मुख्य पृष्ठ राशिफल तुला राशिफल 2024

प्रीमियम उत्पाद

तुला राशि वार्षिक राशिफल 2024

तुला राशि वार्षिक राशिफल 2024

तुला राशि वालों को नव-वर्ष 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं। तुला राशि के वार्षिक राशिफल 2024 के अनुसार यह वर्ष आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। वर्ष का आधा हिस्सा आपके लिए धमाकेदार रहेगा और अगले आधे भाग में आपको थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। वर्ष की शुरुआत से लेकर अप्रैल 2024 तक देवगुरु बृहस्‍पति आपके सप्तम भाव से गोचर करेंगे। गुरुदेव बृहस्‍पति आपके जीवन में सुख-समृद्धि प्रदान करेंगे। आपको धन-वैभव, शिक्षा, ज्ञान के क्षेत्र में लाभ मिलेगा। भाग्य आपका पूरा साथ देगा। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आप जो भी निर्णय लेंगे वो सही साबित होंगे। वर्ष 2024 आपके जीवन में कई बड़े सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। यह समय आपके लिए शुभ और सफलतादायक सिद्ध होगा। आप के लिए भूमि, भवन, वाहन आदि के सुखों में वृद्धि होने वाली है। स्वास्थ्य से जुड़ी सभी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। बृहस्‍पति की शुभ दृष्टि होने के कारण आपके मन में धार्मिक विचार उत्पन्न होंगे जो आपको पॉजिटिव बनाए रखने में मदद करेंगे। इस वर्ष आपके बैंक बेलेंस में बढ़ोतरी होगी व पुराने कर्जों से मुक्ति मिलेगी। आपके घर परिवार में किसी नए सदस्य के जुड़ने के संकेत भी मिल रहे हैं। आपके घर शादी की शहनाई ब्याज सकती है यानी कुँवारे लोग इस साल शादी का लड्डू चख सकते हैं। व्यापारियों को बिजनेस में अपार तरक्की मिलेगी/Business Growth as per astrology आपको धन कमाने के कई अवसर प्राप्त होंगे। आपको बिजनेस के सिलसिले में कई यात्राएं भी करनी पड़ सकती है। इनसे आपको बड़ा व्यापारिक लाभ मिलेगा। इस साल आप धार्मिक कार्यों में खर्च करेंगे। समाज में आपको मान-सम्मान मिलेगा। आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में अपार सफलता मिलेगी।
Timing of Marriage

आपको विदेश जाने के अवसर प्राप्त होंगे। करियर के दृष्टिकोण से यह वर्ष आपको बहुत लाभ देगा। वर्ष 2024 में शनि देव आपकी कुंडली के पंचम भाव में/Pachave bhav me Shani विश्राम करेंगे जिसके चलते विवाहित लोगों को संतान प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आपको संतान पक्ष से सुखद समाचार सुनने को मिलेगा। आपके रुके हुए काम इस वर्ष आसानी से बन जाएंगे। आपको धन-लाभ होगा। जीवन में नए कामों की शुरुआत होगी। गुरु बृहस्‍पति मई 2024 से पूरे वर्ष अष्टम भाव/Aathawa Bhav से गोचर करेंगे। इसके अलावा राहू आपकी पत्रिका के छठे भाव से व केतु बारहवें भाव से गोचर करेगा जिसके चलते आपकी आर्थिक स्थिति गड़बड़ा सकती है। आपके पारिवारिक जीवन में अशांति का माहौल पैदा हो सकता है। घर के सदस्यों में एक दूसरे के प्रति अविश्वास की भावना बढ़ेगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में आपको हानि होगी। आपको अपनी प्रॉपर्टी न चाहते हुए भी बेचनी पड़ सकती है या लोन लेना पड़ सकता है इसलिए थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है।

 

कारोबार में अचानक भूचाल आ सकता है इसलिए किसी पर भी अधिक भरोसा न करें। भूमि से संबंधित मामलों में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस समय किसी भी तरह के लेन-देन से बचें। वर्ष के अंत में परिस्थितियां एक बार फिर आपके पक्ष में आती नजर आ रही हैं। आपके भाग्य में वृद्धि होगी। इस वर्ष आपको कई प्रकार के सुखों की प्राप्ति होने के आसार हैं। कार्यक्षेत्र में आप अच्छी उन्नति हासिल करने में सफल रहेंगे। तुला राशि के वार्षिक राशिफल 2024 के अनुसार यह वर्ष आपके लिए बेहद शानदार रहेगा। आपको इस वर्ष कई ऐसे मौके मिलेंगे जो भविष्य के लिए लाभदायक साबित होंगे।
Life Partner Prediction

क्या करें – भाग्यवृद्धि के लिए माँ लक्ष्मी की पूजा-अर्चना कीजिए।

क्या न करें – अपने सहकर्मियों के साथ अच्छा बर्ताव कीजिए। भूलकर भी किसी की निंदा न करें।

 

तुला वार्षिक आर्थिक राशिफल 2024

आइए जानते हैं तुला राशि के वार्षिक आर्थिक राशिफल 2024/Libra Yearly Financial Horoscope 2024 में क्या कह रहे हैं आपकी किस्मत के सितारे। तुला राशि के लिए वर्ष 2024 आर्थिक दृष्टि से बहुत ही कमाल का रहने वाला है। इस वर्ष देवगुरु आपके सप्तम भाव में गोचर करेंगे जिसके चलते आप अपनी मेहनत के दम पर एक अलग मुकाम बनाने में कामयाब रहोगे। आप जिस कार्य में हाथ डालेंगे सफलता आपके हाथ लगेगी। वर्ष 2024 का शुरुआती समय आपके लिए अति-फलदायी रहेगा। आपको उन्नति मिलेगी। बिजनेस में तरक्की के साथ साथ तगड़े मुनाफ़े का भी योग है। इस वर्ष आपको प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ मिल सकता है। आपके रुके हुए काम एक-एक कर बनने लगेंगे। आपकी इनकम बढ़ेगी।

 

यदि खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो यह वर्ष उसके लिए उत्तम है। आपको पार्टनरशिप न करके अकेले खुद का बिजनेस करना चाहिए इससे आपको लाभ मिलेगा। इस वर्ष आप अपने कई बड़े काम निबटाने में सफल होंगे। आपका शुभ कार्यों में खर्च होगा। आपको सरकारी कार्यों में फायदा मिलेगा। इस वर्ष आप अपने सैर-सपाटे पर भी खर्च कर सकते हो। दान-पुण्य पर व्यय करने से आपको आत्मिक शांति मिलेगी। व्यापारिक रूप से यह वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को काफी अच्छे फल मिलने की संभावना है। आप इस वर्ष अपने क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन दे पाने में सफल होंगे। यदि आप नौकरी में परिवर्तन पाना चाह रहे हैं तो आपको इसमे कामयाबी मिलेगी। आपको प्रोमोशन मिलने के पूरे योग बनते नजर आ रहे हैं/Job Promotion Yoga in Kundli आर्थिक जीवन के लिए अच्छा समय रहेगा। धन की प्राप्ति के लिए वर्ष की शुरुआत अच्छी रहेगी। इस वर्ष आपको अपना अटक हुआ धन भी मिल सकता है। वर्ष की शुरुआत अच्छी रहेगी लेकिन आगे चलकर समय थोड़ा चुनौतियों से भरा रहने वाला है। आपको हर कदम फूँक-फूँक कर रखना होगा। बिजनेस की बागडोर खुद ही संभाले तो बेहतर होगा। अपने आर्थिक मामलों में किसी को भी हस्तक्षेप न करने दें। अचानक धन हानि होते हुए नजर आ रही है। इस अवधि में आपको किसी से ऋण लेने से बचना चाहिए। इस साल आपको अपने फिजूलखर्च पर ध्यान देना होगा। आपको अपनी आमदनी से अधिक खर्च नहीं करना हैं नहीं तो आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। धन निवेश करने से पहले किसी से सलाह जरूर लें।

 

वर्ष 2024 के अंतिम महीनों में किसी भी तरह का प्रॉपर्टी का क्रय-विक्रय न करें। आपके साथ घाटे का सौदा हो सकता है। आय के साथ आपका व्यय भी ज्यादा होगा। आपको कड़ी मेहनत करनी होगी और अपने फालतू के खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा। आपकी समझदारी ही आपको आर्थिक रूप से मजबूत बना सकती है। धन से जुड़े मामलों में आपको फायदा हो सकता है बशर्ते आपको पैसे की अहमियत सांझनी होगी और उसे सेव करना आना चाहिए। कहते हैं न की पैसा ही पैसे को कमाता है। इसलिए आपको अपने भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए धन के मूल्य को पहचानना होगा। वर्ष 2024 की शुरुआत धन के मामलों में अच्छी बनी रहेगी। आपको अंतिम महीनों में थोड़ा सतर्क रहना है और किसी पर भी अत्यधिक भरोसा नहीं करना है।

Tula Horoscope 2024 Youtube

तुला स्वास्थ्य राशिफल 2024

तुला राशि के वार्षिक स्वास्थ्य राशिफल 2024 के अनुसार यह वर्ष आपके लिए अच्छा रहने वाला है। वर्ष की शुरुआत से ही आप अपनी फिटनेस का बहुत ध्यान देंगे। आपको पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष सेहत का लाभ मिलेगा। आप खुश रहेंगे और मौज मस्ती में अपना समय निकाल देंगे। इस वर्ष देवगुरु बृहस्‍पति की शुभ दृष्टि होने से आप उत्तम सेहत के मालिक रहोगे। आपका मन आध्यात्मिकता के रास्ते पर चलेगा। आपके मन में पवित्र विचार उत्पन्न होंगे। आपका मन धार्मिक कार्यों में लगेगा। इस वर्ष आप कई पूजा-पाठ से जुड़े कार्यक्रम में शामिल होंगे। आप दान-पुण्य में खर्च करोगे। आपके घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। वर्ष की शुरुआत ही आपके लिए कोई बड़ी खुशखबरी लेकर आ सकती है। आपके घर में मांगलिक कार्य होने की संभावना है जिसके चलते आपके घर-परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। घर की पॉजिटिव एनर्जी आपके स्वास्थ्य पर भी अच्छा प्रभाव डालेगी। महिलाओं के लिए विशेष तौर पर यह वर्ष सेहत के दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा। लेकिन फिर भी आपको नियमित रूप से योग करना या व्यायाम करना बहुत जरूरी है। तुला राशि के बुजुर्गों को मधुमेह या बीपी के रोग के प्रति सचेत रहना होगा।
 

खानपान में मीठे का संतुलन बनाना होगा और यदि आप इस रोग से पहले से ही ग्रसित हैं तो वर्ष के अगले हिस्से में आपको परेशानी हो सकती है। बच्चों की सेहत तो अच्छी रहेगी लेकिन आपका मन चंचल बना रहेगा जिसके कारण आप पढ़ाई पर फोकस नहीं कर पाओगे। आपको अपने मन की एकाग्रता बढ़ाने के लिए नियमित रूप से मेडिटेशन करना होगा। नियमित रूप से योगाभ्यास और मेडिटेशन मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों के लिए बहुत अच्छा है। मेडिटेशन से आपका तनाव भी कम होता है। विद्यार्थियों को इस वर्ष अपनी मेंटल हेल्थ को लेकर जायद जागरूक रहने की जरूरत है। आपको अपने आत्मविश्वास में बढ़ोतरी के लिए ध्यान, योग और व्यायाम करना चाहिए। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, आपको बेहतर स्वास्थ्य मिलेगा आपकी मानसिक शक्ति और ऊर्जा प्राप्त होगी। वर्ष 2024 के शुरुआती 6 महीने आपकी सेहत के लिए बहुत लाजवाब रहेंगे लेकिन बाकी हिस्से में आपको थोड़ी-बहुत परेशानी आ सकती है। ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है आपको कोई बड़ी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।

 

आपका बढ़ता वजन आपके लिए चिंता का विषय बन सकता है। आपको सलाह है की आप ज्यादा ऑइली चीजें जैसे बर्गर, पिज्जा, पनीर आदि खाने से बचें। आपको अपने खान-पान का उचित ख्याल रखना होगा। अपने खाने में नमक और चीनी का सेवन कम करना होगा। ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। ऑफिस में वर्क प्रेशर अधिक होने के कारण आपके गुस्से में वृद्धि हो सकती है जिसकी वजह से सिर दर्द और चिड़चिड़ापन रह सकता है। आपको अपनी सेहत के साथ-साथ साफ़ सफाई का भी पूरा ध्यान रखना चाहिए। सबसे पहले आपको अपने मन की सेहत का ध्यान रखना होगा। आपको खुश रहना चाहिए। खुद खुश रहेंगे तो औरों को भी खुश रख सकेंगे। अपनी मानसिक सेहत को प्राथमिकता देनी होगी। अच्छा खाएं और अच्छा सोचें। सेहत से जुड़ी किसी भी तरह की बड़ी समस्या वर्ष 2024 में नहीं होगी इसलिए इस वर्ष अपनी फिटनेस पर ध्यान दें और खुश रहें।

 

तुला 2024 वार्षिक करियर राशिफल

बात करते हैं तुला राशि के करियर वार्षिक राशिफल 2024 की और जानते हैं आपके करियर का हाल। वर्ष 2024 की शुरुआत आपके करियर में के लिए बहुत ही निर्णायक साबित होगी। वर्ष 2024 आपके सपनों को नई उड़ान देगा। आपका भाग्य चमकेगा और बिजनेस की दुनिया में आपको शोहरत हासिल होगी। वर्ष 2024 तुला राशि के लिए किस्मत का खजाना लेकर आया है। इस वर्ष विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के उच्च परिणाम देखने को मिलेंगे। आपके जीवन में तरक्की के योग बन रहे हैं। आप अपनी मेहनत और सकारात्मक रवैये से ही अपने जीवन में कामयाब हो पाओगे। इस वर्ष आपको नौकरी में प्रमोशन के अवसर प्राप्त होंगे जिससे आपकी इनकम बढ़ेगी और आप अपने भविष्य की योजनाओं के बारे में सोचेंगे। वर्ष 2024 आपसे भरपूर मेहनत भी करवाएगा। यह वर्ष किसी नए काम की शुरुआत के लिए बेहद शुभ है। यदि आप विदेश जाने के प्रयास कर रहे हैं तो इस वर्ष आपको इसमे सफलता मिलेगी/Foreign Travel Yoga in Kundli आप विदेश जाकर अपने सपनों को नया आयाम दे सकते हैं। कठिन से कठिन परिस्थितियों से भी आप आसानी से उभर सकते हैं। यह वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति में चार चाँद लगा सकता है।

 

आपको आमदनी के साधनों में लाभ मिलेगा। अगर आप प्राइवेट नौकरी में है तो आपको इस वर्ष कई शानदार मौके मिल सकते है। आप अपने काम से अपने बॉस और सीनियर्स को इंप्रेस करोगे। आपके टैलेंट के बदौलत आपका नाम होगा। आपको अपने मनचाहे डिपार्टमेंट में काम करने का मौका भी मिल सकता है। वर्ष के मध्य भाग में आकर परिस्थितियां थोड़ी धीमी हो सकती है लेकिन भाग्य आपका साथ देगा। किसी नए प्रोजेक्ट से आपको मानसिक तनाव हो सकता है। आपको मेहनत अधिक करनी होगी। नौकरी में बदलाव के लिए ये समय अच्छा नहीं है। कारोबार में आपको कुछ रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। सॉफ्टवेयर एंजीनियरिंग के छात्रों को मनचाहा परिणाम मिलने में थोड़ा वक्त लगेगा। आपको और मेहनत करनी होगी आपको सफलता अवश्य ही मिलेगी। यदि आप फैशन डिजाइनिंग, फोटोग्राफी या मीडिया से जुड़े हैं तो इस वर्ष खुद को साबित करने के अच्छे मौके मिल सकते हैं। इसके अलावा सरकारी नौकरी/Government Job Astrology करने वालों के वेतन में गजब का इज़ाफ़ा देखने को मिलेगा। वर्ष 2024 के अंत में अवसरों का लाभ मिलेगा। छात्रों को इंटर्नशिप करने का मौका मिलेगा। आपका नॉलेज बढ़ेगा और आपको काफी फायदा भी होगा। यदि आप बेरोजगार हैं और जॉब की तलाश में हैं तो आपको किसी अच्छी कंपनी से जॉब ऑफर आ सकता है।

 

सरकारी नौकरी के इच्छुक युवाओं के लिए यह वर्ष एक सुनहरा अवसर है। इस साल आपको अपनी प्रतिभा को दिखाने के कई मौके मिलेंगे। आपको इन मौकों का लाभ उठाकर खुद को साबित करना होगा। इस साल आपके करियर का ग्राफ तेजी से ऊपर जाने वाला है। आपका ध्यान पूरी तरीके से काम में रहेगा। काम के प्रति आपका हुनर देखने को मिलेगा। आपके सामने कई अच्छे मौके आएंगे जो आपके फ्यूचर अच्छा रहेगा। कम मेहनत में ही आपको बहुत अच्छे परिणाम मिलने लगेंगे। 

 

तुला प्रेम संबंध वार्षिक राशिफल 2024

आइए बात करते हैं तुला राशि के वार्षिक प्रेम राशिफल की और जानते है कैसा रहेगा नव-वर्ष 2024 में आपकी लव लाइफ़ का हाल। वर्ष 2024 आपकी लाइफ़ में रोमांस का तड़का लेकर आ रहा है। आप इस वर्ष प्यार के मूड में रहेंगे। प्यार में यादगार लम्हे बिताएंगे। आप अपने पार्टनर के साथ प्यार में घुलते मिलते नजर आएंगे। वैवाहिक जीवन के लिए भी बहुत ही अच्छा वर्ष है। इस वर्ष आप दो से तीन हो सकते हो यानि आपके घर में नन्हाँ मेहमान आ सकता है। आपके घर में खुशियों की बहार रहेगी। आप अपने दांपत्य जीवन का भरपूर लाभ उठा पाएंगे। आप प्यार के बेहतरीन पल साथ बिता पाएंगे। तुला राशि के सिंगल लोग इस साल मिंगल हो सकते हैं। आपके जीवन में प्यार की दस्तक हो सकती है। कोई पुरानी जान पहचान प्यार में बदल सकती है। इस वर्ष की शुरुआत ही प्यार से भरी रहेगी। घर परिवार का माहौल भी खुशनुमा बना रहेगा। वर्ष का मध्य भाग कुछ खास अच्छा नहीं रहेगा।

 

आपके पारिवारिक रिश्तों में तनाव खड़ा हो सकता है। आपको आपसी कलह-क्लेश से बचना होगा। आपको आपसी गिले शिकवे बातचीत द्वारा दूर करने होंगे। इस वर्ष आपको अपनी संतान के भविष्य को लेकर चिंता रहेगी। आप संतान की शिक्षा को लेकर कुछ योजना बना सकते हो। इस साल आपको अपने रिश्ते की अहमियत नजर आएगी और आप एक दूसरे का पूरा ध्यान रखेंगे। आपको अपने रिश्तों के बीच पॉजिटिव चीजों पर ध्यान देना है। आपको कड़वी यादों से दूर रहना है। अच्छी बातों को याद रखें। जीवन में एक नई शुरुआत करने के लिए यह समय शुभ है। इस वर्ष हो सके तो अपने पार्टनर के साथ एक ट्रिप प्लान करें। आपके लिए समय जीवन का आनंद उठाने के लिए अच्छा है। वहीं बात करें लव लाइफ़ की तो आपके और आपके पार्टनर के बीच गलतफहमियां घर कर सकती हैं। आपको अपने रिश्ते के बीच किसी तीसरे व्यक्ति को आने नहीं देना हैं। आप लोगों के बीच झगड़े होने की पूरी संभावना है। आपको अपनी ईगो को भूल कर रिश्ते में आगे बढ़ना होगा। अगर आप लॉंग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं तो आपके रिश्तों में वाकई में दूरियां आ सकती है और ब्रेक-अप होने की भी अधिक संभावनाएं हैं। अगर आप किसी से सच्चा प्यार करते हैं तो आपको अपनी ईगो को भुलाकर अपने साथी को जैसा है वैसे ही रूप में स्वीकार करना चाहिए।

 

आपको एक दूसरे को सम्मान, प्यार और सहयोग देना चाहिए। इस वर्ष आपको अपने पार्टनर से कुछ सरप्राइज़ मिल सकता है। आपके जीवन में इस वर्ष कोई बड़ा परिवर्तन हो सकता है। चाहे वह स्थान परिवर्तन हो या निवास परिवर्तन। आपका घर लेने का सपना इस साल पूरा हो सकता है जिसके कारण आपके जीवन में खुशिया आएंगी और आप इस पल को पूरे परिवार के साथ मना भी पाएंगे। वर्ष 2024 के अंत तक समय का पहिया बदलेगा और आपके प्यार की गाड़ी धीरे धीरे पटरी पर लौट आएगी। आपके घर परिवार और वैवाहिक जीवन में खुशियों और प्यार का आगमन होगा। आपको लगेगा जैसे आपके जीवन में प्रेम रस की बहार आ गई है।

आप Tula Daily HoroscopeTula Weekly HoroscopeTula Masik RashifalTula Varshik Rashifal 2025 और पर क्लिक करके इस बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।