मुख्य पृष्ठ राशिफल तुला राशिफल 2023

प्रीमियम उत्पाद

तुला राशिफल 2023

तुला राशि वालों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। तुला राशि का वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार यह वर्ष कुछ ख़ास अच्छा नहीं रहेगा और आपको हर क्षेत्र में मिले जुले परिणाम ही मिलेंगे। साल की शुरुआत ही आपके पारिवारिक जीवन के लिए ज़्यादा अनुकूल नहीं रहने वाली। इस दौरान आपको काम काज के चलते अपने घर से दूर जाना पड़ेगा या काम की अधिकता होने के कारण इस वर्ष पारिवारिक सुख में कमी रहेगी। आपका अपने जीवनसाथी के साथ कुछ मनमुटाव हो सकता है। आपको अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ संबंध में सुधार लाना होगा। किसी भी रिश्ते को हलके में नहीं लेना है। वहीं बात करें विद्यार्थियों की तो इस वर्ष आपको कई पापड़ बेलने पड़ेंगे तभी जाकर सफलता आपके हाथ लगेगी। यदि आप नौकरी में परिवर्तन/Job Promotion पाना चाह रहे हैं तो इस साल आपको थोड़ा इंतज़ार करना होगा। कोई भी परिवर्तन आपके लिए ज़्यादा लाभकारी नहीं होगा इसलिए बेहतर होगा की जहां हैं वहीं मेहनत से काम करते रहें। व्यापारियों के लिए यह वर्ष कुछ ख़ास अच्छा नहीं रहेगा आपको अपने हर कार्य में अधिक मेहनत के बावजूद भी उचित परिणाम हाथ नहीं लगेंगे। इस दौरान संतान की शिक्षा उनके करियर को लेकर आपको मानसिक तनाव से गुजरना पड़ेगा। किसी पार्टनरशिप में काम करना आपके लिए घाटे का सौदा साबित हो सकता है इसलिए किसी भी तरह की पार्टनरशिप से बचें। किसी नए काम, नए बिज़नेस की शुरुआत ना ही करें तो बेहतर होगा अन्यथा आपको बिज़नेस में तगड़े नुकसान होने की आशंका है। इस साल आपको आर्थिक तंगी से जूझना पड़ेगा। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखेंगे तो आपके जीवन की गाड़ी पटरी पर चलेगी।

 

वर्ष 2023 की शुरुआत वैवाहिक जोड़ों के दांत खट्टे कर सकती है। आपके पारिवारिक जीवन में भी कलह का माहौल रह सकता है। आपको संतान पक्ष से भी परेशानी मिल सकती है। अपनी संतान के प्रति आपको चिंतित रहना पड़ेगा। आपके जीवनसाथी की सेहत को लेकर आप तनाव में रहेंगे। जीवनसाथी से अनबन या उनका खराब स्वास्थ्य आपके माथे पर चिंता की लकीरें खींच सकता है। समय आपके अनुकूल नहीं है इसलिए अपने और अपने जीवनसाथी की सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें। प्रेमी जीवन के लिए यह वर्ष अच्छा रहेगा, इस वर्ष आप नए रिश्तों में पड़ सकते है या कोई पुरानी दोस्ती में प्यार की शुरुआत हो सकती है। आप इस समय का आनंद उठा पाएंगे। वर्ष 2023 के मध्यांतर में तुला राशि वालों के लिए समय कुछ हद तक अनुकूल होगा। आपकी आय के साधनों में बढ़ोतरी होने लगेगी और आपको लगेगा की जीवन की नैया धीरे-धीरे पार लग रही है। आपके कार्यस्थल पर भी हालात पहले से बेहतर होते चले जाएंगे। आपको दिन की शुरुआत माता दुर्गा की पूजा-अर्चना के साथ करनी है और अपने जीवन में धार्मिक कार्यों के प्रति अपनी रूचि बढ़ानी है। घर परिवार में आपसी सामंजस्य और प्रेम की भावना बढ़ेगी। वर्ष 2023 के अंत तक परिस्थितियां एक बार फिर चुनौतीपूर्ण हो जाएंगी। आपको अपने करियर, अपने स्वास्थ्य को लेकर ज़्यादा सतर्क रहना होगा। इस वर्ष आप अपने शत्रु पक्ष से भी परेशान रह सकते हैं। आप किसी की जालसाजी का शिकार बन सकते हैं इसलिए आपको हिदायत दी जाती हैं की अपने धन संबंधी किसी भी मामलें में जल्दबाजी से बचें या किसी पर अधिक भरोसा न करें।

 

क्या करें - वर्ष की शुरुआत माता दुर्गा की पूजा, उपासना से करें।
क्या न करें - स्वास्थ्य के मामलों में ढिलाई न करें।

 

तुला आर्थिक राशिफल 2023/Tula Finance Rashifal 2023

अगर बात करें तुला राशि का वार्षिक आर्थिक राशिफल 2023 की तो आर्थिक दृष्टि से यह वर्ष आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आ रहा है। नव वर्ष 2023 की शुरुआत आर्थिक दृष्टि से थोड़ी पेचीदा रह सकती है। व्यापार, कारोबार में आपके हाथ निराशा लग सकती है, आपको कई बार ऐसा लगेगा की आपको अपनी मेहनत के वांछित परिणाम नहीं मिल पा रहे लेकिन आपको हिम्मत नहीं हारनी हैं और सच्ची लगन के साथ अपना कर्म करते जाना है। कर्म से बड़ा कुछ नहीं आपके कर्म का फल आपको उचित समय आने पर जरूर मिलेगा। इस वर्ष आपको अपने से अधिक अनुभवी और वरिष्ठ व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होगा जो आपके व्यापारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा। आपको किसी भी तरह की साझेदारी से खुद को दूर रखना हैं, यदि कहीं निवेश भी करना चाह रहे हैं तो अपना अधिक धन न लगाएं। यह समय किसी तरह के निवेश के लिए अनुकूल नहीं है। वर्ष 2023 के मध्य में जाकर आपको थोड़ी राहत मिल सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होने लगेगा। तुला राशि का वार्षिक वित्त राशिफल के अनुसार इस समय यदि आप साझेदारी में कोई व्यवसाय कर रहें तो आपको इच्छित लाभ प्राप्त होगा। आपको नौकरी में अच्छा इंक्रीमेंट मिल सकता है।

 

वर्ष 2023 की शुरुआत में जो दिक्कत आपको धन संचय करने में आ रही थी वो अब दूर हो सकती है। तुला राशि के कुछ लोग शेयर बाज़ार में पैसा निवेश करने का प्लान बना सकते हैं, हालाँकि आपको बहुत सोच समझकर ही ऐसे निर्णय लेने चाहिए। आय के साधनों में वृद्धि होगी। वर्ष 2023 के अंत में अचानक आपके खर्चों में वृद्धि होगी। ऐसे में आपको अपने धन को संचय करने और अपने खर्चों पर लगाम लगाने की आवश्यकता पड़ेगी अन्यथा आर्थिक तंगी से जूझना पड़ सकता है। आपके व्यापारिक जीवन में बड़ी उठा पटक देखने को मिलेगी जिसके कारण आपको भारी मानसिक तनाव से गुजरना पड़ेगा। कार्य का दबाव कन्या राशि वालों को कुछ हद तक परेशान कर सकता है। प्रॉपर्टी, जमीन-जायदाद संबंधी मामलों में आपको अत्यंत सावधान रहने की जरूरत है। इस साल आपको बिज़नेस और नौकरी दोनों में बहुत ही संभल कर चलने की जरुरत है ज़रा सी लापरवाही आपके दांत खट्टे कर सकती है। इस दौरान आपका आर्थिक पक्ष कमजोर रहेगा। सावधानी से बचत करें और सोच समझ कर खर्च करें। धन का आगमन होगा लेकिन अधिक खर्चों के कारण बचत सुनिश्चित नहीं हो पाएगी। जहां तक हो सके धन के मामलों में फ़ालतू खर्च से बचें। यदि आपने किसी से कर्ज़ लिया है तो उसे चुकाने में दिक्कतें आएंगी, इसलिए क़र्ज़ लेने से इस वर्ष बचें। काम और पेशे को लेकर आपका ये समय औसत रहेगा। किसी भी आर्थिक मुद्दे को लेकर ज्यादा चिंतित न हों अन्यथा आपको अपनी सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में पार्टनरशिप में आपसी सामंजस्य और पारदर्शिता बनाए रखना जरुरी है। इस वर्ष आपके लिए यही सलाह रहेगी की किसी पर विश्वास करने की बजाय खुद की मानसिक और शारीरिक क्षमता पर विश्ववास करते हुए अपने काम में लगे रहें।

 

तुला स्वास्थ्य राशिफल 2023/Tula Health Rashifal 2023

तुला राशि के वार्षिक स्वास्थ्य राशिफल 2023 के अनुसार यह साल आपकी सेहत के लिहाज से थोड़ा पेचीदा हो सकता है। तुला राशि के लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर ख़ास तौर पर सावधान रहें बेहतर होगा की स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए हर छोटी बड़ी समस्या से खुद का बचाव करें। वर्ष की शुरुआत में ही तुला राशि वालों को सेहत में कुछ रोग व पीड़ाओं के उबरने के संकेत हैं। आपको अपने घर परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर परेशान रहना पड़ सकता है। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य इस वर्ष आपके लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय रहेगा। आपको अपने जीवनसाथी की सेहत से जुड़ी हर छोटी से बड़ी समस्या को गंभीरता से लेना होगा अन्यथा परिणाम घातक हो सकते हैं। तुला राशि के जातकों को अपनी शारीरिक और मानसिक सेहत का विशेष तौर पर अधिक ध्यान देना है। आपको सलाह दी जाती है की आप वाहन धीमी गति से चलाएं, तेज़ गति और लापरवाही कोई बड़ी दुर्घटना करा सकती है। तो वहीं दूसरी ओर तुला राशि के बच्चों पर अभिभावकों को पैनी निगाह रखनी होगी क्योंकि इस समय की शुरुआत में आपको संतान पक्ष से सुख की कमी होगी। आपकी संतान की सेहत से जुडी समस्याएं आपके माथे पर चिंता की लकीरे खींच सकती है। कार्य का अधिक दबाव होने के कारण मानसिक सेहत पर इसका प्रभाव होगा इसलिए आपको प्राणायाम, अनुलोम-विलोम जैसे योग मुद्रा को अपनी जीवनशैली में प्रयोग करना चाहिए। आपको व्यायाम करने और अपने वजन पर पूर्ण नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है।

 

आप अपनी जीवनशैली में संगीत को भी महत्व दे सकते हो, एक अच्छा संगीत आपके मूड में, आपके मन में सकारात्मक परिणाम ला सकता है। वर्ष की मध्यावधि, तुला राशि वालों के लिए सेहत के लिहाज़ से अच्छी रहने वाली है। आपको अपने खान पान को लेकर लापरवाही नहीं बरतनी हैं, खान पान की लापरवाही के चलते आपको शारीरिक कमजोरी भी आ सकती है। आपको एलेर्जी या स्किन से जुड़ी समस्या हो सकती है इसलिए बदलते मौसम में अपनी स्किन का ध्यान रखें। तुला राशि वालों को मीठी चीजों से बहुत प्रेम होता है इसलिए आपको अपने भोजन से मीठी और स्टार्च युक्त चीजों के सेवन से बचना है अन्यथा मोटापे से परेशान रहेंगे। तुला राशि वाले लोगों को बादाम, किशमिश, स्ट्रॉबेरी, सेब, चुकंदर, पालक, मटर, और मक्का आदि चीजें अपने खान-पान में शामिल करनी चाहिए। इस राशि के जो लोग लंबी बीमारी से परेशान चल रहे थे वर्ष अंत तक उनको इससे राहत मिल सकती है। छोटे-छोटे प्रयासों से ही आप एक अच्छी सेहत की तरफ बढ़ते रहेंगे और ग्रहीय विकारों को दूर करने में सक्षम रहेंगे। इस साल आप अपनी शारीरिक तंदरुस्ती के साथ साथ अपनी मानसिक तंदरुस्ती पर भी ध्यान देंगे। कहने का अभिप्राय यह है कि इस वर्ष आप निरोगी काया की ओर बढ़ने की कोशिश करेंगे और धीरे धीरे उसमे कामयाब भी रहेंगे। आपका तन और मन दोनों ही दमदार रहेगा। आपको सलाह दी जाती है की आप अपने तन को सुखद व मन को प्रसन्न रखने की जबरदस्त तरकीबों को अमल में जरूर लाएं क्योंकि सधे हुए प्रयास तथा संयमित जीवन का पथ किसी भी परिवेश व वातावरण से निपटने के लिए आपको दमदार बनाएगा।

 

तुला करियर राशिफल 2023/Tula Career Rashifal 2023

तुला राशि के वार्षिक करियर राशिफल 2023 के अनुसार यह वर्ष करियर के दृष्टिकोण से शुभ परिणाम लाएगा। नव वर्ष 2023 में तुला राशि वालों को मेहनत करने पर आसानी से सफलता का स्वाद चखने को मिलेगा। नव वर्ष की शुरुआत ही आपको शानदार परिणाम देगी। आपको कार्यस्थल पर भाग्य का साथ मिलेगा जो लोग नौकरीपेशा हैं उन्हें उनकी मनचाही जॉब मिल सकती है। सहकर्मियों के साथ आपके संबंध सुधरेंगे जिससे कार्यक्षेत्र में काम करने में आपका मन लगेगा। बीते साल में करियर के क्षेत्र में जो परेशानियां आपको बार-बार आ रही थीं वो इस साल की शुरुआत में ही दूर हो सकती हैं। तुला राशि के कारोबारियों के लिए यह साल सुखद साबित हो सकता है। इस साल आप कारोबार की बेहतरी के लिए नई योजनाएं बना सकते हैं और इसका लाभ भी साल के अंत में इस राशि के कई कारोबारियों को मिल सकता है। तुला राशि के छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा और उन्हें हर क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है जिससे जीवन में स्थिरता, सुख, संपति आदि आने के योग बन रहे है। इस वर्ष आपके परिवार में कई मांगलिक कार्य हो सकते हैं, साथ ही मित्रों से आपके संबंध अच्छे रह सकते हैं। इस साल आपको कई साधनों से धन प्राप्ति होगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। करियर को आगे बढ़ाने के लिए आपको अपने मित्रों का भी सहयोग प्राप्त होगा। यह वर्ष आपकी मेहनत करने और इस अवधि का सदुपयोग करने का वर्ष है। वर्ष की मध्यावधि करियर के लिहाज से काफी चुनौतीपूर्ण हो सकती है इसलिए आपको अपने सहकर्मियों और वरिष्ठों के साथ अच्छे संबंध रखने की सलाह दी जाती है।

 

जो लोग नौकरी या काम बदलने का विचार हैं, उन्हें अपनी वर्तमान नौकरी छोड़ने से पहले और नई नौकरी में शामिल होने से पहले उचित विश्लेषण और शोध कर लेने की सलाह दी जाती है। व्यापारिक रूप से या पिछले वर्ष की अपेक्षा यह वर्ष काफी बेहतर रहेगा और आप व्यापार में भी आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। तुला राशि के छात्र जो उच्च शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा रखते हैं उनके लिए भी यह वर्ष बेहतर रह सकता है। इस वर्ष आप किसी भी प्रकार का निवेश करते वक्त बेहद सतर्क रहें और जहां भी निवेश करने की सोच रहे हैं, उसके बारे में पड़ताल करने के बाद ही कोई फैसला लें अन्यथा नुकसान हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी। इस वर्ष छात्रों को भागदौड़ का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। इस दौरान कार्य संबंधित कई बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आएंगे। व्यापारिक एवं व्यावसायिक दृष्टि से भी यह समय अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में निवेश करने पर विशेष लाभ की स्थितियां बन सकती है। शासन प्रशासन से भी आपको सहयोग मिलेगा। तुला राशि के युवाओं को इस वर्ष अंत तक नौकरी में प्रमोशन या बड़े धन का लाभ होने के योग बन रहे है या आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट पर कार्य करने का अवसर मिल सकता है जिसमें आप अपना बेहतरीन प्रदर्शन देने में सफल होंगे। कुल मिलाकर वर्ष 2023 तुला राशि के लिए उत्तम रहेगा।

 

तुला प्रेम राशिफल 2023/Tula Love Rashifal 2023

तुला राशि के वार्षिक प्रेम राशिफल 2023 के अनुसार वैवाहिक जीवन की दृष्टि से यह वर्ष मिश्रित परिणाम लेकर आने वाला है। इस वर्ष की शुरुआत थोड़ी कठिन रहने वाली है। क्रोध और अहंकार तुला राशि वालों के प्रेम संबंधों में खटास पैदा कर सकता है। वर्ष 2023 के वार्षिक प्रेम राशिफल के अनुसार साल की शुरुआत में ही आपके और आपके जीवनसाथी के संबंधों में कुछ कड़वाहट आने की प्रबल आशंका है, लेकिन फिर भी आपका जीवनसाथी आपका भरपूर साथ देगा। इस साल आपको अपनी लव लाइफ़ को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने होंगे नहीं तो ज़रा सी लापरवाही आपके रिश्तों पर भारी पड़ सकती है। तुला राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन के लिए यह समय थोड़ा नाज़ुक है। आपकी शादीशुदा ज़िंदगी में यह समय नीरसता और मनमुटाव लेकर आएगा। आप दोनों के बीच बेवजह झगड़े, तनाव और कलह बढ़ सकता हैं इसलिए आपको सलाह दी जाती है की इस समय आप एक दूसरे को प्रेमपूर्वक समझने की कोशिश करें। आप एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान नहीं कर पा रहे और इसी के चलते आपके और आपके जीवनसाथी के बीच मनमुटाव बढ़ सकता है। आपको एक दूसरे के लिए समय निकालना होगा और एक दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करने होगी तभी आगे चल कर यह रिश्ता कामयाब हो सकेगा।

 

वहीं बात करें तुला राशि के प्रेमियों की तो उनके लिए यह वर्ष अच्छा रहेगा। इसस साल आपके प्रेम विवाह को घर वालों की मंजूरी मिल सकती है। आप इस समय खुद को रोमांचित महसूस करेंगे, आपके ओर आपके पार्टनर के बीच सब कुछ अच्छा ही अच्छा होगा। इस राशि के कुछ अविवाहित जातक इस साल विवाह के बंधन में बंध सकते हैं। यदि आप शादी को लेकर चिंतित थे तो आपकी चिंताएं दूर हो सकती हैं, यानी शादी के लिए योग्य जीवनसाथी नहीं मिल पा रहा था तो इस साल मिल सकता है। वर्ष 2023 की मध्य अवधि तुला राशि के लोगों की लव लाइफ के लिए मिली जुली रहेगी, अपने लवमेट पर शक करना आपको भारी पड़ सकता है। गलतफहमियों को दूर करने के लिए लवमेट से खुलकर बात आपको करनी चाहिए। कुछ लोग अपने प्यार का इजहार भी इस साल कर सकते हैं। वर्ष के अंत में जाकर आपको घर परिवार के सुख में थोड़ी कमी महसूस हो सकती है। इस दौरान आपको किसी कारण अपने घर से दूर जाना पड़ेगा इसके साथ ही काम की अधिकता के चलते पारिवारिक दूरी या परिवार में सामंजस्य की कुछ कमी के योग बनेंगे, जिससे परिवार में मनमुटाव संभव है, लेकिन थोड़े समय बाद ही आपके परिवार और रिश्तेदारों के साथ संबंधों में सुधार होगा और आप उनके लिए अच्छा महसूस करेंगे। आप में से कुछ लोग अपने घर को बेहतर बनाने और अपने परिवार को खुश रखने के लिए कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। वर्ष के अंत तक आपकी लव लाइफ़ बेहतरीन होती चली जाएगी। जो लोग लंबे समय से लव रिलेशन में हैं वो इस साल शादी के बंधन में बंधने की सोच सकते हैं। जो जातक सिंगल हैं उनकी लव लाइफ में कोई खास व्यक्ति आ सकता है। करियर में जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा।

आप Tula Daily Horoscope, Tula Weekly Horoscope, Tula Monthly Horoscope and Kundli Milan पर क्लिक करके इनके बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।