मुख्य पृष्ठ राशिफल वृश्चिक राशिफल 2024

प्रीमियम उत्पाद

वृश्चिक राशि वार्षिक राशिफल 2024

वृश्चिक राशिफल 2024

वृश्चिक राशि वालों को नव-वर्ष 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं। वृश्चिक राशि के वार्षिक राशिफल 2024 के अनुसार यह वर्ष कुछ अच्छे परिणाम लेकर आ रहा है। वर्ष 2024 की शुरुआत से लेकर अप्रैल 2024 तक तक देवगुरु बृहस्पति आपके छठे भाव से गोचर करेंगे/Chhathe bhav me Guru जो आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा। इस वर्ष आप सफलता की नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं। इस वर्ष भाग्य आपका साथ देगा। अपनी मेहनत और कार्य करने की लगन के बलबूते आप अपने जीवन को एक नई दिशा देने में कामयाबी हासिल करोगे। सेहत के दृष्टिकोण से वर्ष 2024 आपके लिए अति-शुभ रहने वाला है। आपको सेहत के मामलों में लाभ होगा। आपका जीवन खुशहाली की तरफ़ बढ़ेगा। शुरुआती भाग आपके लिए सुख-सुविधाओं से पूर्ण रहेगा।

Life Partner Prediction

आपको किसी भी तरह का तनाव नहीं होगा। शिक्षा के क्षेत्र में काफी अच्छे परिणाम मिलेंगे। परीक्षा के लिए अच्छा समय है। आपको मेहनत करने पर ही उचित परिणाम मिलेंगे। व्यापार व पार्टनरशिप के लिए अवधि शुभ है। करियर को आगे बढ़ाने के लिए आपको मित्रों, भागीदारों और जीवनसाथी का पूरा साथ मिलगा। आपको कई शानदार मौके मिलेंगे जिसमें आप अपनी प्रतिभा का विकास कर सकोगे। यदि पहले से किसी बीमारी से पीड़ित थे तो इस वर्ष आपको फायदा मिलेगा। आपके जीवन में कई अच्छे बदलाव होंगे। आपको मानसिक सुकून प्राप्त होगा।

 

वर्ष 2024 विद्यार्थियों के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। आपको इस वर्ष अपने करियर को आगे बढ़ाने के एक से एक सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। शिक्षा के लिहाज से यह पूरा नया साल आपके लिए वरदान साबित होगा। वर्ष के अगले हिस्से में आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत रहेगी। आर्थिक रूप से यह वर्ष आपके लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आपको धैर्य के साथ हर कार्य करने की जरूरत है। यदि आप शांति से सोच-विचार कर चतुराई से काम करेंगे तो आसानी से समस्याओं को पार कर लेंगे। आपको अपने किए गए प्रयासों के मनचाहे परिणाम नहीं मिल पाएंगे। आपको आर्थिक तंगी का आभास होगा। धन के आगमन में रुकावट आ सकती है।

Know, The Timing of Marriage

मई 2024 के बाद गुरु ग्रह अपने सप्तम भाव से गुजरेंगे जिसके बाद से परिस्थितियां आपके लिए बदली हुई नजर आएंगी। आपका जीवन धीरे-धीरे प्रगति की राह पर चलने लगेगा। इस वर्ष आपके घर में बज सकती है शादी की शहनाई। जी हाँ, आपके घर में इस वर्ष शुभ कार्यों का आयोजन होगा। आपका धन अच्छे कामों में खर्च होगा। आप किसी धार्मिक अनुष्ठान का भी आयोजन कर सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति इस अवधि में काफी मजबूत हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों व व्यापारियों को बड़ा आर्थिक लाभ मिल सकता है। जो लोग रोजगार की तलाश इस पूरे वर्ष शनिदेव आपकी कुंडली के चतुर्थ भाव से गुजरेंगे जिसके चलते आपको मनचाही नौकरी मिलने के प्रबल योग लग रहे हैं/Job Prediction आप इस साल अपने लिए वाहन, मकान आदि खरीद सकते हैं। जमीन-जायदाद से जुड़े मसलों में आपको सफलता मिलेगी। यदि कोर्ट कचहरी में कोई मामला अटक हुआ है तो उसमे तेजी आएगी। इस वर्ष आप नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। वहीं बात करें आपकी मैरिड लाइफ़ की तो पंचम भाव में राहु/Panchve bhav me Rahu व एकादश भाव में स्थित केतु/Gyarahve bhav me Ketu आपकी मैरिड और लव लाइफ़ दोनों में ग्रहण लगा सकता है। आपको एक दूसरे पर भरोसा बनाए रखना होगा। वर्ष 2024 के वार्षिक राशिफल के अनुसार इस साल आपको अपनी मेहनत के उत्तम परिणाम मिलेंगे और आपके सभी सपने इस साल पूरे हो सकते हैं।

 

क्या करें – भगवान विष्णु जी के मंदिर में पीले फल दान करें।

क्या न करें – किसी का भी दिल न दुखाएं।


वृश्चिक वार्षिक आर्थिक राशिफल 2024

आइए बात करते हैं वृश्चिक राशि के आर्थिक  वार्षिक राशिफल 2024 की और जानते है आपके आर्थिक मामलों का हालचाल। वृश्चिक राशि वालों के लिए वर्ष 2024 भाग्य को चमकाने वाला रहेगा। इस वर्ष आपके बड़े से बड़े काम आसानी से निपट जाएंगे मानो जैसे भगवान का आशीर्वाद आपके साथ हो। आर्थिक दृष्टिकोण से आपके साल की शुरुआत बेहद शुभ रहेगी। आप अपने अनुसार बचत की योजना बनाकर अपनी आर्थिक स्थिति को और मजबूत बना सकते हैं। इस वर्ष आप रत्न, ज्वेलरी आदि पर अपना धन खर्च कर सकते हो। आय का निरंतर प्रवाह बना रहेगा। इस साल आप अपने पुराने कर्जे से मुक्ति पाने में कामयाब हो सकते हैं। अप्रैल के बाद गुरु का गोचर/Jupiter Transit आपके लिए अति शुभ रहेगा। आपके घर में किसी बड़े धार्मिक अनुष्ठान या किसी की शादी का आयोजन हो सकता है। जिसके चलते आपका धन शुभ कार्यों में खर्च होगा। आप आर्थिक जिम्मेदारी को अच्छे से निभा पाओगे।

 

इस समय आप अपने मित्रों के सहयोग से अच्छा धन कमाने में कामयाब हो सकते हो। कारोबार से जुड़े लोगों के लिए वर्ष 2024 खुशियों की चाबी लेकर आ रहा है। आपको इस वर्ष अपने बिजनेस में धन लाभ होगा। बिजनेस से जुड़ी ट्रिप से आपको बिजनेस विस्तार के नए मौके मिल सकते हैं। आपको महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स की जिम्मेदारी मिल सकती है। यह समय धन कमाने के दृष्टिकोण से काफी फायदेमंद है। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी गुरु का गोचर बहुत शानदार परिणाम लेकर आ रहा है। आपको करियर की दिशा में सर्वोत्तम दिशाएं, रास्ते और मौके मिलेंगे। आपको अपनी प्रतिभा दिखाने के कई अवसर मिलेंगे जिससे आपको प्रमोशन मिल सकता है। इस साल आपको अच्छा इंक्रीमेंट मिल सकता है। व्यापार की शुरुआत के लिए यह वर्ष अति फलदायी रहेगा। निवेश से आपको तगड़ा मुनाफा हो सकता है। शेयर मार्किट, कपड़ा व्यापारी, रीयल स्टेट से जुड़े लोगों के लिए समय बहुत ही अच्छा रहेगा। इस साल आपको हर मौके का फायदा उठाने की कोशिश करनी चाहिए। आपको बुद्धिमानी से अपने निर्णय लेने हैं और किसी की बातों में आकर कोई फैसला नहीं लेना है। आपको काम के मामलों में आलस नहीं दिखाना है। अपनी हर संभव कोशिश करें की जिस काम की शुरुआत कर रहे हैं उसे खत्म करने के बाद ही ब्रेक लें। आपको धन लाभ होने की पूरे योग बनते दिख रहे हैं। 

Vrishchik Horoscope 2024 Youtube Banner

आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आप अपने मनचाही योजनाओं में दिल खोल कर खर्च करेंगे। आप अपने परिवार और खुद के ऐश-ओ-आराम पर भी धन खर्च करोगे। इस साल आपको पैसे की कोई कमी नहीं रहेगी। आपको बस धन कमाने के लिए सही दिशा में मेहनत करनी होगी और आपका एक लक्ष्य केंद्रित करना होगा। वर्ष 2024 आपके लिए आर्थिक रूप से वरदान साबित होने वाला है। इस साल आपको संपति में निवेश या बचत करके समझदारी से निर्णय लेने होंगे जिससे आपको लंबे समय तक लाभ होगा। इस साल आपको अपने धन को सही दिशा में निवेश करने की सलाह दी जाती है। छोटे-मोटे खर्चों में यूं ही धन जाया न करें। धन का सदुपयोग करें।

 

वृश्चिक स्वास्थ्य राशिफल 2024

वृश्चिक राशि के वार्षिक स्वास्थ्य राशिफल 2024  के अनुसार यह वर्ष बहुत ही अच्छा रहने वाला है। सेहत के दृष्टिकोण से आपको अधिक चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। आप इस साल एक उत्तम सेहत का लाभ पाएंगे। वर्ष की शुरुआत आपकी सेहत के लिए अच्छी रहने वाली है। यदि आपके स्वास्थ्य में कोई लंबे समय से समस्या चल रही है तो यह साल आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आपको पिछले रोगों से मुक्ति मिलेगी। वर्ष 2024 की शुरुआत में चीजें अच्छी होंगी लेकिन बाद में आपको इन्फ़ेक्शन या एलर्जी की दिक्कत हो सकती है। अचानक आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अप्रैल के बाद गुरु बृहस्पति आपके सप्तम भाव में गोचर करेंगे/Satve bhav me Guru जिसके शुभ प्रभाव से आपके स्वास्थ्य में धीरे-धीरे अच्छे सुधार होंगे। आप पुरानी बीमारियों से बाहर आएंगे। आपका मानसिक स्वास्थ्य एकदम फिट रहेगा। आपके मन में पॉजिटिव विचार आएंगे। अच्छा स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए आपको खान-पान और दैनिक दिनचर्या में सुधार करना होगा। आप सेहत को लेकर जितने कड़े अनुशासन अपनाएंगे उतने ही अच्छे परिणाम आपको देखने को मिलेंगे।

आपको सलाह दी जाती है की आपको बेलेंस डाइट लेनी चाहिए और स्वस्थ भोजन करना चाहिए। योग करें और नियमित रूप से व्यायाम करें ताकि आप स्वास्थ्य के लिहाज से लंबे समय तक स्वस्थ रह सकें। वर्ष का अंतिम भाग भी आपकी सेहत के लिए अच्छे परिणाम देगा। विद्यार्थियों को इस वर्ष अपनी संगत का विशेष रूप से ध्यान रखना होगा। आपको किसी भी तरह के नशे के सेवन से बचना होगा। बुरी संगत आपके स्वास्थ्य पर भी बुरा असर ही डालेगी। नौकरीपेशा लोगों को वर्क प्रेशर अधिक होने के कारण मानसिक चिंता का शिकार होना पड़ सकता है। बुजुर्गों को इस वर्ष अपनी सेहत का खास ध्यान देना होगा। आपको पेट दर्द या जोड़ों का दर्द रह सकता है। आपको नियमित रूप से अपना ध्यान देना होगा। इस वर्ष आपको किसी धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने का मौका मिल सकता है। आपके घर परिवार में माहौल अच्छा बना रहेगा जिसके चलते आपका पारिवारिक जीवन संतुलित रहेगा।

 

परंतु आप मूड स्विंग्स के कारण परेशान रह सकते है इसलिए बेहतर होगा की आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण करना सीखें। इसके लिए आप योग का सहारा ले सकते है। योग से आपको मानसिक संतुलन बनाए रखने में आसानी होगी और आप शांत रहकर किसी भी निर्णय को ले पाएंगे। वर्ष 2024 आपके लिए उत्तम रहेगा। वृश्चिक राशि के वार्षिक स्वास्थ्य राशिफल के अनुसार आपको किसी भी प्रकार के रोग इस साल परेशान नहीं करेंगे। आप हर तरह से खुद को खुश और स्वस्थ महसूस करेंगे। सेहत से जुड़ी अधिकतर समस्याओं से साल की शुरुआत में ही आपको मुक्ति मिलेगी। आप तन से, मन से हर तरह से एक उत्तम स्वास्थ्य का आनदं प्राप्त करेंगे। इस साल वार्षिक स्वास्थ्य राशिफल के अनुसार वृश्चिक राशि वाले एक अच्छी सेहत का मज़ा उठा सकते हैं। आपका मानसिक संतुलन बना रहेगा और आपके जीवन में नवीन विचारों का संचार होगा। ऐसा करने से आप नए साल में स्वस्थ जीवन का आनंद लेंगे। आपको बस छोटी मोटी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करने की आवश्यकता है।

 

वृश्चिक 2024 वार्षिक करियर राशिफल

वृश्चिक राशि के वार्षिक करियर 2024/yearly career horoscope 2024 के अनुसार यह वर्ष आपके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रहने वाला है। यह वर्ष आपके करियर को नए आयाम दे सकता है। आप खुद को साबित करने में सफल रहोगे। यदि आप नौकरी ढूंढ रहे हैं तो इस साल आपको अच्छी नौकरी मिल सकती है। इस साल आपको कोई बड़ी समस्या नहीं होगी और आपके सभी कार्य आसानी से होते चले जाएंगे। इस वर्ष आप कई नए लोगों के संपर्क में आएंगे, आपको काम से जुड़ी यात्राएं करनी पड़ेंगी। आपको बहुत सी नई चीजें सीखने को मिलेंगी जो आपके करियर को स्ट्रॉंग बनाने में मददगार शामिल होंगी। यदि आप खुद का कुछ नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो यह साल बहुत ही मददगार साबित होगा। जिस तरह के बिजनेस की आप ने कल्पना की है ठीक वैसा ही आपके साथ होगा। आप अपनी नौकरी से अपनी पोजीशन से संतुष्ट नजर आएंगे। इस साल आपकी प्रमोशन हो सकती है।

 

इस वर्ष आपको अपने काम में पहचान मिल सकती है। आपको इस वर्ष अपने गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। आपके मित्र के भेष में ही कोई आपका शत्रु छुपा हो सकता है। आपको लोगों पर कड़ी नजर रखनी होगी। शिक्षा के दृष्टिकोण से समय बहुत अच्छा रहेगा। आपको बस शुरुआती महीनों में सावधान रहने की जरूरत है इसके अलावा यह पूरा साल आपके लिए बेहद शुभ रहेगा। यदि कोई प्रतियोगी परीक्षा देना चाहता है तो आपको इसमे सफलता मिल सकती है। विदेश जाने की आपकी मनोकामना पूर्ण होगी। इस साल आपको शिक्षा की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं हैं। मेडिकल, फार्मेसी, कम्पुटर से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है। आपको अपने लक्ष्य निर्धारित करने होंगे। आप नए कोर्स या नई चीजों पर काम कर सकते हैं जिनमे काम करने का मौका आप लंबे समय से चाहते थे और नहीं कर पा रहे थे। उच्च शिक्षा वाले छात्रों के लिए अच्छा मौका है। यह साल आपके लिए सबसे अच्छा है। आपको एक से अधिक स्रोतों से कमाई होने के आसार है यानी लक्ष्मी मां की कृपा आप पर बनी रहेगी और आपको धन-धान्य की भी कमी नहीं होगी। यह वर्ष आपके नौकरीपेशा जीवन के लिए सबसे उत्तम रहेगा। इस साल से ही आपकी प्रोफेशनल लाइफ में सौभाग्य का आगमन हो जाएगा। इस अवधि के दौरान किए गए प्रयासों में आपको दोगुना फायदा मिलेगा। आप आर्थिक तौर पर खुद को मजबूत पाएंगे।

 

वर्ष 2024 का मध्य भाग भी आपके लिए लकी रहने वाला है। किसी एग्जाम की तैयारी अगर आप कर रहें हैं तो आपको इसमें मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे। आप कह सकते हैं की छात्रों के लिए यह वर्ष उत्कृष्ट है। इस वर्ष आपको धन, संपत्ति और मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपकी प्रतिभा को देखते हुए कोई अधिकारी आपको नया कार्य या कोई नया लक्ष्य सौंप सकते है जिसके चलते आपका यश बढ़ेगा। आपके सहकर्मी भी आपका सम्मान करेंगे। अगर आप किसी नए प्रोजेक्ट को संभाल रहे हैं तो आप इसे समय रहते सफलतापूर्वक पूर्ण कर पाएंगे। वर्ष 2024 आपके लिए कई बड़ी उपलब्धियां लेकर आया है। इस वर्ष आपको आपके कार्य का श्रेय मिलेगा जिसके लिए हो सकता है। वर्ष 2024 के अंत तक भाग्य आपका साथ देगा। अगर आप अपना खुद का बिज़नेस शुरू करना चाहते हैं तो यह वर्ष आपके लिए सर्वोत्तम रहेगा।

 

वृश्चिक प्रेम संबंध राशिफल 2024

जानिए क्या कहती है आपकी लव लाइफ 2024 के वार्षिक प्रेम राशिफल में और जानिए कैसा रहेगा आपके प्यार का हाल। नव वर्ष 2024 में वृश्चिक राशि के लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वृश्चिक राशि के प्रेमियों के वार्षिक प्रेम राशिफल के अनुसार आप दोनों के बीच आपसी प्रेम, आपसी समझ, मान-सम्मान और हर कार्य में आपसी सहमति बनी रहेगी। वर्ष 2024 की शुरुआत तो आपके लिए बहुत अच्छी रहेगी लेकिन कुछ महीने बाद आपके प्रेम जीवन में कुछ समस्याएं पैदा हो सकती हैं। वृश्चिक राशि की लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा और बुरा दोनों समान हैं। साल की शुरुआत में आपका रिश्ता बहुत ही खूबसूरत मोड़ से गुजरेगा। आप प्रेम रस में डूबे रहेंगे। एक दूसरे का साथ आपको पसंद आएगा। अगर आप पार्टनर की तलाश में हैं तो साल की शुरुआत बहुत ही शानदार है। आप अपने प्रेमी जीवन को आगे शादी का नाम दे सकते हैं। भाग्य आपके साथ बना हुआ है। आपको अपने परिवार की हरी झंडी मिल सकती है। मैरिड लोगों के लिए जीवन अच्छा है। आपके रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। आप एक दूसरे के साथ जीवन के सुख-दुख शेयर करेंगे और अपने भविष्य से जुड़ी योजनाएं बनाएंगे।

 

वर्ष 2024 का मध्य भाग रिश्तों के लिए कुछ मायूसी भरा रहेगा। आपके बीच सबकुछ पहले जैसा नहीं रहेगा। लव-लाइफ़ में कोई तीसरा व्यक्ति आ सकता है। आपको अपने प्रेमी के साथ वफादारी निभानी चाहिए। अगर आप अपने रिश्तों को बेहतर बनाने पर काम करेंगे तो इसे टूटने से बचा सकते हो। अगर आप अपने पार्टनर को सच्चा प्यार करते हैं तो आप दिन प्रतिदिन अपने प्यार को और मजबूत करने के बारे में सोचेंगे। सबसे अच्छा तो है ये की आप अपने पार्टनर से कुछ न छिपायें और हो सके तो क्वालिटी टाइम उनके साथ बिताएं। रोमांस प्यार का जरूरी हिस्सा है। इससे आपके रिश्ते में नयापन बना रहेगा। इस वर्ष आप अपने पार्टनर को कहीं रोमांटिक ट्रिप पर ले जाएं या फिर पार्टनर को स्पेशल फ़ील करवाने के लिए उसे सरप्राइज़ गिफ्ट भी दे सकते हैं।

 

वर्ष 2024 का अंतिम भाग प्यार और रिश्तों के लिए अच्छा रहेगा। यदि आप कई दिनों से रिलेशनशिप में है तो इस साल आपकी अपने पार्टनर के साथ शादी भी हो सकती है। साल के अंत तक आपको कोई मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है। मैरिड लाइफ़ के लिए समय अच्छा है। यदि आप अपने परिवार को बढ़ाने की कोशिश कर रहें हैं तो उनके लिए यह खबर अच्छी हो सकती है। आपके घर में नन्हें बच्चे की किलकारी गूंज सकती है। इस शुभ समाचार से आपके घर में खुशियों का जश्न होगा। आपको अपने जीवनसाथी को भरपूर प्यार और केयर देनी चाहिए। कुल मिलाकर वर्ष 2024 वृश्चिक राशि वालों की बोरिंग लाइफ़ में प्यार के रंग लेकर आ रहा है। आपको हर हाल में एक दूसरे का ध्यान देना होगा। एक दूसरे को मान-सम्मान देने से आपको रिश्तों में मधुरता आएगी। वृश्चिक राशि वालों को इस साल अपना सच्चा प्यार जरूर हासिल होगा। आपको घर परिवार और प्यार के नजरिये से खुशियाँ ही खुशियां मिलेंगी। रिश्तों में साथ निभाने के लिहाज़ से यह वर्ष अति उत्तम रहेगा।

आप Vrishchik Daily Horoscope, Vrishchik Weekly Horoscope, Vrishchik Masik Rashifal, Vrishchik Varshik Rashifal 2025 और जानिए अपने विवाह का समय पर क्लिक करके इस बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।