मुख्य पृष्ठ राशिफल वृषभ राशिफल 2022

प्रीमियम उत्पाद

वृषभ राशिफल 2022

वृषभ: यदि यह कहें कि, ये साल पूरी तरह से आपका ही है तो कहना गलत नहीं होगा। वृषभ राशि वालों की किस्मत इस साल हीरे की तरह चमक सकती है। किसी चीज को पाने की ठान लेंगे तो पूरी कायनात आपके साथ होगी। हाँ लेकिन आपको इस बात का ध्यान जरूर रखना होगा कि, आपकी एनर्जी सही दिशा में और सही जगह पर खर्च हो रही है या नहीं। पैसों से जुड़ी दिक्कतों का खात्मा हो सकता है और आप खुद को अंबानी से कम नहीं समझेंगे। आज आप ऊपर और आसमां नीचे जरूर है लेकिन पांव जमीन पर टिकाए रखना जरूरी है। करियर में आगे बढ़ने का नया अवसर मिल सकता है। आपके राह में आने वाली सभी तरह की मुसीबतों का अंत हो सकता है। अच्छी डाइट और डेली एक्सरसाइज आपकी सेहत में चार चाँद लगा सकते हैं। प्रेमी या जीवनसाथी के साथ विदेश यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। 

आर्थिक जीवन : अपने खर्चीले स्वभाव पर आपको काबू रखना होगा। फाइनेंसियली मजबूत बने रहने के लिए आपने हाथों को वश में रखना आवश्यक है। लंबी उड़ान तभी भरनी चाहिए जब घर वापिसी का रास्ता याद हो। कुल मिलाकर कहने का मतलब यह है कि, फालतू खर्चों पर काबू रखें तभी तरक्की हो पाएगी। जो लोग खुद का बिजनेस स्टार्ट करने की सोच रहे हैं उन्हें अप्रैल से मई के माह में सफलता मिल सकती है। इस साल क्रिप्टो करेंसी या शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करना भी आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है।

करियर : जिस वर्क लाइफ को जीने की आपने हमेशा सपने देखें हैं, इस साल आपको उस सपने को साकार करने का मौका मिल सकता है। कर्म ही पूजा है और आपको इस बात में सौ प्रतिशत यकीन है। लिहाजा अपने काम को सम्मान देने की वजह से ही आपको करियर में आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर मिल सकता है। कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनका अपने देश में काम करके मन भर गया है। ऐसे लोगों को आइल्स (IELTS) की तैयारी करने से फायदा मिल सकता है। हाई स्कूल की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स को स्कूल में किसी ख़ास अवार्ड से नवाजा जा सकता है। 

स्वास्थ्य :  आप खाने के शौक़ीन हैं लेकिन इस साल खुद को फिट रखने की दिशा में आप जरूरी कदम उठा सकते हैं। हेल्दी डाइट और जिम ज्वाइन करने से मोटापे की समस्या से आपको निजात मिल सकता है। मेंटल स्ट्रेस और डिप्रेशन के शिकार लोगों को इससे उभरने का नया रास्ता मिल सकता है। योगा और मेडिटेशन से भी लाभ मिल सकता है। बढ़ती उम्र के साथ शरीर में भी बदलाव आते हैं, ये अच्छे और बुरे दोनों हो सकते हैं। इसलिए चालीस की उम्र से ज्यादा के लोगों को साल में दो बार अपना फुल बॉडी चेकअप जरूर करवाना चाहिए। 

प्रेम संबंध : शिद्दत वाले प्यार में यकीन रखने वालों की जिंदगी में ऐसे ही किसी पार्टनर की एंट्री हो सकती है। आप दोनों के बीच प्यार की शुरुआत बेशुमार हो सकती है। जिनकी लाइफ में प्यार पहले ही आ चूका है वो इस साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। बात करें मैरिड लाइफ की तो, पति-पत्नी इस साल एक दूसरे को कुछ ख़ास तोहफा दे सकते हैं। वे एक दूसरे के साथ अपने पसंदीदा हॉली-डे डेस्टिनेशन पर जा सकते हैं। रिश्ते को और भी मजबूत बनाने के लिए बेबी प्लानिंग भी की जा सकती है। 

क्या करें : खर्चों पर पूरी तरह से काबू रखें। 

क्या न करें : भावनाओं में बहकर कोई फैसला न करें। 

आप Daily Horoscope in HindiWeekly Horoscope in hindiFinancial Horoscope 2022 and kundli milan पर क्लिक करके इनके बारे मे भी जानकरी प्राप्त कर सकते हैं।