप अपनी सुख-सुविधाओं के प्रति जागरूक होंगे। परन्तु आपको इन सांसारिक चीजों पर अपना पैसा बर्बाद करने से बचना चाहिए और अपने खर्चों पर निगरानी रखनी चाहिए। संपत्ति/भूमिके मामलों में भी आपको लाभ मिलसकता है। यदि आप किसी संपत्ति में निवेश कर रहे हैं या भूमि खरीद रहे हैं तो आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। अपने पैसे निवेश करने से पूर्व व्यापक शोध करें और किसी अनुभवी व्यक्ति से परामर्श लें। यह आपको बाज़ार का मौजूदा परिदृश्य समझने और पसंद करने में भी सहायता करेगा।

पेशेवर तौर पर आपके वेतन में वृद्धि हो सकती है। इस गोचर के दौरान अच्छा बोनस भी मिल सकता है। या तो आपकी वर्तमान संस्था में आपकी वेतन वृद्धि होगी, या आपको किसी अन्य कंपनी से अधिक राशि की पेशकश की जा सकती है। यदि आप साझेदारी में कार्य कर रहें है तो आपको अपने व्यापारिक साझेदार के कारण मुनाफा होगा।

मंगल के वृषभ राशि में गोचर का मिथुन राशि पर प्रभाव/Effect of Mars Transit in Taurus on Gemini

मंगल ग्रह मिथुन राशि के लिए ग्यारहवें भाव/ eleventh house को नियंत्रित करता है, जो आय और लाभ का संकेतक है, और छठा भाव/sixth house, जो आपके दुश्मनों, ऋणों और रोगों के विषय में बताता है। इस गोचर के साथ यह आपके द्वादश भाव में गोचर करेगा, जो खर्च और हानि का संकेतक है। मंगल का गोचर आपके करियर और प्रतिष्ठा में वृद्धि को दर्शाता है।

आप अपने कार्यशल पर एक उच्च पद पर आसीन हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके  प्रभुत्व, अधिकार में वृद्धि होगी। इस समय आपके कर्तव्य और जिम्मेदारियाँभी बढ़ेंगे, जिसका सकारात्मक प्रभाव आपके व्यक्तित्व और प्रतिष्ठा पर पड़ेगा। इस दौरान आपकी आय में वृद्धि होगी और कई स्रोतों से आर्थिक लाभ हो सकता है। यदि आप कर्ज लेना चाहते हैं तो भी समय अनुकूल है। आपके आवेदन के स्वीकृत होने की प्रबल संभावना है।

इस गोचर के दौरान आप छोटी यात्राओं पर जा सकते हैं , जो आपके लिए अच्छे परिणाम देने वाली हो सकती हैं । अपने परिवार के सदस्यों या मित्रों के साथ इन यात्राओं पर जाएँ और नई यादें बनाएं। इस अवधि में आपको अपने छोटे भाई-बहनों से लाभ प्राप्त हो सकता है। वह मुश्किल दौर में आपका समर्थन करेंगे, और आप शारीरिक तथा भावनात्मक रूप से समृद्ध होंगे। प्रतियोगी या प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अनुकूल परिणाम मिलेंगे क्योंकि यह गोचर उनके लिए अनुकूल है।

मंगल के वृषभ  राशि में गोचर का कर्क राशि पर प्रभाव/Effect of Mars Transit in Taurus on Cancer

मंगल ग्रह आपके दशम भाव/ tenth house को नियंत्रित करता है, जो करियर का संकेतक है, और पंचम भाव, जातक के बच्चों और बुद्धि को दर्शाता है। इस गोचर के साथ मंगल आपकी आय और लाभ के ग्यारहवें भाव में गोचर करेगा। इसके परिणामस्वरूप, यह गोचर आपके कार्य में वृद्धि दे सकता है, चाहे वह नौकरी हो या व्यवसाय, जिसके कारण आपको अधिक वित्तीय सुरक्षा और पेशेवर स्वतंत्रता प्राप्त होगी। इस समय एक बेहतर नौकरी की पेशकश और परियोजनाएं आपके समक्ष आ सकती हैं। आप कड़ी मेहनत करने के साथ-साथ, चुनौतियों का साहसपूर्वक सामना करें और प्रवाह के अनुरूप रहें । व्यावसायिक संभावनाओं के प्रति विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण अपनाएं और आपकी परियोजनाएं आपको इसमें सशक्त बना सकती हैं। इस गोचर की प्रारम्भ के साथ ही आप लंबी यात्रा पर जा सकते हैं, ऐसा करना आपके लिए बेहद फायदेमंद रहेगा। इसके अतिरिक्त आपका भाग्य भी आपके  साथ है।

मंगल के वृषभ राशि में गोचर का सिंह राशि पर प्रभाव/Effect of Mars Transit in Taurus on Leo

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, मंगल, आपके नवम भाव/ ninth house को नियंत्रित करता है, जो धर्म, भाग्य और पिता संकेतक है, और यह भाव  सुख और माता का संकेत भी देता है। यह जातक के करियर और पेशे के दशम भाव में गोचर करेगा। सिंह राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर शुभ रह सकता है, क्योंकि इस अवधि में वह अधिक साहसी और आत्मविश्वासी बनेंगे। आप साहसपूर्वक जोखिम उठाने से नहीं चूकेंगे और संकट को पार करेंगे । अति आत्मविश्वास से बचने का प्रयास करें क्योंकि ऐसा ना  करने पर  अवसर हाथ से फिसल सकते हैं। इस गोचर के दौरान आपको  अचानक लाभ मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप इस समय आर्थिक तौर पर अधिक स्वतंत्र होंगे और बचत का हुनर सीखें। इस समय अध्यात्म के प्रति आपका गहरा रुझान रहेगा। आप आध्यात्मिक गतिविधियों के साथ कई मान्यताओं का पालन कर सकते हैं।

इस दौरान आपको व्यर्थ घूमने से बचना चाहिए और यात्रा पर जाते समय सतर्क रहना चाहिए। यातायात नियमों का पालन करें और वाहन चलाते समय शराब के सेवन या दूरध्वनी पर संदेश भेजने अथवा वार्तालाप करने से बचें। यदि यात्रा करना आवश्यक नहीं है तो फिलहाल इससे बचने का प्रयास करें। इस गोचर के दौरान वैवाहिक जीवन से संबंधित कोई मामला सुलझ जाएगा। परिस्थितियाँ आपके पक्ष में होंगी और आपके और आपके जीवनसाथी के मध्य प्रेम प्रगाढ़ होगा।

मंगल के वृषभ  राशि में गोचर का कन्या राशि पर प्रभाव/Effect of Mars Transit in Taurus on Virgo

मंगल आपकी राशि के तीसरे भाव (साहस, वीरता और भाई-बहन) और आठवें भाव/ eighth house(दीर्घायु) को नियंत्रित करता है और आपके नवम भाव में गोचर करेगा , यह भाव धर्म, भाग्य और पिता का संकेतक है।इसके परिणामस्वरूप , आपका वैवाहिक जीवन प्रभावित हो सकता है। आपका  अपने जीवनसाथी के साथ तर्क-वितर्क  और असहमति हो सकती  है, जिससे विवाद जन्म ले सकता है । ऐसे मामले में आपको शांत रहना चाहिए और आवेग अथवा  आक्रामकता से बचना चाहिए । इस समय आपको अपने और अपने साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए और संतुलित आहार का सेवन करना चाहिए। व्यायाम करते समय आलस्य न करें। पौष्टिक भोजन लें क्योंकि आप किसी बीमारी से पीड़ित हो सकते हैं।

इस गोचर के दौरान आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है , इसलिए इन पर नियंत्रण रखें। इसके अतिरिक्त , आप विदेशी दौरों पर जा सकते हैं। फिर भी, आपको अपने सामान की सुरक्षा को लेकर सचेत रहना चाहिए और उन्हें सुरक्षित स्थान पर रखना चाहिए क्योंकि उनके खोने अथवा चोरी होने की संभावना है। इस गोचर के दौरान आप किसी ऐसे नेता या आध्यात्मिक गुरु के संपर्क में आ सकते हैं जिसके उपदेश आपके जीवन के प्रति रवैये को बदल देंगे। उनका प्रभाव आपके जीवन के प्रति दृष्टिकोण को परिवर्तित कर देगा और आपको सफलता दिलाने में सहायता करेगा। यह गोचर आपके लिए शुभ रहेगा क्योंकि इस समय आप  पेशेवर जीवन में वित्तीय लाभ प्राप्त करेंगे।

वृषभ राशि में मंगल का तुला राशि पर प्रभाव/Effect of Mars in Taurus on Libra

इस गोचर की अवधि में , मंगल ग्रह जातक की कुंडली के अष्टम भाव में गोचर करेगा , जो दीर्घायु को दर्शाता है। ज्योतिष/ Astrology शास्त्र के अनुसार मंगल आपके सप्तम भाव का स्वामी है, जो आपके विवाह और साझेदारी का संकेतक है और द्वितीय भाव/second houseपरिवार और धन का संकेत देता है। यह गोचर आपके व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में उतार-चढ़ाव और चुनौतियों का कारण बन सकता है । इसलिए, आपको उनका सामना बड़ी हिम्मत से करना होगा। अपने अंदर समाहित संघर्ष की भावना को क्षीण ना होनें दें , आपको हर चुनौती का सामना करने के लिए तत्पर रहना चाहिए। इस दौरान यदि आप अपने क़र्ज़ के मंज़ूर होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं तो यह आपके पक्ष में होगा। यदि आप उत्तराधिकार से संबंधित मामलों के विषय में खुशखबरी सुनना चाह रहे हैं, तो आपको जल्द ही कोई ऐसी खबर मिलेगी।

आप इस समय अचानक शरीर में दर्द, पेट दर्द या बुखार जैसी स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रसित हो सकते हैं। इस गोचर के कारण आपके खर्चों नें वृद्धि हो सकती है , जिसका कुछ हद तक आपके वित्त पर प्रभाव पड़ेगा। इससे निजात पाने के लिए पौष्टिक आहार और संतुलित जीवन शैली अपनाएं। आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ समुद्र के रास्ते यात्रा पर जा सकते हैं। इसलिए यदि ऐसा मौका मिले तो इसे व्यर्थ न जाने दें। आप अपनों के साथ कुछ बेहतरीन समय बिताएंगे और यादें बनाएंगे। इस गोचर की अवधि में, आपका झुकाव अध्यात्म या विज्ञान की ओर हो सकता है |

मंगल के वृषभ राशि में गोचर का वृश्चिक राशि पर प्रभाव/ Effect of Mars Transit in Taurus on Scorpio

मंगल ग्रह इस गोचर में जातक के साझेदारी और विवाह के सप्तम भाव में होगा। इसके अलावा , यह आपके छठे भाव को नियंत्रित करता है, जो आपके ऋणों, शत्रुओं और रोगों का उल्लेख करता है, और लग्न या प्रथम भाव आपके बारे में बताता है।इसके चलते , वृश्चिक राशि के जातकों का वैवाहिक जीवन प्रभावित होगा। अविवाहित लोगों को इस गोचर के दौरान जीवन साथी की प्राप्ति हो सकती है और जल्द ही वह परिणय सूत्र में बंध सकते हैं । आप नीचे दिए गए लिंक पर 'मेरा भावी जीवन साथी कैसा होगा' के विषय में अधिक जान सकते हैं। इसके अतिरिक्त, जो तलाकशुदा हैं अथवा अलग हो चुके हैं उनका पुन: विवाह हो सकता है। इन दोनों ही स्थितियों में विवाह आपके जीवन में संतान के रूप में खुशियां लाएगा।पेशेवर तौर पर , आपको लंबे समय से लंबित पदोन्नति या वेतन वृद्धि मिल सकती है , जिस कारण आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

यदि आप नौकरी छोड़कर और अपना व्यावसायिक उद्यम स्थापित करने पर विचार कर रहें हैं, तो यह समय उसके लिए  अनुकूल है। अपनी रणनीतियों को वास्तविकता में परिवर्तित करने का प्रयास करें। पत्नी के माध्यम से आपको आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है।

मंगल के वृषभ राशि में गोचर का धनु राशि पर प्रभाव/Effect of Mars Transit in Taurus on Sagittarius

मंगल इस राशि के जातक के पंचम और द्वादश भाव/ twelfth house का स्वामी होता है। यह इस गोचर के दौरान आपकी कुंडली के छठे भाव मेंगोचर करेगा , जो शत्रुओं, रोगों और ऋण के विषय में बताता है।इसके चलते , आप कार्यालय में किसी के साथ वाद-विवाद में उलझ सकते हैं। साथ ही, आपके कुछ कानूनी मामलों में संलग्न होने की भी संभावना है। इसलिए इन दोनों ही मोर्चों पर आपको सतर्क रहना चाहिए और कडवा बोलने से परहेज़ करना चाहिए। अपने स्वभाव को नियंत्रण में रखें और आक्रामक व्यवहार से बचें । गली के कुत्तों से दूरी बनाए रखें, क्योंकि वह आपको काट सकते है।

यदि आपके जीवनसाथी के साथ आपकी कलह चल रही  है और आप दोनों के बीच स्थितियां खराब हो रही हैं, तो यह गोचर अलगाव का कारण बन सकता है। इस गोचर के कारण आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी प्रभावित हो सकती है और आप पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ सकते हैं। ऐसे मामलों में  आप नियमित रूप से चिकित्सीय सलाह लें । पौष्टिक आहार लें और व्यायाम करें। यदि आप नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आप इसमें सफल हो सकते हैं।

मंगल के वृषभ राशि में गोचर का मकर राशि पर प्रभाव/Effect of Mars Transit in Taurus on Capricorn

मंगल ग्रह जातक की जन्म कुंडली के चतुर्थ भाव/ fourth house को नियंत्रित करता है, जो सुख और माता का प्रतिनिधित्व करता है और ग्यारहवां भाव , जो लाभ और आय का संकेतक है। इस गोचर के दौरान, यह आपके बच्चों और बुद्धि को नियंत्रित करने वाले पंचम भाव में गोचर करेगा। इसके प्रभाव से आपको संतान के माध्यम से लाभ होगा । वह पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और अच्छे परिणाम भी प्राप्त करेंगे। यदि वह अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें सफल हो सकते हैं। इस गोचर में आपको पेशेवर जीवन में नए अवसर प्राप्त होंगे।जिसके चलते , आप किसी परियोजना , दल का नेतृत्व करने या कार्यक्षेत्र का प्रबंधन कर सकते हैं । यह अवसर आपके करियर के लिए प्रेरणादायक रहेगा ।

आपकी मानसिकता और विचारों की आस-पास वाले लोग प्रशंसा करेंगे। इसके फलस्वरूप समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लोग आपकी ओरसम्मान की नज़रों से देखेंगे और सुझाव एवं सलाह चाहेंगे । यदि आप अविवाहित हैं, तो इस समय आप अपने जीवनसाथी से मिल सकते हैं।

मंगल के वृषभ  राशि में गोचर का कुंभ राशि पर प्रभाव/Effect of Mars Transit in Taurus on Aquarius

मंगल ग्रह कुम्भ राशि वाले जातकों की जन्म कुंडली के चतुर्थ भाव में गोचर करेगा, जो की माता और सुख के विषय में बताता है। कुंभ राशि के जातकों के लिए मंगल तृतीय भाव/third house को नियंत्रित करता है, जो साहस और भाइयों और बहनों को दर्शाता है, और दशम भाव पेशेवर जीवन और करियर का द्योतक है। इस गोचर के समय में माता के प्रति आपकी अपेक्षाएं पूर्ण हो सकती हैं। यह भौतिकवादी और भावनात्मक दोनों ही वजहों से संभव है। इसका मायने यह है कि यदि आप उनसे अपेक्षा करते हैं कि वह आपके प्रति अधिक स्नेही होगी और आपके भावनात्मक स्तर को समझेंगी  या आपके लिए  कुछ खरीदेंगी , तो यह पूर्ण हो सकता है । इस गोचर की अवधि आप जमीन/संपत्ति या वाहन खरीद सकते हैं।

समाज एवं पेशेवर जीवन में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है । आपको हवाई किले बनाने से बचना चाहिए क्योंकि आपका अति आत्मविश्वास अवसरों को धूमिल कर सकता है। यह गोचर आपके लिए भावनात्मक अस्थिरता ला सकता है, जिसके कारण आप आवेगपूर्ण कार्य कर सकते हैं और अपने जीवन में अशांति उत्पन्न कर सकते हैं। इसलिए, आपको इस समय शांत रहना चाहिए।

मीन राशि पर मंगल के वृषभ राशि में गोचर का प्रभाव/Effect of Mars Transit in Taurus on Pisces

मंगल ग्रह मीन राशि के जातकों के लिए तीसरे भाव/ third house में स्थित होगा, जो भाई-बहन और साहस का संकेतक है। इसके विपरीत, यह आपके परिवार और धन के दूसरे भाव और रात के भाव को नियंत्रित करता है, जो धर्म, भाग्य और पिता को दर्शाता है।इसके फलस्वरूप , यह गोचर आपके छोटे भाई-बहनों के साथ कुछ समस्याओं को जन्म देगा । ऐसी स्थिति में, आक्रामक या आवेगपूर्ण वार्तालाप से बचें, क्योंकि आप लोगों आहात करने वाली वाली बातें कह सकते हैं। शांत रहें और साहसपूर्वक स्थिति को संभालने का प्रयास करें । स्थानांतरण के कारण आपकी स्थानीय यात्रा में वृद्धि होगी। इसलिए, अपने समय का ठीक प्रकार से प्रबंधन करें और उसी के अनुसार अपनी गतिविधियों का क्रियान्वयन करें।

इस गोचर के दौरान आप अपनी रुचि के अनुसार कुछ ऐसे कार्य कर पाएंगे, जिनको  आप लंबे समय से करना चाह रहे थे रहे थे। हो सकता है कि आप अतीत में किसी काम में व्यस्त रहे हों, लेकिन अब आपको यह कर लेना चाहिए । इस गोचर के दौरान आप कोई वाहन या संपत्ति बेच सकते हैं।

अन्य राशियों में मंगल के गोचर के प्रभाव के विषय  में पढ़ने के लिए प्रभावी वैदिक उपचार और मंगल के सभी गोचर पर क्लिक करें।

आप यह भी पढ़ सकते हैं कि कैसे ज्योतिष संपत्ति ज्योतिष, करियर, भावी जीवन साथी, व्यावसायिक सफलता और स्वास्थ्य के मुद्दों पर आपकी मदद करता है।

मंगल के मिथुन राशि में गोचर/ Mars transit in Gemini के प्रभाव के विषय में जानें ।
14 Apr,2021
से
01 Jun,2021

किसी भी ग्रह का एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करना राशि परिवर्तन या राशि गोचर कहलाता है। साहस, ऊर्जा और पराक्रम का कारक ग्रह मंगल जब बुद्धि, संचार-कौशल और बहुमुखी प्रतिभा के मालिक मिथुन राशि में प्रवेश करेगा तब यह मंगल का मिथुन राशि में गोचर कहलाएगा।

मंगल का मिथुन राशि में गोचर/Mars Transit in Gemini बेहद ही रोमांचकारी रहने वाला है। मिथुन एक वायु राशि है जो संचार और बुद्धि के ग्रह बुध द्वारा शासित है। जबकि मंगल व्यक्ति को साहस, आत्मविश्वास और ऊर्जा प्रदान करता है। जब मंगल मिथुन राशि के माध्यम से गोचर करता है, तो यह मानसिक ऊर्जा का उछाल लाता है और संचार कौशल को बढ़ाता है। व्यक्ति अपने विचारों को व्यक्त करने में खुद को अधिक मुखर और आत्मविश्वासी पा सकता है। यह हर दिन कुछ न कुछ नया करने के लिए प्रेरित करता है। यह गोचर त्वरित सोच और समस्या सुलझाने की क्षमताओं को भी बढ़ावा देता है। इस गोचर का प्रभाव प्रत्येक व्यक्ति के बर्थ-चार्ट के अनुसार अलग-अलग होता है।

मिथुन राशि में मंगल/Mars in Gemini के इस गोचर के दौरान, लोगों के तर्क-वितर्क करने, संवाद करने, रचनात्मक कार्यों और अभिनव क्षमताओं के प्रति अधिक जिज्ञासा पैदा होती है। वह जीवन में नए विचारों और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होते हैं। कुछ नए अनुभव और अवसरों को खोजने के लिए यह समय बहुत ही प्रेरणादायक रहने वाला है। जीवन में कुछ नया सीखने, नेटवर्किंग और सामाजिककरण के लिए यह एक अच्छा समय है, क्योंकि इस अवधि में आपको नए लोगों से मिलने के अवसर प्राप्त होंगे। इस गोचर के दौरान लोग अपने विचारों को अधिक खुले तौर पर और आत्मविश्वास के साथ व्यक्त कर सकते हैं। यह नए कनेक्शन बनाने के लिए एक शानदार समय है।

मिथुन राशि में मंगल का गोचर कई नकारात्मक पहलू लेकर भी आता है, जैसे यह गोचर लोगों को अधिक आवेगी, तर्क-वितर्क करने वाला, गुस्सैल और बेचैन कर सकता है। व्यक्ति को किसी एक कार्य पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित करना चुनौतीपूर्ण लग सकता है और यह बहुत ही आसानी से मन को विचलित या अधीर कर सकता है। मंगल एक बहुत ही शक्तिशाली ग्रह है और इसकी उर्जा को सही तरीकों से प्रयोग में लाना बहुत ही आवश्यक है। इस दौरान आप आत्म-देखभाल जैसे शारीरिक व्यायाम, रचनात्मक खोज या लक्ष्य-उन्मुख कार्यों में अपना ध्यान लगा सकते हैं। आप जीवन में नए लक्ष्य और उद्देश्य बनाने पर फोकस कर सकते हैं।

कुल मिलाकर मिथुन राशि में मंगल का गोचर बहुत ही रोमांचक और गतिशील अवधि है जो जीवन में वृद्धि और विकास के लिए महत्वपूर्ण परिवर्तन और अवसर ला सकता है। इस दौरान शारीरिक गतिविधि और मानसिक उत्तेजना के बीच एक स्वस्थ संतुलन बनाए रखना भी आवश्यक है।

मिथुन राशि में मंगल के गोचर का राशियों पर प्रभाव/Effects of Mars Transit in Gemini on zodiac signs

मिथुन राशि में मंगल के गोचर का विभिन्न राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा। इस गोचर का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा, यह जानकर आप इस गोचर में आने वाली कठिनाइयों का सामना आसानी से कर सकेंगे।

मिथुन राशि में मंगल के गोचर का प्रत्येक राशि पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा। प्रत्येक राशि पर इस गोचर के संभावित प्रभाव इस प्रकार हैं:

मंगल के मिथुन राशि में गोचर का मेष राशि पर प्रभाव/Effects of Mars Transit in Gemini on Aries

मेष राशि वालों के लिए यह गोचर बहुत ही शानदार रहने वाला है। इस दौरान आप अपनी क्षमताओं में पहले से अधिक आत्मविश्वासी बनेंगे। आप अपने विचारों को बहुत ही प्रभावी ढंग से व्यक्त करने में सक्षम होंगे जिससे की आप पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही स्थितियों में अपनी एक अलग छाप बनाने में सफल रहेंगे। हालांकि, जैसा की आप जानते हैं की किसी भी परिवर्तन के साथ कुछ न कुछ चुनौतियाँ भी सामने आती हैं। ठीक उसी तरह आपको इस अवधि में अपने लक्ष्यों के प्रति समर्पित और पूर्ण केंद्रित रहना होगा चाहे इसके लिए आपको जरूर से अधिक मेहनत करनी पड़े। यह गोचर आपको मेहनत से कहीं अधिक लाभ देकर जाएगा बशर्ते आपको अपनी तरफ़ से कोई कसर नहीं छोड़नी होगी।

मंगल के मिथुन राशि में गोचर का वृषभ राशि पर प्रभाव/Effects of Mars Transit in Gemini on Taurus

वृषभ राशि वालों के लिए यह गोचर करियर में नए अवसर के साथ-साथ आर्थिक लाभ लेकर आएगा। इस दौरान आप अपने लक्ष्यों के प्रति पूर्ण समर्पित रहोगे और उन्हें पाने की पूर्ण कोशिश करोगे। इस नए दृढ़ संकल्प के साथ, आप अपने रास्ते में आने वाली किसी भी चुनौती से निपटने में सक्षम होंगे। आपके अंदर एक नई ऊर्जा का विस्तार होगा। करियर और आर्थिक मोर्चे पर आगे बढ़ने के लिए इस समय का पूरा लाभ उठाएं। आपकी हर कोशिश आपको कामयाबी दिलाएगी।

मंगल के मिथुन राशि में गोचर का मिथुन राशि पर प्रभाव/Effects of Mars Transit in Gemini on Gemini

मिथुन राशि वालों के लिए यह गोचर जीवन में एक चुस्ती-फुर्ती की लहर सी लाएगा। आपमें गजब का आत्मविश्वास भरा रहेगा। आप हर काम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लोगे और मुश्किल से मुश्किल परिस्थिति को भी आसानी से पार कर पाओगे। आपको करियर में आगे बढ़ने के लिए कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। आप जो कुछ भी हासिल करना चाहते हैं उसमें आपको सफलता मिलेगी। तो विकास और परिवर्तन के इस रोमांचक अनुभव के लिए खुद को तैयार कर लें।

मंगल के मिथुन राशि में गोचर का कर्क राशि पर प्रभाव/Effects of Mars Transit in Gemini on Cancer

कर्क राशि वालों के लिए यह गोचर निजी रिश्तों में कुछ तनाव या कड़वाहट ला सकता है। आपके मन में भावनात्मक रूप से उथल-पुथल रह सकती है जिसे कम करना आपके लिए बहुत ही मुश्किल हो सकता है। एक बात याद रखें, कितनी भी विपरीत परिस्थितियां क्यों न हों आप हर हाल में शांत और सकारात्मक रहने की कोशिश करें। इन सब के साथ अपनी देखभाल और अपनी सेहत का ध्यान रखना न भूलें।

मंगल के मिथुन राशि में गोचर का सिंह राशि पर प्रभाव/Effects of Mars Transit in Gemini on Leo

सिंह राशि वालों के लिए यह गोचर नई उपलब्धियां लेकर आने वाला है। आपको अपने करियर में कई सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे जिनमें आगे चलकर आपको सफलता मिलेगी। आप खुद में एक गजब से आत्मविश्वास का अनुभव करोगे। आपको इस बात का भी ध्यान रखना है की आपको लोगों पर जरूरत से ज्यादा आवेश में नहीं आना है और न ही किसी पर हावी होना है।

मंगल के मिथुन राशि में गोचर का कन्या राशि पर प्रभाव/Effects of Mars Transit in Gemini on Virgo

कन्या राशि वालों के लिए यह गोचर निजी रिश्तों में कुछ अनबन या मुश्किलें पैदा कर सकता है लेकिन इसके साथ ही किसी पुरानी समस्या का हल भी आपको मिल सकता है। इस अवधि में आपके कार्यों में रचनात्मकता बढ़ेगी और आप कुछ नया करने के लिए प्रेरित रहोगे। किसी भी तरह के नए कार्यों की शुरुआत के लिए समय शानदार रहेगा।

मंगल के मिथुन राशि में गोचर का तुला राशि पर प्रभाव/Effects of Mars Transit in Gemini on Libra

तुला राशि वालों के लिए यह गोचर आर्थिक लाभ के साथ-साथ ढेर सारी उपलब्धियां लेकर आ रहा है। आपके कम्यूनिकेशन स्किल्स में सुधार होगा और हर काम को एक कॉन्फिडेंस के साथ करते चले जाएंगे। लेकिन ध्यान रखें, किसी भी तरह के तर्क-वितर्क या टकराव की स्थिति से खुद को दूर ही रखें तो बेहतर होगा।

मंगल के मिथुन राशि में गोचर का वृश्चिक राशि पर प्रभाव/Effects of Mars Transit in Gemini on Scorpio

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह गोचर प्रोफेशनल ग्रोथ के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा। आप करियर में कई अच्छे अवसर पा सकते हो लेकिन व्यक्तिगत मामलों में आपको कुछ उतार-चढाव देखने को मिल सकते हैं। आप अपने लक्ष्यों को पाने के लिए पूरी शिद्दत से मेहनत करोगे और उसमें सफलता भी हासिल करोगे।

मंगल के मिथुन राशि में गोचर का धनु राशि पर प्रभाव/Effects of Mars Transit in Gemini on Sagittarius

धनु राशि वालों के लिए यह गोचर बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको करियर या बिजनेस में आगे बढ़ने के लिए कई शानदार अवसर मिलेंगे। आपको हर काम में सफलता मिलेगी। आप अपने शौक और जुनून को पूरा करने में अपनी पूरी ताकत लगा दोगे और इसके आपको बहुत ही पॉजिटिव रिज़ल्ट देखने को भी मिलेंगे। किसी भी तरह के निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें।

मंगल के मिथुन राशि में गोचर का मकर राशि पर प्रभाव/Effects of Mars Transit in Gemini on Capricorn

मकर राशि वालों के लिए यह गोचर मानसिक चिंता और रिश्तों में खटास ला सकता है। आपके निजी रिश्तों में आपसी टकराव देखने को मिल सकता है। आपको इमोशनल उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। इस समय यही बेहतर होगा की आप शांत रहें और अपने जीवन के प्रति एक सकरात्मक रवैया अपनाएं।

मंगल के मिथुन राशि में गोचर का कुंभ राशि पर प्रभाव/Effects of Mars Transit in Gemini on Aquarius

कुंभ राशि वालों के लिए यह गोचर शानदार प्रोफेशनल लाइफ लेकर आएगा। आपको प्रोमोशन या किसी बड़ी जिम्मेदारी से नवाजा जा सकता है। आपकी कार्य करने की गजब कार्यशैली से लोग प्रभावित होंगे। किसी भी तरह की जल्दबाजी और गुस्से में आकर निर्णय न लें। हर काम को शांतिपूर्ण तरीके से करें।

मंगल के मिथुन राशि में गोचर का मीन राशि पर प्रभाव/Effects of Mars Transit in Gemini on Pisces

मीन राशि वालों के लिए यह गोचर किसी बड़े बदलाव का संकेत लेकर या रहा है। आपकी प्रोफेशनल लाइफ में अचानक से कुछ अच्छे परिवर्तन हो सकते हैं। आपको करियर में सफलता का स्वाद चखने को मिलेगा। लेकिन निजी रिश्तों में कुछ नोक-झोंक हो सकती है। अपने लक्ष्य और महत्वाकांक्षाओं को पाने के लिए मेहनत के साथ आगे बढ़ोगे। अपने अपेक्षाओं में बहुत अधिक आदर्शवादी होने से बचें।

मंगल का मिथुन राशि में गोचर 13 मार्च, 2023 को होगा। आमतौर पर, पूरे राशि चक्र की यात्रा करने के लिए मंगल को 22 महीने का समय लगता है।

क्या मिथुन राशि में मंगल शक्तिशाली है/ Is Mars strong in Gemini?

मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है जोकि बहुत ही शक्तिशाली है। मिथुन राशि में मंगल की ताकत का असर उसकी स्थिति, पहलू और अन्य ज्योतिषीय कारकों पर निर्भर करता है। मंगल का यह गोचर साहस, ऊर्जा, आत्मविश्वास, मानसिक गतिविधियों में वृद्धि, संचार-कौशल, सोचने और सीखने की क्षमता में बढ़ावा देता है। यह एक बहुत ही शक्तिशाली गोचर हो सकता है लेकिन इसका प्रभाव प्रत्येक व्यक्ति के चार्ट और अन्य ज्योतिषीय कारकों के आधार पर भिन्न होता है।

आप हमारी वेबसाइट से सभी भावों में मंगल के प्रभावग्रहों के गोचर और उसके प्रभावों के बारे में भी पढ़ सकते हैं। ​आप यह भी पढ़ सकते हैं कि ज्योतिष जन्मकुंडलीलव या अरेंज मैरिज में चुनाव, व्यवसायिक नामों के सुझावस्वास्थ्य ज्योतिषनौकरी या व्यवसाय के चुनाव में किस प्रकार आपकी सहायता करता है।
मंगल के कर्क राशि में गोचर/ Mars transit in Cancer का राशियों पर प्रभाव
02 Jun,2021
से
19 Jul,2021

कर्क राशि एक जलीय राशि है, जबकि मंगल ग्रह/ Mars में आवेगी, हिंसक और आक्रामकता है। मंगल एक उग्र राशि है । जब दोनों एक साथ आते हैं, तो अग्नी और जल असुरक्षा और विवाद उतपन्न करेंगे । मंगल की ऊर्जा का जल से टकराव प्रतिरोध का प्रतीक है। इस कारण, मंगल को कर्क राशि में एक कमज़ोर ग्रह माना जाता है। इस राशि को प्रभावित करने के लिए मंगल स्वयं को कमजोर महसूस करता है। ऐसे में इस राशि के जातक प्रतिकूल परिस्थितियों में कमज़ोर हो सकते हैं। यदि मंगल पर शनि का अशुभ प्रभाव हों तो वह प्रकृति के खिलाफ जाने की हिम्मत शायद ही करते हैं। ऐसे जातक अपने क्रोध पर नियंत्रण नहीं  रख पाते , जिस कारण  उनमें आत्मविश्वास में कमी हो सकती है। इस प्रकार, वह जीवन में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करने के बजाय उनसे  बचना चाहते हैं । वह अपने जीवन में परिवर्तन पसंद नहीं करते हैं।

कर्क राशि में मंगल के गोचर का राशियों पर प्रभाव/ Effects of Mars Transit in Cancer on Zodiac Signs

वर्ष २०२१ मंगल ग्रह  के कर्क राशि में गोचर/Mars transit in Cancer 2021 का सभी राशियों पर भिन्न –भिन्न प्रभाव पड़ेगा जो प्रत्येक राशि पर अलग-अलग ग्रह के प्रभाव के कारण होगा। कर्क राशि में मंगल ग्रह के प्रभाव को पढ़ने से व्यक्ति को यह जानने में सहायता मिलेगी कि इस गोचर के दौरान वह क्या करें और क्या न करें। यह व्यक्ति को कर्क राशि में मंगल के इस गोचर के प्रभावों के लिए स्वयं को तैयार करने में भी सहायता करेगा। अब मैं प्रत्येक राशि पर कर्क राशि में मंगल के प्रभावों के विषय में बताऊंगा।

मंगल के कर्क राशि में गोचर का मेष राशि पर प्रभाव/ Effects of Mars Transit in Cancer on Aries

मंगल का कर्क राशि/ Cancer में गोचर का  मेष राशि के लिए चतुर्थ भाव/ fourth house में होगा। यह भाव आपके जीवन के विभिन्न पहलुओं- वाहन, संपत्ति निर्माण, और मां को समझने में आपकी सहायता करता है । मंगल का यह गोचर आपके लिए मिश्रित फल लेकर आएगा । इस दौरान आपको अपने माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए क्योंकि वह कुछ स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ सकते हैं। इस समय के दौरान आपका जीवनसाथी कुछ कारणों से आपसे रुष्ट हो सकता है। यदि आप अपनी समस्याओं का समाधान करना चाहते हैं तो उनसे विचार-विमर्श करें।

मेष राशि के नौकरीपेशा जातक, इस समय   पेशेवर जीवन में उत्कृष्टता प्राप्त करेंगे। इस गोचर काल के दौरान आप अधिक उर्जावान रहेंगे और आप अपने कार्य को ठीक प्रकार पूर्ण करने में सक्षम होंगे। मंगल के गोचर के दौरान कुछ जातकों को वेतन वृद्धि प्राप्त हो सकती है। आप नीचे दिए गए लिंक पर उन कारकों के विषय में अधिक पढ़ सकते हैं जो नौकरियों में परिवर्तन  या पदोन्नति का कारण बनते हैं।

मंगल के कर्क राशि में गोचर का वृषभ राशि पर प्रभाव/ Effects of Mars Transit in Cancer on Taurus

मंगल ग्रह के साहस और वीरता भाव से गोचर करते ही , आपका तृतीय भाव/ third house सक्रिय हो जाएगा। आपकी कालपुरुष कुंडली के अनुसार यह मिथुन राशि का भाव है। यह पराक्रम और साहस जैसे पहलुओं का आकलन भी करता है। इस भाव में मंगल के गोचर से आपकी दृढ़-इच्छाशक्ति में वृद्धि होगी और आप अधिक विचारशील तथा कल्पनाशील होंगे। चूंकि किसी भी चीज की अधिकता सही नहीं  है, इसलिए आपको इसके प्रति  सावधान रहना चाहिए  । आपके छोटे भाई-बहनों की सेहत भी इस समय खराब हो सकती है। इसलिए, उनके स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना और उपाय करना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपके जीवनसाथी को व्यावसायिक सफलता मिल सकती है । इसके अतिरिक्त , यह गोचर समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करा सकता है, और आप अपने प्रतिद्वंद्वियों पर काबू पा सकते हैं ।

कर्क राशि में मंगल के गोचर का मिथुन राशि पर प्रभाव/ Effects of Mars Transit in Cancer on Gemini

जब मंगल मिथुन राशि के लिए दूसरे भाव/ second house में गोचर करता  है, तो यह धन और वाणी को का प्रतिनिधित्व करता है। नतीजतन, यह गोचर आपकी वाणी में कठोरता का समावेश करा सकता है। यदि आप विवाहित हैं तो आपका जीवनसाथी आपसे रुष्ट हो सकता है। आपके व्यवहार में अचानक आया आक्रामक परिवर्तन आपके सामाजिक जीवन को भी प्रभावित कर सकता है क्योंकि आपके व्यवहार के कारण  आपके परिवारजन  दुखी हो सकते हैं । वहीं दूसरी ओर इस समय आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी । फिर भी, आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए  क्योंकि आपका दुर्व्यवहार लोगों के मानसिक तनाव का कारण हो सकता है।

कर्क राशि पर मंगल के गोचर का कर्क राशि पर प्रभाव/ Effects of Mars Transit in Cancer on Cancer

मंगल ग्रह का कर्क राशि में गोचर इस राशि  के लिए प्रथम भाव? First house या लग्न में होगा। कालपुरुष कुंडली के अनुसार यह मेष राशि का भाव है। यह स्वास्थ्य, व्यवहार, सौंदर्य और आत्म-ज्ञान का निर्धारण करता है। इस दौरान आपकी सेहत खराब हो सकती है और कुछ मामूली बातों से आहात हो सकते हैं क्योंकि आपके व्यक्तित्व का भावनात्मक पक्ष अग्रणी रहेगा। इस दौरान आप में अहंकार और क्रोध जैसे विकारों का समावेश होगा । अपने जीवन साथी से बात करते समय अपनी बातों पर ध्यान दें, क्योंकि यह हाथापाई की नौबत को जन्म से सकता है । कर्क राशि के जातकों को पेशेवर सफलता मिल सकती है  क्योंकि उनके प्रयासों को लोग पहचानेंगे, जिस कारण वह समृद्ध होने के साथ-साथ नई उंचाईयों पर पहुँच सकते हैं ।

सिंह राशि पर मंगल के कर्क राशि में गोचर का प्रभाव/ Effects of Mars Transit in Cancer on Leo

सिंह राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर बारहवें भाव/ twelfth house में होगा । मंगल के  इस भाव में स्थित होने के कारण , आपको विदेश में कार्य  या उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिल सकता है। आप नीचे दिए गए लिंक पर जन्म कुंडली में विदेश में बसने वाले कारकों के बारे में अधिक पढ़ सकते हैं। फिर भी, जो लोग पहले ही विदेश में रह रहे  हैं, उन्हें कुछ कठिनाइयां पेश आ सकती हैं । यदि आप किसी अदालती मामले में संलग्न हैं, तो निर्णय आपके पक्ष में हो सकता है । इसके विपरीत इस दौरान आपको आर्थिक अस्थिरता का सामना करना पड़ सकता है। इस समय खर्चे आपको कंगाल करा सकते हैं, जिससे आपके तनाव का स्तर बढ़ जाएगा। दाम्पत्य जीवन  में सतर्क  रहें क्योंकि इस समय आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

कर्क राशि में मंगल के गोचर का कन्या राशि पर प्रभाव/ Effects of Mars Transit in Cancer on Virgo

मंगल का गोचर कन्या राशि के लिए एकादश भाव/eleventh house में होने पर निश्चित रूप से आपके जीवन के कुछ पहलुओं में लाभ मिल सकता है। वित्तीय समस्याएं इस अवधि में समाप्त हो जायेंगी , और आपके जीवन में धन का प्रवाह निरंतर बना रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के कारण आप अपने जीवन के अन्य पहलुओं के प्रति सतर्क रहेंगे। फिर भी, कुछ लोगों को वैवाहिक जीवन में में परेशानी आ सकती है क्योंकि आपकी अपने साथी के प्रति भावनाएँ कम जायेंगी। जो लोग प्यार में हैं उन्हें अपने साथी के साथ वफादार रहना चाहिए । आपको सामाजिक तौर पर बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे और आप अपने दोस्तों के साथ किसी सैर-सपाटे पर जा सकते हैं।

कर्क राशि में मंगल के गोचर का तुला राशि पर प्रभाव/ Effects of Mars Transit in Cancer on Libra

तुला राशि के जातकों के लिए मंगल दशम भाव/ tenth house में गोचर करेगा । यह भाव करियर या पेशे, या कर्म भाव का संकेतक है। मंगल के प्रभाव के कारण आपके स्वभाव में  आक्रामकता आ सकती है इसलिए इस दौरान अपनी बातों पर ध्यान दें। नौकरीपेशा लोगों को पेशेवर जीवन में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं । आपका अच्छा काम आपके वरिष्ठों की नज़र में आयेगा , और उसके चलते आपको पदोन्नति हो सकती है। सामाजिक तौर पर अपने संबंधों को लेकर आपको सावधान रहना चाहिए । परिवारजनों  की बातें परिवार में दरार डाल सकती हैं। अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें। बाहर का खाना खाने से बचें। प्यार करने वालों को इस  गोचर अवधि में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

मंगल के कर्क राशि में गोचर का वृश्चिक राशि पर प्रभाव/ Effects of Mars’ transit in Cancer on Scorpio

गोचर भविष्यवाणियों/transit predictions के अनुसार, मंगल का गोचर आपके धर्म के नवम भाव/ ninth house में होता है, जो शिक्षक, धर्म, भाग्य और  आपको गुरु के सामान प्रभावित करने वाले लोगों जैसे विभिन्न पहलुओं का संकेतक है । मंगल के इस गोचर चरण में आपको सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ेगा । पिता के साथ आपके संबंध खराब हो सकते हैं और उनका स्वास्थ्य अस्थिर रह सकता है । अपने भाई-बहनों से वार्तालाप करते समय अहंकारी न बनें क्योंकि उनके साथ आपके संबंधों में कडवाहट आ सकती है । धार्मिक मामलों में आपका रुझान कम रहेगा। रात्रि भाव में मंगल के इस गोचर के दौरान आप छोटी- दूरी की यात्रा का आनंद ले सकते हैं।

मंगल के कर्क राशि में गोचर का धनु राशि पर प्रभाव/ Effects of Mars’ Transit in Cancer on Sagittarius

मंगल का यह गोचर आपकी राशि के लिए अष्टम भाव/ eighth house में होगा। इस गोचर के परिणामस्वरूप इस राशि के जातकों को जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कुछ लोग आपकी बातों का गलत अर्थ निकाल सकते हैं। यह स्थिति आपके मनोबल को क्षीण करेगी, परन्तु आप परिस्थितियों को संभालने में सफल रहेंगे। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें क्योंकि मंगल की गोचर इसको बिगाड़ सकता है। आपके वैवाहिक जीवन में भी विवाद हो सकता है। पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें । यदि उनकी तबीयत बिगड़ती है, तो आपको चिकित्सीय परामर्श लेना चाहिए। वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें।

मंगल के कर्क राशि में गोचर का मकर राशि पर प्रभाव/ Effects of Mars Transit in Cancer on Capricorn

इस गोचर काल में मंगल ग्रह मकर राशि के लिए सप्तम भाव/ seventh house में गोचर करेगा। कालपुरुष कुंडली के अनुसार यह भाव तुला राशि का है। यह जातक की संभावित साझेदारी के लिए अच्छे अवसर प्रदान करता है। यह आपके जीवन में चुनौतियां खड़ी कर सकती है। इसलिए, अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखना आपके लिए बेहतर होगा । अपने जीवनसाथी के साथ विवाद या हाथापाई से बचने हेतु उनसे विनम्रतापूर्वक वार्तालाप करें। कार्यक्षेत्र में आपको कड़ी मेहनत के उपरान्त सफलता के दर्शन होंगे । छात्रों को अपने दोस्तों से दूर रहना  चाहिए क्योंकि इससे उनकी पढ़ाई पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता  है। यदि आप अविवाहित हैं, तो आप किसी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं।

मंगल के कर्क राशि में गोचर का कुंभ राशि पर प्रभाव/ Effects of Mars Transit in Cancer on Aquarius

कुंभ राशि के जातकों के लिए  मंगल छठे भाव/ sixth house में गोचर करेगा। दूसरों  के मामले में दखल देने से बचें क्योंकि इससे आपके जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन सामान्य ही रहेगा। आप अपने प्रतिद्वंद्वियों को मात दे सकेंगे । आपका सामाजिक  जीवन सामान्य रहेगा, परन्तु वैवाहिक जीवन में कुछ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। इस समय आपके जीवनसाथी की सेहत बिगड़ सकती है। खर्चों में बढ़ोतरी के कारण आपको मानसिक तनाव रह सकता है ।

कर्क राशि में मंगल के गोचर का मीन राशि पर प्रभाव/ Effects of Mars Transit in Cancer on Pisces

मंगल का मीन राशि के लिए गोचर पंचम भाव/ fifth house में होगा, जिसे संतान भाव कहा जाता है। इस समय आपके बच्चों को कुछ स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए आपको उनकी अच्छी देखभाल करनी चाहिए । नौकरीपेशा लोगों को  पेशेवर जीवन में शुभ परिणाम मिल सकते हैं और इस गोचर के दौरान उनकी आमदनी बढ़ सकती है। वहीं दूसरी ओर छात्रों के लिए यह समय उतना अनुकूल नहीं है क्योंकि वह अपनी पढ़ाई पर कम ध्यान देंगे। फिर भी, मीन राशि के कुछ जातकों को विदेश में उच्च अध्ययन का अवसर प्राप्त हो सकता है। यदि आप किसी से प्यार करते हैं तो इस समय अपनी भावनाओं का इज़हार ना करें।

अन्य राशियों में मंगल के गोचर के प्रभाव के विषय में जानने के लिए मंगल ग्रह के सभी गोचर पर क्लिक करें।

आप यह भी पढ़ सकते हैं कि ज्योतिष/astrology नौकरी में परिवर्तन या पदोन्नति, विदेश जाना या विदेश में बसाव, व्यवसाय की सफलता और स्वास्थ्य समस्याओं से निजात पाने में आपकी सहायता करता है।

मंगल का सिंह राशि में गोचर/Mars Transit in Leo
20 Jul,2021
से
05 Sep,2021

सिंह राशि में गोचर/Mars transit in Leo करने पर मंगल की आक्रामकता में वृद्धि होती है और साथ ही इच्छाओं को पूरा कर पाने में भी व्यक्ति को दृढ़ संकल्प प्रदान करता है। सिंह राशि में मंगल के होने से व्यक्ति में महत्वाकांक्षा अधिक होती है और चीजों को पाने के लिए लगातार प्रयासशील भी रहता है।  व्यक्ति अपने जीवन में अपने चुने हुए लक्ष्यों को पाने के लिए मेहनत करने से पीछे नहीं हटता है।  निश्चित लक्ष्य को प्राप्त करना इसकी प्रमुखता में शामिल होता है। लोगों का नेतृत्व करने में सक्षम होगा और सभी को आकर्षित करने में सक्षम होगा। क्रोध और जल्दबाजी के कारण ही उस व्यक्ति परेशानी में पड़ सकता है, इसलिए इस समय पर सोच समझ कर फैसले लेना ही उचित होता है। 

सिंह राशि में मंगल के गोचर का मेष राशि पर प्रभाव/ Effect of Mars transit in Leo on Aries

मेष राशि के लिए मंगल का गोचर पंचम भाव/Fifth House को प्रभावित करने वाला होगा। इस समय पर संतान एवं प्रेम संबंधों को लेकर आप सकारात्मक रुख देख सकते हैं। इस समय पर आपके रिश्तों में कुछ गर्मजोशी दिखाई दे सकती है। आप का क्रोध ही इस समय आपके प्यार में रुकावट बन सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। उच्च शिक्षा प्राप्ति का भी अवसर मिल सकता है और बाहरी संपर्क द्वारा अचानक से लाभ की प्राप्ति भी बनती दिखाई देती है। राजनीतिक क्षेत्र में आपके लिए नए अवसर उभर सकते हैं। इस समय पर वाहन इत्यादि का संभल कर उपयोग करना बेहतर होगा, स्वास्थ्य में पेट से जुड़े रोग कुछ दिक्कत कर सकते हैं। गैस्ट्रिक/Gastric संबंधी परेशानी अधिक रह सकती है। आर्थिक स्थिति में अचानक से लाभ के मौके मिल सकते हैं।

सिंह राशि में मंगल के गोचर का वृषभ राशि पर प्रभाव/ Effect of Mars transit in Leo on Taurus 

वृषभ राशि के लिए मंगल का गोचर चतुर्थ भाव/Fourth House को प्रभावित करने वाला होगा। मंगल के प्रभाव से आपके सुख भाव में कुछ कमी हो सकती है, क्योंकि व्यस्तता अधिक होने के कारण आप शायद खुद के लिए अधिक समय न निकाल पाएं। घर अथवा किसी स्थान के निर्माण से जुड़ा काम भी इस समय पर हो सकता है। माता की सेहत में कमी के कारण थोड़ी चिंता सता सकती है। आर्थिक क्षेत्र में परिवार की ओर से बहुत अधिक सहायता न मिल पाए। यह समय संपत्ति में निवेश के लिए अनुकूल साबित हो सकता है और कुछ नई वस्तुओं की प्राप्ति का भी योग इस समय पर बना हुआ है। पैतृक संपत्ति से लाभ के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप सहकर्मियों के साथ विवाद से बचें और ऑफिस में अधिकारियों का सहयोग आपके काम आ सकता है। छाती और हृदय एवं स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है।

सिंह राशि में मंगल के गोचर का मिथुन राशि पर प्रभाव/ Effect of Mars transit in Leo on Gemini

मिथुन राशि के लिए मंगल का गोचर तीसरे भाव को प्रभावित करने वाला होगा। मंगल के प्रभाव के कारण पराक्रम में वृद्धि होगी और काम को लेकर आपकी मेहनत भी अब अच्छे परिणाम देने वाली होगी। इस समय पर व्यस्तता अधिक रह सकती है। और प्रतिस्पर्धाओं का दौर भी प्रभावित करने वाला है। भाई बंधुओं के साथ वाद-विवाद होने से रिश्तों में तनाव उभर सकता है। यह समय यात्राओं को भी दिखाता है, इस समय काम में अच्छे लाभ की उम्मीद भी दिखाई देती है। कामकाज में नए अवसर उभर सकते हैं साथ ही अतिरिक्त आय के साधन भी प्राप्त हो सकते हैं। इस समय आप अपनी ऊर्जा और जोश द्वारा अपने कामों को पूरा कर पाने में सफल रह सकते हैं। किसी भी प्रकार के विवाद में आपकी विजय संभव हो सकती है। खेल संबंधी विषयों अथवा अभिरुचि से जुड़े कामों में आप सकारात्मक परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। 

सिंह राशि में मंगल के गोचर का कर्क राशि पर प्रभाव/ Effect of Mars transit in Leo on Cancer

कर्क राशि के लिए मंगल का गोचर दूसरे भाव/Second House को प्रभावित करने वाला होगा। मंगल के प्रभाव से वाणी में ओजस्विता और प्रभावशाली गुण उत्पन्न होंगे लेकिन इसके साथ ही भाषा में क्रोध और कटुता भी बढ़ सकती है। इस कारण से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचना अधिक अनुकूल होगा। आर्थिक स्थिति में उन्नति के अच्छे मौके दिखाई देंगे। कामकाज में तेजी आएगी और अचानक से लाभ के अवसर भी उभरेंगे। दांपत्य जीवन में थोड़ा अनबन का माहौल परेशान कर सकता है। आपके निवेश के नए अवसर सामने होंगे। प्रेम संबंधों के लिए मिलाजुला समय रह सकता है, इसलिए जितना धैर्य से काम लेंगे उतना लाभ प्राप्त कर पाने में सफल हो पाएंगे।

सिंह राशि में मंगल के गोचर का सिंह राशि पर प्रभाव/ Effect of Mars transit in Leo on Leo

सिंह राशि के लोगों के लिए मंगल का गोचर/Mars transit for Leo’s native लग्न को प्रभावित करने वाला होगा। मंगल के प्रभाव से व्यक्ति में ऊर्जा और शक्ति की वृद्धि होगी। नेतृत्व करने के गुण प्राप्त होंगे। इस समय उत्साह बना रहने वाला है। काम को करने में आप दूसरों से अधिक तेजी दिखा सकते हैं तथा बेहतर परिणाम पाने में भी सफल हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति में अच्छे परिणाम देख पाएंगे। इस समय स्वभाव में क्रोध या फिर जल्दबाजी अधिक रह सकती है। अहम का भाव भी बढ़ सकता है, इसलिए आवश्यक होगा खुद को नम्र बना कर रखें और जितना संभव हो सके विवादों से बचें। वैवाहिक जीवन में साथी के साथ संबंधों पर असर भी पड़ सकता है। इस समय उच्च रक्तचाप एवं सिर दर्द से जुड़ी बातें स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती हैं। 

सिंह राशि में मंगल के गोचर का कन्या राशि पर प्रभाव/ Effect of Mars transit in Leo on Virgo  

कन्या राशि के लिए मंगल का गोचर द्वादश भाव को प्रभावित करने वाला होगा। मंगल का यह गोचर आर्थिक क्षेत्र में व्यय की वृद्धि का संकेत दे सकता है। काम के लिहाज से जो लोग विदेशों से जुड़े हुए हैं उन्हें लाभ के अवसर मिल सकते हैं। कुछ मामलों में अचानक से अटकाव या कोई लम्बी कानूनी प्रक्रिया भी इस समय पर असर डालने वाली हो सकती है। पद प्राप्ति के अवसर भी मिलेंगे और साथ ही काम में अधिकता के चलते शारीरिक थकान बनी रह सकती है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सजग रहने की आवश्यकता होगी। अनिद्रा, बेचैनी एवं चोट इत्यादि लगने का भय बना हुआ है। किसी काम को दूसरों के चलते भी आप के लिए परेशानी खड़ी की जा सकती है। जीवन साथी की ओर से सहयोग रहेगा लेकिन वैचारिक तर्क-वितर्क अधिक देखने को मिल सकते हैं। इस समय पर शांति एवं धैर्य के साथ काम करने से ही अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। 

सिंह राशि में मंगल के गोचर का तुला राशि पर प्रभाव/ Effect of Mars transit in Leo on Libra

तुला राशि वाले के लिए मंगल का गोचर एकादश भाव को प्रभावित करने वाला होगा। इस गोचर के दौरान मिले जुले प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। यह समय आपके काम के क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में या अन्य गतिविधियों में काफी बेहतर परिणाम देने में सक्षम हो सकता है।  कारोबार को लेकर यात्राएं भी रह सकती है। छात्र अपनी परिक्षाओं के लिए भी एक स्थान से दूसरे स्थान की यात्रा में लगे रह सकते हैं इस समय पर व्यस्तता अधिक रह सकती है। प्रेम संबंधों में आप काफी कुशल होंगे और हो सकता है कि इस समय एक से अतिरिक्त संबंधों का प्रभाव भी बना रहे। इस कारण मुश्किलें भी कम नहीं रहने वाली हैं। सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में आपके पास लाभ की प्राप्ति का अच्छा अवसर होगा। आर्थिक निवेश का मौका भी मिलेगा और यह समय लाभ प्राप्ति के लिए भी अच्छे संकेत दे सकता है, लेकिन इस समय पर उधार इत्यादि देने से बचना ही उचित होगा। 

सिंह राशि में मंगल के गोचर का वृश्चिक राशि पर प्रभाव/ Effect of Mars transit in Leo on Scorpio

वृश्चिक राशि के लिए मंगल का गोचर दशम भाव/Tenth House को प्रभावित करने वाला होगा। मंगल के कर्म भाव पर होने के कारण आप को नए अवसर एवं नया काम शुरू करने की इच्छा अधिक रह सकती है। कर्म भाव का एक्टिव होना आपकी मेहनत में वृद्धि के संकेत देगा। आप अपने काम और अपने आस-पास के माहौल में खुद को स्थापित करने के लिए प्रयासशील रहने वाले हैं। इस समय पर अधिकारियों की ओर से आप पर अधिक जिम्मेदारियां रह सकती हैं। आप इस समय नेतृत्व करने में भी सफल हो सकते हैं। परिवार में कुछ नए कार्यों की शुरुआत हो सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में लाभ मिलने के संकेत दिखाई देते हैं। भाई बंधुओं के साथ कहीं घूमने फिरने का प्लान भी बन सकता है। इस समय खुद के लिए बहुत समय न निकाल पाएं और ऐसे में थकान या चिड़चिड़ाहट भी हो सकती है लेकिन परेशान ना हो, सकारात्मकता का प्रभाव इन सभी को दूर करने में सक्षम होगा।  

सिंह राशि में मंगल के गोचर का धनु राशि पर प्रभाव/ Effect of Mars transit in Leo on Sagittarius

धनु राशि के लोगों के लिए मंगल का गोचर नवम भाव/Ninth house को प्रभावित करने वाला होगा। भाग्य भाव पर मंगल के गोचर से कुछ सकारात्मक लाभ मिल सकते हैं। यदि किसी काम में रुकावट बनी हुई थी तो वह अब समाप्त हो सकती है। छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्ति के साथ आर्थिक लाभ की प्राप्ति भी हो सकती है। इस समय पर आध्यात्मिक क्षेत्र में भी अभिरुची अधिक रह सकती है, दान एवं धर्म कर्म के कामों में शामिल हो सकते हैं। किसी संस्था से जुड़ कर सामाजिक क्षेत्र में काम भी कर सकते हैं। पिता का सुख एवं प्रेम प्राप्त होगा। अपने कार्यों को पूरा करने के लिए भागदौड़ करेंगे और साथ ही यात्राएं भी अधिक होंगी। भाई बंधुओं का सहयोग काम आएगा, थोड़ी अनबन भी रह सकती है या चिंता हो सकती है। लेकिन दिलों में प्रेम बना रहने वाला है। 

सिंह राशि में मंगल के गोचर का मकर राशि पर प्रभाव/ Effect of Mars transit in Leo on Capricorn

मकर राशि के लिए मंगल का गोचर आठवें भाव को प्रभावित करने वाला होगा। मंगल के अष्टम भाव पर गोचर के प्रभाव/Effect of transit से आर्थिक मामलों पर संभल कर फैसले लेने का समय होगा। किसी भी प्रकार के निवेश में जाने से पूर्व उस से संबंधित सभी बातों पर ध्यान रखने की आवश्यकता होगी। इस समय धन उधार देने एवं लेने दोनों ही बातों से बचने का प्रयास करना ही उचित होगा। पैतृक संपत्ति/Ancestral property से संबंधित बातें इस समय चर्चा का विषय बना रह सकता है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सजग रहने की आवश्यकता होगी, पेट में गैस, अपच, कब्ज इत्यादि परेशानियां उभर सकती हैं। दांपत्य जीवन में शांति बनाए रखने की कोशिश करनी होगी। वाणी की कठोरता के चलते विवाद एवं तनाव की स्थिति भी उभर सकती है, इसलिए धैर्य एवं शांति के साथ काम करना ही उचित होगा। 

सिंह राशि में मंगल के गोचर का कुंभ राशि पर प्रभाव/ Effect of Mars transit in Leo on Aquarius

कुंभ राशि के लोगों के लिए मंगल का गोचर सप्तम भाव को प्रभावित करने वाला होगा। मंगल के प्रभाव स्वरूप दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। जीवन साथी के साथ बहस अधिक रह सकती है, अथवा उसके स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता हो सकती है। इस समय पर साझेदारी से जुड़े कार्य आगे बढ़ सकते हैं और उनमें लाभ प्राप्ति का भी अवसर प्राप्त हो सकता है। इस समय जरूरी है कि साथ मे मिलकर काम करने की धारणा पर अधिक ध्यान दिया जाए न कि एक दूसरे से आगे निकलने की प्रवृत्ति को बल दें। ऐसा करने से चीजें बिगड़ सकती हैं ओर होने वाला लाभ भी अटक सकता है।                                          

सिंह राशि में मंगल के गोचर का मीन राशि पर प्रभाव/ Effect of Mars transit in Leo on Pisces

 मीन राशि/Pisces के लिए मंगल का गोचर छठे भाव को प्रभावित करने वाला होगा। इस भाव पर मंगल के गोचर के चलते आप प्रतिस्पर्धाओं में अच्छा प्रदर्शन कर पाने में सक्षम हो रह सकते हैं। आप अपने विरोधियों पर हावी रह सकते हैं।  कार्यक्षेत्र एवं अन्य कामों में आप बेहतर रूप से और प्रबल विजेता के रूप में भी उभर सकते हैं। धनार्जन के क्षेत्र में खर्च की अधिकता बनी रह सकती है। छोटे छोटे खर्चों के चलते निवेश/Investment भी प्रभावित हो सकता है। 

मंगल का कन्या राशि में गोचर | Mars Transit in Virgo 2021
06 Sep,2021
से
21 Oct,2021

मंगल का कन्या राशि में जाना महत्वपूर्ण समय होता है। कन्या राशि बुध की राशि है और मंगल के साथ बुध की अनुकूलता सदैव ही कुछ अस्थिरता को दिखाने वाली होती है। ऎसे में मंगल का कन्या राशि गोचर का समय मिले जुले प्रभावों को देने वाला माना गया है। मंगल एक पाप ग्रह की श्रेणी में स्थान पाता है और और कन्या राशि एक शांत और धैर्यशीलता को धारण करने वाली राशि है। 

मंगल का कन्या राशि में प्रभाव/ Effects of mars transit in Virgo

कन्या राशि वालों के लिए मंगल का ये गोचर उनके व्यक्तित्व के विकास में महत्वपूर्ण हो सकता है। मंगल का उन्हीं की राशि पर गोचर होना उनके कार्यों में तेजी दिखाने वाला होता है। इस समय पर कार्य क्षेत्र में विस्तार के अवसर भी प्राप्त होते हैं। नए लोगों के साथ मिलने का मौका मिलता है। ये समय आपके स्वभाव में भी थोड़ा बदलाव लाने वाला होता है। मानसिक रुप से अधिक विचारशील होंगे लेकिन फैसलों को लेने में थोड़ा जल्दबाजी रख सकते हैं। इस समय पर वाणी में ओज दिखाई देता है और कई बार क्रोध की अधिकता व जिद्द का भाव भी बढ़ सकता है। मंगल के कन्या में प्रवेश करने पर स्थिति में उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। मंगल के प्रभाव से कन्या राशि की रचनात्मकता में वृद्धि होगी और कार्यकुशलता भी तेज होगी। 

कन्या राशि में मंगल के गोचर का मेष राशि पर प्रभाव/ Effect of Mars transit in Virgo on Aries

मेष राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर छठे भाव में होगा। आपके विरोधियों की संख्या अधिक रह सकती है लेकिन आप उन्हें परास्त करने में भी कामयाब होंगे। इस समय छात्रों को प्रतियोगी परिक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। जो लोग बाहरी संपर्कों से जुड़े हुए हैं उन्हें कुछ नए प्रोजेक्ट इस समय मिल सकते हैं। विचारशील होने के साथ साथ आपके पास कई नए काम करने की योजनाएं बनेंगी। आपके  लिए इस समय कानून से संबंधित मसलों पर सफल होने के अच्छे संकेत भी दिखाई देते हैं। नौकरी और बिजनेस में कुछ नए काम की पहल का भी समय बना हुआ है। 

कन्या राशि में मंगल के गोचर का वृष राशि पर प्रभाव/ Effect of Mars transit in Virgo on Taurus

वृष राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर उनके पंचम भाव पर गोचर करने वाला है। मंगल के पंचम भाव पर गोचर करने के कारण आप के लिए उत्साह के मौके तो खूब होंगे लेकिन अपने उत्साह को सही जगह लगाने की भी आवश्यकता भी आप में होनी चाहिए। इसलिए सोच समझ कर ही अपने फैसलों को लेना जरूरी होगा। शेयर मार्किट से जुड़े मसलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कोई भी निवेश में जल्दबाजी से बचें। दोस्तों के साथ मिलकर कुछ जरूरी काम पूरे करने वाले हैं। प्रेम संबंधों में आपको कुछ सफलता मिल सकती है और कुछ नए रिश्ते बनते भी दिखाई देंगे तो प्रेमियों के लिए उत्साहित होने वाला समय होगा लेकिन ध्यान रखें को कोई गलतफहमी आपके बीच रिश्ते में न आने पाए। 

कन्या राशि में मंगल के गोचर का मिथुन राशि पर प्रभाव/ Effect of Mars transit in Virgo on Gemini

मिथुन राशि वालों के लिए मंगल का गोचर चतुर्थ भाव पर होगा। मंगल के प्रभव से आपको परिवार में किसी के आगमन की सूचना मिल सकती है। संतान की ओर से सहायता भी प्राप्त हो सकती है। इस समय पर आप घर से जुड़े कुछ काम भी शुरु कर सकते हैं। व्यवसाय एवं करियर के क्षेत्र में आपको बदलाव दिखाई देंगे या अधिकारियों की ओर से काम अधिक मिल सकता है। आप इस समय हो सके तो वाहन इत्यादि का संभल कर उपयोग करें। नई सामान की लिस्ट अब आप बना पाएंगे और उसको खरीदने का भी आपके पास अच्छा मौका होगा। स्त्री पक्ष की ओर से कुछ चिंता रह सकती है, इसलिए किसी भी प्रकार के वाद विवाद से बचना ही हितकर होगा। अपने वरिष्ठ लोगों का आशीर्वाद लेते रहें। 

कन्या राशि में मंगल के गोचर का कर्क राशि पर प्रभाव/ Effect of Mars transit in Virgo on Cancer

कर्क राशि वालों के लिए मंगल का तीसरे भाव पर गोचर होगा। आपकी मेहनत अधिक होगी ओर आप इस समय समाज में अपने लिए बेहतर स्थान भी प्राप्त कर सकते हैं। आपको यात्राओं से कुछ अच्छे लाभ के मौके मिल सकते है। भाई बंधुओं के साथ थोड़ी अनबन परेशान कर सकती है। घरेलू मसलों के कारण आप को काम और घर के लिए  समय निकाल पाना और तालमेल को बनाए रखने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। इस समय जो लोग किसी एक्स्ट्रा एक्टिविटी में लगे हुए हैं उनके पास अच्छे मौके होंगे। लोगों के साथ मेल-जोल से आपके काम आगे बढ़ सकते हैं। 

कन्या राशि में मंगल के गोचर का सिंह राशि पर प्रभाव/ Effect of Mars transit in Virgo on Leo

सिंह राशि के जातकों के लिए मंगल का दूसरे भाव पर गोचर कई नए अवसरों को देने वाला हो सकता है। इस समय आप अपनी बातों से लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं। इसके साथ ही काम के क्षेत्र में नेतृत्व करने का भी आपके पास बेहतर मौका होगा। आर्थिक रुप से आपको अच्छे लाभ भी मिल सकते हैं। किसी मित्र अथवा करीबी का सहयोग आर्थिक लाभ पाने में सकारात्मक भूमिका निभाने वाला होगा। आपकी बोलचाल और वाणी में उग्रता भी दिखाई देगी इसलिए सोच समझ कर अपनी बातों को दूसरों के समक्ष रखें। कुछ गुप्त शत्रु आपको आर्थिक हानि दे सकते हैं इसलिए सचेत रह कर काम करें ओर नई योजनाओं को बहुत जल्द ही दूसरों के सामने न रखें। 

कन्या राशि में मंगल के गोचर का कन्या राशि पर प्रभाव/ Effect of Mars transit in Virgo on Virgo

कन्या राशि वालों के लिए उनकी राशि पर ही मंगल का गोचर होने वाला है। ऎसे में मंगल के प्रभाव से उनकी काम करने की क्षमता बढ़ सकती है। आप अच्छे से अपने कामों को कर पाएंगे। आप सामाजिक क्षेत्र में भी प्रभाशाली रुप से उभरेंगे। दोस्तों के मध्य आप जोश और उत्साह के साथ दिखाई देंगे। इस समय हो सकता है आप खुद को लेकर अधिक सजग दिखाई दें ऎसे में आपके रहन सहन और खान-पान में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। इस समय आप कुछ ज्यादा एक्टिव रह सकते हैं और नई चीजों में शामिल भी हो सकते हैं। मन में उत्साह बना रह सकता है। 

कन्या राशि में मंगल के गोचर का तुला राशि पर प्रभाव // Effect of Mars transit in Virgo on Libra

तुला राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर उनके बारहवें भाव पर होगा। इस समय आपके आर्थिक पक्ष और आपके स्वयं की सोच में बदलाव का समय रह सकता है। कुछ खर्चों की अधिकता एवं स्वास्थ्य से संबंधी मुद्दे आपको थोड़ा परेशान कर सकते हैं। आपको बाहरी काम को लेकर यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं। करियर के क्षेत्र में आप पर काम का बोझ भी कुछ अधिक रह सकता है। शायद अन्य लोगों की जिम्मेदारियां भी आप पर अधिक बढ़ सकती हैं। छात्रों को अपनी पढ़ाई में एकाग्रता की कमी भी परेशान कर सकती है इसलिए किसी भी लापरवाही से बचना होगा और अपने नोट्स इत्यादि को संभाल कर रखने की आवश्यकता है। 

कन्या राशि में मंगल के गोचर का वृश्चिक राशि पर प्रभाव/ Effect of Mars transit in Virgo on Scorpio

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर इस समय उनके एकादश भाव से संबंधित होगा। इस समय के दौरान आपको अपने आस पास के माहौल में खुद को ढ़ालने और उसमें अच्छा स्थान पाने के मौके मिलेंगे। सहकर्मियों के साथ आपका तालमेल बेहतर रह सकता है। अधिकारियों के साथ मुलाकातों का दौर भी इस समय पर अधिक रहेगा। प्यार के मामले में आप थोड़ा लापरवाह से दिखाई दे सकते हैं, ऎसे में साथी के साथ किसी बात को लेकर कुछ नोक झोंक भी हो सकती है। आपको इस समय घूमने फिरने के मौके भी मिल सकते हैं। अपने भाई बंधुओं का सहयोग भी काम आ सकता है।

कन्या राशि में मंगल के गोचर का धनु राशि पर प्रभाव/ Effect of Mars transit in Virgo on Sagittarius

धनु राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर उनके दशम भाव को प्रभावित करने वाला होगा। ऎसे में आपको अपने काम काज की ओर से कुछ चिंता अधिक रह सकती है। आप अपने अधिकारियों की ओर से काम को लेकर कुछ नई बातें भी जान सकते हैं। आपके आस पास का माहौल थोड़ा सा व्यस्तता वाला होगा लेकिन फिर भी आपको कुछ मस्ती के मौके भी जरूर मिल पाएंगे। कुछ नए कारोबार या बाजार में हो रहे बदलावों के चलते आप भी अपने काम में बदलाव ला सकते हैं। आपकी मेहनत अधिक रहने वाली है। इस समय आप अपने संबंधों को अधिक समय न दे पाएं। 

कन्या राशि में मंगल के गोचर का मकर राशि पर प्रभाव/ Effect of Mars transit in Virgo on Capricorn

मकर राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर उनके नवम भाव पर होने वाला है। आपके भाग्य को रफ्तार मिलेगी। आपके पास अच्छे काम के मौके होंगे और रुके हुए कामों को आगे बढ़ने के अवसर मिल पाएंगे। कोई वरिष्ठ व्यक्ति आपके लिए सहायक सिद्ध हो सकता है। इस समय पर आप अपने भाई बंधुओं के साथ किसी यात्रा पर जाने का मौका भी पा सकते हैं। आपको रचनात्मक एवं उत्साह पूर्ण कामों को करने का मौका मिल सकता है। छात्रों के लिए अनुकूल समय रह सकता है। माता-पिता का सहयोग आपके उत्साह को बढ़ाने में भी सहायक होगा। 

कन्या राशि में मंगल के गोचर का कुंभ राशि पर प्रभाव/ Effect of Mars transit in Virgo on Aquarius

कुंभ राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर उनके आठवें भाव पर होने वाला है। इस समय आपके लिए समय थोड़ा चुनौतियों से भरा रह सकता है। आपको अपने काम में अधिक सोच विचार करने के बाद ही आगे बढ़ना चाहिए। छात्रों को अपनी शिक्षा में कुछ व्यवधान परेशान कर सकते हैं, लेकिन जल्द ही स्थिति सुधार को भी पाएगी। इस समय अपने धन संबंधी मामलों में सावधानी बना कर रखें और व्यर्थ के व्ययों से बचना चाहिए। प्रेम संबंधों के मामले में आप को परेशानी हो सकती है। साथी से बिना बात के ही विवाद उभर सकते हैं, इसलिए जितना संभव हो सके व्यर्थ की बातों पर अधिक ध्यान देनें से बचें और जितना संभव हो सके शांति के साथ मुद्दों को सुलझाएं। 

कन्या राशि में मंगल के गोचर का मीन राशि पर प्रभाव/ Effect of Mars transit in Virgo on Pisces

मीन राशि के जातकों के लिए मंगल का ये गोचर उनके सातवें भाव को प्रभावित करने वाला होगा। इस समय पर आपको विवाह से जुड़े मुद्दे अधिक प्रभावित कर सकते हैं। आप के स्वभाव में थोड़ी कठोरता भी देखने को मिल सकती है या व्यर्थ की चिड़चिड़ाहट भी उभर सकती है। इस समय पर किसी भी प्रकार से परिवार में एक दूसरे के प्रति आपको प्रेम बनाए रखने की जरूरत है। छोटी छोटी बातों को लेकर अधिक चिंता से बचें ओर जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दूसरों के चलते दांपत्य जीवन पर असर पड़  सकता है। सामाजिक कार्यों में आपकी गतिविधियां तेज ही रहने वाली हैं। 

मंगल के अन्य राशियों में गोचर के प्रभाव के विषय में जानने के लिए मंगल के सभी गोचर पर क्लिक करें।

आप यह भी जान सकते हैं कि किस प्रकार ज्योतिष/ astrology आपकी करियर और नौकरीवैवाहिक जीवन की समस्याओं में आपकी सहायता  करता है।

मंगल का तुला राशि में गोचर | Mars Transit in Libra 2021
22 Oct,2021
से
04 Dec,2021

मंगल नव ग्रहों में पराक्रम और अद्भुत साहस का कारक ग्रह माना गया है। जो काम कोई न कर पाए वो कार्य मंगल प्रभावित जातक द्वारा करते देखा जा सकता है। मंगल जातक को दु:साहसिक बनाने वाला होता है। मंगल योद्धा है इसलिए सेनापति है। संघर्ष एवं युद्ध जैसी परिस्थितियों का सामना करने में सबसे आगे रहता है। इसमें क्रोध और खुद को संयमित रखते हुए काम करते हैं तो सकारात्मक परिणाम देखने को अवश्य मिलेंगे। 

ऊर्जा शक्ति की अधिकता होती है इसलिए जिस भी व्यक्ति की कुंडली में यदि मंगल मजबूत हो तो वह व्यक्ति साहस और निडरता जैसे गुणों को अपनाने में संकोच नहीं करता है। मंगल रक्त है मंगल ही संपत्ति से संबंधित भी होता है। मंगल ही जीवन में प्रॉपर्टी से संबंधित अनुकूल फल भी देने में सक्षम होता है। यदि कुंडली में मंगल अनुकूलता से स्थित है तो जीवन में जमीन जायदाद की कभी कमी नहीं झेलनी पड़ती है। 

मंगल का तुला राशि प्रवेश समय/Mars transit in Libra time

मंगल 23 अक्टूबर को 02:01 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल का कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश किसी न किसी रूप से सभी राशि के जातकों के लिए महत्वपूर्ण समय होगा। 
 
मंगल का तुला राशि में प्रभाव /Effects of Mars transit in Libra

मंगल एक अत्यधिक ऊर्जावान ग्रह है ऐसे में जब यह तुला राशि में जाता है तो स्थिति में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। तुला राशि शुक्र के आधिपत्य की राशि होती है और शुक्र एक प्रेम व विलासिता पूर्ण ग्रह भी है। इसलिए इस स्थान पर मंगल की स्थिति व्यक्ति को आकर्षक बनाने में अहम हो सकती है। व्यक्ति काम के प्रति काफी विचारशील बनता है, लेकिन काम करने में ढिलाई नहीं बरतता है। जिस चीज को उसे करना होगा वह उसमें जल्द से जल्द आगे बढ़ना भी चाहेगा और यदि नहीं करना होगा तो जल्द ही उस से किनारा कर लेने में भी कुशल होगा। तुला राशि में मंगल के प्रभाव से व्यक्ति में प्रेम और रोमांस को लेकर भी अलग ही तरह का जुनून देखने को मिल सकता है। 

तुला राशि में मंगल के गोचर का मेष राशि पर प्रभाव/Effects of mars transit in Libra on Aries

मेष राशि वालों के लिए मंगल ग्रह का गोचर उनके सप्तम भाव को प्रभावित करने वाला होगा, इसके फलस्वरूप आपको स्वयं को लेकर बहुत अधिक ध्यान देने की इच्छा भी होगी, अपने पहनावे इत्यादि को लेकर भी आप थोड़े अधिक सजग दिखाई दे सकते हैं। इस समय पर पार्टनरशिप से जुड़े कामों में सहयोगियों के साथ तालमेल बिठाने में दिक्कत हो सकती है। आपकी विचारधारा से सभी लोग एकमत न दिखाई दें लेकिन जल्द ही वे सहमती का रुख भी अपना सकते हैं। इस समय पर विवाह से संबंधित मुद्दे और प्रेम संबंधों को लेकर भी आप प्रभावित रह सकते है। 

तुला राशि में मंगल के गोचर का वृषभ राशि पर प्रभाव/Effects of mars transit in Libra on Taurus

वृषभ राशि वालों के लिए मंगल का प्रभाव उनके छठे भाव को प्रभावित करने वाला है तो ऐसे में इस समय आप के लिए कामकाज की अधिकता और व्यस्तता वाला समय होगा। प्रतियोगी परीक्षा का समय है, तो जो लोग काम काज की तलाश में है उन्हें कुछ बेहतर मौके इस समय पर मिल सकते हैं।  आपके लिए ये समय मिश्रित परिणाम देने वाला हो सकता है। आपको कुछ मामलों में सफलता तो कुछ मामलों में विवाद इत्यादि की स्थिति भी झेलनी पड़ सकती है। ये समय स्वास्थ्य पर ध्यान देने का भी होगा क्योंकि किसी चीज की लत भी आप पर असर डाल सकती है। नींद की कमी या अधिकता दोनों ही रूप से आप प्रभावित हो सकते हैं। 

तुला राशि में मंगल के गोचर का मिथुन राशि पर प्रभाव/Effects of mars transit in Libra on Gemini

मिथुन राशि वालों के लिए मंगल का गोचर पंचम स्थान को प्रभाव देगा। इस समय पर आप अपने आस पास के लोगों के प्रति कुछ अधिक ही स्नेहशील दिखाई देने वाले हैं। नए रोमांस में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है या किसी के साथ दोस्ती प्यार में बदल सकती है, लेकिन ध्यान रखें की इस समय विवाद भी रिश्ते में दूरी का कारण बन सकता है इसलिए शांत रहकर अपनी बातों को अपने साथी के सामने रखें।  इस समय आप अपने खान-पान को लेकर लापरवाही भी बरत सकते हैं। दोस्तों के साथ घूमने जाने का प्लान तो बन सकता है लेकिन शायद उसे किसी कारण से टालना भी पड़ सकता है।      

तुला राशि में मंगल के गोचर का कर्क राशि पर प्रभाव/Effects of mars transit in Libra on Cancer

कर्क राशि वालों के लिए ये समय उनके परिवार और सुख को लेकर अत्यंत महत्वपूर्ण होगा। इस समय पर आप घर में किसी प्रकार का बदलाव कर सकते हैं  इस दौरान अपने कार्यस्थल पर, आपको कुछ चुनौतियों परेशान कर सकती हैं लेकिन आप किसी ऐसे व्यक्ति के सहयोग द्वारा उन्हें पूरा कर पाएंगे जो आपके लिए शायद बहुत अधिक महत्व न रखता हो पर अब वह आपके सामने होगा। स्त्री पक्ष की ओर से थोड़ी चिंता रह सकती है या फिर घर पर माता के स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव या स्वभाव में क्रोध भी देखने को मिल सकता है। इस समय वाहन इत्यादि का संभल कर उपयोग करने की जरूरत है आपका जोश आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है

तुला राशि में मंगल के गोचर का सिंह राशि पर प्रभाव/Effects of mars transit in Libra on Leo

सिंह राशि वालों के लिए ये समय अपने काम और अपनी ग्रोथ को लेकर महत्वपूर्ण हो सकता है। इस समय आपको किसी वरिष्ठ या उच्च अधिकारियों की ओर से कुछ बातें या सुझाव सुनने को मिल सकते हैं। भाई बहनों के साथ कोई झगड़ा मानसिक रूप से तनाव का कारण बन सकता है। ये समय आपकी प्रतिभाओं को उभारने वाला भी होगा। अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा भी ले सकते हैं या फिर अपने कौशल का प्रदर्शन करने के कुछ अन्य अवसर भी पा सकते हैं। परिवार के साथ बाहर जाने या धार्मिक स्थलों के भ्रमण का मौका भी मिल सकता है। इस समय परिश्रम के अनुरूप ही सफलता भी प्राप्त होगी। भ्रमण के मौके समय-समय पर बनते रह सकते हैं।

तुला राशि में मंगल के गोचर का कन्या राशि पर प्रभाव /Effects of mars transit in Libra on Virgo

कन्या राशि वालों के लिए मंगल का ये गोचर उनके धन भाव को प्रभावित करने वाला होगा। इस समय पर आप अपने आर्थिक मामलों में अधिक उलझे दिखाई देंगे। इसी के साथ परिवार में बच्चों एवं अन्य जिम्मेदारियों को निभाने का दबाव भी आप पर अधिक रहेगा। आपको अकस्मात धन लाभ भी हो सकता है। खर्चों की अधिकता से आपको बचने की जरूरत है अन्यथा धन उधार लेने की स्थिति भी परेशान कर सकती है। आप बोलचाल में इस समय थोड़ी सख्त हो सकते हैं या फिर अपनी बातों को लेकर बहुत अधिक गंभीर भी दिखाई दे सकते हैं, लेकिन आपका ऐसा करना शायद अन्य लोगों के लिए थोड़ी असहजता उत्पन्न कर सकता है। मुंह में छाले होना या अन्य परेशानियां सेहत को प्रभावित कर सकती हैं।

तुला राशि में मंगल के गोचर का तुला राशि पर प्रभाव/Effects of mars transit in Libra on Libra

तुला राशि के लोगों पर इस समय मंगल का गोचर आपकी राशि पर ही होने से आपके स्वभाव और मानसिकता में बदलाव दिखाई दे सकता है। इस समय आप खुद को लेकर ओर आस पास की स्थिति के चलते थोड़े ज्यादा ही काम करते दिखाई दे सकते हैं। आपकी मेहनत में इजाफा हो सकता है। परिवार में कुछ मुद्दों को लेकर आप अपनी राय को रखना चाहें लेकिन शायद अभी दूसरे इसे स्वीकार न करें जिस कारण सामंजस्य में कमी और विचारों में अंतर की स्थिति उभरती दिखाई देगी इसलिए जरूरी है की शांति ओर समझदारी के साथ काम करें। इस समय पर आप थोड़े रोमैंटिक अधिक रह सकते हैं। 

तुला राशि में मंगल के गोचर का वृश्चिक राशि पर प्रभाव/Effects of mars transit in Libra on Scorpio

वृश्चिक राशि वालों के लिए मंगल उनके द्वादश भाव पर प्रभाव डालेगा इस कारण खर्च अधिक रह सकता है। मन में कुछ बातों को लेकर बेचैनी का भाव भी रहेगा और अभी आपको खुद को शांत रखना आसान नहीं होगा लेकिन जल्द ही स्थिति सामान्य होगी और आप पुन: स्वयं को मजबूत पाएंगे। अपनी भावनाओं को लेकर भ्रमित न हों आप जल्द ही बेहतर निर्णयों को देख पाएंगे। कुछ काम में आप नेतृत्व करने वाले व्यक्ति की भूमिका भी निभा सकते हैं। सेहत का ख्याल रखें और भोजन में लापरवाही अथवा बुरी आदतों से बचने की आवश्यकता है। अभी आप अपने कम या अपने लक्ष्यों को पाने हेतु ट्रैवलिंग पर भी होंगे, आपके लिए परिश्रम लाभ के अनेक अवसर उत्पन्न करेगा। 

तुला राशि में मंगल के गोचर का धनु राशि पर प्रभाव/Effects of mars transit in Libra on Sagittarius

धनु राशि वालों के लाभ भाव पर मंगल का प्रभाव आपको, बाहरी संपर्कों द्वारा लाभ कमाने के मौके दे सकता है। इसके साथ ही अभी अपने खर्चों पर लगाम लगाने की आवश्यकता होगी अन्यथा पैसों की तंगी परेशान कर सकती है। अपने जीवन साथी के प्रति आपका ध्यान अधिक रह सकता है, प्यार तो रहेगा लेकिन मंगल का प्रभाव किसी न किसी कारण से कुछ नोंकझोंक का भी कारण बन सकता है इसलिए इन छोटी-छोटी बातों से बचना ही आपको दांपत्य सुख में वृद्धि दे सकता है। संतान सुख की प्राप्ति का समय दिखाई देता है। छात्रों को शिक्षा में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं, दोस्तों के साथ अगर कोई मतभेद होता है तो उसे प्यार से सुलझाने की कोशिश करें। 

तुला राशि में मंगल के गोचर का मकर राशि पर प्रभाव/Effects of mars transit in Libra on Capricorn

मकर राशि वालों के लिए मंगल का गोचर उनके कार्य क्षेत्र में नए मौके और नई भूमिका निभाने वाला होगा। आप अपने काम में एक्टिव होंगे और इस कारण सहकर्मियों की ओर से थोड़ा सहयोग कम मिल पाए।  व्यवसाय को लेकर आप उसमें विस्तार देने की इच्छा रखेंगे और ये आपके लिए सकारात्मक भी होगा। इस समय विरोधियों का भी प्रभाव होगा। परिवार में समय बिताने के काम मौके मिल पाएंगे ज्यादा समय काम की व्यस्तता रह सकती है। माता की हेल्थ को लेकर थोड़ा चिंता रह सकती है लेकिन स्थिति जल्द ही सकारतमक होगी। दांपत्य जीवन में साथ का सहयोग होगा। 

तुला राशि में मंगल के गोचर का कुंभ राशि पर प्रभाव/Effects of mars transit in Libra on Aquarius

कुंभ राशि वालों के लिए ये समय प्रगतिशील होने का है। आप दूसरों के लिए सहायक बनोगे। अपने आस पास की स्थिति को अच्छा भी पाएंगे। धार्मिक क्षेत्र में आप कुछ सकारात्मक काम भी कर सकते हैं। आपको अपने भाई बंधुओं की ओर से कुछ सहायता भी मिल सकती है और उनके साथ समय बिताने का मौका भी होगा। खेल कूद से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। कुछ अच्छे परिणाम इस समय परीक्षाओं में मिल सकते हैं। उच्च शिक्षा का भी योग है। इस समय पर काम के सिलसिले में यात्राएं भी हो सकती हैं। अधिकारियों के साथ मेलजोल बनाए रखने से लाभ मिलेगा। अभी इस समय परिवार और संतान को लेकर धन अधिक खर्च हो सकता है, निवेश का ध्यान रखें। 

तुला राशि में मंगल के गोचर का मीन राशि पर प्रभाव/Effects of mars transit in Libra on Pisces

मीन राशि वालों के लिए समय थोड़ा सा व्यस्तता वाला हो सकता है। प्रेम संबंधों के मामले में जल्दबाजी से बचना चाहिए। अपने आस पास की गतिविधियों के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है, लापरवाही परेशानी का कारण बन सकती है। इस समय पर काम व परिवार दोनों को साथ लेकर चलने की जरूरत होगी ही यात्राओं के अच्छे अवसर भी दिखाई देते हैं लेकिन ये यात्राएं थका देने वाली भी होंगी।स्वास्थ्य में थोड़ी कमी रह सकती हैं पेट से जुड़े रोग परेशान कर सकते हैं। अगर कोई पैतृक संपत्ति से जुड़ा मसला है तो वह अब उभर कर पुन: सामने आ सकता है। इस समय पर ससुराल पक्ष की ओर से कुछ सहायता आपके लिए राहत का कार्य करने वाली होगी।

अपने प्रेम और वैवाहिक जीवनकरियरबिजनेस और स्वास्थ्य पर विभिन्न भावों में ग्रहों और ग्रहों के गोचर का प्रभाव जानने के लिए क्लिक करें।

मंगल का वृश्चिक राशि में गोचर का प्रभाव | Mars Transit in Scorpio and its effect
05 Dec,2021
से
15 Jan,2022

वृश्चिक राशि में मंगल के गोचर/Mars transit in scorpio का प्रभाव व्यक्ति विशेष पर ही नहीं अपितु सामाजिक, राजनीतिक एवं भौगोलिक स्थिति पर भी इसका प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। चलिए इस विषय को इस लेख के जरिए और भी गंभीरता से समझते हैं।

वृश्चिक राशि में मंगल का गोचर 

वृश्चिक राशि मंगल की स्वराशि है और मंगल इस राशि में होने पर बहुत सबल होता है। मंगल का वृश्चिक राशि पर होना व्यक्ति में साहस के साथ साथ बेहतर चातुर्य भी देने वाला होता है। भावनाओं और बौद्धिकता का बेहतर तालमेल भी दिखाई देता है। इस स्थान पर होने से मंगल के गुणों में वृद्धि होती है और व्यक्ति की कार्य कुशलता में भी निखार देखने को मिल सकता है। साहस के कार्यों में भी अदम्य क्षमता देखने को मिल सकती है। मंगल की उपस्थिति का वृश्चिक राशि वालों को सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है। इस समय पर उत्साह और ऊर्जा की प्राप्ति होती है और साथ ही आध्यात्मिक क्षेत्र में भी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। जलीय स्थानों की यात्राओं के योग भी मिल सकते हैं। परिवार में अग्रीण भूमिका निभाने का भी मौका प्राप्त होता है। 

वृश्चिक राशि में मंगल के गोचर का मेष राशि पर प्रभाव /Effects of mars transit in Scorpio on Aries

मेष राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर इनके आठवें भाव पर स्थित वृश्चिक राशि पर होने से ये समय काफी कुछ बदलावों और अकस्मात होने वाले प्रभाव को दिखाता है। इस समय पर गुप्त शत्रुओं से निजात मिल सकती है या आपके गुप्त शत्रु आपके समक्ष होंगे जिनसे आप बेहतर तरीके से निपट पाएंगे। आपके लिए ये समय संपत्ति से जुड़े मामलों पर काम करने का भी होगा। कुछ लाभ का योग है लेकिन अचानक से होने वाले व्यय भी अधिक होंगे। कमाई और खर्च दोनों ही स्थिति समान रुप से काम करने वाली हो सकती हैं। इस समय पर प्रेम संबंधों को लेकर आपके मन में बहुत सी उथल-पुथल भी बनी रह सकती है इसलिए किसी भी प्रकार की जल्दबाजी से बचने की जरूरत होगी। पेट ओर मुख संबंधी रोग उभर सकते हैं मुख्य रूप से गैस्ट्रिक प्रॉब्लम एवं कब्ज इत्यादि की शिकायत परेशान कर सकती है। 

वृश्चिक राशि में मंगल के गोचर का वृष राशि पर प्रभाव/Effects of mars transit in Scorpio on Taurus

वृष राशि वालों के लिए मंगल का गोचर उनके सातवें भाव को प्रभावित करने वाला होगा। इस समय पर सझेदारी से जुड़े कामों को रफ्तार मिल सकती है या कुछ नए काम को पार्टनरशिप में करने का मन बना सकते हैं। काम के क्षेत्र में लोगों के साथ मुलाकातों का दौर भी चलने वाला है इसलिए अपनी प्रस्तुती पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। दांपत्य जीवन में साथी के साथ कुछ बातों को लेकर मतभेद हो सकते हैं लेकिन रोमांस की भी कमी नहीं रहने वाली है। आपको मित्रों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। वसीयत से जुड़ी कुछ बातें सुनने को मिल सकती हैं ऐसे में स्वयं को शांत रखते हुए इन पर काम करना ही बेहतर होगा। 

वृश्चिक राशि में मंगल के गोचर का मिथुन राशि पर प्रभाव/Effects of mars transit in Scorpio on Gemini

मिथुन राशि मिथुन राशि वालों के लिए मंगल का ये गोचर इनके छठे भाव को प्रभाव पर गोचर करने वाला है। आपको अपने काम में सावधानी और सजगता से आगे बढ़ना होगा। जो लोग काम की तलाश में हैं उन्हें कुछ नए मौके इस समय पर मिल सकते हैं। इस गोचर के प्रभाव से आपके विरोधियों में भी अचानक से वृद्धि दिखाई दे सकती है अर्थात व्यर्थ की बातों पर भी लोग आपके विरोध में हो सकते हैं या फिर आपके साथ प्रतिद्वंदिता को अपना सकते हैं, लेकिन आप उन्हें हरा देने में भी सक्षम होंगे। आपकी बौद्धिकता इस समय पर कमाल का रंग दिखा सकती है। आपके काम में होने वाला बदलाव आपके लिए प्रगति के मौके लाने वाला होगा। आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने की दौड़ लगी रहेगी।

वृश्चिक राशि में मंगल के गोचर का कर्क राशि पर प्रभाव/Effects of mars transit in Scorpio on Cancer

कर्क राशि कर्क राशि वालों इसलिए इस समय पर मंगल का गोचर इनके पंचम भाव पर होने से, आपके पास बहुत से मौके होंगे जिनसे आप लाभ तो पा सकते ही हैं साथ ही अपनी प्रतिष्ठा में भी वृद्धि का मौका देख पाएंगे। आपके लिए इस समय शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे मौके हो सकते हैं। शिक्षा के द्वारा धन लाभ का अच्छा मौका मिल सकता है। आप अपने लक्ष्यों को पाने में सफल भी रह सकते हैं। प्यार के मामले  में आपको थोड़ा संभल कर आगे बढ़ने की कोशिश करनी चाहिए क्योंकि इस समय पर अफेयर्स अधिक रह सकते है या फिर लवर्स के साथ कोई न कोई लड़ाई और विवाद होने की स्थिति भी उभर रही है। इस समय पर राजनीतिक मसलों और गुप्त नीतियों पर आप काम कर सकते हैं। 

वृश्चिक राशि में मंगल के गोचर का सिंह राशि पर प्रभाव/Effects of mars transit in Scorpio on Leo

सिंह राशि सिंह राशि वालों के लिए मंगल का गोचर उनके चतुर्थ भाव अर्थात सुख भाव को प्रभावित करने वाला होगा। मंगल के प्रभाव से आपको अपने लिए कुछ नई वस्तुओं को पाने का मौका मिल सकता है। घर पर कोई नई वस्तु भी आ सकती है। आप इस समय घर की साज सज्जा को लेकर भी थोड़े अधिक सजग दिखाई दे सकते हैं। अपने काम में आपको कुछ लोगों का सहयोग पूर्ण रुप से न मिल पाए लेकिन आपको सलाह अवश्य मिलेगी और आप इससे भी अपने कामों को बेहतर ढंग से कर पाने में सक्षम होंगे। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है, शिक्षा के क्षेत्र में समय अनुकूल रह सकता है और कई रुप से आप इसमें अच्छा प्रदर्शन भी कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में साथी का सहयोग परिवार को संभालने में आपके काम आएगा। 

वृश्चिक राशि में मंगल के गोचर का कन्या राशि पर प्रभाव/Effects of mars transit in Scorpio on Virgo

कन्या राशि के जातकों के तीसरे भाव पर मंगल का गोचर होने से आपको भागदौड़ अधिक करने को मिल सकती है। इस समय पर आलस्य का त्याग करके आगे बढ़ना होगा तभी अच्छे लाभ मिल पाएंगे। भाई बंधुओं का पूर्ण सहयोग न भी मिल पाए लेकिन वो आपका साथ देना अवश्य चाहेंगे आपका इसलिए किसी भी प्रकार की गलतफहमी को मन में स्थान नहीं दीजिएगा। अभी कुछ अचानक से कहीं जाने को मिल सकता है यात्रा में थोड़ी परेशानी भी रह सकती है लेकिन परिणाम अनुकूल होंगे। धनार्जन को लेकर भी भाग दौड़ का समय है। कुछ न कुछ नए काम या फिर कोई रचनात्मक क्षमता से लाभ के अच्छे अवसर उभरते हैं। कम्यूनिकेशन के द्वारा नए लोगों के साथ संपर्क अच्छा बन सकता है। 

वृश्चिक राशि में मंगल के गोचर का तुला राशि पर प्रभाव/Effects of mars transit in Scorpio on Libra

तुला राशि के जातकों के लिए दूसरे भाव पर मंगल का गोचर उनके धन भाव और वाणी भाव को प्रभावित करने वाला होगा। इस समय पर आप बोलचाल में कुशल रह सकते हैं कुछ नई चीजों को करने का मन भी बना सकते हैं। परिवार में लोगों के साथ कुछ अधिक विवाद उभरने की भी संभावना है इसलिए, अपनी भाषा शैली में नम्रता को बनाए रखें जिससे की व्यर्थ के मुद्दों को हवा न मिल पाए। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के लिए परिवार में कोई सहयोग भी दे सकता है। बच्चों की ओर से थोड़ी चिंता रह सकती है, पेरेंट्स को बच्चों की एजुकेशन के लिए इस समय कुछ अधिक भाग दौड़ भी करनी पड़ सकती है। कहीं अचानक से जाने का मौका होगा और साथ ही नए लोगों के साथ मेलजोल भी बनने वाला है। 

वृश्चिक राशि में मंगल के गोचर का वृश्चिक राशि पर प्रभाव/Effects of mars transit in Scorpio on Scorpio

वृश्चिक राशि राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर इनकी राशि पर ही होगा। मंगल के गोचर के प्रभाव से आप में उत्साह और बेहतर काम करने की क्षमता को दर्शाने वाला हो सकता है। इस समय कार्य स्थल पर या अन्य किसी वजह से नेतृत्व करने का भी मौका मिल सकता है। सामाजिक रुप से थोड़े व्यस्त हो सकते हैं। अभी कुछ मनमाना रवैया भी देखने को मिलेगा। प्यार के मामले में नए रिश्तों से जुड़ने का समय होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है लेकिन स्थिति में जल्द सुधार भी होगा। विरोधियों पर आप मजबूती के साथ नियंत्रण स्थापित कर सकते हैं। इस समय कुछ रोमांच से भरे काम करने में भी आप दिलचस्पी दिखा सकते हैं। शरीर में गर्मी की अधिकता रह सकती है स्वास्थ्य का ध्यान बनाए रखें।

वृश्चिक राशि में मंगल के गोचर का धनु राशि पर प्रभाव/Effects of mars transit in Scorpio on Sagittarius

धनु राशि धनु राशि के जातकों के द्वादश भाव पर मंगल का गोचर आर्थिक क्षेत्र और व्यस्तता को लेकर अधिक होगा। इस समय पर खर्चों में अचानक से बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। विदेश यात्रा का भी योग इस समय काम कर सकता है या कोई लम्बी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। रिलेशनशिप में थोड़ा अधिक उत्साह होगा और ऐसे में आपकी जल्दबाजी परेशानी भी कर सकती है।अपने आस पास के लोगों के साथ सही से बात न बन पाने से चिंता रह सकती है। इस समय किसी बड़े निवेश को कुछ समय के लिए टाल देना ही बेहतर होगा। परिवार में नई वस्तुओं का आना चहल-पहल का माहौल देगा। आर्थिक लाभ के लिए कोई सकारात्मक रूप से सहयोग करने वाला होगा।

वृश्चिक राशि में मंगल के गोचर का मकर राशि पर प्रभाव/Effects of mars transit in Scorpio on Capricorn

मकर राशि के जातकों के लिए लाभ भाव पर मंगल का गोचर आर्थिक और सामाजिक क्षेत्र में विस्तार के मौके ला सकता है। परिवार के लोगों के साथ मिलकर काम करने का मौका मिलेगा। इस समय पर कोई सभा सम्मेलनों में भागीदारी रह सकती है या फिर अचानक से कहीं कुछ काम के चलते, जाना पड़ सकता है। क्रोध की अधिकता से बचें कहीं आपकी जिद परेशानी का सबब न बन जाए आपके लिए। नाभि से नीचे का हिस्सा स्वास्थ्य के लिहाज से कुछ दिक्कत दे सकता है। महिलाओं को संक्रमण से जुड़ी दिक्कत हो सकती है, खान-पान और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है। इस समय पर वैवाहिक जीवन के आरंभ की भी संभावना को बल मिलता अथवा प्रेम संबंधों में जोश और उत्साह की वृद्धि देखने को मिलेगी।

वृश्चिक राशि में मंगल के गोचर का कुम्भ राशि पर प्रभाव/Effects of mars transit in Scorpio on Aquarius

कुंभ राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर उनके कर्म भाव को प्रभावित करने वाला होगा। आपको काम में नए मौके मिल सकते हैं। अधिकारियों के साथ नई नीतियों पर बात हो सकती है। इस समय उत्साह अच्छा बना रह सकता है। आपको अपनी तारीफ भी सुनने को मिल सकती है। इस समय पर नाना पक्ष की ओर से आपको थोड़ी समस्या देखने को भी मिल सकती है। यात्राओं के मौके भी  हैं और कोई लम्बी दूरी की यात्रा में आप अचानक से शामिल हो सकते हैं। अपनी भोजन से संबंधी आदतों के प्रति लापरवाही से बचें और चिकित्सक की सलाह अवश्य लेते रहें। 

वृश्चिक राशि में मंगल के गोचर का मीन राशि पर प्रभाव/Effects of mars transit in Scorpio on Pisces

मीन राशि के जातकों के लिए मंगल का प्रभाव कई नए अवसर देने में सहायक हो सकता है। परिवार में विवाह इत्यादि मुद्दों पर बातचीत बनी रहने वाली है। रिश्तों में आगे बढ़ने का समय भी है। मित्रों के साथ मिलकर कुछ रोमांचक करने की धुन भी आप में सवार रह सकती है। खर्चों को नियंत्रित रखें और दुष्प्रभावों से बचने की सलाह दी जाती है। बच्चों की ओर से थोड़ा परेशानी हो सकती है लेकिन जल्द ही स्थिति में  सकारात्मकता लौटने लगेगी। आपको अब कर्म पथ पर आगे बढ़ना होगा और इससे आपको लाभ भी मिलेगा।अपने प्रति हो रही किसी भी परेशानी का हल भी होगा आपके पास इसलिए निराशा को मन में स्थान नहीं दीजिएगा। माता-पिता की ओर से सहयोग मिल सकता है।

अपने प्रेम और वैवाहिक जीवन, करियर, बिजनेस और स्वास्थ्य पर विभिन्न भावों में ग्रहों और ग्रहों के गोचर का प्रभाव जानने के लिए क्लिक करें।

मंगल का धनु राशि में गोचर का प्रभाव
16 Jan,2022
से
25 Feb,2022

मंगल का धनु राशि में गोचर/Mars transit in Sagittarius सभी राशि के लोगों के लिए अत्यंत ही महत्वपूर्ण होगा। यह गोचर राजनीतिक, सामाजिक आर्थिक, धार्मिक एवं भौगोलिक इत्यादि सभी क्षेत्रों पर अपना असर डालने वाला होगा।

धनु राशि में मंगल का गोचर  

मंगल के वृश्चिक राशि से निकल कर धनु पर जाने से राशि के कारक तत्वों में वृद्धि देखने को मिलेगी। मंगल को सेनापति कहा गया है और धनु राशि को एक शिकारी लक्ष्य के प्रति एकाग्र बने रहने वाले की संज्ञा दी जाती है। ऐसे में मंगल का धनु राशि में जाना तेजस्विता में विस्तार करने वाला होगा। कार्यों को बेहतर रूप से करने की कुशलता प्राप्त होगी। इन सभी के साथ दोनों ही मंगल एवं धनु राशि में आक्रामक और अग्नि तत्व की प्रधानता देखने को मिलती है, इस कारण से इनमें क्रोध की अधिकता, उत्साह में वृद्धि तथा जल्दबाजी भी देखने को मिल सकती है।
मंगल की ऊर्जा धनु राशि में गोचर करके और भी प्रभावी हो सकती है। इसके प्रभाव से धनु राशि वालों के लिए साह ओर शौर्य से भरपूर कारनामों को करने की योग्यता भी उभरेगी। व्यक्ति कुछ दुस्साहसिक भी हो सकते हैं। धनु राशि के स्वामी ग्रह, गुरु हैं तो इस अनुसार मंगल का धनु से संपर्क ज्ञान को भी परिष्कृत करने वाला होगा। बौद्धिकता को नए आयाम प्राप्त होंगे और कुछ नए विचार भी सामने उभर कर आएंगे। 

धनु राशि में मंगल के गोचर का मेष राशि पर प्रभाव/Effect of mars transit in Sagittarius on Aries 

इस समय आपको अपने भाग्य का सहयोग प्राप्त होगा और आप अपने रुके हुए कामों में आगे बढ़ने की हलचल को महसूस कर पाएंगे। आपके लिए यह समय नए अवसरों को दिलाने में भी सहयोग कर सकता है। आपको अपने आस पास के लोगों की ओर से कुछ सहायता प्राप्त हो सकती है। जो लोग किसी एक्स्ट्रा एक्टिविटी में लगे हुए हैं उनके लिए अच्छा अवसर होगा की वह अपनी प्रतिभा को और भी अधिक निखार पाएं। यह समय आपकी भागदौड़ में भी इजाफा करने वाला होगा। अपने साथ साथ आप अन्य लोगों के लिए भी सहायक बनें। पिता या किसी वरिष्ठ सदस्य की हेल्थ को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है, लेकिन स्थिति में सुधार भी देखने को मिलेगा। इस समय पर आपको अधिक साहस से ज्यादा सोच विचार कर काम करने का भी समय है।

धनु राशि में मंगल के गोचर का वृषभ राशि पर प्रभाव/Effect of mars transit in Sagittarius on Taurus

वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर उनके अष्टम भाव को प्रभावित करने वाला है। इस समय पर आपको अकस्मात धन की प्राप्ति का योग भी देखने को मिलेगा। किसी पुराने लाभ की प्राप्ति अब हो सकती है  शेयर मार्किट अथवा पैतृक संपत्ति/Ancestral property से कुछ लाभ की संभावना है पर इस को पाने के लिए आप को संघर्ष भी करना पड़ सकता है क्योंकि व्यर्थ की बातें या शत्रु आप की नीतियों को प्रभावित कर सकते हैं। इस समय जरूरी है कि अपनी भाषा शैली में नम्रता बना कर रखें क्योंकि वाणी में क्रोध के चलते बनते हुए काम बिगड़ भी सकते हैं। जो लोग मधुमेह/Diabetes अथवा पेट से संबंधित बीमारियों से प्रभावित रहते हैं उन्हें इस समय अपना विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।

धनु राशि में मंगल के गोचर का मिथुन राशि पर प्रभाव/Effect of mars transit in Sagittarius on Gemini

मिथुन राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर सातवें भाव/Seventh House को प्रभावित करने वाला है। इस समय पर कारोबार से जुड़े मुद्दे सुलझा पाएंगे। अपने काम में कुछ नई चीजों को जोड़ने की कोशिश भी कर सकते हैं। आमदनी के नए स्रोत भी आपको मिल सकते हैं। आपको अपने विरोधियों पर नियंत्रण बनाने का मौका मिलेगा इस समय आप काफी व्यस्तता का माहौल भी देख पाएंगे लेकिन जरूरी है कि परिवार के लिए भी समय निकालें अन्यथा तनाव परिवार की ओर से भी आपको प्रभावित कर सकता है। प्यार के मामले में जल्दी से फैसला नहीं लेना चाहिए। अभी थोड़ा सोच विचार के साथ आगे बढ़ना ही बेहतर होगा। इस समय नए लोगों के साथ रिलेशनशिप/Relationship का विचार भी मन को प्रभावित करने वाले है। क्रोध और गुस्से के कारण आप किसी को दुख पहुंचा सकते हैं। आपका नेचर ऐसा नहीं है लेकिन स्वभाव में बदलाव के कारण आप के लिए जरूरी है कि अपने स्वभाव को कंट्रोल करना सीखें। 

धनु राशि में मंगल के गोचर का कर्क राशि पर प्रभाव/Effect of mars transit in Sagittarius on Cancer

कर्क राशि वालों को इस समय काम की अधिकता और नए काम की तलाश जैसी बातें अधिक प्रभावित कर सकती हैं। छठे भाव/Sixth house में मंगल के होने के कारण प्रतियोगिताओं में अच्छा कर पाएंगे। किसी न किसी रूप से लोगों के मध्य आपकी पहचान भी उभरेगी। पर इस समय आप अपनी खानपान की आदतों में बदलाव कर सकते हैं इस कारण सेहत पर उसका असर भी पड़ सकता है। इसलिए ध्यान रखें की कोई भी चीज अधिकता पर न ले जाएं। मित्रों के साथ कोई प्रॉब्लम या प्रेम में थोड़ी तकरार परेशान कर सकती हैं। इस समय पर वाहन इत्यादि का संभल कर उपयोग करना चाहिए आपकी रफ्तार की कोशिश व्यर्थ की परेशानी खड़ी कर सकती है। मानसिक रूप से आप काफी विचारशील और नए काम करने की इच्छा भी रख सकते हैं। छात्रों को सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।

धनु राशि में मंगल के गोचर का सिंह राशि पर प्रभाव/Effect of mars transit in Sagittarius on Leo

सिंह राशि वालों के लिए यह समय अपने लोगों के साथ मेलजोल को बढ़ाने वाला और कुछ नए दोस्तों का साथ देने वाला होगा। इस समय पर छात्रों को अपनी पढ़ाई के चलते कहीं दूर स्थानों की यात्रा करनी पड़ सकती है या फिर छात्रावास से संबंधित मामलों में व्यस्तता भी अधिक होगी पर सफलता भी मिलेगी। बोलचाल की कुशलता द्वारा आप अच्छे से लोगों को अपनी ओर कर सकते हैं। प्रेम संबंधों की शुरुआत भी दिखाई देती है, लेकिन इसमें जरूरी है कि थोड़ा धैर्य बनाकर रखें तभी आपको सफलता मिलेगी। आध्यात्मिक पक्ष को बल मिलेगा और कुछ सामाजिक कार्यों में भी भागीदारी के अवसर मिल सकते हैं। दोस्तों के साथ कुछ ज्यादा ही मस्ती के मूड में रह सकते हैं, इसलिए संभल कर काम करें और जोश को सही जगह उपयोग करें। किसी वरिष्ठ सदस्य का साथ आपके काम को और भी बेहतर बना सकता है, बशर्ते की आप उसमें धीरज से काम लें। 

धनु राशि में मंगल के गोचर का कन्या राशि पर प्रभाव/Effect of mars transit in Sagittarius on Virgo

कन्या राशि के व्यक्तियों के लिए मंगल का गोचर सुख स्थान पर होगा। मंगल के गोचर के कारण कुछ समय के लिए घर पर किसी नए काम की शुरुआत या निर्माण इत्यादि से जुड़े काम शुरु हो सकते हैं। घर पर रिनोवेशन इत्यादि का काम भी हो सकता है। परिवार के लोगों के साथ कुछ बातों को लेकर विवाद भी देखने को मिल सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ थकान देने वाली होगी। आर्थिक क्षेत्र में अच्छे मौके होंगे और काम में भी आगे रफ्तार देखने को मिल पाएगी। अधिकारियों की ओर से नियम थोड़े सख्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा दूसरों को प्रभावित करने वाली होगी सहकर्मियों का साथ भी मिलेगा लेकिन संभल कर रहें क्योंकि गुप्त शत्रु भी परेशानी खड़ी कर सकते हैं।

धनु राशि में मंगल के गोचर का तुला राशि पर प्रभाव/Effect of mars transit in Sagittarius on Libra

तुला राशि के व्यक्तियों के लिए मंगल का गोचर तीसरे भाव/Third House में होने से मेहनत को अधिक बल मिलने वाला है। इस समय पर लोगों के साथ आपको मिलने का अवसर मिलेगा। काम का आरंभ करने में आप काफी उत्साहित रह सकते हैं। आपकी कार्यकुशलता में भी इसके प्रभाव से तेजी मिलेगी। अगर किसी काम को लेकर काफी समय से प्रयास कर रहे थे उसमें अब आपको बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। तुला राशि वालों के लिए मंगल बहुत अधिक शुभता वाले ग्रह नहीं माने गए हैं ऐसे में इसका कुछ विपरीत प्रभाव भी आपको देखने को मिल सकता है। रिलेशनशिप में आपसी समझ की कमी परेशानी खड़ी कर सकती है या फिर भाई बंधुओं की ओर से थोड़ी दिक्कतें महसूस हो सकती हैं।  लेकिन अपने प्रयासों से इन बातों को दूर भी कर सकते हैं। आप किसी भी प्रकार की परीक्षा इत्यादि में मजबूती के योग आपको सकारात्मक फल दे सकते हैं। 

धनु राशि में मंगल के गोचर का धनु राशि पर प्रभाव /Effect of mars transit in Sagittarius on Sagittarius

धनु राशि वालों के लिए मंगल का गोचर आपकी राशि पर ही होने वाला है और ऐसे में आप में जोश और उत्साह बना रहेगा। आप खुद को लेकर भी सजग होंगे और चाहेंगे की चीजें सभी बेहतर तरीके से काम करें। धनार्जन के मामलों में मंगल आपके लिए व्ययेश बनते हैं इसलिए खरीदारी और धन खर्च की स्थिति भी इस समय आप पर असर डालने वाली होगी। आपको जरूरत है की व्यर्थ की चीजों पर धन खर्च करने से रोकें और खुद को कंट्रोल में रखें। इस समय आपके स्वभाव में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। आप थोड़े कठोर या जिद्दी हो सकते हैं। अपनी बात को आगे रखने की प्रवृत्ति भी आपके अंदर आज देखने को मिल सकती है। प्रेम संबंधों को लेकर या फिर दांपत्य जीवन में जीवन साथी की ओर से आपको थोड़ी असहजता भी अनुभव हो सकती है। 

धनु राशि में मंगल के गोचर का मकर राशि पर प्रभाव/Effect of mars transit in Sagittarius on Capricorn

मकर राशि के लिए मंगल का गोचर उनके लाभ भाव अर्थात एकादश भाव/Eleventh House पर होगा। मंगल का यह प्रभाव आपको नए आर्थिक लाभ दे सकता है, लेकिन साथ ही आपकी जिम्मेदारियों में भी बढ़ोतरी करने वाला होगा। आप काम के सिलसिले या परिवार के काम के लिए ट्रैवलिंग में अधिक रह सकते हैं। कोई नया अनुबंध मिल सकता है। लाभ के साथ साथ ही खर्च में भी आप आगे रहने वाले हैं, इसलिए जरूरत है कि आप थोड़ा सोच समझ कर ही धन खर्च करें। आपको कामकाज में सकारात्मक परिणाम मिलने का अनुमान है। प्यार में आपको अपने प्रेमी की ओर से सहयोग की कमी या फिर उनसे दूरी भी झेलनी पड़ सकती है। छात्रों के लिए समय अनुकूल होगा वह अपने लिए बेहतर विकल्पों का चयन कर पाएं।

धनु राशि में मंगल के गोचर का कुंभ राशि पर प्रभाव /Effect of mars transit in Sagittarius on Aquarius 

कुंभ राशि के लोगों के लिए मंगल का गोचर कार्यक्षेत्र को प्रभावित करने वाला होगा। कर्म स्थान पर गोचर के कारण आपको कुछ नए स्थानों पर काम का अवसर मिल सकता है। आपकी व्यस्तता अधिक रह सकती है। परिवार में कुछ बातों के कारण किसी के साथ मतभेद रह सकता है, लेकिन स्थिति जल्द ही नियंत्रित भी होगी। जो लोग राजनीति या सरकारी क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनके लिए बदलाव और स्थान परिवर्तन का भी समय बना हुआ है। लाभ के मौके इस समय पर मिल सकते हैं। अपने वर्क प्लेस में अगर आप विरोधियों से परेशान हैं तो आप उन पर अब विजय भी पा सकते हैं। इस समय काम और घर दोनों जगह आपको भागदौड़ करनी ही होगी। जीवन साथी के साथ व्यर्थ के मुद्दों पर बहस से बचना होगा अन्यथा दांपत्य जीवन पर प्रभाव पड़ सकता है।  

धनु राशि में मंगल के गोचर का मीन राशि पर प्रभाव/Effect of mars transit in Sagittarius on Pisces
 
आपकी राशि के लिए इस समय मंगल का गोचर उनके नवम भाव/Ninth House पर होने वाला है। परिवार के साथ यात्राओं का मौका मिल सकता है। कुछ नए समाचार सुनने को मिल सकते हैं। इस समय पर मांगलिक कार्य एवं धार्मिक गतिविधियों में भी तेजी का समय बना हुआ है। आपके खर्चों में अधिकता रह सकती है। उच्च शिक्षा के लिए छात्रों को इस समय मौका मिल सकता है। प्यार में आपको किसी का सहयोग मिलेगा और आप अपने रिश्ते में आगे बढ़ने के अच्छे मौके देख पाएंगे। मेहनत अधिक रहने वाली है इस कारण थकान आपको थोड़ा परेशान कर सकती है।

अन्य राशियों में मंगल के गोचर के प्रभाव के विषय  में पढ़ने के लिए प्रभावी वैदिक उपचार और मंगल के सभी गोचर पर क्लिक करें।

आप यह भी पढ़ सकते हैं कि कैसे ज्योतिष संपत्ति ज्योतिषकरियरभावी जीवन साथीव्यावसायिक सफलता और स्वास्थ्य के मुद्दों पर आपकी मदद करता है।

मंगल का मकर राशि में गोचर के प्रभाव
26 Feb,2022
से
06 Apr,2022

07 Apr,2022
से
16 May,2022

17 May,2022
से
26 Jun,2022

27 Jun,2022
से
09 Aug,2022

13 Nov,2022
से
12 Mar,2023

16 Oct,2022
से
12 Nov,2022

13 Mar,2023
से
09 May,2023

10 May,2023
से
30 Jun,2023

01 Jul,2023
से
17 Aug,2023

18 Aug,2023
से
02 Oct,2023

03 Oct,2023
से
15 Nov,2023

16 Nov,2023
से
27 Dec,2023

28 Dec,2023
से
04 Feb,2024

23 Apr,2024
से
31 May,2024

05 Feb,2024
से
14 Mar,2024

15 Mar,2024
से
22 Apr,2024

01 Jun,2024
से
11 Jul,2024

12 Jul,2024
से
25 Aug,2024

26 Aug,2024
से
19 Oct,2024

20 Oct,2024
से
20 Jan,2025

21 Jan,2025
से
02 Apr,2025

03 Apr,2025
से
06 Jun,2025

07 Jun,2025
से
27 Jul,2025

28 Jul,2025
से
12 Sep,2025

13 Sep,2025
से
26 Oct,2025

27 Oct,2025
से
06 Dec,2025

07 Dec,2025
से
15 Jan,2026

16 Jan,2026
से
22 Feb,2026

23 Feb,2026
से
01 Apr,2026

02 Apr,2026
से
10 May,2026

11 May,2026
से
19 Jun,2026

20 Jun,2026
से
01 Aug,2026

02 Aug,2026
से
17 Sep,2026

18 Sep,2026
से
11 Nov,2026

12 Nov,2026
से
09 Mar,2027

10 Mar,2027
से
25 Apr,2027

26 Apr,2027
से
04 Jul,2027

05 Jul,2027
से
23 Aug,2027

24 Aug,2027
से
07 Oct,2027

08 Oct,2027
से
17 Nov,2027

18 Nov,2027
से
26 Dec,2027

27 Dec,2027
से
02 Feb,2028

03 Feb,2028
से
11 Mar,2028

12 Mar,2028
से
19 Apr,2028

20 Apr,2028
से
30 May,2028

31 May,2028
से
11 Jul,2028

12 Jul,2028
से
25 Aug,2028

26 Aug,2028
से
13 Oct,2028

14 Oct,2028
से
07 Dec,2028

08 Dec,2028
से
27 Jul,2029

28 Jul,2029
से
14 Sep,2029

15 Sep,2029
से
26 Oct,2029

27 Oct,2029
से
05 Dec,2029

06 Dec,2029
से
12 Jan,2030

13 Jan,2030
से
19 Feb,2030