मुख्य पृष्ठ राशिफल वृश्चिक राशिफल 2023

प्रीमियम उत्पाद

वृश्चिक राशिफल 2023

वृश्चिक राशि वालों के वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार यह वर्ष बेहद शुभ, उन्नति पूर्ण और शानदार रहेगा। नव वर्ष 2023 वृश्चिक राशि वालों के जीवन में अपार खुशियां लाएगा। आपको पारिवारिक, आर्थिक, मानसिक व शारीरिक संपन्नता प्राप्त होगी। इस वर्ष आप हर क्षेत्र में अपना उम्दा प्रदर्शन करेंगे। वृश्चिक राशि वालों के लिए साल का आगाज़ बहुत धमाकेदार रहेगा। छात्रों को करियर में अपार सफलता मिलने के योग/Success in Career by birth chart बन रहे हैं। व्यापार करने वालों के लिए समय उत्तम, भाग्य का साथ मिलेगा। आप अपने करियर में तेजी से आगे बढ़ेंगे। आपकी कार्यशैली में सकारात्मक बदलाव आएंगे जिनके चलते आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। यह समय आपके करियर को चमकाने का काम करेगा। यह वर्ष आपके लिए किसी राजयोग से कम साबित नहीं होगा। आपको हर कार्य में सराहना मिलेगी कार्यस्थान पर आपकी छवि, आपकी प्रतिष्ठा बनी रहेगी। आपका दबदबा लगभग हर स्थान पर बना रहेगा। सेहत के दृष्टिकोण से इस साल आपको किसी भी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है। आपको उत्तम सेहत का लाभ मिलेगा। आपके धन में अप्रत्याशित वृद्धि होगी, आपका मान-सम्मान और यश बढ़ेगा। जमीन जायदाद संबंधि मामलों में आपको लाभ मिलेगा। आपके बिगड़े काम बनेंगे। आपको रुका हुआ धन प्राप्त होगा। यदि किसी बिजनेस में आर्थिक निवेश करना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए अति उत्तम है, इस अवधि में किए गए निवेश आपको भविष्य में चलकर उत्तम परिणाम देंगे।

 

यह साल आपके लिए कई सौगात लाने वाला है। वर्ष के मध्यांतर में भाग्य आपका साथ देगा आपके सुख साधनों में वृद्धि होगी और आपको अपने आर्थिक व वित्तीय क्षेत्रों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। विद्यार्थियों के लिए समय थोड़ा परेशानी वाला हो सकता है, आप पर पढ़ाई का बोझ बढ़ेगा और अपने काम को लेकर आप असंतुष्ट रह सकते है। इस समय आपको धैर्य से काम करने की आवश्यकता है। बात करें प्रेमी जोड़ों की तो उनके लिए यह समय अच्छा है। यह वर्ष प्रेम संबंधों को मजबूती देगा। आप एक दूसरे को बहुत अच्छे से समझने की कोशिश करेंगे। यदि आप अविवाहित हैं तो इस साल आपके घर में शादी की शहनाई बज सकती है यानी घर में मांगलिक कार्य का आयोजन होगा। आपके घर परिवार में माहौल अच्छा बना रहेगा जिसके चलते आप आनंदित महसूस करेंगे। आपको मानसिक शांति का एहसास होगा और आप कई धार्मिक कार्यों मे रुचि लेंगे। इस साल के अंत तक आप कहीं घूमने जा सकते हैं। ये कोई तीर्थ यात्रा भी हो सकती है। शादीशुदा लोगों के लिए यह साल अच्छा है। आप अधिक से अधिक समय साथ बीता पाएंगे। साथ ही अगर आप अपने लाइफ पार्टनर को अपना बिजनेस पार्टनर भी बना लें तो यह जोड़ी सोने पे सुहागा होगी। आपको बिजनेस में दिन दुगुनी ओर रात चोगुनी तरक्की मिलेगी। वैवाहिक जीवन में विदेश संबंधि यात्रा के बेहतरीन योग बनने के संकेत मिल रहे हैं। कुल मिलाकर अगर देखा जाए तो यह वर्ष आपके लिए किसी लॉटरी से कम नहीं रहेगा, आपको हर कार्य में अपार सफलता मिलेगी। इस वर्ष आपकी फैमिली लाइफ काफी बेहतर होने की संभावना है। वर्ष 2023 में आपके घर में सुख-शांति और खुशी का माहौल बना रहेगा।


क्या करें – भोजन का प्रथम भाग गाय के लिये अवश्य निकालें।
क्या न करें – सट्टेबाजी में निवेश करने से बचें।

 

वृश्चिक आर्थिक राशिफल 2023/Vrishchik Finance Rashifal 2023

वृश्चिक राशि के वार्षिक आर्थिक राशिफल 2023/Yearly Finance Horoscope 2023 के अनुसार आर्थिक दृष्टिकोण से यह वर्ष काफी अच्छा रहने के आसार हैं। नव वर्ष में आप खूब धन अर्जित करेंगे और आपको मुनाफा भी खूब मिलेगा। वर्ष की शुरुआत ही आर्थिक व वित्तीय मामलों में आपके लिए अति शुभ है। आपको धन लाभ होगा। आपकी आय के साधनों में वृद्धि होगी। आपको प्रॉपर्टी से लाभ मिलेगा। किसी बड़े प्रोजेक्ट की शुरुआत के लिए यह समय उत्तम है। आप किसी भी तरह के निवेश में जोखिम उठा सकते हैं आपको लाभ ही लाभ मिलेगा। व्यापारियों की तो इस साल बल्ले ही बल्ले होने वाली है। आपकी किस्मत आपका साथ देगी और आपकी बिजनेस की गाड़ी खूब दौड़ेगी और आपको मनमाफिक परिणाम भी देगी। आपका धन धार्मिक कार्यों में खर्च होने की संभावना है, आप दिल खोल कर खर्च भी करेंगे। आर्थिक दृष्टि से यह समय अच्छा रहने वाला है। यदि आप शेयर मार्किट में निवेश करना चाहते हैं तो आपको अच्छे रिटर्न मिलने की उम्मीद है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनके लिए यह समय अच्छा है। आपकी आय के साधनों में बढ़ोतरी होगी। सरकारी क्षेत्रों से आपको बड़ा धन लाभ हो सकता है। वर्ष का मध्य भाग भी आपके लिए आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहेगा। इस अवधि में आप काम के सिलसिले में यात्रा करेंगे और आपको अप्रत्याशित लाभ होगा। आपकी वित्तीय स्थिति इस वक्त सुधरने के आसार हैं। आप कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। इस समय आप अपने जीवन में भौतिक सुख सुविधाओं पर खर्च करेंगे। वृश्चिक राशि वालों इस साल आपको कारोबार संबंधी यात्राओं से धन लाभ हो सकता है। वृश्चिक राशि का वार्षिक वित्तीय राशिफल के अनुसार यह वर्ष आपके लिए कई सुनहरे अवसर लेकर आने वाला है। आपको अपनी मेहनत का फल इसी साल देखने को भी मिलेगा।

 

वर्ष 2023 आर्थिक दृष्टि से बहुत शुभ परिणाम देगा। आर्थिक मामलों को लेकर किस्मत आपका साथ देगी। आपको यह सलाह दी जाती है की आपको धन के मामलों में पहले से रणनीति बनाकर रखनी पड़ेगी। कोई भी नया कारोबार शुरू करने से पहले अपनी आर्थिक स्थिति चेक कर लें तो ठीक रहेगा। सोच समझ कर लिए हुआ फैसला आपको लाभ ही लाभ दिलाएगा। इस समय नया काम हाथ में ले सकते हैं और उसमें फायदे होंगे। यह बहुत लाभकारी समय है जिसमें आप साहसपूर्ण निर्णय लेकर व्यवसाय को आगे ले जाएंगे। व्यापार में आ रही अनिश्चितता को समाप्त कराने में सफल रहेंगे। वृश्चिक राशि वालों के लिए यही सलाह है की आपको शॉर्टकट से धन अर्जित करने के तरीकों और साधनों पर अंकुश लगाना होगा। आपको सलाह दी जाती है की आपको धन के अधिक लालच से बचना है नहीं तो आप किसी धोखाधड़ी के शिकार हो सकते हैं। आपको सट्टेबाजी में निवेश से बचना है। भाग्य भी आपका तभी साथ देगा जब आप अच्छे कार्यों में अपना मन लगाएंगे। धार्मिक स्थलों पर गुप्त दान करते रहें यह आपके लिए शुभ होगा। छोटे बच्चों को स्टेशनरी का सामान दिलवाएं या निर्धन बच्चों को कुछ दान करें। आपका रुका हुआ पैसा वापस आ सकता है। कुल मिलाकर आर्थिक दृष्टि से यह वर्ष आपके लिए अत्यंत शुभकारी रहेगा।

 

वृश्चिक स्वास्थ्य राशिफल 2023/Vrishchik Health Rashifal 2023

वृश्चिक राशि के वार्षिक स्वास्थ्य राशिफल 2023 के अनुसार यह वर्ष आपकी सेहत के दृष्टिकोण से अति-उत्तम रहेगा। वर्ष की शुरुआत में तन की तंदुरुस्ती व मन की प्रसन्नता को पाने के कई अवसर आपको मिलेंगे जिससे आप खुश रहेंगे। इस वर्ष सर्वप्रथम आपको पुराने रोगों से छुटकारा मिल पाएगा। इस पूरे वर्ष में आपकी सेहत से जुड़ी कोई बड़ी समस्या उजागर नहीं होगी। व्यक्तिगत और व्यावसायिक स्थिति अच्छी होने से आपके स्वास्थ्य को अच्छा बनाये रखने में मददगार साबित होगी। स्वास्थ्य निर्माण के लिए यह वर्ष अति श्रेष्ठ रहेगा। वर्ष की शुरुआत में ही आप अपने शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को उच्च करने में सक्षम रहेंगे और अच्छे सेहत के स्वामी रहेंगे। यानि इस वर्ष आपको खुद की सेहत को संयमित रखने की जरुरत रहेगी अतः अपने प्रयासों को जारी रखने में कोताही न बरतें। अपने आहार में हरी सब्जियों, फलों और जूस आदि को शामिल करें और नित्य व्यायाम जरूर करें इससे आपको मानसिक लाभ मिलेगा। वर्ष की शुरुआत सेहत के नजरिये से शानदार रहेगी। वर्ष के मध्य भाग में आपको थोड़ी बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, आपकी सेहत खराब हो सकती है आपको इस समय अपनी सेहत का ख़ास ध्यान रखना होगा।

 

आपको छोटे छोटे रोग, विकारों से लड़ना पड़ेगा। आपको सिरदर्द, माइग्रेन या बुखार जैसी समस्या परेशान कर सकती है। आपको इस दौरान किसी लंबी यात्रा से भी परहेज करना है। इन यात्राओं का आपकी सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। वृश्चिक राशि के बड़े-बुजुर्ग जो बीपी, शुगर, हाइपरटेंशन आदि जैसी बीमारियों से जूझ रहें हैं उनके लिए ये समय थोड़ा नाजुक है। आपको अपनी सेहत को नजरअंदाज नहीं करना है समय समय पर अपना चिकित्सक इलाज़ जरूर करवाएं। बीपी, शुगर रोज़ाना मॉनिटर करें और अपनी दवाइयां नियमित रूप से समय पर खाएं। अगर सेहत के प्रति सजग रहेंगे तो यह समय बहुत आसानी से गुजर जाएगा भाग्य आपके साथ बना हुआ है। आपको ज़्यादा चिंतित नहीं होना है बस अपना ध्यान रखना है। आपको तले-भुने खाने से दूरी बनानी है, जितना हो सके सात्विक भोजन को अपनी जीवनशैली में शामिल करना है। इससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी और आप एक उत्तम सेहत का लाभ उठा पाएंगे। वर्ष 2023 के अंत तक आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहने वाला है। आप अपनी पिछली गलतियों से सीख लेंगे और स्वस्थ और अच्छी जीवनशैली के लिए संतुलित आहार का पालन करेंगे। इसके साथ ही इस वर्ष आप व्यायाम आदि को अपनी दिनचर्या में शामिल करेंगे जिसका शुभ परिणाम आपको हासिल होगा। वृश्चिक राशि वालों को अपने घर परिवार में किसी बड़े सदस्य की सेहत को लेकर चिंतित रहना पड़ सकता है। आपको अपने पिता की सेहत का ध्यान रखने की ख़ास जरुरत है। जिन लोगों को श्वास आदि का रोग है उनको विशेष तौर पर ठंड के दौरान बदलते मौसम में अपना ध्यान देना होगा। इस राशि के छोटे बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर भी सजग रहने की सलाह दी जाती है। महिलाओं को इस वर्ष सेहत का लाभ मिलेगा। वृश्चिक राशि वाले लोग अगर थोड़ी बहुत सतर्कता बरतेंगे तो यह वर्ष आपको ज़्यादा परेशान नहीं करेगा और आप उत्तम सेहत का आनंद लेते हुए हँसते-खेलते वर्ष निकाल देंगे।

 

वृश्चिक करियर राशिफल 2023/Vrishchik Career Rashifal 2023

आइए बात करते हैं वृश्चिक राशि का वार्षिक करियर राशिफल 2023 की और जानते है कैसा रहेगा आपके करियर से जुड़ा हाल। वृश्चिक राशि वालों के लिए साल का आगाज़ बहुत धमाकेदार रहेगा। इस वर्ष आप हर क्षेत्र में अपना उम्दा प्रदर्शन करेंगे। छात्रों को करियर में अपार सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापार करने वालों के लिए समय उत्तम, भाग्य का साथ मिलेगा। आप अपने करियर में तेजी से आगे बढ़ेंगे। आपकी कार्यशैली में सकारात्मक बदलाव आएंगे जिनके चलते आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। यह समय आपके करियर को चमकाने का काम करेगा। यह वर्ष आपके लिए किसी राजयोग से कम साबित नहीं होगा। आपको हर कार्य में सराहना मिलेगी कार्यस्थान पर आपकी छवि, आपकी प्रतिष्ठा बनी रहेगी। आपका दबदबा लगभग हर स्थान पर बना रहेगा। आपके धन में अप्रत्याशित वृद्धि होगी, आपका मान-सम्मान और यश बढ़ेगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में थोड़ी ज़्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है तभी जाकर मनचाहा परिणाम उन्हें मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह वर्ष अति भाग्यशाली है। आपको अपने हर कार्य में उत्तम परिणाम मिलेंगे, आप यदि किसी बदलाव की इच्छा रखते हैं तो इस वर्ष आप अपनी नौकरी में, अपने बिज़नेस में कई अहम बदलाव कर सकते हैं और यह बदलाव आपके करियर को एक नई उड़ान के साथ साथ कई सकारात्मक बदलाव देगा। आप अपने पेशे में सफलता पाने के लिए प्रयास करते रहेंगे और आपको सफलता भी मिलेगी।

 

वर्ष 2023 के मध्य जाकर वृश्चिक राशि के छात्रों के लिए समय अति बलवान बना हुआ है और आपका भाग्य उच्च शिक्षा के इच्छुक छात्रों को एक प्रतिष्ठित संस्थान में प्रवेश की गारंटी देता है। इस वर्ष भाग्य आपका साथ देगा और यह समय भाग्य के बलबूते छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में अपार सफलता प्रदान करेगा। इस वर्ष आपके प्रतिस्पर्धियों और शत्रुओं को नुकसान होगा, आपको 2023 में रोजगार के कई अवसर मिल सकते हैं। वृश्चिक राशि वालों को इस वर्ष व्यापारिक तौर पर बड़ा लाभ मिलेगा। यदि आप किसी नई कंपनी या किसी नए निवेश पर काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो किसी भी तरह का जोखिम उठा सकते हैं भाग्य आपका साथ जरूर देगा और आपको हर प्रयास में सफलता अवश्य मिलेगी। इस वर्ष आपकी आय के साधनों में वृद्धि होगी। आप खुद को आर्थिक दृष्टि से अधिक मजबूत पाएंगे। आप इस वर्ष अपने घर परिवार में ख़ुशी से ज़्यादा समय व्यतीत करेंगे जिससे आपको मानसिक तनाव से बड़ी राहत मिलेगी। वर्ष 2023 के अंत में भी भाग्य प्रबल बना हुआ है। आपको लगभग हर प्रयास में मनचाही सफलता मिलेगी। वृश्चिक राशि के जातकों के लिए इस वर्ष उन्नति का योग बन रहा है। इस वर्ष आपके लिए यही सलाह है की आपकी किसी भी प्रकार की साझेदारी से बचना है, साझेदारी में आपको घाटा उठाना पड़ सकता है। इस समय आपको मेहनत से जरा भी पीछे नहीं हटना है और समय का सदुपयोग करके अपनी पूंजी को सही जगह निवेश करना है। आपको अपनी सफलता में अहंकार की भावना को नहीं आने देना है। बड़ों और छोटों सबको साथ लेकर चलना है। सच्चाई और विनम्रता के साथ आगे बढ़ेंगे तो निश्चय ही जीवन में सफलता पाएंगे।

 

वृश्चिक प्रेम राशिफल 2023/Vrishchik Love Rashifal 2023

आइए बात करते हैं वृश्चिक राशि के वार्षिक प्रेम राशिफल 2023 की और जानते हैं की कैसा रहेगा आपके प्रेम जीवन का हाल। वृश्चिक राशि का वार्षिक प्रेम राशिफल के अनुसार इस साल आपका प्रेम जीवन बहुत ही रोमांटिक रहेगा। जिनसे आप प्रेम करते हैं उनसे आपकी नजदीकियां बढ़ेंगी और आपके रिश्ते में सब कुछ वैसा ही होगा जैसा आप चाहते हैं। आप अपने प्रिय का ख़ास ख़्याल रखेंगे और उन्हें खुश रखने में कोई कसर नहीं रखेंगे। यह वर्ष प्रेम संबंधों को मजबूती देगा। आप एक दूसरे को बहुत अच्छे से समझने की कोशिश करेंगे। यदि आप अविवाहित हैं तो इस साल आपके घर में शादी की शहनाई बज सकती है यानी घर में मांगलिक कार्य का आयोजन होगा। आपके घर परिवार में माहौल अच्छा बना रहेगा जिसके चलते आप आनंदित महसूस करेंगे। आपको मानसिक शांति का एहसास होगा और आप कई धार्मिक कार्यों मे रुचि लेंगे। बात करते है वृश्चिक राशि के शादीशुदा लोगों की, आपके लिए यह साल बहुत अच्छा है। आप अधिक से अधिक समय एक दूसरे के साथ बीता पाएंगे। आपके बीच आपसी प्रेम, आपसी समझ और मान सम्मान बढ़ेगा। आपको संतान पक्ष से भी सुखद परिणाम सुनने को मिलेंगे। आपकी संतान का भाग्य उदय हो सकता है और जिसके कारण आपके परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। अगर किसी बिज़नेस की शुरुआत करना चाहते है तो उसमे आप अपने लाइफ पार्टनर को भी शामिल करें। अपने लाइफ पार्टनर को अपना बिजनेस पार्टनर बना लें तो यह जोड़ी सोने पे सुहागा होगी और आपको बिजनेस में दिन दुगुनी ओर रात चोगुनी तरक्की मिलेगी। वैवाहिक जीवन में विदेश संबंधित यात्रा के बेहतरीन योग/Foreign Travel Yoga after marriage बनने के संकेत मिल रहे हैं। कुल मिलाकर अगर देखा जाए तो इस वर्ष आपकी फैमिली लाइफ काफी बेहतर होने की संभावना है।

 

वर्ष 2023 में आपके घर में सुख-शांति और खुशी का माहौल बना रहेगा। हालांकि, 2023 के मध्य में कुछ समय ऐसा भी आएगा जब आपको लगेगा की आप अपने रिश्ते से बोर हो रहे हैं लेकिन उसी समय आपका प्रिय अपने प्यार का एहसास दिलाएगा और आपकी लव लाइफ ख़ुशी-ख़ुशी आगे बढ़ेगी। जो लोग शादी के सपने सजाये बैठे हैं, उनके लिए यह वर्ष सुखद परिणाम लेकर आएगा आपके घर में शादी की शहनाई बज सकती है। आपको अपने सपनों का हमसफ़र इस वर्ष जरूर मिल सकता है और आपके रिश्ते में पूरा प्रेम होगा और रोमांस भी खूब होगा जिससे आप अपनी लव लाइफ को दिल खोलकर एंजॉय कर पाएंगे। वर्ष के अंत में आपको अपने माता पिता के स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखने की जरुरत है इसके अलावा और कोई बड़ी समस्या नहीं दिख रही। कुल मिलाकर देखा जाए तो यह वर्ष हर तरह से आपकी लव लाइफ और वैवाहिक लाइफ के लिए बहुत ही शानदार रहने वाला है। रिश्तों में रोमांस और विश्वास बनाए रखने के लिए यह वर्ष बेस्ट है। आप अपने जीवनसाथी के साथ अपने रिश्ते को दिल की गहराइयों से निभाएंगे। आपके बीच प्यार बढ़ेगा, रोमांस बढ़ेगा और अपने रिश्ते को लेकर आपकी गलतफहमियां दूर होंगी। विवाहितों को अपने गृहस्थ जीवन में आनंद महसूस होगा। जीवनसाथी कई मौकों पर आपको आगे बढ़कर सपोर्ट करेगा, जिससे आपको काफी ख़ुशी मिलेगी और आपको उनके प्रति प्रेम महसूस होगा।

आप Vrishchik Daily Horoscope, Vrishchik Weekly Horoscope, Vrishchik Monthly Horoscope and Kundli Milan पर क्लिक करके इनके बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।