मुख्य पृष्ठ राशिफल सिंह राशिफल 2024

प्रीमियम उत्पाद

सिंह राशि वार्षिक राशिफल 2024

सिंह राशि वार्षिक राशिफल 2024

बात करते हैं राशि चक्र की पाँचवी राशि यानि सिंह राशि की। सिंह राशि वालों को नव-वर्ष 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं। सिंह राशि के वार्षिक राशिफल 2024 के अनुसार यह वर्ष आपके लिए बहुत ही शानदार रहने वाला है। वर्ष की शुरुआत ही सिंह राशि वालों के जीवन में शुभ परिणाम लेकर आएगी। वर्ष की शुरुआत से लेकर 30 अप्रैल 2024 तक देवगुरु बृहस्पति आपके नवम भाव/Navam Bhav में गोचर करेंगे जिसके चलते आपके सितारे बुलंदियों पर रहेंगे। सिंह राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। आपको भाग्य के बल पर कई बड़े लाभ प्राप्त हो सकते है। सिंह राशि के विद्यार्थियों के लिए समय बहुत ही फलदायी रहने वाला है। आप इस पूरे वर्ष अपना शानदार प्रदर्शन कर पाओगे। हो सकता है की आपको अपने मनपसंद कॉलेज में एडमिशन मिल जाए या विदेश जाने का मौका मिल जाए।
Life Partner Prediction
कारोबारियों के लिए वर्ष 2024 मील का पत्थर साबित हो सकता है। शेयर बाजार, लॉटरी या सट्टेबाजी में हाथ आजमाने वालों की किस्मत इस वर्ष खुल सकती है। आपको तगड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। व्यापारियों का व्यापार खूब प्रगति करेगा। सिंह राशि वालों के आर्थिक जीवन में स्थिरता आएगी। धन कमाने के मामलों में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। आय के साधनों में बढ़ोतरी होगी। इस वर्ष आपको अच्छी मात्रा में धन का प्रवाह होगा। आपके पास धन की कमी नहीं रहेगी। इस वर्ष किए गए निवेश में आपको फायदा मिलेगा। आपको मनचाहा पैसा मिलेगा और आप अपने परिवार पर दिल खोल कर खर्च करोगे। करियर बनाने के हिसाब से यह वर्ष काफी महत्वपूर्ण साबित होगा। आपको अपने कार्यक्षेत्र में अपार सफलता मिलेगी। जो लोग नौकरी कर रहें हैं उनकी प्रमोशन के योग बन रहे हैं। इस वर्ष आपको अपने सीनियर्स से काफी सहयोग मिलेगा और उनकी मदद से आपको अपने मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं। इस वर्ष आपको सच्चा प्यार मिल सकता है। शादी के इच्छुक लोगों को मनचाहा वर मिल सकता है। वैवाहिक जीवन के लिए यह वर्ष बहुत ही सुखद रहेगा। आपको पारिवारिक सुख मिलेगा। आप अपने पार्टनर के साथ आनंदमय समय बिता सकते हैं। जो लोग अपने परिवार को आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं उनका यह सपना इस वर्ष जरूर पूरा होगा। आपके घर आँगन में किसी बच्चे की किलकारी गूंज सकती है। आपके परिवार में ढेर सारी खुशियां आ सकती है। इस वर्ष आपको अपने रिश्तों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय बिताऐं। घर में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। सेहत के लिहाज से वर्ष 2024 आपके लिए अच्छा रहेगा। शुरुआती तीन महीने आपके लिए बेहतरीन हो सकते हैं। आपको मानसिक चिंताओं से मुक्ति मिलेगी और आप एक उत्तम सेहत का लाभ उठाओगे। वर्ष 2024 के अंत में आकर आपको अपनी सेहत की संभाल करनी जरूरी है। सड़क पार करते समय या वाहन आदि चलते समय सावधानी बरतें, चोट चपेट लगने की संभावना है। इस वर्ष करियर और कारोबार में किस्मत आजमाने के अच्छे मौके मिलेंगे। आपने इन मौकों का फायदा उठाना है और अपनी जीत का परचम लहराना है। मेहनत और लगन इस वर्ष आपको एक अलग मुकाम हासिल करने में मददगार साबित होगी।

Timing of Marriage
क्या करें
– सूर्य को मजबूत बनाने के लिए नित्य सूर्य देव को जल चढ़ाएं। रविवार के दिन सूर्य देव की विशेष पूजा करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। पिता की सेवा करें।

क्या न करें – कभी भी किसी निर्धन का उपहास न करें। बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करें। 

 

सिंह वार्षिक आर्थिक राशिफल 2024

आइए जानते है नव वर्ष 2024 का वार्षिक आर्थिक राशिफल/Yearly Horoscope और पता लगाते हैं कि सिंह राशि वालों के लिए आर्थिक दृष्टि से कैसा रहेगा यह वर्ष। सिंह राशि वालों के लिए नव-वर्ष दिन-दुगुनी और रात चौगुनी सफलता लेकर आने वाला है। व्यवसाय में आपको लाभ मिलेगा। पैतृक संपत्ति/Ancestral property से आपको इस वर्ष अच्छा लाभ प्राप्त होगा। जमीन जायदाद से जुड़ी कोई बड़ी डील हो सकती है। आपकी आय में वृद्धि होगी और खर्चों में कमी आएगी। इस वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति में बहुत सुधार आएगा। किस्मत आपका साथ देगी। आपकी आय के साधनों में गज़ब का इजाफा होगा। वर्ष के शुरुआती समय में आपकी आमदनी के नए-नए रास्ते खुलेंगे। आप अच्छा धन अर्जित करने में सफल हो पाओगे। कारोबारियों के लिए समय बहुत ही अच्छा रहेगा। आप जिस काम में हाथ डालोगे सफलता आपके हाथ लगेगी। सही समय पर सही फैसला लेना ही आपको सफल करेगा। आर्थिक मामलों में हर किसी पर विश्वास या भरोसा करना नुकसान दे सकता है। ज्यादा मुनाफे के चक्कर में अपने काम की क्वालिटी से किसी भी तरह का समझौता न करें। सिंह राशि की महिलाओं के लिए भी बहुत ही अच्छा समय रहने वाला है। धन के क्षेत्र में आपको बेहतर फलों की प्राप्ति होगी। आप अलग अलग माध्यमों से अच्छा धन प्राप्त कर सकती हैं। आपको भाग्य का साथ मिलेगा और आपको हर प्रकार की अड़चनों से राहत मिलेगी। मई 2024 के बाद का समय तो और भी शानदार होगा। आप निवेश से भी अच्छा धन अर्जित कर सकोगे।

 

आपकी आर्थिक स्थिति दिन प्रतिदिन सुधरती जाएगी। आप रुका हुआ धन आसानी से प्राप्त कर पाओगे। आपको अचानक धन आगमन के भी शुभ संकेत मिल रहे हैं। शुभ कार्यों में खर्चे होंगे। आप धार्मिक कार्यों में अपना धन लगाएं। इस वर्ष आप दिल खोल कर खर्चा करेंगे और इसके साथ ही एक अच्छी बचत भी करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। विदेशी भूमि से, विदेशी प्रोजेक्ट्स से आपको लाभ मिलेगा। इस वर्ष आप भूमि, वाहन या गाड़ी खरीदने में अपना धन व्यय कर सकते हैं। इस वर्ष आपको बिजनेस से जुड़ी या नौकरी से जुड़ी कई यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। इन यात्राओं से आपको तगड़ा लाभ मिलेगा। आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। समाज में आपका मान-सम्मान मिलेगा। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं तो आपको सलाह है की अपने काम को अकेले अपने दम पर ही शुरू करें। पार्टनरशिप से आपको नुकसान होगा। मेहनत करते रहें भाग्य आपका साथ जरूर देगा और आपको सफलता मिलेगी। इस वर्ष आप कई बचत योजनाओं पर अपना धन निवेश करोगे और उनसे भरपूर लाभ कमाओगे। आपकी जमा पूंजी में वृद्धि होगी। आय के एक से एक अधिक साधन रहने से धन संबंधी कोई परेशानी नहीं आएगी। इस वर्ष आप जमीन या मकान आदि में निवेश कर सकते हैं। आपको लोन भी आसानी से मिल सकता है इसलिए घबराने की जरूरत नहीं हैं। शेयर कमोडिटी, प्रॉपर्टी एजेंट्स इस साल लाभ में रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को इस वर्ष अच्छा इंक्रीमेंट मिल सकता है। ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आय में वृद्धि के लिए यह वर्ष 2024 बहुत ही भाग्यशाली रहेगा। आपको नए अवसर मिल सकते हैं इसलिए खुद को तैयार रखें।


सिंह स्वास्थ्य राशिफल 2024

आइए अब बात करते हैं सिंह राशि के वार्षिक स्वास्थ्य राशिफल 2024/Leo health Horoscope 2024 की और जानते हैं आपकी सेहत का हाल। सेहत के लिहाज़ से नव वर्ष 2024 सिंह राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहेगा। यह वर्ष एकदम चुस्ती-फुर्ती भरा रहेगा। आपका तन और मन दोनों प्रसन्न रहेंगे। आप एक उत्तम सेहत का लाभ उठा पाएंगे। नूतन वर्ष की शुरुआत में आपको मानसिक रूप से मजबूती मिलेगी। आई बाधाओं से आप बाहर निकलेंगे। रोगों से, परेशानियों से, चिंताओं से आपको मुक्ति मिलेगी और आप बहुत स्वस्थ महसूस करेंगे। महिलाओं व बच्चों की सेहत इस वर्ष उत्तम रहेगी। आप खुद को एक्टिव महसूस करेंगे। स्वास्थ्य आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। वर्ष 2024 की शुरुआत सेहत के लिए वरदान साबित होगी। आप अपनी प्रोफेशनल लाइफ़ में भी अच्छा प्रदर्शन कर पाओगे। जो लोग लंबे समय से किसी बीमारी से पीड़ित हैं उन्हें इस दौरान कुछ राहत मिलने की संभावना है। अच्छा स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए आपको अपना दिमाग शांत रखने और नियमित रूप से ध्यान आदि रखने की सलाह दी जाती है। आपको जितना हो सकते तनाव से खुद को दूर रखना है। तनाव आपके निजी जीवन में भी नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। इसलिए मेडिटेशन को अपने जीवन में शामिल करें।

वर्ष 2024 के मध्य भाग में सेहत को लेकर सतर्क रहना जरूरी है। इसके अलावा आपको तनाव और चिंता से भी जूझना पड़ सकता है। यदि आपको हाई ब्लड-प्रेशर की समस्या है तो आपको ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। महिलाओं को भी अपनी फिटनेस के प्रति जागरूक होना चाहिए। आपको काम के साथ-साथ अपनी सेहत पर भी ध्यान देना होगा। कम से कम 12 से 14 गिलास पानी जरूर पिएं और 15 मिनट की धूप अवश्य लें इससे आपको विटामिन डी की कमी नहीं होगी। सिंह राशि के बुजुर्गों को इस वर्ष विशेष तौर पर अपने घुटनों के या जोड़ों के दर्द की शिकायत रह सकती है। आपको अपना ध्यान रखना होगा। नहीं तो सर्दियों के मौसम में आपकी यह समस्या बढ़ती ही जाएगी। विद्यार्थियों को या नौकरीपेशा लोगों को अपनी मेंटल हेल्थ पर फोकस करना होगा। आपको लगतार काम करते रहने से खुद को बचाना होगा। ज्यादा देर तक लैपटॉप या मोबाईल में काम करने से बचें। अपनी आँखों को आराम देने के लिए हर दिन 20 मिनट के ब्रेक में आँखों को साफ़ पानी से धोएं। अच्छी सेहत के लिए कम से कम 6 से 7 घंटे की नींद लें। सुबह शाम की सैर और व्यायाम करें। कोशिश करें की अपनी डाइट में लाल रंग के खाने का सेवन करें जैसे अनार, चुकंदर, गाजर का जूस आदि। आपको अपने खान-पान में बदलाव लाने की जरूरत है।
Singh Rashi Horoscope 2024 Youtube

वर्ष 2024 के अंत में आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। सड़क पार करते समय या वाहन आदि चलाते समय आपको बेहद सावधानी बरतनी होगी। आकस्मिक चोट लगने की संभावना लग रही है। सिंह राशि के बच्चों को खेल-कूद करते समय अपना विशेष रूप से ख्याल रखना होगा। अगर सेहत के प्रति थोड़ी भी लापरवाही रखेंगे तो उत्तम सेहत का लाभ पाने में सफल रहोगे।

 

सिंह 2024 करियर राशिफल

आइए बात करते हैं अब सिंह राशि के करियर वार्षिक राशिफल 2024 की और जानते है आपके करियर का हाल। पिछले वर्ष की तुलना में यह वर्ष बहुत ही अच्छे परिणाम लेकर आ रहा है। वर्ष 2024 की शुरुआत ही शानदार रहेगी। आपको करियर में आगे बढ़ने के कई अवसर प्राप्त होंगे। आपको अपनी कोशिशों के मनचाहे परिणाम मिलेंगे। इस वर्ष आपको नौकरी में, व्यवसाय में अच्छी सफलता मिलेगी। इस वर्ष करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा/Career Growth as per astrology सिंह राशि वालों की मेहनत रंग लाएगी और आप अपने करियर में नई ऊंचाइयां हासिल करोगे। आपको रोजगार के नए साधन मिलेंगे और व्यापार में ज़बरदस्त सफलता मिलेगी। जो लोग पिछले काफी समय से अपनी नौकरी में बदलाव करने की सोच रहे थे इस वर्ष उनकी कोशिश कामयाब होगी। आपको इस वर्ष अपनी पसंद की नौकरी मिल सकती है। आपका अपने लक्ष्य के प्रति फोकस बढ़ेगा। आप अपने स्किल्स डेवलपमेंट में सुधार करने के प्रयास करेंगे। इस वर्ष आप अपने सभी टारगेट समय से पहले पूरे कर लेंगे जिसके चलते आपके बॉस आप से खुश रहेंगे। आपकी आय के साधनों में बढ़ोतरी होगी। अपने बजट के अनुसार ही खर्चों को पूरा करें। मित्रों के सहयोग से कई बड़े काम इस वर्ष हो सकते हैं। आपको ऑफिस में अपने सहकर्मियों के साथ अच्छे से पेश आना है। आपको अपने अंदर अहंकार की भावना नहीं आने देनी है। विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष उत्तम फलदायी है। इस वर्ष आप अपने पसंदीदा कॉलेज में एडमिशन पा सकते हो। जो छात्र हायर स्टडी के लिए विदेश जाना चाहते हैं उनका यह सपना पूरा हो सकता है। वर्ष 2024 के मध्य में आपको करियर से जुड़ा शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। धन अर्जित करने के लिए यह वर्ष अच्छा है। बिजनेस पार्टनरशिप से आपको लाभ मिलेगा। आपको धन कमाने के अवसर मिलेंगे। पहले किए गए निवेशों में आपको लाभ मिलेगा। आपके बिजनेस का विस्तार होगा। मेहनत करने से आपको बिजनेस में मान-सम्मान मिलेगा। आपको सलाह दी जाती है की बिजनेस में कोई बड़ा बदलाव इस वर्ष न करें। धन से जुड़े निवेश में आपको किसी पर भी भरोसा नहीं करना चाहिए। भूमि-भवन, वाहन आदि में निवेश करने से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। करियर के क्षेत्र में आपको अनुकूल परिणाम मिलेंगे। व्यापार से जुड़े लोग इस वर्ष खूब तरक्की कर सकते हैं। धन और संपत्ति को जुटाने में हर बाधा को आसानी से पार कर लोगे। इस वर्ष आपको आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा। सिंह राशि के छात्र अपना बेहतर प्रदर्शन देते हुए सबका दिल जीत सकेंगे। यदि आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे है तो आपको इच्छानुसार परिणाम प्राप्ति हो सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति में गज़ब का सुधार देखने को मिलेगा। आप अच्छी धन बचत करने में सफल हो सकोगे। वर्ष 2024 के अंत में भी परिस्थितियां आपके अनुकूल ही रहेंगी। आपको मेहनत के अनुसार परिणाम मिलते रहेंगे। करियर के दृष्टिकोण से यह वर्ष आपके लिए दिन दुगुनी रात चौगुनी सफलता लेकर आएगा बशर्ते आपको कड़ी मेहनत करते रहना है। आपकी कड़ी मेहनत का फल आपको मिलेगा ही मिलेगा।

 

सिंह प्रेम संबंध राशिफल 2024

बात करते हैं सिंह राशि के 2024 वार्षिक प्रेम राशिफल की और जानते हैं कैसे रहेंगे इस साल आपके प्रेम संबंध और कैसी रहेगी आपकी लव लाइफ। नव-वर्ष 2024 आपके जीवन में प्यार की बरसात लेकर आ रहा है। आपकी वैवाहिक ज़िंदगी में इश्क, मोहब्बत के चार चाँद लगने वाले है। आप इस वर्ष खुद को इश्क की चाशनी में डूबा-डूबा महसूस करेंगे। इस वर्ष आप पारिवारिक रिश्तों का आनंद ले पाएंगे। प्रेम संबंध वैवाहिक संबंधों में बदल सकते हैं/Love marriage yoga in Kundli जो लोग सिंगल हैं वो इस वर्ष प्यार में घुलते-मिलते नजर आ सकते हैं। आपके जीवन में प्यार की नई शुरुआत हो सकती है। आपको किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा नहीं करना है। कुछ लोग आपका गलत फायदा उठा सकते हैं इसलिए सतर्क रहने की जरूरत है। आपके कुछ दोस्त नए प्यार की राह में मुश्किलें पैदा करेंगे। आपको किसी पर आंख मूँद कर भरोसा नहीं करना है। वैवाहिक जीवन के लिए समय उत्तम रहेगा। परिवार में सुख-समृद्धि होगी। नए प्रेम संबंधों के लिए समय बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। आपके मन में उत्साह बना रहेगा। आप अपने प्रेमी को खुश रखने की कोशिश करेंगे। आपका पार्टनर भी आपकी मनोकामना पूरी करेगा। इस साल आप रोमांस से भरपूर रहेंगे। आप अपने प्रेमी को खुश रखने की पूरी कोशिश करोगे। वर्ष 2024 की शुरुआत में हो सकता है आप किसी छोटी लव ट्रिप पर घूमने जाओ। सिंह राशि वाले इस वर्ष एक दूसरे पर प्यार बरसाते नजर आ सकते है। आप एक दूसरे को स्पेशल फ़ील करवाने का कोई भी मौका हाथ से जाने नहीं दोगे। आप प्यार के साथ साथ एक दूसरे के बेहतर भविष्य में भी मार्गदर्शन करते रहोगे। इस वर्ष आप अपने पार्टनर के साथ कई यादगार लम्हे साथ बिताएंगे। आप इस वर्ष अपने प्यार के रिश्ते को एक नए मुकाम पर पहुंचा सकते है। वर्ष के मध्य भाग भी आपकी लव लाइफ के लिए बेहतर ही रहेगा। बीच-बीच में आपसी कलह शुरू हो सकती है। वैवाहिक जीवन में संतान के भविष्य को लेकर चिंता रह सकती है। संतान की शिक्षा को लेकर आपको कुछ परेशानी आ सकती है। वैवाहिक जीवन में कभी-कभी कड़वाहट का सामना करना पड़ सकता है/Issues in married life by astrology आपको अपने रिश्तों के प्रति थोड़ी सहनशीलता रखनी होगी। अपने जीवनसाथी के फैसलों का आपको सम्मान करना चाहिए और अपना कोई भी फैसला उन पर थोपना नहीं चाहिए। वर्ष 2024 के अंत का समय भी लव लाइफ़ के लिए शानदार रहने वाला है। आपके रिश्तों में गर्माहट बनी रहेगी। यदि कुछ समस्याएं आती भी हैं तो आप लोग आपसी समझ से अच्छे फैसले लेंगे। आपके जीवन में थोड़े बहुत उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। यह वर्ष उन लोगों के लिए भी बहुत खास है जो अब तक अकेले जीवन जी रहे थे। आपकी तलाश इस साल पूरी हो सकती है। आप आगे बढ़े और अपने रिश्तों में खुशियों को हासिल करें। इस वर्ष आपको अपना खोया हुआ प्यार भी मिल सकता है इसलिए अपने प्यार को मनाने की कोशिश जारी रखें। भाग्य आपके साथ बना हुआ है आपकी पुरानी गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। रिश्तों में एक बार फिर प्यार की रिमझिम बरसात शुरू हो सकती है। वर्ष 2024 प्यार के खूबसूरत पलों को सँजोकर आपके जीवन में लाया है। इस वर्ष आप हर एक पल को प्यार और सुकून के साथ एंजॉय करते नजर आओगे। आपके पारिवारिक रिश्तों में आपसी प्रेम और समझ बढ़ेगी।

आप हमारी वेबसाइट से Singh Daily HoroscopeSingh Weekly HoroscopeSingh Masik RashifalSingh Varshik Rashifal 2025 के बारे में पढ़ सकते हैं