मुख्य पृष्ठ राशिफल वार्षिक राशिफल 2024

प्रीमियम उत्पाद

वार्षिक राशिफल 2024

Yearly Horoscope 2024 for You in Hindi

नव तरंग-नव सपने, नए लक्ष्य, नई उम्मीदें और नई खुशियों के साथ स्वागत है नव-वर्ष 2024 का। आप सभी को नव-वर्ष 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं। नव-नूतन वर्ष आपके जीवन को हर्ष और उल्लास से भर दे ऐसी हमारी कामना है। हर कोई चाहता है की नया साल हमारे जीवन में बहुत सारी खुशियों की सौगात लेकर आए। कई बार नया साल हमारे लिए बेहद अच्छा साबित होता है तो कई बार हमारी खुशियों पर पानी फिर जाता है।

आइए जानते हैं नव-वर्ष की सबसे सटीक भविष्यवाणी यानी आपका वार्षिक राशिफल 2024 और जानते हैं कि इस साल के सितारे आपके जीवन में क्या सुख-सुविधाएं लेकर आने वाले हैं।

अपनी राशि के अनुसार जानिए अपना वार्षिक राशिफल 2024, वार्षिक स्वास्थ्य राशिफल 2024, वार्षिक करियर राशिफल 2024, वार्षिक आर्थिक राशिफल 2024, वार्षिक व्यापार राशिफल 2024, वार्षिक प्रेम राशिफल 2024, क्या करें? क्या ना करें? इन सभी से जुड़ी स्पष्ट एवं सरल वार्षिक भविष्यवाणी। सिर्फ इतना ही नहीं हम वार्षिक राशिफल में आपको बताएंगे नए वर्ष को सफल बनाने से जुड़े कुछ ऐसे चमत्कारी उपाय जिन्हें अपनाकर आप अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हैं।

आइए जानते हैं की वार्षिक राशिफल 2024 के अनुसार कौन सी राशियों को उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है और कौन सी राशियों को सफलता प्राप्त होगी? देखें क्या कह रही है आपके ग्रहों की चाल

मेष वार्षिक राशिफल 2024

मेष राशि वालों को सबसे पहले नव-वर्ष 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं। बात करते हैं राशि चक्र की पहली राशि यानि मेष राशि की। मेष राशि के वार्षिक राशिफल 2024/Yearly Horoscope 2024 के अनुसार आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपके लिए आने वाला नया साल। नव-नूतन वर्ष 2024 के वार्षिक राशिफल के अनुसार इस वर्ष मेष राशि वालों की किस्मत खुल सकती है। नए साल की शुरुआत काफी धमाकेदार रह सकती है क्योंकि 1 जनवरी 2024 से 30 अप्रैल 2024 तक देवगुरु बृहस्पति आपके प्रथम भाव से गोचर करेंगे। जिसके चलते आपके अंदर आध्यात्मिकता का संचार होगा। आपकी सेहत काफी अच्छी रहेगी। इस वर्ष आपके घर में किसी नन्हें-मुन्ने बच्चे की किलकारियां गूंज सकती है। आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। विदेश यात्राएं आपके लिए काफी लाभकारी रहेंगी। छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सफलता मिलेगी। व्यापारियों को अपने बिजनेस से आर्थिक समृद्धि मिलेगी और उनके बिजनेस की गाडी रफ़्तार पकड़ सकती है। उनकी अपने बिजनेस में अच्छी ख़ासी उन्नति हो सकती है। इस पूरे वर्ष शनिदेव कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे जिसके चलते नौकरीपेशा लोगों की अपने कार्यक्षेत्र में जबरदस्त प्रगति हो सकती है।

 

मई 2024 को गुरु वृषभ राशि में एंट्री मारेंगे/Vrishabha Rashi me Guru जिसके चलते आपकी आर्थिक स्थिति में चार चाँद लग जाएंगे और आपकी आर्थिक स्थिति उम्मीद से ज्यादा अच्छी रह सकती है। आपकी प्रमोशन  होने के योग बने हुए हैं जिसके चलते आपकी इनकम में अच्छी-ख़ासी बढ़ौतरी हो सकती है। प्रेम में पड़े हुए पंछियों और वैवाहिक जोड़ों के लिए यह वर्ष एक सुखद अनुभव लेकर आ सकता है। आपको अपने प्रेमी या जीवनसाथी के साथ कुछ ख़ास पल बिताने और घूमने-फिरने व मौज-मस्ती करने के अनेक मौके मिल सकते हैं। इस पूरे वर्ष राहू आपके द्वादश भाव से गोचर करेंगे जिसके चलते आपको विदेश यात्राएं करने के अनेक मौके मिल सकते हैं। केतु महाराज इस पूरे वर्ष आपके छठे भाव से गोचर करेंगे जिसके चलते आप अपने शत्रुओं व विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। आपकी संघर्ष क्षमता भी उत्तम रहेगी।

 

वृषभ राशि वार्षिक राशिफल 2024

वृषभ राशि के वार्षिक राशिफल 2024 के अनुसार यह वर्ष वृषभ राशि वालों के लिए समस्याओं से भरा हुआ हो सकता है। साल की शुरुआत से लेकर 30 अप्रैल 2024 तक देवगुरु बृहस्पति आपके बारहवें भाव से गोचर करेंगे। मई 2024 को गुरु ग्रह आपके प्रथम भाव से गुजरेंगे जिसके चलते आपके खर्चों में वृद्धि होगी। आपकी पारिवारिक शांति भंग रहेगी। घर में तनातनी का माहौल बना रहेगा। आपकी सेहत ढीली रहेगी। आकस्मिक रूप से नुकसान होने के योग बने हुए हैं। दुर्घटना होने के भी संकेत हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में तूफान आने की संभावना रहेगी। आप दुर्भाग्य का शिकार रहेंगे। शनिदेव इस पूरे वर्ष आपके दशम भाव में कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे/Kumbh Rashi me Shani जिसके चलते नौकरीपेशा लोगों को राहत मिल सकती है। आपको अपनी मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा। राहु के ग्याहरवें और केतु के पंचम भाव से गोचर करने के कारण आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन में समस्याओं का अंबार लगा रहेगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य ख़राब रह सकता है। व्यापारियों के ऊपर गाज गिरने के योग बने हुए हैं। विधार्थियों की पढ़ाई में अनेक प्रकार की बाधाएं आएँगी।

 

मिथुन राशि 2024 वार्षिक राशिफल

मिथुन राशि के वार्षिक राशिफल 2024 के अनुसार यह वर्ष मिथुन राशि वालों के लिए मिला-जुला रह सकता है। साल की शुरुआत से लेकर 30 अप्रैल 2024 तक देवगुरु बृहस्पति आपके ग्यारहवें भाव से गोचर करेंगे जिसके चलते आपकी आर्थिक स्थिति, वैवाहिक जीवन काफी अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों की अच्छी प्रगति होने की संभावना है। मई 2024 से गुरु ग्रह आपके बारहवें भाव से गोचर करेंगे। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति, वैवाहिक जीवन व नौकरी में दिक्कतें आ सकती हैं/Job issue in birth chart इस पूरे वर्ष शनिदेव आपके नवम भाव से गोचर करेंगे जिसके चलते आपका भाग्य प्रबल रहेगा। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में आसानी होगी। विदेश यात्राएं आपके लिए लाभकारी रहेगी। इस वर्ष राहु आपके दशम भाव से गोचर करेंगे जिसके चलते नौकरीपेशा लोग अपनी नौकरी बदल सकते हैं। आपको विदेश यात्राएं करने का भी सौभाग्य प्राप्त हो सकता है। केतु आपके चतुर्थ भाव से गुजरेंगे जिसके चलते आपके मन में आध्यात्मिक विचार पैदा होंगे हालांकि इस वर्ष आपकी माता को अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना होगा। यह वर्ष व्यापारियों के लिए 30 अप्रैल 2024 तक ज्यादा अच्छा रहेगा उसके बाद उन्हें कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना चाहिए।

 

कर्क 2024 वार्षिक राशिफल

कर्क राशि के वार्षिक राशिफल 2024 के अनुसार यह वर्ष कर्क राशि वालों के काफी अच्छा रह सकता है। साल की शुरुआत से लेकर 30 अप्रैल 2024 तक देवगुरु बृहस्पति आपके दशम भाव से गोचर करेंगे। जिसके चलते नौकरीपेशा लोगों की किस्मत चमकने के योग बने हुए हैं। आपको अपने कार्यक्षेत्र में बेहद मान-सम्मान व तरक्की मिलेगी। इस वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति शानदार रह सकती है। मई 2024 से आगे आपको कोई बड़ा आर्थिक मुनाफा होने के भी संकेत हैं। इस पूरे वर्ष शनि के सप्तम भाव से गोचर करने के कारण व्यापारियों की चांदी ही चांदी रहेगी। आपको अपने बिज़नेस से अच्छा लाभ मिलेगा खासतौर से मशीनरी, लोहा व लेदर से जुड़ा काम करने वाले व्यापारियों की पांचों उँगलियाँ घी में रहेगी। राहु के नवम भाव से गोचर करने के कारण विद्यार्थीगण उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु विदेश जा सकते हैं। पिता का स्वास्थ्य प्रतिकूल रह सकता है। इस पूरे वर्ष केतु तृतीय भाव से गोचर करेगा जिसके चलते छोटे भाई-बहनों से आपका मतभेद हो सकता है। हालाँकि आपके साहस व पराक्रम में जबरदस्त वृद्धि होगी। प्रेम व वैवाहिक जीवन के लिए भी यह वर्ष काफी सुखद रहेगा।

 

सिंह राशि राशिफल 2024

सिंह राशि के राशिफल 2024 के अनुसार यह वर्ष सिंह राशि वालों के लिए बेहतरीन रह सकता है। साल की शुरुआत से लेकर 30 अप्रैल 2024 तक देवगुरु बृहस्पति आपके नवम भाव से गोचर करेंगे जिसके चलते आपके सितारे बुलंदियों पर रहेंगे। आपको भाग्य के बल पर कई बड़े लाभ प्राप्त हो सकते हैं। निसंतान दंपतियों को संतान सुख मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। शेयर बाजार व सट्टे-लॉटरी में हाथ आजमाने वालों की किस्मत इस साल खुल सकती है। विद्यार्थी इस वर्ष बहुत ही अच्छा परफॉर्म कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को शानदार परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। इस पूरे वर्ष शनि के छठे भाव से गोचर करने के कारण आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। व्यापारियों का व्यापार दिन-प्रतिदिन बढ़ेगा। प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए यह वर्ष काफी ख़ुशनुमा रह सकता है। राहु के अष्टम भाव में गोचर करने के कारण आपको आकस्मिक चोट लग सकती है और पैतृक संपत्ति/Ancestral Property in kundli को लेकर कोई विवाद हो सकता है। केतु इस पूरे वर्ष द्वितीय भाव से गोचर करेगा जिसके चलते आपके परिवार में आध्यात्मिकता की वृद्धि होगी। आप लाभ कमाने के लिए अपने परिवार से भी दूर रह सकते हैं।

 

कन्या राशि 2024 राशिफल

कन्या राशि के वार्षिक राशिफल 2024 के अनुसार इस वर्ष कन्या राशि वालों के सितारे गर्दिश में रह सकते हैं। इस वर्ष केतु आपके प्रथम भाव से गोचर करेगा जिसके चलते आपकी सेहत ख़राब रह सकती है/Health astrology Prediction आपको सिर से जुड़े जटिल रोग हो सकते हैं। आपके प्रेम संबंधों की वाट लग सकती है। विद्यार्थियों को असफलता का सामना करना पड़ सकता है। राहु के सप्तम भाव से गोचर/Rahu in the seventh house करने के कारण आपके वैवाहिक जीवन में निराशाएं बढ़ेगी। जीवनसाथी की ख़राब सेहत आपकी टेंशन बढ़ा सकती है। व्यापारियों को भी तगड़े झटके लगने की संभावना है। 30 अप्रैल 2024 तक देवगुरु बृहस्पति आपकी कुंडली के अष्टम भाव में विराजमान रहेंगे जिसके चलते आपकी आर्थिक स्थिति खस्ता रहेगी। मई 2024 से आपके जीवन की परिस्थितियों में काफी सुधार हो सकता है।

 

तुला राशिफल 2024

तुला राशि के वार्षिक राशिफल 2024 के अनुसार यह वर्ष मिले जुले परिणाम लेकर आ सकता है। साल की शुरुआत से लेकर 30 अप्रैल 2024 तक देवगुरु बृहस्पति आपके सप्तम भाव से गोचर करेंगे। इस दौरान अविवाहित लोगों का बैंड बज सकता है। व्यापारियों को बहुत अच्छा मुनाफा कमाने के अनेक अवसर मिल सकते हैं। इस दौरान आपका बिज़नेस भी अच्छा रहेगा। इस पूरे वर्ष शनिदेव आपकी कुंडली के पंचम भाव में विश्राम करेंगे जिसके चलते विवाहित लोगों को संतान प्राप्ति के योग/Child Yog in Kundli बन रहे हैं। मई 2024 से गुरु ग्रह वर्ष के अंत तक आपकी कुंडली के अष्टम भाव से गोचर करेगा। इसके अलावा राहु आपकी पत्रिका के छठे भाव से व केतु बारहवें भाव से गोचर करेगा जिसके चलते आपकी आर्थिक स्थिति गड़बड़ा सकती है। आपके पारिवारिक जीवन में अशांति का माहोल पैदा होगा। आपको अपनी प्रॉपर्टी न चाहते हुए भी बेचनी पड़ सकती है। व्यापारियों व नौकरीपेशा लोगों को निराशाजनक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। आपका प्रेम व वैवाहिक जीवन में चुनौतियाँ बढ़ सकती हैं।

 

वृश्चिक 2024 राशिफल

वृश्चिक राशि के वार्षिक राशिफल 2024 के अनुसार यह वर्ष वृश्चिक राशि वालों के लिए यह वर्ष मिला जुला रह सकता है। साल की शुरुआत से लेकर 30 अप्रैल 2024 तक देवगुरु बृहस्पति आपके छठे भाव से गोचर करेंगे। मई 2024 को गुरु ग्रह आपके सप्तम भाव से गुजरेंगे जिसके चलते कुंवारे लोगों की शादी की मनोकामना पूर्ण होगी। आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत सकती है। नौकरीपेशा लोगों व व्यापारियों को बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। इस पूरा वर्ष शनिदेव आपकी कुंडली/Kundli के चतुर्थ भाव से गुजरेंगे जिसके चलते आप नयी प्रॉपर्टी जोड़ सकते हैं। पंचम भाव में राहु व एकादश भाव में स्थित केतु आपके प्रेम व वैवाहिक जीवन में ग्रहण लगा सकते हैं। प्रेमी व जीवनसाथी से आपके संबंध बिगड़ सकते हैं। इस वर्ष आपकी सेहत अच्छी रहने के योग हैं।

 

वार्षिक राशिफल 2024 धनु राशि

धनु राशि के वार्षिक राशिफल 2024 के अनुसार यह वर्ष शानदार रह सकता है। साल की शुरुआत से लेकर 30 अप्रैल 2024 तक देवगुरु बृहस्पति आपके पंचम भाव से गोचर करेंगे। 01 मई 2024 गुरु ग्रह आपकी कुंडली के छठे भाव में एंट्री मारेंगे। तीसरे भाव में शनि का गोचर/Tisare bhav me Shani आपके साहस, पराक्रम व संघर्ष क्षमता में वृद्धि करेगा। आपके आत्मविश्वास में बढ़ौतरी होगी। आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रह सकती है। पंचम भाव में गुरु का गोचर आपकी आमदनी में इजाफा करेगा। आपकी अनेक मनोकामनाओं की पूर्ति इस वर्ष हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अच्छी सफलता मिल सकती है। विधार्थियों के लिए यह वर्ष उन्नतिदायक रह सकता है। व्यापारियों का बिजनेस अच्छा चलेगा और उन्हें कोई बड़ा लाभ हो सकता है। आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन में खुशियों का संचार होगा। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। राहु के चतुर्थ भाव में गोचर करने के कारण आप अपना निवास स्थान बदल सकते हैं। केतु के दशम भाव में गोचर/Dasve bhav me Ketu के कारण आप अपने कार्यक्षेत्र की बुलंदियां छू सकते हैं।

 

2024 वार्षिक राशिफल मकर राशि

मकर राशि के वार्षिक राशिफल 2024 के अनुसार यह वर्ष मकर राशि वालों के लिए शानदार रह सकता है। साल की शुरुआत से लेकर 30 अप्रैल 2024 तक देवगुरु बृहस्पति आपकी कुंडली के चतुर्थ भाव से गोचर करेंगे। मई 2024 को गुरु ग्रह आपकी कुंडली के पंचम भाव से गोचर करेंगे। आपके पारिवारिक सुख व मानसिक शांति में वृद्धि होगी। आपको भूमि, मकान व वाहन का लाभ होगा। शेयर मार्केटिंग व सट्टे-लॉटरी के क्षेत्रों से आपको अच्छा फायदा हो सकता है। शनिदेव इस पूरे वर्ष आपकी कुंडली के दूसरे भाव से गोचर करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहेगी। इस वर्ष आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रह सकता है। नौकरीपेशा व बिजनेस करने वालों की बहुत अच्छी तरक्की हो सकती है। आपका प्रेम और वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। नवम भाव में केतु/Navam bhav me Ketu के गोचर करने के कारण आप इस वर्ष अनेक तीर्थयात्राएं कर सकते हैं।

 

राशिफल 2024 कुंभ राशि के लिए

कुंभ राशि के वार्षिक राशिफल 2024 के अनुसार यह वर्ष काफी सुखद रह सकता है। साल की शुरुआत से लेकर 30 अप्रैल 2024 तक देवगुरु बृहस्पति आपकी कुंडली के तीसरे भाव से गोचर करेंगे। मई 2024 को गुरु ग्रह आपकी कुंडली के चतुर्थ भाव से गोचर करेंगे। आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। आपके पारिवारिक जीवन में खुशियों की बौछार होने के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों व व्यापारियों को काफी अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। राहु के द्वितीय भाव से गोचर करने के कारण आपको विदेशी स्रोतों से धन कमाने का अच्छा मौका मिल सकता है। केतु के अष्टम भाव से गोचर/Athave bhav me Ketu करने के कारण आपकी आध्यात्मिक प्यास बढ़ सकती है। यह वर्ष आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है।

  

वार्षिक राशिफल 2024 मीन राशि के लिए

मीन राशि के वार्षिक राशिफल 2024 के अनुसार यह वर्ष मिश्रित परिणाम लेकर आ सकता है। साल की शुरुआत से लेकर 30 अप्रैल 2024 तक देवगुरु बृहस्पति आपकी कुंडली के द्वितीय भाव से गोचर करेंगे। मई 2024 को गुरु काफी मजबूत रह सकती है। नौकरीपेशा लोगों व व्यापारियों को काफी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। शनि के द्वादश भाव से गोचर करने के कारण आपको विदेशी स्रोतों से अच्छा लाभ हो सकता है। आप धन संचय करने में सफल रह सकते हैं। राहु के प्रथम व केतु के सप्तम भाव से गोचर करने के कारण आपका स्वास्थ्य खराब रह सकता है। आपके प्रेम संबंध वैवाहिक संबंधों में दरार आ सकती है/Problems in Married life आपके दीर्घकालिक टूट सकते हैं। विद्यार्थियों की शिक्षा में रुकावटें आ सकती हैं।