मुख्य पृष्ठ वीडियो विवाह और शनि के वृश्चिक राशि छोड़ने पर विनय बजरंगी

विवाह में आने वाली मुश्किलों में शनि हो सकता है लाभकारी

हमारे सोलह संस्कारों में से विवाह एक मुख्य संस्कार होता है इसलिए ज्योतिष शास्त्र में, विवाह से संबंधित  अनेक ग्रन्थ मिलते हैं जिनसे विवाह संबंधी सटीक जानकारियां 27 नक्षत्रों, नवग्रहों एवं बारह राशियों के अनुसार उपलब्ध होती हैं। इसके साथ ही, ज्योतिष में विवाह के ग्रह शांति सहित कई अन्य उपाय भी बताए गए हैं। मान्यता है कि इन उपायों को करने से विवाह में आ रही समस्याएं दूर हो जाती हैं जिससे व्यक्ति का विवाह संभव हो जाता है। 

विवाह में आने वाली मुश्किलों में शनि हो सकता है लाभकारी

क्या आपके विवाह करने में भी मुश्किलें आ रही हैं? क्या काफी कोशिशों के बाद कहीं भी कामयाबी नहीं मिल रही है? यदि ऐसा है तो चिंता मत कीजिए क्योंकि शनि, आपको यह आशीर्वाद दे सकता है। अब, यहां सवाल आता है कि शनि क्यों यह आशीर्वाद दे सकता है? ऐसा इसलिए क्योंकि शनि, वृश्चिक राशि को छोड़ने वाला है जिसमें सिर्फ दो माह ही शेष हैं। इन दो माह के अंदर, शनि नाना प्रकार से मदद करने के लिए तत्पर है जिसके लिए आपको कुछ छोटे-⁠छोटे उपाय करने की आवश्यकता है तथा श्रद्धापूर्वक इन उपायों को करने पर, निश्चित तौर से शनि आपको अत्यंत लाभ दे सकता है। 

ऐसे में, आपको कौन से उपाय करने चाहिए? यह हम आपको बता सकते हैं कि इन उपायों को कैसे करा जा सकता है? इसके लिए, हमें आपकी जन्मतिथि, जन्म का समय, जन्म स्थान जानने की आवश्यकता होती है। आप चाहें तो फेसबुक पर ही यह जानकारी दे सकते हैं। हम आपको यहीं पर उत्तर देंगे कि आपको कौन सा उपाय करने की आवश्यकता है ताकि आगामी दो महीनों में आपका विवाह सुनिश्चित हो जाए। 

चूंकि, दो माह पश्चात शनि धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे इसलिए, आपको इस शनि को वृश्चिक राशि से धनु राशि में नहीं जाने देना चाहिए क्योंकि यह आपके लिए अहितकारी भी हो सकता है। अतः, आपको जाते हुए इस शनि से, अवश्य ही आशीर्वाद लेकर देखना चाहिए। 

नमस्कार जय बजरंगबली।