मुख्य पृष्ठ राशिफल तुला वार्षिक राशिफल 2025

प्रीमियम उत्पाद

तुला वार्षिक राशिफल 2025

तुला राशि वालों के वार्षिक राशिफल 2025 के अनुसार लिए वर्ष 2025 कुछ बड़े बदलावों वाला साल रहेगा। इस साल आपको अच्छे और बुरे दोनों ही तरह के स्वाद चखने को मिलेंगे। इस साल आपको हर क्षेत्र में कड़ी मेहनत करने के बाद ही सफलता मिलेगी। तुला राशि के वार्षिक राशिफल 2025 के अनुसार साल की शुरुआत में गुरु आपके अष्टम भाव में गोचर करेंगे। मई 2025 से गुरु तुला राशि के नवम भाव से और अक्टूबर 2025 से दिसंबर 2025 तक गुरु तुला राशि के दशम भाव से गोचर करेंगे। यह समय आपके जीवन में शुभता लाएगा। आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। आपके द्वारा किए गए हर कार्य को सराहा जाएगा। यदि आप नौकरीपेशा है तो आपका स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। वर्ष 2025 की शुरुआत आपके लिए अच्छी रहेगी। आपको नौकरी में, व्यापार में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। इस अवधि में आपको अपनी मनचाही नौकरी मिल सकती है। आपके पदोन्नति भी हो सकती है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

 

आपको श्रेष्ठ प्रस्ताव मिलेंगे। आपको बिजनेस से लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। नवीन विचारों से प्रभावित रहेंगे। छात्रों के लिए यह समय बहुत भाग्यशाली रहेगा। परीक्षा में आपको इच्छित परिणाम मिलेंगे। सेहत शानदार बनी रहेगी। आप अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखोगे तो कामयाबी जरूर हासिल करोगे। ऑफ़िस में आपको अपने सीनियर्स का और अपनी टीम का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहेंगे। आपको अच्छे और नए प्रस्ताव भी मिलेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आपके जीवन में शुभता का संचार रहेगा। लेकिन पूरे साल ऐसा नहीं रहने वाला क्योंकि मार्च 2025 से शनि तुला राशि वालों के छठे भाव से गोचर करेगा। इस अवधि में आपके जीवन में निराशा के बादल छा सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको अधिक मेहनत करने पर भी मनचाहे परिणाम नहीं मिल पाएंगे। आपकी लव लाइफ़ के लिए यह समय अच्छा नहीं रहेगा। आपको प्यार में धोखा मिल सकता है। आपके रिश्तों में कड़वाहट पैदा हो सकती है। वैवाहिक जीवन में तनाव और कलह-क्लेश बना रहेगा।

 

आपको इमोशनल ट्रॉमा से भी गुजरना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस पॉलिटिक्स का शिकार होना पड़ सकता है। आपको अपने काम से मतलब रखना चाहिए। कोशिश कीजिए की व्यर्थ की बातों में अपना समय बर्बाद न करें। इस वर्ष 29 मई 2025 से राहु आपके पंचम भाव से और केतु ग्यारहवें भाव से गोचर करेगा। यह गोचर आपके जीवन में मुसीबतें ला सकता है। आपको संतान की सेहत को लेकर परेशानी रह सकती है। आपकी आमदनी में गिरावट आ सकती है। आपको बिज़नेस में नुकसान देखने को मिल सकता है। इस समय आपको किसी भी तरह की पार्टनरशिप में अपना पैसा नहीं लगाना चाहिए नहीं तो काफी नुकसान हो सकता है। आपका अपने परिवार के सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है। घर में अशांति का माहौल रहेगा। ऐसे में आपको सलाह है की आप इस साल हर काम पूरे सोच विचार करने के बाद ही करें। किसी भी तरह के निवेश में रिस्क न लें और हर बड़ा फैसला अपने पिता या किसी अनुभवी व्यक्ति से विचार-विमर्श कर ही लें।

 

क्या करें: प्रतिदिन माँ लक्ष्मी जी के समक्ष देसी घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से आपके जीवन में सुख-समृद्धि का वास होगा।

क्या  करें: अत्यधिक भावुक होकर कोई भी आर्थिक निर्णय न लें।

 

तुला आर्थिक राशिफल 2025

तुला राशि के वार्षिक आर्थिक राशिफल 2025 के अनुसार यह वर्ष आपके लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आ रहा है। वर्ष 2025 की शुरुआत आर्थिक दृष्टि से शानदार रहेगी। देवगुरु बृहस्पति की शुभ दृष्टि आपको आर्थिक तंगी से छुटकारा दिलाएगी। आपको सामान्य से अधिक आर्थिक लाभ होगा। आपकी दैनिक आय में बढ़ोतरी होगी। आप फ्रीलांस के जरिए भी अच्छे पैसे कमा सकते है। महिलाओं के लिए यह समय अच्छा है। यदि आप अपना खुद का कोई प्रोजेक्ट या बिजनेस शुरू करना चाहती हैं तो वर्ष की शुरुआत आपके लिए उत्तम रहेगी। आपको डबल इनकम मिलने की पूरी संभावना है। आप जो नए काम सोचेंगे उसमें आपको फायदे होंगे। बिजनेस में चल रही अनिश्चितता को कम करने के लिए यह समय अच्छा है। नौकरी की तलाश करने वालों को अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। प्राइवेट सेक्टर में काम कर रहे लोगों को बेहतर लाभ मिलने की संभावना है। लेकिन सारे साल ऐसा नहीं रहेगा।

 

मार्च 2025 से शनि तुला राशि वालों के छठे भाव से गोचर करेगा जो आपके जीवन में कई चुनौतियाँ लेकर आएगा। एकदम से परिस्थितियां आपको अलग नजर आने लगेंगी। आपकी प्लानिंग के अनुसार कार्य नहीं होंगे और हर कार्य में कुछ न कुछ रुकावट अवश्य आएगी। मेनेजमेंट से जुड़े लोगों के लिए समय कष्टदायक रहेगा। आपको आर्थिक तंगी का अनुभव हो सकता है। बिजनेस में कोई आपके साथ विश्वासघात कर सकता है जिसके चलते आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है। इस साल आपको किसी पर भी आँख मूँद कर भरोसा नहीं करना है। आय के साधनों में कमी आएगी और अनावश्यक खर्चों में बढ़ोतरी होगी। आपको ऐसे लगेगा जैसे पैसा कब आ रहा है और कब जा रहा कुछ पता नहीं चल रहा। ऐसे में आपको अपना बजट बनाकर ही चलना चाहिए। सालभर आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। आमदनी से ज्यादा खर्च का बोझ आपकी आर्थिक तंगी को बढ़ा सकता है। अपनी बचत और खर्चों के आधार पर एक नई योजना बनाएं। इस साल किसी को उधार पैसा न दें और न ही किसी लंबी परियोजना में अपना पैसा लगाएं। आपका पैसा अटक सकता है।

 

पैसों को लेकर किसी जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें। बिजनेस में किसी भी डील को फाइनल करने से पहले अपने पिता, बड़े भाई या फिर किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में आपका थोड़ा संभलकर चलना होगा। आपको अपने कार्यों में कई तरह की अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखना है और कड़ी मेहनत करनी है। आपको बिजनेस में लाभ कमाने के लिए अधिक प्रयास करने होंगे। कुछ नया करने जा रहे हैं तो आपके रास्ते में रुकावटें आ सकती हैं। बिजनेस पार्टनरशिप में भी आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आपके अपने पार्टनर के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं लेकिन आप दोनों के बीच विश्वास की डोरी बनी रहेगी। इस साल आपको सोच समझकर अपने आर्थिक निर्णय लेने हैं। आपके जीवन में कठिनाइयाँ आएंगी जिन्हें आप कड़ी मेहनत से दूर करने में सफल रहोगे।


तुला वार्षिक स्वास्थ्य राशिफल 2025

तुला राशि के वार्षिक स्वास्थ्य राशिफल 2025 के अनुसार यह साल आपकी सेहत के लिहाज से मिश्रित फल प्रदान करने वाला है। वर्ष 2025 की शुरुआत आपके लिए अच्छी रहेगी। आप अपनी सेहत को चमकाने का काम करोगे। इस साल आप एक फिटनेस रूटीन अपना सकते हो जो आपको लंबे समय तक सेहतमंद रहने में मदद करेगा। देवगुरु बृहस्पति के शुभ प्रभाव से आपके जीवन में आध्यात्मिकता का संचार होगा। आपके मन में पवित्र विचारों का आदान-प्रदान होगा। आप अपने सेहत को लेकर खुश रहोगे। आप किसी धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हो सकते हो। वर्ष 2025 का मध्य भाग आपकी सेहत के लिए कुछ खास अच्छा नही हैं। तुला राशि के लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर ख़ास तौर पर सावधान रहें बेहतर होगा की स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए हर छोटी बड़ी समस्या से खुद का बचाव करें। आप अपने स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे जिसकी वजह से आपको ब्लड प्रेशर और शुगर जैसे छोटी मोटी स्वास्थ्य समस्याएं होंगी। आपको बाहर का खाना कम करना होगा जैसे तला हुआ और तेज मसाले वाला ऑइली खाना।

 

रोज़ाना फिजिकल एक्टिविटीज़ करें जैसे की रनिंग, स्ट्रेचिंग, खेल-कूद, मेडिटेशन और इन सब के साथ हेल्दी खाना खाएं जिससे आप स्वस्थ रहेंगे। महिलाओं को अपनी सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। थोड़ी सी लापरवाही आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। अधिक वजन का सामान उठाने-रखने वाले काम करने से बचें नहीं तो आपको कमर दर्द की शिकायत हो सकती है। छात्रों को अपनी पढ़ाई का अधिक तनाव नहीं लेना है इससे आपको अनिद्रा की शिकायत हो सकती है। आपको मेंटल एक्सरसाइज़ गेम खेलने चाहिए जो आपकी एकाग्रता को फिट रखे। कार्यस्थल पर वर्कप्रेशर अधिक होने के कारण आपकी मेंटल हेल्थ पर इसका प्रभाव होगा इसलिए आपको प्राणायाम, अनुलोम-विलोम जैसे योग मुद्रा को अपनी जीवनशैली में प्रयोग करना चाहिए। आपको व्यायाम करने और अपने वजन पर पूर्ण नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। आप अपनी जीवनशैली में म्यूज़िक को भी महत्व दे सकते हो, एक अच्छा म्यूज़िक आपके मूड में, आपके मन में सकारात्मक परिणाम ला सकता है।

 

वर्ष 2025 के अंतिम महीनों में बदलता मौसम आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। तुला राशि के बुजुर्गों को अपना खास ध्यान रखने की जरूरत है। आपको एलर्जी या स्किन से जुड़ी समस्या हो सकती है इसलिए बदलते मौसम में अपनी स्किन का ध्यान रखें। तुला राशि वालों को मीठी चीजों से बहुत प्रेम होता है इसलिए आपको अपने भोजन से मीठी और स्टार्च युक्त चीजों के सेवन से बचना है अन्यथा मोटापे से परेशान रहेंगे। आप अपनी डाइट में बादाम, किशमिश, स्ट्रॉबेरी, सेब, चुकंदर, पालक, मटर, और मक्का आदि चीजें शामिल कर सकते हैं। छोटे-छोटे प्रयासों से ही आप एक अच्छी सेहत की तरफ बढ़ते रहेंगे। इस साल आप अपनी शारीरिक तंदरुस्ती के साथ-साथ अपनी मानसिक तंदरुस्ती पर भी ध्यान देंगे। कुल मिलाकर वार्षिक स्वास्थ्य राशिफल 2025 के अनुसार आपको अपनी सेहत का बहुत ध्यान देना होगा और इसे स्वस्थ बनाए रखने के लिए साल की शुरुआत से ही काम करना होगा। याद रखें ‘अच्छा स्वास्थ्य ही जीवन का सबसे बड़ा आशीर्वाद है’।

 

2025 वार्षिक करियर तुला राशिफल

तुला राशि के वार्षिक करियर राशिफल 2025 के अनुसार इस साल आपको कड़ी मेहनत करने पर ही अपने सपनों की मंजिल हासिल होगी। तुला राशि के लिए यह साल मिले-जुले परिणाम लाएगा। इस साल के अधिकतर समय आप व्यस्त रहेंगे। आप पर कार्य का बोझ बहुत अधिक बढ़ जाएगा लेकिन आप अपनी वर्किंग कैपेसिटी से अपने सभी पेंडिंग काम खत्म कर लेंगे। वर्ष 2025 का शुरुआती समय आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहेगा। आपकी मौजूदा नौकरी में बदलाव हो सकता है। अगर आप नई नौकरी की तलाश कर रहें हैं तो साल की शुरुआत में आपको नई नौकरी मिल सकती है। बिजनेस से जुड़े लोगों को धीरे-धीरे अपने व्यापार में तरक्की मिलेगी। पहले चार महीने आपके लिए बहुत भाग्यशाली रहेंगे। इस दौरान किए गए कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। जॉब परिवर्तन के लिए समय अच्छा है। आपको अपनी उम्मीद के मुताबिक अच्छा फल मिलेगा। जो लोग खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं वो इस अवधि में इसकी शुरुआत कर सकते हैं।

 

मार्च 2025 से शनि तुला राशि वालों के छठे भाव से गोचर करेगा जो आपके करियर में कई उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। आपकी नौकरी में अचानक से काम बिगड़ने लगेंगे। आपके गुप्त शत्रु आपके खिलाफ साजिश रच सकते हैं और हो सकता है की आप ऑफिस पॉलिटिक्स का शिकार हो जाओ। इस समय आपको किसी पर भी अत्यधिक भरोसा नहीं करना है। आपको अपने दोस्तों और दुश्मनों में फ़र्क करना आना चाहिए। छात्रों को अपनी पढ़ाई को गंभीरता से लेना होगा। आपको ओवर कॉन्फिडेंस से बचना होगा। यदि किसी परीक्षा के रिज़ल्ट की प्रतीक्षा कर रहें हैं तो मनचाहे परिणाम पाने के लिए अभी आपको और इंतजार करना होगा। आपकी इनकम में कमी होगी। अच्छा इंसेटिव पाने के लिए अभी आपको और इंतजार करना होगा। कार्यस्थल पर अधिक वर्क प्रेशर के चलते आपका मन अस्थिरता से काम करेगा जिसकी वजह से आप अपनी पुरानी नौकरी छोड़कर नई नौकरी पाने की सोच सकते हो। यह समय संघर्ष दिखाता है आपको अपनी मेहनत बढ़ानी होगी और धैर्य से काम लेना होगा। यह समय आपके करियर के लिहाज़ से थोड़ा धीमा रहेगा।

 

आपकी अपने सहकर्मियों के साथ कुछ अनबन रह सकती है। आपकी मेहनत का क्रेडिट आपको न मिलने से आपका मन परेशान रह सकता है। आपको स्ट्रेस हो सकता है। पेशेवर मोर्चे पर आपकी परेशानी और बढ़ेगी। आप खोया हुआ, विचलित और तनावग्रस्त महसूस करेंगे क्योंकि पेशेवर रूप से आपकी योजनाएँ विफल हो जाएंगी। आपके लिए यही सलाह है की आपको अपने करियर से जुड़ी समस्याओं को मेहनत से सुलझाना है। परेशनियां आपको विचलित कर सकती है लेकिन आपने डट कर इनका मुकाबला करना है। अपने जीवन में आलस्य की भावना को हावी न होने दें। तुला राशि वार्षिक करियर राशिफल के अनुसार यह साल आपके जीवन में कई संघर्ष लेकर आएगा लेकिन आपकी सच्ची मेहनत के आगे कोई मुसीबत ज्यादा देर टिक नहीं पाएगी। धीरे-धीरे ही सही लेकिन आपका काम लोगों की नजर में आएगा और आप अपने करियर में सफलता प्राप्त करोगे। कर्म करने से ही उसके अच्छे परिणाम आपको मिलेंगे। आपको अपने गुरु के मार्गदर्शन पर चलना शुभ फल देगा।


2025 तुला प्रेम राशिफल

तुला राशि के वार्षिक प्रेम राशिफल 2025 के अनुसार यह साल प्यार के खट्टे-मीठे अनुभव लेकर आएगा। कहीं दो दिल मिलेंगे तो कहीं दिलों के टूटने का सफर जारी रहेगा। आपके जीवन में इस साल कभी खुशी तो कभी गम होगा। साल 2025 की शुरुआत रिश्ते नातों के नजरिए से बहुत ही उत्तम रहेगी। वैवाहिक जीवन में प्रेम रस की बहार होगी। आपके जीवन में किसी शुभ समाचार के आने से घर-परिवार में खुशियों की लहर दौड़ेगी। इस साल आपका शुभ व धार्मिक कार्यों में उठना-बैठना होगा। वर्ष 2025 की शुरुआत आपके वैवाहिक जीवन को और मजबूत बनाएगी। एक नयापन और एक ताज़गी आपको अपनी वैवाहिक ज़िन्दगी में महसूस होगी। आप दोनों एक दूसरे की भावनाओं को अच्छे से समझने के प्रयास करेंगे और एक दूसरे को खुश रखने की पूरी कोशिश करेंगे। आप प्रेम के समंदर में गोते खाएंगे और अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे।

 

लव रिलेशनशिप के लिए यह समय अच्छा रहेगा। आप अपने प्यार के रिश्ते को शादी के रिश्ते में बदलने का फैसला ले सकते हैं। लॉंग डिस्टेंस रिलेशनशिप में प्यार और अपनापन बढ़ेगा। मार्च 2025 के बाद का समय रिश्तों में नोंक-झोंक लेकर आएगा। प्रेमी जोड़ों के लिए यह अवधि अच्छी नहीं रहेगी। आपके प्रेम की गाड़ी धीरे-धीरे आगे बढ़ेगी। आपके बीच प्यार और तकरार का रिश्ता रहेगा। इस दौरान आपको क्रोध नहीं करना है और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना है। आपको यही सलाह दी जाती है कि व्यर्थ की बहस में न पड़े और एक दूसरे के प्रति विश्वास बनाए रखें। आपकी बेवजह की बहस आपके रिश्तों में खटास पैदा कर सकती है। जीवन में उतार चढ़ाव आते रहते हैं इसलिए इस समय तल्खी से काम न लें और आपस में प्रेमपूर्वक बातचीत कर हर समस्या का हल निकालें। नहीं तो आपके रिश्तों के बीच दूरियां बढ़ती चली जाएंगी। इस साल आप दोनों के बीच किसी तीसरे शख्स की एंट्री से परेशानियाँ बढ़ सकती हैं। आपके बीच शक, कलह और क्लेश जगह ले लेगा। आपको अपने रिश्तों की परेशानियों को मिलकर सुलझाना होगा।

 

वर्ष 2025 के अंतिम महीने भी कुछ खास अच्छे नहीं हैं। आपके वैवाहिक जीवन में भी आपको कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। पति-पत्नी के बीच आपसी तालमेल की कमी नजर आ रही है। आपका अड़ियल रवैया आपको मुसीबत की ओर ले जाएगा। अपने रिश्ते को थोड़ा वक्त दें और एक दूसरे को समझने की कोशिश करें तभी आपके प्रेम की गाड़ी पटरी पर आएगी। जो लोग सिंगल हैं वो अभी किसी भी रिलेशनशिप को शुरू करने में जल्दबाजी ना दिखाएं क्योंकि समय आपके अनुकूल नहीं हैं और इस समय की गई नई दोस्ती में आपको हो सकता है आगे चलकर धोखा मिले। अगर आप किसी से सच्चा प्यार करते है तो आपको अपनी ईगो को बीच में आने नहीं देना है। अगर आप ईगो को प्यार से ज्यादा तरजीह देंगे तो आपका रिश्ता टूट भी सकता है इसलिए रिश्तों को नाजुक तरीके से संभाले। कुल मिलाकर अगर बात करें तुला वार्षिक प्रेम राशिफल 2025 की तो यह साल आपके निजी जीवन में कई उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। आपको प्यार और शांति से अपने बीच के मुद्दों को सुलझाने की कोशिश करनी है।