मुख्य पृष्ठ राशिफल सिंह राशिफल 2023

प्रीमियम उत्पाद

सिंह राशिफल 2023

नव वर्ष 2023 में क्या कहते हैं सिंह राशि के सितारे? सिंह राशि वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार यह वर्ष सिंह राशि वालों के लिए अति उत्तम परिणाम लेकर आने वाला है। नव वर्ष 2023 की शुरुआत हर हाल में आपके लिए बढ़िया रहने वाली है। आपको धन संपत्ति का लाभ होगा और समाज में आपका मान-सम्मान, यश और वैभव बढ़ेगा। यह वर्ष व्यापारियों के लिए बहुत भाग्यशाली रहने वाला है। आपकी किस्मत इस साल चमकने वाली है। सिंह राशि वालों को बिज़नेस में दिन दुगनी रात-चौगुनी तरक्की मिल सकती हैं। आपकी आर्थिक स्थिति इस वर्ष मजबूत बनी रहेगी आपको धन से जुड़े सभी मामलों में लाभ मिलेगा। इस साल विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं। आप किसी भी तरह की विदेश यात्रा से लाभ कमा सकते हैं। छात्रों के लिए ये साल शुभ परिणाम लेकर भाग्य आपका साथ देगा। आपको कम परिश्रम में अधिक परिणाम मिलेंगे। सिंह राशि वालों प्यार के मामलें में यह वर्ष कुछ ख़ास अच्छा नहीं रहने वाला। आपकी अपने पार्टनर के साथ किसी भी बात को लेकर अनबन रह सकती है। आपके बीच गलतफहमियां बढ़ेंगी जिससे आपके रिश्तें में दूरिया आएंगी। जो लोग विवाहित हैं उन्हें इस साल बेहतर गृहस्थ जीवन जीने को मिलेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ एक सुखद जीवन का अनुभव करेंगे। आपके जीवन में खुशियों की बरसात होगी। घर परिवार में प्रेम और सौहार्द बना रहेगा। आपके घर में किसी मांगलिक कार्य की शुरुआत हो सकती है। नव वर्ष 2023 में आप अपने खान पान और वैभव पर खर्च कर सकते हैं। आप किसी विदेश यात्रा पर जा सकते हैं या नया घर या नया वाहन आदि भी खरीद सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से भी सब उत्तम ही उत्तम रहेगा आपको सेहत के मामले में जरा भी चिंता करने की जरुरत नहीं है। आप हर तरह से खुद को फिट महसूस करेंगे।

 

परिवार में खुशहाल माहौल होने के कारण इस साल आपको किसी भी प्रकार का मानसिक तनाव नहीं होगा। आप खुद को प्रफुल्लित महसूस करेंगे। इस साल आपको हर तरह के सुख सुविधाएं प्राप्त होंगी। यदि आप बहुत समय से नई नौकरी पाने के सपने देख रहे हैं तो ये सपना इस साल पूरा होगा आपको नई नौकरी मिल सकती है या आपको प्रमोशन भी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको वरिष्ठ अधिकारियों से लाभ मिलेगा। वर्ष 2023 के अंत तक आपका भाग्य आपका साथ देगा। आपको अपने मनपसंद काम करने का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा, व्यापारियों, छात्रों हर किसी के लिए यह वर्ष बहुत बेहतरीन बीतने वाला है। बड़े-बड़े आर्डर मिलने से आपके व्यापार में तरक्की होगी। आर्थिक, शारीरिक व मानसिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपको अहंकार की भावना से खुद को बचाना है और अपने घर के बड़े बुजुर्गों को मान सम्मान देना है। उनके आशीर्वाद से आपके जीवन में किसी भी प्रकार की मुसीबत नहीं आएगी। रीयल स्टेट, सेल्स मार्केटिंग, शेयर मार्केटिंग वालों के लिए यह साल उम्मीद से ज़्यादा फल देकर जाएगा। आपका मनोबल बढ़ेगा और आप पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष अपना बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। छात्रों का इस साल पढ़ाई में मन लगेगा। कुल मिलाकर नव वर्ष 2023 आपके लिए भाग्यशाली रहेगा।

 

क्या करें - भावनाओं को नियंत्रित रखें।
क्या न करें - किसी को उधार देने से बचें, अन्यथा डूब सकता है पैसा।

 

सिंह आर्थिक राशिफल 2023/Singh Finance Rashifal 2023

आइए जानते है नव वर्ष 2023 वार्षिक आर्थिक राशिफल और जानते हैं सिंह राशि वालों के लिए आर्थिक दृष्टि से कैसा रहेगा ये साल। सिंह राशि वालों आपके लिए नव वर्ष दिन-दुगुनी और रात चौगुनी सफलता लेकर आने वाला है। व्यवसाय में आपको लाभ मिलेगा। पैतृक संपत्ति से आपको इस वर्ष अच्छा लाभ प्राप्त होगा। जमीन जायदाद से जुड़ी कोई बड़ी डील हो सकती है। आपकी आय में वृद्धि होगी और खर्चों में कमी आएगी। वर्ष 2023 की शुरुआत आर्थिक दृष्टि से बहुत अच्छी है। कारोबार में आपको फायदा मिलेगा। आप अपने कारोबार का सही दिशा में विस्तार कर पाएंगे। आप जो भी धन कमाएंगे उसे सही जगह निवेश भी करेंगे और यह निवेश आपको फायदा भी पहुंचाएगा। आपको जमीन के क्रय-विक्रय से बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। नया वाहन खरीदना चाह रहे हैं तो यह वर्ष बहुत ही शुभ है। आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन के योग है। यदि आप किसी नए बिज़नेस की शुरुआत करना चाहते हैं तो आपको पार्टनरशिप से फायदा मिलेगा। आपके कार्यस्थल पर बड़ी तेजी से बदलाव आएँगे जो आगे चलकर आपको फ़ायदा पहुचाएंगे। सिंह राशि वालों 2023 आर्थिक राशिफल/2023 Finance Horoscope के अनुसार कार्य करने की नवीन विचारधारा आपको उन्नति के मार्ग पर ले जाएगी इसलिए मेहनत और लगन बनाए रखें ये आपको बहुत आगे लेकर जाएगी। पुरानी गलतियों से सीखने के लिए सही समय है। वर्ष 2023 के मध्यांतर में भी आर्थिक दशा अच्छी बनी हुई है। आप नए लोगों के संपर्क में आएँगे जिनके उचित निर्णय और सलाह से आपको अपने व्यवसाय अपने कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। अगर नौकरीपेशा हैं तो आपको कार्य में प्रशंसा मिलेगी और एक दूसरे के सहयोग से आपके काम बनते चले जाएंगे। यदि आप अपना खुद का कुछ काम शुरू करना चाहते हैं तो समय आपके अनुकूल चल रहा है आप इसमें तरक्की पाने में सफल रहेंगे भाग्य आपके साथ है। आपको इस वर्ष विदेश भ्रमण का भी मौका मिलेगा जो आपकी प्रोफ़ेशनल लाइफ़ के लिए अच्छे परिणाम लेकर आएगा। आर्थिक रूप से प्रबल लाभ मिलने के योग हैं।

 

वर्ष 2023 के अंत में भी किस्मत आपका साथ देगी बिज़नेस में आप किसी भी तरह के रिस्क लेने में कामयाबी हासिल करेंगे। आप किसी भी तरह के निवेश में अपना बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आपके आमदनी के साधनों में वृद्धि होगी आप अपनी सेविंग्स पर खर्च करेंगे जिनसे आपको लाभ होगा। इस वर्ष आपको आपका रुका हुआ धन भी मिलेगा, आप किसी को पैसे उधार देने से बचे। आप धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। आपको हर तरह से लाभ ही लाभ मिलेगा। व्यापारियों के लिए विशेष तौर पर यह वर्ष अच्छे लाभ देकर जाएगा। आपको अपने बिज़नेस में फायदा मिलेगा, जिससे आपके बिज़नेस में चांदी ही चांदी होगी। कोई बड़ा प्रोजेक्ट या बिज़नेस डील आपको मिलेगी जिसे पाकर आपको अच्छी आमदनी होगी और आपके जीवन में खुशहाली आएगी। वर्ष 2023 आर्थिक दृष्टि से बहुत शुभ परिणाम देगा। आर्थिक मामलों को लेकर किस्मत आपका साथ देगी। आपको यह सलाह दी जाती है की आपको धन के मामलों में पर बनाकर रखनी पहले से रणनीति रखनी पड़ेगी। कोई भी नया कारोबार शुरू करने से पहले अपनी आर्थिक स्थिति चेक करलें तो ठीक रहेगा। सोच समझ कर लिए हुआ फैसला आपको लाभ ही लाभ दिलाएगा।

 

सिंह स्वास्थ्य राशिफल 2023/Singh Health Rashifal 2023

आइए अब बात करते हैं सिंह राशि के वार्षिक स्वास्थ्य राशिफल 2023 की और जानते हैं आपकी सेहत का हाल। सेहत के लिहाज़ से नव वर्ष 2023 सिंह राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहेगा। आप एक बेहतर जीवनशैली की ओर बढ़ेंगे। यह वर्ष एकदम चुस्ती-फुर्ती भरा रहेगा, आपका तन और मन दोनों प्रसन्न रहेंगे। वर्ष 2023 में आप शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। आप एक उत्तम सेहत का लाभ उठा पाएंगे। आप अपनी क्षमताओं के अनुसार कार्यों में सफलता पाएंगे। आप समय अनुसार भोजन करने का प्रयास करें और संतुलित आहार में आपको फाइबर लेने की जरुरत है। प्राणायाम और योग को अपने जीवन में स्थान देने से आपको मानसिक स्थिरता प्राप्त होगी और मानसिक तनाव से भी मुक्ति मिलेगी। नूतन वर्ष की शुरुआत में आपको मानसिक रूप से मजबूती मिलेगी, आई बाधाओं से आप बाहर निकलेंगे। रोगों से, परेशानियों से, चिंताओं से आपको मुक्ति मिलेगी और आप बहुत स्वस्थ महसूस करेंगे। महिलाओं व बच्चों की सेहत इस वर्ष उत्तम रहेगी। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। स्वास्थ्य आपका बहुत अच्छा रहने वाला है।

 

वर्ष 2023 के मध्य में आपको शारीरिक थकावट महसूस हो सकती है इसलिए अपनी सेहत को प्राथमिकता दें। स्वास्थ्य को पहले से बेहतर बनाने के लिए आपको अपनी दिनचर्या में अनुशासन लागू करने की आवश्यकता है और आपको अपने खानपान की आदतों को लेकर सचेत रहने के प्रयास करने होंगे। अपने बिजी लाइफ़स्टाइल से समय निकालकर शारीरिक गतिविधियों में भाग लेना उचित रहेगा। आपको सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही नहीं लेनी है वरना आगे चल कर ये आपको भारी पड़ सकती है। सड़क पार करते समय या वाहन आदि चलाते समय आपको ध्यान देना है। आपको कमर या पीठ के निचले हिस्सों में दर्द हो सकता है जिससे आपकी दैनिक गतिविधियों में थोड़ी बाधा आ सकती है इसलिए एहतियात बरतें। समय समय पर अपनी मेडिकल जांच करवाने से आपको किसी बड़ी समस्या से जूझने में आसानी होगी। आप इस वर्ष सेहत को लेकर कुछ अहम बदलाव कर सकते है। इस वर्ष आपको किसी धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने का मौका मिल सकता है। आपके घर परिवार में माहौल अच्छा बना रहेगा जिसके चलते आपका पारिवारिक जीवन संतुलित रहेगा। परंतु आप मूड स्विंग्स के कारण परेशान रह सकते है इसलिए बेहतर होगा की आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण करना सीखें। इसके लिए आप योग का सहारा ले सकते है। योग से आपको मानसिक संतुलन बनाए रखने में आसानी होगी और आप शांत रहकर किसी भी निर्णय को ले पाएंगे। वर्ष 2023 आपके लिए उत्तम रहेगा। सिंह राशि का वार्षिक स्वास्थ्य राशिफल/Leo Yearly Health Horoscope के अनुसार आपको किसी भी प्रकार के रोग इस साल परेशान नहीं करेंगे। आप हर तरह से खुद को खुश और स्वस्थ महसूस करेंगे। सेहत से जुड़ी अधिकतर समस्याओं से साल की शुरुआत में ही आपको मुक्ति मिलेगी। आप तन से, मन से हर तरह से एक उत्तम स्वास्थ्य का आनदं प्राप्त करेंगे। इस साल वार्षिक स्वास्थ्य राशिफल के अनुसार सिंह राशि वाले एक अच्छी सेहत का मज़ा उठा सकते हैं। आपका मानसिक संतुलन बना रहेगा और आपके जीवन में नवीन विचारों का संचार होगा।

 

सिंह करियर राशिफल 2023/Singh Career Rashifal 2023

आइए अब बात करते हैं सिंह राशि के 2023 वार्षिक करियर राशिफल की और जानते हैं छात्रों के लिए क्या कुछ ख़ास लाया है यह साल। सिंह राशि वालों आपके लिए वर्ष 2023 बेहद ही सौभाग्यशाली रहने वाला है। वर्ष 2023 में सिंह राशि वालों को अपने हर कार्य में सफलता हासिल होगी। मेहनत और सच्ची लगन के आगे किस्मत भी आपका साथ देगी। विद्यार्थियों के लिए समय बेहद ही शुभ रहने वाला है। आपको अपने मनचाहे कोर्स में दाखिला मिल सकता है। नौकरी करने वालों के लिए वर्ष की शुरुआत धमाकेदार रहेगी। आपको अपने कार्य के प्रति लगन व निष्ठा के लिए सराहा जाएगा और आपके काम को पहचान मिलेगी। जो जातक विदेश से जुड़ कर कुछ काम करना चाहते हैं या विदेश में हायर स्टडी करना चाहते हैं तो उनके लिए यह वर्ष अपार सफलताएं लाएगा। विपरीत परिस्थितियों में भी किस्मत आपका साथ देगी। आय के साधनों में वृद्धि होगी आपको धन से जुड़े किसी भी मामले में हानि नहीं होगी और आप खुद को आर्थिक रूप से मजबूत पाएंगे।

 

इस साल आपको अपनी क्षमताओं का ज्ञान होगा और अपने कार्य कौशल के अनुसार आप हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। इस साल आपको कोई बड़ी खुशखबरी भी सुनने को मिल सकती है। अगर पिछले काफी समय से सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं तो इस साल आपको सरकारी नौकरी मिलने के योग/Government Job Yoga दिख रहे हैं या आपका कोई सरकारी काम बन सकता हैं। इस साल आपको अपने उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा जो आपके करियर में एक नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाएंगे। वर्ष 2023 के मध्य आपको सलाह दी जाती है की अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें और अपने कार्य की गतिविधियां किसी को भी न बताएं। आपको अपने मन को स्थिर बनाए रखना होगा आपको सलाह दी जाती है की आपको अपने मन को भटकाना नहीं है और एकाग्रता से काम लेना है। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना है। सोच समझ कर लिए गए फैसले आपको सफलता की ओर ले जाएंगे और आपके करियर को हर तरीके से ऊंचाइयां प्रदान करेंगे। वर्ष के अंत में  सिंह राशि वालों को अपने करियर में थोड़ा संभल कर चलना होगा। आपका अपने उच्च अधिकारियों के साथ कोई वाद विवाद हो सकता है। ऑफिस में कोई आपकी छवि और प्रतिष्ठा को खराब करने की सोच सकता है इसलिए आपको हर कार्य सोच समझ कर करना होगा और अपने मन का भेद किसी को नहीं देना है। हालांकि, आप साल 2023 के अंत तक अपने कार्य कौशल से टीम सदस्यों और अपने अधिकारियों को  प्रभावित करने में सफल रहेंगे। जो लोग शिक्षण, खेल, सिनेमा, एक्टिंग आदि से जुड़े हैं उनके लिए समय अच्छा है। आप अपनी मेहनत के बलबूते लोगों को प्रभावित कर पाएंगे। भाग्य का साथ और कर्म का सहयोग आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा। आपकी प्रोफेशनल लाइफ में पहले से अधिक सुधार आएगा। अच्छी मात्रा में धन आने से आपकी लाइफस्टाइल में भी इम्प्रूवमेंट होगी, आप अच्छी जीवनशैली अपनाएंगे। आपकी सफलता आपके काम को और आपकी प्रोफेशनल लाइफ को और बेहतर बनाने के लिए मोटिवेट करती रहेगी। छात्रों के लिए समय भाग्यशाली है लेकिन आपको भाग्य के भरोसे नहीं बैठे रहना है और अपने कर्म पर अपनी मेहनत पर ध्यान देना हैं। इस वर्ष आपको पूरी लगन के साथ पढ़ाई करने की सलाह दी जाती है। आपकी एकाग्रता आपके फोकस मे थोड़ी कमी रहेगी। आप अपनी एकाग्रता को बनाए रखने के लिए योग और मेडिटेशन का सहारा भी ले सकते है। इससे आपके मन में करियर को लेकर जो कंफ्यूज़न है वो दूर होगी और आप अपने हर कार्य में अपना बेस्ट दे पाएंगे।

 

सिंह प्रेम राशिफल 2023/Singh Love Rashifal 2023

बात करते हैं सिंह राशि के 2023 वार्षिक प्रेम राशिफल की और जानते हैं कैसे रहेंगे इस साल आपके प्रेम संबंध। प्यार, इश्क और मोहब्बत के लिए नव वर्ष 2023 कुछ खट्टा कुछ मीठा रहने वाला है। आपको प्यार भी मिलेगा और प्यार में तकरार भी। कभी रिश्तों में होगी मीठी तकरार या करना पड़ेगा मुश्किलों का सामना। वर्ष की शुरुआत ही लव लाइफ़ के लिए कुछ ख़ास नहीं रहने वाली। आपके प्यार और दोस्ती के रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। आर्थिक समस्याओं के कारण भी आपके रिश्ते में दिक्कत आ सकती है, आपके प्रेमी जीवन में गलतफहमियां आ सकती है। वही बात करें सिंह राशि के विवाहित लोगों की तो आपके लिए यह वर्ष अच्छा है, आपके जीवन में मधुरता आएगी। आपको अपने हर कार्य में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आप दोनों के बीच यह समय नजदीकियां बढ़ाएगा। आपके घर परिवार में बेहद ख़ुशी का माहौल रहेगा। आप अपने परिवार अपने बच्चों के साथ ज़्यादा से ज़्यादा समय रहेंगे। इस वर्ष आपको संतान की तरफ से कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपके संतान को शिक्षा के क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी जिससे आपके घर में मंगलमय वातावरण बना रहेगा। जो लोग विवाह के बंधन में बांधना चाहते हैं उनके लिए समय उत्तम है। आप जल्द ही किसी रिश्ते में बंध सकते है। दांपत्य रिश्तों के लिए बेहतर समय है।

 

वर्ष 2023 के मध्य जाकर प्रेमी जोड़ों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। आपके पार्टनर के बीच कुछ खटपट हो सकती है, आपको अपने रिश्तों को बेहतर बनाने के लिए और प्रयास करने होंगे। अपने पार्टनर पर शक और बेवजह गुस्सा आपके रिश्ते को बर्बाद कर सकता है इसलिए अपने ज़ज़्बातों को काबू में रखे और आपसी बातचीत कर समस्या का हल निकालें। इस वर्ष आप किसी किसी नई दोस्ती में पड़ सकते है जो आपके जीवन में अहम भूमिका निभाएगी। सिंह राशि के जातकों को अपने जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा आपके बीच जो मनमुटाव था वो ख़त्म हो जाएगा। दोनों के बीच आपसी प्रेम समझ बढ़ेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल यात्रा पर भी जा सकते हैं। कार्यों में आपको जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। लंबे समय से संतान के इच्छुक जातकों की इच्छा पूरी होगी। आपके घर में  खुशियों का माहौल बना रहेगा। वर्ष 2023 के अंत तक सिंह राशि वालों की लव लाइफ़ में बड़े सुधार नजर आएँगे। आपके बीच प्यार और विश्वास बढ़ेगा। जो लवमेट्स अपने रिश्ते को लेकर गंभीर है वो इस साल परिणय सूत्र में बंधने का निर्णय ले सकते है, वर्ष के अंत में प्रेम विवाह के प्रबल योग हैं। इसके अलावा अविवाहित जातकों के भी विवाह के प्रबल योग बन रहे हैं। वहीं बात करें शादीशुदा जोड़ों की तो आपको अपने वैवाहिक जीवन में भी ख़ास ध्यान रखना होगा। अपने जीवनसाथी के प्रति वफादार रहें नहीं तो आपको कई उतार चढ़ाव देखने को मिलेंगे।अपने ईगो को किनारे रखेंगे तो यह वर्ष प्यार और विवाह के लिए अच्छा साबित होगा। आपको अपने प्रेम संबंधों में मधुरता बनाए रखने और समस्याओं को कम करने की सलाह दी जाती है। ऐसे में यह बेहद जरुरी है की आप एक दूसरे को समझने के लिए समय निकालें और अपनी बात को एक दूसरे के समक्ष अच्छे से रखें।

आप हमारी वेबसाइट से Singh Daily Horoscope, Singh Weekly Horoscope, Singh Monthly Horoscope and Kundli Milan के बारे में भी पढ़ सकते हैं।