मुख्य पृष्ठ नक्षत्र उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र

प्रीमियम उत्पाद

उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र - आनन्द और सफलता का सितारा / Uttara Bhadrapada Nakshatra - Star of Happiness and Success

उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र वैवाहिक आनंद, शक्ति और समृद्धि का प्रतीक है, तथा व्यक्तियों के जीवन को प्रसन्नता से प्रकाशमान कर देता है। पलंग की आकृति का यह नक्षत्र/ nakshatra, अपनी जांच करने की ऊर्जा पूर्व भाद्रपद नक्षत्र के साथ साझा करता है, जिस कारण व्यक्ति चीजों का गहराई से विश्लेषण कर पाने में सक्षम होता है। वैदिक ज्योतिष/Vedic Astrology के अनुसार, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र/ Uttara Bhadrapada nakshatra का स्वामी शनि है। अहीर बुध्या इस नक्षत्र के हिंदू देवता हैं। उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र वाले जातकों का मूल नक्षत्र पुरुष है।

उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र की विशेषताएं / Uttara Bhadrapada Nakshatra Qualities 

उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में जन्में व्यक्ति, ईमानदार और आकर्षक व्यक्तित्व वाले होते हैं। सभी परिस्थितियों और तत्वों पर विचार करके, लोगों के साथ जल्दी ही सामंजस्य स्थापित कर लेते हैं। आमतौर पर, ऐसे व्यक्ति अन्य लिंग के संगठनों के साथ अपनी ऊर्जाओं को निवेश करना पसंद करते हैं। समानता और निष्पक्षता के असाधारण गुणों के कारण व्यवसाय में उच्च-स्तर की सफलता प्राप्त हो सकती है। 

उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र के गुण/Uttara Bhadrapada Nakshatra Qualities 

उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में जन्मे व्यक्ति मददगार, अत्यधिक आकर्षक, कार्यों के प्रति समर्पित, आर्थिक स्थिरता, असाधारण रूप से केंद्रित,  भावनात्मकता, दयालुता और उदारता, महान परामर्शदाता, उदार, संवेदनशीलता, रक्षक, शानदार वक्ता, धर्मार्थ, सिद्धांतवादी, विवेकपूर्ण, चतुर, पारिवारिक और बुद्धिमान होते हैं।

उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र के दोष / Uttara Bhadrapada Nakshatra weaknesses

जो व्यक्ति इस नक्षत्र में जन्म लेता है वह स्वार्थी, लापरवाही, गैर-जिम्मेदारी, विवादों को सुलझाने में असमर्थता, सुस्त, अत्यधिक भावुक, ऊर्जा की कमी, आश्रित और भ्रमित रहता है।

उत्तरा भाद्रपद वाले पुरुषों के गुण / Qualities of Uttara Bhadrapada Male

उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में जन्में पुरुष किसी को भी  सामाजिक भेदभाव के आधार पर अलग नहीं समझते हुए उन्हें स्वीकार करते हैं। मौलिक स्तर पर, चापलूसी न करने वाले और अपने शब्दों से दूसरों को ठेस ना पहुंचाने वाले होते हैं, लेकिन कुछ मामलों में, चिड़चिड़ापन कभी-कभी विवाद का विषय बना देता है। अपनी पसंद और प्रेम करने वाले व्यक्ति के लिए कुछ भी करते हैं, तथा इन व्यक्तियों के पास विभिन्न विषयों और चीजों की जानकारियों का विशाल भंडार होता है।

उत्तरा भाद्रपद वाली स्त्रियों के गुण / Qualities of Uttara Bhadrapada Female

उत्तर भाद्रपद नक्षत्र से संबंधित महिलाओं को परिवार में अपार संपदा की प्राप्ति होती है, तथा देवी स्वरूप, भाग्यवान और लक्ष्मी के समान पूजनीय माना जाता है।

यह महिलाएं वृद्ध व्यक्तियों का अत्यधिक सम्मान करती हैं‌ और अपनी अपार अनुकूलशीलता द्वारा सभी स्थितियों और परिस्थितियों को बदलने की क्षमता रखती हैं। सभी के प्रति निष्पक्ष भावना के साथ ही सत्य का प्रतिनिधित्व करती हैं।

उत्तरा भाद्रपद वाले व्यक्तियों के करियर विकल्प / Career Interest of Uttara Bhadrapada 

बहुत कम शिक्षित होने के बावजूद भी, यह व्यक्ति विभिन्न विषयों के बारे में पढ़कर पढ़े-लिखों की तरह व्यवहार करते हैं और आत्म-प्रेरित होकर भावपूर्ण कलाओं में प्रवृत्त होते हैं। कार्यों में श्रेष्ठता, आभार और प्रशंसा प्राप्त करते हैं तथा प्रसिद्ध रचनाकार बनने की महत्वाकांक्षा रखते हैं। व्यवसाय में कुछ उतार-चढ़ावों का सामना कर सकते हैं और 42 वर्ष की आयु के बाद स्थिर, सुखी और व्यवस्थित जीवन व्यतीत करते हैं।

उत्तर भाद्रपद नक्षत्र/Uttara Bhadrapada nakshatra से संबंधित महिलाएं, अपने व्यवसाय में लोकप्रियता अर्जित करती हैं, तथा कार्यों से संबंधित अत्यधिक विदेश यात्राएं करती हैं।

सर्वाधिक उपयुक्त व्यवसाय / Most Appropriate Profession

इस नक्षत्र में जन्मे व्यक्तियों के लिए दार्शनिक, सामाजिक कार्यकर्ता, पुजारी, शिक्षक, लेखक, आयातक, पर्यटन उद्योग से संबंधित पेशा या बिजनेस लाभदायक साबित हो सकता है।

उत्तराभाद्रपद नक्षत्र वाले व्यक्तियों का पारिवारिक  जीवन / Uttara Bhadrapada Nakshatra Family Life 

उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के पुरुष जातकों का पारिवारिक जीवन सुखद नहीं होता तथा पिता द्वारा संचित कोई भी वस्तु प्राप्त नहीं होती। प्रत्येक स्थिति में, होशियार और प्रेम करने वाले जीवनसाथी और संतानों के साथ वैवाहिक जीवन का आनंद प्राप्त होता है। तथा विवाह के बाद हर समस्या का समाधान हो सकता है। इस नक्षत्र/nakshtra से संबंधित महिलाएं आकर्षण का केंद्र बिंदु होती हैं, जिनकी स्वीकृति द्वारा ही समस्त सार्थक इच्छाओं की अनुमति प्राप्त होती है‌ तथा अपने परिवार के लिए अत्यधिक भाग्यशाली और वैभवशाली होती हैं।    

उत्तराभाद्रपद नक्षत्र वाले व्यक्तियों का स्वास्थ्य / The health of Uttara Bhadrapada Nakshatra

पुरुष जातक, नियमित व्यायाम और अल्पाहार की आदतों को अपनाकर नियंत्रित, क्रियाशील और शानदार जीवन शैली का पालन करने के प्रति दृढ़ निश्चयी होते हैं। इसके पश्चात भी, डायरिया, हर्निया और पेट से संबंधित बीमारियों का अनुभव कर सकते हैं। इस नक्षत्र की महिलाओं को मासिक धर्म में ऐंठन, एसिड रिफ्लक्स या जोड़ों में सूजन जैसी स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों हो सकती हैं।

उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में जन्मे प्रसिद्ध हस्तियां / Famous Personalities born in Uttara Bhadrapada Nakshatra

उपरोक्त विषयों और विशेषताओं के आधार पर, अपने समय में कई लोगों ने प्रसिद्धि पाई है, उनमें से कुछ इस प्रकार हैं: मुलायम सिंह यादव (राज नेता), हेलेन हंट (अभिनेत्री), सैली फील्ड (अभिनेत्री), रिकी मार्टिन (गायक) आदि।

उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में जन्मे जातकों के लिए शब्दांश/ Syllables for the natives born in Uttara Bhadrapada Nakshatra 

उत्तराभाद्रपद नक्षत्र जन्मे शिशुओं के लिए, इन अक्षरों से शुरु होने वाले नाम उपयुक्त होते हैं :

दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का भाग्यशाली रत्न / Fortunate stone for Uttara Bhadrapada nakshatra 

नीलम

उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र के भाग्यशाली अंक / Fortunate numbers for Uttara Bhadrapada nakshatra

6 और 8

उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का शुभ रंग / Fortunate colors for Uttara Bhadrapada nakshatra

बैंगनी

उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के भाग्यशाली दिन / Fortunate days for Uttara Bhadrapada nakshatra

गुरुवार, मंगलवार और शुक्रवार

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, किसी व्यवसाय के नामकरण और बच्चे के नामकरण में नक्षत्र बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

ज्योतिष में 27 नक्षत्र होते हैं। अन्य 26 नक्षत्रों की समान अंतर्दृष्टि के बारे में पढ़ने के लिए ज्योतिष में सभी नक्षत्रों पर क्लिक करें।

ज्योतिष रहस्य