मुख्य पृष्ठ राशिफल वार्षिक राशिफल 2025

प्रीमियम उत्पाद

सभी राशियों के लिए वार्षिक राशिफल 2025

नव-वर्ष 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं। नया साल सबके लिए नई उम्मीदें और नए सपने लेकर आता है। हम में से कुछ के सपने पूरे हो जाते हैं तो कुछ की कई ख्वाहिशें अधूरी रह जाती हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि नया साल आपके जीवन में क्या कुछ खास लेकर आ रहा है। आइए जानते हैं साल 2025 की सभी राशियों का वार्षिक राशिफल, आर्थिक राशिफल, स्वास्थ्य राशिफल, करियर राशिफल, लव राशिफल और इसके साथ ही हम आपको बताएंगे इस साल की टिप यानि क्या करें और क्या न करें।

 

मेष वार्षिक राशिफल 2025

मेष राशि वार्षिक राशिफल 2025 के अनुसार नव-वर्ष खुशियों से भरा रहेगा। आने वाला समय आपके जीवन में कई महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आएगा। वर्ष 2025 की शुरुआत ही वित्तीय लाभ से हो सकती है। देवगुरु बृहस्पति के तीसरे भाव से गोचर आपके जीवन में बहुत ही शुभ परिणाम लेकर आएगा। आपके भाग्य में वृद्धि होगी। इस वर्ष आपको अपनी मनपसंद कंपनी में नौकरी मिल सकती है। देवगुरु बृहस्पति की शुभ दृष्टि आपकी इनकम में बढ़ोतरी करेगी। आपको बिजनेस में अपार सफलता मिलेगी। इस पूरे वर्ष आपको निरंतर आमदनी होती रहेगी। आपको धन की कमी महसूस नहीं होगी। छात्रों के लिए यह वर्ष अपने सपनों को पूरा करने के लिए एकदम सटीक साबित होगा। अक्टूबर में देवगुरु बृहस्पति के चौथे भाव में गोचर से आपके बिगड़े काम बनने लगेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। इस वर्ष आप नया मकान या वाहन खरीदने की इच्छा को पूरा कर सकते हो। कुल मिलाकर नव-वर्ष 2025 मेष राशि वालों के जीवन में खुशियों की बहार लेकर आएगा। इस वर्ष आपके जीवन में शुभ फल मिलेंगे। आपको हर क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी।

 

वृषभ राशि वार्षिक राशिफल 2025

वृषभ राशि वालों के वार्षिक राशिफल 2025 के अनुसार यह वर्ष मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। इस वर्ष आपको अपने जीवन में सुख और दुख दोनों का मिला-जुला स्वाद चखने को मिलेगा। देवगुरु बृहस्पति का दूसरे भाव से गोचर आपके जीवन में कई उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। आपको अपने आर्थिक निर्णय बहुत ही सोच-समझकर लेने होंगे। शेयर मार्किट या सट्टेबाजी से दूर ही रहेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। सेहत की दृष्टि से बात करें तो इस साल आपको उत्तम सेहत का लाभ मिलेगा। थोड़ी बहुत परेशानी हो सकती है लेकिन कोई गंभीर परेशानी नहीं होगी। मार्च 2025 में शनि का एकादश भाव से गोचर आपके जीवन में राहत लेकर आएगा। आपकी परिस्थितियां धीरे-धीरे बदलेंगी। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आपकी आमदनी में बदलाव होगा। व्यापारियों को अपने सौदों में मुनाफ़ा मिलेगा मई 2025 में राहू का दसवें और केतु का चतुर्थ भाव से गोचर आपके जीवन में नकारात्मक परिणाम ला सकता है। आपको आर्थिक व पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कर्ज, उधार या खर्चे आपकी मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। वृषभ राशि के वार्षिक राशिफल 2025 के अनुसार इस वर्ष आप अधिकांश समय अपने भविष्य की सुरक्षा और चिंता को लेकर परेशान रह सकते हैं।

 

मिथुन राशि 2025 वार्षिक राशिफल

मिथुन राशि के वार्षिक राशिफल 2025 के अनुसार यह साल आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा। नव-वर्ष 2025 में आपके जीवन में बहुत कुछ बदलने वाला है। आपकी किस्मत का बंद दरवाजा हमेशा के लिए खुल सकता है। मई 2025 से देवगुरु बृहस्पति आपके प्रथम भाव से गोचर करेंगे जिसके शुभ परिणाम से आपके जीवन में सुख-समृद्धि और धन-वैभव आएगा। आपको शिक्षा के क्षेत्र में अपार सफलता मिलेगी। मार्च 2025 को शनि का गोचर मिथुन राशि वालों के दशम भाव से होगा। शनि का दशम भाव में गोचर नौकरीपेशा लोगों को उन्नति देगा। आपको कोई बड़ा महत्वपूर्ण पद प्राप्त होगा। 29 मई 2025 को राहू मिथुन राशि के नवम भाव से गोचर करेगा। इस दौरान आप अपनी उच्च शिक्षा पाने के लिए विदेश जा सकते हैं या फिर आपको बिजनेस संबंधी काम से विदेश यात्रा जाना पड़ सकता है। मई 2025 को केतु तृतीय भाव से गोचर करेगा जो आपके पराक्रम व साहस में वृद्धि करेगा। प्रत्येक कार्य में आपको सफलता प्राप्त होगी। इस वर्ष मिथुन राशि वालों की सेहत चकाचक रहेगी। आप तन और मन से खुद को एकदम स्वस्थ महसूस करोगे। आपके जीवन में एक पॉजिटिव एनर्जी बनी रहेगी।

 

कर्क 2025 वार्षिक राशिफल

कर्क राशि वार्षिक राशिफल 2025 के अनुसार यह साल ठीक-ठाक रहेगा। इस साल आप अपनी कड़ी मेहनत के दम पर ही सफलता अर्जित कर पाओगे। आपको बस अपने लक्ष्य पर ध्यान रखना है। साल 2025 की शुरुआत से लेकर मई 2025 तक देवगुरु बृहस्पति आपके ग्यारहवें भाव से गोचर करेंगे जिसके चलते आपके लिए यह समय शुभ रहेगा। आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा। आपके वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि आएगी। यह वर्ष कर्क राशि वालों के लिए बहुत ही सामान्य रहेगा। इस साल आप अपनी कड़ी मेहनत के दम पर ही सफलता अर्जित कर पाओगे। साल 2025 की शुरुआत से लेकर मई 2025 तक देवगुरु बृहस्पति आपके ग्यारहवें भाव से गोचर करेंगे जिसके चलते आपके लिए यह समय शुभ रहेगा। आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा। आपके वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि आएगी। मई 2025 से राहू आपके अष्टम और केतु आपके द्वितीय भाव से गोचर करेंगे। ग्रहों की यह दशा आपके लिए नकारात्मक प्रभाव ला सकती है। आपके जीवन में अनावश्यक खर्चे बढ़ते चले जाएंगे। कुल मिलाकर कर्क राशि वालों के लिए यह वर्ष एक रोलर कॉस्टर की तरह रहेगा।

 

सिंह राशि राशिफल 2025

सिंह राशि के वार्षिक राशिफल 2025 के अनुसार वर्ष का शुरुआती सफर बहुत ही शानदार रहेगा लेकिन वर्ष के मध्य भाग से हालात कुछ बिगड़ सकते हैं। वर्ष 2025 की शुरुआत आपके लिए किसी खूबसूरत सौगात से कम नहीं होगी लेकिन वर्ष का अगला हिस्सा आपके जीवन में कुछ कड़ी चुनौतियां ला सकता है। वर्ष 2025 की शुरुआत में देवगुरु बृहस्पति आपके दशम भाव से गोचर करेंगे जिसे व्यापार, नौकरी व कार्यक्षेत्र का भाव कहा जाता है इसलिए इस दौरान आपको एक नई नौकरी का ऑफर आ सकता है। मई 2025 से देवगुरु सिंह राशि के एकादश भाव से गोचर करेंगे। आपकी आमदनी, आपकी इनकम और आपकी सेविंग्स में जबरदस्त उछाल देखने को मिलेगा। मार्च 2025 से शनि सिंह राशि के अष्टम भाव से गोचर करेंगे। मार्च से पहले का समय आपके जीवन में शुभ रहेगा लेकिन मार्च से शनि का अष्टम भाव से गोचर आपके जीवन में कष्टकारी परिणाम लाएगा। इस वर्ष केतु के प्रथम भाव और सप्तम भाव से राहू का गोचर आपके लिए थोड़ी राहत ला सकता है। आपको विदेशी भूमि से लाभ दिलाएगा लेकिन आपके निजी रिश्तों के लिए यह समय अभी भी कुछ खास अच्छा नहीं रहेगा। यह अवधि आपकी सेहत के लिए भी अच्छी नही रहेगी। सिंह राशि के वार्षिक राशिफल 2025 के अनुसार यह वर्ष आपके लिए कुछ खट्टा और कुछ मीठा रहेगा।

 

कन्या राशि 2025 राशिफल

कन्या राशि के वार्षिक राशिफल 2025 के अनुसार यह साल बहुत ही शानदार रहेगा। इस साल आपकी किस्मत का बंद दरवाजा हमेशा के लिए खुलने वाला है। वर्ष 2025 आपके जीवन में जबरदस्त उन्नति लेकर आ रहा है। कन्या राशि के वार्षिक राशिफल 2025 के अनुसार वर्ष की शुरुआत में देवगुरु बृहस्पति नवम भाव से गोचर करेंगे। मई 2025 से गुरु दशम भाव से गोचर करेंगे। अक्टूबर 2025 से दिसंबर 2025 तक देवगुरु बृहस्पति कन्या राशि वालों के एकादश भाव से गोचर करेगा। देवगुरु बृहस्पति का यह शुभ गोचर पूरे साल आपके जीवन में सुखद परिणाम लाएगा। इस वर्ष 29 मई 2025 से राहु आपके छठे भाव से और केतु बारहवें भाव से गोचर करेगा। विरोधी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। विदेशी स्रोतों से धन कमाने के नए-नए मौके मिलेंगे। केतु का बारहवे भाव से गोचर करने के कारण आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। आप धार्मिक गतिविधियों में लिप्त रह सकते हैं। इस साल आपको देवगुरु बृहस्पति की पूजा अर्चना करने से अत्यंत लाभ मिलेगा और आपके सभी कार्य एक के बाद एक पूरे होते चले जाएंगे।

 

तुला राशिफल 2025

तुला राशि वालों के वार्षिक राशिफल 2025 के अनुसार लिए वर्ष 2025 कुछ बड़े बदलावों वाला साल रहेगा। इस साल आपको अच्छे और बुरे दोनों ही तरह के स्वाद चखने को मिलेंगे। नए साल की शुरुआत में गुरु आपके अष्टम भाव में गोचर करेंगे। मई 2025 से गुरु तुला राशि के नवम भाव से और अक्टूबर 2025 से दिसंबर 2025 तक गुरु तुला राशि के दशम भाव से गोचर करेंगे। यह समय आपके जीवन में शुभता लाएगा। आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। आपके द्वारा किए गए हर कार्य को सराहा जाएगा। लेकिन पूरे साल ऐसा नहीं रहने वाला क्योंकि मार्च 2025 से शनि तुला राशि वालों के छठे भाव से गोचर करेगा। इस अवधि में आपके जीवन में निराशा के बादल छा सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके रिश्तों में कड़वाहट पैदा हो सकती है। इस वर्ष 29 मई 2025 से राहु आपके पंचम भाव से और केतु ग्यारहवें भाव से गोचर करेगा। यह गोचर आपके जीवन में मुसीबतें ला सकता है। किसी भी तरह के निवेश में रिस्क न लें और हर बड़ा फैसला अपने पिता या किसी अनुभवी व्यक्ति से विचार-विमर्श कर ही लें।

 

वृश्चिक 2025 राशिफल

वृश्चिक राशि के वार्षिक राशिफल 2025 के अनुसार यह वर्ष आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा। आपके जीवन में सभी काम एक के बाद एक बनते चले जाएंगे। साल 2025 की शुरुआत में गुरु वृश्चिक राशि वालों के सप्तम भाव से गोचर करेगा। मई 2025 से गुरु वृश्चिक राशि वालों के अष्टम भाव से गोचर करेगा। अक्टूबर से दिसम्बर 2025 तक गुरु वृश्चिक राशि वालों के नवम भाव से गोचर करेगा। आपके वैवाहिक जीवन में खुशियाँ बढ़ेंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। इनकम में वृद्धि होगी। मई 2025 से गुरु वृश्चिक राशि वालों के अष्टम भाव से गोचर करेगा जिसके चलते पारिवारिक जीवन में अशांति बढ़ सकती है। आपके निजी रिश्तों में तल्खियां पैदा हो सकती हैं।

 

मार्च 2025 से पहले शनि वृश्चिक राशि वालों के चतुर्थ भाव से गोचर करेगा। इसके बाद पूरा वर्ष पंचम भाव में रहेगा जिसके चलते आपको इस वर्ष भूमि, मकान और वाहन का उत्तम सुख मिल सकता है। मानसिक शांति बढ़ेगी। विधार्थियों को शिक्षा में अच्छी सफलता मिलेगी। मई 2025 से राहु चतुर्थ भाव में और केतु दशम भाव में गोचर करेगा जिसके चलते नौकरी में बदलाव संभव है। कार्यक्षेत्र में मनमुटाव बढ़ सकता है। पारिवारिक जीवन में अशांति व ख़र्चों में वृद्धि हो सकती है। कुल मिलाकर वृश्चिक राशि के वार्षिक राशिफल 2025 आपके जीवन में सकारात्मक परिणाम लाएगा।

 

वार्षिक राशिफल 2025 धनु राशि

धनु राशि के वार्षिक राशिफल 2025 के अनुसार साल की शुरुआत थोड़ी धीमी रहेगी। आपको शुरुआती महीनों में कुछ संघर्ष करना पड़ सकता है। साल की शुरुआत में गुरु धनु राशि वालों के छठे भाव से गुजरेगा। मई 2005 से गुरु धनु राशि वालों के सप्तम भाव से गोचर करेगा मई 2025 तक आपका समय कुछ कमजोर रह सकता है। आपके करियर में कई तरह की अड़चने आ सकती है। मई 2025 तक आपको बहुत ही सावधानी से चलना होगा। पैसे के लेन-देन को लेकर आपका विवाद हो सकता है। आपको सेहत के मामलों में परेशानी हो सकती है। मार्च 2025 को शनि धनु राशि वालों के चतुर्थ भाव से गोचर करेगा। इस दौरान आप अपने परिवार से दूर रह सकते हैं। आपको नई प्रॉपर्टी खरीदने के अवसर मिल सकते हैं।

 

मई 2025 से अक्टूबर 2025 तक आपके हालातों में कुछ सुधार आ सकता है। आपको व्यापार के माध्यम से कुछ लाभ मिलने की संभावना है। मार्च 2025 को शनि धनु राशि वालों के चतुर्थ भाव से गोचर करेगा। इस दौरान आप अपने परिवार से दूर रह सकते हैं। आपको नयी प्रॉपर्टी खरीदने के अवसर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों की कार्यक्षमता अच्छी रह सकती है। मई 2025 से राहु धनु राशि वालों के चतुर्थ भाव से और केतु नवम भाव से गोचर करेगा जिसके चलते आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। अक्टूबर 2025 से 5 दिसम्बर 2025 तक गुरु धनु राशि वालों के अष्टम भाव से गोचर करेगा। यह अवधि आपके लिए बेहद शुभ रहेगी। साल 2025 की यह अवधि आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां और सुख-समृद्धि लेकर आएगा।

 

2025 वार्षिक राशिफल मकर राशि

मकर राशि के वार्षिक राशिफल 2025 के अनुसार यह वर्ष आपके लिए औसत परिणाम लेकर आएगा। मकर राशि वार्षिक राशिफल 2025 के अनुसार साल की शुरुआत में गुरु मकर राशि के पंचम भाव से गोचर करेगा। मई 2025 से गुरु मकर राशि वालों के छठे भाव से गोचर करेगा। अक्टूबर 2025 से दिसंबर 2025 तक गुरु मकर राशि वालों के सप्तम भाव से गोचर करेगा। दिसंबर 2025 से गुरु फिर से छठे भाव में गोचर करेगा। साल 2025 की शुरुआत आपके लिए शानदार रहेगी। आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। विवाहित जोड़ों के लिए यह साल बहुत ही अच्छा रहने वाला है।

 

मई 2025 से अक्टूबर 2025 तक गुरु छठे भाव से गोचर करेगा जिसके चलते परिस्थितियां कुछ बदल सकती हैं। इस अवधि में आपके कार्यों में रुकावट आ सकती हैं। आर्थिक मामलों में नुकसान होने की संभावना रहेगी। भाग्य का पूरा साथ नहीं मिलेगा। साल 2025 की शुरुआत में शनिदेव आपके द्वितीय भाव से गोचर करेंगे जिसके चलते आपका पारिवारिक सुख बढेगा, आर्थिक मामलों में लाभ होगा। आमदनी में वृद्धि संभव है। आपको पिछले रोगों से छुटकारा मिलेगा। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छा धन लाभ होगा। मार्च 2025 को शनि मकर राशि वालों के तृतीय भाव से गोचर करेगा। आपकी कार्यक्षमता अच्छी रहेगी। आपका परिश्रम रंग लाएगा। मई 2025 से राहु मकर राशि वालों के द्वितीय भाव से और केतु अष्टम भाव से गोचर करेगा जिसके चलते परिवार से अलगाव होगा।

 

राशिफल 2025 कुंभ राशि के लिए

कुंभ राशि के वार्षिक राशिफल 2025 के अनुसार यह वर्ष मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। देवगुरु बृहस्पति कुंभ राशि वालों के चतुर्थ भाव से गोचर करेंगे। मई 2025 से गुरू कुंभ राशि के पंचम भाव से और अक्टूबर से दिसंबर 2025 तक गुरु कुंभ राशि के छठे भाव से गोचर करेंगे। वर्ष की शुरुआत आपके लिए किसी सौगात से कम नहीं होगी। आपका हर काम सफल होगा। साल 2025 की शुरुआत में शनिदेव आपके प्रथम भाव में गोचर करेंगे जिसके चलते आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। मई 2025 से राहु कुंभ राशि वालों के प्रथम भाव से और केतु सप्तम भाव से गोचर करेगा जिसके चलते आपके निजी रिश्तों में कड़वाहट पैदा हो सकती है। अक्टूबर 2025 से 5 दिसंबर 2025 तक धन व आर्थिक मामलों में सावधान रहने की जरूरत है। बिजनेस में भी किसी तरह का बड़ा निवेश न करें। बिजनेस में पार्टनरशिप में कुछ मतभेद पैदा हो सकते हैं। शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करने और शाम को पीपल के पास दीपक जलाने से आपके जीवन में सुख-समृद्धि का वास होगा।

 

वार्षिक राशिफल 2025 मीन राशि के लिए

मीन राशि के वार्षिक राशिफल 2025 के अनुसार यह वर्ष बहुत ही भाग्यशाली रहेगा। वर्ष की शुरुआत में गुरु मीन राशि वालों के तृतीय भाव से गोचर करेंगे। मई 2025 से गुरु चतुर्थ भाव और अक्टूबर 2025 से दिसंबर 2025 तक गुरु मीन राशि के पंचम भाव से गोचर करेंगे। दिसंबर 2025 से गुरु फिर से चतुर्थ भाव में गोचर करेंगे। वर्ष 2025 में मीन राशि वालों की किस्मत के सितारे चमकेंगे और आपको हर काम में सफलता मिलेगी। साल 2025 की शुरुआत आपके लिए शानदार रहेगी। साल 2025 की शुरुआत में शनिदेव आपके द्वादश भाव से गोचर करेंगे जिसके चलते विदेशों से अच्छा लाभ होगा। बिजनेस की दृष्टि से आपके लिए यह साल किसी वरदान से कम नहीं होगा। मार्च 2025 को शनि मीन राशि वालों के प्रथम भाव से गोचर करेगा। इस अवधि में आपको अपनी सेहत को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। मानसिक अशांति बढ़ने के संकेत है। वैवाहिक जीवन में खटपट हो सकती है। बिज़नेस में सोच-समझकर निवेश करना ही सही रहेगा। मई 2025 से राहु मीन राशि वालों के द्वादश भाव से और केतु छठे भाव से गोचर करेगा जिसके चलते खर्चों में बढ़ौतरी, पारिवारिक अशांति और किसी बड़े विवाद में फंस सकते हैं।